भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे लोकप्रिय बैंक है| बहुत से लोग SBI से लोन लेना चाहते हैं|
इस पोस्ट में मैं SBI से मिलने वाले विभिन्न प्रकार के होम लोन (भारतीय स्टेट बैंक होम लोन) पर चर्चा करूंगा|
ध्यान दें यह होम लोन उत्पादों के नाम नहीं हैं|
बस यह बताने के कोशिश करी है की आप किन कामों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से होम लोन ले सकते हैं|
भारतीय स्टेट बैंक होम लोन के प्रकार (SBI: Types of Home Loan)
#1 Home Purchase Loan (घर खरीदने के लिए होम लोन)
यह सबसे आम लोन है| अगर आप एक नया मकान (फ्लैट) खरीदना चाहते हैं या किसी मकान को उसके पुराने मालिक से खरीदना चाहते हैं, तो आप इस प्रकार का होम लोन ले सकते हैं|
#2 Home Improvement Loan (घर का मरम्मत या सुधार के लिए)
घर में मरम्मत (repair) या नवीनीकरण (renovation) करना है, तो आप इस प्रकार का लोन ले सकते हैं|
#3 Home Construction Loan (घर बनाने के लिए लोन)
अब आप फ्लैट नहीं लेना चाहते, पर आपके पास पहले से एक प्लाट (ज़मीन) है जिस पर आप मकान बनाना चाहते हैं| ऐसे मामले में आप होम कंस्ट्रक्शन लोन ले सकते हैं|
#4 Home Extension Loan (मौजूदा मकान में कुछ बदलाव करना या नया निर्माण करना)
अगर अपने मौजूदा घर का विस्तार करना चाहते हैं, जैसे की नया कमरा बनाना या मकान में एक और मंजिल जोड़ना| ऐसे मामलों में आप होम एक्सटेंशन लोन ले सकते हैं|
#5 Land Purchase loan (घर के लिए ज़मीन या प्लाट खरीदने के लिए)
अगर आप अपना मकान बनाने के लिए ज़मीन या प्लाट खरीदना चाहते हैं, तब आप यह लोन ले सकते हैं|
#6 Home Conversion Loan (होम कन्वर्शन लोन)
आपने होम लोन लेकर पहले ही एक घर खरीदा हुआ है| परन्तु अब आप दूसरा घर खरीदना चाहते हैं और उसके लिए लोन लेना चाहते हैं| साथ ही आप अपने पहले घर को बेचना चाहते हैं| होम कन्वर्शन लोन में आप अपने पहले घर के लोन को दूसरे घर के लोन में ट्रान्सफर कर सकते हैं|
#7 Balance Transfer Loan (बैलेंस ट्रान्सफर लोन)
आपने किसी दूसरे बैंक से लोन लिया हुआ है| वहां पर लोन की ब्याज दर ज्यादा है| भारतीय स्टेट बैंक होम लोन की ब्याज दर कम है|
ऐसे में आप चाहें तो SBI से बैलेंस ट्रान्सफर लोन ले सकते हैं| यहाँ आप स्टेट बैंक से मिली लोन राशि से अपना मौजूदा लोन चुका सकते हैं|और उसके बाद EMI के द्वारा एसबीआई के लोन का भुगतान भी कर सकते हैं|
बैलेंस ट्रान्सफर लोन की मदद से आप अपने होम लोन की मासिक किश्त (EMI) को कम कर सकते हैं
#8 NRI Home Loan
यह होम लोन प्रवासी भारतियों (NRI) के लिए है जो की भारत में घर बनाने या खरीदने की इच्छा रखते हैं।
#9 Loan against Property (LAP या प्रॉपर्टी लोन)
अगर आपके पास कोई मकान है और आपको लोन की आवश्यकता है, तो आप अपने मकान के ज़रिये प्रॉपर्टी लोन ले सकते हैं| मैंने प्रॉपर्टी लोन के बारे में विस्तार से इस पोस्ट में चर्चा करी है|
पढ़ें: होम लोन लेते समय इन 6 बातों का रखें ख्याल
इन बातों का रखें ख्याल
- हम सब जानते है की होम लोन के भुगतान पर टैक्स बेनिफिट मिलते हैं| परन्तु टैक्स बेनिफिट केवल उसी लोन के लिए मिलते हैं, जो की मकान खरीदना या बनाने के लिए लिया गया हो|
- अगर किसी और मकसद से लोन लिया गया है, तो शायद आपको टैक्स बेनिफिट न मिलें या फिर कम टैक्स बेनिफिट मिलें|
- मैंने कई प्रकार के लोन पर चर्चा करी है| ध्यान दें की इन लोन के आवेदन की प्रक्रिया अलग हो सकती हो|
- विभिन्न परकार के लोन में अधिकतम लोन राशि अलग हो सकती हो|
- ब्याज दर अलग हो सकती है| अलग दस्तावेज़ चाहिए हो सकते हैं|
- आप स्टेट बैंक की शाखा में जा कर पता करें|
अधिक जानकारी के लिए SBI की वेबसाइट पर SBI होम loan FAQ पेज को पढ़ें|
प्रातिक्रिया दे