• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

LIC

Follow @hindifinance

एलआईसी नवजीवन प्लान (टेबल 853) (LIC Navjeevan plan in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

एलआईसी नवजीवन (LIC Navjeevan, Plan no. 853) एक पारंपरिक जीवन बीमा प्लान है।

जानते हैं एलआईसी के इस नए प्लान के बारे में|

इस प्लान में आपके पास प्रीमियम भुगतान के दो विकल्प हैं|

  1. Single Premium (एकल प्रीमियम): आपको केवल एक बार ही प्रीमियम का भुगतान करना है
  2. Limited Premium (सीमित प्रीमियम): आपको 5 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा| लिमिटेड प्रीमियम प्लान दो विकल्पों में आता है| विकल्प 1 और विकल्प 2| इन विकल्पों के बारे में बाद में चर्चा करेंगे|

एलआईसी नवजीवन मुख्य विशेषताएं (LIC Navjeevan: Complete Information in Hindi)

  1. प्रवेश के समय न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): Single Premium (एकल प्रीमियम) में 90 दिन की आयु, Limited Premium में विकल्प 1 के तहत 90 दिन, लिमिटेड प्रीमियम विकल्प 2 के तहत 45 वर्ष
  2. प्रवेश के समय अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): Single Premium (एकल प्रीमियम) में 44 वर्ष, Limited Premium में विकल्प 1 में 60 वर्ष, लिमिटेड प्रीमियम विकल्प 2 में 65 वर्ष
  3. परिपक्वता के समय अधिकतम आयु (Maximum Age at Maturity): Single Premium (एकल प्रीमियम) में 62 वर्ष, Limited Premium में विकल्प 1 में 75 वर्ष, लिमिटेड प्रीमियम विकल्प 2 में 80 वर्ष
  4. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Basic Sum Assured): 1 लाख रुपये
  5. अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Basic Sum Assured): कोई सीमा नहीं है।
  6. पॉलिसी अवधि (Policy Term): 10 से 18 वर्ष (आप कोई भी पालिसी अवधि चुन सकते हैं)
  7. प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term): जैसा की ऊपर बताया गया है, आपके पास दो विकल्प हैं| Single Premium (एकल प्रीमियम) और Limited Premium (लिमिटेड प्रीमियम)|
  8. प्रीमियम भुगतान का तरीका: एकल प्रीमियम प्लान में आपको एक-मुश्त प्रीमियम का भुगतान करना होगा| लिमिटेड प्रीमियम में आप मासिक (monthly), त्रेमासिक (quarterly), अर्धवार्षिक (half-yearly) या वार्षिक (annual) भुगतान कर सकते हैं|
  9. आप इस प्लान को ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं| ऑनलाइन खरीदने पर आपको एकल प्रीमियम में 2% की छूठ मिलेगी, लिमिटेड प्रीमियम में 5% की छूठ मिलेगी|
  10. आप इस पालिसी से लोन ले सकते हैं| सिंगल प्रीमियम में आप 3 महीने के बाद लोन ले सकते हैं| लिमिटेड प्रीमियम में आप 2 वर्ष के बाद लोन ले सकते हैं|
एलआईसी नवजीवन प्लान टेबल 853

एलआईसी नवजीवन प्लान: लिमिटेड प्रीमियम प्लान में दो विकल्प क्या हैं?

पहले विकल्प (Option 1) के तहत आपकी बीमा राशि आपके प्रीमियम का 10 गुना होगी| Sum Assured = 10*Annual Premium

पहले विकल्प (Option 2) के तहत आपकी बीमा राशि आपके प्रीमियम का 7 गुना होगी| Sum Assured = 7*Annual Premium

अगर आपकी आयु 45 वर्ष से कम है, तब आपको option 1 ही चुनना होगा| इसका मतलब आपका बीमा वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना होगा|

अगर आपकी आयु 45 वर्ष से ज्यादा है, तब आपके पास सच में विकल्प है| आपको option 1 या 2 में से किसी को भी चुन सकते हैं|

इन बातों के अवश्य ध्यान रखें:

  1. विकल्प 2 और 2 केवल लिमिटेड प्रीमियम प्लान में ही उपलब्ध है| अगर आप एकल प्रीमियम प्लान खरीदते हैं, तब जीवन बीमा आपके प्रीमियम का 10 गुना होगा|
  2. विकल्प 2 में आपको बेहतर रिटर्न मिलेंगे|
  3. परन्तु अगर आप विकल्प 2 चुनते हैं, तब मेच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि पर आपको टैक्स देना होगा| विकल्प 1 में आपकी राशि पर कोई टैक्स नहीं देना होगा|

एलआईसी नवजीवन: मृत्यु लाभ (LIC Navjeevan: Death Benefit)

पहले पांच वर्षों के दौरान मृत्यु की स्थिति में (Death before 5 years): मृत्यु पर बीमित राशि (Sum Assured on Death)

पांच वर्ष की समाप्ति के बाद मृत्यु और परिपक्वता से पहले (Death after 5 years but before policy maturity): मृत्यु पर बीमित राशि (Sum Assured on Death) + लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition, if any)

आप मृत्यु लाभ (Death Benefit) को एक-मुश्त की बजाय किश्तों में भी ले सकते हैं|

एलआईसी नवजीवन: परिपक्वता लाभ LIC Navjeevan: Maturity Benefit)

पालिसी मेच्योर होने के समय आपको बीमा राशि और लॉयल्टी एडिशन मिलेंगे|

Maturity Benefit = Sum Assured + Loyalty Addition

लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) केवल पालिसी मेच्योरिटी या धारक की मृत्यु के वर्ष में ही लागू होता है (हर वर्ष नहीं)| और यह भी तब की जब आपकी पालिसी कम से कम 5 साल पुरानी हो|

आप मेच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि को एक-मुश्त लेने की बजाय किश्तों में भी ले सकते हैं|

एलआईसी नवजीवन: रिटर्न कितना मिलता है? (LIC Navjeevan: Return)

जैसे की आपने ऊपर देखा, आपके रिटर्न का एक हिस्सा लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) से आता है| इसके बारे में आप पक्के से कुछ भी नहीं कह सकते| यह कितना मिलेगा, यह निर्भर करता है एलआईसी के परफॉरमेंस पर|

आप 4 से 6% के रिटर्न उम्मीद कर सकते हैं| मेरे अनुसार यह रिटर्न अच्छा नहीं है|

साथ ही ध्यान दें की लिमिटेड प्रीमियम के दूसरे विकल्प में मेच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि पर टैक्स भी लगेगा|

मेरे अनुसार आपको एलआईसी नवजीवन प्लान में निवेश नहीं करना चाहिए|

आप टर्म इंश्योरेंस प्लान  का इस्तेमाल कर  बेहतर जीवन बीमा और पीपीएफ या इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करके कहीं बेहतर रिटर्न पा सकते हैं|

क्या आप एलआईसी नवजीवन प्लान में निवेश करेंगे?

एलआईसी नवजीवन प्लान की बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए आप LIC की वेबसाइट पर जा सकते हैं|

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: एलआईसी, एलआईसी जीवन शांति, एलआईसी नवजीवन, एलाईसी जीवन आनंद

LIC की नयी योजना: एलआईसी माइक्रो बचत प्लान(LIC Micro Bachat in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

एलआईसी से एक नया जीवन बीमा प्लान (LIC Micro Bachat, एलआईसी माइक्रो बचत ) शुरू करी है| जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से|

एलआईसी माइक्रो बचत (Plan 851): पूरी जानकारी और समीक्षा (LIC Micro Bachat: Review in Hindi)

  • न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum Entry Age): 18 वर्ष
  • अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age): 55 वर्ष
  • पालिसी अवधि (Policy Term) : 10 से 15 वर्ष
  • प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term) पालिसी अवधि के बराबर होगी|
  • अगर 10 वर्ष की पालिसी अवधि है, तो 10 वर्ष की ही प्रीमियम भुगतान अवधि होगी|
  • न्यूनतम मूल बीमित राशि (Minimum Sum Assured): 50,000 रुपये
  • अधिकतम मूल बीमा राशि (Maximum Sum Assured): 2 लाख रुपये
  • पालिसी से लोन भी ले सकते हैं| (Loan Facility Available)
  • प्रीमियम भरने पर टैक्स बेनिफिट मिलता है|
  • परिपक्वता (मेच्योरिटी) के समय मिलने वाली राशि कर-मुक्त (tax-free) है| Maturity amount is exempt from income tax.
  • आप प्लान के साथ दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ (Accidental Death and Disability Rider) राइडर खरीद सकते हैं।
  • आप एक से अधिक LIC Micro Bachat plan खरीद सकते हैं| परन्तु सभी माइक्रो बचत प्लान में मिला कर आपका बीमा 2 लाख रुपये से अधिक का नहीं हो सकता| तो, मान लिए आप 1.5 रुपये के बीमा वाला माइक्रो बचत प्लान लेते हैं| इसके बाद आप LIC माइक्रो बचत प्लान के तहत केवल 50 रुपये का बीमा और ले सकते हैं|
  • प्लान लेते समय किसी मेडिकल जांच की ज़रुरत नहीं है|

एलआईसी माइक्रो बचत प्लान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप LIC वेबसाइट पर जा सकते हैं|

एलआईसी माइक्रो बचत प्लान में प्रीमियम कितना देना होगा? LIC Micro Bachat Plan: Premium calculator)

प्रीमियम आपकी आयु, पालिसी अवधि और बीमा राशि पर निर्भर करेगा|

अगर प्रीमियम का कुछ आईडिया चाहते हैं, तो इस टेबल को देख सकते हैं|

LIC Micro bachat plan premium table एलआईसी माइक्रो बचत प्लान प्रीमियम टेबल 851 प्लान
एलआईसी माइक्रो बचत प्लान (प्रीमियम टेबल)

यह प्रीमियम प्रति 1,000 रुपये बीमा के लिए हैं|

मान लिए एक 35 वर्षीय व्यक्ति 1 लाख रुपये का बीमा खरीदता है| पालिसी अवधि 15 वर्ष है| ऐसे में उसको (1 लाख/1,000)*52.2 = 5,220 रुपये का वार्षिक प्रीमियम देना होगा| इस प्रीमियम के ऊपर GST भी लगेगा|

प्रीमियम का भुगतान आप वार्षिक (Annual), अर्ध-वार्षिक(half-yearly), तिमाही (quarterly) और मासिक (monthly) तौर पर कर सकते हैं| वार्षिक और अर्ध-वार्षिक भुगतान करने पर थोड़ी सी rebate (discount) भी मिलेगा|

साथ ही ज्यादा बीमा लेने पर भी आपको कुछ छूठ (rebate) मिलेगी|

एलआईसी माइक्रो बचत (Plan 851): मृत्यु लाभ (LIC Micro Bachat: Death Benefit)

पालिसी अवधि के दौरान पालिसी धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को निम्नलिखित राशि मिलेगी:

अगर पालिसी लेने के 5 वर्ष पूरे होने से पहले पालिसीधारक की मृत्यु होती है, तब नॉमिनी को बीमा राशि (Sum Assured) दी जायेगी|

अगर पालिसी लेने के 5 वर्ष के बाद पालिसीधारक की मृत्यु होती है, तब नॉमिनी को बीमा राशि के साथ loyalty addition (लॉयल्टी एडिशन या निष्ठां वृद्धि) भी दी जायेगी|

लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition) पॉलिसी में 5 साल पूरे करने के बाद ही लागू होगा। इसलिए, यदि 5 वर्ष से पहले मृत्यु हो जाती है, तो कोई लॉयल्टी वृद्धि का अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाएगा।

आपकी पालिसी के लिए loyalty addition की घोषणा समय-समय पर एलआईसी करेगा|

एलआईसी माइक्रो बचत (Plan 851): मेच्योरिटी लाभ (LIC Micro Bachat: Maturity Benefit)

पालिसी मेच्योर होने पर आपको बीमा राशि के साथ loyalty addition (लॉयल्टी एडिशन या निष्ठां वृद्धि) दिए जायेंगे|

Maturity Amount = Sum Assured + Loyalty Addition

Sum Assured (बीमा राशि) तो आपको पता है, परन्तु लॉयल्टी एडिशन के बारे में अभी से कहना मुश्किल है|

एलआईसी माइक्रो बचत में रिटर्न कैसे मिलते हैं?

एलआईसी माइक्रो बचत एक participating प्लान है| इसका मतलब आपके रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है की एलआईसी आपकी पालिसी अवधि के दौरान कितने लॉयल्टी एडिशन की घोषणा करता है|

ज्यादा लॉयल्टी वृद्धि मिलती है, तो रिटर्न बेहतर होंगे|

ऐसे में या कह पाना मुश्किल है की आपको कितना रिटर्न मिलेगा|

मेरे अनुसार आपको 4-6% p.a. के बीच रिटर्न मिलेंगे|

एलआईसी माइक्रो बचत प्लान (LIC Micro Bachat Plan) brochure

एलआईसी के अन्य प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी जीवन शांति (LIC Jeevan Shanti)

एलआईसी जीवन अक्षय VI (LIC Jeevan Akshay VI)

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि (LIC Jeevan Shiromani)

एलआईसी जीवन लक्ष्य (LIC Jeevan Lakshya)

एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान (LIC Single Premium Endowment Plan)

एलआईसी कैंसर कवर प्लान (LIC Cancer Cover Plan)

एलआईसी न्यू मनीबेक प्लान-20 वर्ष (LIC New Money Back Plan – 20 years)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: LIC Micro Bachat Yojana, एलआईसी माइक्रो बचत योजना

एलआईसी पालिसी मेच्योर होने पर पैसे कैसे लें?

Last updated: जनवरी 23, 2019 | by दीपेश Leave a Comment

अधिकतर लोगों के पास कम से कम एक एलआईसी पालिसी तो होती है| निवेशक पूरी समयनिष्ठता से अपनी पालिसी का प्रीमियम भी भरते हैं| ऐसी स्तिथि में आप यह भी चाहेंगे की जब आपकी पालिसी मेच्योर हो, तब आपको LIC से पैसा भी उतनी ही जल्दी और आसानी से मिल जाए|

आईये इस पोस्ट में जानते है, मेच्योरिटी के समय LIC से पैसे लेने की प्रक्रिया के बारे में|

आपको आपकी पालिसी मेच्योर होने से कुछ समय पहले LIC से सन्देश आता है की आपकी पालिसी मेच्योर होने वाली है| LIC यह सन्देश पालिसी मेच्योर होने से दो महीने पहले भेजती है| अगर नहीं आया है, तो अपने एलाईसी एजेंट या LIC शाखा में समपर्क करें|

एलआईसी पालिसी मेच्योरिटी के समय आपको क्या दस्तावेज़ देने होंगे?

एलआईसी पालिसी मेच्योर होते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ LIC की शाखा में जमा करने होंगे|

  1. Original Policy Document: आपको अपना ओरिजिनल पालिसी डॉक्यूमेंट (मूल प्रति) शाखा में जमा करना होगा| अगर आप ओरिग्निअल पालिसी डॉक्यूमेंट खो गया है, तब आपको फॉर्म 3756 भरकर duplicate पालिसी निकलवानी पड़ेगी| इसमें काफी मेहनत लगेगी| इसलिए अपने original डॉक्यूमेंट संभाल कर रखें|
  2. Form 3825: साथ ही आपको फॉर्म 3825 (discharge receipt) भरकर भी जमा करना होगा| इस फॉर्म में अपना revenue स्टाम्प भी लगाना होगा| आप फॉर्म 3825 को LIC की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं|
  3. NEFT mandate form: फॉर्म 3825 के साथ आपको NEFT mandate फॉर्म भी देना होगा| इस फॉर्म में आपको अपने बैंक खाते की जानकारी देनी होगी| पालिसी के मेच्योरिटी राशि सीधे आपे बैंक खाते में आ जायेगी|
  4. पहचान का प्रमाण (Identity proof): जैसे की PAN कार्ड की self-attested कॉपी
  5. पते के प्रमाण (Residence proof) की self-attested कॉपी (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली का बिल इत्यादि)
  6. एक cancelled चेक या आपकी पासबुक की कॉपी

बेहतर होगा की आप यह सारे डॉक्यूमेंट LIC शाखा में पोल्सिय मेच्योर होने के 1 महीने पहले जमा कर दें| आपको आपका पैसा जल्दी मिल जाएगा|

ध्यान दें LIC अब चेक या डिमांड ड्राफ्ट से पालिसी का भुगतान नहीं करता| केवल NEFT द्वारा ही भुगतान किया जाता है| राशि सीधे आपके बैंक खाते में आ जाती है|

बैंक खाते में आपका नाम और पालिसी में आपका नाम एक सामान होना चाहिए| अगर कुछ अंतर हुआ, पैसे के ट्रान्सफर रिजेक्ट हो सकता है| आपको बिना बात परेशानी होगी|

आप यह सारे फॉर्म LIC की वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं|

पढ़ें: एलआईसी पालिसी से लोन कैसे लें?

फॉर्म 3825 का कुछ हिस्सा (Excerpt from Form 3825)

पूरा फॉर्म LIC की वेबसाइट से डाउनलोड करें या शाखा में जा कर पाएं

NEFT Mandate Form

Filed Under: LIC Tagged With: एलआईसी पालिसी मेच्योरिटी प्रक्रिया, एलआईसी पालिसी से पैसा कैसे लें

एलआईसी जीवन शांति (LIC Jeevan Shanti): LIC का नया सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान

Last updated: अक्टूबर 10, 2018 | by दीपेश 2 Comments

एलआईसी जीवन शांति (LIC Jeevan Shanti) एलआईसी का नया पेंशन प्लान है|

LIC Jeevan Shanti एक सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है| इसका मतलब आप एक बार प्रीमियम देते हैं और पूरे जीवन पेंशन पाते हैं|

कुछ समय पहले मैंने एलआईसी की लोकप्रिय पेंशन प्लान (LIC Jeevan Akshay VI) के बारे में चर्चा करी थी|

एलआईसी जीवन शांति और एलआईसी जीवन अक्षय में बहुत सारी समानताएं हैं| साथ ही थोड़े अंतर भी हैं|

LIC Jeevan Shanti में immediate annuity (तात्कालिक वार्षिकी) के 7 और deferred annuity (आस्थगित वार्षिकी) के 2 विकल्प हैं|

आगे बढ़ने से पहले यह जानते हैं की immediate annuity (तात्कालिक वार्षिकी) और deferred annuity (आस्थगित वार्षिकी) क्या होते हैं?

तात्कालिक वार्षिकी (Immediate Annuity) और आस्थगित वार्षिकी योजना (Deferred Annuity) के बीच क्या अंतर है?

तात्कालिक वार्षिकी (Immediate Annuity) में  आप एक बार एकमुश्त राशि का भुगतान करते हैं और बीमा कंपनी आपको आजीवन पेंशन देती है। पेंशन का भुगतान प्लान खरीदने के तुरंत बाद शुरू हो जाता है|  बीमा कंपनी आपको पूरे जीवन पेंशन का भुगतान करेगी।

एलआईसी जीवन अक्षय VI एक तात्कालिक वार्षिकी (immediate) योजना है।

आस्थगित वार्षिकी योजना (Deferred Annuity) में  आप बीमा कंपनी को प्रीमियम देते हैं| परन्तु आपकी पेंशन तभी शुरू नहीं होती| आपका पैसा निवेश किया जाता है| और कुछ समय बाद आपकी पेंशन शुरू होती है|

आप ऐसा प्लान खरीदते समय यह बता सकते हैं की आपकी पेंशन कितने समय बाद शुरू होनी चाहिए| इस अवधि को आस्थगन अवधि (deferment period) भी कहते हैं|

एलआईसी जीवन शांति (LIC Jeevan Shanti) में तात्कालिक वार्षिकी (Immediate Annuity) और आस्थगित वार्षिकी योजना (Deferred Annuity) दोनों के विकल्प हैं|

Deferred एन्युटी विकल्प में आप 20 वर्ष तक पेंशन का आस्थगन कर सकते हैं| मतलब अगर आपने 20 वर्ष तक आस्थगन करने के विकल्प चुना (deferment period = 20 years), तो आपकी पेंशन 20 वर्ष बाद चालू होगी|

इस प्लान में आपको पेंशन की गारंटी होती है| पालिसी लेते समय ही आपको पता होता है की आपको प्रति वर्ष कितनी पेंशन मिलेगी| कोई भी अनिश्चितता नहीं है|

इस प्लान में आप एक बार एकमुश्त राशि का भुगतान करते हैं और इंश्योरेंस कंपनी आपको जीवन भर पेंशन देती है (पेंशन शुरू होने के बाद)|

आप ऐसे विकल्प का चुनाव भी कर सकते हैं जहां आपके बाद आपके पति या पत्नी को भी पेंशन मिलेगी|

एलआईसी जीवन शांति के विभिन्न विकल्पों पर विस्तार से चर्चा करेंगे|

एलआईसी जीवन शांति (LIC Jeevan Shanti in Hindi)

  1. Single Premium Pension plan (केवल एक बार प्रीमियम का भुगतान करना है)
  2. न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum Entry Age): 30 वर्ष
  3. अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age):
    1. Immediate Annuity में विकल्प F के लिए 100 वर्ष, अन्य विकल्पों के लिए 85 वर्ष.
    2. Deferred Annuity के दोनों विकल्पों में 79 वर्ष
  4. न्यूनतम निवेश (Minimum Purchase Price): 1.5 लाख रुपये, NPS निवेशकों और दिव्यांगजन के खरीदने पर न्यूनतम राशि कम होगी|
  5. अधिकतम निवेश (Maximum Purchase Price): कोई सीमा नहीं
  6. पेंशन भुगतान: आपके पास मासिक (monthly), त्रेमासिक (quarterly), छमाही (half-yearly) या वार्षिक (annual) पेंशन पाने का विकल्प हैं|एलआईसी जीवन शांति नियम समीक्षा पात्रता
  7. LIC Jeevan Shanti में लोन सुविधा एक वर्ष के बाद उपलब्ध है| परन्तु सभी विकल्पों में लोन सुविधा उपलब्ध नहीं है| Immediate Annuity के विकल्प F और J में लोन सुविधा उपलब्ध है| Deferred Annuity प्लान के दोनों विकल्पों में लोन सुविधा उपलब्ध है|
  8. आपको केवल उतना ही लोन मिल सकता है जिसका ब्याज आपकी  पेंशन के 50% से अधिक न हो| साथ ही लोन राशि आपके प्लान की सरेंडर वैल्यू  के 80% से अधिक नहीं हो सकती|
  9. पालिसी ऑनलाइन खरीदने पर आपको 2% rebate मिलती है, अतिरिक्त पेंशन के रूप में| अगर आप NPS निवेशक के तौर पर निवेश कर रहे हैं, तब भी आपको 2% की rebate मिलेगी|
  10. आपके प्रीमियम पर 1.8% GST लगता है| अगर आप 10 लाख रुपये का प्लान खरीदना चाहते हैं, तो आपको 10 लाख 18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा| 18,000 रुपये का GST|
  11. एलआईसी जीवन शांति प्लान लेते समय किसी मेडिकल जांच की ज़रुरत नहीं है|
  12. कुछ विकल्पों में आप प्लान को सरेंडर (Surrender) भी कर सकते हैं| Surrender Value निवेशक की आयु पर निर्भर करेगी|

अधिक जानकारी के लिए आप LIC की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं|

एलआईसी जीवन शांति: क्या हैं एन्युटी विकल्प (Annuity options under LIC Jeevan Shanti)

जैसे की ऊपर चर्चा करी है, एलआईसी जीवन शांति प्लान 7 immediate annuity (तात्कालिक वार्षिकी) और 2 Deferred annuity (आस्थगित वार्षिकी) विकल्पों में आती है|

एलआईसी जीवन शांति के प्रकार LIC Jeevan Shanti in Hindi

इन विकल्पों पर बाद में विस्तार से चर्चा करेंगे| नीचे संक्षिप्त में जानकारी दी हुई है|

एलआईसी जीवन शांति वार्षिकी के विकल्प

एलआईसी जीवन शांति में कितना ब्याज मिलता है? (Interest Rate in LIC Jeevan Shanti)

एलआईसी जीवन शांति एक एन्युटी प्लान (Annuity plan) है|

ध्यान से देखें तो, जीवन शांति किसी Fixed Deposit की तरह नहीं है| फिक्स्ड डिपाजिट में आपको नियमित तौर पर ब्याज मिलता है| FD मेच्योर होने पर आपको आपका पैसा लौटा दिया जाता है| आप चाहें तो अपने पैसे को दोबारा से निवेश कर सकते हैं| परन्तु इस बात की कोई गारंटी नहीं है की आपको ब्याज की दर कम मिलेगी या ज्यादा|

एलआईसी जीवन शांति में इंटरेस्ट रेट की गारंटी है| आपको पूरे जीवन एक ही ब्याज दर मिलेगी| कुछ विकल्पों में आपका पैसा नॉमिनी को लौटा दिया जाता है, जबकि कुछ विकल्पों में केवल पेंशन मिलती है| आपको ऊपर टेबल में यह बात चेक कर सकते हैं|

एलआईसी जीवन शांति में ब्याज दर निम्न बातों पर निर्भर करती है|

  1. आपके एन्युटी विकल्प पर भी ब्याज दर निर्भर करती है| ऊपर 9 विकल्प दिए हुए हैं| सभी में ब्याज दर अलग होगी|
  2. निवेशक की प्रवेश आयु पर एन्युटी रेट (इंटरेस्ट रेट) निर्भर करता है| आमतौर पर, अगर प्लान खरीदते समय आपकी आयु ज्यादा है, तो ब्याज दर भी ज्यादा मिलती है| परन्तु Deferred Annuity विकल्पों में शायद ऐसा न हो|
  3. अगर आपने joint (संयुक्त) एन्युटी प्लान लिया है, जहां आपके बाद आपकी पत्नी (पति) या किसी रिश्तेदार को पेंशन मिलेगी, तो उनकी आयु पर भी इंटरेस्ट रेट निर्भर करेगा|
  4. Deferred annuity प्लान में आस्थगन अवधि (deferment period) के साथ एन्युटी रेट बढ़ता है| इसका मतलब अगर आस्थगन अवधि ज्यादा है, तो आपका एन्युटी रेट (ब्याज दर) भी ज्यादा होगी| Deferred Annuity प्लान में पेंशन आस्थगन अवधि के समाप्त होने के बाद चालू होती है|

पहले ब्याज दर देख लें| नीचे immediate annuity के 7 विकल्पों की ब्याज दरों की जानकारी दी हुई है|

एलआईसी जीवन शांति इंटरेस्ट रेट ब्याज दर एन्युटी रेट

इसके बाद Deferred Annuity (Single Life) के रेट पर भी नज़र डालते हैं|

एलआईसी जीवन शांति ब्याज दर एन्युटी रेट एलआईसी जीवन अक्षय vs. एलआईसी जीवन शांति

  1. यह राशि प्रति 10 लाख रुपये की खरीद पर है| जैसे की, 60 वर्ष की आयु और पहले विकल्प (immediate annuity, 60 वर्ष, विकल्प i या A) में 10 लाख रुपये के निवेश पर 90,942 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे|
  2. ऊपर लिखी हुई राशि वार्षिक पेंशन के लिए है| मासिक, त्रेमासिक या छमाही राशियाँ अलग होंगी|
  3. आप देख सकते हैं सभी विकल्पों की ब्याज दर (एन्युटी रेट) बिलकुल अलग है|
  4. ब्याज दर आपकी आयु के साथ बढती है| कम आयु पर एन्युटी खरीदने पर ब्याज दर कम होती है| Deferred annuity विकल्प में हमेशा ऐसा नहीं हो रहा है|
  5. आपको पूरे जीवन पेंशन मिलती रहेगी| आप चाहें 65 वर्ष तक जीयें, या 100 वर्ष तक या 150 वर्ष तक| LIC आपको इसी ब्याज दर के अनुसार ब्याज देती रहेगी|
  6. यह ब्याज दर (annuity rate) समय-समय पर बदल सकती है| आप प्लान लेने से पहले LIC शाखा में या LIC ब्रांच में या LIC वेबसाइट पर अवश्य चेक करें|
  7. LIC Jeevan शांति प्लान ऑनलाइन खरीदने पर 2% अधिक पेंशन मिलेगी| जो टेबल ऊपर दी गयी है, वह ऑनलाइन खरीदने पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट है| अगर आपके यही निवेश LIC की शाखा में जा कर किया होता, तो आपको 2% पेंशन कम मिलती| मलतब 90,942 की बजाय पार्टी वर्ष केवल 89,158 रुपये प्रति वर्ष ही मिलते|
  8. साथ ही अधिक निवेश करने पर भी कुछ अतिरिक्त पेंशन मिलेगी|एलआईसी जीवन शांति ऑनलाइन rebate discount
  9. ऊपर के उदाहरण को चालू रखें तो, अगर 10 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको 90,942 की बजाय 92,442 रुपये प्रति वर्ष की पेंशन मिलेगी| आप देख सकते हैं की पेंशन 1,500 रुपये ज्यादा है|

आईये अब विभिन्न विकल्पों के बारे में विस्तार से जानते हैं| Immediate Annuity विकल्प में LIC Jeevan Akshay और LIC Jeevan Shanti में कुछ ख़ास अंतर नहीं है| इसलिए immediate annuity विकल्पों के बारे में बाद में चर्चा करूंगा| पहले चर्चा करते हैं Deferred Annuity विकल्पों के बारे में|


एलआईसी जीवन शांति: विकल्प 1 (Deferred Annuity)

Deferred Annuity for Single Life

आगे बढ़ने से पहले कुछ बातों पर चर्चा करते हैं, जो की दोनों Deferred एन्युटी विकल्पों में लागू होंगी|

Deferred Annuity (आस्थगित वार्षिकी प्लान) में, आपको आस्थगन अवधि (deferment period) के अंत तक कुछ भी नहीं मिलता है । इसलिए, यदि आस्थगन अवधि के दौरान निवेशक का निधन हो जाता है, तो नॉमिनी को खरीद मूल्य (निवेश राशि) से कुछ तो अधिक राशि मिलनी चाहिए।

इसी के लिए LIC ने इस प्लान में Guaranteed Addition (गारंटीकृत परिवर्धन) का प्रावधान रखा|

Guaranteed Addition क्या हैं? (केवल Deferred Annuity विकल्पों में लागू)

गारंटीड एडिशन का उपयोग दो स्थितियों में होता है:

  1. आस्थगन अवधि (विलम्ब अवधि या defermen tperiod) के दौरान मृत्यु होने पर Death बेनिफिट (मृत्यु लाभ) कैलकुलेट करने के लिए
  2. आस्थगन अवधि (विलम्ब अवधि या deferment period) के बाद मृत्यु होने पर Death बेनिफिट (मृत्यु लाभ) कैलकुलेट करने के लिए

हर महीने आपकी पालिसी में कुछ गारंटीड एडिशन जुड़ता जाता है| यह आस्थगन अवधि (deferment period) के अंत तक होता है|

प्रति माह गारंटीकृत परिवर्धन (Monthly Guaranteed Addition) = निवेश राशि * मासिक टैब्यूलर एन्युइटी दर / 12 = Purchase Price * Monthly Tabular Annuity Rate

Monthly tabular Annuity rate = आपके प्लान का एन्युटी रेट * 96%/12

Deferred Annuity विकल्पों में मृत्यु लाभ क्या है? (Death Benefit in Deferred Annuity variants)

मृत्यु लाभ (Death Benefit) = Higher of A and B

A= खरीद मूल्य (Purchase Price) + अर्जित गारंटीकृत परिवर्धन (Accrued Guaranteed Addition – अभी तक किये गए कुल वार्षिक भुगतान

B = खरीद मूल्य (Purchase Price) का 110%

अगर आस्थगन अवधि (Deferment period) के दौरान निवेशक की मृत्यु होती है, तब तक वार्षिकी का कुछ भी भुगतान नहीं हुआ होगा| इसलिए, deferment period के दौरान मृत्यु होने पर आपके नॉमिनी व्यक्ति को खरीद मूल्य + अर्जित गारंटीकृत परिवर्धन  (Purchase Price + Accrued Guaranteed Addition) मिलेगा|

अगर मृत्यु deferment period समाप्त होने के बाद होती है, तो नॉमिनी को मिलने वाली राशि में से अभी तक किये गए पेंशन भुगतान को घटा दिया जाएगा|

आस्थगन अवधि (Deferment period) के दौरान मृत्यु लाभ बढ़ेगा और deferment period की समाप्ति पर (वार्षिकी भुगतान शुरू होने के साथ) नीचे जाना शुरू हो जाएगा।

नॉमिनी के पास death बेनिफिट को लेने के 3 विकल्प हैं:

  1. एकमुश्त ले सकता है
  2. लाभ राशि से तत्काल वार्षिकी (immediate annuity) खरीद सकता है| इस वार्षिकी की ब्याज दर नॉमिनी की आयु पर निर्भर करेगी|
  3. किश्तों में राशि ले सकता है| नॉमिनी इच्छा के अनुसार 5, 10 या 15 वर्ष तक किश्तें पा सकता है।

अब वापिस आते हैं विकल्प 1 पर|

Pension Benefit (पेंशन लाभ) : आस्थगन अवधि (deferment period) के अंत तक कोई पेंशन नहीं। विलंब अवधि के अंत के बाद, वह निवेशक को जीवन के लिए पेंशन मिलेगी।

Death Benefit( मृत्यु लाभ) : जैसा ऊपर लिखा हुआ है, नॉमिनी के पास पैसा लेने की कई विकल्प होंगे|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): ऐसा कोई लाभ नहीं है|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ):  प्लान को सरेंडर कर सकते हैं|

Loan option (लोन विकल्प): उपलब्ध है

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प 1 में 10 लाख रुपये निवेश करता है।   GST मिलाकर 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

60 वर्ष और विकल्प 1 (deferment period, 20 वर्ष) के लिए टेबल में 149,592 है।

आपको पहले 20 वर्षों के लिए कुछ भी नहीं मिलेगा। विलंब अवधि (20 वर्ष) की समाप्ति के बाद, आपको जीवन के लिए 149,592 रुपये प्रति वर्ष की पेंशन मिलेगी।

आस्थगन अवधि (deferment period) के अंत तक, आपको हर महीने गारंटीकृत एडिशन मिलेंगे| आपको Guaranteed एडिशन (149,592 * 96%) / 12 = 11,967 रुपये प्रति माह की दर से प्राप्त होंगे। इस वजह से deferment period के दौरान आपकी पालिसी का मृत्यु लाभ बढ़ता रहेगा|

यदि  पालिसी लेने के 10 वर्ष बाद (deferment period की समाप्ति से पहले) निवेशक की मृत्यु होती है, तो नॉमिनी को 10 लाख + 120 महीने * 11, 967 = 24.36 लाख रुपये मिलेगा। Death Benefit लेने के अन्य विकल्प भी नॉमिनी के पास मौजूद रहेंगे|

अगर निवेशक की deferment period के दौरान मृत्यु नहीं होती, तो पालिसी में 28.72 लाख रुपये की गारंटीड एडिशन जुड़ चुके होंगे|

अब मान लिए की निवेशक की मृत्यु 85 वर्ष की आयु में होती है, ऐसी स्तिथि में निवेशक को 5 वर्ष पेंशन मिल चुकी है|

एस स्तिथि में Death Benefit होगा, 10 लाख रुपये + 28.72 लाख रुपये (अर्जित गारंटीकृत जोड़) – 5 * 1.49 लाख रुपये (5 वर्ष के पेंशन भुगतान के लिए)= 31.24 लाख रुपये। नॉमिनी अपनी इच्छा के अनुसार मृत्यु लाभ को एक-मुश्त, तात्कालिक वार्षिकी (immediate annuity) या किश्तों में ले सकता है|


एलआईसी जीवन शांति: विकल्प 2 (Deferred Annuity)

Deferred Annuity for Joint Life

विकल्प 1 और विकल्प 2 के बीच केवल एक अंतर है| विकल्प 2 में आपके बाद पेंशन आपकी पत्नी या रिश्तेदारों (second annuitant) की जारी रहती है| मृत्यु लाभ (death benefit) दोनों वार्षिकीग्राही (both annuitants) की मृत्यु के बाद नॉमिनी को मिलता है।

Joint Annuity (संयुक्त वार्षिकी) में दूसरा annuitant पति/पत्नी , भाई/बहन या कोई भी पूर्वज या वंशज (माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, बच्चे, पोता, पोती, नाती, नातिन) हो सकता है|

इसके अतिरिक्त, वार्षिकी दर दूसरे annuitant की आयु पर भी निर्भर करेगी।

Pension Benefit (पेंशन लाभ) : आस्थगन अवधि (deferment period) के अंत तक कोई पेंशन नहीं मिलेगी। Deferment period की समाप्ति के, निवेशक को पूरे जीवन पेंशन मिलेगी। निवेशक के निधन के बाद दूसरे annuitant को जीवन भर उतनी ही पेंशन मिलेगा। यदि दूसरे वार्षिकीग्राही (second annuitant) की मृत्यु निवेशक से पहले हो जाती है, तो पेंशन निवेशक के निधन के बाद रुक जाएगी।

Death Benefit (मृत्यु लाभ) : दोनों annuitants की मृत्यु के नॉमिनी को death बेनिफिट मिलेगी। मृत्यु लाभ की गणना विकल्प 1 के समान ही है। नॉमिनी के पास मृत्यु लाभ लेने के तीन विकल्प हैं: एकमुश्त, एन्युटी या किश्तों में

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): ऐसा कोई लाभ नहीं है|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): प्लान को सरेंडर कर सकते हैं|

Loan Option (लोन विकल्प) : उपलब्ध है

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प 2 में 10 लाख रुपये निवेश करता है।  1.8% GST मिलाकर 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

दूसरी annuitant की उम्र 50 है। दूसरी annuitant की आयु भी आपकी वार्षिकी दर को प्रभावित करेगी।

वार्षिकी दर (deferment period, 20 वर्ष) 216,036 रुपये होगी।

आपको पहले 20 वर्षों के लिए कुछ भी नहीं मिलेगा। आस्थगन अवधि (20 वर्ष) की समाप्ति के बाद, आपको आजीवन 216,036 रुपये प्रति वर्ष की पेंशन मिल जाएगी। आपके बाद, दूसरे annuitant (पति/पत्नी/परिवारजन) को आजीवन पेंशन मिलेगी।

यदि दूसरे annuitant की मृत्यु निवेशक से पहले हो जाती है, तो पेंशन निवेशक के निधन के बाद रुक जाएगी। नॉमिनी को कोई पेंशन नहीं मिलेगी।

Deferment period (अस्थागन अवधि) के अंत तक, आपको हर महीने Guaranteed Addition (216,036 * 96%) / 12 = 17,282 की दर से प्राप्त होंगे|

इस विकल्प में, मृत्यु लाभ दोनों annuitant की मृत्यु के बाद नॉमिनी को दिया जाएगा।

यदि 10 वर्ष बाद ( deferment period के अंत से पहले) के दोनों annuitant की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को 10 लाख + 120 महीने * 17,282 = 30.73 लाख रुपये मिलेगा। नॉमिनी के पास death बेनिफिट लेने के कई विकल्प हैं|

अगर कोई भी annuitant आस्थगन अवधि (deferment period) के अंत तक जीवित रहता है, तो पॉलिसी में 41.47 लाख रुपये के गारंटीड एडिशन जमा हो जायेंगे।

अब मान लिए की अंतिम जीवित वार्षिकीग्राही (last surviving annuitant) की मृत्यु deferment period के समाप्त होने के पांच वर्ष बाद होती है, तो ऐसी स्तिथि में 5 वर्ष पेंशन मिल चुकी है|

इसके बाद मृत्यु होने पर, नॉमिनी को 10 लाख रुपये + 41.47 लाख रुपये (अर्जित गारंटीकृत जोड़) – 5 * 2.16 लाख (एन्युइटी भुगतान पहले ही किए गए हैं) = 40.67 लाख रुपये मिलेंगे|

नॉमिनी अपनी इच्छा के अनुसार मृत्यु लाभ को एक-मुश्त, तात्कालिक वार्षिकी (immediate annuity) या किश्तों में ले सकता है|

 


एलआईसी जीवन शांति: विकल्प A (Immediate Annuity)

Annuity for Life

इस विकल्प में आपको जीवन भर पेंशन मिलेगी| आपको एक बार भुगतान करना है|

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): आपको जीवन भर पेंशन मिलेगी| आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा| पेंशन का भुगतान भी रुक जाएगा|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): क्योंकि पेंशन पूरे जीवन चलेगी, मेच्योरिटी का तो कोई सवाल ही नहीं उठता|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): आप प्लान सरेंडर नहीं कर सकते| इसका मतलब यह हुआ की निवेश किया हुआ पैसा आपको या आपके नॉमिनी को कभी भी वापिस नहीं मिलेगा|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प A में 10 लाख रुपये निवेश करता है| 1.8% GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें तो 90,942 रुपये लिखा हुआ है| आप आयु और विकल्प को मिलाकर देख सकते हैं|

इसका मतलब यह है की आप 10 लाख रुपये निवेश करने पर 90,942 रुपये की वार्षिक पेंशन पायेंगे|

आपके यह पेंशन पूरे जीवन मिलेगी| आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी वापिस नहीं दिया जाएगा|

यहाँ थोड़ी समस्या है, अगर निवेशक की मृत्यु जल्दी हो जाती है, तो सारा पैसा डूब जाएगा|


एलआईसी जीवन शांति: विकल्प B/C/D/E (Immediate Annuity)

Annuity payable for 5, 10, 15 or 20 years certain and thereafter as long as the annuitant is alive

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): इसमें आपको या आपके परिवार को निर्धारित समय तक पेंशन मिलेगी| निर्धारित अवधि के बाद, जब तक आप जीवित हैं, आपको तब तक पेंशन मिलेगी|

अगर निर्धारित अवधि से पहले मृत्यु हो जाती है, तो निर्धारित अवधि तक आपके परिवार को पेंशन मिलेगी| इसका मतलब आप जीवित रहे या न रहे, आपके परिवार (या आपको) को कम से कम निर्धारित अवधि तक तो पेंशन मिलनी ही है| निर्धारित अवधि के बाद तब तक पेंशन मिलेगी, जब तक आप जीवित हैं|

निर्धारित अवधि के 4 विकल्प हैं: 5 वर्ष, 10 वर्ष, 15 वर्ष, 20 वर्ष| आप कोई भी विकल्प चुन सकते हैं| जितनी कम निर्धारित अवधि होगी, उतनी ही अधिक ब्याज दर होगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): जैसा की ऊपर लिखा है, निर्धारित अवधि से पहले मृत्यु होने पर नॉमिनी को निर्धारित अवधि तक पेंशन मिलती रहेगी| उसके बाद पेंशन रुक जायेगी और नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

निर्धारित अवधि के बाद मृत्यु होने पर पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): मेच्योरिटी को कोई मतलब नहीं है|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): सरेंडर नहीं कर सकते|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प D (15 वर्ष) में 10 लाख रुपये निवेश करता है| 1.8% GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

15 वर्ष की निर्धारित अवधि का चुनाव किया गया है|

ऊपर टेबल देखें तो (आयु और विकल्प मिलाकर) 86,250 रुपये लिखा हुआ है|

इसका मतलब यह है की आप 10 लाख रुपये निवेश करने पर 86,250 रुपये की वार्षिक पेंशन पायेंगे|

आपके यह पेंशन पूरे जीवन मिलेगी|

परन्तु अगर आपकी मृत्यु 6 साल बाद हो जाती है, तो आपके नॉमिनी को बचे हुए 9 वर्ष तक पेंशन मिलेगी| निर्धारित अवधि के अंत पर नॉमिनी की पेंशन रोक दी जायेगी|

अगर मृत्यु 15 वर्ष के बाद होती है, तो मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|


एलआईसी जीवन शांति: विकल्प F (Immediate Annuity)

Annuity for life with return of purchase price on death of the annuitant

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): आपको पूरे जीवन पेंशन मिलेगी| आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर पेंशन का भुगतान रुक जाएगा और नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जाएगी| अगर आपने 10 लाख रुपये का प्लान लिया था, तो नॉमिनी को 10 लाख रुपये लौटा दिए जायेंगे| परन्तु यहाँ पर नॉमिनी के पास दो विकल्प और हैं|

अगर नॉमिनी चाहे तो, वह एक मुश्त पैसा लेने की बजाय Death बेनिफिट राशि से एक एन्युटी प्लान भी खरीद सकता है| एन्युटी प्लान का इंटरेस्ट रेट नॉमिनी की आयु पर निर्भर करेगा|

इसके अलावा नॉमिनी के पास death बेनिफिट को 5/10/15 वर्षों तक किश्तों में पाने का विकल्प भी है| किश्तें मासिक, त्रेमासिक, अर्ध वार्षिक या वार्षिक हो सकती है| LIC जीवन अक्षय में ऐसे कोई विकल्प नहीं थे|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): क्योंकि पेंशन पूरे जीवन चलेगी, मेच्योरिटी का तो कोई सवाल ही नहीं उठता|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): पालिसी लेने के एक वर्ष बाद आप पालिसी को सरेंडर कर सकते हैं| एलआईसी जीवन अक्षय को सरेंडर करने पर मिलने वाली राशि सरेंडर के समय आपकी आयु पर निर्भर करेगी| इस राशि को कैसे कैलकुलेट करना है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प F में 10 लाख रुपये निवेश करता है| 1.8% GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें तो 67,428 रुपये लिखा हुआ है| आप आयु और विकल्प को मिलाकर देख सकते हैं|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 67,428 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके यह पेंशन पूरे जीवन मिलेगी| आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| मृत्यु पर निवेश राशि आपके नॉमिनी को 10 लाख रुपये लौटा दिए जायेंगे|

विकल्प 1 और विकल्प 3 में केवल यही अंतर है| विकल्प 1 में नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलता, जबकि विकल्प 3 में नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जाती है| इसीलिए विकल्प 3 की ब्याज दर भी कम है|

निवेशक की मृत्यु के बाद निवेश राशि (10 लाख रुपये) नॉमिनी को लौटा दी जायेगी| अगर नॉमिनी चाहे तो, एक मुश्त राशि लेने की बजाय इस पैसे से एक एन्युटी प्लान खरीद सकता है या यह पैसा किश्तों में ले सकता है|


एलआईसी जीवन शांति: विकल्प G (Immediate Annuity)

Annuity payable for life increasing at a simple rate of 3% p.a.

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): आपको पूरे जीवन पेंशन मिलेगी| हर वर्ष आपकी पेंशन की राशि 3% से बढ़ जायेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर पेंशन का भुगतान रुक जाएगा|नॉमिनी को कुछ भी नहीं दिया जाएगा|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): पूरे जीवन पेंशन मिलेगी| मेच्योरिटी का कोई मतलब ही नहीं है|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): सरेंडर करने का विकल्प नहीं है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प G (विकल्प iv) में 10 लाख रुपये निवेश करता है| 1.8% GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 72,888 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

पहले वर्ष 72,888 रुपये की पेंशन मिलेगी| अगले वर्ष पेंशन राशि 3% से बढ़ जायेगी|

दूसरे वर्ष 75,074 रुपये की पेंशन मिलेगी|

तीसरे वर्ष 77,261 रुपये की पेंशन मिलेगी|

आपके पूरे जीवन में पेंशन इसी तरह बढती रहेगी|

आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| मृत्यु पर निवेश राशि आपके नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|


एलआईसी जीवन शांति: विकल्प H (Immediate Annuity)

Annuity for life with a provision of 50% of the annuity payable to spouse during his/her lifetime on death of the annuitant

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): निवेशक को आजीवन पेंशन मिलेगी| निवेशक की मृत्यु के बाद पत्नी (या पति) को आजीवन पेंशन मिलेगी| पत्नी या पत्नी को केवल 50% पेंशन राशि ही मिलेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर पत्नी (या पति) को 50% पेंशन का भुगतान किया जाएगा|

पत्नी की मृत्यु के बाद नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

अगर पत्नी (या पति) की मृत्यु निवेशक से पहले हो जाती है, तो निवेशक की मृत्यु पर पेंशन रोक दी जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): पूरे जीवन पेंशन मिलेगी| मेच्योरिटी का कोई मतलब ही नहीं है|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): सरेंडर करने का विकल्प नहीं है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प H में 10 लाख रुपये निवेश करता है| GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें में (60 वर्ष की आयु और विकल्प H या v) 85,638 रुपये लिखा हुआ है|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 85,638 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके पूरे जीवन यह पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी (या पति) को आजीवन इसकी आधी पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी को 85,638 * 50% = 42,819 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपकी पत्नी की मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

अगर आपकी पत्नी की मृत्यु आप से पहले हो जाती है, तो आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| आपके परिवार को कुछ भी नहीं मिलेगा|


एलआईसी जीवन शांति: विकल्प I (Immediate Annuity)

Annuity for life with a provision of 100% of the annuity payable to spouse during his/her lifetime on death of the annuitant

विकल्प H के मुकाबले थोड़ा सा ही अंतर है|

विकल्प H में निवेशक (pensioner) की मृत्यु के बाद पत्नी (पत्नी) को 50% पेंशन मिलती थी|

विकल्प I में पूरी पेंशन जारी रहेगी| और कोई अंतर नहीं है|

आप देख सकते हैं, क्योंकि विकल्प I में पत्नी को अधिक पेंशन मिलती है, तो विकल्प I की ब्याज दर विकल्प H से कम है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प I में 10 लाख रुपये निवेश करता है| GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें में (60 वर्ष की आयु और विकल्प vi) 80,844 रुपये लिखा हुआ है|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 80,844 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके पूरे जीवन यह पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी (या पति) को आजीवन इतनी ही पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी को आजीवन 80,844 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपकी पत्नी की मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

अगर आपकी पत्नी की मृत्यु आपसे पहले हो जाती है, तो आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| आपके परिवार को कुछ भी नहीं मिलेगा|


एलआईसी जीवन शांति: विकल्प J (Immediate Annuity)

Annuity for life with a provision of 100% of the annuity payable to spouse during his/ her life time on death of annuitant. The purchase price will be returned on the death of last survivor.

विकल्प I में पति और पत्नी की मृत्यु के बाद आपके परिवार को कुछ भी नहीं मिलता|

विकल्प J में अंतर यह है की पति और पत्नी की मृत्यु के बाद नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जाती है|

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): निवेश की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी (या पति) को पेंशन मिलेगी| पत्नी (पति) को उतनी ही पेंशन जारी रहेगी|

पत्नी की मृत्यु के बाद पेंशन रोक दी जायेगी|अगर पत्नी (या पति) की मृत्यु निवेशक से पहले हो जाती है, तो निवेशक की मृत्यु पर पेंशन रोक दी जायेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर पत्नी (या पति) को 100% पेंशन का भुगतान किया जाएगा| पत्नी की मृत्यु के बाद नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जायेगी|

अगर पत्नी (या पति) की मृत्यु निवेशक से पहले हो जाती है, तब निवेशक की मृत्यु पर नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जायेगी|

ध्यान दें विकल्प F (Immediate Annuity with return of Purchase Price) की तरह यहाँ पर भी नॉमिनी के पास death benefit को एक मुश्त लेने की बजाय एन्युटी प्लान खरीदने का या बेनिफिट को किश्तों में लेने का विकल्प है|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): पालिसी कभी मेच्योर ही नहीं होगी|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): सरेंडर करने का विकल्प नहीं है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प J में 10 लाख रुपये निवेश करता है| GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें में (60 वर्ष की आयु और विकल्प vii) में 67,074 रुपये लिखा हुआ है|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 67,074 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके पूरे जीवन यह पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी (या पति) को आजीवन इतनी ही पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी को आजीवन 67,074 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपकी पत्नी की मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को 10 लाख रुपये लौटा दिए जायेंगे|

अगर आपकी पत्नी की मृत्यु आपसे पहले हो जाती है, तो आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को 10 लाख रुपये लौटा दिए जायेंगे|

जैसा की ऊपर लिखा हुआ है, अगर नॉमिनी चाहे. तो पैसा एक मुश्त लेने की बजाय उस राशि से एन्युटी प्लान खरीद सकता है या राशि को किश्तों (5/10/15 वर्ष) में ले सकता है|

एलआईसी जीवन शांति: टैक्स बेनिफिट LIC Jeevan Shanti Tax Benefits in Hindi

एलआईसी जीवन शांति में निवेश करने पर आपको सेक्शन 80C के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है|

परन्तु जो पेंशन मिलती है, उस पर आपको अपने टैक्स ब्रैकेट के अनुसार टैक्स देना होता है|

मृत्यु के बाद अगर नॉमिनी को कोई राशि मिलती है, तो उस पर कोई टैक्स नहीं देना होगा|

एलआईसी जीवन शांति प्लान कैसे खरीदें? How to buy LIC Jeevan Shanti?

आप यह प्लान LIC शाखा में जा कर या किसी LIC एजेंट की सहायता से खरीद सकते हैं|

आप एलआईसी जीवन शांति प्लान ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं| आपको LIC की वेबसाइट पर जाना होगा| जैसे की ऊपर बताया गया है, ऑनलाइन खरीदने पर आपको थोड़ी सी बेहतर ब्याज दर भी मिलेगी|

एलाईसी जीवन शांति और एलआईसी जीवन अक्षय VI में अंतर (Difference between LIC Jeevan Shanti and LIC Jeevan Akshay)

  1. एलआईसी जीवन शांति और एलआईसी जीवन अक्षय दोनों एकल प्रीमियम एन्युइटी (Single Premium Annuity) योजनाएं हैं।
  2. दोनों ही प्लान आपको ब्याज दर की गारंटी देते हैं|
  3. एलआईसी जीवन अक्षय VI आपको केवल immediate annuity का विकल्प प्रदान करता है।दूसरी ओर, एलआईसी जीवन शांति आपको immediate annuity और deferred annuity दोनों विकल्प प्रदान करती है।
  4. एलआईसी जीवन अक्षय (LIC Jeevan Akshay) में joint पालिसी केवल पति या पत्नी के साथ ही ले सकते हैं।दूसरी तरफ, LIC Jeevan Shanti के आप पति/पत्नी , भाई/बहन या किसी भी पूर्वज या वंशज (माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, बच्चे, पोता, पोती, नाती, नातिन) के साथ पालिसी ले सकते हैं|
  5. LIC Jeevan Akshay में एन्युटी रेट दूसरे annuitant की आयु पर निर्भर नहीं करता| LIC Jeevan Shanti में दूसरे annuitant की आयु भी देखी जाती है|
  6. एलआईसी जीवन अक्षय में मृत्यु लाभ केवल एकमुश्त लिया जा सकता है| LIC Jeevan Shanti में मृत्यु लाभ (death benefit) लेने के तीन विकल्प हैं: एकमुश्त, एन्युटी प्लान या किश्तों में|
  7. जीवन अक्षय में लोन सुविधा उपलब्ध नहीं है| जीवन शान्ति के कुछ विकल्पों में लोन सुविधा उपलब्ध है|

एलआईसी जीवन शांति के बारे में एक अजीब बात

आप उम्मीद करते हैं की प्रवेश आयु के साथ आपका एन्युटी रेट भी बढेगा| Immediate annuity पके 7 विकल्पों में तो ऐसा ही होता है|

परन्तु Deferred Annuity में ऐसा शायद हमेशा न हो| आप नीचे टेबल में देख सकते हैं| यह टेबल Deferred Annuity (option 1, Single Life) के लिए है|

एलआईसी जीवन अक्षय वस एलआईसी जीवन शांति vs. LIC जीवन अक्षय

आप देख सकते हैं की कुछ मामलों में प्रवेश आयु बढ़ने के साथ ब्याज ददर कम हो रही है|

मेरे अनुसार इसके वजह LIC Jeevan शांति के death बेनिफिट की गणना है| यह मृत्यु लाभ समय के साथ बदलता रहता है|

मृत्यु लाभ = खरीद मूल्य + गारंटीकृत परिवर्धन (Accrued Guaranteed Addition) – अभी तक किये गए वार्षिक भुगतान। साथ ही, गारंटीकृत परिवर्धन वार्षिकी दर पर निर्भर करते हैं।

इसलिए, Death Benefit आस्थगन अवधि के अंत तक बढ़ता है| आस्थगन अवधि (deferment period) की समाप्ति के बाद (वार्षिकी भुगतान किए जाने के कारण) मृत्यु लाभ घटता है।

एलआईसी जीवन शांति कैलकुलेटर LIC Jeevan Shanti calculator पेंशन कैलकुलेटर

 

इसलिए आपके लिए सही विकल्प का चुनाव थोड़ा मुश्किल हो सकता है| अपने फाइनेंसियल एडवाइजर से सलाह ले सकते हैं|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी जीवन अक्षय VI (LIC Jeevan Akshay VI)

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि (LIC Jeevan Shiromani)

एलआईसी जीवन लक्ष्य (LIC Jeevan Lakshya)

एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान (LIC Single Premium Endowment Plan)

एलआईसी कैंसर कवर प्लान (LIC Cancer Cover Plan)

एलआईसी न्यू मनीबेक प्लान-20 वर्ष (LIC New Money Back Plan – 20 years)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Source: www.PersonalFinancePlan.in

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: lic jeevan akshay VI, LIC Jeevan Shanti, LIC Jeevan Shanti in hindi, LIC पेंशन प्लान, एलआईसी जीवन अक्षय 6, एलआईसी जीवन शांति, पेंशन प्लान

एलआईसी जीवन अक्षय VI: एक बार प्रीमियम भुगतान, पूरे जीवन पेंशन (पूरी जानकारी)

Last updated: अगस्त 28, 2018 | by दीपेश Leave a Comment

एलआईसी जीवन अक्षय VI (LIC Jeevan Akshay VI) एक बहुत ही लोकप्रिय पेंशन प्लान है|

LIC Jeevan Akshay VI एक सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है|

इस प्लान में आप एक बार एकमुश्त राशि का भुगतान करते हैं और इंश्योरेंस कंपनी आपको जीवन भर पेंशन देती है|

एलआईसी जीवन अक्षय 6 कई विकल्पों में आती है|

आप ऐसे विकल्प का चुनाव भी कर सकते हैं जहां आपके बाद आपके पति या पत्नी को भी पेंशन मिलेगी| एलआईसी जीवन अक्षय के विभिन्न विकल्पों पर विस्तार से चर्चा करेंगे|

एलआईसी जीवन अक्षय VI (LIC Jeevan Akshay in Hindi)

  1. न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum Entry Age): 30 वर्ष
  2. अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age): विकल्प 3 के लिए 100 वर्ष, अन्य विकल्पों के लिए 85 वर्ष. विकल्पों के बारे में बाद में विस्तार से चर्चा करेंगे|
  3. न्यूनतम निवेश (Minimum Purchase Price): 1.5 लाख रुपये (ऑनलाइन खरीदने पर), किसी और माध्यम से खरीदने पर 1 लाख रुपये
  4. अधिकतम निवेश (Maximum Purchase Price): कोई सीमा नहीं
  5. पेंशन भुगतान: आपके पास मासिक (monthly), त्रेमासिक (quarterly), छमाही (half-yearly) या वार्षिक (annual) पेंशन पाने का विकल्प हैं|
  6. LIC Jeevan Akshay में लोन सुविधा उपलब्ध नहीं है| Loan not available under LIC Jeevan Akshay VI.
  7. पालिसी ऑनलाइन खरीदने पर आपको 1% rebate मिलती है, अतिरिक्त पेंशन के रूप में|
  8. आपके प्रीमियम पर 1.8% GST लगता है| अगर आप 10 लाख रुपये का प्लान खरीदना चाहते हैं, तो आपको 10 लाख 18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा| 18,000 रुपये का GST|
  9. जीवन अक्षय प्लान लेते समय किसी मेडिकल जांच की ज़रुरत नहीं है|

अधिक जानकारी के लिए आप LIC की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं|

एलआईसी जीवन अक्षय में कितना ब्याज मिलता है?

एलआईसी जीवन अक्षय 6 एक एन्युटी प्लान (Annuity plan) है|

ध्यान से देखें तो, जीवन अक्षय किसी Fixed Deposit की तरह नहीं है|

फिक्स्ड डिपाजिट में आपको नियमित तौर पर ब्याज मिलता है| FD मेच्योर होने पर आपको आपका पैसा लौटा दिया जाता है| आप चाहें तो अपने पैसे को दोबारा से निवेश कर सकते हैं| परन्तु इस बात की कोई गारंटी नहीं है की आपको ब्याज की दर कम मिलेगी या ज्यादा|

एलआईसी जीवन अक्षय में ऐसा हमेशा नहीं होता| जैसे की ऊपर चर्चा करी है, जीवन अक्षय में कई विकल्प हैं|

आईये संक्षिप्त में जानते हैं|

lic jeevan akshay VI hindi एलआईसी जीवन अक्षय 6 proposal form

इन विकल्पों के बारे में नीचे विस्तार से (उदाहरणों के साथ) चर्चा करेंगे|

पहले ब्याज दर देख लें|
LIC Jeevan Akshay एलआईसी जीवन अक्षय 6

  1. यह राशि प्रति 1 लाख रुपये की खरीद पर है| जैसे की 60 वर्ष की आयु और पहले विकल्प में 1 लाख रुपये के निवेश पर 8,700 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे|
  2. ऊपर लिखी हुई राशि वार्षिक पेंशन के लिए है| मासिक, त्रेमासिक या छमाही राशियाँ अलग होंगी|
  3. आप देख सकते हैं सभी विकल्पों की ब्याज दर (एन्युटी रेट) बिलकुल अलग है|
  4. ब्याज दर आपकी आयु के साथ बढती है| कम आयु पर एन्युटी खरीदने पर ब्याज दर कम होती है|
  5. आपको पूरे जीवन पेंशन मिलती रहेगी| आप चाहें 65 वर्ष तक जीयें, या 100 वर्ष तक या 150 वर्ष तक| LIC आपको इसी ब्याज दर के अनुसार ब्याज देती रहेगी|
  6. यह ब्याज दर (annuity rate) समय-समय पर बदल सकती है| आप प्लान लेने से पहले LIC शाखा में या LIC ब्रांच में या LIC वेबसाइट पर अवश्य चेक करें|
  7. LIC Jeevan Akshay प्लान ऑनलाइन खरीदने पर 1% अधिक पेंशन मिलेगी| 60 वर्षीय व्यक्ति अगर विकल्प 1 में एक लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे हर वर्ष 8,700 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी| अगर ऑनलाइन भुगतान करता है, 1% अधिक पेंशन मिलेगी| मतलब की 8,700 * 101% = 8,787 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|
  8. साथ ही अधिक निवेश करने पर भी कुछ अतिरिक्त पेंशन मिलेगी|LIC Jeevan Akshay VI एलआईई जीवन अक्षय 6 रिबेट प्रीमियम 2
  9. ऊपर के उदाहरण को चालू रखें तो, अगर 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 8,700 प्रति लाख रुपये की बजाय 8,704 रुपये प्रति लाख रुपये की पेंशन मिलेगी|

एलआईसी जीवन अक्षय: विकल्प 1: Annuity for Life

इस विकल्प में आपको जीवन भर पेंशन मिलेगी| आपको एक बार भुगतान करना है|

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): आपको जीवन भर पेंशन मिलेगी| आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा| पेंशन का भुगतान भी रुक जाएगा|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): क्योंकि पेंशन पूरे जीवन चलेगी, मेच्योरिटी का तो कोई सवाल ही नहीं उठता|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): आप प्लान सरेंडर नहीं कर सकते| इसका मतलब यह हुआ की निवेश किया हुआ पैसा आपको या आपके नॉमिनी को कभी भी वापिस नहीं मिलेगा|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प 1 में 10 लाख रुपये निवेश करता है| 1.8% GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें तो 8,700 रुपये लिखा हुआ है| आप आयु और विकल्प को मिलाकर देख सकते हैं|

इसका मतलब यह है की आप 1 लाख रुपये निवेश करने पर 8,700 रुपये की वार्षिक पेंशन पायेंगे|

क्योंकि आपने 10 लाख रुपये निवेश किये हैं, तो आपको 87,000 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके यह पेंशन पूरे जीवन मिलेगी| आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी वापिस नहीं दिया जाएगा|

यहाँ थोड़ी समस्या है, अगर निवेशक की मृत्यु जल्दी हो जाती है, तो सारा पैसा डूब जाएगा|


विकल्प 2: Annuity payable for 5, 10, 15 or 20 years certain and thereafter as long as the annuitant is alive

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट):

इसमें आपको या आपके परिवार को निर्धारित समय तक पेंशन मिलेगी| निर्धारित अवधि के बाद, जब तक आप जीवित हैं, आपको तब तक पेंशन मिलेगी|

अगर निर्धारित अवधि से पहले मृत्यु हो जाती है, तो निर्धारित अवधि तक आपके परिवार को पेंशन मिलेगी| इसका मतलब आप जीवित रहे या न रहे, आपके परिवार (या आपको) को कम से कम निर्धारित अवधि तक तो पेंशन मिलनी ही है| निर्धारित अवधि के बाद तब तक पेंशन मिलेगी, जब तक आप जीवित हैं|

निर्धारित अवधि के 4 विकल्प हैं: 5 वर्ष, 10 वर्ष, 15 वर्ष, 20 वर्ष| आप कोई भी विकल्प चुन सकते हैं| जितनी कम निर्धारित अवधि होगी, उतनी ही अधिक ब्याज दर होगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): जैसा की ऊपर लिखा है, निर्धारित अवधि से पहले मृत्यु होने पर नॉमिनी को निर्धारित अवधि तक पेंशन मिलती रहेगी| उसके बाद पेंशन रुक जायेगी और नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

निर्धारित अवधि के बाद मृत्यु होने पर पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): मेच्योरिटी को कोई मतलब नहीं है|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): सरेंडर नहीं कर सकते|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प 2 में 10 लाख रुपये निवेश करता है| 1.8% GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

15 वर्ष की निर्धारित अवधि का चुनाव किया गया है|

ऊपर टेबल देखें तो (आयु उअर विकल्प मिलाकर) 8,170 रुपये लिखा हुआ है|

इसका मतलब यह है की आप 1 लाख रुपये निवेश करने पर 8,170 रुपये की वार्षिक पेंशन पायेंगे|

क्योंकि आपने 10 लाख रुपये निवेश किये हैं, तो आपको 81,700 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके यह पेंशन पूरे जीवन मिलेगी|

परन्तु अगर आपकी मृत्यु 6 साल बाद हो जाती है, तो आपके नॉमिनी को बचे हुए 9 वर्ष तक पेंशन मिलेगी| निर्धारित अवधि के अंत पर नॉमिनी की पेंशन रोक दी जायेगी|

अगर मृत्यु 15 वर्ष के बाद होती है, तो मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|


विकल्प 3: Annuity for life with return of purchase price on death of the annuitant

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): आपको पूरे जीवन पेंशन मिलेगी| आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर पेंशन का भुगतान रुक जाएगा और नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जाएगी| अगर आपने 10 लाख रुपये का प्लान लिया था, तो नॉमिनी को 10 लाख रुपये लौटा दिए जायेंगे|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): क्योंकि पेंशन पूरे जीवन चलेगी, मेच्योरिटी का तो कोई सवाल ही नहीं उठता|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): पालिसी लेने के एक वर्ष बाद आप पालिसी को सरेंडर कर सकते हैं| केवल दो परिस्तिथियों में ही सरेंडर कर सकते हैं: गंभीर बीमारी की स्तिथि में या आप किस दूसरे देश में बसने जा रहे हों|

एलआईसी जीवन अक्षय को सरेंडर करने पर मिलने वाली राशि सरेंडर के समय आपकी आयु पर निर्भर करेगी| इस राशि को कैसे कैलकुलेट करना है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प 3 में 10 लाख रुपये निवेश करता है| 1.8% GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें तो 6,320 रुपये लिखा हुआ है| आप आयु और विकल्प को मिलाकर देख सकते हैं|

इसका मतलब यह है की आप 1 लाख रुपये निवेश करने पर 6,320 रुपये की वार्षिक पेंशन पायेंगे|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 63,200 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके यह पेंशन पूरे जीवन मिलेगी| आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| मृत्यु पर निवेश राशि आपके नॉमिनी को 10 लाख रुपये लौटा दिए जायेंगे|

विकल्प 1 और विकल्प 3 में केवल यही अंतर है| विकल्प 1 में नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलता, जबकि विकल्प 3 में नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जाती है| इसिलए विकल्प 3 की ब्याज दर भी कम है|


विकल्प 4: Annuity payable for life increasing at a simple rate of 3% p.a.

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): आपको पूरे जीवन पेंशन मिलेगी| हर वर्ष आपकी पेंशन की राशि 3% से बढ़ जायेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर पेंशन का भुगतान रुक जाएगा|नॉमिनी को कुछ भी नहीं दिया जाएगा|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): पूरे जीवन पेंशन मिलेगी| मेच्योरिटी का कोई मतलब ही नहीं है|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): सरेंडर करने का विकल्प नहीं है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प 4 में 10 लाख रुपये निवेश करता है| 1.8% GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें तो 6,930 रुपये लिखा हुआ है| आप 1 लाख रुपये निवेश करने पर 6,930 रुपये की वार्षिक पेंशन पायेंगे|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 69,300 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

पहले वर्ष 69,300 रुपये की पेंशन मिलेगी| अगले वर्ष पेंशन राशि 3% से बढ़ जायेगी|

दूसरे वर्ष 71,739 रुपये की पेंशन मिलेगी|

तीसरे वर्ष 73,520 रुपये की पेंशन मिलेगी|

आपके पूरे जीवन में पेंशन इसी तरह बढती रहेगी|

आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| मृत्यु पर निवेश राशि आपके नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|


विकल्प 5

Annuity for life with a provision of 50% of the annuity payable to spouse during his/her lifetime on death of the annuitant

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): निवेशक को आजीवन पेंशन मिलेगी| निवेशक की मृत्यु के बाद पत्नी (या पति) को आजीवन पेंशन मिलेगी| पत्नी या पत्नी को केवल 50% पेंशन राशि ही मिलेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर पत्नी (या पति) को 50% पेंशन का भुगतान किया जाएगा|

पत्नी की मृत्यु के बाद नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

अगर पत्नी (या पति) की मृत्यु निवेशक से पहले हो जाती है, तो निवेशक की मृत्यु पर पेंशन रोक दी जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): पूरे जीवन पेंशन मिलेगी| मेच्योरिटी का कोई मतलब ही नहीं है|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): सरेंडर करने का विकल्प नहीं है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प 5 में 10 लाख रुपये निवेश करता है| GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें में (60 वर्ष की आयु और विकल्प 5) 7,990 रुपये लिखा हुआ है| आप 1 लाख रुपये निवेश करने पर 7,990 रुपये की वार्षिक पेंशन पायेंगे|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 79,900 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके पूरे जीवन यह पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी (या पति) को आजीवन इसकी आधी पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी को 79,900 * 50% = 39,950 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपकी पत्नी की मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

अगर आपकी पत्नी की मृत्यु आप से पहले हो जाती है, तो आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| आपके परिवार को कुछ भी नहीं मिलेगा|


विकल्प 6

Annuity for life with a provision of 100% of the annuity payable to spouse during his/her lifetime on death of the annuitant

विकल्प 5 के मुकाबले थोड़ा सा ही अंतर है|

विकल्प 5 में निवेशक (pensioner) की मृत्यु के बाद पत्नी (पत्नी) को 50% पेंशन मिलती थी|

विकल्प 6 में पूरी पेंशन जारी रहेगी| और कोई अंतर नहीं है|

आप देख सकते हैं, क्योंकि विकल्प 6 में पत्नी को अधिक पेंशन मिलती है, तो विकल्प 6 की ब्याज दर विकल्प 5 से कम है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प 6 में 10 लाख रुपये निवेश करता है| GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें में (60 वर्ष की आयु और विकल्प 6) 7,390 रुपये लिखा हुआ है| आप 1 लाख रुपये निवेश करने पर 7,390 रुपये की वार्षिक पेंशन पायेंगे|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 73,900 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके पूरे जीवन यह पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी (या पति) को आजीवन इतनी ही पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी को आजीवन 79,900 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपकी पत्नी की मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को कुछ भी नहीं मिलेगा|

अगर आपकी पत्नी की मृत्यु आपसे पहले हो जाती है, तो आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| आपके परिवार को कुछ भी नहीं मिलेगा|


विकल्प 7

Annuity for life with a provision of 100% of the annuity payable to spouse during his/ her life time on death of annuitant. The purchase price will be returned on the death of last survivor

विकल्प 6 में पति और पत्नी की मृत्यु के बाद आपके परिवार को कुछ भी नहीं मिलता|

विकल्प 7 में अंतर यह है की पति और पत्नी की मृत्यु के बाद नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जाती है|

Pension Benefit (पेंशन बेनिफिट): निवेश की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी (या पति) को पेंशन मिलेगी| पत्नी (पति) को उतनी ही पेंशन जारी रहेगी|

पत्नी की मृत्यु के बाद पेंशन रोक दी जायेगी|अगर पत्नी (या पति) की मृत्यु निवेशक से पहले हो जाती है, तो निवेशक की मृत्यु पर पेंशन रोक दी जायेगी|

Death Benefit (मृत्यु लाभ): निवेशक की मृत्यु होने पर पत्नी (या पति) को 100% पेंशन का भुगतान किया जाएगा| पत्नी की मृत्यु के बाद नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जायेगी|

अगर पत्नी (या पति) की मृत्यु निवेशक से पहले हो जाती है, तब निवेशक की मृत्यु पर नॉमिनी को निवेश राशि लौटा दी जायेगी|

Maturity Benefit (परिपक्वता लाभ): पालिसी कभी मेच्योर ही नहीं होगी|

Surrender Benefit (सरेंडर लाभ): सरेंडर करने का विकल्प नहीं है|

उदहारण (Example)

एक 60 वर्षीय व्यक्ति विकल्प 7 में 10 लाख रुपये निवेश करता है| GST मिलाकर उन्हें 10.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा|

ऊपर टेबल देखें में (60 वर्ष की आयु और विकल्प 6) 6,240 रुपये लिखा हुआ है| आप 1 लाख रुपये निवेश करने पर 6,240 रुपये की वार्षिक पेंशन पायेंगे|

10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 62,400 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपके पूरे जीवन यह पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी (या पति) को आजीवन इतनी ही पेंशन मिलेगी| आपके बाद आपकी पत्नी को आजीवन 62,400 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी|

आपकी पत्नी की मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को 10 लाख रुपये लौटा दिए जायेंगे|

अगर आपकी पत्नी की मृत्यु आपसे पहले हो जाती है, तो आपकी मृत्यु के बाद पेंशन रुक जायेगी| नॉमिनी को 10 लाख रुपये लौटा दिए जायेंगे|


एलआईसी जीवन अक्षय: टैक्स बेनिफिट

एलआईसी जीवन अक्षय में निवेश करने पर आपको सेक्शन 80C के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है|

परन्तु जो पेंशन मिलती है, उस पर आपको अपने टैक्स ब्रैकेट के अनुसार टैक्स देना होता है|

एलआईसी जीवन अक्षय प्लान कैसे खरीदें?

आप यह प्लान LIC शाखा में जा कर या किसी LIC एजेंट की सहायता से खरीद सकते हैं|

आप एलआईसी जीवन अक्षय प्लान ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं| आपको LIC की वेबसाइट पर जाना होगा| जैसे की ऊपर बताया गया है, ऑनलाइन खरीदने पर आपको थोड़ी सी बेहतर ब्याज दर भी मिलेगी|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि (LIC Jeevan Shiromani)

एलआईसी जीवन लक्ष्य (LIC Jeevan Lakshya)

एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान (LIC Single Premium Endowment Plan)

एलआईसी कैंसर कवर प्लान (LIC Cancer Cover Plan)

एलआईसी न्यू मनीबेक प्लान-20 वर्ष (LIC New Money Back Plan – 20 years)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: lic jeevan akshay VI, एलआईसी जीवन अक्षय 6, जीवन अक्षय vs. FD

एलआईसी न्यू मनी बेक प्लान (20 वर्ष): पूरी जानकारी (LIC New Money Back plan in Hindi)

by दीपेश Leave a Comment

एलआईसी न्यू मनी बेक प्लान – 20 वर्ष (LIC New Money Back Plan – 20 years, Plan no. 820) एक पारंपरिक मनी बैक प्लान है।

जानते हैं इस प्लान के बारे में गहराई से|

एलआईसी न्यू मनी बेक प्लान – 20 वर्ष: पूरी जानकारी (LIC New Money Back plan – 20 years: Complete Information in Hindi)

  1. प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): 13 वर्ष
  2. प्रवेश के लिए अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 50 वर्ष
  3. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Basic Sum Assured): 1 लाख रुपये
  4. अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Basic Sum Assured): कोई सीमा नहीं ।
  5. पॉलिसी अवधि (Policy Term): 20 वर्ष
  6. प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term): 15 वर्ष
  7. आप इस पालिसी में लोन नहीं ले सकते|
  8. आप चाहें तो अतिरिक्त प्रीमियम दे कर अपनी पालिसी में यह राइडर जोड़ सकते हैं: Accidental Death Benefit Rider, Term Assurance Rider, Critical Illness Rider

पालिसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप LIC की वेबसाइट पर जा सकते हैं|

एलआईसी न्यू मनी बेक प्लान – 20 वर्ष: मनीबैक बेनिफिट (LIC New Money Back plan – 20 years: Survival / Money Back Benefit)

एलआईसी न्यू मनी बेक प्लान – 20 वर्ष LIC का एक मनी बेक प्लान है|

इसलिए आपको समय समय पर कुछ पैसा वापिस मिलता रहेगा|

5 वर्ष बाद (Survival/Money Back Benefit): बीमा राशि का 20%

10 वर्ष बाद (Survival/Money Back Benefit): बीमा राशि का 20%

15 वर्ष बाद (Survival/Money Back Benefit): बीमा राशि का 20%

एलआईसी न्यू मनी बेक प्लान – 20 वर्ष: परिपक्वता लाभ LIC New Money Back plan – 20 years: Maturity Benefit)

20 वर्ष बाद ( पालिसी मेच्योरिटी के समय, Maturity Benefit): बीमा राशि का 40%, साथ ही आपको बोनस भी मिलेगा| बीमा राशि का 40% (40% of Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) मिलता है|

Maturity Benefit = 40% of Sum Assured + Vested Simple Reversionary Bonus + Final Additional Bonus

Simple Reversionary Bonus या वार्षिक बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है परन्तु यह राशि आपको पालिसी अवधि की समाप्ति पर ही मिलती है| तब तक यह बोनस पालिसी में जुड़ता रहता है| इसका मतलब की घोषित बोनस से आप के हाथ में कुछ भी नहीं आता| इस बोनस राशि पर आपको कोई रिटर्न भी नहीं मिलता|

मान लिए आपके पास 10 लाख रुपये का बीमा (Sum Assured) है, और LIC आपकी पालिसी के लिए 40  रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा) के बोनस की घोषणा करता है| ऐसी स्तिथि में आपको 40,000 रुपये (40*10 लाख/1,000 = 40,000) का bonus मिलेगा|

परन्तु यह बोनस राशि आपको अभी (या हर वर्ष) नहीं मिलेगी| पालिसी मेच्योर होने पर मिलेगी| बस यह राशि आपकी पालिसी में जुड़ती रहेगी|

Final Additional Bonus (अंतिम अतिरिक्त बोनस) आपको जिस वर्ष में पालिसी मेच्योर हो रही है (या फिर जिस वर्ष में धारक की मृत्यु होती है), केवल उसी वर्ष में मिलता है|

एक बात पर अवश्य ध्यान दें| बोनस की मात्रा की कोई गारंटी नहीं है| बोनस की मात्रा हर वर्ष बदल भी सकती है|

एलआईसी न्यू मनी बेक प्लान – 20 वर्ष: मृत्यु लाभ (LIC New Money Back plan – 20 years: Death Benefit)

पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर नॉमिनी को बीमा राशि की 125% राशि दी जायेगी| साथ ही जो भी बोनस आपकी पालिसी से जुड़ चुका है, वह भी मिलेगा|

मृत्यु लाभ (Death Benefit) = 125% of Sum Assured (बीमा राशि का 125%) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) मिलता है|

मृत्यु लाभ के भुगतान के बाद आपकी पालिसी बंद हो जायेगी और आपको उसके बाद कुछ भी नहीं मिलेगा|

ध्यान दें इस राशि पर इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता की आपको LIC पहले कितना पैसा दे चुकी है| अगर आपकी मृत्यु 15 वर्ष के बाद होती है, तो आपको पहले ही बीमा राशि का 60% पैसा मिल चुका होगा| परन्तु मृत्यु होने पर नॉमिनी को बीमा राशि की 125% (बोनस के साथ) मिलेगी|

एलआईसी न्यू मनी बेक प्लान – 20 वर्ष: रिटर्न कितना मिलता है? (LIC New Money Back plan – 20 years: Return)

आईये एक उदहारण की सहायता से समझते हैं की एलआईसी न्यू मनी बेक प्लान (20 वर्ष) काम कैसे करता है|

साथ ही यह भी देखेंगे की आपको रिटर्न कितना मिल सकता है|

एक 30 वर्षीय व्यक्ति के लिए 10 लाख रुपये के बीमा का प्रीमियम 74,518 रुपये होगा (प्रीमियम कैलकुलेटर)| पहले वर्ष प्रीमियम पर 4.5% GST लगेगा| दूसरे वर्ष से प्रीमियम पर 2.25% GST लगेगा|

पहले वर्ष का प्रीमियम हुआ:  77,871 रुपये

दूसरे वर्ष का प्रीमियम हुआ: 76,194 रुपये

ध्यान दें आपको प्रीमियम केवल 15 वर्ष ही देना है| परन्तु पालिसी मेच्योर 20 वर्ष के बाद होगी|

उदहारण 1: मान लिए पालिसी अवधि के दौरान पालिसी धारक की मृत्यु नहीं होती|

आपको 5 वर्ष के बाद 2 लाख रुपये (10 लाख रुपये * 20%) मिलेंगे|

10 वर्ष के बाद 2 लाख रुपये मिलेंगे|

15 वर्ष के बाद 2 लाख रुपये मिलेंगे|

20 वर्ष के बाद (पालिसी मेच्योरिटी के समय): 4 लाख रुपये + बोनस मिलेगा

उदहारण 2: मान लिए 17वें वर्ष में पालिसी धारक की मृत्यु हो जाती है|

5 वर्ष के बाद 2 लाख रुपये (10 लाख रुपये * 20%) मिलेंगे|

10 वर्ष के बाद 2 लाख रुपये मिलेंगे|

15 वर्ष के बाद 2 लाख रुपये मिलेंगे|

मृत्यु के समय: 12.5 लाख रुपये (10 लाख * 125%) + बोनस मिलेगा, इस भुगतान के बाद पालिसी समाप्त हो जायेगी|

आईये देखते हैं की आपको रिटर्न कितना मिलेगा|

ध्यान दें की आपका रिटर्न आपको मिलने वाले बोनस पर निर्भर करता है| और बोनस की कोई गारंटी नहीं होती| इसीलिए पक्के से रिटर्न कैलकुलेट करना मुश्किल है|

परन्तु हम लोग कुछ अनुमान लेंगे और रिटर्न कैलकुलेट करेंगे|

मान लिए हर वर्ष 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि के Simple Reversionary Bonus की घोषणा की जाती है|

इस हिसाब से आपका सालाना बोनस हुआ 40,000 रुपये (40 * 10 लाख रुपये /1,000)

20 वर्ष का बोनस हो गया 40,000 प्रति वर्ष X 20 वर्ष = 8 लाख रुपये

साथ ही परिपक्वता के वर्ष में Final Bonus (FAB) की घोषणा की जायेगी| मैं FAB के विभिन्न मूल्यों का साथ रिटर्न कैलकुलेट करूंगा|

LIC New money back plan 20 years एलाईसी न्यू मनी बेक प्लान 20 वर्ष टेबल 820

आप देख सकते हैं की आपको 5% से 7% p.a. के बीच में रिटर्न मिलेगा| मेरे अनुसार एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए यह कोई अच्छे रिटर्न नहीं हैं|

मेरे अनुसार आप  टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें  और बची हुई राशि पीपीएफ या इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड  में निवेश करें| बेहतर रिटर्न और जीवन बीमा की उम्मीद कर सकते हैं|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि (LIC Jeevan Shiromani)

एलआईसी जीवन लक्ष्य (LIC Jeevan Lakshya)

एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान (LIC Single Premium Endowment Plan)

एलआईसी कैंसर कवर प्लान (LIC Cancer Cover Plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC Tagged With: lic insurance plans in hindi, lic money back policy 20 years in hindi, lic money back policy for 20 years, lic की मनी बैक पॉलिसी, एलआईसी मनी बैक पालिसी २० इयर्स इन हिंदी, मनी बैक पालिसी, लीछ मनी बैक पालिसी इन हिंदी

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Page 2
  • Page 3
  • Page 4
  • Page 5
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy