• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

Loans

Follow @hindifinance

क्रेडिट कार्ड कैसे बंद करें? (How to cancel a Credit Card?)

by दीपेश Leave a Comment

आप अपने क्रेडिट कार्ड को बंद (cancel) करना चाहते हैं| क्रेडिट कार्ड बंद करने की कई वजह हो सकती हैं|

  1. आपके पास पहले से ही अन्य कार्ड हैं, जो आपके लिए पर्याप्त हैं और आपको किसी अन्य कार्ड की आवश्यकता नहीं है।
  2. आपके क्रेडिट कार्ड में वार्षिक शुल्क है, जो आपको पसंद नहीं है| बाज़ार में फ्री क्रेडिट कार्ड (बिना annual fee के) की कमी नहीं है|
  3. आप बैंक की सेवा से परेशान हैं|
  4. क्रेडिट कार्ड की वजह से आप कुछ ज्यादा ही खर्चा कर रहे हैं|

वजह कोई भी हो, आपको अपने क्रेडिट कार्ड को सही तरीके से बंद (cancel/रद्द) करना होगा।

क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

# 1 क्रेडिट कार्ड cancel कराने से पहले अपने reward points का प्रयोग करें।

कार्ड cancel होने के बाद आप reward points का उपयोग नहीं कर पाएंगे। क्रेडिट कार्ड पर खर्चा करने पर आपको reward points मिलते हैं| इन reward points का इस्तेमाल आप कुछ सामान खरीदने में या बिल के भुगतान में प्रयोग कर सकते हैं| इन पॉइंट्स को बेकार न जाने दें और कार्ड रद्द (cancel) करने से पहले इनका इस्तेमाल करें|

# 2 क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि का भुगतान करें।

जब तक पूरे बिल का भुगतान नहीं होगा, क्रेडिट कार्ड बंद नहीं हो सकता| कई बार लोग गुस्से में क्रेडिट कार्ड फेंक देते हैं और सोचते हैं की अगर इस्तेमाल नहीं कर रहे, तो कोई फर्क नहीं पड़ता| ऐसा करने पर परेशानी हो सकती है। अगर पूरे बिल का भुगतान नहीं करेंगे, तो बकाया राशि आपके कार्ड में दिखती रहेगी| ब्याज, पेनल्टी और वार्षिक शुल्क भी लग सकता है| आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है| खराब क्रेडिट स्कोर के साथ आपको नया लोन या क्रेडिट कार्ड लेने में परेशानी होगी|

# 3 कार्ड रद्द करने के बाद ऑटो-डेबिट निर्देश बदलने होंगे।

कई बार हम लोग अपने बिल और इंश्योरेंस प्रीमियम के भुगतान क्रेडिट-कार्ड के auto-debit पर डाल देते हैं| ऐसे में बिल या प्रीमियम राशि अपने आप ही आपके क्रेडिट कार्ड से कट जाती है। आप बाद में क्रेडिट कार्ड के बिल में इसका भुगतान कर देते हैं| अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड बंद कर रहे हैं, तो auto-debit किसी और बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड पर ट्रान्सफर कर दें| ध्यान दें अगर किसी वजह आप इंश्योरेंस का पेमेंट चूक गए, तो बीमा कंपनी आपका बीमा रद्द कर सकती है और आपका क्लेम रिजेक्ट कर सकती है|

अपना क्रेडिट कार्ड कैसे रद्द करें? (How to cancel Credit Card?)

बकाया राशि का भुगतान करने के बाद आपको बैंक को अपना निर्णय बताना होगा। यदि आप बैंक को कार्ड बंद करने के लिए कहते हैं, तो बैंक आपको पहले बकाया राशि का भुगतान करने को कहेगा।

बैंक आपको क्रेडिट कार्ड बैंक करने से रोकने के लिए कई प्रकार के प्रलोभन दे सकता है| आपके शुल्क माफ़ कर सकता है| आपकी क्रेडिट लिमिट बढ़ा सकता है| आपको कोई और बेहतरीन कार्ड दे सकता है| आपको निर्णय लेना होगा की आप क्या करना चाहते हैं|

अगर क्रेडिट कार्ड करने का फैसला कर लिया है, तो:

  1. आप बंद फॉर्म भर सकते हैं और बैंक को भेज सकते हैं।
  2. आप customer care में कॉल कर सकते हैं और उन्हें क्रेडिट कार्ड बंद करने को कह सकते हैं।
  3. आप क्रेडिट कार्ड बंद करने का अनुरोध बैंक की मोबाइल ऐप (mobile app) से भी कर सकते हैं।
  4. आप कार्ड को बंद करने के लिए बैंक को एक ई-मेल भेज सकते हैं।
  5. बैंक की वेबसाइट पर जा कर क्रेडिट कार्ड बंद/रद्द कर सकते हैं|

आपको इस सम्बन्ध में कोई ई-मेल या SMS भी मिलना चाहिए| सब कुछ ठीक रहा, तो कुछ ही समय में आपका क्रेडिट कार्ड cancel हो जाएगा|

ध्यान दें केवल क्रेडिट कार्ड cancel करने की request डाल कर आपका काम पूरा नहीं हुआ| अगर आप पास SMS या इ-मेल आती है की बैंक को आपकी request मिल गयी है, इसका मतलब यह नहीं है की आपका क्रेडिट कार्ड cancel हो गया| अभी आपका काम पूरा नहीं हुआ| किसी वजह से बैंक शायद आपका क्रेडिट कार्ड cancel न करे|

आपको ऐसा सुबूत चाहिए की आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है| अगर बाद में आपके पास SMS या ई-मेल आती है की आपका कार्ड cancel हो गया है, तो ऐसे SMS या ई-मेल को संभाल कर रखें|

अगर क्रेडिट कार्ड बन्द करने के बाद ऐसा हो, तो हो जाएँ सावधान

  • क्रेडिट कार्ड अकाउंट बंद करने के बाद भी आपके पास क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट आ रहा है|स्टेटमेंट आपकी ई-मेल या घर के पते पर आ रहा है। भले ही आपकी बकाया राशि शून्य हो, इसका मतलब यह है की आपका क्रेडिट कार्ड अभी बंद नहीं हुआ है| बंद खातों का स्टेटमेंट नहीं आता| ऐसे में सावधान हो जाएँ और बैंक से संपर्क करें और खाता बंद न होने का कारण पूछें|
  • कुछ समय बाद वार्षिक शुल्क आ सकता है| या फिर आपके कार्ड पर fraud हो सकता है| भले ही fraud की स्तिथि में आपकी जिम्मेदारी सीमित है, परन्तु आप बिना बात इस परेशानी में क्यों पड़ें| बैंक से संपर्क करके खाता बंद न होने का कारण पूछें और उचित कदम उठाएं|

कैसे सुनिश्चित करें की आपका क्रेडिट कार्ड cancel/रद्द हो गया है?

  1. आपके पास क्रेडिट कार्ड cancel/रद्द/बंद होने के confirmation (पुष्टिकरण) का SMS या ई-मेल आया है| ऐसी ई-मेल या SMS को संभाल कर रखें|
  2. आपको नियमित तौर पर अपना क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट चेक करना चाहिए| आपको ऐसा करने के लिए पैसे खर्च करने की ज़रुरत भी नहीं है| आप हर वर्ष अपनी क्रेडिट रिपोर्ट फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं|  आपकी क्रेडिट रिपोर्ट आपके सभी लोन और क्रेडिट कार्ड का विवरण प्रदान करती है। यह चेक करने के लिए की आपका क्रेडिट कार्ड सक्रीय है या बंद है, क्रेडिट कार्ड बंद करने के कुछ महीने बाद आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें। यदि क्रेडिट कार्ड खाता अभी भी सक्रिय दिखाया गया है, तो आपको बैंक से बात करें। यदि खाता बंद दिखाया गया है, तब आपका खाता वास्तव में बंद हो गया है। इस रिपोर्ट को संभाल कर रखें।

पढ़ें: क्रेडिट स्कोर सुधारने के 7 आसान तरीके

पढ़ें: खराब क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद ले सकते हैं आप यह 6 लोन

Source: EMICalculator.net

Filed Under: Loans Tagged With: cancel credit card, क्रेडिट कार्ड कैसे बंद करें, क्रेडिट कार्ड रद्द कैसे करें

भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न कार लोन स्कीम (Car Loan Schemes from SBI)

by दीपेश Leave a Comment

मैंने  कुछ समय पहले कार लोन के बारे में विस्तार से चर्चा करी थी| यह भी दर्शाया था की आप अपने कार लोन की EMI कैसे कम कर सकते हैं|

आज चर्चा करते हैं भारतीय स्टेट बैंक की कार लोन स्कीम के बारे में| विभिन्न कार लोन स्कीम की पात्रता और ब्याज दरों के बारे में भी जानेंगे|

भारतीय स्टेट बैंक 3 प्रकार के कार लोन प्रदान करता है:

  1. नयी कार खरीदने के लिए
  2. पुरानी कार (pre-owned or second-hand) खरीदने के लिए
  3. मौजूदा होम लोन ग्राहकों के लिए (नयी या पुरानी कार खरीदने के लिए)

आईये जानते हैं इन तीनों लोन स्कीम के बारे में|

#1 स्टेट बैंक न्यू कार लोन (SBI New Car Loan in Hindi)

  • यह लोन नयी कार खरीदने के लिए मिलता है|
  • आप कार, मल्टी-यूटिलिटी वाहन (Multi-Utility Vehicle or MUV) और स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (Sports Utility Vehicle or SUV) खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं।
  • 7 साल तक की लोन अवधि (Loan Tenure of upto 7 years)
  • आपको on-road price की 90% राशि तक का लोन मिल जाता है| On-road price में कार की कीमत (ex-showroom price), पंजीकरण शुल्क (रजिस्ट्रेशन चार्ज), इंश्योरेंस, extended वारंटी, accessories की खर्चा इत्यादि शामिल होता है| यह सब अतिरिक्त शुल्क आपकी गाड़ी की कीमत का 20-30% हो सकते हैं|
  • लोन का भुगतान करने पर कोई prepayment penalty नहीं है|
  • Processing Fees: 6 लाख रुपये तक के लोन के लिए 1000 रुपये, 6 लाख रुपये से अधिक के लोन के लिए 1,500 रुपये।GST इसके ऊपर लगेगा|
  • अगर आपने हाल ही में अपने पैसे से गाड़ी खरीदी है, तब भी बैंक से लोन ले सकते हैं| एक तरीके से आपको आपका पैसा वापिस मिल जाएगा और उसके बाद आप लोन की EMI भर सकते हैं|
  • मान लीजिए कि आप अपने धन से 5 लाख रुपये की कार खरीदी है| परन्तु इसके बाद आपको कुछ पैसे की ज़रुरत है। ऐसी स्तिथि में आप 3 लाख रुपये का कार लोन बैंक से ले सकते हैं| स्टेट बैंक आपको उसी कार पर 3 लाख रुपये का लोन देगा| आप इस राशि का अपनी इच्छानुसार प्रयोग कर सकते हैं| बस एक शर्त है की लोन लेते समय आपकी कार 3 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • ब्याज दर: 20% से 9.70%।ब्याज दर बदलती रहती है| आप स्टेट बैंक की वेबसाइट पर जा कर लेटेस्ट ब्याज दर चेक कर सकते हैं|

स्टेट बैंक न्यू कार लोन की पात्रता (SBI New Car Loan: Eligibility)

  1. आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  2. आपकी आय के स्त्रोत के पर आपकी न्यूनतम आय (minimum income) और अधिकतम लोन राशि निर्भर करती है|

भारतीय स्टेट बैंक कार लोन

यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं या PSU या बड़ी निजी कंपनियों में काम करते हैं, तो लोन आसानी से मिल जाना चाहिए|

आप देख सकते हैं सरकारी कमर्चारियों या अन्य वेतनभोगियों के लिए पात्रता के नियम भी सरल हैं| जैसे की अगर आप सैलरी पाते हैं, तो आपकी न्यूनतम आय 2.5 लाख रुपये होनी चाहिए| अन्य लोगों की कम से कम 4 लाख रुपये की वार्षिक आय होनी चाहिए|

SBI New Car Loan की अधिक जानकारी के लिए स्टेट बैंक वेबसाइट पर जाएँ|

#2 पुरानी कार के लिए स्टेट बैंक लोन(SBI Certified Pre-owned Car Loan)

  • कार 5 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए|
  • कार किसी प्रमाणित कार डीलर जैसेMaruti True Value और महिंद्रा फर्स्ट चॉइस से खरीदी जानी चाहिए।
  • आवेदक की वार्षिक आय कम से कम 2 लाख रुपये होनी चाहिए| Minimum Net Annual Income of Rs 2 lacs
  • अधिकतम लोन राशि (Maximum Loan Amount): आपकी वार्षिक आय का 2.5 गुना
  • आपको गाड़ी की कीमत का 20% हिस्सा अपनी ओर से लाना होगा|
  • लोन की अवधि इस बात पर निर्भर करती है की आपकी कार कितनी पुरानी है| लोन की अवधि निकालने के लिए 8 वर्ष में से कार की आयु घटा दें| उदहारण के लिए, मान लिए, आपकी गाड़ी (जो आप लेना चाहते हैं) 4 वर्ष पुरानी है| इस कार पर आपको 8 – 4 = 4 वर्ष से अधिक का लोन नहीं मिलेगा|
  • किसी भी स्तिथि में 5 वर्ष से अधिक की अवधि का लोन नहीं मिलेगा|
  • Processing fees: लोन राशि का 5%, न्यूनतम 450 रुपये और अधिकतम 9,100 रुपये। इसके ऊपर GST भी लगेगा| प्रोसेसिंग फीस के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए स्टेट बैंक की वेबसाइट पर जाएँ|
  • ब्याज दर: 1 year MCLR + 65% = 12.90%, लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट के लिए स्टेट बैंक वेबसाइट पर जाएँ|
  • आप देख सकते हैं की पुरानी कार के लोन की ब्याज दर नयी कार के लोन से काफी ज्यादा है|

स्टेट बैंक के पुरानी या सेकंड हैण्ड कार लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए स्टेट बैंक की वेबसाइट पर जाएँ|

#3 स्टेट बैंक लॉयल्टी कार लोन योजना (SBI Loyalty Car Loan Scheme)

  • इस लोन स्कीम का फायदा केवल स्टेट बैंक के मौजूदा होम लोन उधारकर्ता ले सकते हैं। (Only for existing home loan borrowers of SBI)
  • नई और पुरानी दोनों कारों के लिए लोन ले सकते हैं|
  • आयु 21 और 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कार की On-road price की 100% राशि तक का लोन मिल जाता है|
  • अधिकतम लोन राशि (Maximum Loan Amount): अपने घर के बाजार मूल्य का 75% (75% of market value) में से बकाया होम लोन राशि को घटा लें| Maximum Loan amount = 75% of market value of house – outstanding home loan amount
  • आपको कार के on-road price से अधिक का लोन नहीं मिलेगा|
  • पात्रता SBI न्यू कार लोन के सामान ही है।न्यूनतम वार्षिक आय 2 लाख रुपये होनी चाहिए|
  • SBI इस लोन के लिए आपके घर को ही security मानता है|
  • नयी कार के लिए ब्याज दरों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है|
  • परन्तु आप पुरानी कार ले रहे हैं, तो loyalty car loan के तहत आपको बेहतर ब्याज दर मिलेगी (पुर्नानी कार के लोन के मुकाबले)|

भारतीय स्टेट बैंक लॉयल्टी कार लोन

भारतीय स्टेट बैंक लॉयल्टी कार लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए स्टेट बैंक की वेबसाइट पर जाएँ|

ध्यान दें आपका CIBIL स्कोर भी आपको कार लोन मिलने की संभावना को प्रभावित कर सकते है| साथ ही स्टेट बैंक आपको कार लोन देने से पहले कई अन्य मापदंड की जांच कर सकता हैं|

स्टेट बैंक कार लोन EMI कैलकुलेटर

 

emicalculator.net

Source: EMICalculator.net

Filed Under: Loans Tagged With: sbi car loan, SBI कार लोन, कार लोन

स्टेट बैंक एक्सप्रेस पावर पर्सनल लोन (SBI Xpress Power Personal Loan in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

इस पोस्ट में भारतीय स्टेट बैंक एक्सप्रेस पावर पर्सनल लोन (SBI Xpress Power Personal Loan) के बारे में चर्चा करेंगे| पहले इस लोन को SBI Xpress Bandhan Loan के नाम से जाना जाता था|

मैंने पहले भी स्टेट बैंक के पर्सनल लोन उत्पादों के बारे में चर्चा करी है|

  1. स्टेट बैंक एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन (SBI Xpress Credit Personal Loan): केवल उन लोगों को मिलता है, जिनका SBI में सैलरी अकाउंट है|
  2. स्टेट बैंक पेंशन लोन (SBI Pension Loan): केवल उन्ही पेंशनभोगियों को मिलता है, जिनकी पेंशन SBI के बैंक खाते में आती हैं|

अगर आपके पास SBI में सैलरी अकाउंट नहीं है, तो आप क्या करेंगे? ऐसी स्तिथि में आप SBI Xpress Power Loan के लिए एप्लाई कर सकते हैं|

जानते हैं स्टेट बैंक एक्सप्रेस पॉवर पर्सनल लोन के बारे में विस्तार से|

स्टेट बैंक एक्सप्रेस पावर लोन: पात्रता (SBI Express Power Loan: Eligibility)

  • स्टेट बैंक के साथ सैलरी अकाउंट (salary account) की आवश्यकता नहीं है| आपका किसी और बैंक के साथ सालरी अकाउंट हैं, तब भी आप इस लोन के लिए एप्लाई पर सकते हैं|
  • केवल सैलरी पाने वाले लोग ही एप्लाई कर सकते हैं (only for salaried employees)| अगर आप self-employed हैं, तब आप आवेदन नहीं कर सकते|
  • आप किसी सरकारी, रक्षा प्रतिष्ठानों, PSU, प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों और बड़ी निजी कंपनी के कर्मचारी होने चाहिए|
  • कम से कम 50,000 रुपये की मासिक आय होनी चाहिए|
  • आपको केवल उतना ही लोन मिलेगा जिससे की आपके लोन की EMI आपकी मासिक आय (net monthly income) के 50% से ज्यादा न हो| EMI <= 50% * Net Monthly Income

स्टेट बैंक एक्सप्रेस पावर पर्सनल लोन: मुख्य विशेषताएं

  • टर्म लोन या ओवरड्राफ्ट दोनों रूप में उपलब्ध है|
  • न्यूनतम टर्म लोन राशि: 25,000 रुपये, अधिकतम टर्म लोन राशि: आपकी मासिक आय का 24 गुना (अधिकतम 15 लाख रुपये का लोन मिल सकता है)
  • न्यूनतम ओवरड्राफ्ट राशि: 5 लाख रुपये, अधिकतम ओवरड्राफ्ट राशि: आपकी मासिक आय का 24 गुना (अधिकतम 15 लाख रुपये का लोन मिल सकता है)
  • Processing Fees: लोन राशि का 1%, GST अलग से लगेगा
  • लोन अवधि: अधिकतम 60 महीने, अगर आप जल्दी रिटायर हो रहे हैं, तो लोन आपको रिटायर होने से पहले चुकाना होगा|
  • लोन के समयपूर्व भुगतान पर पेनल्टी देनी होगी, परन्तु वेबसाइट पर पेनल्टी की मात्र का कोई ज़िक्र नहीं है|

स्टेट बैंक एक्सप्रेस पावर पर्सनल लोन का इंटरेस्ट रेट क्या है? (SBI Xpress Power Loan Interest Rate)

लोन का इंटरेस्ट रेट समय-समय पर बदलता रहता है| आप लेटेस्ट लोन इंटरेस्ट रेट SBI की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|

अभी आपको 12%-15% p.a. की ब्याज दर लोन मिलेगा|

Sbi xpress power personal loan स्टेट बैंक एक्सप्रेस पॉवर पर्सनल लोन

इंटरेस्ट इन बातों पर भी निर्भर करता है:

  1. महिलायों को 0.15% ब्याज दर देनी होती है|
  2. आपके लोन के प्रकार पर (टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट की ब्याज दर अलग है)
  3. अगर आप लोन की EMI को सीधे अपनी सैलरी से कटवाते हैं, तब भी आपको थोड़ा कम ब्याज देना होगा|
  4. आपको कहां नौकरी करते हैं
  5. हो सकता है की आपकी लोन ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर कर भी निर्भर करें

स्टेट बैंक एक्सप्रेस पॉवर पर्सनल लोन के लिए कैसे एप्लाई करें? क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?

आप ऑनलाइन एप्लाई पर सकते हैं या SBI की शाखा में जा कर आवेदन कर सकते हैं|

लोन के लिए एप्लाई करने की लिए आपको:

  1. पहचान का प्रमाण (identity proof)
  2. पते का प्रमाण (Address proof)
  3. सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट इत्यादि देने होंगे

अतिरिक्त लिंक

SBI Xpress Power Loan

Filed Under: Loans Tagged With: sbi personal loan, स्टेट बैंक एक्सप्रेस पॉवर पर्सनल लोन, स्टेट बैंक पर्सनल लोन

महिंद्रा फाइनेंस पर्सनल लोन की जानकारी (Mahindra Finance Personal Loan in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

मैंने अपनी पिछली कुछ पोस्ट में SBI के पर्सनल लोन और HDFC बैंक की पर्सनल लोन स्कीम के बारे में चर्चा करी थी|

इस पोस्ट में महिंद्रा फाइनेंस की पर्सनल लोन के बारे में कुछ जानकारी पाते हैं|

महिंद्रा फाइनेंस पर्सनल लोन: जानकारी (Mahindra Finance Personal Loan in Hindi)

  1. यदि आपने पहले महिंद्रा फाइनेंस से लोन लिया है या फिर आपने महिंद्रा फाइनेंस के फिक्स्ड डिपाजिट में निवेश किया है, तभी आप महिंद्रा फाइनेंस पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं|
  2. अगर आप महिंद्रा ग्रुप की किसी भी कंपनी में काम करते हैं, तब भी आप महिंद्रा फाइनेंस पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं|
  3. आयु 21 और 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए|

महिंद्रा फाइनेंस से आपको कितना पर्सनल लोन मिल सकता है?

लोन राशि आपकी लोन को चुकाने की क्षमता पर निर्भर करेगी| आपका क्रेडिट स्कोर भी देखा जाएगा| अगर आपका क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर अच्छा नहीं है, तब आपको लोन मिलने में परेशानी हो सकती है|

मेरी जानकारी के अनुसार आप 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं|

महिंद्रा फाइनेंस लोन की ब्याज दर और लोन अवधि कितनी होगी?

ब्याज दर समय-समय पर बदलती रहती है| आप महिंद्रा फाइनेंस की ब्रांच में जा कर या वेबसाइट पर लेटेस्ट इंटरेस्ट पता कर सकते हैं|

लोन की अवधि 3 वर्ष तक हो सकती है|

लोन की EMI लोन राशि, लोन अवधि और ब्याज दर पर निर्भर करती है| आप लोन की EMI महिंद्रा फाइनेंस की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|

इसके अलावा आप नीचे दिए कैलकुलेटर पर भी अपनी EMI चेक कर सकते हैं|

emicalculator.net

महिंद्रा फाइनेंस पर्सनल लोन के लिए क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?

  1. फोटो
  2. PAN कार्ड की कॉपी
  3. आपकी पहचान और पते का प्रमाण (Identity and Address Proof)
  4. आप आय का प्रमाण (बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप इत्यादि)

महिंद्रा फाइनेंस लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

आप महिंद्रा फाइनेंस की किसी भी शाखा में जा कर आवेदन कर सकते हैं|

इसके अलावा आप पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं| आप इस लिंक पर जा कर महिंद्रा फाइनेंस लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें|

Filed Under: Loans Tagged With: पर्सनल लोन, महिंद्रा फाइनेंस पर्सनल लोन

प्लाट लोन क्या है? स्टेट बैंक से प्लाट खरीदने के लिए लोन कैसे लें? (Plot Loan in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

हम सभी जानते हैं की आप घर खरीदने के लिए लोन सकते हैं| तो अगर आप फ्लैट खरीदने चाहते हैं, तो आप होम लोन ले सकते हैं| अगर आपके पास एक प्लाट है और उस पर आप घर बनाना चाहते है, तब भी आप होम लोन ले सकते हैं|

परन्तु अगर आपके पास घर बनाने के लिए प्लाट नहीं है और प्लाट खरीदने के लिए भी लोन चाहिए, तब आप क्या करेंगे?

निराश होने की ज़रुरत नहीं है| ऐसी स्तिथि में आप प्लाट लोन ले सकते हैं|

जी हाँ, बैंक आपको प्लाट खरीदने के लिए लोन देगा| आप प्लाट खरीद कर वहां पर घर बना सकते हैं|

इस पोस्ट में मैं प्लाट लोन पर विस्तार से चर्चा करूंगा|

ध्यान दें मैंने कुछ समय पहले एक पोस्ट में प्रॉपर्टी लोन पर चर्चा करी थी| प्रॉपर्टी लोन में आप अपनी अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रख कर बैंक से लोन लेते हैं| प्लाट लोन अलग है| प्लाट लोन में आपको प्लाट खरीदने के लिए लोन लेते हैं|

सिर्फ ऐसा ही नहीं, आप प्लाट लोन से प्लाट खरीदने के बाद उसी प्लाट पर घर बनाने के लिए होम लोन भी ले सकते हैं| SBI प्लाट लोन (SBI Realty Home Loan या स्टेट बैंक प्लाट लोन) में यह प्रावधान है|

इस पोस्ट में मैं केवल ऐसी प्लाट लोन के बारे में चर्चा करूंगा जो की घर बनाने के लिए ले रहे हैं|

स्टेट बैंक प्लाट लोन: पात्रता (SBI Plot Loan in Hindi)

पात्रता के लिए हर बैंक के नियम अलग हो सकते हैं|

आयु पर सीमा हो सकती हैं| SBI प्लाट लोन में आयु 18 और 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए|

इसके अलावा कुछ और सीमाएं भी हो सकती हैं|

जैसे की कुछ बैंक केवल शहरी सीमा के अन्दर ही प्लाट लोन देते हैं| इसका मतलब आपका प्लाट शहर की सीमा के अन्दर हो|

अगर आप प्लाट सरकार आवंटित कर रही है या स्थानीय विकास प्राधिकरण दे रहा है, तो प्लाट मिलना आसान होता है|

इन बातों पर ध्यान दें

  • एक प्लाट लोन के तहत बैंक कुछ शर्तें रख सकता है| जैसे की आपको निर्धारित अवधि (2 से 5 साल) के अन्दर प्लाट पर घर का निर्माण करना होगा|
  • एसबीआई रियल्टी होम लोन (स्टेट बैंक प्लाट लोन) में आपको प्लाट लोन लीं के 5 वर्ष के अन्दर प्लाट पर घर का निर्माण करना होता है| यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो स्टेट बैंक आपके ऊपर पेनल्टी लगा सकता है और आप से लोन का फटाफट पूर्ण भुगतान करने को कह सकता है|
  • प्लाट लोन आपको फिक्स्ड (fixed) और फ्लोटिंग (floating) ब्याज दरों पर मिल सकता है| जैसे की HDFC प्लाट लोन में आपको दोनों तरह के ब्याज के विकल्प मिलते हैं| हालांकि, fixed इंटरेस्ट रेट केवल कुछ ही वर्षों के लिए होता है। 3 वर्षों के बाद, फिक्स्ड रेट लोन स्वचालित रूप से फ्लोटिंग रेट लोन में परिवर्तित हो जाता है।
  • खरीदे गए प्लाट पर बैंक सेकुरिटी बनाएगा|

प्लाट खरीदने के लिए कितना लोन मिल सकता है?

हर बैंक ले नियम अलग हो सकते हैं| लोन राशि प्लाट की market value (बाज़ार मूल्य) पर भी निर्भर करती है| बैंक आपको market value की 70% राशि तक का लोन दे सकते हैं| होम लोन में आपको ज्यादा लोन मिल जाता है|

स्टेट बैंक में प्लाट लोन की अधिकतम राशि 15 करोड़ रुपये हैं|

प्लाट लोन की ब्याज दर और भुगतान अवधि कितनी होती है?

आप प्लाट लोन इंटरेस्ट रेट (plot loan interest rate)  को होम लोन की ब्याज दर से आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं|

प्लाट लोन की भुगतान अवधि होम लोन की भुगतान अवधि से कम होती है| जैसे की SBI Home  लोन की भुगतान अवधि 30 वर्ष तक हो सकती है, परन्तु स्टेट बैंक प्लाट लोन की भुगतान अवधि (repayment tenure) केवल 10 वर्ष है| दुसरे बैंकों में भी भुगतान अवधि 10-15 वर्ष ही है|

कम भुगतान अवधि का मतलब ज्यादा EMI| आपको सुनिश्चित करें कि आप इस लोन का भुगतान कर सकते हैं।

ध्यान दें आपको प्लाट लोन के बाद होम लोन भी लेना होगा| होम लोन की EMI के भुगतान भी करना होगा|

प्लाट लोन: टैक्स बेनिफिट (Plot Loan Tax Benefit)

हम सभी जानते हैं की होम लोन के भुगतान पर सेक्शन 80 C और Section 24 के तहत टैक्स बेनिफिट मिलते हैं|

परन्तु प्लाट लोन के भुगतान पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता|

एक बार आपके घर बन जाता है, तब आप अपने प्लाट लोन को होम लोन में बदलने का आवेदन कर सकते हैं| उसके बाद आप टैक्स बेनिफिट ले पायेंगे|

अगर आपका लोन प्लाट खरीदना और घर बनाने दोनों के लिए है, तब आप उस लोन पर टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं|

ध्यान दें टैक्स बेनिफिट तभी मिलना शुरू होंगे जब की आपके घर का निर्माण पूरा हो जाएगा| एक होम लोन में भी ऐसा हो होता है|

प्लाट लोन के लिए आवेदन कैसे करें? क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?

आप बैंक शाखा में जा कर आवेदन कर सकते हैं|

आपको आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की ज़रुरत पड़ेगी|

  1. पहचान प्रमाण (Identity proof जैसे की PAN, पासपोर्ट, आधार, राशन कार्ड इत्यादि)
  2. पते का प्रमाण (Address proof जैसे की पासपोर्ट, बिजली/टेलीफोन बिल, आधार इत्यादि)
  3. आय का प्रमाण (बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप, इनकम टैक्स रिटर्न इत्यादि)
  4. फोटो

ध्यान दें लोन देने से पहले बैंक आपकी ज़मीन के बारे में भी तहकीकात करेगा और सुनिश्चित करेगा की इस प्लाट पर कोई विवाद तो नहीं चल रहा|

प्लाट लोन EMI कैलकुलेटर

आपके प्लाट लोन की EMI लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करेगी|

अपने प्लाट लोन की ईएमआई कैलकुलेट करने के लिए आप नीचे दिए गए कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं|

emicalculator.net

 

लोन के लिए अतिरिक्त लिंक

SBI कार लोन के बारे में पूरी जानकारी

पर्सनल लोन क्या होता है?

SBI एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन की पूरी जानकारी

HDFC बैंक पर्सनल लोन की पूरी जानकारी

गोल्ड लोन  (Gold Loan)

LIC पालिसी से लोन

पीपीएफ खाते से लोन (Loan from PPF account)

प्रॉपर्टी लोन (Loan against Property)

एजुकेशन लोन (Education Loan)

स्टेट बैंक  बाइक लोन (SBI Two wheeler Loan)

Filed Under: Loans Tagged With: hdfc plot loan, sbi plot loan interest rate, प्लाट के लिये लोन, प्लाट खरीदने के लिए लोन, प्लाट लेने के लिए लोन, प्लाट लोन एमी कैलकुलेटर, सबी प्लाट लोन इंटरेस्ट रेट, स्टेट बैंक होम लोन, स्टेट बैंक होम लोन प्लाट खरीदने के लिए

स्टेट बैंक बाइक लोन (SBI Two Wheeler Loan) की पूरी जानकारी

by दीपेश Leave a Comment

क्या आप बाइक खरीदने चाहते हैं और इसके लिए आप बाइक लोन लेने की सोच रहे हैं?

इस पोस्ट में मैं बाइक लोन के बारे में विस्तार में चर्चा करूंगा| साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के बाइक लोन (SBI Two Wheeler Loan) पर भी चर्चा करूंगा|

SBI बाइक लोन किसको मिल सकता है? (SBI Two Wheeler Loan: Eligibility)

  1. आपकी आयु 21 और 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  2. आप किसी सरकारी नौकरी में हों या किसी PSU में काम करते हों या बड़ी निजी कंपनी में काम करते हों|
  3. अगर आप प्रोफेशनल या self-employed हैं और इनकम टैक्स भरते हैं, तब भी आप यह लोन ले सकते हैं|
  4. अगर आप किसान हैं या कृषि से सम्बंधित काम करते हैं, तब भी आप लोन का आवेदन कर सकते हैं|
  5. न्यूनतम वार्षिक आय (Minimum Annual Income)
    1. स्कूटर (Scooter) और मोटर साइकिल (motocycle या बाइक): 75,000 रुपये
    2. मोपेड (moped) और बैटरी वाली बाइक (battery operated vehicle): 60,000 रुपये

SBI Two Wheeler Loan: कितना बाइक लोन मिल सकता है? (Bike Loan Amount)

हर बैंक के लिए यह राशि अलग हो सकती है|

स्टेट बैंक के बाइक लोन (SBI Two Wheeler Loan) में आपको  बाइक के मूल्य (on-road price) के 85% राशि तक का लोन मिल सकता है| On-road price में बाइक की कीमत, रजिस्ट्रेशन चार्ज, इंश्योरेंस और road टैक्स शामिल होते हैं|

इसका मतलब यह हुआ की 15% राशि आपको अपनी ओर से लानी होगी| अगर आप SBI से बाइक लोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस 15% राशि का बंदोबस्त ज़रूर कर लें|

ध्यान दें कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो की आपको बाइक के मूल्य का पूरी 100% राशि का लोन दे सकते हैं|

साथ ही अधिकतम लोन राशि आपकी आय पर भी निर्भर करती है:

  1. अगर आप वेतनभोगी (Salaried) हैं, तो आपको आपकी नेट मासिक आय (टैक्स हटाने के बाद) के 6 गुने से अधिक का लोन नहीं मिलेगा| 6 X Net Monthly Income
  2. अन्य लोगों (प्रोफेशनल या self-employed) के लिए आपकी वार्षिक आय की आधी राशि तक का लोन मिल सकता है| 0.5 X Net Annual Income

बाइक लोन पर कितना इंटरेस्ट रेट देना होता है? (बाइक लोन इंटरेस्ट रेट)

बब्याज दर समय-समय पर बदलती रहती है| साथ ही, यह ज़रूरी नहीं है की बैंक सभी उधारकर्तायों (borrower) की एक ही ब्याज दर पर लोन दे|

स्टेट बैंक बाइक लोन (SBI Two wheeler loan या एसबीआई बाइक लोन) की ब्याज दर आप इस लिंक पर चेक कर सकते हैं|

ध्यान दें एक लोन में इंटरेस्ट ही अकेली cost नहीं होती| कुछ अन्य शुल्क भी हो सकते हैं| जैसे की प्रोसेसिंग फीस, prepayment charges (समयपूर्व लोन भुगतान के लिए) इत्यादि| इन सब शुल्कों पर भी ध्यान दें| एसबीआई बाइक लोन (SBI Two wheeler loan) में प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 1.22% है|

स्टेट बैंक बाइक लोन की भुगतान अवधि कितनी होती है?

आपके लोन की अधिकतम अवधि 36 महीने हो सकती है|

स्टेट बैंक बाइक लोन में कितनी EMI देनी होगी?

यह निर्भर करेगा आपकी लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करती है|

अगर आप विस्तार से जानना चाहते हैं की EMI कैसे कैलकुलेट होती है, तो इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें|

अपनी ईएमआई कैलकुलेट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कैलकुलेटर में जानकारी डालें और EMI की राशि कैलकुलेट करें|

emicalculator.net

SBI बाइक लोन के लिए क्या दस्तावेज़ चाहियें? (Documents for SBI Two Wheeler Loan)

  1. पिछले 12 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  2. 2 फोटो
  3. पहचान पत्र (Identity Proof): पासपोर्ट/PAN कार्ड/वोटर आईडी कार्ड इत्यादि
  4. पते का प्रमाण (Address Proof): राशन कार्ड, बिजली का बिल, टेलीफोन बिल, पासपोर्ट/ आधार इत्यादि
  5. अगर आप वेतनभोगी (salaried) हैं, तो आपकी सैलरी स्लिप और Form 16
  6. अन्य लोगों में आपको पिछले दो वर्ष के इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने होंगे| अपने ऑफिस के address का proof भी देना होगा|

बाइक लोन के लिए क्या सेकुरिटी (security) देनी होती है?

बैंक आपकी बाइक को hypothecate कर लेगा| इसके अलावा शायद सेकुरिटी की ज़रुरत न हो|

परन्तु अगर बैंक को आपके लोन चुकाने की क्षमता पर भरोसा नहीं है, तो बैंक अतिरक्त security की मांग कर सकता है या फिर किसी लोन में किसी गारंटर को लाने को कह सकता है|

बाइक लोन कैसे मिलता है? बाइक लोन के लिए कहाँ एप्लाई करें?

इस पोस्ट में मैंने स्टेट बैंक की बाइक लोन के बारे में चर्चा करी है| परन्तु बाइक खरीदने के लिए आपको सभी बैंक और वित्तीय संस्थान लोन देते हैं|

लोन लेने के लिए आप बैंक की शाखा में एप्लाई कर सकते हैं| कुछ बैंक आपको ऑनलाइन भी आवेदन करने का विकल्प देते हैं| साथ ही, बाइक डीलर (dealer) के भी बैंक से tie-up होते हैं, आप डीलर की दुकान पर बैठ कर उन बैंक या वित्तीय संस्थानों में लोन के लिए एप्लाई करते हैं|

कुछ प्रमुख बैंक और वित्तीय कंपनियों के नाम और वेबसाइट लिंक नीचे दिए हैं|

  1. भारतीय स्टेट बैंक बाइक लोन (SBI Two Wheeler Loan)
  2. एचडीएफसी बैंक बाइक लोन (HDFC Bank Two Wheeler Loan)
  3. आईसीआईसीआई बैंक बाइक लोन (ICICI Bank Two Wheeler loan)
  4. बजाज फाइनेंस बाइक लोन Bajaj Finance Two Wheeler Loan
  5. महिंद्रा फाइनेंस बाइक लोन (Mahindra Finance Bike Loan)

अगर आप बाइक खरीदने के लिए लोन लेने के सोच रहे हैं, तो 2-3 जगह पता करें और जिस बैंक में आपको बेस्ट डील मिले (कम ब्याज दर और अन्य शुल्क), वहाँ से लोन लें|

लोन के बारे में अतिरिक्त लिंक

विभिन्न प्रकार के लोन

SBI कार लोन के बारे में पूरी जानकारी

पर्सनल लोन क्या होता है?

SBI एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन की पूरी जानकारी

HDFC बैंक पर्सनल लोन की पूरी जानकारी

गोल्ड लोन  (Gold Loan)

LIC पालिसी से लोन

पीपीएफ खाते से लोन (Loan from PPF account)

प्रॉपर्टी लोन (Loan against Property)

एजुकेशन लोन (Education Loan)

Filed Under: Loans Tagged With: sbi two wheeler लोन, sbi बाइक लोन, sbi बैंक बाइक लोन, बाइक लोन इंटरेस्ट रेट, लोन पर बाइक कैसे लें, स्टेट बैंक बाइक लोन

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Page 2
  • Page 3
  • Page 4
  • Page 5
  • Interim pages omitted …
  • Page 10
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy