हम सभी जानते हैं की आप घर खरीदने के लिए लोन सकते हैं| तो अगर आप फ्लैट खरीदने चाहते हैं, तो आप होम लोन ले सकते हैं| अगर आपके पास एक प्लाट है और उस पर आप घर बनाना चाहते है, तब भी आप होम लोन ले सकते हैं|
परन्तु अगर आपके पास घर बनाने के लिए प्लाट नहीं है और प्लाट खरीदने के लिए भी लोन चाहिए, तब आप क्या करेंगे?
निराश होने की ज़रुरत नहीं है| ऐसी स्तिथि में आप प्लाट लोन ले सकते हैं|
जी हाँ, बैंक आपको प्लाट खरीदने के लिए लोन देगा| आप प्लाट खरीद कर वहां पर घर बना सकते हैं|
इस पोस्ट में मैं प्लाट लोन पर विस्तार से चर्चा करूंगा|
ध्यान दें मैंने कुछ समय पहले एक पोस्ट में प्रॉपर्टी लोन पर चर्चा करी थी| प्रॉपर्टी लोन में आप अपनी अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रख कर बैंक से लोन लेते हैं| प्लाट लोन अलग है| प्लाट लोन में आपको प्लाट खरीदने के लिए लोन लेते हैं|
सिर्फ ऐसा ही नहीं, आप प्लाट लोन से प्लाट खरीदने के बाद उसी प्लाट पर घर बनाने के लिए होम लोन भी ले सकते हैं| SBI प्लाट लोन (SBI Realty Home Loan या स्टेट बैंक प्लाट लोन) में यह प्रावधान है|
इस पोस्ट में मैं केवल ऐसी प्लाट लोन के बारे में चर्चा करूंगा जो की घर बनाने के लिए ले रहे हैं|
स्टेट बैंक प्लाट लोन: पात्रता (SBI Plot Loan in Hindi)
पात्रता के लिए हर बैंक के नियम अलग हो सकते हैं|
आयु पर सीमा हो सकती हैं| SBI प्लाट लोन में आयु 18 और 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
इसके अलावा कुछ और सीमाएं भी हो सकती हैं|
जैसे की कुछ बैंक केवल शहरी सीमा के अन्दर ही प्लाट लोन देते हैं| इसका मतलब आपका प्लाट शहर की सीमा के अन्दर हो|
अगर आप प्लाट सरकार आवंटित कर रही है या स्थानीय विकास प्राधिकरण दे रहा है, तो प्लाट मिलना आसान होता है|
इन बातों पर ध्यान दें
- एक प्लाट लोन के तहत बैंक कुछ शर्तें रख सकता है| जैसे की आपको निर्धारित अवधि (2 से 5 साल) के अन्दर प्लाट पर घर का निर्माण करना होगा|
- एसबीआई रियल्टी होम लोन (स्टेट बैंक प्लाट लोन) में आपको प्लाट लोन लीं के 5 वर्ष के अन्दर प्लाट पर घर का निर्माण करना होता है| यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो स्टेट बैंक आपके ऊपर पेनल्टी लगा सकता है और आप से लोन का फटाफट पूर्ण भुगतान करने को कह सकता है|
- प्लाट लोन आपको फिक्स्ड (fixed) और फ्लोटिंग (floating) ब्याज दरों पर मिल सकता है| जैसे की HDFC प्लाट लोन में आपको दोनों तरह के ब्याज के विकल्प मिलते हैं| हालांकि, fixed इंटरेस्ट रेट केवल कुछ ही वर्षों के लिए होता है। 3 वर्षों के बाद, फिक्स्ड रेट लोन स्वचालित रूप से फ्लोटिंग रेट लोन में परिवर्तित हो जाता है।
- खरीदे गए प्लाट पर बैंक सेकुरिटी बनाएगा|
प्लाट खरीदने के लिए कितना लोन मिल सकता है?
हर बैंक ले नियम अलग हो सकते हैं| लोन राशि प्लाट की market value (बाज़ार मूल्य) पर भी निर्भर करती है| बैंक आपको market value की 70% राशि तक का लोन दे सकते हैं| होम लोन में आपको ज्यादा लोन मिल जाता है|
स्टेट बैंक में प्लाट लोन की अधिकतम राशि 15 करोड़ रुपये हैं|
प्लाट लोन की ब्याज दर और भुगतान अवधि कितनी होती है?
आप प्लाट लोन इंटरेस्ट रेट (plot loan interest rate) को होम लोन की ब्याज दर से आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं|
प्लाट लोन की भुगतान अवधि होम लोन की भुगतान अवधि से कम होती है| जैसे की SBI Home लोन की भुगतान अवधि 30 वर्ष तक हो सकती है, परन्तु स्टेट बैंक प्लाट लोन की भुगतान अवधि (repayment tenure) केवल 10 वर्ष है| दुसरे बैंकों में भी भुगतान अवधि 10-15 वर्ष ही है|
कम भुगतान अवधि का मतलब ज्यादा EMI| आपको सुनिश्चित करें कि आप इस लोन का भुगतान कर सकते हैं।
ध्यान दें आपको प्लाट लोन के बाद होम लोन भी लेना होगा| होम लोन की EMI के भुगतान भी करना होगा|
प्लाट लोन: टैक्स बेनिफिट (Plot Loan Tax Benefit)
हम सभी जानते हैं की होम लोन के भुगतान पर सेक्शन 80 C और Section 24 के तहत टैक्स बेनिफिट मिलते हैं|
परन्तु प्लाट लोन के भुगतान पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता|
एक बार आपके घर बन जाता है, तब आप अपने प्लाट लोन को होम लोन में बदलने का आवेदन कर सकते हैं| उसके बाद आप टैक्स बेनिफिट ले पायेंगे|
अगर आपका लोन प्लाट खरीदना और घर बनाने दोनों के लिए है, तब आप उस लोन पर टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं|
ध्यान दें टैक्स बेनिफिट तभी मिलना शुरू होंगे जब की आपके घर का निर्माण पूरा हो जाएगा| एक होम लोन में भी ऐसा हो होता है|
प्लाट लोन के लिए आवेदन कैसे करें? क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?
आप बैंक शाखा में जा कर आवेदन कर सकते हैं|
आपको आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की ज़रुरत पड़ेगी|
- पहचान प्रमाण (Identity proof जैसे की PAN, पासपोर्ट, आधार, राशन कार्ड इत्यादि)
- पते का प्रमाण (Address proof जैसे की पासपोर्ट, बिजली/टेलीफोन बिल, आधार इत्यादि)
- आय का प्रमाण (बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप, इनकम टैक्स रिटर्न इत्यादि)
- फोटो
ध्यान दें लोन देने से पहले बैंक आपकी ज़मीन के बारे में भी तहकीकात करेगा और सुनिश्चित करेगा की इस प्लाट पर कोई विवाद तो नहीं चल रहा|
प्लाट लोन EMI कैलकुलेटर
आपके प्लाट लोन की EMI लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करेगी|
अपने प्लाट लोन की ईएमआई कैलकुलेट करने के लिए आप नीचे दिए गए कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं|
लोन के लिए अतिरिक्त लिंक
SBI कार लोन के बारे में पूरी जानकारी
SBI एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन की पूरी जानकारी
HDFC बैंक पर्सनल लोन की पूरी जानकारी
पीपीएफ खाते से लोन (Loan from PPF account)
प्रॉपर्टी लोन (Loan against Property)
स्टेट बैंक बाइक लोन (SBI Two wheeler Loan)
प्रातिक्रिया दे