भारत सरकार में लघु उद्योग, छोटे व्यापारियों की वित्तीय सहायता करने की लिए वर्ष 2015 मुद्रा लोन योजना शुरू करी| आम तौर पर ऐसे व्यापारियों को और इकाइयों को लोन लेने में काफी परेशानी होती है| इसी वजह से वह अपना बिज़नेस बढ़ा नहीं पाते| इसी परेशानी के समाधान के लिए मुद्रा लोन योजना शुरू की गयी है|
और हाँ अगर आप अपना व्यवसाय करना चाहते हैं, वह भी मुद्रा लोन योजना का लाभ उठा सकते हैं| करोड़ों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं|
अब आपके दिमाग में मुद्रा योजना के बारे में कई सवाल होंगे| जैसे की,
- मुद्रा लोन (योजना) क्या है?
- मुद्रा लोन के क्या फायदे हैं?
- मुद्रा लोन कितने प्रकार के होते हैं? मुद्रा लोन कितना मिल सकता है?
- मुद्रा लोन कैसे मिलेगा? मुद्रा लोन कैसे पाएं? मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
- मुद्रा लोन कौन ले सकता है? Mudra Loan Eligibility
- मुद्रा लोन पर ब्याज दर क्या होती है? मुद्रा लोन की अवधि क्या होती है?
- मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन (एप्लाई) कैसे करें? (How to apply online for Mudra Loan?)
इस पोस्ट में मैं इन सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगा|आईये जानते हैं मुद्रा योजना के बारे में विस्तार से|
मुद्रा लोन (योजना) क्या है? What is Mudra Loan Scheme? (in Hindi)
MUDRA की फुल फॉर्म है Micro Units Development and Refinance Agency Limited (MUDRA)
मुद्रा लोन योजना देश में छोटे व्यापारियों और उद्योगों को वित्तीय सहायता के लिए शुरू की गयी है| इसे प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana or PMMY) के नाम से भी जाना जाता है|
सभी जानते हैं की एक नया व्यापार शुरू करने के लिए या छोटे व्यापार या उद्योग को बढाने के लिए लोन मिलना कितना मुश्किल है| मुद्रा लोन योजना इसी परेशानी का हल निकालने के लिए शुरू की गयी है|
इस योजना के तहत आप नया व्यापार (business) शुरू करने के लिए या अपने व्यापार को बढाने के लिए लोन ले सकते हैं| मुद्रा लोन योजना के तहत आप 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं|
आप टर्म लोन (term loan), ओवरड्राफ्ट (overdraft) या केश क्रेडिट (Cash credit) की सुविधा मुद्रा योजना के तहत पा सकते हैं|
मुद्रा योजना से रोज़गार को भी बढ़ावा मिल सकता है|
मुद्रा योजना महिलायों और SC/ST आवेदकों (applicant) को लोन के लिए प्राथमिकता दी जाती है|
मुद्रा लोन के बारे में इन बातों पर ध्यान दें:
- मुद्रा लोन आपको मुद्रा बैंक से नहीं मिलता| मुद्रा लोन आपको आपके निकटतम बैंक शाखा या वित्तीय संस्थान से मिलेगा|
- मुद्रा लोन के लिए आप बैंक में जा कर या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|स्टेट बैंक मुद्रा लोन (SBI mudra loan) की जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर जाएँ| लिंक 2
- मुद्रा लोन केवल किसी व्यवसाय के लिए ही मिलता है|आप किसी निजी काम के लिए मुद्रा लोन नहीं ले सकते|
- मुद्रा लोन की ब्याज दर सरकार ने तय नहीं करी है| बैंक अपना जोखिम देख आर आपकी ब्याज दर तय करेगा|
- सरकार की तरफ से ब्याज दर पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती|
- मुद्रा लोन में आपको कोई सेकुरिटी नहीं देनी होती| कुछ भी गिरवी रखने की ज़रुरत नहीं है|
मुद्रा लोन के क्या फायदे हैं?
आपको कुछ भी गिरवी रखने की ज़रुरत नहीं है| (No Collateral)
यह बहुत बड़ी बात है| और बहुत से लोग केवल इसी वजह से लोन नहीं ले पाया करते थे| मुद्रा योजना के तहत आप बिना कोई security दिए लोन ले सकते हैं|
क्योंकि सरकार रोज़गार और छोटे उद्योग को बढ़ावा दे रही है, आप लोन आसानी से मिलने की उम्मीद कर सकते हैं| इस बात का सबूत भी है| करोड़ों लोग इस योजना के तहत लोन ले चुके हैं| पर हाँ , लोन आपको केवल व्यापार के लिए मिलेगा|
शिशु लोन (आगे चर्चा करेंगे) के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस (processing fee) नहीं लगती|
मुद्रा लोन कितने प्रकार के होते हैं? मुद्रा लोन कितना मिल सकता है?
मुद्रा योजना के तहत 3 प्रकार के लोन होते हैं|
- शिशु लोन (Shishu Loan): आप 50,000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं| यह उन लोगों के लिए है, जो की अपना काम या व्यापार शुरू कर रहे हैं|
- किशोर लोन (Kishore Loan): आप 50,000 से 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं| यह उन लोगों के लिए है, जो व्यापार शुरू तो कर चुके हैं पर अभी तक सही से स्थापित नहीं कर पाए हैं|
- तरुण लोन (Tarun Loan): आप 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोना ले सकते हैं| यह उन लोगों के लिए है, जिनका व्यापर स्थापित है पर उस बढ़ाना चाहते हैं|
मुद्रा लोन कहाँ से मिलता है? मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें? मुद्रा लोन कैसे पाएं? How to apply for Mudra Loan? Mudra Bank Loan Procedure in Hindi
लोगों में यह गलत धारणा है की मुद्रा लोन मुद्रा बैंक से मिलता है|
ऐसा नहीं है| मुद्रा बैंक किसी व्यक्ति या व्यापारी को लोन नहीं देता|
लोन आप किसी बैंक (जैसे की स्टेट बैंक, ICICI, PNB इत्यादि) की शाखा में जा कर ही लेते हैं| इसका मतलब साधारण बैंक ही आपको मुद्रा योजना की तहत लोन देगा|
![]()
सभी प्रमुख बैंक और NBFC मुद्रा लोन प्रदान करते हैं| आप मुद्रा लोन देने वाले सभी बैंक और वित्तीय संस्थानों की लिस्ट मुद्रा योजना की वेबसाइट (http://mudra.org.in/) पर मिल जायेगी|
बैंक और वित्तीय संस्थानों की लेटेस्ट लिस्ट आप इस लिंक से डाउनलोड भी कर सकते हैं|
आप किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान की शाखा में जा कर मुद्रा लोन के लिए एप्लाई कर सकते हैं|
शिशु श्रेणी के लोन के लिए एक पेज का फॉर्म (1 page form) है|
किशोर और तरुण श्रेणी के लिए 3 पेज का फॉर्म (3 page form) है|
मुद्रा लोन के लिए सैंपल फॉर्म आप इस लिंक (https://www.mudra.org.in/Home/PMMYBankersKit) से डाउनलोड कर सकते हैं|
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की वेबसाइट पर आप मुद्रा लोन के application फॉर्म शिशु श्रेणी और किशोर और तरुण श्रेणी के लिए देख सकते हैं|
आपको यह फॉर्म भर कर बैंक या वित्तीय संस्थान की शाखा (ज़रूरी दस्तावेजों के साथ) में जमा करना होगा|
मुद्रा लोन कौन ले सकता है? (Eligibility for Mudra Loan in Hindi)
कोई भी भारतीय नागरिक मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकता है|
एक बात का ध्यान रखें की लोन केवल व्यवसाय (व्यापार या उद्योग) के लिए मिलेगा|
आपको manufacturing, processing, trading और services, इनमें से किसी भी तरह के व्यवसाय के लिए लोन मिल सकता है
आप कोई लघु उद्योग लगाना चाहते हैं, दुकानदार हैं, ट्रक चलाते हैं, फल/सब्जी बेचते हैं, मशीन ऑपरेट करते हैं, कारपेंटर हैं, ब्यूटी पार्लर चलाते हैं, फैक्ट्री लगाना चाहते हैं या कोई मशीन खरीदना चाहते हैं या कुछ और भी| आप मुद्रा लोन ले सकते हैं| बस, लोन आपके व्यापार या उद्योग को शुरू करने या बढाने के लिए होना चाहिए|
आप किसी निजी काम ले लिए, जैसे कार खरीदने के लिए या पढाई के लिए मुद्रा लोन नहीं ले सकते| पर यहीं यहीं आप टैक्सी, रिक्शा या ट्रक लेने ले लिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपको मुद्रा लोन मिल सकता है|
कोई भी व्यक्ति (individual), sole proprietorship, पार्टनरशिप, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या पब्लिक कंपनी मुद्रा लोन ले सकती है|
आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है| अगर 10 लाख रुपये से ज्यादा का लोन चाहिए, तो मुद्रा योजना के तहत नहीं मिल सकता|
अगर आपने पहले किसी बैंक से लोन लिया है और उसका सही से भुगतान नहीं किया, तो आपको मुद्रा लोन नहीं मिलेगा|
मुद्रा लोन के लिए किन दस्तावेजों के ज़रुरत होती है? (Documents needed for Mudra Loan)
जी हाँ, आपको लोन के लिए कुछ दस्तावेज भी जमा करने होंगे| ध्यान दे आप अपने बिज़नस के लिए लोन ले रहे हैं, तो बैंक आपको लोन देने से पहले यह सुनिश्चित करेगा, की आप व्यापार के लिए ही लोन ले रहे है और आप बिज़नेस में आपको मुनाफा हो सकता है|
एक बात और, आप किस तरह के काम के लिए लोन ले रहे है, इस बात पर भी आपके डॉक्यूमेंट निर्भर करेंगे| जैसे की , शिशु लोन (50,000 हज़ार रुपये तक ले लोन के लिए) के लिए आपको कम डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे|
दस्तावेजों की सूची नीचे दी गयी है|
- पहचान पत्र (वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट) Proof of identity – Self certified copy of Voter’s ID card / Driving License / PAN Card / Aadhar Card/Passport.
- पते का प्रमाण (टेलीफोन बिल, बिजली का बिल, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, वोटर आईडी, आधार कार्ड) Proof of Residence – Recent telephone bill, electricity bill, property tax receipt (not older than 2 months), Voter’s ID card, Aadhar Card & Passport of Proprietor/Partners/Directors.
- जाति प्रमाण पत्र Proof of SC/ST/OBC/Minority.
- आपके बिज़नस का लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट Proof of Identity/Address of the Business Enterprise -Copies of relevant licenses/registration certificates/other documents pertaining to the ownership, identity and address of business unit.
- आपने किसी बैंक में किसी तरह का डिफ़ॉल्ट न किया हो| इसका मतलब है की अगर आपने पहले कोई लोन लोया है पर उसका भुगतान नहीं किया है, तो आपको लोन नहीं मिलेगा| Applicant should not be defaulter in any Bank/Financial institution. यह बैंक खुद ही चेक कर लेगा|
- आपके या आपके बिज़नस के पिछले 6 महीने के बैंक अकाउंट स्टेटमेंट Statement of accounts (for the last six months), from the existing banker, if any.
- अगर आपके लोन की राशि दो लाख रुपये से ज्यादा की है, तो आपको अपने या बिज़नस के दो साल के आयकर रिटर्न और बिज़नेस की बैलेंस शीट भी जमा करनी होगी| Last two years balance sheets of the units along with income tax/sales tax return etc. (Applicable for all cases from Rs.2 Lacs and above).
- अगर आपके लोन की राशि दो लाख रुपये से ज्यादा की है , तो आपको अगले साल का प्रोजेक्टेड बैलेंस शीट भी जमा करनी होगी|Projected balance sheets for one year in case of working capital limits and for the period of the loan in case of term loan (Applicable for all cases from Rs.2 Lacs and above).
- आपने इस वित्तीय वर्ष में कितनी बिकवाली करी है Sales achieved during the current financial year up to the date of submission of application.
- अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट डाल रहे हैं, तो आपको यह भी दर्शाना होगा की ऐसा बिज़नस फायदेमंद है| Project report (for the proposed project) containing details of technical & economic viability.
- Memorandum and articles of association of the company/Partnership Deed of Partners etc.
- In absence of third party guarantee, Asset & Liability statement from the borrower including Directors& Partners may be sought to know the net-worth.
- फोटोग्राफ Photos (two copies) of Proprietor/ Partners/ Directors.
एक बात और हो सकता है, की बैंक आप से कुछ अतिरिक्त जानकारी भी मांगे| ऐसी कोई अतिरिक्त जानकारी आपको अलग से ऑफलाइन प्रदान करनी होगी|
इतनी सारी जानकारी देख कर तो किसी को भी पसीना आ जाएगा| पर चिंता न करें| दस्तावेजों की लिस्ट आपकी लोन राशि, आपके बिज़नेस इत्यादि पर निर्भर करती है| काफी सारे दस्तावेज आप के पास पहले से ही होंगे|हो सकता है की आपके मामले में काफी सारे दस्तावेज चाहिए भी न हों|
इस बात पर भी गौर करें की अगर करोड़ों लोगों को लोन मिल चूका है, तो प्रक्रिया इतनी मुश्किल नहीं होनी चाहिए|
मुद्रा लोन ब्याज दर कितनी होती है? मुद्रा लोन की अवधि क्या होती है? (Mudra Loan Interest Rate and Loan Tenure)
मुद्रा लोन की कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है| आपकी जानकारी को देख कर बैंक की आपके लोन की ब्याज दर पर फैसला लेता है|
सरकार की तरफ से मुद्रा लोन की ब्याज दर पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती|
शिशु लोन के लिए (50,000 रुपये तक ) में लोन भुगतान की अवधि 5 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती|
मुद्रा किशोर और तरुण लोन भुगतान की अवधि (loan tenure) का फैसला बैंक या वित्तीय संस्थान करता है| अवधि आपके क्रेडिट स्कोर, बिज़नेस या प्रोजेक्ट के केश-फ्लो (cashflow) पर निर्भर करेगी|
आप लोन लेते समय moratorium period के लिए भी निवेदन कर सकते हैं| moratorium पीरियड के दौरान आपको केवल ब्याज का भुगतान करना होता है| यह सुविधा काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है|
मुद्रा लोन के लिए आप ऑनलाइन भी एप्लाई कर सकते हैं (How to apply online for Mudra Loan?)
ऐसा करने के लिए आपको इस वेबसाइट (https://mudramitra.in/) पर जाना होगा|
यहाँ पर आप शिशु, किशोरे या तरुण लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं|
- आप इस लिंक पर जाएँ (https://mudramitra.in/Login)

- आप देख सकते हैं की इस में पूरी प्रक्रिया बतायी गयी है| पहले आपको रजिस्टर करना होगा| अगर आपको फॉर्म भरने में सहायता चाहिए, तो वह भी बता सकते हैं| Application form भरें और अपने लोन के बैंक का चुनाव करें| ऐसा करने पर आपका आवेदन बैंक को भेज दिया जाएगा| उसके बाद बैंक फैसला करेगा की आपको लोन देना है की नहीं|
- अगर आप पहली बार लॉग इन कर रहे हैं, तो पहले आपको रजिस्टर करना होगा| आप “New User” पर क्लिक कर सकते हैं या सीधे इस लिंक पर जा सकते हैं (https://mudramitra.in/Login/Register)
- रजिस्टर करते समय आपको अपने बारे में जानकारी देनी होगी|
- नाम और पता
- लिंग (Gender)
- जाति (caste)
- अपने बिज़नस के बारे में थोड़ी सी जानकारी देनी होगी
- मोबाइल नंबर
- इ-मेल आईडी
- आगे लॉग इन करने के लिए username भी डालना होगा|
- एक बार रजिस्टर करेंगे, तो आपके पास एक ई-मेल आएगी जिसमें आपका पासवर्ड भी होगा| आप फिर से इस लिंक (https://mudramitra.in/Login/Register) पर जा कर अप लॉग इन कर सकते हैं|
- मुद्रा लोन का आवेदन 6 स्टेप प्रक्रिया है|
- स्टेप 1: अपने बिज़नस के बारे में जानकारी
- स्टेप 2: आपके बारे में और बिज़नस के पार्टनर/डायरेक्टर के बारे में जानकारी
- स्टेप 3: आप बैंक से कोई करंट अकाउंट आदि की सुविधा का प्रयुग करते हैं, तो उसकी जानकारी, कितना लोन चाहिए इत्यादि| आप Step 3 से virtual handholding (ऑनलाइन सहायता) का विकल्प चुन सकते हैं| वहां पर आपको गाइड किया जाएगा|
- स्टेप 4: अपनी बिज़नस की सेल्स, मुनाफे, कैपिटल की जानकारी
- स्टेप 5: बिज़नस के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी, सारे दस्तावेज़ अपलोड करें|
- स्टेप 6: अपने डिटेल सबमिट करें
- उसके बाद आपको बैंक या वित्तीय संस्थान के चुनाव करना होगा और आप अपनी application सबमिट कर सकते हैं| तो मान लिए आपको SBI में एप्लाई करना है, तो SBI का चुनाव कर सकते हैं|
आपका आवेदन अपने आप बैंक तक पहुँच जाएगा| उसके बाद बैंक फैसला करेगा की आपको लोन देना है की नहीं|
ध्यान दे मैंने केवल प्रक्रिया चेक करी है, लोन के लिए एप्लाई नहीं किया|
मुद्रा कार्ड क्या है? What is Mudra Card?
अगर आप overdraft या cash credit लेते हैं मुद्रा योजना के तहत, तो आप मुद्रा कार्ड ले सकते हैं| टर्म लोन में मुद्रा कार्ड नहीं मिलेगा|
![]()
मुद्रा कार्ड एक डेबिट कार्ड की तरह ही होता है जिससे आप किसी भी ATM जा कर एक सीमा तक पैसा निकाल सकते हैं| ध्यान रखिये जो पैसा आप निकालते है, वह आपके लिए लोन बन जाता है और आपको उस राशि पर ब्याज देना होगा|
मुद्रा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (Mudra Toll-Free HelpLine Number)
मुद्रा लोन योजना के बारे में आपको कोई भी जानकारी चाहिए हो, तो आप मुद्रा बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं|
यह दो नंबर आप देश में से कहीं से भी फ्री में लगा सकते हैं
1800 180 1111
1800 11 0001
आप अपने राज्य (state) के Toll-free नंबर पर बात कर सकते हैं|
![]()
कुछ उपयोगी लिंक
अगर आपको लोन लेने में परेशानी आ रही है, तो आप एक ई-मेल help@mudra.org.in पर भेज सकते हैं| मुद्रा योजना के बारे में कुछ सामान्य सवालों (FAQ) के जवाब आप यहाँ पढ़ सकते हैं|
मुद्रा लोन योजना के टोल फ्री नंबर और ऑफिस के बारे में आप इस लिंक पर जानकारी पा सकते हैं|
आईसीआईसीआई बैंक मुद्रा लोन (ICICI Bank Mudra Loan)
बैंक ऑफ़ बड़ोदा मुद्रा लोन (Bank of Baroda Mudra Loan)
स्टैंड अप इंडिया लोन (Stand Up India Scheme)
pooja says
loan ki process kitne time ki rahti hai, jese me ek do din me apply krugi toh mujhe loan kab tak provide hoga
दीपेश says
पूजा जी,
यह तो कहना मेरे लिए मुश्किल है पर कम से कम 2-4 हफ्ते तो लगेंगे ही|
HARIOM kumar says
Mai swift dzire tour taxi mudra loan yojna se lena chahta hu. Jankari de.
दीपेश says
बैंक में जा कर पता करें| टैक्सी के लिए लोन मिल जाता है|
प्रदीप उपाध्याय says
सर जी नमस्कार
सर मैं ट्रक खरीदने के लिए मुद्रा लोन
लेना चाहते हैं
दीपेश says
प्रदीप जी,
लोन तो मिल सकता है पर अधिकतम राशि 10 लाख रुपये हैं|
किसी बैंक की निकटतम शाका में जा कर बात करें और प्रक्रिया के बारे में जाने|
प्रदीप उपाध्याय says
सर जी हमें ट्रक चलाने के लिए लोन चाहिए क्या आप सर हमें यह लोन दिला सकते हैं अगर आप दिला सकते हैं तो मेरे परिवार के भरण पोषण थोड़ा सही हो जाएगा सर मैं बेरोजगार हूं और और घर पर रहता हूं सर मैं ट्रक चलाना जानता हूं क्या आप मुझे सर लोन दिला सकते हैं
दीपेश says
प्रदीप जी,
निकटतम बैंक शाखा में जा कर पता करें|
विजय says
सर हम बिजनिस करनाचाहता हे हमे लोन चाहिये हम बहुत परेशान है हमारी मौत करो सर हमने बहुत अपलाप किया अभि तक कोई रिपलाई नही मिला हमारी मदत करो
दीपेश says
विजय जी,
आप बैंक में जा कर पता करें|
Kamal bhan viahwakarma says
mujhe loan chahiye 5lakh ka kya mil sakta hai
दीपेश says
लोन मिल सकता है| परन्तु बहुत सी बातों पर निर्भर करता है|
बैंक में जा कर पता करें|
Pradeep Kumar says
सर मै नमकीन का काम करता हूँ और मैं मुद्रा लोन लेना चाहता हूँ और मैं मुद्रा लोन के लिए बैक मैं भी गया था बैक वालो ने मना कर दिया कि हम मुद्रा लोन नही कर सकते हैं
दीपेश says
दूसरी शाखा में जा कर पता करें|
Chetan says
Direct kishore step ne 5 lakh mil sakte he kya
दीपेश says
50,०० लोन मिलना आसान है| उसके ऊपर आपके आवेदन पर निर्भर करता है|
Chetan says
Bags trading 3 sal se kar raha hu ab manufacturing karni he to direct 10 lack mil sakta he kya
दीपेश says
चेतन जी,
मेरे लिए एखन मुश्किल है| मेरे अनुसार मिल सकता है| बैंक में जा कर पता करें|
Dharmendra jha says
Sir hamko bildar ka kam pura aata he steel bilding.loha bildung.satar.get.windo.sab banana aata he sir hamko mudra loan dilva do to aapki bahut kirpa hogi sir please sir bahut garib hu sir agar loan mil gaya to badi kirpa hogi
दीपेश says
धर्मेन्द्र जी,
आप बैंक में जा कर पता करें| आपको लोन मिल सकता है|
Sukh says
Sir good evening
Mere Papa small shopkipper hai
5 lakh Ka loan Lena chahte hai
Kya humhe ye loan Mil skta hai ?
Please answer me early
दीपेश says
देखिये मेरे अनुसार 50,000 तक का लोन तो आसानी से मिल जाता है| उसके ऊपर परेशानी हो सकती है|
आप बैंक जा कर पता करें|
Vicky sharma says
Namaskar Sir. ..
Mai disit Lakhisarai se bilong karta hu. Sir mai Redimed & Bastralay ka new Dukan kholna chahta hu.
Kya mujhe loan mil sakti hai. Please sir bataye…..!
दीपेश says
विक्की जी,
लोन तो मिल सकता है| बैंक में जा कर पता करें|
अनिल कुमार says
सर हमने मुद्रा लोन के लिए अप्लाई किया था लेकिन बैंक वाले गारंटर मांगते हैं अब आप बताएं ST SC के लोगों का गारंटर कौन बनेगा बैंक वाले सीधे कहते हैं हमारे पास किसी प्रकार का कोई लोन नहीं मिलता है
दीपेश says
अनिल जी,
मेरी जानकारी अनुसार गारंटी देना ज़रूरी नहीं है| मुद्रा लोन बिना गारंटी के मिल सकता है|
आपकी परेशानी समझ सकता हूँ गारंटर मिलना किसी के लिए भी आसान नहीं है|
आप बैंक के हेड ऑफिस में शिकायत कर सकते हैं|
आपने कितनी राशि के लोन के लिए एप्लाई किया था?
RAGHAV says
I HAVE MULTIPLE LOAN OF BAJAJ CONSUMER DURABLE LAON AND 1 TWO WHEELER LAON FROM HDFC BUT I HAVE NEVER MISS ANY EMI I PAY ALL EMI ON TIME
NOW I WANT TO TAKE A MUDRA LOAN FOR SMALL BUSINESS CAN I TAKE OR NOT
दीपेश says
राघव जी,
आपको मुद्रा लोन मिल सकता है| ध्यान दें मुद्रा लोन व्यापार के लिए है|
ritesh singh says
sir mai ak business start karna chahta hu
kya iske liye loan mil sakta hai
दीपेश says
मिल सकता है| बैंक में जा कर पता करें|
Vinay Gupta says
Sir…Kya business k liye lediz ko sabcidi sahit loan mil sakta h ..
दीपेश says
मुद्रा योजना में कोई सब्सिडी नहीं हैं|
पर हाँ, लेडीज को भी लोन मिल सकता है|
Shanu says
Kya hm truck pr mudra loan le skte hai
दीपेश says
आपको ट्रक लेने के लिए मुद्रा लोन चाहिए?
अनुराग says
मए पहले नौकरी करता था टेलीकॉम कंपनी में , पर अब मए टेलीकॉम रिचार्ज के डिस्ट्रीब्यूटर का बिज़नेस करना चाहता हु ।
30 लाख के टर्नओवर पे 40% यानी 12 लाख का इनवेस्टमेंट करना पड़ेगा ।
2/3 लाख मेरे पास है क्या मुद्रा लोन के तहत मुझे 9/10 लाख का लोन मिल जाएगा ।
दीपेश says
अनुराग जी,
बिलकुल अन्य बिजनेस के लिए 9-10 लाख का मुद्रा लोन लेने में परेशानी होगी|
Kanhaiya Ram says
Main tea packing factory lagana chahata gun iske life machinery aur raw material kharidna hai mujhe kitna loan mil Santa hai
दीपेश says
अगर बिलकुल नया बिज़नस शुरू कर रहे हैं, तो 50,000 से अधिक का लोन मिला मुश्किल है|
navnath kharade says
नमस्कार सर, मै कुक्कुटपालन के लिए मुद्रा लोन लेना चाहता हू. लोन मिलेगा क्या. मेरा प्लॅन १० लाख रुपये का है. कृपया जानकारी दे.
दीपेश says
मेरे लिए यह कह पाना मुश्किल है|देखिये किसी नए काम के लिए 10 लाख का मुद्रा लोन मिलना मुश्किल है|
कम राशि का लोन मिल सकता है|
Sanjay solanki says
Mene T.Y.B.A Kiya he mujhe padhay par loan milenga please reply
दीपेश says
आपको लोन किस लिए चाहिए?
Brajmukhi says
सर जी हामे photo studio और CSC Center खोलने के लिए loan चाहिए मिल सकता हैं। कया online apply कर सकते हैं या बैंक जाना पड़ता हैं।
दीपेश says
मेरे अनुसार लोन तो मिल सकता है| ऑनलाइन आवेदन कर का विकल्प तो है| पर मेरे अनुसार बेहतर होगा की आप बैंक में जा कर ही आवेदन करें|
Brajmukhi says
सर जी मै आज ही बैंक गया लेकिन बैंक वाले मना कर दिये ।
दीपेश says
आपको लोन कितना चाहिए?
Brajmukhi says
सर जी 3 लाख चाहिए था
दीपेश says
3 लाख की लोन में तो परेशानी होगी|
अगर नया काम शुरू कर रहे हैं, तो 50,000 से अधिक का मुद्रा लोन मिलना मुश्किल है|
Brajmukhi says
सर जी थीक है 50,000 लोन के लिये कया करें
sajid says
Kya 58 sail se zyada umer ke logo ko mudra loan aadha maaf ho jata hai?
दीपेश says
ऐसा कोई नियम नहीं है|
Sanjay kumar says
Sir ji mai ek shopkeeper hu mujhe 1lac ka loan chahiye kya uco bank loan deta hai
दीपेश says
संजय जी,
मेरे ख्याल से UCO बैंक भी मुद्रा लोन देता है|
आप बैंक में ही जा कर पता करें|
Sanjay kumar says
Mera bussiness 12year purana hai thoda aur badhana chahte hai isse pahle kvi v loan nhi liye hai
दीपेश says
अच्छा है| बैंक में जा कर बात करें|
चाँद सिंह मेवाड़ा says
सर मेने अभी कोई बिजनेस या वयवसाय चालू नही किया हैं किया मेरे को लोन मिल सकता है वयवसाय चालु करने के लिए
दीपेश says
चाँद जी,
देखिये लोन तो मिल सकता है| परन्तु शायद आपको शिशु लोन (50,000 रुपये) ही मिल पायेगा|
साथ की यह भी देखा जाएगा की आप लोन क्यों ले रहे है|
बैंक में जा कर बात करें|
Koshal shrawasti says
Civil contractor ko construction& accessories le like 10lakh take mil sakta hai? Bank ne mana kiya?
दीपेश says
देखिये working capital लोन तो मिलते हैं, पर आखिर फैसला तो बैंक का ही है|
वही आपका बिज़नस प्लान देख कर लोन देने का निर्णय लेते हैं|
Indresh says
Sir g, m computer center kholna chahta hu, mujhe 50,000 rs. Loan k lia kya karna hoga or isme intrest kya hoga, or SC ,/ST condidate k lia koi intrest m discount h kya
दीपेश says
इन्द्रेश जी,
बैंक में जा कर आवेदन करें| पहले यह देखें की आप 50,000 रुपये में कंप्यूटर सेण्टर खोल सकते हैं क्या|
मेरे अनुसार SC/ST के लिए कोई discount नहीं है|
देवानंद टेंभुणिँकर says
अॉनलाईन CSP क्या है? कैसे मिलती है? कोन प्रदान करता है, कृपया बताए|
दीपेश says
CSP कई चीज़ों के कहा जाता है| आप किस बारे में बात कर रहे हैं?
Vikram Verma says
Sir ji me private job karta hu jisse mera jugara tak nahi hota ha or BC ‘A’ category se belong karta hu me apna ek PG Kholna Chata hu muja pg kholne ke liye plot/property lane ha iske liye lone ke jarurat ha kya muja 10 lacks ka loan mil sakta ha kya
दीपेश says
विक्रम जी,
प्लाट खरीदने के लिए मुद्रा लोन नहीं मिलेगा|
PRABHA says
अपने अच्छा आर्टिकल लिखा है क्या एक सरकारी लोन लेते हुए दुसरे लोन के लिए apply कर सकते है ???
aravind patel says
Sir mai uniun baink tari varanasi me khatadharak hu.mera powerlooo ka karkhana lohta varanasi me hai.mai apane baink me lon ke liye baat kaiya to maineger ne yah kahkar vapas bhej diya ki apka business itana dur hai mai loan nahi de sakta kripya rai de.
दीपेश says
अरविंद जी,
आप कारखाने के पास की शाखा में कोशिश करें|
Sunil Kumar Tomar says
Dear Sir
Am Sunil Tomar me Aapse jyada sawal nahi karunga bas mujhe aap ye bataye ki muhe 1 lac rupees ka loan chahiye to kese milega or bank jana jasruri hoga ya online apply se hi kam ho jayega or kharch kitna hoga its a very argent sir… please help me now sir..
दीपेश says
आपको लोन किस बात के लिए चाहिए?
Harish puniya says
sirji 50000 loan ke lia kya kya dokument chai
दीपेश says
जानकारी पोस्ट में दी गयी है|
अतिरिक्त जानकारी के लिए बैंक में जा कर बात करें|
tarjinder singh says
Sr ji mera PNB Bank me khata h or mera ik loan b chl rha h or mera subbul score 800+h kya mere ko ye mudra loan mil skta h. Mera pig or fiah farm b h
दीपेश says
बैंक में जा कर पता करें| बैंक ही लोन का फैसला करते हैं|
ध्यान दें मुद्रा लोन योजना में केवल व्यवसाय के लिए लोन मिलता है| निजी कामों के लिए लोन नहीं मिलता|
Santlal yadav says
mera ek chota sa vyapar hain electrcal installation services ka main lagatar 12 sal se electrcal division me karya kar raha hun main LNT Construction ltd Godrej & boyec mfg. com. ltd ubengineering ltd etc 12 multinational company me karya kiya han and main abhi bhi karyarat hun rewa madhya pradesh me under Adrak engineering & cons. ind pvt ltd ipds project under new substation ka karya kar raha hun mahodya mera lagbhag 74% work complete ho gya hain mera 47 lakes ka work order hain abhi mera work kuch paise ki bajah se ruka hain
mujhe lone ki avasykta hain kripya lone dilayen mera bank khata kala mandir rewa MP 486001 me hain ushi account me payment ata hain aaj 6 sal se mera payment ate hi purn payment vapash kar dunga
Regard
santlal yadav
mrityunjai power
दीपेश says
आप बैंक में जा कर बात करें|
Jitendra malviya says
Sir traicter k liye Lon mil jayega business Karne k liye . With sath me dudh k liye. 10 Lakh Ka lon
दीपेश says
अगर स्थपित बिज़नस है तो, मिल जाएगा| अन्यथा 10 लाख रुपये का लोन नहीं मिलेगा|
Ramnarayn baithe says
sir me berojkar hu me kapde ka dhnda karna chahta hu sir ap mujhe 50,000 ka lon dila sakte ho
दीपेश says
मैं नहीं दिला सकता| बैंक में जा कर बात करें|
Vishnu Kumar meena says
sir mera name Vishnu Kumar meena h me st cat. Ka hu mere ko shop kholna chata hu to muje kite tk ka lone MIL jayega plz tell me
दीपेश says
50,000 तक का मिल जाना चाहिए|