• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

LIC

Follow @hindifinance

एलआईसी ई-टर्म (LIC e-Term Plan) प्लान के बारे में पूरी जानकारी

Last updated: अक्टूबर 12, 2018 | by दीपेश 10 Comments

मैंने अपनी पिछली कुछ पोस्ट में इस बात पर चर्चा करी है की आपको किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए| यह भी देखा है की टर्म लाइफ इंश्योरेंस जीवन बीमा लेना का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है|

एक पोस्ट में यह भी देखा की कौन से टर्म इंश्योरेंस प्लान सबसे अच्छे हैं|

आज, उन्ही प्लान में से एक, LIC e-Term plan (LIC ई-टर्म प्लान) के बारे में हम चर्चा करेंगे|

पढ़ें: कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

एलआईसी ई-टर्म प्लान: समीक्षा और ज़रूरी जानकारी (LIC e-Term Plan Review)

  • आप इस एलआईसी ई-टर्म प्लान को केवल ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं|
  • किसी एजेंट की सहायता से नहीं खरीद सकते|
  • यहाँ पर दो तरह के प्लान हैं|
  • 49 लाख तक की बीमा राशि पर सभी को (धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान न करने वालों) को एक सामान प्रीमियम देना पड़ता है| इसे Aggregator Category कहा जाता है|
  • 50 लाख का या उससे ज्यादा का बीमा लेने पर, आप Non-smoker category के तहत कम प्रीमियम दे सकते हैं| पर हाँ, ऐसा लाभ लेने के लिए आप Non-smoker होने चाहिए| इसका मतलब आप धूम्रपान न करते हों और न ही तम्बाकू का सेवन करते हों|
  • अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो आपको 50 लाख से ज्यादा का प्लान लेने पर भी Aggregator Category के अनुसार ज्यादा प्रीमियम भरना होगा|
  • न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Sum Assured): 25 लाख रुपये (Aggregator Category), Non-smoker category के तहत न्यूनतम बीमा राशि 50 लाख रुपये होगी|
  • अधिकतम बीमा राशि (Minimum Sum Assured): कोई सीमा नहीं
  • प्लान लेते समय न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): 18 वर्ष
  • प्लान लेते समय अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 60 वर्ष
  • प्लान समाप्त होते समय अधिकतम आयु: 75 वर्ष
  • न्यूनतम पालिसी अवधि (Minimum Policy Term): 10 वर्ष
  • अधिकतम पालिसी अवधि (Maximum Policy Term): 35 वर्ष
  • इस प्लान के साथ आप कोई राइडर नहीं ले सकते|
  • पालिसी जारी करने से पहले LIC आपसे मेडिकल टेस्ट कराने को कह सकती है|
  • क्योंकि यह एक टर्म प्लान है, आप इस प्लान के तहत लोन नहीं ले सकते|
  • अधिक जानकारी के लिए आप online_dmkt@licindia.com पर ई-मेल कर सकते हैं|

पढ़ें: अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

एलआईसी ई-टर्म प्लान: मृत्यु लाभ (Death Benefit in LIC e-Term Plan)

पालिसी अवधि के दौरान अगर पालिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को बीमा राशि प्रदान की जायेगी|

एलआईसी ई-टर्म प्लान: परिपक्वता लाभ (Maturity Benefit in LIC e-Term Plan)

अब क्योंकि LIC ई-टर्म प्लान एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है, अगर आप पालिसी अवधि की समाप्ति पर जीवित हैं, तो आपको कुछ भी नहीं मिलेगा|

एलआईसी ई-टर्म प्लान: टैक्स बेनिफिट (Tax Benefit in LIC e-Term Plan)

आप आयकर की धारा 80C के तहत वार्षिक प्रीमियम के भुगतान पर 1.5 लाख रुपये तक का लाभ ले सकते हैं|

पालिसी अवधि के दौरान धारक की मृत्यु होने की स्तिथि में मिलने वाली राशि कर मुक्त होगी|

परिपक्वता पर कुछ भी वापिस नहीं मिलता, इसलिए टैक्स देने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता|

एलआईसी ई टर्म प्लान को ऑनलाइन कैसे खरीदें? (How to purchase LIC e-Term Plan online?)

इस प्लान को आप LIC की वेबसाइट (https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/ ) पर जा कर खरीद सकते हैं|

आपको प्लान लेने के लिए अपने बारे में जानकारी देनी होगी और प्रीमियम का भुगतान करना होगा|

एलआईसी ई-टर्म प्लान का प्रीमियम कितना है? (Premium for LIC e-Term Plan)

अब दो वर्ग हैं| (Aggregator or Non-Smoker)

जाहिर है दोनों के लिए प्रीमियम अलग होगा| Aggregator वर्ग में प्रीमियम ज्यादा होगा|

तुलना करने के लिए मैंने 30 वर्षीय व्यक्ति की लिए प्रीमियम को चुना है| प्रीमियम अवधि भी 30 साल की ही ली है|

25 लाख का टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम (LIC e-Term प्लान के लिए)

यहाँ केवल Aggregator वर्ग का तहत ही प्लान मिल सकता है, क्योंकि नॉन-स्मोकर वर्ग 50 लाख से शुरू होता है|

Aggregator वर्ग के तहत 25 लाख के टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम होगा: 5,418 रुपये (डिस्काउंट के बाद)

50 लाख का टर्म लाख का टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम (LIC ई-टर्म प्लान के लिए)

Aggregator वर्ग: 10,835 रुपये (8% discount के बाद)

Non-Smoker वर्ग: 8,030 रुपये (8% discount के बाद)

1 करोड़ का टर्म लाख का टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम (एलआईसी ई-टर्म प्लान के लिए)

Aggregator Category: 21,670 रुपये (8% discount के बाद)

Non-Smoker Category: 16,060 रुपये (8% discount के बाद)

जैसा की आप देख सकते हैं, की अगर आप धूम्रपान करते हैं या आप तम्बाकू लेते हैं, तो आपको Aggregator category के तहत ज्यादा प्रीमियम देना होगा|

आप अपने लिए प्रीमियम पता करने के लिए LIC प्रीमियम कैलकुलेटर चेक कर सकते हैं|

ध्यान दें rebate प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करने पर है| पहले वर्ष में यह discount/rebate 8% है और उसके बाद कम होती जाता है|

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: Lic e-term plan hindi, Lic e-term plan in hindi, LIC term plan, एल आई सी टर्म प्लान, एलआईसी ई-टर्म प्लान

कैसे करें एलआईसी पालिसी को आधार कार्ड से लिंक ऑनलाइन? (Link Aadhaar with LIC policy online)

Last updated: दिसम्बर 22, 2017 | by दीपेश 12 Comments

अब आधार कार्ड को अपनी इंश्योरेंस पालिसी से लिंक करना अनिवार्य हो गया है| तो आपको भी अपनी पालिसी में आधार कार्ड को लिंक करना होगा|

अब ज्यादातर लोगों के पास एलआईसी (LIC) से कोई न कोई पालिसी तो होती ही है| तो अगर आपके पास एलआईसी पालिसी है, तो वहां आप अपने आधार कार्ड से कैसे लिंक करेंगे?

एक तरीका तो यह है, की आप LIC शाखा में जाएँ और ज़रूरी दस्तावेज जमा कर दें| परन्तु इसमें आपको LIC शाखा में जाने के लिए समय निकालना होगा|

अगर मैं आपसे कहूं की आप अपने आधार कार्ड को LIC पालिसी से लिंक घर बैठे ऑनलाइन केवल 5 मिनिट में कर सकते हैं, तो आपको कैसा लगेगा|

जी हैं, आप ऐसा कर सकते हैं| LIC ने अपनी वेबसाइट पर यह सुविधा शुरू कर दी है|

आईये देखते हैं की कैसे कर सकते हैं आप अपने आधार कार को एलआईसी पालिसी से लिंक|

कैसे करें आधार कार्ड को अपनी एलआईसी पालिसी के साथ लिंक? (How to link Aadhaar with LIC Policy online?)

आप एलआईसी वेबसाइट पर इस लिंक पर जा कर विस्तार से निर्देश पढ़ सकते हैं|  ( https://www.licindia.in/Home/Link_Aadhaar_and_PAN_to_Policy)

अच्छी बात यह है, की आप इस लिंक के माध्यम से अपना PAN कार्ड भी अपनी पालिसी में अपडेट/लिंक कर सकते हैं| ध्यान दें पालिसी से PAN को लिंक करना भी अब अनिवार्य है|

अब देखते हैं की आपको क्या करना है|

पहले तो अपने आधार, पैन (PAN) और पालिसी नंबर को निकाल कर रखें क्योंकि फॉर्म भरते समय आपको इस जानकारी की ज़रुरत होगी|

#1 एलआईसी वेबसाइट पर निम्नलिखित लिंक पर जाएं( https://kyclink.licindia.in/UIDSeedingWebApp/ )

#2 अपने आधार, पैन, मोबाइल नंबर की पॉलिसी विवरण दर्ज करें।यदि आपके पास कई पालिसी हैं, तो आप एक ही समय में सभी पालिसी को जोड़ सकते हैं।

lic aadhaar link online lic aadhaar card link आधार को lic पालिसी से कैसे लिंक करें ऑनलाइन एलआईसी आधार लिंक 3

 

#3 अगले पेज पर आपको एक ओटीपी (OTP या One-Time Password) भेजा जाएगा|

lic aadhaar link online lic aadhaar card link आधार को lic पालिसी से कैसे लिंक करें ऑनलाइन एलआईसी आधार लिंक 1

#4 ध्यान दें की यह ओटीपी (OTP) एलआईसी द्वारा भेजा जाता है|

#5 OTP डालने के बाद सबमिट करें| आपको निम्न संदेश दिखाया जाएगा|

 lic aadhaar link online lic aadhaar card link आधार को lic पालिसी से कैसे लिंक करें ऑनलाइन एलआईसी आधार लिंक 2

#6 कृपया ध्यान दें कि एलआईसी अपने रिकॉर्ड को अपडेट करने से पहले UIDAI के साथ आपकी दी गयी जानकारी की पुष्टि करेगा। आपको कुछ सप्ताह में एक पुष्टिकरण  संदेश (confirmation message) मिल जाना चाहिए।

आप देख ही सकते हैं, की अगर आपका मोबाइल नंबर आधार में सही नहीं है, तो आप इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते|

ऐसी स्तिथि में आपके पास दो विकल्प हैं|

  1. आप आधार लिंक करने के लिए एलआईसी शाखा में जा सकते हैं।
  2. आपको पहले आधार में अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं और उसके बाद आधार को LIC पालिसी से लिंक करने की कोशिश करें|

पढ़ें: आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के 3 तरीके

पढ़ें: अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

ध्यान दें यह प्रक्रिया केवल LIC पालिसी में आधार की जानकारी अपडेट करने की लिए है| अगर आपने किसी और इंश्योरेंस कंपनी से भी पालिसी ली हैं, तो आपको वहां पर किसी ऐसी ही प्रक्रिया के द्वारा अपना आधार की जानकारी अपडेट करनी होगी|

कुछ समय पहले  म्यूच्यूअल फण्ड निवेश को भी आधार को लिंक करना अनिवार्य किया गया था| अगर आप जानना चाहते हैं की यह आप कैसे कर सकते हैं, तो इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें|

पढ़ें: आधार को अपने म्यूचुअल फंड निवेश से लिंक कैसे करें?

कुछ पर्सनल फाइनेंस की किताबों के सुझाव

रिटायर रिच: प्रतिदिन 40 रुपये का निवेश करें  (पी वी सुब्रमण्यम)

अच्छे निवेशक के 16 सूत्र: पैसों से जोडें नया रिश्ता (मनीष चौहान)

Source: www.PersonalFinancePlan.in

Filed Under: Aadhaar, LIC, Life Insurance Tagged With: link aadhaar with LIC hindi, एलआईसी, एलआईसी आधार, एलआईसी आधार लिंक

एलआईसी जीवन उमंग (प्लान 845) के बारे में पूरी जानकारी (LIC Jeevan Umang)

Last updated: अक्टूबर 10, 2018 | by दीपेश 10 Comments

एलआईसी जीवन उमंग एक नॉन-लिंक्ड लाभ सहित आजीवन बीमा योजना है| LIC Jeevan Umang is a non-linked participating whole life insurance plan.

आपको 100 वर्ष की आयु तक जीवन बीमा मिलता है| पालिसी मेच्योर भी 100 वर्ष के आयु पर ही होती है| मतलब 100 वर्ष का होने पर आपको इस पालिसी से पैसे मिलेंगे|

आइए एलआईसी जीवन उमंग के बारे में और जानते हैं और यह देखते हैं की क्या आपको ऐसे प्लान में निवेश करना चाहिए|

एलआईसी जीवन उमंग (प्लान 845) के बारे में पूरी जानकारी

पॉलिसी परिपक्वता (Policy Maturity): 100 साल की उम्र में

पॉलिसी अवधि (Policy Term): 100 वर्ष – आपके प्रवेश आयु (यदि आप प्रवेश की आयु 35 है, तो आपको अगले 65 वर्षों के लिए कवर मिलेगा)

प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term) : 15/20/25/30 साल (इतने वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा)

प्रवेश में न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): 90 दिन

अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age)

15 वर्ष प्रीमियम भुगतान अवधि के लिए 55 वर्ष

20 वर्ष प्रीमियम भुगतान अवधि के लिए 50 वर्ष

25 साल प्रीमियम भुगतान अवधि के लिए 45 साल

30 साल प्रीमियम भुगतान अवधि के लिए 40 साल

न्यूनतम बीमित रकम (Minimum Sum Assured): 2 लाख रुपये

अधिकतम बीमित राशि (Maximum Sum Assured): कोई सीमा नहीं

पालिसी से लोन: 3 वर्ष बाद

पालिसी के बारें में अधिक जानकारी के लिए एलआईसी वेबसाइट पर जा कर पढ़ सकते हैं|

पढ़ें: कैसे लें अपनी LIC पालिसी से लोन?

एलआईसी जीवन उमंग: पॉलिसी के लाभ (LIC Jeevan Umang: Benefits)

मृत्यु लाभ (Death Benefit)

जोखिम शुरू होने से पहले मृत्यु होने पर (Death before Commencement of Risk) 

दिया गया प्रीमियम लौटा दिया जाएगा|

जोखिम शुरू होने से उपरांत मृत्यु होने पर (Death after Commencement of Risk)
मृत्यु पर बीमित राशि + साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (हर साल घोषित) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (मृत्यु के वर्ष में लागू)

Sum Assured on death + Vested Simple Reversionary Bonus (announced every year but paid at the time of maturity)+ Final Additional Bonus

विभिन्न प्रकार के बोनस के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ पढ़ सकते हैं|

पढ़ें: एलआईसी जीवन आनंद के बारे में पूरी जानकारी

जोखिम कब शुरू होता है?

अगर प्रवेश के समय उम्र 8 साल से कम है, तो कवर 2 साल बाद शुरू होगा या फिर 8 साल का होने पर (जो भी पहले होगा)

यदि प्रवेश के समय आयु 8 वर्ष या उससे अधिक है, तो जोखिम कवर तुरंत शुरू होगा |

परिपक्वता लाभ (Maturity/Survival Benefit) 

आपको 100 वर्ष की आयु (या मृत्यु, जो भी पहले हो) तक प्रीमियम भुगतान अवधि पूरा होने के बाद प्रति वर्ष बीमित राशि का 8% मिलेगा| Once premium payment term ends, you will get 8% of Sum Assured every year till your demise or age of 100 years, which ever is earlier.

परिपक्वता पर (100 वर्ष की आयु में) आपको क्या मिलेगा ?

आधार बीमित राशि + साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (हर साल घोषित) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (परिपक्वता के वर्ष में लागू)
Sum Assured + Vested Simple Reversionary Bonus (announced every year but paid at the time of maturity)+ Final Additional Bonus

साधारण  प्रत्यावर्ती बोनस के बारे में कुछ अलग है? Simple Reversionary Bonus is a bit different
प्रत्यावर्ती बोनस के बारे में, भले ही इन बोनस की घोषणा हर साल की जाती है, आप परिपक्वता के समय ही  इन बोनस को प्राप्त करते हैं।

इसलिए, अगर आपकी पॉलिसी के लिए 50,000 रुपये का बोनस घोषित किया गया है, लेकिन आपको यह 50,000 साल पालिसी मेच्योरिटी के समय ही मिलते हैं| जाहिर है, मुद्रास्फीति के कारण 50,000 रुपये का मूल्य बहुत कम होगा।

पॉलिसी के शब्दों में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है की प्रीमियम भुगतान अवधि समाप्त होने के बाद के बाद मुनाफे की भागीदारी के लिए शर्तें भिन्न रूप में और भिन्न पैमाने पर हो सकती हैं| इसका मतलब की जो बोनस आपको प्रीमियम भुगतान अवधि से पहले और बाद में मिलेगा, उसमें काफी अंतर हो सकता है|

एलआईसी जीवन उमंग एक नई योजना है| इसीलिए आपको कितना बोनस मिलेगा, इस बात पर टिप्पणी करना मुश्किल होगा|

पढ़ें: LIC Jeevan Shanti (एलआईसी जीवन शांति): LIC का नया सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान

 

एलआईसी जीवन उमंग: रिटर्न कैसे हैं?

एलआईसी जीवन उमांग एक लाभ सहित (participating) योजना है| इसलिए रिटर्न इस योजना के लिए कंपनी द्वारा घोषित बोनस पर निर्भर करता है और ये बोनस बीमा कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

चलिए कुछ बातों को मान कर (assumption) रिटर्न निकलने की कोशिश करते हैं|

आपसे पहले ही कह दूं की मुझे उम्मीद है (पता है) कि रिटर्न काफी कम होगा| सभी पारंपरिक जीवन बीमा योजनाओं में रिटर्न कम ही होता है।

मान लीजिए कि 30 वर्षीय व्यक्ति एलआईसी जीवन उमंग को 10 लाख रुपये के जीवन बीमा के लिए खरीदता है।

योजना के लिए वार्षिक प्रीमियम 32,030 रुपये (टैक्स से पहले) होगा। मैं करों के प्रभाव पर विचार नहीं करुगा I यह एक हद तक, प्रीमियम छूट (premium rebate) को रद्द कर देगा|

मैंने साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस के लिए काफी उदार मूल्यों को माना है। मैंने एलआईसी की अन्य समान योजनाओं के लिए बोनस पर विचार किया है और अन्य ऑनलाइन स्रोतों से डेटा को जमा किया है। ध्यान दें यह मेरे assumption हैं|

LIC Jeevan Umang Review hindi एलआईसी जीवन उमंग

आप देख सकते हैं की प्रीमियम भुगतान अवधि समाप्त होने के बाद आपको हर वर्ष 80,000 रुपये मिल रहे हैं| साथ ही 100 वर्ष का होने पर पूरा मेच्योरिटी बेनिफिट भी मिल रहा है|

यह सब होने के बाद भी रिटर्न 5.43% p.a. मिल रहा है|

मेरे अनुसार आप टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान (term life insurance plan) और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) के  साथ बेहतर कर सकते थे।

पढ़ें: किस प्रकार का जीवन बीमा लें?

क्या हैं एलआईसी जीवन उमंग में परेशानियां?

1. एलआईसी जीवन उमंग एक पारंपरिक योजना है। इसलिए, एलआईसी जीवन उमंग में एक पारंपरिक जीवन बीमा योजना वाली सभी समस्याएं भी मौजूद हैं।
2. कम जीवन बीमा और खराब रिटर्न|
3. आपको 100 वर्ष की आयु तक जीवन कवर की आवश्यकता नहीं है। यह अनावश्यक रूप से लागत बढाता है|
4. भारत में विरासत (inheritance) पर कोई भी कर नहीं लगाया जाता है। तो इस कारण भी इस पालिसी को लेने की कोई ज़रुरत नहीं है|
5.आप स्वयं तो इस प्लान का ज्यादा फायदा नहीं उठा पायेंगे| पूरे फायदे के लिए आपका 100 साल आपको 100 साल तक जीवित रहना होगा। परिपक्वता लाभ पाने के लिए आपको 100 वर्ष की आयु तक जीवित रहने की आवश्यकता है। हम में से कितने 100 साल की उम्र तक रह पायेंगे?

मेरी राय में, आप एलआईसी जीवन उमंग से बच सकते हैं।
शायद, बहुत विशिष्ट मामलों में इसका उपयोग होता है लेकिन मुझे ऐसा कुछ समझ नहीं आ रहा|

ध्यान दें समस्या एलआईसी में नहीं है| परेशानी इस प्लान में है| ध्यान दें निजी बीमा कंपनी भी ऐसे प्लान लाती हैं| उन प्लान से भी बचना चाहिए|

अगर आपको पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें|

अगर आपको पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी जीवन शांति (LIC Jeevan Shanti): LIC का नया सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

5 मिनिट में लिंक करें अपने आधार कार्ड को अपनी एलआईसी पालिसी से

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

आपका जीवन बिमा का क्लेम (Life Insurance claim) रिजेक्ट नहीं होगा अगर आपकी पालिसी 3 साल पुरानी है

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: lic jeevan anand, lic jeevan umang hindi, LIC Jeevan Utkarsh, एलआईसी जीवन उमंग पूरी जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand) Plan 815: जानकारी और Review (समीक्षा)

Last updated: दिसम्बर 22, 2017 | by दीपेश 10 Comments

इस पोस्ट में LIC (भारतीय जीवन बीमा) के एक बहुत ही लोकप्रिय प्लान LIC New Jeevan Anand (एलआईसी न्यू जीवन आनंद) के बारे में चर्चा करूँगा| इस पालिसी के बारे में विस्तार से जानेंगे और देखेंगे की क्या आपको जीवन आनंद में निवेश करना चाहिए या नहीं|

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand) टेबल no. 815: जानकारी और Review (समीक्षा)

LIC New Jeevan Anand (एलआईसी न्यू जीवन आनंद) एक ट्रेडिशनल लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इसका मतलब इस प्लान में आपको निवेश (investment) और जीवन बीमा (insurance) दोनों का लाभ मिलता है|

एलआईसी न्यू जीवन आनंद 815 review प्रीमियम कैलकुलेटर LIC new jeevan anand review


पढ़ें: कैसे लें अपनी LIC पालिसी से लोन?

LIC New Jeevan Anand (एलआईसी न्यू जीवन आनंद) के बारे में अधिक जानकारी आप LIC की वेबसाइट पर पा सकते हैं|

परिपक्वता लाभ (Maturity Benefit)

पालिसी अवधि पूरी होने पर पालिसी धारक को निम्नलिखित राशि मिलती है|

बीमा राशि (Sum Assured) + एकत्रित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

Simple Reversionary Bonus या सालाना बोनस की घोषणा तो हर साल होती है परन्तु यह आपको मिलता पालिसी अवधि की समाप्ति पर ही है| तब तक आपकी पालिसी में जुड़ता रहता है|

मान लिए आपके पास 10 लाख रुपये का बीमा (Sum Assured) है, और LIC आपकी पालिसी के लिए 40 रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा) के बोनस की घोषणा करता है| ऐसी स्तिथि में आपको 40,000 रुपये (40*10 लाख/1,000 = 40,000) का bonus मिलेगा|

जैसा की ऊपर लिखा है यह राशि आपको अभी नहीं मिलेगी| पालिसी मेच्योर होने पर मिलेगी| बस आपकी पालिसी में जुड़ जाएगा| एक बात और इस bonus पर आपको कोई रिटर्न नहीं मिलेगा|

Final Additional Bonus (अंतिम अतिरिक्त बोनस) आपको जिस साल में पालिसी मेच्योर हो रही है (या फिर जिस वर्ष में धारक की मृत्यु होती है), केवल उसी वर्ष ही मिलता है|

इस बात पर ध्यान दें की बोनस की कोई गारंटी नहीं हैं| हर साल मिलने वाले बोनस (घोषित बोनस) की राशि बदल सकती है| अब LIC है तो इस बात पर तो भरोसा कर ही सकते हैं, की बोनस मिलेगा ज़रूर| कितना मिलेगा? यह निर्भर करता है LIC के परफॉरमेंस पर|

मृत्यु लाभ (Death Benefit)

पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु की स्थिति में (Death before Policy Maturity), nominee (नामांकित व्यक्ति) को  निम्न राशि मिलती है:

मूल बीमित राशि (Sum Assured) का 125% + एकत्रित (निहित) साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

पालिसी अवधि के बाद मृत्यु (Death After Policy Maturity) पर nominee को बीमा राशि (Sum Assured) दी जाती है|

इसका मतलब यह हुआ की आपके पास जीवन भर कुछ बीमा रहता है| आप प्रीमियम कुछ ही वर्ष देते हैं, और आपको जीवन भर बीमा मिलता है|

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand) में निवेश पर टैक्स बेनेफिट्स

आयकर अधिनियम की धारा 80 सी (Section 80C) के तहत प्रीमियम भुगतान के लिए टैक्स बेनिफिट मिलता है।

मृत्यु (Death) या परिपक्वता (maturity) के समय मिलने वाली राशि पर भी कोई टैक्स नहीं देना होता|

जीवन आनंद के साथ क्या समस्याएं हैं?

अपर्याप्त बीमा की सम्भावना (Insufficient life cover)

 किसी भी बीमा उत्पाद को पहले पर्याप्त बीमा प्रदान करना चाहिए। 30 साल की उम्र के व्यक्ति के लिए 50 लाख रुपये के बीमा (30 साल की बीमा अवधि के लिए) का वार्षिक प्रीमियम 1.79 लाख रुपये तक आता है।

दो सवाल हैं जिनके आपको जवाब देने की आवश्यकता है। क्या 50 लाख रुपये पर्याप्त हैं? क्या आप प्रतिवर्ष 1.79 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं?

आप प्रीमियम की जानकारी के लिए LIC की वेबसाइट (एलआईसी जीवन आनंद प्रीमियम कैलकुलेटर) पर जा सकते हैं|

अब मान लिए की आपको (आपके परिवार को) 50 लाख रुपये के बीमा की ज़रुरत है और सालाना 1.79 लाख रुपये का प्रीमियम नहीं दे सकते, तो क्या आप कम राशि का बीमा लेंगे, जिससे की आपका प्रीमियम कम हो?

परन्तु ऐसी स्तिथि में अगर आपको कुछ हो जाता है, तो आपके परिवार का क्या होगा?

एक युवा परिवार के लिए, पहले अपना बीमा कवर ठीक से प्राप्त करें और फिर निवेश के बारे में सोचें|

आदर्श रूप से, आपको अपनी जीवन बीमा की ज़रुरत का आंकलन करना चाहिए| और बाद में वह योजना खरीदनी चाहिए जिसका प्रीमियम आप अदा कर सकते हों। दुर्भाग्य से, ज्यादातर लोग विपरीत मार्ग लेते हैं| हम पहले एक योजना को चुनते हैं और बाद में प्रीमियम का चयन करते है| उस प्रीमियम में जो बीमा मल गया, उससे संतोष कर लेते हैं|

पढ़ें: किस प्रकार का जीवन बीमा लें?

अब अगर आपके पास पहले से ही पर्याप्त बीमा है,तो क्या आपको निवेश के लिए न्यू जीवन आनंद में निवेश करना चाहिए?

कम रिटर्न (Low returns)

आपको 4-6% p.a. के रिटर्न मिलेंगे| अब आपको देखना है की यह रिटर्न आपके लिए पर्याप्त है या नहीं| मैं तो एक लम्बी अवधि के लिए निवेश(long term investment) में इस रिटर्न के खुश नहीं हूँगा|

ध्यान दें रिटर्न आपकी आयु पर भी निर्भर करेगा|

अगर आपको किसी वजह से अपना निवेश रोकना पड़ता है, तब भी परेशानी है| दो साल प्रीमियम देने से पहले किया, तो कुछ भी वापिस नहीं मिलेगा| दो साल के बाद भी भुगतान की गयी राशि का कुछ हिस्सा ही मिलेगा|

अब बात करें पालिसी अवधि के बाद भी मिलने वाले जीवन बीमा की| हालांकि यह अच्छा तो है, परन्तु मेरे अनुसार, अगर आपने अपनी फाइनेंसियल प्लानिंग अच्छे से करी है, तो आपको इस बीमा की ज़रुरत नहीं होनी चाहिए| मेरे मतलब यह है, की पालिसी अवधि समाप्त होने तक आपके पास पर्याप्त धन होना चाहिए| और आपके पास पर्याप्त धन है,तो आपको जीवन बीमा की ज़रुरत नहीं है|

आपको क्या करना चाहिए?

मेरे अनुसार बेहतर होगा की आप एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand) की जगह एक टर्म इंश्योरेंस प्लान लें| बची हुई राशि को आप PPF (Public Provident Fund) या इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करें|

आपको बीमा भी ज्यादा मिलता और रिटर्न भी|
ध्यान से मुझे LIC (एलआईसी) से कोई परेशानी नहीं है| मुझे  परेशानी ट्रेडिशनल लाइफ इंश्योरंस प्लान से है| निजी बीमा कंपनी भी ऐसे प्लान निकालती हैं| उन इंश्योरेंस प्लान से भी बचना चाहिए|

अगर आपको पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो अपने परिवार और मित्रों का साथ अवश्य शेयर करें|

पढ़ें: आपका जीवन बिमा का क्लेम (Life Insurance claim) रिजेक्ट नहीं होगा अगर आपकी पालिसी 3 साल पुरानी है

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

5 मिनिट में लिंक करें अपने आधार कार्ड को अपनी एलआईसी पालिसी से

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

आपका जीवन बिमा का क्लेम (Life Insurance claim) रिजेक्ट नहीं होगा अगर आपकी पालिसी 3 साल पुरानी है

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: LIC New Jeevan Anand, LIC New Jeevan Anand Review, एलआईसी जीवन आनंद प्रीमियम कैलकुलेटर, एलआईसी न्यू जीवन आनंद, एलआईसी न्यू जीवन आनंद 815 review प्रीमियम कैलकुलेटर

क्या आपको LIC जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh) में निवेश करना चाहिए?

Last updated: दिसम्बर 22, 2017 | by दीपेश Leave a Comment

LIC ने एक नया सिंगल प्रीमियम (एकल प्रीमियम) प्लान शुरू किया है| में बात कर रहा हूँ एलाईसी जीवन उत्कर्ष प्लान की|

एलआईसी जीवन उत्कर्ष एक सिंगल प्रीमियम participating लाइफ इंश्योरेंस प्लान है| आईये जानते हैं इस प्लान के बारें में और देखते हैं की क्या आपको ऐसे प्लान में निवेश करना चाहिए|

LIC जीवन उत्कर्ष (प्लान 846): मुख्य विशेषताएं और समीक्षा (Review: LIC Jeevan Utkarsh)

1. न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum entry Age): 6 वर्ष
2. अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age): 47 वर्ष
3. न्यूनतम बेसिक बीमा राशि (Minimum Base Sum Asssured):75,000 रुपये
4. अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Base Sum Asssured): कोई सीमा नहीं
5. पॉलिसी अवधि (Policy Term): 12 साल
6. प्रीमियम भुगतान मोड (Premium payment): सिंगल प्रीमियम.  केवल एक बार प्रीमियम देना है|
7. लोन  3 महीनों के बाद उपलब्ध है|

योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया LIC वेबसाइट पर जाएं|

पढ़ें: अपनी एलआईसी पालिसी से लोन कैसे लें?

एलआईसी जीवन उत्कर्ष  (Plan 846): मृत्यु लाभ (Death Benefit)

पॉलिसी धारक के निधन की स्थिति में, नामांकित व्यक्ति (nominee) को मिलेगा:
मृत्यु पर बीमित रकम (Sum Assured on Death) + लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition)

जहां, मृत्यु पर बीमित रकम (Sum Assured on Death) इन तीन निम्न राशियों में से सबसे अधिक होगा,
1 सिंगल प्रीमियम का 125%
2. बेसिक बीमित राशि (Base Sum Assured)
3. आपके प्रीमियम का 10 गुना (अंडरराइटिंग के बाद किसी भी लोडिंग को शामिल नहीं किया जाएगा)

लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition) पॉलिसी में 5 साल पूरे करने के बाद ही लागू होगा। इसलिए, यदि 5 वर्ष से पहले मृत्यु हो जाती है, तो कोई लॉयल्टी वृद्धि का अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाएगा।

अगर आप अपने प्रीमियम का अनुमान लगाना चाहते हैं, तो में LIC की website से यह जानकारी यहाँ कॉपी कर देता हूँ|

LIC Jeevan Utkarsh review LIC जीवन उत्कर्ष premium

उदाहरण के लिए, यदि आपकी उम्र  40 वर्ष है,  तो आपको 10 लाख रुपये के बीमित रकम (Sum Assured) के लिए 6.57 लाख रुपये का प्रीमियम भुगतान करना होगा| 1.8% GST भी लगेगा। उच्च बीमित रकम के लिए छूट भी उपलब्ध है, लेकिन GST के बाद प्रीमियम अभी भी 6.45 लाख रुपये होगा|

पढ़ें: GST आपके बीमा प्रीमियम को कैसे प्रभावित करती है?

पढ़ें: अगर आपकी जीवन बीमा (Life Insurance) पालिसी 3 साल पुरानी है, तो आपका claim reject नहीं होगा

एलआई सी जीवन उत्कर्ष बीमा योजना: परिपक्वता लाभ (Maturity Benefit)

प्लान मेच्योरिटी के बाद (यानी के 12 साल बाद) आपको बीमित रकम (Sum Assured) + लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition) मिलेगा।

लॉयल्टी वृद्धि की घोषणा LIC आपकी पालिसी मेच्योर होने वाले साल ही करेगी|

एलआईसी जीवन उत्कर्ष: निपटान विकल्प (Settlement option)

आप मृत्यु के लाभ (death benefit)  या परिपक्वता लाभ (maturity benefit) को एक मुश्त (lump sum) लेने की बजाय किश्तों (installments) में लेने का विकल्प चुन सकते हैं।

किश्तों को 5, 10 या 15 वर्षों में दिया जा सकता है।

यदि ब्याज दर 8% p.a. है और आपकी परिपक्वता राशि 10 लाख रुपये है और अगर आप 10 साल तक किश्त लेने का विकल्प चुनते हैं,  तो आपको 10 साल तक तकरीबन 12,000 रुपये हर महीने मिलेगा। यदि ब्याज दर कम है तो किस्त की रकम भी कम होगी|

यह पहली बार है कि मैं LIC योजना में इस तरह के विकल्प को देख रहा हूं।  परन्तु ब्याज दर के बारे में अनिश्चितता है| आपको पता नहीं की जब आपकी पालिसी मेच्योर होगी, उस समय LIC क्या ब्याज दर देगा|

LIC जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh) के परिपक्वता लाभ (maturity benefit) पर आपको टैक्स  देना होगा|

शायद बिक्री के समय आपको यह बताया नहीं जाएगा। क्योंकि ऐसा पता चलने के बाद शायद आप प्लान ही न लें|

LIC जीवन उत्कर्ष सिंगल प्रीमियम (Single premium या एकल प्रीमियम) योजना है| सिंगल प्रीमियम योजनाओं के अंतर्गत, आपको केवल एक बार ( सालाना नहीं) प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।

इसलिए प्रीमियम के बीमित रकम (Sum Assured) के 10% से अधिक होने की काफी संभावना है|

और जब प्रीमियम बीमित रकम(Sum Assured) के 10% से अधिक होता है, तो परिपक्वता की आय (Maturity benefit)  पर टैक्स देना होता है। जी हाँ, सभी जीवन बीमा पालिसी से कमाई टैक्स-फ्री नहीं होती|

उदाहरण के लिए, LIC वेबसाइट के मुताबिक, 10 साल की बीमित रकम (Sum Assured) के लिए 30 साल के एक व्यक्ति के लिए  सिंगल  प्रीमियम 5.6 लाख रुपये का होगा।

जाहिर है, प्रीमियम (5.6 लाख रुपये) बीमित रकम के 10% (10%*10 लाख रुपये) से अधिक है, इसलिए आपको मेच्योरिटी लाभ पर टैक्स देना होगा|

ध्यान रखें मृत्यु लाभ (death benefit) पर कोई टैक्स नहीं देना होगा|

LIC जीवन उत्कर्ष पहला एकल प्रीमियम  प्लान नहीं है| LIC बीमा बचत योजना, जो एक प्रीमियम योजना है, के साथ भी यही समस्या है|

पढ़ें: सिंगल प्रीमियम लाइफ इंश्योरेंस प्लान के साथ समस्या (अंग्रेजी)
पढ़ें: LIC बीमा बचत योजना के लाभ कर योग्य हैं(अंग्रेजी)

LIC जीवन उत्कर्ष में रिटर्न  कैसा रहेगा?

LIC जीवन उत्कर्ष एक participating प्लान है| इसलिए, योजना से बाहर निकलने (मृत्यु, परिपक्वता या समर्पण) के समय कंपनी द्वारा घोषित लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition) पर रिटर्न निर्भर करेगा।

परन्तु रिटर्न 4-6% p.a. से अधिक होने की उम्मीद न रखें| अब क्योंकि आपका निवेश 12 साल में मेच्यौर होगा, यह रिटर्न अच्छा नहीं है|
जीवन बीमा कम है और साथ ही खराब रिटर्न्स| उसके ऊपर रिटर्न पर टैक्स भी देना होगा|

क्या आपको LIC जीवन उत्कर्ष में निवेश करना चाहिए?

Should you invest in LIC Jeevan Utkarsh?

LIC जीवन उत्कर्ष से दूर रहें|

किसी भी अन्य traditional जीवन बीमा योजना के साथ जो समयाएं  होती है, वह इस प्लान में भी हैं|

कम जीवन बीमा, ख़राब रिटर्न और सरेंडर पेनल्टी ज्यादा होने के कारण ऐसे प्लान्स से बचना चाहिए|

LIC जीवन उत्कर्ष में एक अतिरिक्त समस्या है| वह यह की इसमें मेच्योरिटी राशि पर टैक्स देना होगा| करेला वह भी नीम चढ़ा|

टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान (Term Life Insurance Plan) खरीदना और शुद्ध निवेश उत्पाद (pure investment product) में निवेश करना एक बेहतर विकल्प होगा|

पढ़ें: कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान

पढ़ें: किस प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance या जीवन बीमा) खरीदें?

पढ़ें: एलआईसी न्यू जीवन आनंद: समीक्षा (Review)

पढ़ें: एलआईसी जीवन उमंग (Plan no. 845): सम्पूर्ण जानकारी

Filed Under: Financial Planning, LIC, Life Insurance Tagged With: LIC, LIC Jeevan Utkarsh, LIC Jeevan Utkarsh hindi, Term insurance plan, एलआईसी जीवन उत्कर्ष, एलआईसी जीवन उत्कर्ष ८४६, जीवन उत्कर्ष प्लान

आप ले सकते हैं अपनी एलआईसी पालिसी (LIC Policy) से लोन

Last updated: अप्रैल 2, 2019 | by दीपेश 46 Comments

अगर आपको पैसे की ज़रुरत है, तो आप पर्सनल लोन ले सकते है| अगर credit कार्ड है तो उस पर भी खर्चा कर सकते हैं| परन्तु आप जानते होंगे की पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड पर ब्याज की दर बहित ज्यादा होती है| आपको बड़ी परेशानी में भी डाल सकती है|

ऐसे समय में आपकी LIC Policy काम आ सकती है

ज़्यादातर लोगों के पास LIC की एक-दो पालिसी तो होती है हैं|

अगर मैं आपको बतायूं की आप अपनी एलआईसी पालिसी से भी लोन ले सकते हैं, तो आपको कैसा लगेगा|

आपके ब्याज की दर भी पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड लोन से ज्यादा होगी|

कितना लोन ले सकत हैं अपनी LIC पालिसी से?

जब आप लोन के लिए apply करने जा रहे हैं, उस समय आपकी पालिसी की जो Surrender value उसके 90% तक का आप लोन ले सकते हैं| अगर आप अपनी पालिसी को Paid-up बना चुके हैं, तो paid-up value के 85% तक राशि का लोन ले सकते हैं|

आप कम से कम तीन साल तक अपने प्रीमियम का भुगतान कर चुके हों|

आपकी एलआईसी पालिसी की Surrender Value (सरेंडर वैल्यू) क्या होती है?

यह पता होना भी आवश्यक है क्योंकि आपके लोन की राशि Surrender value पर निर्भर करती है|

इसको calculate करना थोडा पेचीदा है| आप अपने एजेंट या निकटतम LIC शाखा में जा कर यह पता कर सकते हैं|

परेशानी यह है कि आपकी पालिसी की Surrender value आपके कुल प्रीमियम भुगतान से कम ही होती है| अगर आपको पालिसी लिए कुछ साल ही हुए हैं, तो यह value काफी कम भी हो सकती है|

तो अगर आप अपनी LIC पालिसी के किसी बड़े लोन लेने की उम्मीद कर रहे हैं, तो आप निराश हो सकते हैं|

अगर आप इस Surrender value के कैलकुलेशन के बारें में जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट पढ़ सकते हैं|

परन्तु आपको इतनी मेहनत करने ही ज़रुरत नहीं है, आपको यह जानकारी आपके एजेंट या निकटतम LIC शाखा से मिल जायेगी|

लोन का भुगतान कैसे करना होता है?

यहाँ पर आपको काफी राहत है| अमूमन लोन में आपको हर महीने EMI देनी होती है| क्यूंकि EMI में principal (मूलधन) और interest (ब्याज) दोनों ही होता है, तो EMI भी बड़ी होती है|

अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो EMI देना भी मुश्किल हो सकता है|

LIC policy के loan में ऐसी कोई परेशानी नहीं है|

आपको हर 6 महीने पर interest का भुगतान करना होता है|

Principal आप अपनी पालिसी के मेच्योर होने तक कभी भी भर सकते हैं| चाहें तो ब्याज के साथ भी भर सकते हैं|

तो बस हर 6 महीने ब्याज भरते रहिये| आपका काम चलता रहेगा|

अगर उधार लेने वाले की  (आपकी) मृत्यु हो जाती है या पालिसी मेच्योर हो जाती है, तो LIC बकाया लोन मृत्यु लाभ (death benefit) या मेच्योरिटी लाभ (maturity benefit) में से वसूल लेगा|

मतलब की लोन राशि काट कर आपको (या आपके nominee) बचे हुए पैसे लौटा देगा|

पढ़ें: एलआईसी जीवन अक्षय (LIC Jeevan Akshay VI): एक बार प्रीमियम, पूरे जीवन पेंशन

एलआईसी लोन में कितना ब्याज (interest) देना होता है?

मेरी समझ से ब्याज  दर फिक्स नहीं है| बदलती रहती है|

अभी यह दर 10.5% प्रतिशत चल रही है| पर यह बदल सकती है|

यह ब्याज दर आपको मिलने वाले पर्सनल लोन की ब्याज दर से कम हो सकती है|

आप लोन लेने से पहले अपने LIC एजेंट या निकटतम LIC शाखा में जा कर पता कर सकते हैं|

लोन का भुगतान न करने पर क्या होता है?

लोन लिया है तो चुकाना तो पड़ेगा ही|

अगर आप ब्याज के भुगतान में तीस (30) दिन से  ज्यादा के देरी करते हैं, तो LIC आपकी पालिसी बंद (surrender) भी कर सकता है| उस राशि से वह आपके लोन की राशि वसूल सकता है|

कोशिश करें ऐसा न हो|

कैसे लें अपनी LIC पालिसी से लोन?

आपको लोन का फॉर्म भर कर अपने एजेंट या निकटतम शाखा (home branch) में जमा कर सकते हैं|

अगर आप उस पालिसी से पहली बार लोन ले रहे हैं, तो आपको फॉर्म 5196 भरना होगा|

अगर आप उस पालिसी से दुबारा लोन ले रहे हैं (वह पालिसी LIC के नाम पर है), तो आपको फॉर्म 5205 भरना होगा|

अब आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं| इस पोस्ट में नीचे इस बात का उल्लेख किया गया है|

LIC से लोन के लिए आप ऑनलाइन आवेदन (apply) कर सकते हैं 

साथ ही अपने ब्याज का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं|

आवेदन करने के लिए आप ऐसा कर सकते हैं|

  1. LIC की वेबसाइट पर जाएँ| (https://www.licindia.in)
  2. उसके बाद वहां “Online Services” के नीचे “Online Loan” पर click करें| आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं|  https://www.licindia.in/home/policyloanoptions loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 1
  3. लिंक को click करने पर आप ऐसे एक पेज पर आ जायेंगे|loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 2
  4. यहाँ पर आ कर आप एक नए लोन के लिए apply (आवेदन) कर सकते हैं| साथ ही अगर आपका कोई लोन चल रहा है, तो आप उसका भुगतान भी कर सकते हैं|
  5. आपको लोन के आवेदन के लिए पहले LIC की website पर रजिस्टर करना होगा| रजिस्टर करने के बाद लॉग इन करें| |
  6. उसके बाद आपको “LIC Premier Services” के लिए भी रजिस्टर करना होगा| यह सेवा निशुल्क है|
    loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 3
  7. “LIC Premier Services” आपको एक फॉर्म download कर के, उसका प्रिंट ले कर sign कर होगा| फॉर्म में सारे details पहले से ही भरे होंगे| आपको केवल हस्ताक्षर करने होंगे|loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 4
  8. उसके बाद फॉर्म को स्कैन (scan) करने के बाद आपको अपलोड करना होगा| इसके बाद आपको कुछ दिनों में “LIC Premier Services” के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाना चाहिए|
  9. इसके बाद आप लोन के लिए ऑनलाइन apply कर सकते हैं|

loan against policy LIC loan LIC से लोन LIC पालिसी से लोन 5

कृपया ध्यान दें मैंने खुद “LIC Premier Services” के लिए रजिस्टर नहीं किया है और न हीं लोन के लिए आवेदन किया है|

ध्यान दें: आप बशर्ते लोन के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं परन्तु पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं हो सकती|

आप एलआईसी की शाखा में जा कर यह दस्तावेज जमा करने होंगे|

  1. लोन की एप्लीकेशन
  2. पालिसी के कागज़ (लोन के भुगतान के बाद आपको यह कागज़ लौटा दिए जायेंगे)
  3. NEFT mandate form (इसमें आपके बैंक खाते की जानकारी होगी)

आपको यह डॉक्यूमेंट अपनी सर्विस ब्रांच में जमा करने की आवश्यकता नहीं है| आप निकटतम LIC शाखा में जा कर पैसे जमा कर सकते हैं|आपको ऑनलाइन आवेदन करने के 4 दिन के भीतर यह सारे डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे| ऐसा न करने पर आपकी लोन की एप्लीकेशन cancel हो जायेगी और आपको दोबारा आवेदन करना होगा|

ध्यान रखें

  1. मैंने LIC New जीवन Anand (न्यू जीवन आनंद) plan की नियमों और शर्तों (terms and conditions) पर अपनी पोस्ट आधारित की है| किसी दूसरी पालिसी में लोन के नियम अलग जो सकते हैं|
  2. लोन आपको ट्रेडिशनलइन्शो या एंडोमेंट (traditional और endowment) जीवन बीमा policy में ही मिल पाता है|
  3. यूलिप या टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान में लोन नहीं मिलता|
  4. आप उम्मीद कर सकते हैं की लोन जल्दी मिल जाएगा क्योंकि यह आपके पैसे से ही मिल रहा है| LIC को कोई भी रिस्क नहीं लेना पड़ रहा|
  5. आपको एक पालिसी पर दोबारा भी लोन ले सकते हैं| यह भी हो सकता है, की आपका पहले लोन चुकता न हुआ हो, तब भी आप दूसरा लोन ले सकते हैं| परन्तु कुल मिला के बकाया लोन की राशि आपकी Surrender value के 90% से ज्यादा नहीं हो सकती|
  6. LIC के अलावा निजी इंश्योरेंस कम्पनियां भी traditional लाइफ इंश्योरंस पालिसी से लोन मिल सकता है|
  7. आपको लोन मिल जाएगा, इसका मतलब यह नहीं है की आप लोन ले लें| केवल ज़रुरत के समय की LIC पालिसी से लोन लें|
  8. LIC पालिसी के लोन को चुकाने के लिए आपको कोई टैक्स लाभ नहीं मिलता|
  9. मेरे अनुसार जो LIC policy ले लोन की ब्याज दर है, वह आपके घर के लोन से ज्यादा होगी| इसीलिए घर लेने के लिए होम लोन एक बेहत विकल्प होगा| होम लोन पर आपको टैक्स बेनेफिट भी मिलेंगे|
  10. LIC पालिसी (traditional प्लान) से आपको लोन मिल जाता है, इसका मतलब यह नहीं की आपको ऐसी पालिसी खरीदनी चाहियें| ऐसे इंश्योरेंस प्लान से बचें|

Filed Under: LIC, Life Insurance, Loans Tagged With: LIC, lic loan information in hindi, lic policy loan, lic policy loan in hindi, loan against LIC policy, एलआईसी पालिसी से लोन कैसे लें, एलआईसी लोन की पूरी जानकारी

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Interim pages omitted …
  • Page 3
  • Page 4
  • Page 5

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy