• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans
You are here: Home / Loans / SBI पेंशन लोन की पूरी जानकारी (SBI Pension Loan in Hindi)
Follow @hindifinance

SBI पेंशन लोन की पूरी जानकारी (SBI Pension Loan in Hindi)

by दीपेश 23 Comments

किसी को भी आर्थिक आपातकालीन स्तिथि (financial emergency) का सामना करना पड़ सकता है|

यदि आप जवान हैं और नौकरी कर रहे हैं, तो आपके पास पैसा इकठ्ठा करने के कई विकल्प हो सकते हैं| पर्सनल लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

परन्तु अगर आप सेवानिवृत्त (रिटायर्ड/retired) हैं और पेंशन पर रह रहे हों, तब आप क्या करेंगे? रिटायर होने के बाद लोन मिलना आसान बात नहीं है|

आप सोचते होंगे की रिटायर होने के बाद शायद पर्सनल लोन न मिले|

यह पूरी तरह से सच नहीं है।

इस पोस्ट में मैं SBI पेंशन लोन के बारे में बात करूंगा| SBI पेंशन लोन एक पर्सनल लोन उत्पाद है  जिसे विशेष रूप से पेंशनभोगियों (pensioners) के लिए बनाया गया है।

SBI पेंशन लोन राज्य और केंद्र सरकार के पेंशनरों, रक्षा पेंशनभोगियों (defence pensioners) और यहां तक ​​कि परिवार पेंशनरों/family pensioners (पेंशनभोगी की मृत्यु के बाद पेंशन प्राप्त करने के लिए अधिकृत पति / पत्नी) के लिए उपलब्ध है।

एसबीआई पेंशन लोन:पात्रता (SBI Pension Loan: Eligibility)

  1. आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार या रक्षा पेंशनभोगी (या एक परिवार पेंशनभोगी) होने चाहिए। रक्षा पेंशनभोगी (defence pensioner) में सेना, नौसेना, वायुसेना, अर्धसैनिक बलों (CRPF, BSF, CISF, ITBP इत्यादि), कोस्ट गार्ड, राष्ट्रीय राइफल्स और असम राइफल्स शामिल हैं।
  2. मेरे अनुसार अगर आप निजी फर्म से पेंशन आ रहे हैं, तो आप इस SBI पेंशन लोन के लिए योग्य नहीं होंगे।
  3. लोन लेते समय अधिकतम आयु: 76 वर्ष। यह सीमा family pensioner पर भी लागू होती है।
  4. लोन लेते समय न्यूनतम आयु: कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है
  5. आपकी पेंशन SBI खाते में आनी चाहिए|
  6. साथ ही आपको एक undertaking देनी होगी की आप पेंशन पाने के लिए अपनी बैंक शाखा नहीं बदलेंगे| आपको पेंशन देने वाले को (treasury) को आपके अनुरोध को स्वीकार करना होगा। यह सुनिश्चित करना है कि आप एसबीआई के माध्यम से अपनी पेंशन को रूट करें।

एसबीआई पेंशन लोन: ख़ास बातें (SBI Pension Loan: Salient Features)

  1. रक्षा पेंशनभोगियों (Defence pensioners) के किये कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है।
  2. आपके पेंशन खाते (बैंक खाते) से EMI वसूल ली जाएगी।
  3. समय से पहले लोन का भुगतान करने पर भुगतान राशि पर 3% पेनल्टी (pre-payment penalty) लगेगी|
  4. अगर आपने SBI पेंशन लोन योजना से दूसरा लोन लिया है और उस लोन राशि से पहले लोन का भुगतान किया है, तो कोई प्रीपेमेंट (prepayment) पेनल्टी नहीं लगेगी|
  5. आपको लोन इंश्योरेंस खरीदने की ज़रुरत नहीं है|

एसबीआई पेंशन लोन योजना के तहत आपको कितना ऋण लोन सकता है? लोन की अवधि क्या होती है?

न्यूनतम लोन राशि 25,000 रुपये है।

अधिकतम लोन राशि और लोन की अवधि (loan tenure) पेंशनभोगी की आयु और पेंशन के प्रकार पर निर्भर करता है।

इसके अतिरिक्त आपके लोन की EMI आपकी पेंशन के 50% से अधिक नहीं हो सकती|

EMI/NMP (Net Monthly Pension) <= 50%

अगर आप family pensioner हैं, तो यह अनुपात घटकर 33% रह जाता है|

 

sbi pension loan पेंशन लोन रूल्स पेंशन लोन स्कीम sbi पेंशन लोन जानकारी पेंशन लोन कैलकुलेटर

मान लिए आप केंद्र सरकार के पेंशनभोगी (Central Govt. Pensioner) हैं और आपकी मासिक पेंशन 30,000 रुपये है| आपकी आयु 73 वर्ष है| आपको 12 लाख रुपये से अधिक का लोन नहीं मिल सकता|

साथ ही, आप अपनी मासिक पेंशन का अधिकतम 18 गुना राशि का लोन ले सकते हैं| इसका मतलब हुआ: 30,000 X 18 = 5.4 लाख रुपये

इसके साथ ही, आपको केवल उतना ही लोन मिल सकता है, जिसकी EMI 15,000 रुपये (30,000 रुपये का 50%) से अधिक न हो|

लोन अवधि 4 वर्ष होगी|

अगर ब्याज की दर 10 p.a. है, लोन की अवधि 4 वर्ष है और EMI अधिकतम 15,000 रुपये हो सकती है, तो आपकी अधिकतम लोन राशि 5.91 लाख रुपये हो सकती है|

इन तीनों राशियों (12 लाख, 5.4 लाख, 5.91 लाख) में से सबसे छोटी राशि आपके लिए अधिकतम लोन राशि होगी|

इस केस में अधिकतम लोन राशि हुई 5.4 लाख रुपये|

SBI पेंशन लोन पाने के लिए कोई सेकुरिटी (security) देनी होती है?

कोई भी सेकुरिटी (गिरवी रखने) देने की ज़रुरत नहीं है|

परन्तु आपको किसी तीसरे पक्ष से लोन गारंटी (third party guarantee) लानी पड़ेगी| यह भी कोई छोटी परेशानी नहीं है|

अगर आपके पति/पत्नी फॅमिली पेंशन के लिए योग्य है, तो आपके पति / पत्नी की गारंटी भी चल जायेगी|

एसबीआई पेंशन लोन योजना के लिए ब्याज दरें क्या हैं? SBI Pension Loan Interest Rate)

लेटेस्ट ब्याज दर आप स्टेट बैंक की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|

2 मई, 2018 को, दर है: 2 year MCLR (8.25%) + 3.35%

क्या आपको एसबीआई पेंशन लोन लेना चाहिए?

यह इस बात पर निर्भर करता है की आपके पास क्या विकल्प हैं|

यदि आपको धन की आवश्यकता है और कहीं और से व्यवस्था नहीं कर सकते है, तो यह एक अच्छा विकल्प है।

ध्यान रखें लोन का भुगतान आपके घर के बजट पर असर डालेगा|

SBI पेंशन लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर जाएँ|

सौजन्य: EMICalculator.net

आप अपने लोन की EMI यहाँ कैलकुलेट कर सकते हैं|

emicalculator.net

 

(Visited 16,016 times, 1 visits today)

Filed Under: Loans Tagged With: sbi pension loan, sbi पेंशन लोन जानकारी, पेंशन लोन कैलकुलेटर, पेंशन लोन रूल्स, पेंशन लोन स्कीम

Reader Interactions

Comments

  1. dhugu sharma says

    मई 4, 2018 at 4:41 अपराह्न

    sbi पेंशन लोन के बारे में बहुत अच्छी जानकरी शेयर की आपने .. आप कौन सा font उसे करते है प्लीज replay

    प्रतिक्रिया
  2. Ashish says

    जुलाई 17, 2018 at 6:20 पूर्वाह्न

    Ek baar loan le chuke hai
    Family pension par
    Dubara lena hai
    Par abhi 12 kist baki hai
    Kiya karna hoga
    Or sari rashi jama karne k baad kitne din mai loan ho payega plz rply me

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 18, 2018 at 4:49 पूर्वाह्न

      आप लोन तो ले सकते हैं| कितना समय लगेगा, उस बारे में बैंक में जा कर ही पता करें|

      प्रतिक्रिया
  3. amar nath says

    अगस्त 29, 2018 at 2:06 अपराह्न

    kya mai csd se car lene ke liye sbi se loan le sakta hun.mai ik defence pensioner hun.meri pension 32000p/m hai.

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 30, 2018 at 9:05 पूर्वाह्न

      देखिये यह लोन तो पर्सनल लोन की तरह है|
      पर्सनल लोन के पैसे का आप कुछ भी कर सकते हैं| कार भी ले सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  4. Ajay says

    सितम्बर 7, 2018 at 5:55 अपराह्न

    रेलवे पेंशनर.. सर मेरे अकॉउंट मध्य प्रदेश की sbi ब्रांच में था वहां से ट्रांसफर ओड़िशा sbi ब्रांच में हो गया हैं पर ppo पुरानी ब्रांच में ही चाल रहा हैं मुझे पेंशन ओड़िशा में भी मिला रही हैं मुझे ओड़िशा की ब्रांच से लोन कियो नही दे रहे, वो बोल रहे हैं की आप को पहले ppo ऑर्डर ट्रांसफर करना होगा, ओस के बाद हम आप को लोन देंगे ऐसे कुछ सिस्टम हैं किया ppo ट्रांसफर करना ही ही होगा, ऐसे में किया लोन नही दे सकता हैं sbi

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 10, 2018 at 12:19 अपराह्न

      सर,
      मेरे लिए बैंक की पालिसी पर टिपण्णी करना मुश्किल है|
      आप बैंक चेयरमैन को ई-मेल डाल कर प्रक्रिया पर सफाई मांग सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  5. Sanjay says

    सितम्बर 28, 2018 at 4:44 अपराह्न

    Mujhe 1 lakh Ka loan Chahiye family pension se

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 3, 2018 at 4:56 पूर्वाह्न

      संजय जी,
      बैंक में जा कर बात करें| पोस्ट में जानकारी दी हुई है|

      प्रतिक्रिया
  6. Shanti says

    अक्टूबर 5, 2018 at 7:12 पूर्वाह्न

    Meri pension 10000 pm hai mujhe loan milega ya nahi or age 73 ye family pension hai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 8, 2018 at 2:36 अपराह्न

      लोन तो मिल सकता है, परन्तु बहुत ज्यादा राशि का नहीं मिलेगा|

      प्रतिक्रिया
  7. Chandrakala Nimbalkar says

    नवम्बर 21, 2018 at 7:07 पूर्वाह्न

    Sir muje 28000 family pension hai..Lekin pension post office se withdrawal hota hai…bank se loan Lene ke liye kya kare?pls bataye

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      दिसम्बर 4, 2018 at 11:27 पूर्वाह्न

      अगर कोई पेंशन अकाउंट ट्रान्सफर कराने का कोई तरीका है, तो आप बैंक में अकाउंट ट्रान्सफर करा सकते हैं| मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं हैं|
      अन्यथा साधारण पर्सनल लोन या किसी दूसरे बैंक से लोन के लिए आवेदन करें|

      प्रतिक्रिया
  8. Suneet says

    दिसम्बर 3, 2018 at 3:44 अपराह्न

    Sir ji Mari pension 16 thousands per month h Mari age 45 year h sir mujhe Kitna lone mil skta h thanks

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      दिसम्बर 4, 2018 at 10:54 पूर्वाह्न

      अगर आप defence से हैं, तो 36 महीने की पेंशन के बराबर लोन मिल सकता है|
      वर्ना 18 महीने की पेंशन के बराबर लोन मी सकता है|

      प्रतिक्रिया
  9. राम अवतार शर्मा says

    जनवरी 15, 2019 at 3:14 अपराह्न

    सर मुझे 16568 महिना पेंशन मिल रही है मेरी उम्र 69 वर्ष है तो मुझे कितना लोन मिल जायेगा मेरा खाता एस बी आई बैंक में है

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 17, 2019 at 5:21 पूर्वाह्न

      आपको 3 लाख तक का लोन मिल जाना चाहिए|

      प्रतिक्रिया
  10. Purn mal says

    जनवरी 23, 2019 at 3:16 अपराह्न

    Sir meri 27500 pension h or age 71years h teacher tha Kitna lone mil jayga

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      फ़रवरी 6, 2019 at 1:45 अपराह्न

      सर, आपको पेंशन का 18 गुना, यानी की 4.95 लाख तक का लोन मिल सकता है|

      प्रतिक्रिया
  11. Asha says

    मार्च 13, 2019 at 6:01 पूर्वाह्न

    Sir mere husband expire ho gye h meri family pension 10000 h. But hamare family m koi gov. Job m nhi h. Fir loan k liye guranteer kise banaye.

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मार्च 13, 2019 at 2:05 अपराह्न

      आपके पति के देहांत पर मुझे खेद है|
      आपको किसी परिवारजन या किसी परिचित को गारंटर बनाना होगा|

      प्रतिक्रिया
  12. jitendra kumar choudhary says

    अप्रैल 15, 2019 at 4:20 पूर्वाह्न

    सर मेरे पिताजी पेंशनर थे और SBI से 3 लाख का लोन लिए थे। मेरे पिताजी देहांत हो चूका है लेकिन लोन का लगभग आधा पैसा चुकाना बांकी है. मेरी माताजी का भी देहांत हो चूका है. अब मुझे बैंक नोटिस भेज रहा है लोन के पैसे के लिए। और मेरे आर्थिक हालत ऐसे नहीं है की मै लोन को चुकाऊं।
    साथ ही मेरी दो बहन फैमिली पेंशन के लिए eligible है। चार महीने पाहिले बैंक में आवेदन भी दिया है लेकिन अभी तक कुछ नहीं है.
    ऐसे में हमे क्या करना चाहिए। कृपया मार्गदर्शन करें और उचित सलाह दें.

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 16, 2019 at 6:36 पूर्वाह्न

      किसी प्रकार की सेकुरिटी यस गारंटी दी थी क्या आपके पिताजी ने?
      आप बैंक से बात करिए|
      उनसे कहिये की फॅमिली पेंशन चालू होते ही आप पैसे चुका पायेंगे|

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy