• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

Loans

Follow @hindifinance

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी शिक्षा लोन योजना: एक फॉर्म से करें कई बैंक में लोन आवेदन

Last updated: अक्टूबर 8, 2018 | by दीपेश 2 Comments

उच्च शिक्षा का खर्चा बढ़ता जा रहा है| बहुत से विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए लोन लेना पड़ता है|

यह भी हो सकता है की लोन लेने के लिए आपको कई बैंक में आवेदन करना पड़े| यह थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है| हर बैंक के लिए अलग फॉर्म और अलग दस्तावेज|

इसी परेशानी को दूर करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी कार्यक्रम (Pradhan Mantri Vidya Lakshmi Karyakram) शुरू किया है|

इस योजना के तहत आप एक वेबसाइट की सहायता से स्कालरशिप या शिक्षा लोन (एजुकेशन लोन या स्टूडेंट लोन) के लिए आवेदन कर सकते हैं| आपको हर बैंक में अलग से फॉर्म भरने की ज़रुरत नहीं है|

इस वेबसाइट पर आप एक बार फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और उसके बाद आप कई बैंक में एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं| आपको बार-बार फॉर्म भरने या आवेदन करने की ज़रुरत नहीं है|

विद्यालक्ष्मी वेबसाइट के माध्यम से शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. आपको विद्यालक्ष्मी पोर्टल (Vidya Lakshmi वेबसाइट) पर रजिस्टर करना होगा। Register on website
  2. जैसा लोन चाहते हैं, उसकी जानकारी डाल कर लोन खोजें और बैंकों को शॉर्टलिस्ट करें। Search for banks
  3. एक ही ऑनलाइन आवेदन पत्र (application form) भरें| Fill Common Education Loan Application फॉर्म or CELAF
  4. बैंकों में आवेदन करें।
  5. पोर्टल पर अपना लोन status चेक करें|

विद्यालक्ष्मी एजुकेशन लोन स्कीम योजना विद्यालक्ष्मी शिक्षा लोन योजना

इन बातों पर ध्यान दें

  1. एजुकेशन लोन (स्टूडेंट लोन या शिक्षा लोन) के लिए 35 बैंक विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर मौजूद हैं|
  2. सभी प्रमुख बैंक जैसे की स्टेट बैंक, HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक इस वेबसाइट से आवेदन स्वीकार करते हैं|
  3. एक की एप्लीकेशन फॉर्म (Common Education Loan Application फॉर्म या CELAF) सभी बैंकों द्वारा स्वीकार किया जाता है। यह फॉर्म का फॉर्मेट Indian Bankers Association (IBA) द्वारा पारित है|
  4. आप एक बार में केवल 3 बैंक को आवेदन कर सकते हैं| साथ ही हर बैंक की केवल एक ही लोन स्कीम में आवेदन कर सकते हैं|
  5. वेबसाइट पर आपको आपको विभिन्न बैंकों से ऑफर दिखा दिए जायेंगे| परन्तु किसी प्रकार की तुलना (इंटरेस्ट रेट, लोन की अवधि, moratorium और अन्य शुल्क) नहीं दिखाई जाती| आपको हर लोन स्कीम के लिंक कर क्लिक करके यह सारी जानकारी पानी होगी|
  6. विद्यालक्ष्मी पोर्टल से एजुकेशन लोन का आवेदन करने पर आपको कुछ स्पेशल इंटरेस्ट रेट नहीं मिलता| आप बैंक की सामान्य लोन स्कीम में ही आवेदन करते हैं| बस आपको फॉर्म एक ही भरना होता है|
  7. यदि माता-पिता की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये तक है, तो आप केंद्रीय क्षेत्र की ब्याज सब्सिडी योजना (Central Sector Interest Subsidy Scheme या CSIS) के लिए इंटरेस्ट सब्सिडी के लिए पात्र हो सकते हैं। अगर आप किसी और माध्यम से भी आवेदन करते हैं, तब भी आपको यह सब्सिडी मिल सकती है|

विद्यालक्ष्मी एजुकेशन लोन की ब्याज दर क्या है? (Vidya Lakshmi Education Loan: Interest Rate)

जैसा की ऊपर लिखा है की विद्यालक्ष्मी योजना अपने आप में कोई लोन स्कीम नहीं है|

विद्या लक्ष्मी पोर्टल आपको बस विभिन्न बैंक में एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है| आपको हर बैंक के लिए अलग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है|

जैसे की मैंने एक पोस्ट में SBI Student Loan Scheme के बारे में चर्चा करी थी| इस लोन के लिए आप स्टेट बैंक के शाखा में जा कर भी आवेदन कर सकते हैं या फिर विद्यालक्ष्मी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| क्योंकि लोन स्कीम एक की है, तो ब्याज दर भी एक ही होगी|

ब्याज की दर बैंक ही निर्धारित करते हैं|

विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर विभिन्न शिक्षा लोन कैसे खोजें? (How to search for education loans?)

एक बार रजिस्टर करने के बाद  आप कुछ जानकारी देकर लोन ढूंढ सकते हैं:

  1. कॉलेज या यूनिवर्सिटी की जगह (भारत या विदेश)
  2. पढाई का कोर्स (under-graduation, post-graduation, professional course, vocational course)
  3. लोन की राशि (4 लाख रुपये तक, 4 लाख रुपये और 7.5 लाख रुपये के बीच, 7.5 लाख रुपये से ज्यादा)

यह सब जानकारी देने पर आपको सभी बैंक से कुछ विकल्प दिखा दिए जायेंगे|

खोज के बाद आपको कुछ ऐसा दिखेगा|

विद्यालक्ष्मी एजुकेशन लोन स्कीम योजना इंटरेस्ट रेट ब्याज दर

उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भर कर आप एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं|

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको क्या जानकारी चाहिए?

  1. आपकी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, PAN इत्यादि)
  2. आपके कोर्स के बारे में जानकारी
  3. पढाई के खर्चे की जानकारी (आपको कॉलेज या यूनिवर्सिटी से कोई पत्र दिखाना होगा जहाँ पर पूरे खर्चे का विवरण हो)
  4. अगर आप 4 लाख रुपये से अधिक का लोन ले रहे हैं, तो आपको सिक्योरिटी (ज़मीन, प्लाट इत्यादि) की जानकारी देनी होगी|
  5. ज़रूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे|

क्या डॉक्यूमेंट (दस्तावेज़) आपको अपलोड करने होंगे?

  1. आपके पिछले कोर्स या डिग्री की मार्कशीट
  2. एडमिशन लैटर (कॉलेज में एडमिशन का प्रमाण)
  3. आय का प्रमाण (अपने या माता-पिता की सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 या इनकम टैक्स रिटर्न)
  4. ज़मीन के कागज़ात (अगर आपको कुछ सिक्योरिटी देनी है)
  5. PAN/आधार कार्ड
  6. नवीनतम फोटो (अपने/माता-पुता या गारंटर के)

सबमिट करने पर आपकी एप्लीकेशन आपके चुने हुए बैंक के पास भेज दी जायेगी| आप विद्यालक्ष्मी एजुकेशन लोन की वेबसाइट पर अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं|

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी शिक्षा लोन योजना

विद्या लक्ष्मी शिक्षा लोन पोर्टल

विद्या लक्ष्मी एजुकेशन लोन ब्याज दर

इस बात पर ध्यान दें

  1. लोन आवेदन  करने का मतलाब यह नहीं की आपको लोन मिल गया| बैंक अपनी पूरी प्रक्रिया करेगा और उसके बाद ही लोन देगा|
  2. आवेदन करने से पहले लोन की पात्रता चेक कर लें| साड़ी जानकारी विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर मौजूद है|
  3. यह भी हो सकता है की बैंक आपसे अधिक जानकारी या डॉक्यूमेंट मांगे| आपको यह जानकारी बैंक को देनी होगी|
  4. बैंक की जानकारी की मांग को 15-30 दिन में पूरा करें| वरना आपकी लोन एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया जाएगा|
  5. अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सही से भरें| बैंक आपको संपर्क करने की कोशिश कर सकते हैं|

Filed Under: Loans Tagged With: education loan, sbi education loan, vidyalakshmi शिक्षा ऋण की ब्याज दर, एजुकेशन लोन, प्रधान मंत्री शिक्षा योजना, प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी कार्यक्रम, विद्या लक्ष्मी एजुकेशन लोन स्कीम, विद्या लक्ष्मी पोर्टल, विद्यालक्ष्मी एजुकेशन लोन, विद्यालक्ष्मी लोन स्कीम, शिक्षा लोन, स्टूडेंट लोन

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन की जानकारी (HDFC Personal Loan details in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

पर्सनल लोन या व्यक्तिगत ऋण ज़रुरत पड़ने पर लोन पाने का अच्छा तरीका है|

बशर्ते ब्याज दर ज्यादा होती है, परन्तु लोन जल्दी मिल जाता है और आपको कुछ सिक्योरिटी देने (गिरवी रखने) की आवश्यकता भी नहीं होती|

मैंने अपनी पिछली कुछ पोस्ट में SBI के एक पर्सनल लोन (SBI Express Credit Loan) और बजाज फिनसर्व EMI कार्ड के बारे में चर्चा करी थी|

आज मैं HDFC बैंक के पर्सनल लोन के बारे में बात करूंगा|

HDFC Personal Loan: Features (एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन: मुख्य बातें)

  1. आपको 40 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है| लोन राशि आपकी लोन चुकाने की क्षमता पर भी निर्भर करती है|
  2. आपक अपनी लोन राशि की पात्रता एचडीएफसी पर्सनल लोन की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|
  3. यह एक असुरक्षित लोन है| आपको कुछ भी गिरवी रखने की ज़रुरत नहीं है|
  4. अगर आप HDFC Bank के मौजूदा ग्राहक (existing customer) हैं, तो HDFC बैंक कुछ मिनिटों में लोन देने का दावा करता है| अगर मौजूदा ग्राहक नहीं है, तो थोड़ा अधिक समय लग सकता है|
  5. आप लोन के लिए ऑनलाइन भी एप्लाई कर सकते हैं| Online Loan Application
  6. आपके क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए| अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, तो लोन के अन्य विकल्पों के बारे में सोचें|

पढ़ें: क्रेडिट स्कोर सुधारने के 7 आसान तरीके

HDFC Bank Personal Loan: Eligibility (एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन: पात्रता)

  1. आपको वेतन मिलना चाहिए| Only for Salaried employees
  2. आप डॉक्टर, CA हों या किसी निजी या सरकारी कंपनी/विभाग में काम करते हों|
  3. आयु 21 और 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए|
  4. आप कम से कम दो वर्ष से नौकरी कर रहे हों|
  5. मौजूदा नौकरी में कम से कम एक वर्ष से हों|
  6. कम से कम 15,000 रुपये की आय होनी चाहिए| बड़े शहरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, कोचीन, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद) में मासिक आय कम से कम 20,000 रुपये होनी चाहिए|

ध्यान दें ऐसा नहीं है की HDFC बैंक केवल सैलरी पाने वालों को ही लोन देता है| एचडीएफसी बैंक के ऐसी भी पर्सनल लोन हैं, जो की self-employed या प्रोफेशनल को दिया जाता है| बस इस पोस्ट में मैंने उस लोन का ज़िक्र नहीं किया है|

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन के आवेदन कर के लिए क्या दस्तावेज चाहियें?

आपको यह 4 प्रकार के दस्तावेज देने होंगे:

  1. पहचान पत्र (Identity proof): आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी
  2. पते का प्रमाण (Address Proof): आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी
  3. पिछले तीन महीने का बैंक स्टेटमेंट या 6 महीने की पासबुक
  4. सैलरी स्लिप (Salary Slip) या लेटेस्ट फॉर्म 16

डॉक्यूमेंट की पूरी लिस्ट आप HDFC बैंक की वेबसाइट पर पा सकते हैं|

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर कितनी है? (एचडीएफसी बैंक व्यक्तिगत ऋण ब्याज दर)

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर बदलती रहेगी|

साथ ही आपको processing fee और प्रीपेमेंट शुल्क भी देना होगा|

लेटेस्ट ब्याज दर और शुल्कों के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ या बैंक शाखा में जा कर पता करें|

पर्सनल लोन की अधिकतम लोन अवधि 5 वर्ष हो सकती है| Maximum Loan Tenure of 5 years

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन की EMI कितनी होगी?

आपकी ईएमआई (EMI) इन तीन बातों पर निर्भर करती है|

  1. लोन राशि
  2. ब्याज दर (interest rate)
  3. लोन की अवधि (loan tenure)

अगर आप जानना चाहते हैं की लोन की EMI कैसे कैलकुलेट करी जाती है, तो इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें|

अन्यथा आप सीधे नीचे दिए गए कैलकुलेटर में अंक डाल कर चेक कर सकते हैं|

emicalculator.net

 

HDFC बैंक की वेबसाइट पर भी पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर दिया हुआ है|

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन वेबसाइट

Filed Under: Loans Tagged With: hdfc bank personal loan in hindi, hdfc personal loan, hdfc personal loan details in hindi, hdfc personal loan information in hindi, hdfc personal loan interest rate, एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन, एचडीएफसी बैंक व्यक्तिगत ऋण

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड (Bajaj Finserv EMI Card) के बारे में पूरी जानकारी

Last updated: सितम्बर 28, 2018 | by दीपेश 12 Comments

पिछले कुछ समय से मैं TV पर बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड (Bajaj Finserv EMI Card) के विज्ञापन देख रहा हूँ| मुझे कार्ड के बारे में जिज्ञासा हुई| शायद आपको भी हुई होगी|

आप भी विज्ञापन यहाँ देख सकते हैं|

आज मैं बजाज फाइनेंस के इसी कार्ड के बारे में चर्चा करूंगा|

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड  क्या है? (Bajaj Finserv EMI Card in Hindi)

इस कार्ड का No Cost EMI कार्ड की तरह की प्रचार किया जा रहा है|

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड (Bajaj Finserv EMI Card) एक ऐसा कार्ड है, जहां कुछ भी खरीदने पर आपकी खरीद राशि (purchase amount) को अपने आप (automatically) ईएमआई में बदल दिया जाता है।

ख़ास बात यह है की आपको इन ईएमआई पर कोई ब्याज नहीं देना होता|

तो मान लिए आपने 12,000 रुपये की शौपिंग करी और भुगतान के लिए बजाज फाइनेंस कार्ड का इस्तेमाल किया| ऐसे में आपको 2,000 रुपये की 6 मासिक किश्तों में राशि की भुगतान करना होगा|

देखें तो, जहाँ आपको 12,000 रुपये एक मुश्त देना पड़ता, यहाँ आप 6 महीने में 2,000 रुपये की किश्तों में आसानी से पैसा दे सकते हैं|

इससे आपकी जेब पर कम दबाव पड़ता है|

इस कार्ड को आप एक pre-approved लोन की तरह समझ सकते हैं| जहां भी आप कार्ड swipe करते हैं या उपयोग करते हैं, आपकी खरीद राशि को अपने आप लोन में बदल दिया जाएगा और आपको EMI में लोन चुकाना होगा|

ख़ास बात यह है की लोन की ब्याज दर 0% है|

ईएमआई कार्ड पर  आप एक समय पर 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं (3 लाख रुपये तक का सामान खरीद सकते हैं)। आप लोन का भुगतान 3, 6, 9, 12, 18 या 24 महीने की EMI में कर सकते हैं।

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड और क्रेडिट कार्ड में क्या अंतर है?

जब आप अपना क्रेडिट कार्ड स्वाइप करते हैं, तो आपको अगली भुगतान तिथि (payment date) तक पूरी राशि का भुगतान करना होता है। ऐसे में आपको 45 दिनों तक का ब्याज मुक्त क्रेडिट अवधि (interest free credit period) मिल सकता है।

बजाज फिनसर्व कार्ड के मामले में आप अगले कई महीनों में मासिक किश्तों के द्वारा लोन का भुगतान कर सकते हैं| यहाँ भी आपको कुछ ब्याज नहीं देना होगा|

ध्यान दें  क्रेडिट कार्ड देने वाले बैंक भी कई बार आपको खरीद राशि को ईएमआई में बदलने का विकल्प देते हैं। एक तरह से वह आपकी बकाया राशि को पर्सनल लोन में बदल देते हैं। इस लोन पर आपको EMI देनी होती हैं| पर ऐसे मामले में बैंक ब्याज लेते हैं|

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड में कोई ब्याज नहीं देना होता|

बजाज फिनसर्व EMI कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? (Eligibility: Bajaj Finserv EMI Card)

  1. आपकी आयु 21 से 60 वर्ष की बीच होनी चाहिए।
  2. आपके पास आय का नियमित स्रोत (regular income) होना चाहिए। जहां रेगुलर इनकम की बात आई है, मैं समझता हूँ की एक सैलरी पाने वाले व्यक्ति को यह कार्ड मिलना आसान होगा। छात्रों (students) और self-employed को कार्ड मिलने में परेशानी हो सकती है।

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड के लिए कैसे एप्लाई करें?

आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन एप्लाई कैसे करें?: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया केवल मौजूदा ग्राहकों (existing customers) (बजाज फिनसर्व फिक्स्ड डिपाजिट, लोन आदि) के लिए है। यदि आप मौजूदा ग्राहक हैं, तो आपको customer पोर्टल में लॉग इन करके 399 रुपये का भुगतान कर सकते हैं| कुछ सप्ताह में ईएमआई कार्ड आपके पते पर भेजा जाएगा।

ऑफ़लाइन एप्लाई कैसे करें?: आप बजाज फिनसर्व शाखाओं या पार्टनर स्टोर  के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। पार्टनर स्टोर से मेरा मतलब वह स्टोर हैं जहाँ बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड accept होता है| आप बजाज फिनसर्व EMI कार्ड के पार्टनर स्टोर की लिस्ट इस लिंक पर पा सकते हैं|

बजाज फाइनेंस ईएमआई कार्ड के लिए क्या डाक्यूमेंट्स/दस्तावेज चाहिए?

  1. एक पहचान प्रमाण (identity proof)
  2. एक पते का प्रमाण (address proof)
  3. एक रद्द चेक (cancelled cheque)
  4. एक फोटोग्राफ (passport sized photograph)
  5. एक NACH mandate फॉर्म (ईएमआई को आपके खाते से auto-debit करने के लिए)| यह ECS mandate की तरह ही है|

यह जानकारी मैंने बजाज फिनसर्व की वेबसाइट से ली है| हो सकता है की कोई और दस्तावेज भी चाहिए हो| मेरे अनुसार इसमें ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं है, जिससे की यह साबित हो सके की आपके पास आय का कोई नियमित स्रोत है| संभव है कि वह आपसे आपका बैंक स्टेटमेंट या सैलरी स्लिप मांगे| इससे वह यह स्थापित कर सकते हैं की आपके पास कोई रेगुलर इनकम है की नहीं|

bajaj finserv emi card बजाज फिनसर्व emi कार्ड ईएमआईबजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

दो प्रकार के कार्ड हैं।

  1. गोल्ड ईएमआई कार्ड (Gold EMI Card)
  2. टाइटेनियम ईएमआई कार्ड (Titanium EMI Card)

कुझे दोनों कार्ड में कुछ खास अंतर नहीं दिखा| गोल्ड कार्ड के लिए जोइनिंग फीस 412 रुपये है जबकि टाइटेनियम कार्ड के लिए जोइनिंग फीस 884 रुपये है।

हो सकता है, टाइटेनियम कार्ड में लोन राशि अधिक होती हो। हो सकता है बेहतर शौपिंग ऑफर रहते हों|

मैं बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड का उपयोग कहां कर सकता हूं?

यह जानना ज़रूरी है|

आप बजाज फिनसर्व EMI कार्ड का इस्तेमाल हर जगह नहीं कर सकते हैं|

केवल चुनिन्दा पार्टनर स्टोर्स में ही कर सकते हैं| आप स्टोर्स की पूरी सूची यहाँ पा सकते हैं|

ध्यान दें एक क्रेडिट कार्ड अमूमन सभी जगह स्वीकार होता है| बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड केवल चुनिंदा स्टोर और ऑनलाइन वेबसाइट पर स्वीकार किया जा सकता है|

बजाज फिनसर्व की वेबसाइट के अनुसार कि भारत भर में 43,000 से अधिक स्टोरों पर ईएमआई कार्ड स्वीकार किया जाता है। आप बड़ी electronic item की दुकानों, furniture की दुकानों या बड़ी मॉल और दुकानों की EMI कार्ड स्वीकार होने की उम्मीद कर सकते हैं।

आप इस कार्ड का ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। मैंने चेक किया| आप Amazon और Flipkart पर ईएमआई कार्ड का उपयोग कर सकते हैं|

Amazon और Flipkart पर एक अच्छी बात है की  आपको किसी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना होता।

उदाहरण के लिए, यदि आपकी ऑर्डर राशि 18,000 रुपये है और आप 3 महीने की ईएमआई चुनते हैं, तो आपको प्रति माह 6,000 का ईएमआई देना होगा। आपको अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ेगा।

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड के साथ मुझे कितना लोन मिल सकता है?

आप 30,000 रुपये से 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं|

आपके लोन की मात्रा की जानकारी आपके कार्ड देते समय दी जायेगी|

लोन कितने समय में चुकाना होता है?

यह निर्भर करता है की आप क्या खरीद रहे हैं| अलग अलग स्टोर या खर्चे पर अवधि अलग हो सकती है|

आपके पास भी भुगतान अवधि चुनने का मौका रहता है|

आप 3,6,9,12,18 या 24 महीनों की EMI में भुगतान कर सकते हैं|

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड पर ब्याज दर क्या है?

जैसे की ऊपर लिखा है,  कोई ब्याज नहीं देना होता|

इसलिए, यदि आप इस कार्ड का उपयोग करके 12,000 रुपये की खरीद करते हैं और 6 ईएमआई में लोन का भुगतान करते हैं, तो आपको 6 महीनों तक 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

अगर आप सोच रहे हैं की बजाज फिनसर्व बिना इंटरेस्ट के लोन पर कैसे पैसे कमाएगा| वैसे आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है|

पर हाँ, बजाज फिनसर्व आपसे पूरे पैसे लेगा और विक्रेता से कुछ discount ले लेगा| यह discount ही बजाज फिनसर्व की कमाई है|

बजाज फाइनेंस EMI कार्ड उपयोग करते समय कुछ और खर्चा होता है क्या?

ध्यान दें विक्रेता बजाज फिनसर्व कार्ड का उपयोग करने के लिए आपको एक अग्रिम शुल्क (processing fee/transaction charge) ले सकता है। ऐसा कोई भी शुल्क आपकी लागत बढ़ा सकता है|

मान लिए आप एक स्टोर में 15,000 रुपये के सामान खरीदते हैं। विक्रेता आपसे बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड का उपयोग करने के लिए अतिरिक्त 600 रुपये चार्ज करता है। प्रभावी रूप से, आप 15,600 रुपये का भुगतान करते हैं।

मेरे अनुसार  ऐसी स्तिथि में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना बेहतर आईडिया होगा|

ध्यान दे यह ज़रूरी नहीं है की हर विक्रेता आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क ले| 

क्या में समय से पहले लोन का भुगतान कर सकता हूँ?

जी हां, आप खरीद की तारीख से 6 महीने के बाद किसी भी समय लोन का भुगतान कर सकते हैं। कोई प्रीपेमेंट शुल्क (prepayment charge) नहीं लगेगा।

ईएमआई का भुगतान कैसे करना होगा?

कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको बजाज फिनसर्व को NACH (ECS) mandate देना होता है।

ऐसा करने पर बजाज फिनसर्व आपके खाते को EMI की राशि से अपने आप ही debit कर सकता है|

इसका मतलब आपकी EMI automatically आपके बैंक खाते से कट जायेगी|

यदि आप समय पर भुगतान नहीं करते हैं (यदि आपके बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं है), आपको penal interest और लेट पेमेंट फीस देनी होगा|

मैंने कार्ड लिया है पर उपयोग नहीं करता| एस स्तिथि में क्या होगा?

यदि आपने पिछले वर्ष में ईएमआई कार्ड का उपयोग नहीं किया है, तो आपसे वार्षिक शुल्क लिया जाएगा।

99 रुपये  + 18% GST = 117 रुपये

यदि आपने पिछले वर्ष के दौरान कार्ड का उपयोग किया है, तो आपसे कोई भी वार्षिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पिछले वर्ष से मेरा मतलब से validity month से 12 महीने|

मान लीजिए आपने जुलाई 2016 में कार्ड लिया। आपने पहले वर्ष EMI कार्ड पर खरीददारी करी। तो अप्गले वर्ष आपको कोई annual fee नहीं देनी होगी|

परन्तु अगर आपने जुलाई 2017 और जून 2018 के बीच में ईएमआई कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया, तो आप से 99 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

इन बातों का रखें ख्याल

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड काफी उपयोगी साबित हो सकता है। आपको ब्याज नहीं देना होता| तो आप कोई बड़ा item भी खरीद सकते हैं और धीरे-धीरे उसका भुगतान कर सकते हैं|

परन्तु अंधाधुन्द कार्ड का इस्तेमाल करने से बचें| विवेक का इस्तेमाल करें| स्टोर पर कार्ड स्वाइप करने से पहले चेक कर लें की कोई अतिरिक्त चार्ज तो नहीं है|

इन बातों का भी ख्याल रखें:

हो सकता है आपके पास कई sales कॉल आयें बजाज फाइनेंस के दूसरे उत्पाद बेचने के लिए| सोच-समझ कर ही वह उत्पाद लें| ऐसा क्रेडिट कार्ड लेने पर भी होता है।

फ़ालतू खर्चों से बचें| क्योंकि आप अपनी खरीद राशि को आसानी से EMI में बदल सकते हैं, तो शायद आपको चीज़ें बहुत मेहेंगी न लगें| एक साथ 30,000 रुपये देना बड़ी राशि प्रतीत होता है, पर 2,500 रुपये महीना शायद आपको बड़ी राशि न लगे| ऐसी सोच से बचें| अन्यथा आपके खर्चे बिना बात बढ़ सकते हैं|

क्योंकि देर-सवेर पैसा तो आपको देना ही है|बशर्ते EMI Zero इंटरेस्ट (No Cost) है, खर्चा तो खर्चा है|

कार्ड का उपयोग करने से पहले चेक कर लें की कोई अतिरिक्त चार्ज तो नहीं है। जैसा की ऊपर लिखा है की ब्याज दर तो 0% है, परन्तु कुछ विक्रेता अलग से processing fee या transaction चार्ज ले सकते हैं| ऐसी स्तिथि में आपकी लागत बढ़ जायेगी| मैं ऐसी जगह बजाज फाइनेंस EMI कार्ड उपयोग करने से बचूंगा| ऐसी जगह, बेहतर होगा की आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें|

अतिरिक्त जानकारी के लिए पढ़ें

बजाज फिनसर्व EMI कार्ड वेबसाइट

Filed Under: Loans Tagged With: bajaj emi card login, बजाज कार्ड अप्लाई ऑनलाइन, बजाज कार्ड कैसे बनता है, बजाज फाइनेंस कार्ड अप्लाई ऑनलाइन, बजाज फाइनेंस कार्ड कैसे बनाये, बजाज फाइनेंस कार्ड क्या है, बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड कस्टमर केयर नंबर

ट्रेक्टर लोन कहाँ मिलता है? कितना लोन मिल सकता है?

by दीपेश Leave a Comment

आईये जानते हैं ट्रेक्टर लोन के बारे में विस्तार से|

ट्रेक्टर लोन कौन ले सकते हैं? पात्रता क्या है?

  1. ट्रेक्टर लोन किसी को भी मिल सकता है| अगर आप किसान नहीं हैं, तब भी आप ट्रेक्टर खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं|
  2. आपके पास लोन के भुगतान के लिए पर्याप्त आय होनी चाहिए| SBI स्त्री शक्ति लोन में आपकी वार्षिक आय कम से कम 1.5 लाख रुपये होनी चाहिए|
  3. इसके अलावा हर बैंक के अलग नियम हो सकते हैं| जैसे की, भारतीय स्टेट बैंक ट्रेक्टर खरीदने के लिए लोन लेने के लिए आपके पास कम से कम दो एकड़ ज़मीन होनी चाहिए|

ट्रेक्टर लोन कैसे मिलता है? ट्रेक्टर लोन कहाँ मिलता है? How to get Tractor Loan?

आप ट्रेक्टर लोन के लिए बैंक या लोन कंपनी की शाखा में जा कर आवेदन कर सकते हैं|

सभी प्रमुख बैंक ट्रेक्टर खरीदने के लिए लोन देते हैं| साथ ही श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस, महिंद्रा फाइनेंस जैसे लोन कंपनी भी ट्रेक्टर खरीदने के लिए लोन देती हैं|

आप ट्रेक्टर डीलर के यहाँ (ट्रेक्टर खरीदते समय) भी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं|

ट्रेक्टर लोन कितना मिल सकता है? Tractor Loan Size

आपको ट्रेक्टर के पूरे मूल्य का लोन नहीं मिलेगा| आपको अपनी तरफ से कुछ न कुछ पैसा लगाना होगा|

हर बैंक या वित्तीय संस्थान के नियम इस बारे में अलार्ग हो सकते है| परन्तु 15-20% मूल्य आपको अपनी तरह से ही लाना होगा|

SBI में आपको ट्रेक्टर के मूल्य के 85% राशि तक का लोन मिल सकता हैं|

ट्रेक्टर लोन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहियें?

हर बैंक की दस्तावेजों की लिस्ट अलग हो सकती है| आप बैंक से संपर्क कर पूरी लिस्ट ले सकते हैं|

  1. आपके फोटो
  2. आपकी पहचान और पते का प्रमाण (Identity and Address Proof)
  3. आपकी ज़मीन के कागज़ात (अगर आप किसान हैं)
  4. बैंक के स्टेटमेंट
  5. आपकी आय की जानकारी

दस्तावेज की लिस्ट इस बात पर भी निर्भर करती है की आप किसान हैं की नहीं| उदहारण के लिए आप एचडीएफसी ट्रेक्टर लोन (HDFC tractor loan) की डॉक्यूमेंट लिस्ट आप यहाँ पर चेक कर सकते हैं|

sbi tractor loan hindi सबी ट्रेक्टर लोन

पुराने ट्रेक्टर खरीदने के लिए भी क्या लोन मिलता है? (Loan for second hand tractor)

आप पुराना या second hand ट्रेक्टर खरीदने के लिए भी ट्रेक्टर लोन ले सकते हैं|

ट्रेक्टर लोन में ब्याज दर कितनी होती है? (Tractor Loan Interest Rate)

हर बैंक या लोन कंपनी की ब्याज दर अलग हो सकती है| साथ ही, यह ब्याज दर समय समय पर बदलती रह सकती है|

ट्रेक्टर लोन में इंटरेस्ट के अलावा आपको कुछ अन्य खर्चे भी उठाने पड़ सकते हैं:

  1. Processing fee (स्टेट बैंक लोन राशि का 0.5% प्रोसेसिंग फीस के रूप में लेता है)
  2. इंश्योरेंस (बैंक या लोन कंपनी ट्रेक्टर पर इंश्योरेंस लेने को अनिवार्य कर सकती हैं)
  3. डॉक्यूमेंट चार्ज (कुछ कानूनी कार्य के लिए खर्चा उठाना पड़ेगा)

इसके अलावा भी कई शुल्क हो सकते हैं, जो आपको उठाने पड़ेंगे| लोन लेने से पहले बैंक से सब पता कर लें|

स्टेट बैंक की वेबसाइट पर 12% की ब्याज दर लिखी हुई है|

HDFC ट्रेक्टर लोन की ब्याज दर 12% से 24% प्रतिशत के बीच हो सकती हैं| प्रोसेसिंग फीस 2% है|

ट्रेक्टर लोन के लिए कुछ सिक्योरिटी देनी पड़ती है क्या?

यह निर्भर करता है बैंक या लोन देने वाली कंपनी पर|

कुछ बैंक आपसे कुछ ज़मीन गिरवी रखने को कहते हैं| वहीँ कुछ बैंक ऐसे भी हैं, जो कुछ भी सिक्योरिटी नहीं मांगते| बस, लोन का भुगतान न होने तक ट्रेक्टर उनको hypothecate रहता है|

SBI लोन के मूल्य की ज़मीन को गिरवी रखने को कहता है|

वहीँ, HDFC बैंक और महिंद्रा फाइनेंस के साथ आपको ज़मीन गिरवी रखने की ज़रुरत नहीं है|

बैंक या लोन कंपनी ट्रेक्टर का इंश्योरेंस लेने को अनिवार्य कर सकती हैं|

ट्रेक्टर लोन का भुगतान कितने समय में करना होता है?

आपको 5 से 7 वर्ष के भीतर लोन का भुगतान करना होता है|

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

स्टेट बैंक न्यू ट्रेक्टर लोन (SBI New Tractor Loan)

स्टेट बैंक तत्काल ट्रेक्टर लोन (SBI Tatkal Tractor Loan)

भारतीय स्टेट बैंक स्त्री शक्ति ट्रेक्टर लोन (SBI Stree Shakti Tractor Loan)

आईसीआईसीआई बैंक ट्रेक्टर लोन (ICICI Bank Tractor Loan)

महिंद्रा फाइनेंस ट्रेक्टर लोन (Mahindra Finance Tractor Loan)

महिंद्रा फाइनेंस ट्रेक्टर लोन EMI कैलकुलेटर

श्रीराम ट्रांसपोर्ट ट्रेक्टर लोन (Shriram Transport Finance Loan)

किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card)

खेती की ज़मीन पर लोन कैसे लें?

Filed Under: Loans Tagged With: SBI ट्रेक्टर लोन कैलकुलेटर, ट्रेक्टर लोन, महिंद्रा फाइनेंस ट्रेक्टर लोन इंटरेस्ट रेट, महिंद्रा फाइनेंस डाउन पेमेंट, ह्द्फ्क ट्रेक्टर लोन

सैलरी लोन क्या है? कैसे मिलता है? What is Salary Loan?

by दीपेश Leave a Comment

Salary Loan या सैलरी लोन, नाम से ही लगता है की आपकी सैलरी से इस लोन का कोई सम्बन्ध होगा|

और ऐसा है भी|

कई बार हम को महीने के आखिर में अगले महीने की सैलरी आने से पहले कुछ पैसे की ज़रुरत रहती है| कई बार इस वजह से आर्थिक परेशानी भी हो जाती है|

सैलरी लोन (Salary loan) इसी परेशानी को दूर करने की कोशिश करते हैं|

ध्यान दें कुछ बैंक आपको Salary Overdraft की सुविधा प्रदान करते हैं| जैसे की आईसीआईसीआई बैंक सैलरी ओवरड्राफ्ट सुविधा देता है| इसमें आपको आपके दो महीने के वेतन तक की overdraft सुविधा मिलती है| आप जब चाहें पैसे निकाल सकते हैं और बाद में जमा कर सकते हैं| उसके बाद दोबारा पैसे निकाल सकते हैं| परन्तु आप देखें तो इस सुविधा का आपकी सैलरी से कुछ ज्यादा मतलब नहीं है|मैं इस तरह के लोन को सैलरी लोन नहीं कहूँगा|

सैलरी लोन क्या है? What is Salary Loan in Hindi?

सैलरी लोन (वेतन ऋण) बहुत ही कम अवधि के लोन होते हैं|

ऐसे लोन का इस्तेमाल सैलरी (वेतन) आने से पहले के खर्चों के लिए करते हैं और सैलरी आने पर लोन को चुका देते हैं|

जब आपको ऐसे ऋण की आवश्यकता हो सकती है?

अब मान लिए आपको महीने की 22 तारिख को ट्रेन या प्लेन की टिकेट बुक करनी है| या कुछ ज़रूरी शौपिंग करनी है या कोई और ज़रूरी खर्चा आ गया है|

आपके बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं है|

आप क्या करेंगे?

अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं|

परन्तु मान लिए आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है या फिर आपके क्रेडिट कार्ड के बिल के भुगतान की तारिख आपके सैलरी की तारिख  से पहले की है| समय पर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान न करने पर आपको ऊँचा ब्याज और पेनल्टी देनी होगी|

ऐसी स्तिथि में सैलरी लोन लाभकारी साबित हो सकता है|


आपको सैलरी लोन कहाँ मिलेगा?

बैंक तो ऐसे लोन नहीं देते|

परन्तु कुछ ऐसी निजी फिनटेक (fintech) कंपनी हैं, जो ऐसे लोन प्रदान करती हैं| ऐसी कुछ कंपनी के बारे में मैं इस पोस्ट में चर्चा भी करूंगा| कुछ नाम हैं: EarlySalary, LoanTap आदि| ध्यान दें कंपनी और भी हो सकती हैं, मैंने केवल दो कंपनी की ही चर्चा करी है|

लोन देने की लिए इन कंपनी नें बैंकों या किसी वित्तीय संस्थानों से टाई-अप किया है|


सैलरी लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है? (Salary Loan Eligibility)

अब सैलरी लोन की बात चल रही है, तो आपको सैलरी तो मिलनी ही चाहिए|

केवल वेतनभोगी व्यक्ति (salaried person) ही आवेदन कर सकते हैं।


सैलरी लोन कैसे मिलेगा? How to get Salary Loan?

आपको इन कंपनियों की वेबसाइट पर जा कर आवेदन करना होगा|

यह कंपनियां कुछ मिनिटों के अन्दर लोन देने का दावा करती हैं|

आपको ऋण के लिए आवेदन करने के लिए अपने बैंक स्टेटमेंट (bank statement), वेतन का प्रमाण (salary slip) आदि अपलोड करने की आवश्यकता हो सकती है।

आपके आवेदन करने का मतलब यह नहीं है की आपको लोन मिल गया|

आवेदन करने पर लोन मिलने की गारंटी नहीं है|

कंपनी आपकी दी हुई जानकारी, आपके दस्तावेजों तथा आपके क्रेडिट स्कोर को देखकर यह फैसला करती है की आपको लोन देना है या नहीं|

सैलरी लोन unsecured लोन होते हैं| आपको कोई  सिक्योरिटी (security) देने की या कुछ गिरवी रखें की आवश्यकता नहीं है| 


कितना सैलरी लोन मिल सकता है? सैलरी लोन की अवधि क्या होगी?

वेबसाइट के नियम अलग हो सकते हैं|

पर हाँ, अधिकतम लोन का आपकी सैलरी से कोई न कोई लिंक तो होगा|

EarlySalary आपको अधिकतम 1 लाख रुपये का लोन प्रदान करती है| आपकी सैलरी से लोन राशि का क्या सम्बन्ध है, इस बात का वेबसाइट पर कोई ज़िक्र नहीं है| लोन की अवधि 51 दिन तक हो सकती है| आप कम अवधि का चुनाव भी कर सकते हैं| आपको एक साथ सारा भुगतान (bullet repayment) करना होगा|

LoanTap की वेबसाइट पर एक loan eligibility calculator है| आप चेक कर सकते हैं की आपके लोन की पात्रता क्या है| लोन राशि कई बातों पर निर्भर करती है|मैंने कई combination से कोशिश करी, परन्तु 3 लाख से ज्यादा की लोन राशि नहीं मिल पायी| और हाँ, आपको 20 दिनों के अन्दर लोन को चुकाना होगा| आपको एक साथ सारा भुगतान (bullet repayment) करना होगा|

ध्यान दें ऐसी और भी कंपनी हैं जो की आपको आपकी overdraft सुविधा प्रदान करते हैं परन्तु मैंने ऐसी कंपनी की चर्चा इस पोस्ट में नहीं करी है|

Overdraft और सैलरी लोन में यह अंतर है की overdraft में आप पैसा कई बार निकाल और जमा कर सकते हैं|


सैलरी लोन के लिए ब्याज दर क्या है?

ब्याज दर हर जगह अलग हो सकती है|

EarlySalary लगभग 2.5% प्रति माह चार्ज करता है|

LoanTap लगभग 1.5% प्रति माह चार्ज करता है|

अब देखें तो यह ब्याज दर काफी ज्यादा है| परन्तु क्योंकि लोन की अवधि बहुत कम है (EarlySalary में 41 दिन और LoanTap में 20 दिन), ऊंची ब्याज दर शायद इतनी बड़ी समस्या नहीं है|

अगर आपको हर महीने ऐसा लोन लेना पड़ता है, तब ज्यादा ब्याज दर एक समस्या है|

हालांकि, ध्यान दें क्योंकि सैलरी लोन बहुत ही कम अवधि के लोन हैं, उच्च ब्याज दर एक बड़ी समस्या नहीं है।

अब सैलरी लोन में शायद ब्याज दर इतनी बड़ी समस्या नहीं है, परन्तु आपको प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्कों पर ध्यान देना होगा| ऐसा इसलिए की लोन राशि छोटी है| कोई भी फिक्स्ड चार्ज इस छोटी से राशि पर भी बंटता है|

उदहारण से समझते हैं|

early salary loan early सैलरी लोन

मैंने यह फोटो EarlySalary की वेबसाइट से लिया| आप देख सकते हैं की 30,000 रुपये के लोन पर आपको 354 रुपये की processing फीस (GST मिलाकर) और स्टाम्प ड्यूटी मिलकर 454 रुपये की राशि देनी होगी| देखें तो, लोन राशि का 1.5% तो यही राशि हो गयी| यह न भूलें की यह लोन केवल 51 दिनों के लिए है|


क्या आपको सैलरी लोन लेने चाहिए?

अगर लोन की ज़रुरत नहीं हैं, फिर तो नहीं लेना चाहिए|

परन्तु कई बार आपको अगली सैलरी आने तक पैसे की ज़रुरत पड़ सकती है| सैलरी लोन निश्चित तौर पर एक विकल्प हो सकता है|

परन्तु  जब विकल्पों की बात आई है, तो हमें और विकल्पों से तुलना भी करनी होगी|

क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन


क्रेडिट कार्ड Vs. सैलरी लोन (Credit Card Vs. Salary Loan)

मेरे अनुसार क्रेडिट कार्ड आपका पहला विकल्प होना चाहिए| क्योंकि आपको interest-free credit period मिलता है| सैलरी लोन में तो आपको ब्याज देना ही होता है|

क्रेडिट कार्ड में कोई प्रोसेसिंग फीस इत्यादि भी नहीं होती| परन्तु यदि आपने अपने क्रेडिट कार्ड बिल को पूरी तरह से भुगतान नहीं किया है तो आपको ऊँचा ब्याज देना होगा। साथ ही पेनल्टी देनी होगी और इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट पीरियड भी नहीं मिलेगा| ध्यान दें क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर (भुगतान न करने पर) सैलरी लोन से कहीं ज्यादा हो सकती है|

यदि किसी कारणवश  क्रेडिट कार्ड की विकल्प आपके पास नहीं है, तो आप सैलरी लोन के बारे में सोच सकते हैं।

परन्तु यह भी ध्यान रखें की सैलरी लोन का भुगतान भी आपको कुछ ही दिन में करना होगा|

क्रेडिट कार्ड या सैलरी लोन छोटी अवधि की वित्तीय संकट में ही कारगर सिद्ध हो सकते हैं|

अगर आपकी फाइनेंसियल प्रॉब्लम लम्बी अवधि की है या जटिल है, तो क्रेडिट कार्ड और सैलरी लोन आपकी कोई मदद नहीं कर पायेंगे|

यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड लोन को पटाने के लिए सैलरी लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान रहें| आपको कुछ दिनों के भीतर भी सैलरी लोन का भुगतान भी करना होगा।


पर्सनल लोन vs. सैलरी लोन (Personal Loan Vs. Salary Loans)

सैलरी लोन कुछ दिनों के लिए मिलता है|

पर्सनल लोन कुछ महीनों या वर्षों के लिए मिलता है|

अगर आपको पैसा कुछ दिनों के लिए चाहिए, तो सैलरी लोन बेहतर विकल्प होगा|

अगर आपको ज्यादा राशि चाहिए या भुगतान धीरे-धीरे ही कर सकते हैं या लोन लम्बी अवधि के लिए चाहिए, तो पर्सनल लोन बेहतर विकल्प साबित होगा| परन्तु ध्यान दें अगर आप पर्सनल लोन का समयपूर्व भुगतान (prepayment) करना चाहेंगे, तो आपको कुछ पेनल्टी देनी होगी|

पर्सनल लोन की ब्याज दर सैलरी लोन से काफी कम होगी| लेकिन जैसे की मैंने पहले कहा है, सैलरी लोन की कम अवधि उच्च ब्याज दर की परेशानी को काफी हद तक कम कर देता है|

अपनी ज़रुरत के अनुसार फैसला करें|

क्या आप सैलरी लोन लेंगे? या आपको क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन बेहतर विकल्प लगता है?

Filed Under: Loans Tagged With: EarlySalary, loantap, salary loan, सैलरी लोन

क्रेडिट कार्ड क्या है? क्या हैं फायदे और नुकसान?

by दीपेश 2 Comments

क्रेडिट कार्ड क्या है? Credit Card in Hindi

जैसा की नाम से लगता है, क्रेडिट कार्ड की सहायता से आपको क्रेडिट (उधार) मिलता है|

देखने में तो क्रेडिट कार्ड आपके बैंक डेबिट कार्ड (debit card) ही तरह ही होता है| आप debit card की तरह अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी शौपिंग करने में, ऑनलाइन पेमेंट करने में कर सकते हैं|

परन्तु एक बड़ा अंतर है डेबिट और क्रेडिट कार्ड में|


क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड में क्या अंतर होता है? Difference between Credit Card and Debit Card in Hindi

Debit card आपके बैंक खाते से लिंक होता है| जब भी आप debit card का इस्तेमाल करते हैं, पैसा आपके बैंक खाते से कट जाता है| इसलिए आप अपने डेबिट कार्ड पर केवल उतना ही खर्चा कर सकते हैं, जितना की आपके बैंक खाते में है|

क्रेडिट कार्ड में ऐसा नहीं है| आपको एक क्रेडिट लिमिट बताई जाती है| इस लिमिट का आपके बैंक खाते के बैलेंस से कोई सम्बन्ध नहीं होता|आप उस लिमिट तक अपने क्रेडिट कार्ड पर खर्चा कर सकते हैं| कुछ दिनों बाद आपको अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करना होता है|

क्रेडिट कार्ड बिल के पूरे भुगतान पर आपकी लिमिट फिर से खाली हो जाती है और आप फिर से पूरी लिमिट का उपयोग कर सकते हैं|

एक बात के ध्यान रखें: अगर बैंक खाते में पैसा नहीं होगा, तो क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कैसे करेंगे|


क्रेडिट कार्ड के नियम और शर्तें क्या होती हैं?

#1 आपको समय पर क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना होता है| आम तौर पर आपका क्रेडिट कार्ड बिल (स्टेटमेंट) की तारीख से 21 दिन के भीतर आपको बिल का भुगतान करना होता है|

#2 समय पर बिल का भुगतान करने पर आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा| परन्तु अगर आप समय पर बिल का भुगतान नहीं करेंगे, तो आपको खर्च की गयी राशि पर ब्याज और साथ ही पेनल्टी भी देनी होगी|

#3 क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर बहुत अधिक होती है| पेनल्टी इत्यादि को मिला कर ब्याज दर 40-45% तक पहुँच जाती है|

#4 अपने क्रेडिट कार्ड पर आप एक लिमिट (Credit card limit) तक ही खर्चा कर सकते हैं| इसका मतलब यह है की एक समय पर आपके क्रेडिट कार्ड पर credit card limit से ज्यादा राशि बकाया नहीं हो सकती|

#5 क्रेडिट कार्ड लिमिट आपके कार्ड और आपकी सैलरी पर निर्भर करती है|

#6 बैंक आपको विकल्प देते हैं की आप पूरे credit card bill का भुगतान करने की बजाय कुछ न्यूनतम राशि (Minimum Amount Due) का भुगतान भी कर सकते हैं| ऐसा करने पर बैंक आपको कोई पेनल्टी नहीं लगाते| परन्तु यह अच्छा विकल्प नहीं है| ऐसा करने पर आपको interest free credit period (ब्याज मुक्त लोन) नहीं मिलता| और ब्याज की दर क्रेडिट कार्ड में बहुत अधिक होती है|

#7 कुछ कार्ड पर आपको वार्षिक फीस (Annual fee) देनी होती है| परन्तु कई बार आप बैंक से बात करके उस फीस को माफ़ करा सकते हैं|


क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं?

  1. आपको आसानी से उधार मिल जाता है| हो सकता है आपको कुछ सामान लेना हो, परन्तु आपके बैंक खाते में उतना पैसा न हो| ऐसी स्तिथि में आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके खर्चा कर सकते हैं| बादमें सैलरी आने पर आप क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान कर सकते हैं|
  2. किसी इमरजेंसी में भी क्रेडिट कार्ड काफी उपयोगी साबित हो सकता है| मान लिए आपको किसी परिजन के इलाज के लिए पैसे की ज़रुरत है परन्तु आपके बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं है|
  3. अगर आप सही समय पर भुगतान करते रहे, तो आपको उधार पर कोई ब्याज भी नहीं देना होता| (Interest Free Credit Period) आपको 21 से 52 दिन का बया मुक्त उधार मिल सकता है| अवधि इस बात पर निर्भर करती है की आपने अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कब किया है|
  4. आपको कई वेबसाइट या स्टोर पर डिस्काउंट (discount) या केशबेक (Cashback) भी मिलता है| बहुत सारी ई-कॉमर्स वेबसाइट (Amazon, Flipkart, PayTm) आपको क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर discount या cashback प्रदान करते हैं| उधार भी मिला और discount भी| आपके लिए सोने पर सुहागा|
  5. आपको क्रेडिट कार्ड पर खर्चा करने पर रिवॉर्ड पॉइंट (reward point) भी मिलते हैं| इन रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल कुछ खरीदने या क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान के लिए भी कर सकते हैं|

क्रेडिट कार्ड के क्या नुकसान हैं?

  1. क्रेडिट कार्ड के बिल का समय से भुगतान न करने पर काफी अधिक ब्याज देना पड़ता है| पेनल्टी भी लगती है| तो, अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का पूरा भुगतान नहीं करते हैं, तो आपको काफी परेशानी हो सकती है|
  2. क्योंकि क्रेडिट कार्ड पर खर्चा करने पर पैसा आपके बैंक खाते से नहीं कटता, कुछ लोगों में अधिक खर्चा करने की प्रवत्ति उत्पन्न हो सकती है| ऐसे में लोग अपनी चुकाने की क्षमता से अधिक खर्च करने लगते हैं|
  3. क्षमता से अधिक खर्च करना और बिल का पूरा भुगतान न करना आपको उधार के दलदल (debt trap) में भेज सकता है|

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ख़याल रखें|

sbi सबी क्रेडिट कार्ड


क्रेडिट कार्ड कैसे मिलता है? क्या दस्तावेज चाहिए?

क्रेडिट कार्ड के लिए आपको बैंक में आवेदन करना होता है| क्रेडिट कार्ड पाने के लिए आपको इन दस्तावेजों की ज़रुरत पड़ेगी|

  1. क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म
  2. आपका फोटो
  3. Address proof (पते का प्रमाण)
  4. आपकी पिछले कुछ महीनो की सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट| अगर आप self-employed हैं, तो आपको इनकम टैक्स रिटर्न इत्यादि की जानकारी भी मांगी जा सकती है|

कुछ बैंक में ऑनलाइन आवेदन करने का भी प्रावधान है|

क्योंकि क्रेडिट कार्ड में आपको उधार मिलता है, क्रेडिट कार्ड देने से पहले आपके उधार चुकाने की क्षमता (loan repayment ability) को अच्छे से जाँचा-परखा जाता है|

अगर बैंक के अनुसार आपकी सैलरी/आय पर्याप्त नहीं हैं, तो आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट की जा सकती है| एक वेतनभोगी (salaried) व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड मिलने की संभावना अधिक होती है| आप किसी बड़ी कंपनी में काम करते हैं, तो संभावना और भी अधिक है|

आपके कार्ड की लिमिट भी काफी हद तक आपकी आय पर निर्भर करती है|

साथ ही, क्रेडिट कार्ड के आवेदन के समय आपका क्रेडिट स्कोर बहुत मायने रखता है| अगर क्रेडिट स्कोर (या सिबिल स्कोर) बुरा है, तो क्रेडिट कार्ड मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है|

आप अपने क्रेडिट स्कोर समय-समय पर चेक करते रहे| अब तो आप अपना क्रेडिट स्कोर फ्री में भी डाउनलोड कर सकते हैं| अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, तो क्रेडिट स्कोर सुधारने की कोशिश करें|


क्रेडिट कार्ड कितने प्रकार के होते हैं? कौनसा है बेस्ट क्रेडिट कार्ड?

क्रेडिट कार्ड कई प्रकार के होते हैं|

कुछ कार्ड आपको पेट्रोल पंप पर भुगतान पर कैशबैक/रिवॉर्ड पॉइंट देते हैं|

कुछ कार्ड पर आपको ऑनलाइन खरीददारी करने पर अच्छा discount मिलता है|

कुछ कार्ड का किसी एयरलाइन या किसी बड़े स्टोर (BigBazaar, LifeStyle इत्यादि) से समझोता होता है और आपको ऐसी जगह शौपिंग करने पर अच्छा discount/ऑफर मिल जाता है|

कुछ बैंक स्टूडेंट को भी क्रेडिट कार्ड (student credit card) देते हैं|

अंतर अमूमन ऑफर (discount, cashback, reward point, annual fee) पर आता है|

बात करें बेस्ट क्रेडिट कार्ड की, तो इसका कोई एक जवाब नहीं है|

आपको देखना होगा की आपके खर्चे का पैटर्न क्या है| उसी हिसाब से आप अपने लिए अच्छे क्रेडिट कार्ड का चुनाव कर सकते हैं|

इस पोस्ट (अंग्रेजी) में अच्छे क्रेडिट कार्ड की सूची है|आप यहाँ से शुरुआत कर सकते हैं|

आप बैंक की वेबसाइट पर सीधे जा कर जानकारी पा सकते हैं|

  1. SBI Credit Card (SBI क्रेडिट कार्ड)
  2. ICICI Credit Card (आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड)
  3. HDFC Bank Credit Card (एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड)
  4. Bank of Baroda Credit Card (बैंक ऑफ़ बड़ोदा क्रेडिट कार्ड)
  5. Citibank Credit Card (सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड)
  6. Standard Chartered Bank Credit Card

अगर आपके क्रेडिट कार्ड पर fraud होता है, तो क्या करें?

अब यह सभी लोगों के लिए समस्या का विषय है|

अगर आपके क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल (खर्चा) होता है, तो आपको उसका भुगतान करना पड़ सकता है|

इसलिए बहुत ज़रूरी है की अपना क्रेडिट कार्ड PIN किसी से शेयर न करें| साथ ही अगर आप ऑनलाइन शौपिंग कर रहें हैं, तो मोबाइल पर आये हुए OTP का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करें| किसी को फ़ोन पर OTP न बताएं|

इसके बावजूद भी अगर गलत इस्तेमाल हो जाता है, तो ज्यादा घबराएं नहीं| रिज़र्व बैंक ने ऐसी स्तिथि में भी आपके हितों की रक्षा के लिए कुछ नियम भी बनाये हैं|

सबसे अहम् नियम यह है की Fraud होने पर जल्दी से जल्दी customer care पर फ़ोन करके बैंक को अवगत कराएं|

नियमों की अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े और समझे|

अन्य उपयोगी लिंक

Whatsapp पर भी पा सकते हैं फ्री क्रेडिट रिपोर्ट

किसान क्रेडिट कार्ड

Filed Under: Loans Tagged With: credit card, क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के नुकसान, क्रेडिट कार्ड के फायदे, क्रेडिट कार्ड नियम, बेस्ट क्रेडिट कार्ड

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Page 2
  • Page 3
  • Page 4
  • Page 5
  • Page 6
  • Interim pages omitted …
  • Page 10
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy