• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

LIC

Follow @hindifinance

एलआईसी जीवन शिरोमणि: पूरी जानकारी (LIC Jeevan Shiromani in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

एलआईसी जीवन शिरोमनी (LIC Jeevan Shiromani) एक पारंपरिक मनी बैक प्लान है।

आइए योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं देखें और देखें कि क्या आपको इस योजना में निवेश करना चाहिए।


एलआईसी जीवन शिरोमणि: मुख्य विशेषताएं (LIC Jeevan Shiromani: Complete Information in Hindi)

  1. प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): 18 वर्ष ।
  2. प्रवेश के लिए अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 55 वर्ष (14 साल की पॉलिसी अवधि के लिए), 51 वर्ष ( 16 साल की पॉलिसी अवधि के लिए), 18 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए 48 साल, 45 साल (20 साल पॉलिसी की अवधि के लिए )।
  3. परिपक्वता के लिए अधिकतम अवधि (Maximum Age at Maturity): 69 वर्ष (14 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए), 67 वर्ष ( 16 वर्ष पॉलिसी अवधि के लिए ), 18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए 66 वर्ष, 65 वर्ष (20 साल की पॉलिसी अवधि के लिए)।
  4. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Basic Sum Assured): 1 करोड़ रुपये
  5. अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Basic Sum Assured): कोई सीमा नहीं । बीमित रकम में वृद्धि 5 लाख रुपये के गुणकों में होगी (multiples of Rs 5 lacs)।
  6. पॉलिसी अवधि (Policy Term): 14, 16, 18 और 20 वर्ष
  7. प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term): पॉलिसी अवधि में से 4 वर्ष कम कर लें । उदाहरण – 14 साल की पॉलिसी अवधि के लिए, प्रीमियम भुगतान अवधि 10 साल होगी।
  8. गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition): पहले पांच वर्षों के लिए 50 रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि के लिए)। छठे वर्ष से प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत तक 55 रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि के लिए) । ध्यान दें आपके हाथ में पैसा केवल परिपक्वता के समय (पालिसी अवधि की समाप्ति) ही आता  है।
  9. गंभीर बीमारी के लिए कवर (Inbuilt Critical Illness Cover)
  10. सेटलमेंट विकल्प (Settlement Option) इस बारे में बाद में चर्चा करेंगे|
  11. आप इस पालिसी से लोन ले सकते हैं|
  12. भुगतान के मोड और ज्यादा बीमा लेने के आधार पर कुछ छूठ (rebate) दी गयी है।

LIC jeevan shiromani hindi एलआईसी जीवन शिरोमणि रिटर्न


एलआईसी जीवन शिरोमणि: मृत्यु लाभ (LIC Jeevan Shiromani: Death Benefit)

पहले पांच वर्षों के दौरान मृत्यु / मृत्यु की स्थिति में (Death before 5 years): मृत्यु पर बीमित राशि (Sum Assured on Death) + जमा गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Additions)

पांच वर्ष की समाप्ति के बाद मृत्यु (परिपक्वता से पहले) (Death after 5 years but before policy maturity): मृत्यु पर बीमित राशि (Sum Assured on Death) + जमा गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Additions) + लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition, if any)

Sum Assured on Death (मृत्यु पर बीमित राशि) निम्न लिखे तीन राशियों में सबसे अधिक (highest) होगी |

  1. 10 बार वार्षिक प्रीमियम (10 times annual premium), इससे यह भी सुनिश्चित होता है की पालिसी मेच्योरिटी पर मिलने वाली राशि कर मुक्त है
  2. परिपक्वता पर बीमित राशि (Sum Assured on Maturity)
  3. मूल बीमित राशि का 125% (125% of Basic Sum Assured)

एलआईसी जीवन शिरोमणि: मनीबैक बेनिफिट (LIC Jeevan Shiromani: Survival / Money Back Benefit)

एलआईसी जीवन शिरोमणि एक मनी बेक प्लान है। इसका मतलब है कि आपको पालिसी मेच्योरिटी से पहले भी कुछ राशि मिलती है| कितनी राशि मिलेगी, यह निर्भर करेगा आपकी पालिसी की अवधि (policy term) पर|

आईये देखते हैं|

14 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए: दसवें (10th)  और बारहवें (12th) पॉलिसी वर्ष के अंत में बीमा राशि (Sum Assured) का 30%

16 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए: बारहवें (12th) और चौदहवें (14th) पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रत्येक के 35% बीमा राशि

18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: चौदहवें (14th) और सोलहवें (16th) पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रत्येक बीमित रकम का 40%

20 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए: सोलहवें (16th) और अठारहवें (18th) पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रत्येक बीमित रकम का 45%


एलआईसी जीवन शिरोमणि: परिपक्वता लाभ LIC Jeevan Shiromani: Maturity Benefit)

14 वर्षों की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 40% (40% of Basic Sum Assured) + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition)  + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

16 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 30% + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition) + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 20% + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition) + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

20 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 10% + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition) + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

ध्यान दें कि गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) हर वर्ष लागू होती हैं।

पहले 5 पालिसी वर्षों में (For first five years): 50 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि

उसके बाद, प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत तक (From 6th year till the end of Premium Payment Term): 55 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि

एक बात और, गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) केवल आपकी पालिसी में जुड़ते जाते हैं| भुगतान केवल पालिसी मेच्योरिटी या धारक की मृत्यु के समय ही होता है|

लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) केवल पालिसी मेच्योरिटी या धारक की मृत्यु के वर्ष में ही लागू होता है (हर वर्ष नहीं)| और यह भी तब की जब आपकी पालिसी कम से कम 5 साल पुरानी हो|

LIC jeevan shiromani hindi एलआईसी जीवन शिरोमणि रिटर्न


एलआईसी जीवन शिरोमणि: रिटर्न कितना मिलता है? (LIC Jeevan Shiromani: Return)

आप देख सकते हैं की रिटर्न का कुछ हिस्सा गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) की वजह से आता है| गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) कितनी मिलेगी, यह आपको पालिसी लेते समय ही पता होता है|

रिटर्न का दूसरा हिस्सा लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) के कारण आता है| इसके बारे में आपको नहीं पा होता| यह कितना मिलेगा, यह निर्भर करता है एलआईसी के परफॉरमेंस पर| इसका मतलब, कहीं न कहीं यह थोडा आपकी किस्मत पर भी निर्भर करेगा|

तो अब अगर रिटर्न का अंदाजा लेना है, तो लॉयल्टी वृद्धि की कुछ वैल्यू माननी (assume) पड़ेगी| मेरे अनुसार बेहतर होगा की में आपको loyalty वृद्धि की कई वैल्यू के साथ रिटर्न दिखायूं| उसके बाद तो आप खुद ही फैसला कर सकते हैं|

आईये एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

एक 40 वर्षीय व्यक्ति के लिए 1 करोड़ रुपये के बीमा का प्रीमियम 7.41 लाख रुपये होगा| पालिसी अवधि 20वर्ष है|

प्रीमियम पर रिबेट के बाद और गस्त लगने के बाद प्रीमियम होगा 7.53 लाख रुपये| यह प्रीमियम पहले वर्ष का है| दूसरे वर्ष से GST कम लगेगा और आपका प्रीमियम होगा 7.43 लाख रुपये| आपको 16 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा|

आप देख सकते हैं की इतना प्रीमियम देना सबके बस की बात नहीं है| एक बात और, एलआईसी जीवन शिरोमणि में आप एक करोड़ रुपये से कम का बीमा नहीं ले सकते|


गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) की गणना कैसे होगी

आपको पहले पांच वर्षों के लिए बीमित रकम के 50 रुपये प्रति 1,000 रुपये मिलते हैं। इसका मतलब है कि पहले पांच वर्षों के लिए 5 लाख (50 / 1,000 * 1 करोड़) प्रति वर्ष का GA जुड़ता रहेगा।

5 साल के हो गए: 5 X 5 = 25 लाख रुपये

शेष ग्यारह वर्षों (16-5) के लिए, आपको प्रत्येक वर्ष 5.5 लाख रुपये (बीमित रकम का 55 रुपये प्रति हजार) मिलता है|

11 वर्षों के हो गए: 5.5 X 11: 60.5 लाख रुपये

कुल मिला कर हुए: 25 + 60.5 = 85.5 लाख रुपये

यह राशि मिलेगी आपको पालिसी मेच्योरिटी के समय|

ध्यान दें कि हर साल आपको GA का भुगतान नहीं किया जाता है, यह बस आपकी पालिसी में जुड़ते रहते हैं।


लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) की गणना

अब यह एक समस्या है| मुझे कुछ अनुमान लेना होगा और में उसके अनुसार आपको संभावित रिटर्न दिखाऊंगा|

ध्यान दें लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) की वैल्यू जितनी ज्यादा होगी, उतने बेहतर आपके रिटर्न होंगे| इसलिए बिक्री के समय LA की ज्यादा वैल्यू बता कर आपको बेवकूफ बनाया जा सकता है|

LIC jeevan shiromani hindi एलआईसी जीवन शिरोमणि रिटर्न

अब आप ही फैसला करें की यह रिटर्न अच्छे हैं या नहीं| मेरे अनुसार तो रिटर्न अच्छे नहीं हैं|

आप टर्म इंश्योरेंस प्लान इस्तेमाल कर और पीपीएफ या इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड  में निवेश करके इससे कहीं बेहतर रिटर्न पा सकते हैं|


एलआईसी जीवन शिरोमणि: क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट (LIC Jeevan Shiromani: Critical Illness Benefit)

यदि आपको 15 गंभीर बीमारियों में से किसी से भी ग्रस्त (diagnosed) पाए जाते हैं , तो आपको मूल बीमा राशि का 10% मिलेगा। एक करोड़ रुपये के मूल बीमित राशि वाली पॉलिसी के लिए, यदि आप में किसी गंभीर बीमारी का diagnosis हुआ है तो आपको 10 लाख रुपये (10% X 1 करोड़) मिलेंगे।

ध्यान दें यह राशि आपको दे दी जायेगी जैसे की पता चलेगा की आपको कोई गंभीर बीमारी है| इसका इलाज़ के खर्चे से कोई मतलब नहीं है|

साथ ही ऐसी स्तिथि में आपके पास 2 वर्ष तक प्रीमियम स्थगित करने का विकल्प है| दो वर्ष बाद आप पुराने प्रीमियम बिना किसी ब्याज के जमा कर सकते हैं|

आपके पास एक दूसरे चिकित्सकीय राय (Second medical opinion) का विकल्प भी है|

निर्दिष्ट गंभीर बीमारियों में कैंसर, दिल का दौरा (मायोकार्डिअल इन्फ़क्शन), किडनी फेलियर, ऑर्गन फेलियर आदि शामिल हैं। पूरी लिस्ट आप यहाँ देख सकते हैं|

क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान में तीव्रता (severity) और वेटिंग पीरियड का भी जिक्र होता है|

जैसे की हो सकता है, की आपका डॉक्टर कहे की आपको हार्ट अटैक आया है, पर इंश्योरेंस पालिसी के अनुसार शायद आपको हार्ट अटैक न आया हो| ऐसी स्तिथि में आपको फायदा नहीं मिलेगा|

इससे कई बार काफी परेशानी हो सकती है और क्लेम रिजेक्ट हो सकते हैं।

मेरा मतलब यह नहीं है की आप क्रिटिकल इलनेस प्लान न लें| एलआईसी जीवन शिरोमणि में तो यह कवर आपको मिल ही रहा है (बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के)| मेरा मतलब केवल यही है की क्रिटिकल इलनेस प्लान (या राइडर) में काफी उलझन हो सकती है|

एक बात और, क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट आप पूरी पालिसी अवधि में केवल एक बार ले सकते हैं|


एलआईसी जीवन शिरोमणि: सेटलमेंट विकल्प (LIC Jeevan Shiromani: Settlement Option)

आपके पास मेच्योरिटी के समय या धारक की मृत्यु का समय पैसा एक मुश्त लेने की बजाय किश्तों में लेने का विकल्प है|

आप 5, 10 या 15 वर्षों तक किश्त ले सकते हैं| आपके पास मासिक, तिमाही, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक किश्तों में लाभ लेने का विकल्प है|

किस्त कितनी होगी, यह निर्भर करेगा

  1. परिपक्वता / मृत्यु लाभ राशि पर
  2. किश्तों की अवधि (5, 10 या 15 वर्ष) पर
  3. एलआईसी द्वारा निर्धारित ब्याज दर पर

यदि आप सेटलमेंट विकल्प को चुनते हैं, तो मेरे अनुसार यह कोई अच्छा फैसला नहीं होगा।

आप ब्याज काफी कम होने की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे आपकी किश्त अपने आप काफी कम हो जायेगी|

आप एलआईसी जीवन शिरोमणि के बारे में अधिक जानकारी एलआईसी की वेबसाइट पर पा सकते हैं|


क्या आपको एलआईसी जीवन शिरोमणि में निवेश करना चाहिए?

मेरे अनुसार एलआईसी जीवन शिरोमणि में निवेश न करें|

सच बतायूं तो यह प्लान वैसे भी ज़्यादातर लोगों की पहुँच से बाहर है| इतना प्रीमियम काफी पैसे वाले लोग (High Networth Individual) ही दे सकते हैं| तो मेरे जैसे लोगों को फैसला करने की ज़रुरत भी नहीं है|

आप इस प्लान में कवर तो ज्यादा ले सकते हैं पर रिटर्न बहुत ही कम मिलेंगे|

मेरे अनुसार टर्म प्लान खरीदें| बची हुई राशि PPF या इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करें| रिटर्न बेहतर मिलने की उम्मीद कर सकते हैं| अगर आपको क्रिटिकल इलनेस प्लान भी लेना है, तो वह आप अलग से भी खरीद सकते हैं|

मर्ज़ी आपकी है|

क्या आप एलआईसी जीवन शिरोमणि में निवेश करेंगे?


एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Source: www.PersonalFinancePlan.in

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: LIC Jeevan Shiromani, LIC Jeevan Shiromani in hindi, एलआईसी जीवन शिरोमणि, एलआईसी जीवन शिरोमणि रिटर्न

एलआईसी न्यू बीमा बचत (प्लान 816) की पूरी जानकारी (LIC New Bima Bachat in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

अगर मैं आपसे कहूं की आपके इंश्योरेंस प्लान की मेच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि पर आपको टैक्स देना होगा, तो क्या आप ऐसे प्लान में निवेश करेंगे?

शायद नहीं|

आज मैं ऐसे ही एक जीवन बीमा प्लान के बारे में बात करूंगा|

आज चर्चा करेंगे एलआईसी न्यू बीमा बचत (LIC New Bima Bachat) प्लान के बारे में|

एलआईसी न्यू बीमा बचत (प्लान 816)  LIC New Bima Bachat in Hindi

एलआईसी न्यू बीमा बचत एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। इसका मतलब की आपको केवल एक बार (पालिसी लेते समय) ही प्रीमियम देना होता है|

साथ ही एलआईसी न्यू बीमा बचत एक सहभागी पारंपरिक जीवन (traditional non-linked participating plan) बीमा योजना है।

एलआईसी न्यू बीमा बचत प्लान एक मनी बेक (money back) प्लान हैं जिसमें आपको समय समय पर कुछ राशि मिलती रहती है|

पॉलिसी अवधि : 9, 12  या 15 वर्ष हो सकती है|

अधिकतम बीमित राशि पर कोई सीमा नहीं है|

एलआईसी न्यू बीमा बचत प्लान के लाभ (LIC New Bima Bachat: Survival and Maturity Benefits)

अब यह आपकी पालिसी अवधि पर निर्भर करते हैं|

  • पॉलिसी अवधि 9 वर्ष: तीसरे और छठे पॉलिसी वर्ष के अंत में बीमित रकम का 15% (15% of Sum Assured at the end of 3rd and 6th policy years)
  • पॉलिसी अवधि 12 वर्ष: तीसरे, छठे और नौवें पॉलिसी वर्ष के अंत में बीमित रकम का 15% (15% of Sum Assured at the end of 3rd, 6th and 9th policy years)
  • पॉलिसी अवधि 15 वर्ष: तीसरे, छठे, नौवें और बारहवें पॉलिसी वर्ष के अंत में बीमित रकम का 15% (15% of Sum Assured at the end of 3rd, 6th, 9th and 12th policy years)

पालिसी की परिपक्वता पर क्या लाभ मिलेगा?

आपको आपका प्रीमियम (प्रीमियम की किश्त जो आपने पालिसी एते समय दी थी| साथ ही आपको loyalty addition (निष्ठां वृद्धि) भी परिपक्वता के समय दी जायेगी|

एलआईसी न्यू बीमा बचत प्लान: मृत्यु लाभ (LIC New Bima Bachat: Death Benefit)

  • 5 वर्षों के भीतर मौत की स्थिति में, नामांकित व्यक्ति को बीमित राशि (Sum Assured) दी जायेगी।
  • 5 वर्षों के बाद मृत्यु की स्थिति में, नामांकित व्यक्ति को बीमित रकम के साथ लॉयल्टी वृद्धि भी दी जायेगी| (Sum Assured + Loyalty Addition)

प्लान के बारे में अधिक जानकारी आप एलआईसी की वेबसाइट पर पा सकते हैं|

एलआईसी न्यू बीमा बचत में रिटर्न कितना मिलेगा?

देखिये एलाईसी न्यू बीमा बचत एक पारंपरिक जीवन बीमा उत्पाद है|

इसीलिए ज्यादा रिटर्न की अपेक्षा तो आप नहीं कर सकते|

टैक्स से पहले आप 5-7% p.a. रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं|

पर इस प्लान एक और भी बड़ी समस्या है| आईये देखते हैं|

क्या आप टैक्स बचाने के लिए जीवन बीमा खरीदते हैं?

बहुत सारे लोग धारा 80 सी (Section 80C) के तहत टैक्स बचाने के लिए जीवन बीमा योजना खरीदते हैं।

पर आप प्रीमियम भुगतान के लिए कितना टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं, इस बात की एक सीमा है|

एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

एलआईसी बीमा बचत प्लान (15 वर्ष की पालिसी अवधि) के लिए एक 30 वर्षीय व्यक्ति को तकरीबन 81,000 का प्रीमियम भरना होगा|

आप एलआईसी न्यू बीमा बचत प्रीमियम कैलकुलेटर यहाँ पर देख सकते हैं|

धारा 80 सी के तहत वार्षिक प्रीमियम के भुगतान के लिए आपका टैक्स बेनिफिट  प्रीमियम राशि या बीमा राशि का 10% (इनमें से जो भी कम है), उस पर सीमित है| Tax Benefit capped at lower of (Annual Premium, 10% of Death Benefit)

तो इस स्तिथि में आपको पूरे 81,000 के प्रीमियम पर टैक्स बेनिफिट नहीं मिलेगा|

बीमा राशि का 10 प्रतिशत केवल 10,000 रुपये हैं| (10% * 1 लाख रुपये)

आपको टैक्स बेनिफिट केवल 10,000 रुपये का ही मिलेगा|

 शायद आपके टैक्स बचाने की सीमा पहले ही खत्म हो गयी हो| तो आप कह सकते हैं की आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता |

 इसके बावजूद भी अभी आपकी परेशानी खत्म नहीं हुई|

 आपको मिलने वाली राशि का क्या होगा?

अमूमन लाइफ इंश्योरेंस से मिलने वाली राशि पर कोई टैक्स नहीं देना होता|

पर ऐसा हेशा नहीं होता|

इस बात के लिए भी आयकर के कुछ नियम हैं|

आयकर अधिनियम की धारा 10 (10 डी) के तहत, यह स्पष्ट रूप से बताया गया  है कि अगर जीवन बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम बीमित रकम के 10% से अधिक है, तो ऐसी जीवन बीमा योजना से आय कर से छूट नहीं मिलती है।

और हम देख चुके हैं की एलआईसी न्यू बीमा बचत में प्रीमियम बीमा राशि के 10 प्रतिशत से अधिक है|

इसका मतलब यह हुआ की आपको एलआईसी न्यू जीवन बीमा बचत से मिलने वाली राशि पर टैक्स देना पड़ेगा|

ध्यान दें, ऐसी समस्या ज़्यादातर सिंगल प्रीमियम प्लान में हो जाती है| आपको केवल एक बार भुगतान करना होता है, इसीलिए राशि बहुत बड़ी हो जाती है|

अगर आप सोच रहे है की आप आयकर विभाग को इस राशि के बारे में नहीं बताएँगे, तो जान लिए की इंश्योरेंस कंपनी आपको TDS (टीडीएस) काट कर पैसा देगी| तो आयकर विभाग को इस राशि के बारे में अपने आप पता चल जाएगा|

ध्यान दे मृत्यु के समय मिलने वाली राशि (मृत्यु लाभ) पर अभी भी कोई टैक्स नहीं देना होगा|

आपको क्या करना चाहिए?

देखिये मैं तो कभी भी पारंपरिक जीवन बीमा योजनायों का पक्षधर नहीं रहा|

कम जीवन बीमा मिलता है और रिटर्न भी कम होते हैं|

एलआईसी न्यू बिमा बचत कुछ अलग नहीं है|

साथ ही यहाँ पर आपको टैक्स बेनिफिट भी कम मिलेगा और मिलने वाली राशि पर टैक्स भी देना होगा|

हुआ ना, करेला वो भी नीम चढ़ा|

अगर आप अभी भी एलआईसी न्यू बीमा बचत प्लान खरीदना चाहते हैं, तो आपकी मर्ज़ी|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: LIC New Bima Bachat in Hindi, एलआईसी न्यू बीमा बचत, एलआईसी न्यू बीमा बचत जानकारी

एलआईसी जीवन तरुण (प्लान 834) की पूरी जानकारी (LIC Jeevan Tarun in Hindi)

Last updated: अक्टूबर 10, 2018 | by दीपेश 8 Comments

हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए अच्छे से अच्छा करना चाहता है| इसीलिए बच्चों की पढाई के लिए निवेश करना सभी के लिए प्राथमिकता होती है|

एलआईसी का भी ऐसा एक प्लान है, जो की इन्ही ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है| मैं बात कर रहा हूँ एलआईसी जीवन तरुण के बारे में|

आज मैं चर्चा करूंगा LIC Jeevan Tarun (एलआईसी जीवन तरुण) प्लान के बारे में| इस पालिसी के बारे में गहराई से जानेंगे और देखेंगे की क्या आपको ऐसी पालिसी में निवेश करना चाहिए|

एलआईसी जीवन तरुण (प्लान 834) (LIC Jeevan Tarun in Hindi)

एलआईसी जीवन तरुण एक सहभागी गैर-लिंक्ड सीमित प्रीमियम भुगतान (non-linked participating limited premium plan) योजना है|

  1. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Sum Assured): 75,000 रुपये
  2. अधिकतम बीमा राशि (Maximum Sum Assured): कोई सीमा नहीं
  3. प्रवेश न्यूनतम आयु (Minimum Age at Entry): 90 दिन (आपके बच्चे के आयु)
  4. प्रवेश में अधिकतम आयु (Maxmium Age at Entry): 12 वर्ष
  5. पालिसी परिपक्वता के समय आयु (Age at Policy Maturity): 25 वर्ष (इसका मतलब पालिसी आपके बच्चे के 25 वर्ष के आयु पूरी करने पर होगी)
  6. पालिसी अवधि (Policy Term) : 25 वर्ष – प्रवेश आयु (इसका मतलब पालिसी खरीदते समय अगर आपके बच्चे की आयु 8 वर्ष है, तो पालिसी अवधि 17 वर्ष होगी)
  7. प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term) : 20 वर्ष – प्रवेश आयु (इसका मतलब पालिसी खरीदते समय अगर आपके बच्चे की आयु 8 वर्ष है, तो पालिसी अवधि 12 वर्ष होगी)
  8. पालिसी से लोन की सुविधा उपलब्ध है| यह जानने के लिए की एलआईसी पालिसी से लोन कैसे लें, आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं|

एक और उदहारण लें तो, अगर आपके बच्चे की आयु पालिसी लेते समय 4 वर्ष है, तो आपको 16 साल के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होगा और योजना 21 साल बाद परिपक्व हो जाएगी (आपके बच्चे की 25 वर्ष की आयु होने के बाद)।

पालिसी के तहत आपके बच्चे को 20 से 20 वर्ष की आयु तक उसे कुछ रकम दी जायेगी| साथ ही पालिसी मेच्योरिटी के समय (25 वर्ष का होने पर) भी उस कुछ राशि दी जायेगी| इस बारे में हम गहराई से जानेंगे जब एलआईसी के परिपक्वता लाभ पर चर्चा करेंगे|
आप LIC Jeevan Tarun के बारे में अधिक जानकारी LIC की वेबसाइट पर पा सकते हैं|

एलआईसी जीवन तरुण : सरवाईवल बेनिफिट / परिपक्वता लाभ (Survival Benefit/Maturity Benefit)

अब क्योंकि एलआईसी जीवन तरुण एक मनी बैक प्लान (money back plan) है, इसलिए परिपक्वता से पहले भी आपके बच्चे को कुछ रकम दी जायेगी|

20 से 24 वर्ष के आयु तक (कुल मिला कर 5 साल के लिए) कुछ राशि दी जायेगी| इसे आप survival बेनिफिट समझ सकते हैं| यह सुविधा इसलिए प्रदान की गयी है क्योंकि आपके बच्चे की पढाई या शादी का खर्चा 25 वर्ष की आयु से पहले भी आ सकता है|

साथ ही पालिसी की परिपक्वता के समय (25 वर्ष की आयु का होने पर) उसे परिपक्वता लाभ दिया जाएगा|

आप चार विकल्पों में से एक चुन सकते हैं।

LIC Jeevan Tarun एलआईसी जीवन तरुण hindi

तो आप देख सकते हैं की चारों विकल्पों में आपको बीमा राशि का 100% प्रतिशत ही दिया जाता है| बस यह राशि कब मिलेगी, यह इन चारों विकल्पों में बदल जाता है|

विकल्प 4 में, बीमा कंपनी 5 वर्षों के लिए 20 वर्ष की आयु (20 वर्ष की उम्र होने के बाद पॉलिसी की वर्षगांठ पर) पूरा होने के बाद हर साल बीमित रकम का 15% का भुगतान करेगी। बचा हुआ 25% शेष योजना परिपक्वता पर भुगतान किया जाएगा।

जाहिर है की इन चारों विकल्पों का प्रीमियम भी अलग होगा| सबसे कम प्रीमियम पहले विकल्प का होगा और सबसे ज्यादा प्रीमियम होगा चौथे विकल्प का| आप एलआईसी जीवन तरुण प्रीमियम कैलकुलेटर यहाँ पर देख सकते हैं|

ध्यान आपका परिपक्वता लाभ इतना ही नहीं है| इसके अलावा आपको हर वर्ष सरल प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) और पालिसी मेच्योरिटी के समय Final Additional bonus (FAB या अंतिम अतिरिक्त बोनस) भी मिलेगा|

एक बात का ध्यान दें की सरल प्रत्यावर्ती बोनस की घोषणा तो हर वर्ष होती है परन्तु मिलता वह आपको केवल पालिसी मेच्योरिटी के समय ही है| अंतिम अतिरिक्त बोनस (FAB) की घोषणा पालिसी मेच्योरिटी के वर्ष ही होती है|

सरल प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) और Final Additional bonus (FAB या अंतिम अतिरिक्त बोनस) के बारे में विस्तार से चर्चा मैंने इस पोस्ट में करी है

एलआईसी जीवन तरुण: मृत्यु लाभ (LIC Jeevan Tarun: Death Benefit)

जीवन कवर आपके बच्चे की आयु पर है |

मृत्यु लाभ जोखिम के प्रारंभ की तारीख (Risk Commencement Date) पर निर्भर करता है।

जोखिम बच्चे के 8 वर्ष की आयु होने पर या पालिसी लेने के दो वर्ष के बाद (जो भी पहले हो जाए) पर शुरू होगा|

यदि पॉलिसीधारक (बच्चे) की मृत्यु जोखिम के प्रारंभ होने से पहले हो जाती है (death before risk commencement date), तो एलआईसी केवल भुगतान किये गए प्रीमियम लौटा देगा। एलआईसी बीमा राशि का भुगतान नहीं करेगा।

यदि बच्चे की मृत्यु जोखिम के प्रारंभ होने के बाद होती है(death after risk commencement date), तो आपको बीमित रकम का 125% + निहित प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) मिलेगा |

आप चाहें तो, एलआईसी प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर (LIC Premium Waiver Benefit Rider: UIN: 512B204V01) इस प्लान में जोड़ सकते हैं|

ऐसा करने पर आपकी मृत्यु होने पर भविष्य के सारे प्रीमियम माफ़ कर दिए जायेंगे| इसका मतलब आपकी अनुपस्तिथि में आपके परिवार को इस प्लान का कोई प्रीमियम नहीं देना होगा और योजना के अनुसार आपके बच्चे को 20 से 25 वर्ष की आयु में राशि दी जायेगी|

पर हाँ, यह राइडर लेने की लिए आपको अतिरिक्त प्रीमियम देना होगा|

क्या आपको अपने बच्चे के लिए एलआईसी जीवन तरुण लेना चाहिए?

LIC Jeevan Tarun में कुछ समस्याएं हैं|

जीवन बीमा आपके बच्चे के जीवन पर है| मुझे बच्चे के लिए जावन बीमा लेने का कोई भी फायदा समझ नहीं आता| बीमा बच्चे का माता-पिता (के जीवन) को लेना चाहिए, जिससे की उनके न रहने पर आर्थिक समस्यायों की वजह से उनकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े|

अगर आपको कुछ हो गया तो,  इस पालिसी से कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि बीमा तो आपके बच्चे के जीवन पर है|

आपकी अनुपस्तिथि में इस प्लान के प्रीमियम कौन भरेगा और प्रीमियम नहीं भरेंगे तो पालिसी अपने आप लैप्स हो जायेगी|
बच्चे के जीवन पर बीमा लेने से शायद थोड़े रिटर्न बेहतर होंगे, पर तब भी मेरे अनुसार ऐसे जीवन बीमा प्लान का कोई भी फायदा नहीं है|

इसीलिए मेरे अनुसार एलआईसी जीवन तरुण को लेना एक अच्छा निर्णय नहीं होगा|

अगर तब भी आप यह पलना लेना चाहते हैं, एलआईसी प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर (LIC Premium Waiver Benefit Rider: UIN: 512B204V01) को अपने प्लान के साथ अवश्य जोडें| आपकी अनुपस्तिथि में कम से कम प्रीमियम की चिंता तो नहीं करनी होगी|

रिटर्न भी कम मिलेगा |
अब यह सभी पारंपरिक जीवन बीमा (Traditional Life Insurance Plan) के साथ समस्या है|

एलआईसी जीवन तरुण कोई अपवाद नहीं है|

वैसे तो रिटर्न एलआईसी द्वारा घोषित रिटर्न पर निर्भर करता है| परन्तु आपको इस प्लान में 6-7% p.a. से ज्यादा रिटर्न नहीं मिलेगा|

और यह रिटर्न भी एलआईसी प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर (LIC Premium Waiver Benefit Rider: UIN: 512B204V01) लेने से पहले है| अब क्योंकि एलआईसी जीवन तरुण को इस राइडर के बिना लेना बेवकूफी है और इस राइडर की भी कुछ लागत होगी, तो आपके रिटर्न और भी कम हो जायेंगे|

अब आप ही देखिये क्या एक लम्बी अवधि के निव्वेश के लिए 5-7% p.a. रिटर्न काफी है|

मेरे अनुसार तो नहीं है|

पढ़ें: LIC Jeevan Shanti (एलआईसी जीवन शांति): LIC का नया सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान

आपको क्या करना चाहिए?

मेरे अनुसार आपको एलआईसी जीवन तरुण में निवेश नहीं करना चाहिए| बच्चे के जावन पर बीमा लेने का कोई फायदा नहीं है| रिटर्न भी अच्छे नहीं मिलेंगे|

बेहतर होगा की आप अपने लिए जावन बीमा लें| टर्म इंश्योरेंस प्लान लेना चाहिए| सस्ता भी पड़ेगा और आपको जीवन बीमा भी पर्याप्त मिल सकता है|

बच्चे की पढाई के निवेश के लिए आप पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना या किसी और जगह निवेश कर सकते हैं| अब क्योंकि बच्चे की उच्च शिक्षा में अभी काफी समय है, तो आप कुछ निवेश इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड में भी कर सकते हैं|

जी हाँ, आप अपने बच्चे के लिए पीपीएफ खाता खोल सकते हैं|

पढ़ें: क्या आपको अपने बच्चों के लिए पीपीएफ खाता खोलना चाहिए?

परन्तु अगर आपने एलआईसी जीवन तरुण को लेने का मनन बना लिया है, तो उस प्लान में एलआईसी प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर (LIC Premium Waiver Benefit Rider: UIN: 512B204V01) को जोड़ना न भूलें|

सौजन्य: www.PersonalFinancePlan.in

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी जीवन शांति (LIC Jeevan Shanti): LIC का नया सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान

एलआईसी जीवन अक्षय (LIC Jeevan Akshay): एक बार प्रीमियम, पूरे जीवन पेंशन

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: Lic Jeevan tarun in hindi, एलआईसी जीवन तरुण, एलआईसी जीवन तरुण पूरी जानकारी, एलआईसी जीवन तरुण प्रीमियम कैलकुलेटर, जीवन तरुण 834, जीवन तरुण पालिसी, जीवन तरुण प्लान

एलआईसी न्यू एंडॉमेंट प्लान (प्लान 814): पूरी जानकारी (LIC New Endowment Plan in Hindi)

Last updated: दिसम्बर 22, 2017 | by दीपेश 36 Comments

इस पोस्ट में मैं एलआईसी न्यू एन्डोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan) पर चर्चा करूंगा| हम लोग जानेंगे इस प्लान के बारे में गहराई से| यह भी देखेंगे की क्या आपको ऐसे प्लान में निवेश करना चाहिए|

एलआईसी नई एंडॉमेंट प्लान (प्लान संख्या 814) एक पारंपरिक सहभागी गैर-लिंक लाइफ इंश्योरेंस (Non-linked participating life insurance plan) प्लान है।

एलआईसी न्यू एंडॉमेंट प्लान (प्लान 814): पूरी जानकारी और समीक्षा (LIC New Endowment Plan in Hindi)

  • न्यूनतम बीमित रकम (Minimum Sum Assured): 1 लाख रुपये
  • अधिकतम बीमा राशि (Maximum Sum Assured): कोई सीमा नहीं
  • न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum Entry Age): 8 वर्ष
  • अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age): 55 वर्ष
  • पॉलिसी अवधि (Policy term): 12 से 35 वर्ष
  • प्रीमियम भुगतान टर्म पॉलिसी  टर्म के समान है। Premium payment term equal to policy term
  • परिपक्वता पर अधिकतम आयु (Maximum Age at maturity): 75 वर्ष
  • उच्च बीमा राशि लेने पर प्रीमियम पर छूट (rebate) भी है|
  • लोन सुविधा उपलब्ध है|

पढ़ें: कैसे लें अपनी LIC पालिसी से लोन?

 

एलआईसी न्यू एंडॉमेंट प्लान: परिपक्वता  लाभ (LIC New Endowment Plan: Maturity Benefit)

आप पॉलिसी की अवधि तक  वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करते हैं|

अगर आप पॉलिसी अवधि से दौरान धारक की मृत्यु नहीं होती , तो आपको बीमित राशि (Sum Assured) + वेस्टेड साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) मिलता है|

Maturity Benefit = Sum Assured + Vested Simple Reversionary Bonus + Final Additional Bonus

Simple Reversionary Bonus या सालाना बोनस की घोषणा तो हर साल होती है परन्तु यह आपको मिलता पालिसी अवधि की समाप्ति पर ही है| तब तक आपकी पालिसी में जुड़ता रहता है|

इसका मतलब की घोषित बोनस से आप के हाथ में कुछ भी नहीं आता| आप इस राशि को परिपक्वता के समय ही प्राप्त करते हैं और आप बोनस राशि पर कोई भी रिटर्न नहीं मिलता।

मान लिए आपके पास 10 लाख रुपये का बीमा (Sum Assured) है, और LIC आपकी पालिसी के लिए 45  रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा) के बोनस की घोषणा करता है| ऐसी स्तिथि में आपको 45,000 रुपये (45*10 लाख/1,000 = 45,000) का bonus मिलेगा|

जैसा की ऊपर लिखा है यह राशि आपको अभी नहीं मिलेगी| पालिसी मेच्योर होने पर मिलेगी| बस आपकी पालिसी में जुड़ जाएगा| एक बात और इस bonus पर आपको कोई रिटर्न नहीं मिलेगा|

Final Additional Bonus (अंतिम अतिरिक्त बोनस) आपको जिस साल में पालिसी मेच्योर हो रही है (या फिर जिस वर्ष में धारक की मृत्यु होती है), केवल उसी वर्ष ही मिलता है|

इस बात पर ध्यान दें की बोनस की कोई गारंटी नहीं हैं| हर साल मिलने वाले बोनस (घोषित बोनस) की राशि बदल सकती है|

एलआईसी नई एंडॉमेंट योजना (LIC New Endowment Plan) कैसे काम करती है?

एक उदाहरण से समझते हैं|

हर साल, एलआईसी एक सरल प्रत्यावर्ती (reversionary) बोनस की घोषणा करता है| यह बोनस बीमित रकम के प्रति हजार  के अनुसार दिया जाता है। इसलिए, अगर योजना के तहत बीमित रकम (लाइफ कवर) 10 लाख रुपये है और एलआईसी ने बीमित रकम के लिए 40 रुपये प्रति हज़ार रूपये के प्रतिवर्ती बोनस की घोषणा की है, तो आपका बोनस उस वर्ष के लिए 40,000 (40 * 10 लाख / 1,000) होगा।

अगर पालिसी अवधि 20 साल है और हर वर्ष 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि का बोनस दिया जाता है, तो परिपक्वता के समय आपका बोनस हो गया 8 लाख रुपये (प्रति वर्ष 20 * 40,000)|

इसके अलावा, आपको अंतिम अतिरिक्त बोनस (FAB) भी मिलता है| हालांकि हर वर्ष FAB की घोषणा की जाती है, यह आपकी पॉलिसी पर केवल परिपक्वता / मृत्यु के वर्ष में लागू होती है|

इसलिए, यदि एलआईसी आपकी पालिसी की  मेच्योरिटी या निधन के वर्ष में किसी भी अतिरिक्त बोनस (FAB) की घोषणा नहीं करता है, तो आप (या आपके नामांकित व्यक्ति) को अंतिम अतिरिक्त बोनस नहीं मिलता है। FAB भी बीमित रकम और पॉलिसी अवधि पर निर्भर करता है।

मान लेते है कि जिस वर्ष आपकी पालिसी मेच्योर हुई उस वर्ष एलआईसी ने 200 रुपये प्रति हजार बीमित रकम के FAB की घोषणा की। आपका अतिरिक्त बोनस हुआ, 2 लाख रुपये (200 * 10 लाख रुपये / 1000) होगा।

परिपक्वता राशि (maturity value)  = बीमित राशि + निहित साधारण रिवर्सरीरी बोनस + एफएबी = 10 लाख + 8 लाख + 2 लाख = 20 लाख रुपये

एलआईसी न्यू एंडॉमेंट प्लान: मृत्यु लाभ (LIC New Endowment Plan: Death Benefit)

पालिसी अवधि समाप्त होने से पहले मृत्यु होने पर नॉमिनी को

आपको बीमित राशि (Sum Assured) + वेस्टेड साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) मिलता है|

इसका मतलब जितना बोनस इकट्ठा हो चुका है, बीमा राशि में जोड़ कर दे दिया जाएगा| साथ ही जो फाइनल बोनस की घोषणा होगी, वह भी मिलेगा|

एलआईसी नई एंडॉमेंट योजना (LIC New Endowment Plan) में रिटर्न कैसा मिलता है?

ऊपर हमने देखा की कैसे आप अपनी परिपक्वता राशि कैलकुलेट कर सकते हैं| पर हमनें अभी यह नहीं देखा की रिटर्न कितना मिलता है|

आईये देखते हैं|

मैंने एक 35 वर्षीय व्यक्ति के लिए 10 लाख का बीमा चुना है| पॉलिसी अवधि 25 वर्ष है। आप एलआईसी की वेबसाइट पर जा कर LIC प्रीमियम कैलकुलेटर से अपना प्रीमियम चेक कर सकते हैं|

एक बात पर ध्यान दे की बोनस की राशि के बारे में आपको कुछ अंदाजा लेना होगा| अब मुझे यह तो नहीं पता की आपको बोनस कितना मिलेगा| इसीलिए मैंने अतिरिक्त बोनस की कई वैल्यू पर आपका रिटर्न निकालने की कोशिश करी है|

lic new endowment plan details in hindi premium calculator review एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान 814

आप देख सकते हैं की 25 वर्ष की लम्बी अवधि के लिए निवेश करने पर भी आपको 5-6% p.a. रिटर्न मिलेगा| यह रिटर्न एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए काफी कम है|

आपको क्या करना चाहिए?

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान में रिटर्न काफी कम हैं| साथ ही जीवन बीमा भी बहुत ज्यादा नहीं है| इसके अलावा अगर आपको बीच में किसी वजह प्लान छोड़ना हो, तो पेनल्टी भी काफी ज्यादा होती है|

बेहतर होता की आपने एक साधारण टर्म इंश्योरेंस प्लान लिया होता और बची हुई राशि को कहीं निवेश किया होता| आप पीपीएफ या म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश कर सकते थे|

आपको बीमा कवर भी ज्यादा मिलता और रिटर्न भी बेहतर होते|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: Financial Planning, LIC, Life Insurance Tagged With: Endowment plan hindi, LIC New Endowment plan 814 details in hindi, Lic new endowment plan in hindi, एलआईसी एंडोमेंट प्लान, एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान ८१४ इन हिंदी

एलआईसी आधार शिला जीवन बीमा (प्लान 844): समीक्षा (LIC Aadhaar Shila: Review)

Last updated: दिसम्बर 22, 2017 | by दीपेश Leave a Comment

एलआईसी आधार शिला और आधार स्तम्भ नामक दो जीवन बीमा योजनाएं एलआईसी ने इस वर्ष शुरू की हैं।

आधार स्तम्भ पुरुषों के लिए है और आधार शिला  महिलायों के लिए है| इन योजनाओं में भाग लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है।

मैंने पिछली पोस्ट में एलआईसी आधार स्तम्भ के बारे में चर्चा करी थी| आधार स्तम्भ और आधार शिला में कुछ ख़ास अंतर नहीं है, इसके अलावा की आधार स्तम्भ पुरुषों के लिए और आधार शिला महिलायों के लिए|

जानते है इस एलआईसी आधार शिला के बारे में गहराई से:

एलआईसी आधार शिला जीवन बीमा योजना: समीक्षा (LIC Aadhaar Shila: Review)

  • एलआईसी आधार शिला: यह केवल महिलायों के लिए उपलब्ध है ।
  • यह योजना एक एंडॉवमेंट प्लान है|
  • न्यूनतम बीमित रकम (Minimum Sum Assured): 75,000 रुपये
  • अधिकतम बीमा राशि (Maximum Sum Assured): 3,00,000 रुपये
  • न्यूनतम पॉलिसी अवधि (Minimum Policy Term): 10 वर्ष
  • अधिकतम पॉलिसी अवधि ((Maximum Policy Term): 20 वर्ष
  • प्रवेश पर न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age) : 8 वर्ष
  • प्रवेश पर अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 55 वर्ष
  • परिपक्वता (मेच्यूरिटी) पर अधिकतम आयु (Maximum Age at Maturity): 70 वर्ष
  • राइडर (वैकल्पिक): दुर्घटना बीमा ले सकते है।
  • लोन सुविधा उपलब्ध है|

पढ़ें: अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

पालिसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एलआईसी के वेबसाइट पर पा सकते हैं|

LIC Aadhaar Shila LIC Aadhaar Stambh Review एलआईसी आधार स्तम्भ एलआईसी आधार शिला

एलआईसी आधार शिला के तहत मृत्यु लाभ (LIC Aadhaar Shila: Death Benefit)

पॉलिसी के पहले पांच वर्षों के दौरान मृत्यु होने पर , नामांकित व्यक्ति को बीमा राशि का 110% राशि दी जायेगी|

पॉलिसी लेने  के 5 वर्षों के बाद और परिपक्वता से पहले मृत्यु होने पर  बीमा राशि  का 110% + लॉयल्टी एडिशन (loyalty addition)

Loyalty addition बीमा लेने के 5 साल बाद ही लागू होता है|

एलआईसी आधार शिला के तहत परिपक्वता लाभ (LIC Aadhaar Shila: Maturity Benefit)

मेच्योरिटी के समय (धारक की पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु नहीं हुई तो) बीमा राशि (Sum Assured) और लोयल्टीaddition (लाभ) पालिसी धारक को मिलता है ।

एलआईसी आधार शिला के तहत ऑटो कवर लाभ (LIC Aadhaar Shila: Auto Cover Benefit)

यदि पॉलिसी धारक जीवन बीमा प्रीमियम का भुगतान नहीं करता है (परन्तु 3 साल प्रीमियम दिया है), तो पॉलिसी को ‘पेड-अप पॉलिसी’ (paid-up policy) के रूप में बदल दी जायेगी। लेकिन, एलआईसी आधार शिला योजना के तहत पॉलिसीधारक को अगले 6 महीने तक पूरा बीमा मिलता है|

अगर कम से कम 5 साल तक प्रीमियम दिया है और फिर प्रीमियम का भुगतान नहीं किया है, तो अगले 2 वर्ष तो पूरा बीमा मिलता है|

भले ही नियमित प्रीमियम भुगतान नहीं किया गया है । इसे ही अवधि को ‘ऑटो कवर अवधि‘ कहा जाता है। अथार्थ बिना प्रीमियम दिए भी पूरा जीवन बीमा मिलता है|

इसका मतलब यह की अगर आपने प्रीमियम का भुगतान नहीं किया (परन्तु 3 साल प्रीमियम दिया है) और भुगतान की तारिख के 6 महीने के अन्दर धारक की मृत्यु हो जाती है, तब भी नॉमिनी को पूरी बीमा राशि मिलेगी|

और अगर 5 साल तक दिया था, तो अगले 2 साल तक मृत्यु होने पर पूरा मृत्यु लाभ मिलेगा|

आमतौर पर बीमा प्लान में ऐसा नहीं होता है| और आपका जीवन बीमा प्रीमियम न देने पर कम हो जाता है|

एलआईसी आधार शिला के तहत कर लाभ (LIC Aadhaar Shila: Tax Benefits)

Section 80C के तहत प्रीमियम भुगतान पर टैक्स बेनिफिट मिलेगा|

मृत्यु या परिपक्वता के समय मिलने वाली याशी भी कर मुक्त होगी|

आपको क्या करना चाहिए?

मेरे अनुसार इस योजना में निवेश करने का कोई फायदा नहीं है|

ऐसी पालिसी में न रिटर्न अच्छा मिलता है न जीवन बीमा|

अधिकतम जीवन बीमा भी केवल 3 लाख रूपये है|

2 लाख के जीवन बीमा के लिए आपको (30 वर्षीय व्यक्ति) तकरीबन 7,000 रूपये वार्षिक प्रीमियम देना होगा|

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये का बीमा 330 रुपये में मिलता है| आप बची राशि को निवेश कर सकते हैं| पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं| म्यूच्यूअल फण्ड में भी निवेश कर सकते हैं|

और हाँ, अगर आपको अधिक जीवन बीमा की ज़रुरत है, तो एक अच्छा टर्म प्लान भी ले सकते हैं|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

5 मिनिट में लिंक करें अपने आधार कार्ड को अपनी एलआईसी पालिसी से

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

 

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: LIC aadhaar shila, एलआईसी आधार, एलआईसी आधार लिंक, एलआईसी आधार शिला, एलआईसी ई-टर्म प्लान

एलआईसी आधार स्तंभ जीवन बीमा (प्लान 843): समीक्षा (LIC Aadhaar Stambh: Review)

Last updated: दिसम्बर 22, 2017 | by दीपेश Leave a Comment

एलआईसी ने आधार स्तम्भ और आधार शिला नामक दो नई जीवन बीमा योजनाएं एलआईसी ने शुरू की हैं।

आधार स्तम्भ पुरुषों के लिए है आधार शिला  महिलायों के लिए है| इन योजनाओं में भाग लेने के लिए आपकेपास आधार कार्ड होना जरूरी है।

जानते है इस एलआईसी आधार स्तम्भ के बारे में गहराई से:

एलआईसी आधार स्तंभ जीवन बीमा योजना: समीक्षा (LIC Aadhaar Stambh: Review)

  • एलआईसी आधार स्तंभ: यह केवल पुरुषों के लिए उपलब्ध है ।
  • यह योजना एक एंडॉवमेंट प्लान है|
  • न्यूनतम बीमित रकम (Minimum Sum Assured): 75,000 रुपये
  • अधिकतम बीमा राशि (Maximum Sum Assured): 3,00,000 रुपये
  • न्यूनतम पॉलिसी अवधि (Minimum Policy Term): 10 वर्ष
  • अधिकतम पॉलिसी अवधि ((Maximum Policy Term): 20 वर्ष
  • प्रवेश पर न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age) : 8 वर्ष
  • प्रवेश पर अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 55 वर्ष
  • परिपक्वता (मेच्यूरिटी) पर अधिकतम आयु (Maximum Age at Maturity): 70 वर्ष
  • राइडर (वैकल्पिक): दुर्घटना बीमा ले सकते है।
  • लोन सुविधा उपलब्ध है|

पढ़ें: अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

पालिसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एलआईसी के वेबसाइट पर पा सकते हैं|

LIC Aadhaar Shila LIC Aadhaar Stambh Review एलआईसी आधार स्तम्भ एलआईसी आधार शिला

एलआईसी आधार स्तंभ के तहत मृत्यु लाभ (LIC Aadhaar Stambh: Death Benefit)

पॉलिसी के पहले पांच वर्षों के दौरान मृत्यु होने पर , नामांकित व्यक्ति को बीमा राशि दी जायेगी।

पॉलिसी लेने  के 5 वर्षों के बाद और परिपक्वता से पहले मृत्यु होने पर  बीमा राशि  राशि का 105% + लॉयल्टी एडिशन (loyalty addition)

Loyalty addition बीमा लेने के 5 साल बाद ही लागू होता है|

एलआईसी आधार स्तंभ के तहत परिपक्वता लाभ (LIC Aadhaar Stambh: Maturity Benefit)

मेच्योरिटी के समय (धारक की पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु नहीं हुई तो) बीमा राशि (Sum Assured) और लोयल्टीaddition (लाभ) पालिसी धारक को मिलता है ।

एलआईसी आधार स्तंभ के तहत ऑटो कवर लाभ (LIC Aadhaar Stambh: Auto Cover Benefit)

यदि पॉलिसी धारक जीवन बीमा प्रीमियम का भुगतान नहीं करता है (परन्तु 3 साल प्रीमियम दिया है), तो पॉलिसी को ‘पेड-अप पॉलिसी’ (paid-up policy) के रूप में बदल दी जायेगी। लेकिन, एलआईसी आधार स्तम्भ योजना के तहत पॉलिसीधारक को अगले 6 महीने तक पूरा बीमा मिलता है|

अगर कम से कम 5 साल तक प्रीमियम दिया है और फिर प्रीमियम का भुगतान नहीं किया है, तो अगले 2 वर्ष तो पूरा बीमा मिलता है|

भले ही नियमित प्रीमियम भुगतान नहीं किया गया है । इसे ही अवधि को ‘ऑटो कवर अवधि’ कहा जाता है। अथार्थ बिना प्रीमियम दिए भी पूरा जीवन बीमा मिलता है|

इसका मतलब यह की अगर आपने प्रीमियम का भुगतान नहीं किया (परन्तु 3 साल प्रीमियम दिया है) और भुगतान की तारिख के 6 महीने के अन्दर धारक की मृत्यु हो जाती है, तब भी नॉमिनी को पूरी बीमा राशि मिलेगी|

और अगर 5 साल तक दिया था, तो अगले 2 साल तक मृत्यु होने पर पूरा मृत्यु लाभ मिलेगा|

आमतौर पर बीमा प्लान में ऐसा नहीं होता है| और आपका जीवन बीमा प्रीमियम न देने पर कम हो जाता है|

एलआईसी आधार स्तंभ के तहत कर लाभ (LIC Aadhaar Stambh: Tax Benefits)

Section 80C के तहत प्रीमियम भुगतान पर टैक्स बेनिफिट मिलेगा|

मृत्यु या परिपक्वता के समय मिलने वाली याशी भी कर मुक्त होगी|

आपको क्या करना चाहिए?

मेरे अनुसार इस योजना में निवेश करने का कोई फायदा नहीं है|

ऐसी पालिसी में न रिटर्न अच्छा मिलता है न जीवन बीमा|

अधिकतम जीवन बीमा भी केवल 3 लाख रूपये है|

2 लाख के जीवन बीमा के लिए आपको (30 वर्षीय पुरुष) तकरीबन 7,000 रूपये वार्षिक प्रीमियम देना होगा|

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये का बीमा 330 रुपये में मिलता है| आप बची राशि को निवेश कर सकते हैं| पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं| म्यूच्यूअल फण्ड में भी निवेश कर सकते हैं|

और हाँ, अगर आपको अधिक जीवन बीमा की ज़रुरत है, तो एक अच्छा टर्म प्लान भी ले सकते हैं|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: LIC Aadhaar Stambh, एलआईसी आधार, एलआईसी आधार लिंक, एलआईसी आधार स्तम्भ, एलआईसी ई-टर्म प्लान

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Page 2
  • Page 3
  • Page 4
  • Page 5
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy