• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

Loans

Follow @hindifinance

अगर आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो इन 5 बातों का रखें ख्याल

Last updated: जनवरी 13, 2018 | by दीपेश Leave a Comment

क्या क्रेडिट कार्ड लाभदायक या हानिकारक है?

यह पूरी तरह पयोग करने वाले व्यक्ति पर निर्भर करता है। एक विवेकी समझदार व्यक्ति के लिए, एक क्रेडिट कार्ड का मतलब छूट (discounts, cashback)  आसान और ब्याज-मुक्त क्रेडिट (easy and interest-free credit) है। ऐसे लोग क्रेडिट कार्ड से बहुत से फ़ायदे उठा सकते हैं|

एक गैर-जिम्मेदार खर्च करने वाले या कोई व्यक्ति जिसका हाथ पहले से ही तंग है या पैसों की परेशानी से जूझ रहा है, उसके लिए क्रेडिट कार्ड का मतलब उच्च ब्याज दर (high interest rate, न्यूनतम भुगतान (minimum payments), penal charges और debt-trap है। ऐसे लोगों लो credit cards से बचना चाहिए|

अब आप किस श्रेणी में आते हैं?

अगर आप पहली श्रेणी में आतें हैं, तो इस पोस्ट में, हम कुछ ऐसी बातों का जिक्र करेंगे जिनसे आपको ध्यान रखना चाहिए|

#1 समय पर बिल का भुगतान करें

Credit कार्ड का ऋण (कर्ज़) बहुत महंगा होता है| दंड शुल्कों (penal charges), GST, ब्याज लागत (interest charges) सब मिला कर लोन  की लागत आसानी से 40% से अधिक p.a बढ़ा सकते हैं।

समय पर बिल का भुगतान नहीं करना बेवकूफी होगी। आपका CIBIL Score भी बुरी तरह प्रभावित होगा| CIBIL Score कम होने पर आपको भविष्य में किसी भी तरह को लोन लेना में परेशानी आ सकती है|

न्यूनतम राशि (minimum amount due) का भुगतान करना भी एक अच्छा विचार नहीं है| ऐसा करके आप अपने  CIBIL score को तो बचा लेंगे परन्तु आपके ऋण का भोझ कम नहीं होगा|

यदि आप credit कार्ड के उच्च लागत वाले लोन के साथ फंस गए हैं, तो क्रेडिट कार्ड ऋण को बंद करने के लिए शेष राशि को transfer (balance transfer) या पर्सनल लोन (personal loan) लेने की कोशिश करें।

कुछ मामलों में, आप अपने खाते में पैसा होने के बावजूद बिल का भुगतान करना भूल सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं, तो ऑटो-डेबिट (auto-debit) का विकल्प चुनें |

#2 रिवार्ड्स प्वाइंट / कैश बैक / डिस्काउंट का पूरा लाभ उठाएं

बहुत सारी वेबसाइट आजकल अलग-अलग credit कार्ड पर discount या cashback देती हैं| तो आप ऐसी बातों का अवश्य ख्याल रखें| आप काफी पैसे बचा सकते हैं|

परन्तु ऐसे offers में हमेशा कुछ न कुछ शर्तें या नियम होते हैं, जिनका आपको पालन करना पड़ेगा| जैसे की शायद discount केवल मोबाइल app पर हो| ऐसे केस में कंप्यूटर या लैपटॉप पर खरीदने से आपको कुछ भी discount नहीं मिलेगा|

या फिर discount या cashback के लिए शायद 10,000 की खरीददारी करनी हो,पर आपका बिल केवल 9,500 का है| मैं यह नहीं कहता  कि आपको लिमिट पार करने के लिए ज्यादा खरीददारी करनी चाहिए पर आपको नियम पता ज़रूर होने चाहिए|

रेस्टोरेंट में बिल देने से पहले आप पूछ सकते हैं की किसी credit कार्ड पर कोई discount है क्या| ज़्यादातर बड़े रेस्टोरेंट में किसी न किसी कार्ड पर तो discount होता ही है| क्या पता आपके पास वो credit कार्ड हो ही| तो पूछे ज़रूर|

#3 बहुत सारे credit कार्ड न रखें

अब ऑफ़र तो विभिन्न क्रेडिट कार्ड पर हो सकते हैं। आज CitiBank कार्ड  पर है, तो कल ICICI बैंक credit card पर| Flipkart HDFC कार्ड पर देता है, तो Amazon एक्सिस बैंक कार्ड पर।

इसका मतलब यह नहीं है कि आप सभी प्रमुख बैंकों से कार्ड जमा करें ताकि आपके हाथ से कोई अवसर न जाए।

बहुत सारे क्रेडिट कार्ड रखना कई बार समाया पैदा कर सकता है| आप एक भुगतान या दो तो याद कर सकते हैं।

ज्यादा कार्ड होने पर आप भुगतान करना भूल सकते हैं, जो की परेशानी कर सकता है|

साथ ही जब आप भविष्य में किसी लोन या कार्ड के लिए जब आप आवेदन देंगे, तो यहाँ भी कुछ परेशानी हो सकती है|

यदि आपके पास ऑफर लेने की credit कार्ड नहीं है , तो आप किसी मित्र से आपकी ओर से भुगतान करने के लिए कह सकते हैं और राशि का भुगतान उसके बैंक account में transfer कर सकते हैं।

इससे आपको ऑफर भी मिल जाएगा और ज्यादा कार्ड्स भी नहीं लेने पड़ेंगे|

#4 बुद्धिमानी से rewards point का उपयोग करें

कई बैंक आपको अपने reward points का उपयोग करने के लिए विकल्प देते हैं।

उदाहरण के लिए, अमेरिकन एक्सप्रेस में 4 अंक (reward points) 1रुपये के बराबर हैं। इसलिए, यदि आप 500 रुपये का भुगतान करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए 2,000 अंक का उपयोग करना होगा।

परन्तु एक बार आपके पास बहुत अधिक अंक हैं, तो आप बेहतर ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप 7,500 रुपये के बयान ऋण के लिए 18,000 इनाम अंक का उपयोग कर सकते हैं अर्थात 2.4 अंक प्रति रुपया|

साथ ही उसी 18,000 इनाम अंक के लिए, आप कुछ दिनों के लिए luxury होटल में भी ठहर सकते हैं।

यदि आप वास्तव में उस स्थान पर जाने की योजना बना रहे थे, तो होटल में कुछ दिनों तक रहने के लिए 7,500 रुपये से अधिक का खर्च तो हो ही सकता है।

आपको यह देखने की जरूरत है कि आपके credit कार्ड में क्या offers हैं और आपके लिए सबसे अच्छा क्या काम करता है।

#5 ब्याज मुक्त क्रेडिट अवधि (interest free credit period) का पूर्ण लाभ लें

जब तक आप खर्चा नहीं करते हैं, तब इस बात का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा|

परन्तु अगर आप अपने कार्ड पर ज्यादा खर्चा करते हैं, तो आपको इस बात ध्यान रखना चाहिए|

मान लीजिए, आपके पास दो क्रेडिट कार्ड है| पहले कार्ड में statement की तारीख हर महीने की 15 तारीख और बिल अगले महीने की 1 तारीख तक जमा करना है|

दूसरे कार्ड में statement की तारीख हर महीने की 1 तारीख है और देय तिथि हर महीने की 15 तारीख है।

ब्याज मुक्त ऋण अवधि का विस्तार करने के लिए, पहले कार्ड पर 16 से 30 या 31 तारीख तक खर्चा करें| दूसरे कार्ड  पर 1 से 15 तारीख़ तक खर्चा करें|

चेतावनी

आप जितना खर्च कर सकते हैं, उससे ज्यादा खर्च न करें| जितना लोन ले सकते हैं, उससे ज्यादा न लें|

अर्थहीन रूप से खर्च न करें| फ़ालतू खर्चें न करें|

एक क्रेडिट कार्ड आपको उस पैसे को खर्च करने की शक्ति देता है, जो की शायद आपक पास अभी नहीं है| परन्तु आपको इसे जिम्मेदारी से उपयोग करने की आवश्यकता है|

कार्ड पर डिस्काउंट और अच्छे ऑफर को देखें, परन्तु केवल ऑफर की वजह से खर्चे न करें|

विश्व के सबसे प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन बफेट ने कहा है, “यदि आप ऐसी चीजें खरीदते रहते हैं जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है, तो जल्द ही आप वह चीज़ें बेचनी पड़ेंगी जिनकी आपको ज़रुरत है।”

इस बात को कभी न भूलें|

Source: EMICalculator

इमेज क्रेडिट: Pixabay

Filed Under: Financial Planning, Loans Tagged With: credit card, debt, loans

जानिए शिक्षा लोन (Education Loan) पर मिलने वाले टैक्स बेनेफिट्स (Tax Benefits)

Last updated: जनवरी 8, 2018 | by दीपेश 6 Comments

Higher education (उच्च शिक्षा) का खर्चा बढ़ता ही जा रहा है| अच्छी बात यह है की आपको higher education के लिए लोन मिल जाता है|

साथ ही शिक्षा के लिए लोन (education loan) की अदायगी पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है| इससे आपकर क़र्ज़ का भर कुछ हद तक कम हो जाता है|

इस पोस्ट में मै शिक्षा लोन के भुगतान पर मिलने वाले टैक्स बेनेफिट्स पर चर्चा करूँगा|

शिक्षा लोन के वापसी भुगतान के लिए क्या है कर लाभं? (Tax Benefits of Education Loan)

  1. शिक्षा लोन के ब्याज के भुगतान (interest payment) पर आयकर अधिनियम की धारा 80 E (Section 80E of the Income Tax Act) के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। ब्याज आपकी income से घटा दिया जाता है|
  2. ध्यान रखें टैक्स लाभ केवल ब्याज भुगतान के लिए है| Principal के भुगतान पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं है| Tax benefit only for interest payment and not for principal repayment
  3. इस टैक्स बेनिफिट पर कोई उपरी लिमिट भी नहीं है (No cap)| आप कितना भी ब्याज दे रहे हों, सारे भुगतान पर टैक्स बेनिफिट मिलेगा|

ऐसे मिलने वाले टैक्स लाभं से आपके शिक्षा लोन की लागत कम हो जाती है। अथार्थ आप पर ब्याज का भार कम हो जाता है|

यदि आप 20% व।ली टैक्स सूची मे आते हैं (20% tax bracket) , तो effective लागत 7.94% P.a. हो जाती है। यदि आप 10% व।ली टैक्स सूची टैक्स में हैं, तो प्रभावी लागत 8.97% p.a. हो जाती है।

पढाई के लिए मैं कितने समय तक टैक्स का लाभ ले सकता हूं?

आपको 8 साल के लिए टैक्स लाभ मिलता है|

परन्तु ध्यान रखें यह 8 साल लोन लेने के साथ शुरू नहीं होते| यह 8 साल तब से गिने जाते हैं, जब से आपने लोन का भुगतान शुरू किया हो|

इसलिए, अगर आप वित्त वर्ष 2015 (FY 2015) में education loan लिया हैं और FY 2018 में भुगतान शुरू करते हैं , तो आप FY2025 तक कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

क्या सभी प्रकार शिक्षा की लोन में टैक्स का लाभ ले सकते हैं?

अगर आपको tax बेनिफिट चाहियें, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा|

  1. आपको एक financial institution या approved charitable institution से लोन लेना होगा ।
  2. किसी रिश्तेदार या दोस्त से लोन टैक्स लाभ के लिए पात्र नहीं है।
  3. आप अपनी उच्च शिक्षा के उद्देश्य के लिए या अपने पति या पत्नी और बच्चों (self, spouse and kids) के उच्च शिक्षा के लिए लोन ले सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों की शिक्षा के लिए लिया गया ऋण, जिनकें आप कानूनी रूप अभिभावक हैं (legal guardian), उसमें आप टैक्स का लाभ ले सकगे।
  4. किसी और की शिक्षा के लिए लोन (जैसे की आपके भाई-बहन) पर आपको कोई टैक्स लाभ नहीं मिलेगा|
  5. विदेश में पढाई के लिए गए लोन पर भी टैक्स बेनिफिट मिलता है|

 मैंने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण लिया , क्या उसे कर लाभ मिल सकता है?

नहीं, ब्याज भुगतान पर टैक्स लाभ केवल उधारकर्ता (borrower) को ही मिलता है|

अगर आपने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए ऋण लिया है, तो केवल आपको टैक्स लाभ मिलेगा, आपकी बेटी को नहीं|

अगर आपकी बेटी ने लोन लिया होता, तो उसको लाभ मिलता, आपको नहीं|‌‌

Image Credit: Jeremy Jenum. Flickr.com

Filed Under: Financial Planning, Loans, Tax Planning Tagged With: education loan, tax benefits, taxes

आप ले सकते हैं अपनी एलआईसी पालिसी (LIC Policy) से लोन

Last updated: अप्रैल 2, 2019 | by दीपेश 46 Comments

अगर आपको पैसे की ज़रुरत है, तो आप पर्सनल लोन ले सकते है| अगर credit कार्ड है तो उस पर भी खर्चा कर सकते हैं| परन्तु आप जानते होंगे की पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड पर ब्याज की दर बहित ज्यादा होती है| आपको बड़ी परेशानी में भी डाल सकती है|

ऐसे समय में आपकी LIC Policy काम आ सकती है

ज़्यादातर लोगों के पास LIC की एक-दो पालिसी तो होती है हैं|

अगर मैं आपको बतायूं की आप अपनी एलआईसी पालिसी से भी लोन ले सकते हैं, तो आपको कैसा लगेगा|

आपके ब्याज की दर भी पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड लोन से ज्यादा होगी|

कितना लोन ले सकत हैं अपनी LIC पालिसी से?

जब आप लोन के लिए apply करने जा रहे हैं, उस समय आपकी पालिसी की जो Surrender value उसके 90% तक का आप लोन ले सकते हैं| अगर आप अपनी पालिसी को Paid-up बना चुके हैं, तो paid-up value के 85% तक राशि का लोन ले सकते हैं|

आप कम से कम तीन साल तक अपने प्रीमियम का भुगतान कर चुके हों|

आपकी एलआईसी पालिसी की Surrender Value (सरेंडर वैल्यू) क्या होती है?

यह पता होना भी आवश्यक है क्योंकि आपके लोन की राशि Surrender value पर निर्भर करती है|

इसको calculate करना थोडा पेचीदा है| आप अपने एजेंट या निकटतम LIC शाखा में जा कर यह पता कर सकते हैं|

परेशानी यह है कि आपकी पालिसी की Surrender value आपके कुल प्रीमियम भुगतान से कम ही होती है| अगर आपको पालिसी लिए कुछ साल ही हुए हैं, तो यह value काफी कम भी हो सकती है|

तो अगर आप अपनी LIC पालिसी के किसी बड़े लोन लेने की उम्मीद कर रहे हैं, तो आप निराश हो सकते हैं|

अगर आप इस Surrender value के कैलकुलेशन के बारें में जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट पढ़ सकते हैं|

परन्तु आपको इतनी मेहनत करने ही ज़रुरत नहीं है, आपको यह जानकारी आपके एजेंट या निकटतम LIC शाखा से मिल जायेगी|

लोन का भुगतान कैसे करना होता है?

यहाँ पर आपको काफी राहत है| अमूमन लोन में आपको हर महीने EMI देनी होती है| क्यूंकि EMI में principal (मूलधन) और interest (ब्याज) दोनों ही होता है, तो EMI भी बड़ी होती है|

अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो EMI देना भी मुश्किल हो सकता है|

LIC policy के loan में ऐसी कोई परेशानी नहीं है|

आपको हर 6 महीने पर interest का भुगतान करना होता है|

Principal आप अपनी पालिसी के मेच्योर होने तक कभी भी भर सकते हैं| चाहें तो ब्याज के साथ भी भर सकते हैं|

तो बस हर 6 महीने ब्याज भरते रहिये| आपका काम चलता रहेगा|

अगर उधार लेने वाले की  (आपकी) मृत्यु हो जाती है या पालिसी मेच्योर हो जाती है, तो LIC बकाया लोन मृत्यु लाभ (death benefit) या मेच्योरिटी लाभ (maturity benefit) में से वसूल लेगा|

मतलब की लोन राशि काट कर आपको (या आपके nominee) बचे हुए पैसे लौटा देगा|

पढ़ें: एलआईसी जीवन अक्षय (LIC Jeevan Akshay VI): एक बार प्रीमियम, पूरे जीवन पेंशन

एलआईसी लोन में कितना ब्याज (interest) देना होता है?

मेरी समझ से ब्याज  दर फिक्स नहीं है| बदलती रहती है|

अभी यह दर 10.5% प्रतिशत चल रही है| पर यह बदल सकती है|

यह ब्याज दर आपको मिलने वाले पर्सनल लोन की ब्याज दर से कम हो सकती है|

आप लोन लेने से पहले अपने LIC एजेंट या निकटतम LIC शाखा में जा कर पता कर सकते हैं|

लोन का भुगतान न करने पर क्या होता है?

लोन लिया है तो चुकाना तो पड़ेगा ही|

अगर आप ब्याज के भुगतान में तीस (30) दिन से  ज्यादा के देरी करते हैं, तो LIC आपकी पालिसी बंद (surrender) भी कर सकता है| उस राशि से वह आपके लोन की राशि वसूल सकता है|

कोशिश करें ऐसा न हो|

कैसे लें अपनी LIC पालिसी से लोन?

आपको लोन का फॉर्म भर कर अपने एजेंट या निकटतम शाखा (home branch) में जमा कर सकते हैं|

अगर आप उस पालिसी से पहली बार लोन ले रहे हैं, तो आपको फॉर्म 5196 भरना होगा|

अगर आप उस पालिसी से दुबारा लोन ले रहे हैं (वह पालिसी LIC के नाम पर है), तो आपको फॉर्म 5205 भरना होगा|

अब आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं| इस पोस्ट में नीचे इस बात का उल्लेख किया गया है|

LIC से लोन के लिए आप ऑनलाइन आवेदन (apply) कर सकते हैं 

साथ ही अपने ब्याज का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं|

आवेदन करने के लिए आप ऐसा कर सकते हैं|

  1. LIC की वेबसाइट पर जाएँ| (https://www.licindia.in)
  2. उसके बाद वहां “Online Services” के नीचे “Online Loan” पर click करें| आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं|  https://www.licindia.in/home/policyloanoptions loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 1
  3. लिंक को click करने पर आप ऐसे एक पेज पर आ जायेंगे|loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 2
  4. यहाँ पर आ कर आप एक नए लोन के लिए apply (आवेदन) कर सकते हैं| साथ ही अगर आपका कोई लोन चल रहा है, तो आप उसका भुगतान भी कर सकते हैं|
  5. आपको लोन के आवेदन के लिए पहले LIC की website पर रजिस्टर करना होगा| रजिस्टर करने के बाद लॉग इन करें| |
  6. उसके बाद आपको “LIC Premier Services” के लिए भी रजिस्टर करना होगा| यह सेवा निशुल्क है|
    loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 3
  7. “LIC Premier Services” आपको एक फॉर्म download कर के, उसका प्रिंट ले कर sign कर होगा| फॉर्म में सारे details पहले से ही भरे होंगे| आपको केवल हस्ताक्षर करने होंगे|loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 4
  8. उसके बाद फॉर्म को स्कैन (scan) करने के बाद आपको अपलोड करना होगा| इसके बाद आपको कुछ दिनों में “LIC Premier Services” के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाना चाहिए|
  9. इसके बाद आप लोन के लिए ऑनलाइन apply कर सकते हैं|

loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 5

कृपया ध्यान दें मैंने खुद “LIC Premier Services” के लिए रजिस्टर नहीं किया है और न हीं लोन के लिए आवेदन किया है|

ध्यान दें: आप बशर्ते लोन के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं परन्तु पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं हो सकती|

आप एलआईसी की शाखा में जा कर यह दस्तावेज जमा करने होंगे|

  1. लोन की एप्लीकेशन
  2. पालिसी के कागज़ (लोन के भुगतान के बाद आपको यह कागज़ लौटा दिए जायेंगे)
  3. NEFT mandate form (इसमें आपके बैंक खाते की जानकारी होगी)

आपको यह डॉक्यूमेंट अपनी सर्विस ब्रांच में जमा करने की आवश्यकता नहीं है| आप निकटतम LIC शाखा में जा कर पैसे जमा कर सकते हैं|आपको ऑनलाइन आवेदन करने के 4 दिन के भीतर यह सारे डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे| ऐसा न करने पर आपकी लोन की एप्लीकेशन cancel हो जायेगी और आपको दोबारा आवेदन करना होगा|

ध्यान रखें

  1. मैंने LIC New जीवन Anand (न्यू जीवन आनंद) plan की नियमों और शर्तों (terms and conditions) पर अपनी पोस्ट आधारित की है| किसी दूसरी पालिसी में लोन के नियम अलग जो सकते हैं|
  2. लोन आपको ट्रेडिशनलइन्शो या एंडोमेंट (traditional और endowment) जीवन बीमा policy में ही मिल पाता है|
  3. यूलिप या टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान में लोन नहीं मिलता|
  4. आप उम्मीद कर सकते हैं की लोन जल्दी मिल जाएगा क्योंकि यह आपके पैसे से ही मिल रहा है| LIC को कोई भी रिस्क नहीं लेना पड़ रहा|
  5. आपको एक पालिसी पर दोबारा भी लोन ले सकते हैं| यह भी हो सकता है, की आपका पहले लोन चुकता न हुआ हो, तब भी आप दूसरा लोन ले सकते हैं| परन्तु कुल मिला के बकाया लोन की राशि आपकी Surrender value के 90% से ज्यादा नहीं हो सकती|
  6. LIC के अलावा निजी इंश्योरेंस कम्पनियां भी traditional लाइफ इंश्योरंस पालिसी से लोन मिल सकता है|
  7. आपको लोन मिल जाएगा, इसका मतलब यह नहीं है की आप लोन ले लें| केवल ज़रुरत के समय की LIC पालिसी से लोन लें|
  8. LIC पालिसी के लोन को चुकाने के लिए आपको कोई टैक्स लाभ नहीं मिलता|
  9. मेरे अनुसार जो LIC policy ले लोन की ब्याज दर है, वह आपके घर के लोन से ज्यादा होगी| इसीलिए घर लेने के लिए होम लोन एक बेहत विकल्प होगा| होम लोन पर आपको टैक्स बेनेफिट भी मिलेंगे|
  10. LIC पालिसी (traditional प्लान) से आपको लोन मिल जाता है, इसका मतलब यह नहीं की आपको ऐसी पालिसी खरीदनी चाहियें| ऐसे इंश्योरेंस प्लान से बचें|

Filed Under: LIC, Life Insurance, Loans Tagged With: LIC, lic loan information in hindi, lic policy loan, lic policy loan in hindi, loan against LIC policy, एलआईसी पालिसी से लोन कैसे लें, एलआईसी लोन की पूरी जानकारी

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Interim pages omitted …
  • Page 8
  • Page 9
  • Page 10

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy