• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

Loans

Follow @hindifinance

SBI पेंशन लोन की पूरी जानकारी (SBI Pension Loan in Hindi)

by दीपेश 23 Comments

किसी को भी आर्थिक आपातकालीन स्तिथि (financial emergency) का सामना करना पड़ सकता है|

यदि आप जवान हैं और नौकरी कर रहे हैं, तो आपके पास पैसा इकठ्ठा करने के कई विकल्प हो सकते हैं| पर्सनल लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

परन्तु अगर आप सेवानिवृत्त (रिटायर्ड/retired) हैं और पेंशन पर रह रहे हों, तब आप क्या करेंगे? रिटायर होने के बाद लोन मिलना आसान बात नहीं है|

आप सोचते होंगे की रिटायर होने के बाद शायद पर्सनल लोन न मिले|

यह पूरी तरह से सच नहीं है।

इस पोस्ट में मैं SBI पेंशन लोन के बारे में बात करूंगा| SBI पेंशन लोन एक पर्सनल लोन उत्पाद है  जिसे विशेष रूप से पेंशनभोगियों (pensioners) के लिए बनाया गया है।

SBI पेंशन लोन राज्य और केंद्र सरकार के पेंशनरों, रक्षा पेंशनभोगियों (defence pensioners) और यहां तक ​​कि परिवार पेंशनरों/family pensioners (पेंशनभोगी की मृत्यु के बाद पेंशन प्राप्त करने के लिए अधिकृत पति / पत्नी) के लिए उपलब्ध है।

एसबीआई पेंशन लोन:पात्रता (SBI Pension Loan: Eligibility)

  1. आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार या रक्षा पेंशनभोगी (या एक परिवार पेंशनभोगी) होने चाहिए। रक्षा पेंशनभोगी (defence pensioner) में सेना, नौसेना, वायुसेना, अर्धसैनिक बलों (CRPF, BSF, CISF, ITBP इत्यादि), कोस्ट गार्ड, राष्ट्रीय राइफल्स और असम राइफल्स शामिल हैं।
  2. मेरे अनुसार अगर आप निजी फर्म से पेंशन आ रहे हैं, तो आप इस SBI पेंशन लोन के लिए योग्य नहीं होंगे।
  3. लोन लेते समय अधिकतम आयु: 76 वर्ष। यह सीमा family pensioner पर भी लागू होती है।
  4. लोन लेते समय न्यूनतम आयु: कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है
  5. आपकी पेंशन SBI खाते में आनी चाहिए|
  6. साथ ही आपको एक undertaking देनी होगी की आप पेंशन पाने के लिए अपनी बैंक शाखा नहीं बदलेंगे| आपको पेंशन देने वाले को (treasury) को आपके अनुरोध को स्वीकार करना होगा। यह सुनिश्चित करना है कि आप एसबीआई के माध्यम से अपनी पेंशन को रूट करें।

एसबीआई पेंशन लोन: ख़ास बातें (SBI Pension Loan: Salient Features)

  1. रक्षा पेंशनभोगियों (Defence pensioners) के किये कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है।
  2. आपके पेंशन खाते (बैंक खाते) से EMI वसूल ली जाएगी।
  3. समय से पहले लोन का भुगतान करने पर भुगतान राशि पर 3% पेनल्टी (pre-payment penalty) लगेगी|
  4. अगर आपने SBI पेंशन लोन योजना से दूसरा लोन लिया है और उस लोन राशि से पहले लोन का भुगतान किया है, तो कोई प्रीपेमेंट (prepayment) पेनल्टी नहीं लगेगी|
  5. आपको लोन इंश्योरेंस खरीदने की ज़रुरत नहीं है|

एसबीआई पेंशन लोन योजना के तहत आपको कितना ऋण लोन सकता है? लोन की अवधि क्या होती है?

न्यूनतम लोन राशि 25,000 रुपये है।

अधिकतम लोन राशि और लोन की अवधि (loan tenure) पेंशनभोगी की आयु और पेंशन के प्रकार पर निर्भर करता है।

इसके अतिरिक्त आपके लोन की EMI आपकी पेंशन के 50% से अधिक नहीं हो सकती|

EMI/NMP (Net Monthly Pension) <= 50%

अगर आप family pensioner हैं, तो यह अनुपात घटकर 33% रह जाता है|

 

sbi pension loan पेंशन लोन रूल्स पेंशन लोन स्कीम sbi पेंशन लोन जानकारी पेंशन लोन कैलकुलेटर

मान लिए आप केंद्र सरकार के पेंशनभोगी (Central Govt. Pensioner) हैं और आपकी मासिक पेंशन 30,000 रुपये है| आपकी आयु 73 वर्ष है| आपको 12 लाख रुपये से अधिक का लोन नहीं मिल सकता|

साथ ही, आप अपनी मासिक पेंशन का अधिकतम 18 गुना राशि का लोन ले सकते हैं| इसका मतलब हुआ: 30,000 X 18 = 5.4 लाख रुपये

इसके साथ ही, आपको केवल उतना ही लोन मिल सकता है, जिसकी EMI 15,000 रुपये (30,000 रुपये का 50%) से अधिक न हो|

लोन अवधि 4 वर्ष होगी|

अगर ब्याज की दर 10 p.a. है, लोन की अवधि 4 वर्ष है और EMI अधिकतम 15,000 रुपये हो सकती है, तो आपकी अधिकतम लोन राशि 5.91 लाख रुपये हो सकती है|

इन तीनों राशियों (12 लाख, 5.4 लाख, 5.91 लाख) में से सबसे छोटी राशि आपके लिए अधिकतम लोन राशि होगी|

इस केस में अधिकतम लोन राशि हुई 5.4 लाख रुपये|

SBI पेंशन लोन पाने के लिए कोई सेकुरिटी (security) देनी होती है?

कोई भी सेकुरिटी (गिरवी रखने) देने की ज़रुरत नहीं है|

परन्तु आपको किसी तीसरे पक्ष से लोन गारंटी (third party guarantee) लानी पड़ेगी| यह भी कोई छोटी परेशानी नहीं है|

अगर आपके पति/पत्नी फॅमिली पेंशन के लिए योग्य है, तो आपके पति / पत्नी की गारंटी भी चल जायेगी|

एसबीआई पेंशन लोन योजना के लिए ब्याज दरें क्या हैं? SBI Pension Loan Interest Rate)

लेटेस्ट ब्याज दर आप स्टेट बैंक की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|

2 मई, 2018 को, दर है: 2 year MCLR (8.25%) + 3.35%

क्या आपको एसबीआई पेंशन लोन लेना चाहिए?

यह इस बात पर निर्भर करता है की आपके पास क्या विकल्प हैं|

यदि आपको धन की आवश्यकता है और कहीं और से व्यवस्था नहीं कर सकते है, तो यह एक अच्छा विकल्प है।

ध्यान रखें लोन का भुगतान आपके घर के बजट पर असर डालेगा|

SBI पेंशन लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर जाएँ|

सौजन्य: EMICalculator.net

आप अपने लोन की EMI यहाँ कैलकुलेट कर सकते हैं|

emicalculator.net

 

Filed Under: Loans Tagged With: sbi pension loan, sbi पेंशन लोन जानकारी, पेंशन लोन कैलकुलेटर, पेंशन लोन रूल्स, पेंशन लोन स्कीम

मार्कशीट लोन क्या है? Marksheet Loan in Hindi

Last updated: मई 2, 2018 | by दीपेश 6 Comments

मार्कशीट लोन क्या है? Marksheet Loan in Hindi 

विभिन्न प्रकार के लोन के बारे में जानने के लिए जब मैंने गूगल किया, तो मेरे सामने मार्कशीट लोन का नाम सामने आया| मुझे मार्कशीट लोन के बारे में जान्ने में जिज्ञासा हुई|

मैंने बहुत सारे लेख पढ़े और विभिन्न बैंक की वेबसाइट पर भी गया| मेरा निष्कर्ष यह है की मार्कशीट लोन (marksheet loan) नाम का कोई भी लोन उत्पाद नहीं होता|

मार्कशीट लोन नाम को कोई लोन उत्पाद नहीं है

जो भी marksheet loan बारे में लिख रहा है, वह केवल आपको बेवकूफ बना रहा है| जितने भी पोस्ट मैंने पढ़े, सारे बकवास थे| किसी में कोई भी जानकारी नहीं थी|

अलग-अलग नाम से जैसे की 10th pass marksheet loan, sbi मार्कशीट लोन इत्यादि के नाम से लोगों ने लिखा हुआ है| लोगों को आकर्षित करने के लिए गलत सन्देश भी दिए हुए हैं, जैसे की, मार्कशीट लाओ और 5 लाख का लोन ले जाओ|

अगर आपकी मार्कशीट पर 5 लाख रुपये के लोन मिलता होता, तो सरकार को प्रधान मंत्री मुद्रा योजना शुरू करने की क्या ज़रुरत थी|

आप किसी छलावे में ना आयें|

मार्कशीट लोन का नाम सुनकर आपको ऐसा लगेगा जैसे की आप अपनी दसवीं (10th) या बारहवी (12th) क्लास की मार्कशीट जमा कर के लोन ले सकते हैं| ऐसा नहीं होता| कोई भी बैंक आपकी मार्कशीट का जमा करके लोन नहीं देता| सुनने में ही सब कुछ छलावा लगता है| भला बैंक आपकी मार्कशीट का क्या करेगा?

कई जगह ऐसा भी लिखा हुआ था की आप 10वीं की मार्कशीट जमा करके अपने व्यवसाय इत्यादि के लिए मार्कशीट लोन ले सकते हैं| ऐसा नहीं है| मैं मानता हूँ की आपको लोन देते समय बैंक आपकी पढाई की बारे में जानकारी मांगे| परन्तु यह सोचना बेवकूफी है की बैंक आपको 10th क्लास की मार्कशीट देखकर लोन दे देंगे|

मार्कशीट लोन या एजुकेशन लोन

एक जगह मैंने पढ़ा की मार्कशीट लोन एजुकेशन लोन (शिक्षा लोन) का दूसरा नाम है| वैसे किसी भी बैंक की वेबसाइट पर ऐसी कोई जानकारी नहीं थी| परन्तु अगर यह बात सही है, तो एजुकेशन लोन केवल पढाई के लिए मिलता है (और न व्ययसाय के लिए)|

मैंने SBI से मिलने वाले स्टूडेंट लोन या एजुकेशन लोन (SBI स्टूडेंट लोन) के बारे में एक पोस्ट में चर्चा करी है| एजुकेशन लोन (शिक्षा लोन) के भुगतान पर मिलने पर टैक्स बेनिफिट पर भी चर्चा करी है|

 

मार्कशीट लोन के चक्कर में न पड़ें

जैसे की ऊपर लिखा है, मार्कशीट नाम को कोई लोन नहीं होता|

लोग आपसे कुछ पैसे लेकर शायद आपको मार्कशीट लोन दिलाने का दावा करें| इस तरह के झांसे में न आयें|

अगर उच्च शिक्षा के लिए लोन चाहिए. तो बैंक में जा कर शिक्षा लोन के लिए आवेदन करें|

अगर व्यवसाय के लिए लोन चाहिए, तो सरकार की योजनायों के तहत लोन पाने की कोशिश करें|

Filed Under: Loans Tagged With: sbi मार्कशीट लोन, बजाज फिनसर्व मार्कशीट लोन, मार्कशीट पर लोन चाहिए, मार्कशीट लोन 2018, सभी मार्कशीट लोन, स्टेट बैंक मार्कशीट लोन

विभिन्न प्रकार के लोन

by दीपेश Leave a Comment

अगर आपको लोन की ज़रुरत है, आप पास कई विकल्प होते हैं| कई प्रकार के लोन होते हैं|

हर लोन के पास होने की पप्रक्रिया अलग हो सकती है| कुछ प्रकार के लोन केवल कुछ विशिष्ट काम के लिए ही दिए जा सकते हैं| जैसे की, होम लोन केवल घर खरीदने या घर की मरम्मत के लिए मिलता है| कार लोन कार खरीदने और एजुकेशन लोन पढाई के लिए मिलता है|

अलग तरह के लोन पर ब्याज दर अलग हो सकती है|

#1 होम लोन (Home Loan)

घर खरीदने या बनाने के लिए ज़्यादातर लोगों को लोन लेना पड़ता है| होम लोन की ब्याज दर दूसरे लोन के मुकाबले कम भी होती है|

होम लोन के भुगतान पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं| होम लोन लेते समय इन कुछ बातों का भी ख्याल रखें| इस पोस्ट में आप भारतीय स्टेट बैंक से मिलने वाले विभिन्न होम लोन के बारे में जान सकते हैं|

होम लोन पर आप प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत ब्याज पर सब्सिडी (subsidy) भी पा सकते हैं|


#2 पर्सनल लोन (Personal Loan)

पर्सनल लोन एक असुरक्षित (Unsecured) लोन होता है| इसीलिए ब्याज दर भी ज्यादा होती है| परन्तु यह लोन आपको काफी जल्दी मिल सकता है| पर हाँ, लोन देने से पहले बैंक आपकी आय और क्रेडिट स्कोर अवश्य चेक करेगा| अगर क्रेडिट स्कोर या CIBIL स्कोर कम है, तो शायद आपको लोन नहीं मिलेगा|

पर्सनल लोन के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|


#3 इंश्योरेंस पालिसी से लोन (Loan against Insurance Policy)

अगर आपने पारंपरिक जीवन बीमा प्लान लिया है, तो आप उस पालिसी की सहायता से भी लोन ले सकते हैं| ध्यान दें यह लोन आपको टर्म प्लान और यूलिप (ULIP) पर नहीं मिलेगा| केवल ट्रेडिशनल लाइफ इंश्योरेंस प्लान (पारंपरिक जीवन बीमा प्लान) पर ही मिलेगा|

क्योंकि आप अपनी पालिसी से ही लोन लें रहे हैं, आपको लोन आसानी से मिल जाना चाहिए| मैंने एक दूसरी पोस्ट में चर्चा करी है की कैसे आप अपनी एलआईसी पालिसी से लोन ले सकते हैं|


#4 गोल्ड लोन (Gold Loan) 

अगर आप लोन की आवश्यकता है और घर में सोने के आभूषण हैं, तो आप उन सोने के आभूषण को गिरवी रख कर लोन ले सकते हैं| आभूषण में सोने के मूल्य के 60-75% मूल्य का आपको लोन मी जाएगा|

पर ध्यान दें गोल्ड लोन कम अवधि के होते हैं| अगर आप लोन का भुगतान नहीं कर पाते है, तो बैंक या गोल्ड लोन कंपनी आपके आभूषण को बेच कर अपना लोन वसूल लेगा|

गोल्ड लोन के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|


#5 प्रॉपर्टी लोन (Property Loan)

आपके पास कोई मकान या प्रॉपर्टी है, उसको गिरवी रख कर आप बैंक से लोन ले सकते हैं| पर ध्यान रखें, अगर लोन का भुगतान नहीं कर पाए, तो बैंक आपकी प्रॉपर्टी बेच सकता है|

प्रॉपर्टी लोन के बारे में पूरी जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं|


#6 पीपीएफ खाते से लोन (PPF Loan)

अगर आपके पास पीपीएफ खाता है, तो आप अपने पीपीएफ खाते से भी लोन ले सकते हैं| ध्यान दें आप अपनी जमा राशि के कुछ हिस्से का ही लोन ले सकते हैं| आप तीसरे से छठे साल तक ही लोन सकते हैं| तो बहुत सारे बंधन हैं पीपीएफ लोन में|

आप पीपीएफ खाते से लोन के बार में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं|


#7 कार लोन (Car Loan)

कार लेने के लिए आप कार लोन ले सकते हैं| आप पुरानी कार खरीदने के लिए भी कार लोन ले सकते हैं| लोन की अवधि अमूमन 3-5 वर्ष होती है|

कार लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें|


#8 एजुकेशन लोन (शिक्षा लोन)

अगर आपको उच्च शिक्षा के लिए पैसे की ज़रुरत है, तो आप शिक्षा लोन या एजुकेशन लोन ले सकते हैं| शिक्षा लोन पर ब्याज दर भी कम होती है और शिक्षा लोन के भुगतान पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं|

पढाई के दौरान आपको ब्याज चुकाने की आवश्यकता भी नहीं है| पढाई पूरी होने के बाद आप लोन का भुगतान शुरू कर सकते हैं|

SBI एजुकेशन लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|


#9 Loan against Securities

यहाँ अगर आपके पास शेयर, बांड या म्यूच्यूअल फण्ड यूनिट्स हैं, उनको प्लेज (pledge) करके भी आप लोन ले सकते हैं| आपको आपकी सिक्योरिटीज (securities) के मूल्य के 50-60% राशि का लोन ही मिलेगा|

ध्यान दें अगर आपके शेयर का मूल्य गिरने लगा, तो बैंक आपके निवेश को बेच कर अपना पैसा वसूल सकता है| और हाँ, लोन का भुगतान करने से पहले आप अपने निवेश को बेच नहीं सकते|

मेरे अनुसार इस तरह का लोन लेना बेवकूफी है| बेहतर होगा की आप अपने निवेश को बेच कर पैसे का इस्तेमाल करें| अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट (अंग्रेजी) में पढ़ें|


#10 Peer-to-Peer loan (P2P loan)

अगर कहीं लोन की बात नहीं बनी, तो P2P लोन आपका आखिरी विकल्प हो सकता है| P2P लोन में आप किसी बैंक या वित्तीय संस्थान से पैसा नहीं लेते| परन्तु आप अपने जैसे ही किसी व्यक्ति से उधार लेते हैं|

बहुत सारी वेबसाइट हैं जहाँ पर जा कर आप ऐसे लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं| लोन की ब्याज दर काफी ज्यादा होती है| अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट (अंग्रेजी) को पढ़ें|


लोन के बारे में अन्य पोस्ट

  1. आपको कितना होम लोन मिल सकता है?
  2. आपके लोन के EMI कैसे कैलकुलेट होती है? (Loan EMI Calculator)
  3. आप खराब क्रेडिट स्कोर के साथ भी ले सकते हैं यह 6 लोन
  4. खराब क्रेडिट स्कोर को कैसे सुधारें?

ध्यान दें इस पोस्ट में मैंने ऐसे लोन पर चर्चा करी है जो की आप अपने निजी काम ले लिए ले सकते हैं| व्ययसाय से लिए मिलने वाले लोन जैसे की मुद्रा लोन योजना या अन्य बिज़नस लोन पर चर्चा नहीं करी है|

इमेज क्रेडिट: Pixabay

Filed Under: Loans Tagged With: लोन के प्रकार, विभिन्न प्रकार के लोन

भारतीय स्टेट बैंक होम लोन के प्रकार (Types of SBI Home Loan)

by दीपेश Leave a Comment

भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे लोकप्रिय बैंक है| बहुत से लोग SBI से लोन लेना चाहते हैं|

इस पोस्ट में मैं SBI से मिलने वाले विभिन्न प्रकार के होम लोन (भारतीय स्टेट बैंक होम लोन) पर चर्चा करूंगा|

ध्यान दें यह होम लोन उत्पादों के नाम नहीं हैं|

बस यह बताने के कोशिश करी है की आप किन कामों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से होम लोन ले सकते हैं|

भारतीय स्टेट बैंक होम लोन के प्रकार (SBI: Types of Home Loan)

#1 Home Purchase Loan (घर खरीदने के लिए होम लोन)

यह सबसे आम लोन है| अगर आप एक नया मकान (फ्लैट) खरीदना चाहते हैं या किसी मकान को उसके पुराने मालिक से खरीदना चाहते हैं, तो आप इस प्रकार का होम लोन ले सकते हैं|

#2 Home Improvement Loan (घर का मरम्मत या सुधार के लिए)

घर में मरम्मत (repair) या नवीनीकरण (renovation) करना है, तो आप इस प्रकार का लोन ले सकते हैं|

#3 Home Construction Loan (घर बनाने के लिए लोन)

अब आप फ्लैट नहीं लेना चाहते, पर आपके पास पहले से एक प्लाट (ज़मीन) है जिस पर आप मकान बनाना चाहते हैं| ऐसे मामले में आप होम कंस्ट्रक्शन लोन ले सकते हैं|

#4 Home Extension Loan (मौजूदा मकान में कुछ बदलाव करना या नया निर्माण करना)

अगर अपने मौजूदा घर का विस्तार करना चाहते हैं, जैसे की नया कमरा बनाना या मकान में एक और मंजिल जोड़ना| ऐसे मामलों में आप होम एक्सटेंशन लोन ले सकते हैं|

#5 Land Purchase loan (घर के लिए ज़मीन या प्लाट खरीदने के लिए)

अगर आप अपना मकान बनाने के लिए ज़मीन या प्लाट खरीदना चाहते हैं, तब आप यह लोन ले सकते हैं|

#6 Home Conversion Loan (होम कन्वर्शन लोन)

आपने होम लोन लेकर पहले ही एक घर खरीदा हुआ है| परन्तु अब आप दूसरा घर खरीदना चाहते हैं और उसके लिए लोन लेना चाहते हैं| साथ ही आप अपने पहले घर को बेचना चाहते हैं| होम कन्वर्शन लोन में आप अपने पहले घर के लोन को दूसरे घर के लोन में ट्रान्सफर कर सकते हैं|

#7 Balance Transfer Loan (बैलेंस ट्रान्सफर लोन)

आपने किसी दूसरे बैंक से लोन लिया हुआ है| वहां पर लोन की ब्याज दर ज्यादा है| भारतीय स्टेट बैंक होम लोन की ब्याज दर कम है|

ऐसे में आप चाहें तो SBI से बैलेंस ट्रान्सफर लोन ले सकते हैं| यहाँ आप स्टेट बैंक से मिली लोन राशि से अपना मौजूदा लोन चुका सकते हैं|और उसके बाद EMI के द्वारा एसबीआई के लोन का भुगतान भी कर सकते हैं|

बैलेंस ट्रान्सफर लोन की मदद से आप अपने होम लोन की मासिक किश्त (EMI) को कम कर सकते हैं

#8 NRI Home Loan

यह होम लोन प्रवासी भारतियों (NRI) के लिए है जो की भारत में घर बनाने या खरीदने की इच्छा रखते हैं।

#9 Loan against Property (LAP या प्रॉपर्टी लोन)

अगर आपके पास कोई मकान है और आपको लोन की आवश्यकता है, तो आप अपने मकान के ज़रिये प्रॉपर्टी लोन ले सकते हैं| मैंने प्रॉपर्टी लोन के बारे में विस्तार से इस पोस्ट में चर्चा करी है|

पढ़ें: होम लोन लेते समय इन 6 बातों का रखें ख्याल

इन बातों का रखें ख्याल

  1. हम सब जानते है की होम लोन के भुगतान पर टैक्स बेनिफिट मिलते हैं| परन्तु टैक्स बेनिफिट केवल उसी लोन के लिए मिलते हैं, जो की मकान खरीदना या बनाने के लिए लिया गया हो|
  2. अगर किसी और मकसद से लोन लिया गया है, तो शायद आपको टैक्स बेनिफिट न मिलें या फिर कम टैक्स बेनिफिट मिलें|
  3. मैंने कई प्रकार के लोन पर चर्चा करी है| ध्यान दें की इन लोन के आवेदन की प्रक्रिया अलग हो सकती हो|
  4. विभिन्न परकार के लोन में अधिकतम लोन राशि अलग हो सकती हो|
  5. ब्याज दर अलग हो सकती है| अलग दस्तावेज़ चाहिए हो सकते हैं|
  6. आप स्टेट बैंक की शाखा में जा कर पता करें|

अधिक जानकारी के लिए SBI की वेबसाइट पर SBI होम loan FAQ पेज को पढ़ें|

Filed Under: Loans Tagged With: sbi home loan, भारतीय स्टेट बैंक होम लोन

आपको कितना होम लोन मिल सकता है?

Last updated: अप्रैल 9, 2018 | by दीपेश 12 Comments

जब भी आप लोन लेने की सोचते हैं, तो एक सवाल ज़रूर आता है, की कितना लोन मिल सकता है|

होम लोन हो या पर्सनल लोन या गोल्ड लोन, यह जानकारी तो चाहिए की होती है की आप कितना लोन ले सकते हैं|

आपकी लोन पात्रता (loan eligibility) हर बैंक के अनुसार अलग हो सकती है| क्योंकि हर बैंक का लोन योग्यता का तरीका अलग हो सकता है|

परन्तु एक बात ज़रूर है|

हर बैंक आपको लोन देने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहता है की आप लोन लौटा सकते हैं या नहीं|

इसके लिए बैंक यह देखता है की आप अपनी आय या वेतन (सैलरी) से लोन की EMI का भुगतान कर सकते हैं या नहीं|

अमूमन बैंक यह सुनिश्चित करता है की आपके लोन की EMI आपके वेतन के 35-50% से ज्यादा न हो| बैंक आपके वेतन के आधार पर पात्रता तय करता है|

अगर आपने पहले से कोई और लोन भी लिया हुआ है, तो उसकी EMI भी गिनी जाती है| इसका मतलब यह है की आपके सारे लोन की EMI आपकी आय (टैक्स काटने के बाद) के 35-50% प्रतिशत से ज्यादा न हो|

आपको कितना होम लोन मिल सकता है?

आप कितनी EMI दे सकते हैं, इसके अनुसार ही आपको लोन दिया जाता है|

आईये उदहारण की सहायता से समझते हैं|

आप मासिक आय (टैक्स काटने के बाद): 50,000 रुपये

लोन की अवधि (Loan Tenure): 15 वर्ष

ब्याज दर (interest rate): 10% p.a.

मान लिए बैंक के अनुसार आपकी EMI वेतन के 50% से अधिक नहीं हो सकती|

इसका मतलब आपके लोन की EMI अधिकतम 25,000 रुपये हो सकती है|

इस EMI के साथ आपको कितना लोन मिल सकता है?

लोन की राशि निकालने के लिए आप Microsoft Excel का PV फंक्शन का प्रयोग कर सकते हैं|

लोन राशि = PV (10%/12, 15*12, 25,000,0,0)

= 23,26,435 रुपये

इसका मतलब आपको 23.26 लाख रुपये का लोन मिल सकता है|

आपकी आय 50,000 रुपये है और आप 23.26 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं| आपकी आय का तकरीबन 46 गुना|

अगर आपका कोई लोन भी चल रहा होता

अब मान लिए आपने पहले से एक लोन ले रखा है, जिसकी EMI 5,000 रुपये है|

हमनें ऊपर देखा की बैंक के अनुसार आप 25,000 रुपये से अधिक की EMI का भुगतान नहीं कर सकते|

5,000 रुपये पहले ही दे रहे हैं|

तो इस नए लोन की EMI 25,000 – 5,000 = 20,000 रुपये से अधिक नहीं हो सकती|

20,000 रुपये की EMI पर आपको अधिकतम लोन मिल सकता है:

PV (10%/12, 15*12, 25,000,0,0)*-1 = 18.61 लाख रुपये

आप देख सकते हैं की पहले से लोन होने की वजह से आपके लोन पात्रता कम हो गयी है|

इन बातों का भी ध्यान रखें

  1. अगर ब्याज दर ज्यादा होगी, तो आपकी लोन पात्रता (loan eligibility) कम हो जायेगी|
  2. अगर लोन की अवधि (loan tenure) ज्यादा होगी, तो लोन की पात्रता भी ज्यादा होगी| लोन की अधिकतम अवधि आपकी आयु पर निर्भर कर सकती है|
  3. गोल्ड लोन में आपकी आय नहीं देखी जाती| सोने के मूल्य के अनुसार लोन दिया जाता है|
  4. आपकी लोन पात्रता इन बातों पर निर्भर करती है:
    1. आपकी आय
    2. बैंक के अनुसार आपकी आय का कितना हिस्सा EMI भुगतान की ओर जा सकता है
    3. आपकी दुसरे लोन की EMI कितनी है
    4. लोन की अवधि
    5. लोन की ब्याज दर

भारतीय स्टेट बैंक होम लोन वेतन के आधार पर पात्रता sbi loan eligibility

आप ऑनलाइन भी अपनी लोन पात्रता (Loan Eligibility) चेक कर सकते हैं

अगर आपको यह सारी कैलकुलेशन करना भारी काम लगता है, तो आप अपनी लोन पात्रता ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं|

बैंक की वेबसाइट पर आप अपनी लोन पात्रता चेक कर सकते हैं| मैंने कुछ बैंक की वेबसाइट के लिंक नीचे दिए हैं|

HDFC Home Loan Eligibility calculator (एचडीएफसी होम लोन कैलकुलेटर)

SBI Home Loan Calculator (भारतीय स्टेट बैंक होम लोन कैलकुलेटर)

ICICI Home Loan Eligibility calculator (आईसीआईसीआई होम लोन कैलकुलेटर)

पढ़ें: आपके लोन की EMI कैसे कैलकुलेट होती है?

Filed Under: Loans Tagged With: कितना लोन मिल सता है, कितना होम लोन मिल सकता है, भारतीय स्टेट बैंक होम लोन, लोन पात्रता

SBI एजुकेशन लोन के बारे में पूरी जानकारी

Last updated: अक्टूबर 8, 2018 | by दीपेश 152 Comments

उच्च शिक्षा महंगी होती जा रही है| इसीलिए बहुत लोगों को शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन (शिक्षा लोन) लेना पड़ता है|

आईये इस पोस्ट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक एजुकेशन लोन स्कीम (शिक्षा ऋण योजना) SBI Student Loan Scheme के बारे में चर्चा करते हैं|

SBI Student Loan Scheme (SBI स्टूडेंट लोन स्कीम)

  1. पात्रता (Eligibility): भारत या विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए
  2. आपका यूनिवर्सिटी/इंस्टिट्यूट में एडमिशन हो गया है|
  3. अधिकतम लोन राशि (Maximum Loan Amount): भारत में शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये, विदेश में शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये
  4. SBI की वेबसाइट के अनुसार इस लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस या कोई अग्रिम शुल्क नहीं लगेगा
  5. एजुकेशन लोन का भुगतान कोर्स पूरा होने के एक वर्ष बाद शुरू होता है| 1 year after completion of the course
  6. आप 15 वर्ष में लोन का भुगतान कर सकते हैं|

ध्यान दें SBI स्टूडेंट लोन स्कीम के अलावा भी SBI के दो और एजुकेशन लोन स्कीम हैं|

SBI Scholar Loan Scheme: (प्रीमियर इंस्टीट्यूट जैसे आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी आदि के छात्रों के लिए उपलब्ध): अधिकतम लोन राशि 35 लाख रुपये हैं। ब्याज दर Student loan स्कीम से कम है|

SBI Global Ed-Vantage Loan Scheme: (केवल विदेशों में शिक्षा के लिए): 1.5 करोड़ रूपए तक का लोन मिल सकता है|

इस पोस्ट में मैं केवल SBI Student Loan Scheme के बारे में चर्चा करूंगा|

किन तरह के कोर्स के लिए SBI Student Loan ले सकते हैं?

भारत में पढ़ाई के लिए

  1. UGC/ AICTE/ IMC/ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेजो/ विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा कोर्स
  2. आईआईटी, आईआईएम आदि जैसे स्वायत्त संस्थानों में नियमित डिग्री / डिप्लोमा कोर्स
  3. केंद्र सरकार या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण / नर्सिंग कोर्स

विदेशों में पढाई के लिए:

प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन उया पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा कोर्स

पूरी सूची के लिए आप SBI की वेबसाइट पर जा सकते हैं|

किन तरह के खर्चों के लिए लोन मिलता है?

  1. कॉलेज / स्कूल / छात्रावास की फीस
  2. परीक्षा / लाइब्रेरी / प्रयोगशाला शुल्क
  3. आवश्यक पुस्तकों / कंप्यूटर/ उपकरण / यूनिफार्म खरीदने के लिए
  4. कौषन डिपाजिट (Caution deposit)/ बिल्डिंग फण्ड / कोई रिफंडेबल (refundable) डिपाजिट
  5. विदेश में पढाई के लिए लोन पर आने जाने का खर्चा (travel expenses)
  6. बाइक (two-wheeler) खरीदने के लिए 50,000 रुपये तक

पढ़ें: प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी शिक्षा लोन योजना: एक फॉर्म से करें कई बैंक में लोन आवेदन

क्या लोन के लिए सेकुरिटी (Collateral or Security) की आवश्यकता है?

आपकी लोन राशि पर निर्भर करता है|

7.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए: कोई security या third party गारंटी की आवश्यकता नहीं है। केवल माता-पिता या अभिभावक को आपके साथ सह-उधारकर्ता (co-borrower) बनना होगा|

7.5 लाख रुपये से अधिक के लोन के लिए: माता-पिता या अभिभावक को आपके साथ सह-उधारकर्ता (co-borrower) बनना अभी भी ज़रूरी है| पर इस मामले में आपको कुछ security देनी होगी|

अगर आप शादीशुदा हैं, तो आपके पति/पत्नी या सास-ससुर भी सह-उधारकर्ता (co-borrower) बन सकते हैं|

कितना लोन मिल सकता है?

ऊपर मैंने अधिकतम लोन राशि का ज़िक्र किया है|

परन्तु बैंक आपकी पढाई का सारा खर्चा शायद न उठाये|

कुछ खर्चा शायद आपको भी उठाना पड़े| ऐसे हिस्से हो Margin कहते हैं|

4 लाख रुपये तक के लोन के लिए: कोई मार्जिन आवश्यक नहीं है

4 लाख रुपये से अधिक के लोन के लिए: भारत में पढाई के लिए 5%, विदेश में पढाई के लिए 15%

इसका मतलब यह हुआ की अगर पढाई का खर्चा 10 लाख रुपये है, तो आपको 9.5 लाख रुपये तक का लोन मिल सता है| बचा हुआ 50,000 रुपये आपको अपनी जब से देना होगा|

लोन का भुगतान कितने वर्षों में करना होगा (Loan Repayment)?

आपका कोर्स पूरा होने के 1 वर्ष बाद लोन का भुगतान शुरू होगा|

इसका मतलब अपनी पढाई के दौरान और पढाई खत्म होने के एक वर्ष बाद तक आपको लोन के भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है| पर हाँ, ब्याज आपकी मूल राशि (principal amount) में जुड़ता रहेगा और लोन अपने आप बढ़ता रहेगा|

लोन भुगतान की अवधि 15 वर्ष है| आप चाहें तो समय से पहले भी लोन का भुगतान कर सकते हैं|

एजुकेशन लोन के भुगतान पर टैक्स बेनिफिट

शिक्षा लोन पर ब्याज के भुगतान पर आपको धारा 80E के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है|

शिक्षा लोन पर टैक्स बेनिफिट के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|

SBI स्टूडेंट लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

  1. प्रवेश पत्र/कॉलेज का एडमिशन लैटर
  2. पढाई की लागत का विवरण
  3. छात्र और सह-उधारकर्ता (co-borrower) के KYC दस्तावेज
  4. माता-पिता / अभिभावक / सह-उधारकर्ता के लिए बैंक खाता स्टेटमेंट, आयकर रिटर्न इत्यादि

पूरी सूची आप बैंक की वेबसाइट या शाखा में पा सकते हैं|

आप एजुकेशन लोन फॉर्म के साथ यह दस्तावेज़ लगा सकते हैं|

SBI एजुकेशन लोन इंटरेस्ट रेट क्या है?

ब्याज दर बदलती रहती हैं| मार्च 2018 की दरें आप यहाँ चेक कर सकते हैं|

education loan sbi एजुकेशन लोन

SBI एजुकेशन लोन की नवीनतम ब्याज दर के लिए आप भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|

Credit: EmiCalculator

Filed Under: Loans Tagged With: sbi education loan, sbi एजुकेशन लोन इंटरेस्ट रेट, एजुकेशन लोन इंटरेस्ट रेट, शिक्षा लोन sbi

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Interim pages omitted …
  • Page 4
  • Page 5
  • Page 6
  • Page 7
  • Page 8
  • Interim pages omitted …
  • Page 10
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy