• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans
You are here: Home / Life Insurance / एलआईसी न्यू एंडॉमेंट प्लान (प्लान 814): पूरी जानकारी (LIC New Endowment Plan in Hindi)
Follow @hindifinance

एलआईसी न्यू एंडॉमेंट प्लान (प्लान 814): पूरी जानकारी (LIC New Endowment Plan in Hindi)

Last updated: दिसम्बर 22, 2017 | by दीपेश 36 Comments

इस पोस्ट में मैं एलआईसी न्यू एन्डोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan) पर चर्चा करूंगा| हम लोग जानेंगे इस प्लान के बारे में गहराई से| यह भी देखेंगे की क्या आपको ऐसे प्लान में निवेश करना चाहिए|

एलआईसी नई एंडॉमेंट प्लान (प्लान संख्या 814) एक पारंपरिक सहभागी गैर-लिंक लाइफ इंश्योरेंस (Non-linked participating life insurance plan) प्लान है।

एलआईसी न्यू एंडॉमेंट प्लान (प्लान 814): पूरी जानकारी और समीक्षा (LIC New Endowment Plan in Hindi)

  • न्यूनतम बीमित रकम (Minimum Sum Assured): 1 लाख रुपये
  • अधिकतम बीमा राशि (Maximum Sum Assured): कोई सीमा नहीं
  • न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum Entry Age): 8 वर्ष
  • अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age): 55 वर्ष
  • पॉलिसी अवधि (Policy term): 12 से 35 वर्ष
  • प्रीमियम भुगतान टर्म पॉलिसी  टर्म के समान है। Premium payment term equal to policy term
  • परिपक्वता पर अधिकतम आयु (Maximum Age at maturity): 75 वर्ष
  • उच्च बीमा राशि लेने पर प्रीमियम पर छूट (rebate) भी है|
  • लोन सुविधा उपलब्ध है|

पढ़ें: कैसे लें अपनी LIC पालिसी से लोन?

 

एलआईसी न्यू एंडॉमेंट प्लान: परिपक्वता  लाभ (LIC New Endowment Plan: Maturity Benefit)

आप पॉलिसी की अवधि तक  वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करते हैं|

अगर आप पॉलिसी अवधि से दौरान धारक की मृत्यु नहीं होती , तो आपको बीमित राशि (Sum Assured) + वेस्टेड साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) मिलता है|

Maturity Benefit = Sum Assured + Vested Simple Reversionary Bonus + Final Additional Bonus

Simple Reversionary Bonus या सालाना बोनस की घोषणा तो हर साल होती है परन्तु यह आपको मिलता पालिसी अवधि की समाप्ति पर ही है| तब तक आपकी पालिसी में जुड़ता रहता है|

इसका मतलब की घोषित बोनस से आप के हाथ में कुछ भी नहीं आता| आप इस राशि को परिपक्वता के समय ही प्राप्त करते हैं और आप बोनस राशि पर कोई भी रिटर्न नहीं मिलता।

मान लिए आपके पास 10 लाख रुपये का बीमा (Sum Assured) है, और LIC आपकी पालिसी के लिए 45  रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा) के बोनस की घोषणा करता है| ऐसी स्तिथि में आपको 45,000 रुपये (45*10 लाख/1,000 = 45,000) का bonus मिलेगा|

जैसा की ऊपर लिखा है यह राशि आपको अभी नहीं मिलेगी| पालिसी मेच्योर होने पर मिलेगी| बस आपकी पालिसी में जुड़ जाएगा| एक बात और इस bonus पर आपको कोई रिटर्न नहीं मिलेगा|

Final Additional Bonus (अंतिम अतिरिक्त बोनस) आपको जिस साल में पालिसी मेच्योर हो रही है (या फिर जिस वर्ष में धारक की मृत्यु होती है), केवल उसी वर्ष ही मिलता है|

इस बात पर ध्यान दें की बोनस की कोई गारंटी नहीं हैं| हर साल मिलने वाले बोनस (घोषित बोनस) की राशि बदल सकती है|

एलआईसी नई एंडॉमेंट योजना (LIC New Endowment Plan) कैसे काम करती है?

एक उदाहरण से समझते हैं|

हर साल, एलआईसी एक सरल प्रत्यावर्ती (reversionary) बोनस की घोषणा करता है| यह बोनस बीमित रकम के प्रति हजार  के अनुसार दिया जाता है। इसलिए, अगर योजना के तहत बीमित रकम (लाइफ कवर) 10 लाख रुपये है और एलआईसी ने बीमित रकम के लिए 40 रुपये प्रति हज़ार रूपये के प्रतिवर्ती बोनस की घोषणा की है, तो आपका बोनस उस वर्ष के लिए 40,000 (40 * 10 लाख / 1,000) होगा।

अगर पालिसी अवधि 20 साल है और हर वर्ष 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि का बोनस दिया जाता है, तो परिपक्वता के समय आपका बोनस हो गया 8 लाख रुपये (प्रति वर्ष 20 * 40,000)|

इसके अलावा, आपको अंतिम अतिरिक्त बोनस (FAB) भी मिलता है| हालांकि हर वर्ष FAB की घोषणा की जाती है, यह आपकी पॉलिसी पर केवल परिपक्वता / मृत्यु के वर्ष में लागू होती है|

इसलिए, यदि एलआईसी आपकी पालिसी की  मेच्योरिटी या निधन के वर्ष में किसी भी अतिरिक्त बोनस (FAB) की घोषणा नहीं करता है, तो आप (या आपके नामांकित व्यक्ति) को अंतिम अतिरिक्त बोनस नहीं मिलता है। FAB भी बीमित रकम और पॉलिसी अवधि पर निर्भर करता है।

मान लेते है कि जिस वर्ष आपकी पालिसी मेच्योर हुई उस वर्ष एलआईसी ने 200 रुपये प्रति हजार बीमित रकम के FAB की घोषणा की। आपका अतिरिक्त बोनस हुआ, 2 लाख रुपये (200 * 10 लाख रुपये / 1000) होगा।

परिपक्वता राशि (maturity value)  = बीमित राशि + निहित साधारण रिवर्सरीरी बोनस + एफएबी = 10 लाख + 8 लाख + 2 लाख = 20 लाख रुपये

एलआईसी न्यू एंडॉमेंट प्लान: मृत्यु लाभ (LIC New Endowment Plan: Death Benefit)

पालिसी अवधि समाप्त होने से पहले मृत्यु होने पर नॉमिनी को

आपको बीमित राशि (Sum Assured) + वेस्टेड साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) मिलता है|

इसका मतलब जितना बोनस इकट्ठा हो चुका है, बीमा राशि में जोड़ कर दे दिया जाएगा| साथ ही जो फाइनल बोनस की घोषणा होगी, वह भी मिलेगा|

एलआईसी नई एंडॉमेंट योजना (LIC New Endowment Plan) में रिटर्न कैसा मिलता है?

ऊपर हमने देखा की कैसे आप अपनी परिपक्वता राशि कैलकुलेट कर सकते हैं| पर हमनें अभी यह नहीं देखा की रिटर्न कितना मिलता है|

आईये देखते हैं|

मैंने एक 35 वर्षीय व्यक्ति के लिए 10 लाख का बीमा चुना है| पॉलिसी अवधि 25 वर्ष है। आप एलआईसी की वेबसाइट पर जा कर LIC प्रीमियम कैलकुलेटर से अपना प्रीमियम चेक कर सकते हैं|

एक बात पर ध्यान दे की बोनस की राशि के बारे में आपको कुछ अंदाजा लेना होगा| अब मुझे यह तो नहीं पता की आपको बोनस कितना मिलेगा| इसीलिए मैंने अतिरिक्त बोनस की कई वैल्यू पर आपका रिटर्न निकालने की कोशिश करी है|

lic new endowment plan details in hindi premium calculator review एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान 814

आप देख सकते हैं की 25 वर्ष की लम्बी अवधि के लिए निवेश करने पर भी आपको 5-6% p.a. रिटर्न मिलेगा| यह रिटर्न एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए काफी कम है|

आपको क्या करना चाहिए?

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान में रिटर्न काफी कम हैं| साथ ही जीवन बीमा भी बहुत ज्यादा नहीं है| इसके अलावा अगर आपको बीच में किसी वजह प्लान छोड़ना हो, तो पेनल्टी भी काफी ज्यादा होती है|

बेहतर होता की आपने एक साधारण टर्म इंश्योरेंस प्लान लिया होता और बची हुई राशि को कहीं निवेश किया होता| आप पीपीएफ या म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश कर सकते थे|

आपको बीमा कवर भी ज्यादा मिलता और रिटर्न भी बेहतर होते|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

(Visited 30,766 times, 1 visits today)

Filed Under: Financial Planning, LIC, Life Insurance Tagged With: Endowment plan hindi, LIC New Endowment plan 814 details in hindi, Lic new endowment plan in hindi, एलआईसी एंडोमेंट प्लान, एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान ८१४ इन हिंदी

Reader Interactions

Comments

  1. chandrapal singh says

    दिसम्बर 27, 2017 at 2:51 पूर्वाह्न

    सर मुझे एल आई सी का एनडोमेनट 814 के बारे मे सारी जानकारी चाहीए साधारण मृत्यू पर ओर एक्सीडेंट मृत्यू पर कितना पेसा मिलेगा नोमानी को यह प्लान यदी 1250000 का खरीदे तो ओर 35 साल के लिए पोलिसी पूरी होने पर कितना पेसा मिलता है

    प्रतिक्रिया
    • Deepesh says

      दिसम्बर 27, 2017 at 8:20 पूर्वाह्न

      चंद्रपाल जी,
      यह निर्भर करता है की एलआईसी आपकी पालिसी में कितने बोनस की घोषणा करता है|
      जैसे की पोस्ट में भी लिखा है, मृत्यु होने पर 12.5 लाख तो मिलेंगे ही| उसके साथ तब तक के सारे घोषित बोनस भी मिलेंगे| इसके अलावा उस साल अगर कोई अंतिम बोनस की घोषणा होती है, तो वह भी मिलेगा|
      अगर आपने साथ में एक्सीडेंट का राइडर भी लिया है और मृत्यु एक्सीडेंट में होती है, तो उस राइडर से भी आपको राशि मिलेगी (ऊपर लिखी हुई राशि के अतिरिक्त)|
      मेच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि बोनु पर निर्भर करती है| आपके केस में मान लिए की LIC हर वर्ष 50 रुपये (per 1000 sum assured) की घोषणा करता है| तो आपको 35 साल के अंत में 34.3 लाख रुपये मिलेंगे| इसके अतिरिक्त उस वर्ष तो अतिरिक्त बोनस की घोषणा होगी, वह भी मिलेगा|
      तो मान लिए 300 रुपये (per 1000 sum Assured) की घोषणा होती है, ऐसे में आपको 3.75 लाख रुपये और मिलेंगे|
      कुल मिला कर हुए 38 लाख रुपये| ध्यान दे यह राशि बोनस की घोषणा पर निर्भर करती है|

      प्रतिक्रिया
  2. Naveen says

    जनवरी 16, 2018 at 9:50 पूर्वाह्न

    मेरे बड़े भैया ने LIC से 814 नंबर की पॉलिसी ली
    25 अगस्त 2016 को ?
    25अगस्त 2017 में जो पॉलिसी फिर भरनी थी वह भरी नहीं।उनकी डेथ 15 /12 /2017 को हो गई।क्या उनको कोई क्लेम नहीं मिलेगा?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 17, 2018 at 9:56 पूर्वाह्न

      नवीन जी,
      मैं आपके भैया की मृत्यु पर खेद है|
      देखिये क्योंकि केवल एक बार ही प्रीमियम का भुगतान किया गया और grace पीरियड भी समाप्त हो चूका है, मेरे अनुआर अब कुहक भी नहीं मिलेगा|
      मेरी राय है की अपने एजेंट या एलआईसी शाखा में जा कर बात करें| शायद कुछ हो पाए|

      प्रतिक्रिया
  3. sandeep says

    जनवरी 16, 2018 at 10:38 पूर्वाह्न

    हेलो सर इसमें 814 नंबर जो प्लान है ईमान 21 साल की करवा रखी है इसमें क्या मेरे को बोनस हर साल मिलता रहेगा और कितना मिलेगा

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 17, 2018 at 9:50 पूर्वाह्न

      संदीप जी,
      बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है| और यह राशि हर वर्ष अलग हो सकती है|बोनस आपकी पालिसी अवधि पर भी निर्भर करता है|
      तो मान लिए आपकी पालिसी 2 लाख रुपये के बीमा की है| और LIC 48 रुपये प्रति हज़ार रुपये बीमा की घोषणा करता है|
      तो आपका बोनस हुआ 42 X 2 लाख/1000 = 9,600 रुपये
      अगर 10 लाख की पालिसी होती, तो आपको बोनस होता 48,000 रुपये|
      ध्यान दें यह राशि आपको अभी नहीं मिलेगी| जब पालिसी मेच्योर होगी,तब मिलेगी|

      प्रतिक्रिया
    • sandeep says

      फ़रवरी 18, 2018 at 11:49 पूर्वाह्न

      Hello Sir mera table No. 814 h 2 year mne primum br di h pr mere ko ye policey achi nhi lg rhi h kya Sir mera 2 year ka pesa retan milega

      प्रतिक्रिया
      • दीपेश says

        फ़रवरी 19, 2018 at 1:43 पूर्वाह्न

        संदीप जी,
        अभी पालिसी बंद करेंगे, तो कुछ भी वापिस नहीं मिलेगा|

        प्रतिक्रिया
  4. अविनाश says

    जनवरी 22, 2018 at 8:19 पूर्वाह्न

    सर मेरा 814 प्लान है ..SA 10 LACK है 35 वःर्ष 2052 तक 28517 रु.वार्षिक ……..पुरे अवधि में टोटल कितना धन मिलेगा।।।।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 22, 2018 at 2:21 अपराह्न

      अविनाश जी,
      एक नंबर देना तो मुश्किल है|
      मेरे अनुसार आपको 28 से 35 लाख के करीब राशि मिल सकती है|
      ध्यान दें इस बात की कोई गारंटी नहीं है|

      प्रतिक्रिया
  5. sandeep says

    फ़रवरी 23, 2018 at 3:13 पूर्वाह्न

    Hello Sir ye plan mne 3 year tk kist jama kra di kya ye pesa mere ko mil skta h ye policey close krna chahta hu 3 year tk kist jama kra di
    Or 100/return mil jayega kya

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      फ़रवरी 23, 2018 at 4:34 पूर्वाह्न

      अगर आप सरेंडर करेंगे, तो आप द्वारा दिए गए प्रीमियम की 30% राशि ही वापिस मिलेगी|

      प्रतिक्रिया
      • Sandeep says

        अगस्त 26, 2018 at 2:58 पूर्वाह्न

        Sir mne 18-2-2016 ko ye policy start ki thi to Sir mere ko isme lone mil skta h abhi or kitna mil skta h or interst kya h halfery emi 7220 h sir

        प्रतिक्रिया
        • दीपेश says

          अगस्त 27, 2018 at 12:27 अपराह्न

          अपने एजेंट या LIC शाखा में जा कर बात करें|

          प्रतिक्रिया
  6. sandeep says

    फ़रवरी 26, 2018 at 12:08 अपराह्न

    सर 814 नंबर प्लांन में कुछ चेंजिंग हो सकती है जैसे मनी बैंक जो हर 5 साल के बाद पैसा मिलता है या कुछ और चेंजिंग हो सकती है जैसे अन्य पॉलिसी में 5 साल के बाद बोनस मिलता है वैसे मिल सकता है इसमें

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      फ़रवरी 27, 2018 at 7:18 पूर्वाह्न

      संदीप जी,
      ऐसा नहीं हो सकता|

      प्रतिक्रिया
  7. अरुण यादव says

    मार्च 4, 2018 at 3:32 अपराह्न

    सर मेरा 814 प्लान है ..
    SA 3 LACK है 15 वःर्ष 2033 तक 23908 रु.वार्षिक ……..

    पुरे अवधि में लगभग कितना धन मिलेगा।।।।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मार्च 5, 2018 at 11:57 पूर्वाह्न

      अरुण जी,
      यह कहना मुश्किल है| निर्भर करता है की एलआईसी हर वर्ष कितने बोनस की घोषणा करता है|
      आप 15 वर्ष की समाप्ति पर 4.5 लाख से 5.5 लाख रुपये तक की उम्मीद कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  8. पीयूष कुमार शुक्ला says

    मार्च 6, 2018 at 7:20 पूर्वाह्न

    सर मेरा 814 प्लान है
    S.A 1 लाख है
    Term 24 Year hai..
    2060halfyearly paid karna hai..
    मुझे इसके बारे में डिटेल जानना है

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मार्च 6, 2018 at 1:15 अपराह्न

      पियूष जी,
      जानकारी पोस्ट में दी गयी है|
      आप क्या जानना चाहते हैं?

      प्रतिक्रिया
  9. ARUN KUMAR SINGH says

    मार्च 7, 2018 at 7:34 पूर्वाह्न

    SIR
    MAI LIC AGENCY -2013 ME LIYA JISME MAI 30 POLICY KI MAGAR AB 2 SAL SEMAI AK BHI POLICY NAHI KARAYA KYA MERA COMMISSION AB NAHI MILEGA KYO KI AK SAL SE MERE COMMITION NAHI AA RAHA HAI JABKI MERY SARI POLICY CHALU HAI MAGAR KCOMMITION NAHI AA RAHA HAI KYA MAI FIR SE APNE AGENCY CHALU KAR SAKTA HAU

    ARUN KUMAR SINGH
    PASCHIM VIHAR BRANCH – DELHI

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मार्च 8, 2018 at 4:19 अपराह्न

      आप LIC ऑफिस में बात करें|

      प्रतिक्रिया
  10. Rathwa Bhimsing says

    अप्रैल 17, 2018 at 7:11 पूर्वाह्न

    Sir Jo policy aajiwan pension de asi koy batao

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 18, 2018 at 1:37 अपराह्न

      आप किसी भी इंश्योरेंस कंपनी से एन्युटी (annuity) प्लान ले सकते हैं|
      LIC का जीवन अक्षय प्लान भी ले सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  11. Shantaram jadhav says

    मई 11, 2018 at 9:55 पूर्वाह्न

    मेरे पिताजी ने न्यु एंडँडामेट 814पाँलिसी ली थी आऔर वो नियमित मासिक हक्ते भरतेथे केवल एक हपते नही भरनेसे उने कया उने कँम नही मिळगा उनोने मार्च 2015पाँलिसी लिथी और उनकी मोत 22/12/2017मै हुई

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 11, 2018 at 10:30 पूर्वाह्न

      वह मासिक प्रीमियम देते थे?
      उन्होंने आखिरी किश्त कब भरी थी?

      प्रतिक्रिया
  12. Rajesh shripal says

    मई 14, 2018 at 4:25 अपराह्न

    2014 me mene ye policy li thi…35000 rupay listkis t he 2033 me mechurty hona he.tb tak kitna paisa mil jayega…..

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 18, 2018 at 6:06 अपराह्न

      राजेश जी,
      आपका बीमा कितने का है?

      प्रतिक्रिया
  13. Anurag rawat says

    अगस्त 2, 2018 at 3:05 अपराह्न

    .सर मैने sbi money back policy 12 years hai
    Annual 11500 rupees mujhe maturaty par kitna milega

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 3, 2018 at 5:01 पूर्वाह्न

      किसी भी money back पालिसी मिने समय-समय पर कुछ राशि मिलती है|
      मेच्योरिटी पर भी पैसा मिलता है|
      आपकी पालिसी मैंने पढ़ी नहीं है| इसलिए मेरे लिए कह पाना मुश्किल है|
      आपकी पालिसी का नाम क्या नाम है?

      प्रतिक्रिया
  14. Gyan prakash jajra says

    अगस्त 29, 2018 at 6:59 पूर्वाह्न

    में ज्ञान डीप जाजड़ा मेरी उम्र 25 साल है मेने 814 टेबल में 35 साल तक मुजे पर महीने 1085 भरना है मुजे 35 साल के बाद मुजे कितना मिलेगा

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 29, 2018 at 1:47 अपराह्न

      ज्ञान जी,
      पक्के से तो बता पाना मुश्किल है क्योंकि राशि आपको मिलने वाले बोनस पर निर्भर करेगी|
      आप 12-14 लाख रुपये मिलने की उम्मीद कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  15. नविन says

    सितम्बर 13, 2018 at 2:24 अपराह्न

    मेरा नाम नविन उम्र 24साल है 814 मे 35 साल तक13000 सलाना जमा करते है मुझे कितना मिलेगा

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 13, 2018 at 3:52 अपराह्न

      मिलने वाली राशि घोषित बोनस पर निर्भर करती है|
      पक्के से बता पाना मुमकिन नहीं है|

      प्रतिक्रिया
  16. आयुष कुमार मिश्र says

    जनवरी 7, 2019 at 9:04 पूर्वाह्न

    सर मेरा प्लान 814 है और मैं 3850 रूपए हर तीन महीने मे भरता हु और 20 साल बाद कितना रूपए मिलेगा

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 9, 2019 at 5:57 पूर्वाह्न

      पक्के से बता पाना मुश्किल है, आप 6 लाख रुपये तक की उम्मीद कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy