अगर आपको जल्दी से लोन की आवश्यकता है, तो आपके लिए पर्सनल लोन एक विकल्प हो सकता है|
पर्सनल लोन (या व्यक्तिगत ऋण) असुरक्षित लोन (unsecured loan) होता है और आपको जल्दी मिल जाता है|
पर हाँ, एक पर्सनल लोन की ब्याज दर एक सुरक्षित लोन से ज्यादा होने की उम्मीद कर सकते हैं|
आईये जानते है पर्सनल लोन के बारे में विस्तार से|
पर्सनल लोन के क्या फायदे हैं? (व्यक्तिगत ऋण के फायदे)
सबसे पहली बात, पर्सनल लोन काफी जल्दी मिल जाता है|
कुछ बैंक तो यह दावा भी करते हैं की आपको कुछ मिनिटों में ही लोन दे देंगे| केवल दावों पर ना जाएँ| लेकिनहाँ, लोन जल्दी मिलने की उम्मीद कर सकते हैं|
दूसरी बात, पर्सनल लोन असुरक्षित लोन होता है| इसीलिए आपको कुछ गिरवी (security) रखने की ज़रुरत नहींहोती| लोन जल्दी मिलने की एक वजह यह भी है| क्योंकि कम दस्तावेज चाहिए होते हैं, इसीलिए लोन जल्दी मिल जाता है|
ध्यान दें ऐसा नहीं है की पर्सनल लोन सबको मिल जाता है| बैंक आपके लोन चुकाने की क्षमता को परखने के बाद ही आपको लोन देते हैं|
अगर आपका सैलरी अकाउंट किसी बैंक के साथ है, तो उसे पहले से ही पता होता है की आप कितना कमाते हैं और कितने लोन का भुगतान कर सकते हैं| इस वजह से लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है|
तीसरी बात, पर्सनल लोन का इस्तेमाल किसी भी कार्य के लिए किया जा सकता है| आप परिवार के साथ छुट्टी, बच्चों की पढाई या शादी, घर के डेकोरेशन, मेडिकल खर्चे, लेटेस्ट मोबाइल फ़ोन खरीदने के लिए या किसी भी काम के लिए पर्सनल लोन ले सकते हैं|
बैंक आपसे यह नहीं पूछता की आपने लोन के पैसे का कैसे इस्तेमाल किया|
पर्सनल लोन के क्या नुकसान हैं?
क्योंकि लोन असुरक्षित (unsecured) है, पर्सनल लोन की ब्याज दर ज्यादा होने की उम्मीद कर सकते हैं|
इस वजह से आपकी EMI भी ज्यादा होगी|
इसीलिए अगर आपको किसी कारण लोन की आवश्यकता है और उस काम के लिए आपको सुरक्षित लोन मिल सकता है, तो पर्सनल लोन अच्छा विकल्प नहीं होगा|
पढ़ें: कब पर्सनल लोन लेना बेवकूफी है?
पर्सनल लोन के भुगतान पर क्या टैक्स बेनिफिट मिलते हैं?
पर्सनल लोन के भुगतान पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता|
मुझे पर्सनल लोन चाहिए? कहाँ से मिलेगा? पर्सनल लोन कहाँ मिलता है?
पर्सनल लोन आप बैंक या नया वित्तीय संस्थानों से ले सकते हैं|
आप बैंक की शाखा में जा कर लोन के लिए एप्लाई कर सकते हैं| कुछ बैंक आपको ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प भी देते हैं|
हालांकि सभी बैंक पर्सनल लोन देते हैं, मैं कुछ बैंक और वित्तीय संस्थानों के लिंक यहाँ देता हूँ|
SBI पर्सनल लोन/भारतीय स्टेट बैंक पर्सनल लोन
आप अन्य बैंक की वेबसाइट पर जा कर पर्सनल लोन की जानकारी, योग्यता और डाक्यूमेंट्स के बारे में जान सकते हैं|
पर्सनल लोन की पात्रता क्या होती है? मुझे कितना पर्सनल लोन मिल सकता है? (Personal Loan Eligibility/ व्यक्तिगत ऋण पात्रता)
पात्रता के नियम हर बैंक में अलग हो सकते हैं| आप बैंक की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|
बैंक लोन देने से पहले आपकी लोन चुकाने की क्षमता को चेक करते हैं|
इसके लिए आपकी आय, आयु, आपकी नौकरी/व्यवसाय आदि को चेक करते हैं| यदि आपके कोई लोन अभी चल रहा है, उसके बारे में भी जानकारी लेते हैं|
आपके क्रेडिट स्कोर को भी देखा जाता है|
कुछ बैंक आपको आपकी लोन eligibility ऑनलाइन चेक करने की सुविधा प्रदान करते हैं|
वहां पर जा कर आप अपने बारे में जानकारी डाल सकते हैं और जान सकते हैं की आपको कितना पर्सनल लोन मिलेगा|
अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको पर्सनल लोन आसानी से मिल सकता है| अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आपको व्यक्तिगत ऋण और भी आसानी से मिल जाना चाहिए| कुछ लोन केवल वेतनभोगियों को ही दिए जाते हैं| SBI Express Credit Loan ऐसा ही एक लोन है| केवल सरकार के कर्मचारियों और अन्य वेतन पाने वालों को ही दिया जाता है|
अगर आप self-employed हैं, तो लोन लेने में थोड़ी परेशानी होगी|
पर्सनल लोन पर कितना ब्याज देना होता है? (पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट)
पर्सनल लोन की ब्याज दर बदलती रहती है|
और हाँ, ऐसा नहीं है की सभी ग्राहकों के एक सामान ब्याज दर देनी हो|
आपकी ब्याज दर कई बातों पर निर्भर करती है|
- आपका क्रेडिट स्कोर (जितना ज्यादा है, उतना कम ब्याज देना होगा)
- आप कहाँ काम करते हैं| अगर आप सरकारी नौकरी में हैं या किसी बड़ी कंपनी में काम करते हैं, तो ब्याज दर कम हो सकती है|
- वेतन पाने वाले ग्राहकों (salaried) को स्व नियोजित (self-employed) से कम ब्याज देना होगा|
इनके अलावा भी कई बातें हो सकती हैं, जो की आपकी ब्याज दर को प्रभावित कर सकती हैं|
आप लोन लेने से पहले बैंक की वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं|
आप SBI पर्सनल लोन के इंटरेस्ट रेट यहाँ पर देख सकते हैं| आज कल (मार्च 2018) में ब्याज दर 11-15% p.a. के बीच चल रही है|
पर्सनल लोन की अवधि कितनी होती है?
एक पर्सनल लोन की अवधि अमूमन 12 महीने से 60 महीने होती है|
अधिकतम कितना पर्सनल लोन मिल सकता है?
हर बैंक की अलग सीमा हो सकती है| पर 10 लाख या 15 लाख से अधिक का पर्सनल लोन मिलना मुश्किल है| बैंक लोन राशि पर न्यूनतम सीमा भी रख सकते हैं| अमूमन 30,000 से 50,000 रुपये न्यूनतम सीमा होती है|
मेरे लोन की EMI कितनी होगी? (पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर)
यह निर्भर करता है आपकी लोन राशि, ब्याज दर और लोन की अवधि पर|
अगर आप जानना चाहते हैं की आपके लोन की EMI कैसे कैलकुलेट होती है, तो इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें|
अगर आप इतनी मेहनत नहीं करना चाहते, तो आप बैंक की वेबसाइट पर आपकी EMI का अनुमान ले सकते हैं|
आप SBI EMI कैलकुलेटर (व्यक्तिगत ऋण ईएमआई कैलकुलेटर) पर जा कर EMI निकाल सकते हैं| आप एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक या अन्य किसी बैंक की वेबसाइट पर जा कर भी व्यक्तिगत ऋण ईएमई कैलकुलेटर के इस्तेमाल कर सकते हैं|
इसके अलावा आप इस लिंक पर जा कर भी अपने लोन की EMI कैलकुलेट कर सकते हैं|
पर्सनल लोन लेने के लिए किन डॉक्यूमेंट/दस्तावेजों की ज़रुरत है?
हालांकि हर बैंक में दस्तावेजों की लिस्ट अलग हो सकती है, मैं कुछ प्रमुख दस्तावेजों का ज़िक्र यहाँ पर करता हूँ|
- पहचान प्रमाण (Identity Proof)
- पते का प्रमाण (Address Proof)
- सैलरी स्लिप (Salary Slip), पिछले कुछ वर्षों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (self-employed)
इनके अलावा भी दस्तावेज़ चाहिए हो सकते हैं| पूरी लिस्ट आप बैंक से ले सकते हैं|
पर्सनल लोन लेते समय इन बातों पर भी ध्यान रखें
- आपको लोन पर केवल ब्याज ही नहीं देना होता|
- लोन की प्रोसेसिंग फीस (processing fee) पर भी ध्यान दें| अगर प्रोसेसिंग फीस ज्यादा होगी, तो आपके लोन की कॉस्ट ही बढ़ेगी| यह फीस लोन राशि के 2-3% तक हो सकती है|
- कुछ बैंक आपको कम ब्याज दर पर लोन देने को तैयार हो सकते हैं| पर ऐसा हो सकता है, की उन बैंक के लोन की प्रोसेसिंग फीस ज्यादा हो| ऐसी स्तिथि में उन्होंने आपको लोन की ब्याज दर पर छूठ दी, पर processing फीस बढ़ा कर सब कुछ वसूल लिया|
- इसीलिए केवल कम ब्याज पर ही ध्यान न दें, अन्य शुल्कों (जैसे की प्रोसेसिंग फीस) पर भी ध्यान दें| उसके बाद ही फैसला करें|
- साथ ही कुछ लोन में समय से पहले लोन का भुगतान करने पर आपको पेनल्टी (जुर्माना) देना पड़ सकता है| ऐसे जुर्माने को pre-payment penalty (प्री-पेमेंट पेनल्टी) कहा जाता है| यह बकाया राशि के 5% तक हो सकती है|
- क्योंकि पर्सनल लोन की राशि कम होती है, ऐसा हो सकता है की आप ब्याज से बचने के लिए उसे जल्दी चुकाना चाहें| अगर ऐसा है, तो प्री-पेमेंट पेनल्टी पर भी ध्यान दें| कम प्री-पेमेंट पेनल्टी वाले विकल्प चुनें|
सरकारी कर्मचारियों के लिए पर्सनल लोन (व्यक्तिगत ऋण)
सरकारी कर्मचारियों को प्राथमिकता मिलती है|
कुछ बैंक में ऐसे पर्सनल लोन हो सकते हैं, जो की केवल सरकारी कर्मचारियों को दिए जाते हैं|
इसके अलावा भी ,अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आपको लोन मिलने में आसानी होगी| आपको अन्य लोगो से ब्याज दर भी बेहतर मिल सकती है| आप SBI एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन के बारे में यह बात देख सकते हैं|
यही नहीं, अगर आप रिटायर हो चुके हैं और सरकार से पेंशन पाते हैं, तब भी आपको लोन मिल सकता है| SBI पेंशन लोन के बारे में यहाँ पढ़ें|
मेरे लिए बेस्ट पर्सनल लोन कौन सा है?
इस सवाल का जवाब देना थोडा मुश्किल है|
मेरे अनुसार आपके लिए वह पर्सनल लोन बेस्ट है जिसमें आपको कम ब्याज दर देनी पड़े और अतिरिक्त चार्ज भी कम हों|
अन्य तरह के लोन का बारे में जानकारी
- गोल्ड लोन के बारे में पूरी जानकारी (Gold Loan)
- प्रॉपर्टी लोन के बारे में पूरी जानकारी (Property Loan)
- अपने पीपीएफ खाते से भी ले सकते हैं लोन और किन बातों का रखें ख्याल (PPF Loan)
- अपनी एलआईसी पालिसी से भी ले सकते हैं लोन (LIC Loan)
- Education loan (शिक्षा लोन) पर भी मिल सकते हैं टैक्स बेनेफिट्स
- कार लोन के बारे में पूरी जानकारी: कैसे कम सकते हैं कार लोन की EMI (Car Loan)
- SBI एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन के बारे में पूरी जानकारी (SBI Express Credit Loan)
- SBI पेंशन लोन के बारे में पूरी जानकारी (SBI Pension Loan)
- CIBIL Score (सिबिल स्कोर) क्या होता है और आपके लोन लेने की क्षमता को कैसे प्रभावित करता है?
- खराब क्रेडिट स्कोर के बावजूद ले सकते हैं आप यह 6 लोन
- बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड (Bajaj Finserv EMI Card) की पूरी जानकारी
प्रातिक्रिया दे