• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

Life Insurance

Follow @hindifinance

ICICI Pru IProtect Smart Plan: Review (आई-प्रोटेक्ट स्मार्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान)

Last updated: मार्च 31, 2018 | by दीपेश Leave a Comment

टर्म इंश्योरेंस जीवन बीमा खरीदने का का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है| इस बारे में हम लोग पहले भी कई बार चर्चा कर चुके हैं|

आज हम चर्चा करेंगे आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के एक टर्म प्लान (ICICI Pru IProtect Smart) के बारे में|

ICICI Pru IProtect Smart Plan (आईसीआईसीआई प्रु स्मार्ट आई-प्रोटेक्ट)

ICICI Pru IProtect Smart Plan एक टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान है| इसमे कोई निवेश लाभ नहीं है।

आईसीआईसीआई प्रु iProtect स्मार्ट 4 विकल्पों में उपलब्ध है|

  1. Life (लाइफ)
  2. Life Plus (लाइफ प्लस)
  3. Life & Health (लाइफ एंड हेल्थ)
  4. All-in-one (आल-इन-वन)

ICICI Pru IProtect smart hindi premium आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल टर्म प्लान

Terminal Illness Benefit (टर्मिनल इलनेस बेनिफिट) 

टर्म प्लान से पैसा केवल मृत्यु के बाद ही मिलता है| परन्तु इस प्लान में अगर आपको कोई ऐसी बीमारी हो जाती है जिससे बचना मुमकिन नहीं है, तो इंश्योरेंस कंपनी आपको सारा पैसा उसी समय दे देगी| इसके बाद आपकी पालिसी समाप्त हो जायेगी|

ICICI Pru IProtect Smart में यह सुविधा in-built है| इसका मतलब यह लाभ पाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रीमियम देने की ज़रुरत नहीं है|

Waiver of Premium on Disability (एक्सीडेंट में विकलांग होने पर प्रीमियम माफ़ कर दिया जाएगा)

अगर किसी एक्सीडेंट में पालिसी धारक स्थायी रूप से विकलांग हो जाता है, उसके बाद इंश्योरेंस कंपनी उसका प्रीमियम माफ़ कर देगी| पालिसी चलती रहेगी पर प्रीमियम माफ़ कर दिया जाएगा|

Accidental Death Benefit (दुर्घटना में मृत्यु के लिए अतिरिक्त लाभ) (Optional/वैकल्पिक)

अगर मृत्यु दुर्घटना में होती है, तो आपके परिवार को अतिरिक्त लाभ मिलेगा|

मान लिए आपको base कवर 1 करोड़ रुपये का है और आप 50 लाख रुपये का accidental death बेनिफिट जोड़ लेते हैं| उसके बाद अगर मृत्यु एक्सीडेंट में होती है, तो परिवार को 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे|

परन्तु अगर प्राकृतिक मृत्यु (natural death) होती है, तब 1 करोड़ रुपये ही मिलेंगे|

आपको यह लाभ पाने के लिए अतिरिक्त प्रीमियम देना होगा|

Critical Illness Rider (क्रिटिकल इलनेस राइडर) (Optional/वैकल्पिक)

यदि आप इस लाभ का विकल्प चुनते हैं और आपको कोई गंभीर बीमारी (Critical Illness) हो जाती है, तो आईसीआईसीआई आपको कुछ राशि का भुगतान करेगा। यह लाभ आपक 34 गंभीर बीमारियों के डायग्नोसिस पर मिलेगा।

इस लाभ के लिए आपको अतिरिक्त प्रीमियम देना होगा|

मान लिए आप 50 लाख का बीमा लेते हैं और साथ में 20 लाख रुपये का क्रिटिकल इलनेस राइडर जोड़ लेते हैं| अगर आपको कोई गंभीर बीमारी होती है (जैसे की कैंसर), तो इंश्योरेंस कंपनी आपको 20 लाख रुपये दे देगी|

पर हाँ, अब 20 लाख रुपये दे दिए है, तो आपका जीवन बीमा 20 लाख रुपये कम हो जाएगा| साथ ही आपका प्रीमियम उसके बाद से कम हो जाएगा| आपको क्रिटिकल इलनेस राइडर का प्रीमियम नहीं देना होगा| साथ ही आपको 50 लाख की बजाय 30 लाख रुपये के बीमा का प्रीमियम देना होगा|

बाद में मृत्यु के स्तिथि में आपके परिवार को केवल 30 लाख रुपये (50 लाख – 20 लाख) ही मिलेंगे|

पढ़ें: कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान?

आईसीआईसीआई प्रु आई-प्रोटेक्ट स्मार्ट: मृत्यु लाभ लेने के विकल्प (Death Benefit Payout Options)

अमूमन टर्म इंश्योरेंस प्लान लेने के बाद अगर मृत्यु होती है, तो परिवार को पैसा एक-मुश्त दे दिया जाता है|

ICICI Pru IProtect Smart Plan में आपके पास 4 विकल्प हैं|

मान लिए आपने 1 करोड़ रुपये का बीमा लिया|

#1 Lump sum

संपूर्ण 1 करोड़ रुपये का एक-मुश्त भुगतान किया जाएगा।

#2 Regular Income Option (किश्तों में लेने का विकल्प)

10 वर्ष तक मृत्यु लाभ का 10% हर साल दिया जाता है|

आपके नॉमिनी को 10 साल के लिए प्रति माह 83,333 रुपये मिलेंगे|

इसका मतलब हर वर्ष 10 लाख रुपये (83,333 X 12) मिलेंगे|

और 10 वर्ष में कुल मिला कर 1 करोड़ रुपये मिलेंगे|

ICICI Pru IProtect smart hindi regular income 3 आईसीआईसीआई टर्म इन्शुरन्स

#3 Increasing Income option (बढती हुई किश्तों में पैसा दिया जाएगा)

मृत्यु लाभ का 10% पहले वर्ष में चुकाया जाता है। तो पहले साल आपको 10 लाख रुपये दिए जायेंगे| यह पैसा आपको मासिक किश्तों में दिया जाएगा| तो, पहले वर्ष आपको हर महीने 83,333 रुपये मिलेंगे|

दूसरे वर्ष यह भुगतान 10% बढ़ जाएगा| आपको 11 लाख मिलेंगे| यानी की हर महीने 91,667 रुपये|

तीसरे वर्ष यह भुगतान 1 लाख रुपये बढ़ जाएगा (मूल कवर का 10%)| आपको 12 लाख मिलेंगे| यानी की हर महीने 1 लाख रुपये|

चौथे वर्ष 13 लाख रुपये| यानी की हर महीने 1,08,333 रुपये|

ऐसा 10 वर्ष तक चलेगा|

इसका मतलब आपके परिवार को कुल मिला कर 1.45 करोड़ रुपये मिलेंगे|

आईसीआईसीआई प्रु स्मार्ट iprotect आईसीआईसीआई इन्शुरन्स प्लान्स

#4 Lumpsum + Regular Income (आधा पैसा एक मुश्त मिलेगा और बचा किश्तों में)

मृत्यु होने पर आधा पैसा (यानी 50 लाख रुपये) एक मुश्त मिलेगा|

बचे हुए 50 लाख रुपये किश्तों में मिलेंगे| अगले 10 वर्ष तक हर महीने 41,667 रुपये मिलेंगे|

आईसीआईसीआई प्रु iprotect स्मार्ट इप्रोतेक्ट

Life Stage Protection option (बीमा बढाने का विकल्प)

आपके जीवन में जीवन बीमा की ज़रुरत बढती घटती रहती है|

कुछ बातें जैसे कि शादी या बच्चे के जन्म से आपकी जीवन बीमा की ज़रुरत बढ़ सकती है| ICICI Pru IProtect Smart plan आपको विवाह के समय अपने बीमा राशि को 50% तक बढ़ाने का विकल्प देती है। इसके अतिरिक्त, आप अपने बच्चों (दो बच्चों तक) के जन्म के समय अपने जीवन बीमा कवर को 25% तक बढ़ा सकते हैं|

यदि आप शादी से पहले एक करोड़ रुपये के कवर के साथ शुरू करते हैं, तो आप शादी के बाद 1.5 करोड़ रुपये तक बढ़ा सकते हैं।

पहले बच्चे के जन्म के बाद 1.75 करोड़ रुपये कर सकते हैं और दूसरे बच्चे के जन्म के बाद 2 करोड़ रुपये कर सकते हैं।

ध्यान दें बीमा राशि बढाने पर आपको अतिरक्त प्रीमियम देना होगा|

ICICI Pru IProtect smart hindi premium 2

ICICI Pru IProtect Smart Plan (आईसीआईसीआई प्रु आई-प्रोटेक्ट स्मार्ट) का प्रीमियम कितना है?

आईये देखते हैं की एक 30 वर्षीय व्यक्ति के लिए 30 साल की पालिसी का प्रीमियम कितना होगा|

मैं 50 लाख रुपये के टर्म इंश्योरेंस प्लान का प्रीमियम की तुलना करूंगा|

जहाँ ज़रूरी है, वहां accidental death बेनिफिट 25 लाख रुपये का लिया है|

जहाँ क्रिटिकल इलनेस राइडर ज़रूरी है, वहां 20 लाख रुपये का कवर माना है|

ICICI Pru IProtect smart hindi premium आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल टर्म प्लान

टर्म प्लान कैलकुलेटर 50 लाख का टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम

आप आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के वेबसाइट पर टर्म प्लान प्रीमियम कैलकुलेटर (Term plan calculator) पर अपना प्रीमियम चेक कर सकते हैं|

अन्य टर्म इंश्योरेंस प्लान

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-term plan)

मैक्स लाइफ ऑनलाइन टर्म प्लान (Max Life Online Term Plan)

Filed Under: Life Insurance Tagged With: 50 लाख का टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम, term plan calculator, आईसीआईसीआई इन्शुरन्स प्लान्स, आईसीआईसीआई टर्म इन्शुरन्स, आईसीआईसीआई प्रु स्मार्ट iprotect, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल टर्म प्लान, टर्म प्लान कैलकुलेटर, टर्म प्लान जीवन बीमा

Bajaj Allianz Life Goal Assure: बजाज एलियांज का एक नया ULIP प्लान, क्या है अलग?

Last updated: मार्च 22, 2018 | by दीपेश Leave a Comment

Unit Linked Insurance Plan (यूलिप या ULIP) आपको इंश्योरेंस और निवेश दोनों के लाभ देता है| इसीलिए बहुत से निवेशक यही दोनों लाभ एक ही उत्पाद में पाने के लिए ULIP में निवेश करते हैं|

पर सभी यूलिप बिलकुल एक समान नहीं होते| कुछ न कुछ अंतर तो होता ही है| इसीलिए किसी भी यूलिप में निवेश करने से पहले आपको उस यूलिप प्लान को अच्छे से समझने की ज़रुरत है|

आज मैं  आपको बताऊँगा Bajaj Allianz Life Insurance द्वारा हाल ही में  लॉन्च लिए गए यूलिप (ULIP) (Bajaj Allianz Life Goal Assure) के बारे में|

परन्तु इस प्लान के बारे में जानने से पहले यह जानना ज़रूरी है की यूलिप काम कैसे करते हैं और एक यूलिप में कितने प्रकार के charges होते हैं|

यूलिप (ULIP) काम कैसे करते हैं?

आगे बढ़ने से पहले संछिप्त में यह जानते हैं की यूलिप काम कैसे करते हैं|

जो आप प्रीमियम देते हैं,  उसका कुछ हिस्सा विभिन्न प्रकार के चार्ज (cost) में जाता है|

आमतौर पर यूलिप में यह चार्ज (लागत) लगते हैं-

  1. Policy Administration Charge (पालिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज)
  2. Premium Allocation Charge (प्रीमियम एलोकेशन चार्ज)
  3. Mortality Charge (मोर्टेलिटी चार्ज) (यह आपको जीवन बीमा प्रदान करने के लिए लिया जाता है
  4. Fund Management Charge (फण्ड मैनेजमेंट चार्ज) (यह आपके पैसे को निवेश करने की ज़िम्मेदारी के लिए लिया जाता है)

इन सभी चार्ज के बाद जो राशि बचती है, वह निवेश होती है| इस निवेश और निवेश पर रिटर्न को मिला कर जो जमा राशि होती है, उसे Fund Value (फण्ड वैल्यू) कहते हैं|

ध्यान दें पालिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज और प्रीमियम एलोकेशन चार्ज आपके वार्षिक प्रीमियम के ऊपर लगते हैं| यह चार्ज पालिसी अवधि की शुरुआत में ज्यादा होते हैं और धीरे-धीरे कम होते जाते हैं|

Mortality Charge (मोर्टेलिटी चार्ज), आपने जितना जीवन बीमा लिया है, उसके अनुसार लगता है|

फण्ड मैनेजमेंट चार्ज आपकी फण्ड वैल्यू (Fund Value) पर लगता है| IRDAI के नियमानुसार यह चार्ज आपकी फण्ड वैल्यू के 1.35% p.a. से ज्यादा नहीं हो सकता|

अब इस बात में कोई संदेह नहीं है की अगर चार्ज कम होंगे, तो ज्यादा पैसा निवेश होगा और आपको उतने ही बेहतर रिटर्न मिलेंगे|

इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए इंश्योरेंस कंपनी विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस उत्पाद लाती रहती हैं, जिसमें किसी न किसी तरह कुछ चार्ज कम करने की कोशिश की जाती है|

Bajaj Allianz Life Insurance ने एक नया यूलिप लांच किया है, जिसमें आपको द्वारा दिए गए मोर्टेलिटी चार्ज (mortality charge) प्लान की मेच्योरिटी के समय आपको लौटा  दिया जाएगा| अब आपके लिए तो यह अच्छी ही बात है| इस यूलिप का नाम है Bajaj Allianz Life Goal Assure प्लान| आप इस प्लान के बारे में Bajaj Allianz Life Insurance की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं|

साथ ही, इस प्लान में कोई भी प्रीमियम एलोकेशन (Premium Allocation) चार्ज भी नहीं है|

Bajaj Allianz Life Goal Assure (प्रमुख बातें)

  1. प्लान में न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): कोई सीमा नहीं है
  2. प्लान में अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 60 वर्ष
  3. परिपक्वता के समय अधिकतम आयु (Maximum Age at Maturity): 65 वर्ष
  4. पालिसी अवधि (Policy Term): 5/10/15/20 वर्ष
  5. प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term): यहाँ पर अलग-अलग पालिसी अवधि के अनुसार आपके पास कई विकल्प हैं
    1. 5 वर्ष की पालिसी अवधि: 5 वर्ष
    2. 10 वर्ष की पालिसी अवधि: 5, 7 या 10 वर्ष
    3. 15 वर्ष की पालिसी अवधि: 10 या 15 वर्ष
    4. 20 वर्ष की पालिसी अवधि: 15 या 10 वर्ष
  6. 4 निवेश रणनीति (Choice of 4 investment strategies)
  7. 8 फण्ड के विकल्प (Choice of 8 Funds)
  8. प्रीमियम भुगतान की frequency: मासिक, तिमाही, अर्ध-वार्षिक, वार्षिक (आपकी इच्छानुसार)
  9. टॉप-अप प्रीमियम (Top-up premium) की सुविधा उपलब्ध
  10. यह प्लान एक Type–I ULIP है| इसका मतलब यह है की पालिसी धारक की मृत्यु की स्तिथि में परिवार (नॉमिनी या Nominee) को बीमा राशि (Sum Assured) और जमा राशि (Fund Value) में से जो भी राशि अधिक है, वह मिलती है|

Bajaj Allianz Goal Assure 1

Death Benefit (मृत्यु लाभ)

अगर पालिसी धारक की पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को बीमा राशि (Sum Assured) और फण्ड वैल्यू (Fund Value) में से जो राशि ज्यादा है, वह राशि मिलेगी|

Death Benefit=Higher of (Sum Assured, Fund Value)

जैसे-जैसे आपकी Fund Value बढती जायेगी, वैसे-वैसे इंश्योरेंस कंपनी का रिस्क कम होता जाएगा| उसी के साथ mortality charge भी कम होना चाहिए और उससे आपके रिटर्न पर भी अच्छा असर पड़ेगा|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ)

पालिसी मेच्योर होने पर आपको Fund Value (जमा राशि) वापिस कर दी जायेगी| आपके पास सेटलमेंट विकल्प है, जिसमें आप एक-मुश्त पैसा लेने की बजाय 5 वर्षों तक किश्तों में पैसा ले सकते हैं|

Tax Benefit (कर लाभ)

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत आपको प्रीमियम भुगतान पर टैक्स बेनिफिट मिलेगा|

प्लान की मेच्योरिटी पर मिलने वाली राशि भी कर मुक्त होगी|

पर ध्यान दें ऐसा होने के लिए आपका Sum Assured (जीवन बीमा) आपके वार्षिक प्रीमियम का कम -से कम 10 गुना होना चाहिए|

Bajaj Allianz Life Goal Assure ULIP प्लान में क्या अलग है?

अभी तक जो आपने जाना, वह तो सभी ULIP में होता है, Bajaj Allianz Life Goal Assure ULIP में क्या अलग है? आईये जानते हैं|

#1 Fund Booster at maturity (पालिसी परिपक्वता के समय फण्ड बूस्टर)

इस फीचर के तहत आपको पालिसी परिपक्वता के समय कुछ बोनस मिलेगा| अगर आपकी पालिसी की अवधि 10 वर्ष या उससे ज्यादा है, तो आपको पालिसी परिपक्वता के समय फण्ड बूस्टर मिलेंगे|

Bajaj Allianz Goal Assure 2

आईये फण्ड बूस्टर को उदहारण की सहायता से समझते हैं| अगर आपका वार्षिक प्रीमियम 1 लाख रुपये है और आपकी पालिसी अवधि 15 वर्ष है, तो मेच्योरिटी (परिपक्वता) के समय आपको 40% * 1 लाख रुपये = 40,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे|

#2 Loyalty Additions (लॉयल्टी वृद्धि)

छठे पालिसी वर्ष से आपके फण्ड में Bajaj Allianz Life Insurance अपनी तरफ से कुछ पैसा जोड़ेगी| लॉयल्टी वृद्धि की मात्रा आपकी पालिसी अवधि पर निर्भर करती है|Bajaj Allianz Goal Assure 3

जैसे की आप देख सकते हैं, अगर आपकी पालिसी अवधि 20 वर्ष है, तो छठे वर्ष से प्रीमियम का 1.5% हर वर्ष बीमा कंपनी अपनी ओर से आपके फण्ड में जोड़ेगी| एक निवेशक के लिए यह भी एक अच्छी खबर है|

बस loyalty addition पाने की शर्त यह है की आपका वार्षिक प्रीमियम 5 लाख या उससे अधिक होना चाहिए|

#3 Return of mortality charges at maturity (परिपक्वता के समय मोर्टेलिटी चार्ज की वापसी)

ULIP आपको जीवन बीमा भी प्रदान करता है| जीवन बीमा देने के लिए आपके फण्ड में से समय समय पर मोर्टेलिटी चार्ज (mortality charge) कटता रहता हैं| जाहिर है की इस वजह से आपके रिटर्न थोड़े से प्रभावित होते हैं|

Bajaj Allianz Life Goal Assure के अंतर्गत पालिसी की मेच्योरिटी के समय आपको फण्ड वैल्यू के साथ मोर्टेलिटी चार्ज लौटा दिया जाएगा (फण्ड वैल्यू में जोड़ दिए जायेंगे)| यह निवेशक के लिए एक अच्छी बात है| पर हाँ, एक बात जो देखने लायक है, वह यह है की इस प्लान में मोर्टेलिटी चार्ज कितना है|

#4 परिपक्वता राशि किश्तों में लेने का विकल्प (सेटलमेंट विकल्प) Option to take maturity proceeds in instalments with Return Enhancer

आम तौर पर जब आपकी पालिसी मेच्योर होती है, तो आपको सारी राशि एक-मुश्त (lumpsum) दे दी जाती है| इस प्लान में भी आप ऐसा कर सकते हैं|

परन्तु यहाँ पर आपके पास एक और विकल्प हैं| आप चाहें तो एक-मुश्त राशि लेने की बजाय आप वार्षिक, अर्ध-वार्षिक, तिमाही या मासिक किश्तों में पैसा वापिस ले सकते हैं| इसे सेटलमेंट विकल्प कहते हैं| इस विकल्प को चुनने पर आप 5 वर्षों तक किश्त पा सकते हैं| यह विकल्प चुनने पर हर किश्त में आपको 0.5% की राशि अतिरिक्त मिलेगी और बीमा कंपनी अपनी तरफ से देगी|

#5 आपके पास हैं 4 निवेश निति और 8 फण्ड के विकल्प (Choice of 4 investment strategies and 8 Funds)

निवेश कर के लिए आपके पास 4 investment strategy (निवेश रणनीति) के विकल्प हैं| साथ ही आपके पास 8 फण्ड के विकल्प हैं| आप अपनी ज़रुरत और अपनी रिस्क लेने की क्षमता के अनुसार (risk appetite) के अनुसार निवेश निति (investment strategy) और फण्ड का चुनाव कर सकते हैं|

#6 बीमा राशि कम करने और प्रीमियम भुगतान अवधि बदले के विकल्प (Option to Decrease Sum Assured and Change Premium Payment Term)

अगर आपका Sum Assured (जीवन बीमा) वार्षिक प्रीमियम (annual premium) के 10 गुने से ज्यादा है, तो आपके पास विकल्प है की आप अपना जीवन बीमा (Sum Assured) कम कर सकते हैं| ध्यान दें Sum Assured बढाने का कोई विकल्प नहीं है|

साथ ही आप अपनी प्रीमियम भुगतान की अवधि को भी बदल सकते हैं| परन्तु ऐसा आप केवल पांच वर्ष प्रीमियम का भुगतान करने के बाद ही कर सकते हैं|

अच्छी बात यह है की इस प्लान को समझना आसान है| कोई Premium Allocation Charge नहीं है| Mortality Charge पालिसी अवधि के अंत में लौटा दिए जाते हैं| आपके पास बहुत सारे विकल्प हैं|

परन्तु ध्यान दें यह पोस्ट इस प्लान में निवेश करने का recommendation नहीं है| मैंने केवल प्लान के बारे में उपरी जानकारी दी है| निवेश करने से पहले आपको अधिक जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है और इस प्लान को और भी गहराई से समझने की ज़रुरत है| आप Bajaj Allianz Life Insurance की website पर जा कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जान सकते हैं की यह आपके #LifeGoals के लिए सही उत्पाद है या नहीं|

ध्यान दें अगर आप Bajaj Allianz Life Goal Assure में निवेश करने की सोच रहे है, तो इसे एक निवेश की तरह देखें| इस प्लान के तहत आपको जीवन बीमा बहुत ज्यादा नहीं मिलेगा| अगर आपको ज्यादा जीवन बीमा चाहिए, तो आपको प्रीमियम भी काफी ज्यादा देना होगा| जैसे की 1 करोड़ रुपये के बीमा का लिए सालाना 10 लाख रुपये का प्रीमियम देना होगा| अब कितने लोग इतना प्रीमियम दे सकते हैं|

Filed Under: Life Insurance Tagged With: bajaj allianz goal assure, bajaj allianz life insurance

अगर इंश्योरेंस (बीमा) खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस गलतियों से बचें

by दीपेश Leave a Comment

पर्याप्त बीमा खरीदना फाइनेंसियल प्लानिंग का पहला कदम है|

आप यहाँ पर गलती नहीं कर सकते|

आपको समझने की ज़रुरत है की अगर निवेश करने में गलती हो गयी, तो आप आगे ज़िन्दगी में इस सुधार सकते हैं| परन्तु अगर जीवन बीमा लेने में गलती हो गयी, तो शायद आपको दूसरा मौका न मिले| सोचिये आपकी इस गलती की वजह से आपके परिवार को कितनी परेशानी हो सकती है| आपके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है|

अगर पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा नहीं लिया, तो शायद आप अपने परिवार का इलाज़ किसी अच्छे अस्पताल में न करा पाएं|

इसके बावजूद भी हम में से बहुत से हमारे बीमा पोर्टफोलियो पर ध्यान नहीं देते हैं। जीवन बीमा तो फिर भी ले लेते हैं| पर हेल्थ इंश्योरेंस को पैसे की बर्बादी समझते हैं|

आईये ऐसी ही कुछ गलतियों पर इस पोस्ट में जिक्र करते हैं| वैसे तो हम लोगों को कई प्रकार के बीमा की ज़रुरत होती है, परन्तु इस पोस्ट में मैं केवल जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर चर्चा को सीमित रखूँगा।

#1 मेरे Employer मुझे जीवन और स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है । मुझे अलग से बीमा खरीदने की ज़रुरत नहीं है|

संगठित क्षेत्र में कई Employer अपने कर्मचारियों और उनके तत्काल परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करते हैं। कुछ Employer अपने कर्मचारियों को जीवन कवर भी प्रदान करते हैं। आम तौर पर पूरे परिवार के लिए स्वास्थ्य कवर 2-4 लाख रुपये होता है। अगर जीवन बीमा दिया जाता है, तो वह आपकी वार्षिक आय का 2-5 गुना होता है|

अब आपको अपने आप से यह सवाल पूछने की जरूरत है| क्या यह बीमा राशि पर्याप्त है?

क्या किसी बड़े शहर में 4 लोगो के परिवार के लिए 3 लाख की स्वास्थ्य कवर (हेल्थ इंश्योरेंस) पर्याप्त है?

बात करें जीवन बीमा की| मान लिए, आपके एम्प्लायर ने आपको 20 लाख का जीवन बीमा दे दिया है|

आपकी अनुपस्तिथि में क्या आपका परिवार 20 लाख रूपए के साथ अपनी जीवन शैली बनाए रख पाएगा (यदि आपकी वार्षिक आय 8 लाख रुपए थी)। क्या आपके होम लोन का भुगतान हो पायेगा?

आपकी बीमा की ज़रुरत के बारे में आपको ज्याद पता है या आपके एम्प्लायर को?

क्या आप चाहते हैं कि आपका Employer निर्णय करे की आपको इलाज़ के लिए कौन से अस्पताल जाना है?

एम्प्लायर द्वारा दिया गया बीमा केवल तभी तक है, जब आप उसी नौकरी में हैं| आपके नौकरी छोड़ने पर यह बीमा नहीं रहेगा| क्या आपके नौकरी छोड़ने पर आपकी बीमा की ज़रुरत खत्म हो जायेगी?

अगर नौकरी बदल रहे हैं, तो शायद नया एम्प्लायर आपको यह बीमा कवर न दें या बीमा का हो| तब आप क्या करेंगे? नयी नौकरी शुरू करने और पुरानी नौकरी छोड़ने में कुछ समय हो सकता है, उस बीच में आपके पास कोई कवर नहीं होगा| अगर इस दौरान कुछ हो गया तो आप क्या करेंगे?

अपने बीमा की पोर्टफोलियो पर नियंत्रण पाएं| पर्याप्त जीवन और स्वास्थ्य बीमा स्वयं खरीदें|

#2 मैं समझता हूँ की बीमा खरीदने की ज़रुरत है पर मेरे पास पैसे नहीं हैं

अब इसका फैसला आपको करना है|

अगर आपके पास लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम के लिए पैसे नहीं है, तब आप अस्पताल के महेंगे इलाज़ के लिए पैसे कहाँ से लायेंगे|

अगर आपको कुछ हो गया, तो आपके घर को चलाने के लिए पैसे कहाँ से आयेंगे? आपके होम लोन का भुगतान कैसे होगा? आपके बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी?

अगर आपके पास इन सवालों के जवाब नहीं है, तो आपको कैसे भी करके जीवन और स्वास्थ्य बीमा लेना चाहिए|

आपके प्रीमियम को कम करने का तरीके हैं| इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं|

पढ़ें: कैसे कम करें अपना हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम?

#3 आप टैक्स को बचाने के लिए बीमा खरीदते हैं

जीवन बीमा के प्रीमियम भुगतान पर धारा 80C के तहत प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपये तक की छूठ मिलती है|

स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) प्रीमियम भुगतान पर  आयकर धारा 80D के तहत प्रति वर्ष 25,000 हज़ार रुपये तक की छूठ मिलती है| FY2019 से यह छूठ बढ़ा कर 50,000 रुपये प्रति वर्ष कर दी गयी है|

अगर आपका ध्यान बीमा खरीदते समय केवल टैक्स बेनिफिट पर रहेगा, तो आप गलती कर सकते हैं|

पहले अपने लिए पर्याप्त बीमा खरीदें| टैक्स बेनिफिट तो केवल सोने पर सुहागा है|

आपको जीवन में दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित घटनाओं से बचाने के लिए बीमा खरीदने चाहिए और न केवल टैक्स को बचाने के लिए।

family insurance plan

#4 अगर प्रीमियम दे रहा हूँ, तो कुछ तो वापिस मिलना चाहिए

अगर कुछ वापिस नहीं मिला और मैंने क्लेम नहीं किया, तो सारा पैसा बेकार गया|

यह बहुत ही गलत सोच है|

इसी कारण बहुत से लोग टर्म लाइफ इंश्योरेंस नहीं खरीदते| कुछ लोग हेल्थ इंश्योरेंस भी इस वजह से नहीं खरीदते|

मेरे अनुसार टर्म लाइफ इंश्योरेंस जीवन बीमा खरीदने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है| एक पोस्ट में मैंने सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान के बारे में भी चर्चा करी है|

परन्तु क्योंकि टर्म इंश्योरेंस प्लान में कुछ पैसा वापिस नहीं मिलता (अगर आपको पालिसी अवधि के अंत तक जीवित रहते हैं), बहुत से लोग ऐसे प्लान से बचते हैं|

ऐसे लोग टर्म इंश्योरेंस की जगह कम रिटर्न वाले ट्रेडिशनल इंश्योरेंस प्लान (जैसे की एलआईसी जीवन आनंद) में निवेश करते हैं| ऐसे प्लान में न तो रिटर्न अच्छे मिलते हैं और न ही पर्याप्त जीवन बीमा मिलता है|

या फिर कुछ लोग यूलिप (Unit Linked Insurance Plan या ULIP) में निवेश करते हैं| यहाँ भी काफी परेशानियां हैं|

इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट को न मिलाएं| Do not mix Insurance and Investment.

ऐसी गलती करने की बजाय, अगर आप टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें और पैसा अलग से निवेश करें, तो आपको जीवन बीमा भी ज्यादा मिलेगा और शायद रिटर्न भी|

#5 मैं युवा और स्वस्थ हूँ, मुझे बीमा की ज़रूरत नहीं है

अच्छी बात है|

पर क्या आप दावे से कह सकते हैं की कभी बीमार नहीं पड़ेंगे? या आप कभी अस्पताल में कभी भर्ती नहीं होंगे? ज़िन्दगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है| आपको तैयार रहने की ज़रुरत है|

एक्सीडेंट तो किसी का भी हो सकता है? ऐसी स्तिथि में अस्पताल में भारती भी होना पड़ सकता है और मृत्यु भी हो सकती है|

बशर्ते आप युवा और स्वस्थ हों, आपको जीवन और स्वास्थ्य बीमा लेने की ज़रुरत है|

अगर आप कम आयु में बीमा लेते हैं, तो आपका प्रीमियम भी कम होगा| अगर बीमारी होने का इंतज़ार करेंगे, तो बीमारी होने के बाद शायद आपको बीमा मिले ही नहीं|

#6 अपने  बच्चों के नाम पर जीवन बीमा खरीदना

इससे बड़ी बेवकूफी तो हो ही नहीं सकती|

आप जीवन बीमा इसलिए खरीदते हैं ताकि आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार की जरूरतों को पूरा किया जा सके। यदि आप आपके बच्चे के जीवन पर जीवन बीमा खरीदते हैं  और कुछ आप के साथ होता है, तो बीमा कंपनी कुछ भी भुगतान नहीं करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बीमा आपके बच्चे का जीवन पर है, आपके जीवन पर नहीं|

बच्चे के नाम पर निवेश करने पर रिटर्न तो बेहतर मिलते हैं, परन्तु जीवन बीमा का कोई अर्थ नहीं बचता|

और जब आप बीमा और निवेश की जरूरतों को मिलाते हैं, तो ऐसी गलतियाँ हो सकती हैं|

#7 मैंने यह प्लान इसलिए खरीदा क्योंकि बेचने वाला मेरा मित्र या परिवार से था

आपको न कहना आना चाहिए|

अगर आपका मित्र या परिवार जन आपको कोई ऐसी बीमा पालिसी बेच रहा है जो आपके लिए लाभकारी है, तो अवश्य खरीदें|

परन्तु इस वजह से न खरीदें क्यूंकि आप उनसे मना नहीं कर सकते|

अगर आपके मित्र को आपको गलत प्लान बेचते हुए बुरा नहीं लग रहा, तो आपको न करने में बुरा नहीं लगना चाहिए|

विनम्रता से न कहना सीखें|

#8 अपने दिमाग से फैसला लें, न की अपने दिल से

जब कोई इंश्योरेंस एजेंट आपसे संपर्क करता है, तो बेचने के लिए आपकी भावनाओं को अपील करता है|

आपसे कहा जाएगा की इस प्लान को लेने पर आप अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं|

इस बात को सुनने के बाद मना करना बहुत मुश्किल है| मना करने पर अपराध बोध होगा|

एक स्मार्ट विक्रेता इस बात को जानता है| इसीलिए वह आपके दिल से अपील करता है|

आप समझदारी से काम लें|

आपने दिल को दिमाग पर भारी न होने दें| किसी भी इंश्योरेंस प्लान को सही से जांचे परखें और उसके बाद ही निर्णय लें|

संक्षिप्त में

  1. पर्याप्त स्वास्थ्य और जीवन कवर खरीदें। केवल टैक्स बचाने पर ध्यान न दें|
  2. केवल अपने एम्प्लायर द्वारा स्वास्थ्य (या जीवन) बीमा कवर पर भरोसा न करें|
  3. बीमा और निवेश की जरूरतों को न मिलाएं|
  4. अपने बच्चों के नाम पर जीवन बीमा न लें|
  5. अपने आपको को सुपरमैन न समझें, बीमा को ज़रुरत सभी को है|
  6. अपने मित्रों और परिवार जनों को मना करना सीखें|
  7. समझदारी से काम लें| दिल की बजाय, दिमाग से फैसला करें|

Image Credit: Chris and Karen Highland, 2015. The original image and information about usage rights can be downloaded from Flickr

Filed Under: Life Insurance Tagged With: insurance mistakes, जीवन बीमा की गलतियाँ, लाइफ इंश्योरेंस, स्वास्थ्य बीमा गलतियां, हेल्थ इंश्योरेंस

एलआईसी जीवन लक्ष्य (Table no. 833): पूरी जानकारी और रिव्यु (LIC Jeevan Lakshya in Hindi)

Last updated: फ़रवरी 19, 2018 | by दीपेश 6 Comments

एलआईसी जीवन लक्ष्य (प्लान 833) एक सीमित प्रीमियम, नॉन-लिंक्ड (Limited Premium, Non-linked participating endowment) एंडोमेंट प्लान है| आईये जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से|

साथ ही यह भी देखते हैं की क्या आपको एलआईसी जीवन लाख्स्य में निवेश करना चाहिए|

एलआईसी जीवन लक्ष्य (Plan 833): पूरी जानकारी और समीक्षा (LIC Jeevan Lakshya: Review in Hindi)

  • सीमित प्रीमियम भुगतान योजना (Limited Premium Payment Plan) है| इसका मतलब आपको प्रीमियम कम समय तक देना होगा और आपको कवर अधिक समय तक मिलेगा|
  • प्रीमियम भुगतान की अवधि पालिसी अवधि से कम है|
  • न्यूनतम पालिसी अवधि (Minimum Policy Term): 13 वर्ष
  • अधिकतम पालिसी अवधि (Minimum Policy Term): 25 वर्ष
  • प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term): पालिसी अवधि से 3 वर्ष कम, अगर पालिसी अवधि 20 वर्ष है, तो आपको 17 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा
  • न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum Entry Age): 18 वर्ष
  • अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age): 50 वर्ष
  • पालिसी मेच्योरिटी का समय अधिकतम आयु (Maximum Age at Maturity): 65 वर्ष
  • न्यूनतम मूल बीमित राशि (Minimum Sum Assured): 1 लाख रुपये
  • अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Sum Assured): ऊपरी सीमा नहीं
  • आप योजना के साथ दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लक्ष्य (Accidental Death and Disability Rider) राइडर खरीद सकते हैं। साथ ही एलआईसी का Term Assurance Rider भी ले सकते हैं|
  • आप 3 वर्ष के बाद पालिसी से लोन भी ले सकते हैं|
  • प्रीमियम भरने पर टैक्स बेनिफिट मिलता है|
  • परिपक्वता (मेच्योरिटी) के समय मिलने वाली राशि कर-मुक्त (tax-free) है|

एलआईसी जीवन लक्ष्य के बारे में अधिक जानकारी आप LIC वेबसाइट पर पा सकते हैं|

एलआईसी जीवन लक्ष्य (Plan 833): मृत्यु लाभ (LIC Jeevan Lakshya: Death Benefit)

एलआईसी के अन्य प्लान से यह प्लान थोड़ा अलग है|

ज़्यादातर प्लान में धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी (परिवार) को एक मुश्त राशि दे दी जाती है|

परन्तु एलआईसी जीवन लक्ष्य में कुछ अलग होता है|

पालिसी धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को  यह निम्नलिखित राशि मिलती है|

  1. मृत्यु के बाद हर वर्ष बीमा राशि की 10% (10% of Sum Assured) राशि मिलती है पालिसी maturity के एक वर्ष पहले तक| राशि के भुगतान पालिसी anniversary पर किया जाता है|
  2. साथ ही पालिसी मेच्योर होने पर बीमा राशि की 110% राशि (110% of Sum Assured) दी जाती है| इसके साथ बोनस भी दिए जाते हैं| 110%*बीमा राशि (110% * Base Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

अब निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) और अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) के बारे में हम पहले भी चर्चा कर चुके हैं| संक्षिप्त में जानते हैं|

एलआईसी साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) के घोषणा हर वर्ष करती है| बोनस के राशि हर वर्ष बदल भी सकती है| यह बोनस आपके बीमा राशि के ऊपर दिया जाता है| बोनस की घोषणा प्रति 1,000 रुपये के बीमा राशि पर होता है| तो मान लिए आपका Sum Assured 5 लाख रुपये है और LIC ने आपकी पालिसी के लिए 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये के बोनस की घोषणा करी|

ऐसी स्तिथि में आपका कुल बोनस हुआ: 40/1,000*5 लाख = 20,000 रुपये

ध्यान दें, हालांकि इस बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है, आपको यह सारी राशि पालिसी मेच्योर होने पर ही मिलती है| इस राशि पर आपको कोई रिटर्न भी नहीं मिलता| यह राशि बस आपकी पालिसी से जुड़ जाती है|

अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) केवल परिपक्वता या मृत्यु के वर्ष में ही लागू होता है। Simple Reversionary Bonus की तरह इस फाइनल एडिशनल बोनस की आपकी पालिसी के लिए घोषणा हर वर्ष नहीं होती|

एक उदहारण की सहायता से समझते हैं:

मान लिए एक 30 वर्षीय व्यक्ति 25 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 5 लाख रुपये का जीवन लक्ष्य प्लान खरीदता है| प्रीमियम भुगतान की अवधि 22 वर्ष (25 वर्ष – 3 वर्ष) होगी|

मान लिए 5 वर्ष बाद पालिसी धारक की मृत्यु हो जाती है|

ऐसी स्तिथि में धारक के परिवार के छठे पालिसी वर्ष से चौबीसवें पालिसी वर्ष तक (from 6th policy year until 24th policy year) हर वर्ष 50,000 (5 लाख * 10%) रुपये मिलेंगे|

पालिसी मेच्योरिटी के समय 5.5 लाख रुपये और साथ में बोनस भी मिलेगा| मान लिए पालिसी में हर वर्ष 49 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि के बोनस की घोषणा होती है, ऐसे में आपका मेच्योरिटी के समय बोनस हुआ: 25* 5 लाख/1000 * 49 = 6.125 लाख रुपये|

इसके अलावा, मान लिए अंतिम अतिरिक्त बोनस है 200 रुपये प्रति 1000 रुपये बीमा राशि| ऐसे में आपका बोनस हुआ 5 लाख * 200/1000 =1 लाख रुपये|

आपको कुल मिला कर मिलेंगे 5.5 लाख रुपये + 6.125 लाख रुपये + 1 लाख रुपये = 12.63 लाख रुपये|

अब देखें तो, अगर 5 वर्ष बाद मृत्यु होती है, तो आपके परिवार को मिलेंगे:

  1. छठे वर्ष से चौबीसवें वर्ष तक हर वर्ष 50 हज़ार रुपये
  2. पच्चीसवें वर्ष में पालिसी मेच्योरिटी के समय 12.63 लाख रुपये

एलआईसी जीवन लक्ष्य (Plan 833): मेच्योरिटी लाभ (LIC Jeevan Lakshya: Maturity Benefit)

पालिसी मेच्योर होने पर आपको निम्नलिखित राशि मिलेगी:

बीमा राशि (Base Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

बोनस की परिभाषा वही है, जो की मृत्यु लाभ वाले सेक्शन में बताई गयी है|

एलआईसी जीवन लक्ष्य में रिटर्न कैसे मिलते हैं?

देखिये एलआईसी जीवन लक्ष्य एक participating प्लान है| आपका रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है की एलआईसी आपकी पालिसी अवधि के दौरान कितने बोनस की घोषणा करता है|

अगर ज्यादा बोनस मिलता है, तो रिटर्न बेहतर होंगे|

ध्यान दें बोनस के कोई गारंटी नहीं है| बोनस की मात्र एलआईसी के इन्वेस्टमेंट के परफॉरमेंस पर निर्भर करती है| आप समझ सकते हैं की ऐसी स्तिथि में मिलने वाले बोनस का आंकलन करना आसान बात नहीं है|

परन्तु हमनें पहले और भी बहुत सारे ऐसे ही प्लान पर चर्चा करी है और देखा है की रिटर्न कुछ ख़ास अच्छे नहीं होते|

एलआईसी जीवन लक्ष्य के रिटर्न का आंकलन करने के हमें बोनस के मात्र की कल्पना करनी होगी और उसके बाद हम रिटर्न देख सकते हैं|

एक उदहारण की सहायता से देखते हैं:

एक 35 वर्षीय पुरुष 25 साल की पालिसी अवधि की लिए 10 लाख का बीम खरीदता है|

उसका वार्षिक प्रीमियम होगा 42,272 रुपये| GST लगने के बाद पहले वर्ष का प्रीमियम 44,174 रुपये होगा| दूसरे वर्ष से प्रीमियम 43,223 रुपये होगा|

यह प्रीमियम 22 वर्ष तक भरना होगा| पालिसी 25 वर्ष के बाद मेच्योर होगी|

आप किसी दूसरी आयु, बीमा राशि और पालिसी अवधि के लिए प्रीमियम जानने की लिए एलआईसी जीवन लक्ष्य प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं|

मैंने 49 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा का Simple Reversionary Bonus माना है| यह राशि मैंने पिछले वर्ष के बोनस को देख कर रखी है|

फाइनल एडिशनल बोनस के लिए हम कई वैल्यू के लिए आपकी मेच्योरिटी राशि निकालने की कोशिश करेंगे|

lic jeevan laskhya review table 833 एलआईसी जीवन लक्ष्य

आप देख सकते हैं की रिटर्न 5.5% p.a से 6.5% p.a. के बीच में है| ध्यान दे यह रिटर्न 35 वर्ष की आयु के व्यक्ति के लिए हैं| अगर आपकी आयु ज्यादा हा, तो आपके लिए रिटर्न कुछ कम होंगे|

इसके विपरीत अगर आपकी आयु 35 वर्ष से कम है, तो आप थोड़े बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं|

क्या आपको एलआईसी जीवन लक्ष्य में निवेश करना चाहिए?

मेरे अनुसार यह रिटर्न एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए अच्छे नहीं हैं| बाकी आपकी मर्ज़ी|

आप एक टर्म इंश्योरेंस प्लान और पीपीएफ के मिश्रण के साथ बेहतर कर सकते हैं| मेरा मतलब है की एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें और बची हुई राशि को पीपीएफ में निवेश करें|

आपको जीवन बीमा भी ज्यादा मिलेगा और शायद रिटर्न भी|

एलआईसी जीवन लक्ष्य में एक बात अच्छी है की (मृत्यु की स्तिथि में) आपके परिवार को कुछ समय तक नियमित आय मिलती है और पालिसी मेच्योरिटी के समय ही पूरी राशि मिलती है| इससे फायदा यह होता है की आप जिस लक्ष्य के लिए निवेश कर रहे हैं, उस लक्ष्य के लिए निवेश जारी रहता है|

तो क्या आपको एलआईसी जीवन लक्ष्य में निवेश करना चाहिए?

मेरे राय माने तो एलआईसी जीवन लक्ष्य में निवेश न करें|

इसकी वजह यह है की आपको रिटर्न बहुत कम मिलेंगे| और आपके पास लचीलापन भी ज्यादा नहीं है|

इससे बेहतर होगा की एक टर्म इंश्योरेंस प्लान लें| टर्म इंश्योरेंस प्लान में भी ऐसे विकल्प होते हैं की जहां आपके परिवार को आपकी अनुपस्तिथि में कुछ वर्षों तक नियमित आय मिलती रहती है| पहले अपने लिए पर्याप्त टर्म इंश्योरेंस प्लान लें| बची हुई राशि को निवेश करें|

क्या आप एलआईसी जीवन लक्ष्य में निवेश करेंगे?

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि (LIC Jeevan Shiromani)

एलआईसी जीवन लक्ष्य (LIC Jeevan Labh)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: एलआईसी जीवन लक्ष्य, एलआईसी जीवन लक्ष्य कैलकुलेटर, एलआईसी प्लान ८३३ डिटेल्स, जीवन लक्ष्य प्रीमियम चार्ट, टर्म इंश्योरेंस प्लान

एलआईसी जीवन लाभ (Plan 836): पूरी जानकारी और रिव्यु (LIC Jeevan Labh in Hindi)

Last updated: अक्टूबर 10, 2018 | by दीपेश 32 Comments

एलआईसी जीवन लाभ (प्लान 836) एक सीमित प्रीमियम, नॉन-लिंक्ड (Limited Premium, Non-linked participating endowment) एंडोमेंट प्लान है| यह पालिसी LIC ने 2016 में शुरू करी थी|

आईये जानते हैं एलआईसी जीवन लाभ के बारे में विस्तार से और देखते हैं की क्या आपको LIC Jeevan Labh में निवेश करना चाहिए|

एलआईसी जीवन लाभ (Plan 836): पूरी जानकारी और समीक्षा (LIC Jeevan Labh: Review in Hindi)

  • सीमित प्रीमियम भुगतान (limited premium payment plan) योजना है| इसका मतलब आपको प्रीमियम कम समय तक देना होगा और आपको कवर अधिक समय तक मिलेगा|
  • प्रीमियम भुगतान की अवधि पालिसी अवधि से कम है|
  • पालिसी अवधि (Policy Term): 16/21/25 वर्ष, आपके पास 3 विकल्प हैं
  • प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term):
    • 16 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 10 वर्ष
    • 21 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 15 वर्ष
    • 25 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 16 वर्ष
  • न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum Entry Age): 8 वर्ष
  • अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age)
    • 16 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 59 वर्ष
    • 21 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 54 वर्ष
    • 25 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 50 वर्ष
  • उदहारण के लिए देखें तो प्रीमियम 10 वर्ष भरना होगा और कवर 16 वर्ष के लिए मिलेगा| पालिसी मेच्योर भी 16 वर्ष के बाद ही होगी|
  • न्यूनतम मूल बीमित राशि (Minimum Sum Assured): 2 लाख रुपये
  • अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Sum Assured): ऊपरी सीमा नहीं
  • आप योजना के साथ दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ (Accidental Death and Disability Rider) राइडर खरीद सकते हैं।
  • आप 3 वर्ष के बाद पालिसी से लोन भी ले सकते हैं|
  • प्रीमियम भरने पर टैक्स बेनिफिट मिलता है|
  • परिपक्वता (मेच्योरिटी) के समय मिलने वाली राशि कर-मुक्त (tax-free) है|

एलआईसी जीवन लाभ के बारे में अधिक जानकारी आप LIC वेबसाइट पर पा सकते हैं|

एलआईसी जीवन लाभ (Plan 836): मृत्यु लाभ (LIC Jeevan Labh: Death Benefit)

पालिसी अवधि के दौरान पालिसी धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को निम्नलिखित राशि मिलेगी:

बीमा राशि (Base Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

एलआईसी साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) के घोषणा हर वर्ष करती है| बोनस के राशि हर वर्ष बदल भी सकती है| यह बोनस आपके बीमा राशि के ऊपर दिया जाता है| बोनस की घोषणा प्रति 1,000 रुपये के बीमा राशि पर होता है| तो मान लिए आपका Sum Assured 5 लाख रुपये है और LIC ने आपकी पालिसी के लिए 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये के बोनस की घोषणा करी|

ऐसी स्तिथि में आपका कुल बोनस हुआ: 40/1,000*5 लाख = 20,000 रुपये

ध्यान दें, हालांकि इस बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है, आपको यह सारी राशि पालिसी मेच्योर होने पर ही मिलती है| इस राशि पर आपको कोई रिटर्न भी नहीं मिलता| यह राशि बस आपकी पालिसी से जुड़ जाती है|

अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) केवल परिपक्वता या मृत्यु के वर्ष में ही लागू होता है। Simple Reversionary Bonus की तरह इस फाइनल एडिशनल बोनस की आपकी पालिसी के लिए घोषणा हर वर्ष नहीं होती|

एलआईसी जीवन लाभ (Plan 836): मेच्योरिटी लाभ (LIC Jeevan Labh: Maturity Benefit)

पालिसी मेच्योर होने पर आपको निम्नलिखित राशि मिलेगी:

बीमा राशि (Base Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

बोनस की परिभाषा वही है, जो की मृत्यु लाभ वाले सेक्शन में बताई गयी है|

एलआईसी लाभ में रिटर्न कैसे मिलते हैं?

देखिये एलआईसी जीवन लाभ एक participating प्लान है| इसका मतलब आपके रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है की एलआईसी आपकी पालिसी अवधि के दौरान कितने बोनस की घोषणा करता है|

ज्यादा बोनस मिलता है, तो रिटर्न बेहतर होंगे|

बोनस की मात्र एलआईसी के इन्वेस्टमेंट के परफॉरमेंस पर निर्भर करती है| आप समझ सकते हैं की ऐसी स्तिथि में मिलने वाले बोनस का आंकलन करना आसान बात नहीं है|

परन्तु हमनें पहले और भी बहुत सारे ऐसे ही प्लान पर चर्चा करी है और देखा है की रिटर्न कुछ ख़ास अच्छे नहीं होते|

एलआईसी जीवन लाभ के रिटर्न का आंकलन करने के हमें बोनस के मात्र की कल्पना करनी होगी और उसके बाद हम रिटर्न देख सकते हैं|

एक उदार्हर्ण की सहायता से देखते हैं:

एक 35 वर्षीय पुरुष 25 साल की पालिसी अवधि की लिए 10 लाख का बीम खरीदता है|

उसका वार्षिक प्रीमियम होगा 44,952 रुपये| GST लगने के बाद प्रीमियम होगा 46,975 रुपये पहले वर्ष के लिए| दूसरे वर्ष से प्रीमियम होगा 45,975 रुपये|

यह प्रीमियम 16 वर्ष तक भरना होगा| पालिसी मेच्योर 25 वर्ष के बाद होगी|

आप किसी दूसरी आयु, बीमा राशि और पालिसी अवधि के लिए प्रीमियम जानने की लिए एलआईसी जीवन लाभ प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं|

मैंने 50 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा का Simple Reversionary Bonus माना है|

फाइनल एडिशनल बोनस के लिए हम कई वैल्यू के लिए आपकी मेच्योरिटी राशि निकालने की कोशिश करेंगे|

lic jeevan labh एलआईसी जीवन लाभ प्रीमियम कैलकुलेटर

क्या आपको एलआईसी जीवन लाभ में निवेश करना चाहिए?

अब फैसला आपको करना है की यह रिटर्न एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए पर्याप्त है की नहीं|

मेरे अनुसार तो नहीं है|

आप एक साधारण टर्म इंश्योरेंस प्लान और पीपीएफ के मिश्रण के साथ बेहतर कर सकते हैं| मेरा मतलब एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें और बची हुई राशि को पीपीएफ में निवेश करें| आपको रिटर्न भी बेहतर मिलेगा और जीवन बीमा भी|

अगर रिस्क ले सकते हैं, तो इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड में भी निवेश कर सकते हैं|

अगर मेरी राय मानें, तो एलआईसी जीवन लाभ में निवेश न करें|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी जीवन शांति (LIC Jeevan Shanti): LIC का नया सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि (LIC Jeevan Shiromani)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: LIC Jeevan Labh in Hindi, Lic जीवन लाभ योजना, एलआईसी की जीवन लाभ योजना, एलआईसी जीवन लाभ, एलआईसी जीवन लाभ प्रीमियम कैलकुलेटर

एलआईसी जीवन शिरोमणि: पूरी जानकारी (LIC Jeevan Shiromani in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

एलआईसी जीवन शिरोमनी (LIC Jeevan Shiromani) एक पारंपरिक मनी बैक प्लान है।

आइए योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं देखें और देखें कि क्या आपको इस योजना में निवेश करना चाहिए।


एलआईसी जीवन शिरोमणि: मुख्य विशेषताएं (LIC Jeevan Shiromani: Complete Information in Hindi)

  1. प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): 18 वर्ष ।
  2. प्रवेश के लिए अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 55 वर्ष (14 साल की पॉलिसी अवधि के लिए), 51 वर्ष ( 16 साल की पॉलिसी अवधि के लिए), 18 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए 48 साल, 45 साल (20 साल पॉलिसी की अवधि के लिए )।
  3. परिपक्वता के लिए अधिकतम अवधि (Maximum Age at Maturity): 69 वर्ष (14 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए), 67 वर्ष ( 16 वर्ष पॉलिसी अवधि के लिए ), 18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए 66 वर्ष, 65 वर्ष (20 साल की पॉलिसी अवधि के लिए)।
  4. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Basic Sum Assured): 1 करोड़ रुपये
  5. अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Basic Sum Assured): कोई सीमा नहीं । बीमित रकम में वृद्धि 5 लाख रुपये के गुणकों में होगी (multiples of Rs 5 lacs)।
  6. पॉलिसी अवधि (Policy Term): 14, 16, 18 और 20 वर्ष
  7. प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term): पॉलिसी अवधि में से 4 वर्ष कम कर लें । उदाहरण – 14 साल की पॉलिसी अवधि के लिए, प्रीमियम भुगतान अवधि 10 साल होगी।
  8. गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition): पहले पांच वर्षों के लिए 50 रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि के लिए)। छठे वर्ष से प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत तक 55 रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि के लिए) । ध्यान दें आपके हाथ में पैसा केवल परिपक्वता के समय (पालिसी अवधि की समाप्ति) ही आता  है।
  9. गंभीर बीमारी के लिए कवर (Inbuilt Critical Illness Cover)
  10. सेटलमेंट विकल्प (Settlement Option) इस बारे में बाद में चर्चा करेंगे|
  11. आप इस पालिसी से लोन ले सकते हैं|
  12. भुगतान के मोड और ज्यादा बीमा लेने के आधार पर कुछ छूठ (rebate) दी गयी है।

LIC jeevan shiromani hindi एलआईसी जीवन शिरोमणि रिटर्न


एलआईसी जीवन शिरोमणि: मृत्यु लाभ (LIC Jeevan Shiromani: Death Benefit)

पहले पांच वर्षों के दौरान मृत्यु / मृत्यु की स्थिति में (Death before 5 years): मृत्यु पर बीमित राशि (Sum Assured on Death) + जमा गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Additions)

पांच वर्ष की समाप्ति के बाद मृत्यु (परिपक्वता से पहले) (Death after 5 years but before policy maturity): मृत्यु पर बीमित राशि (Sum Assured on Death) + जमा गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Additions) + लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition, if any)

Sum Assured on Death (मृत्यु पर बीमित राशि) निम्न लिखे तीन राशियों में सबसे अधिक (highest) होगी |

  1. 10 बार वार्षिक प्रीमियम (10 times annual premium), इससे यह भी सुनिश्चित होता है की पालिसी मेच्योरिटी पर मिलने वाली राशि कर मुक्त है
  2. परिपक्वता पर बीमित राशि (Sum Assured on Maturity)
  3. मूल बीमित राशि का 125% (125% of Basic Sum Assured)

एलआईसी जीवन शिरोमणि: मनीबैक बेनिफिट (LIC Jeevan Shiromani: Survival / Money Back Benefit)

एलआईसी जीवन शिरोमणि एक मनी बेक प्लान है। इसका मतलब है कि आपको पालिसी मेच्योरिटी से पहले भी कुछ राशि मिलती है| कितनी राशि मिलेगी, यह निर्भर करेगा आपकी पालिसी की अवधि (policy term) पर|

आईये देखते हैं|

14 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए: दसवें (10th)  और बारहवें (12th) पॉलिसी वर्ष के अंत में बीमा राशि (Sum Assured) का 30%

16 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए: बारहवें (12th) और चौदहवें (14th) पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रत्येक के 35% बीमा राशि

18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: चौदहवें (14th) और सोलहवें (16th) पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रत्येक बीमित रकम का 40%

20 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए: सोलहवें (16th) और अठारहवें (18th) पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रत्येक बीमित रकम का 45%


एलआईसी जीवन शिरोमणि: परिपक्वता लाभ LIC Jeevan Shiromani: Maturity Benefit)

14 वर्षों की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 40% (40% of Basic Sum Assured) + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition)  + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

16 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 30% + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition) + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 20% + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition) + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

20 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 10% + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition) + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

ध्यान दें कि गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) हर वर्ष लागू होती हैं।

पहले 5 पालिसी वर्षों में (For first five years): 50 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि

उसके बाद, प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत तक (From 6th year till the end of Premium Payment Term): 55 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि

एक बात और, गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) केवल आपकी पालिसी में जुड़ते जाते हैं| भुगतान केवल पालिसी मेच्योरिटी या धारक की मृत्यु के समय ही होता है|

लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) केवल पालिसी मेच्योरिटी या धारक की मृत्यु के वर्ष में ही लागू होता है (हर वर्ष नहीं)| और यह भी तब की जब आपकी पालिसी कम से कम 5 साल पुरानी हो|

LIC jeevan shiromani hindi एलआईसी जीवन शिरोमणि रिटर्न


एलआईसी जीवन शिरोमणि: रिटर्न कितना मिलता है? (LIC Jeevan Shiromani: Return)

आप देख सकते हैं की रिटर्न का कुछ हिस्सा गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) की वजह से आता है| गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) कितनी मिलेगी, यह आपको पालिसी लेते समय ही पता होता है|

रिटर्न का दूसरा हिस्सा लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) के कारण आता है| इसके बारे में आपको नहीं पा होता| यह कितना मिलेगा, यह निर्भर करता है एलआईसी के परफॉरमेंस पर| इसका मतलब, कहीं न कहीं यह थोडा आपकी किस्मत पर भी निर्भर करेगा|

तो अब अगर रिटर्न का अंदाजा लेना है, तो लॉयल्टी वृद्धि की कुछ वैल्यू माननी (assume) पड़ेगी| मेरे अनुसार बेहतर होगा की में आपको loyalty वृद्धि की कई वैल्यू के साथ रिटर्न दिखायूं| उसके बाद तो आप खुद ही फैसला कर सकते हैं|

आईये एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

एक 40 वर्षीय व्यक्ति के लिए 1 करोड़ रुपये के बीमा का प्रीमियम 7.41 लाख रुपये होगा| पालिसी अवधि 20वर्ष है|

प्रीमियम पर रिबेट के बाद और गस्त लगने के बाद प्रीमियम होगा 7.53 लाख रुपये| यह प्रीमियम पहले वर्ष का है| दूसरे वर्ष से GST कम लगेगा और आपका प्रीमियम होगा 7.43 लाख रुपये| आपको 16 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा|

आप देख सकते हैं की इतना प्रीमियम देना सबके बस की बात नहीं है| एक बात और, एलआईसी जीवन शिरोमणि में आप एक करोड़ रुपये से कम का बीमा नहीं ले सकते|


गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) की गणना कैसे होगी

आपको पहले पांच वर्षों के लिए बीमित रकम के 50 रुपये प्रति 1,000 रुपये मिलते हैं। इसका मतलब है कि पहले पांच वर्षों के लिए 5 लाख (50 / 1,000 * 1 करोड़) प्रति वर्ष का GA जुड़ता रहेगा।

5 साल के हो गए: 5 X 5 = 25 लाख रुपये

शेष ग्यारह वर्षों (16-5) के लिए, आपको प्रत्येक वर्ष 5.5 लाख रुपये (बीमित रकम का 55 रुपये प्रति हजार) मिलता है|

11 वर्षों के हो गए: 5.5 X 11: 60.5 लाख रुपये

कुल मिला कर हुए: 25 + 60.5 = 85.5 लाख रुपये

यह राशि मिलेगी आपको पालिसी मेच्योरिटी के समय|

ध्यान दें कि हर साल आपको GA का भुगतान नहीं किया जाता है, यह बस आपकी पालिसी में जुड़ते रहते हैं।


लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) की गणना

अब यह एक समस्या है| मुझे कुछ अनुमान लेना होगा और में उसके अनुसार आपको संभावित रिटर्न दिखाऊंगा|

ध्यान दें लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) की वैल्यू जितनी ज्यादा होगी, उतने बेहतर आपके रिटर्न होंगे| इसलिए बिक्री के समय LA की ज्यादा वैल्यू बता कर आपको बेवकूफ बनाया जा सकता है|

LIC jeevan shiromani hindi एलआईसी जीवन शिरोमणि रिटर्न

अब आप ही फैसला करें की यह रिटर्न अच्छे हैं या नहीं| मेरे अनुसार तो रिटर्न अच्छे नहीं हैं|

आप टर्म इंश्योरेंस प्लान इस्तेमाल कर और पीपीएफ या इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड  में निवेश करके इससे कहीं बेहतर रिटर्न पा सकते हैं|


एलआईसी जीवन शिरोमणि: क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट (LIC Jeevan Shiromani: Critical Illness Benefit)

यदि आपको 15 गंभीर बीमारियों में से किसी से भी ग्रस्त (diagnosed) पाए जाते हैं , तो आपको मूल बीमा राशि का 10% मिलेगा। एक करोड़ रुपये के मूल बीमित राशि वाली पॉलिसी के लिए, यदि आप में किसी गंभीर बीमारी का diagnosis हुआ है तो आपको 10 लाख रुपये (10% X 1 करोड़) मिलेंगे।

ध्यान दें यह राशि आपको दे दी जायेगी जैसे की पता चलेगा की आपको कोई गंभीर बीमारी है| इसका इलाज़ के खर्चे से कोई मतलब नहीं है|

साथ ही ऐसी स्तिथि में आपके पास 2 वर्ष तक प्रीमियम स्थगित करने का विकल्प है| दो वर्ष बाद आप पुराने प्रीमियम बिना किसी ब्याज के जमा कर सकते हैं|

आपके पास एक दूसरे चिकित्सकीय राय (Second medical opinion) का विकल्प भी है|

निर्दिष्ट गंभीर बीमारियों में कैंसर, दिल का दौरा (मायोकार्डिअल इन्फ़क्शन), किडनी फेलियर, ऑर्गन फेलियर आदि शामिल हैं। पूरी लिस्ट आप यहाँ देख सकते हैं|

क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान में तीव्रता (severity) और वेटिंग पीरियड का भी जिक्र होता है|

जैसे की हो सकता है, की आपका डॉक्टर कहे की आपको हार्ट अटैक आया है, पर इंश्योरेंस पालिसी के अनुसार शायद आपको हार्ट अटैक न आया हो| ऐसी स्तिथि में आपको फायदा नहीं मिलेगा|

इससे कई बार काफी परेशानी हो सकती है और क्लेम रिजेक्ट हो सकते हैं।

मेरा मतलब यह नहीं है की आप क्रिटिकल इलनेस प्लान न लें| एलआईसी जीवन शिरोमणि में तो यह कवर आपको मिल ही रहा है (बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के)| मेरा मतलब केवल यही है की क्रिटिकल इलनेस प्लान (या राइडर) में काफी उलझन हो सकती है|

एक बात और, क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट आप पूरी पालिसी अवधि में केवल एक बार ले सकते हैं|


एलआईसी जीवन शिरोमणि: सेटलमेंट विकल्प (LIC Jeevan Shiromani: Settlement Option)

आपके पास मेच्योरिटी के समय या धारक की मृत्यु का समय पैसा एक मुश्त लेने की बजाय किश्तों में लेने का विकल्प है|

आप 5, 10 या 15 वर्षों तक किश्त ले सकते हैं| आपके पास मासिक, तिमाही, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक किश्तों में लाभ लेने का विकल्प है|

किस्त कितनी होगी, यह निर्भर करेगा

  1. परिपक्वता / मृत्यु लाभ राशि पर
  2. किश्तों की अवधि (5, 10 या 15 वर्ष) पर
  3. एलआईसी द्वारा निर्धारित ब्याज दर पर

यदि आप सेटलमेंट विकल्प को चुनते हैं, तो मेरे अनुसार यह कोई अच्छा फैसला नहीं होगा।

आप ब्याज काफी कम होने की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे आपकी किश्त अपने आप काफी कम हो जायेगी|

आप एलआईसी जीवन शिरोमणि के बारे में अधिक जानकारी एलआईसी की वेबसाइट पर पा सकते हैं|


क्या आपको एलआईसी जीवन शिरोमणि में निवेश करना चाहिए?

मेरे अनुसार एलआईसी जीवन शिरोमणि में निवेश न करें|

सच बतायूं तो यह प्लान वैसे भी ज़्यादातर लोगों की पहुँच से बाहर है| इतना प्रीमियम काफी पैसे वाले लोग (High Networth Individual) ही दे सकते हैं| तो मेरे जैसे लोगों को फैसला करने की ज़रुरत भी नहीं है|

आप इस प्लान में कवर तो ज्यादा ले सकते हैं पर रिटर्न बहुत ही कम मिलेंगे|

मेरे अनुसार टर्म प्लान खरीदें| बची हुई राशि PPF या इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करें| रिटर्न बेहतर मिलने की उम्मीद कर सकते हैं| अगर आपको क्रिटिकल इलनेस प्लान भी लेना है, तो वह आप अलग से भी खरीद सकते हैं|

मर्ज़ी आपकी है|

क्या आप एलआईसी जीवन शिरोमणि में निवेश करेंगे?


एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Source: www.PersonalFinancePlan.in

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: LIC Jeevan Shiromani, LIC Jeevan Shiromani in hindi, एलआईसी जीवन शिरोमणि, एलआईसी जीवन शिरोमणि रिटर्न

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Interim pages omitted …
  • Page 3
  • Page 4
  • Page 5
  • Page 6
  • Page 7
  • Interim pages omitted …
  • Page 10
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy