• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

LIC

Follow @hindifinance

एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान (टेबल 817): पूरी जानकारी

by दीपेश Leave a Comment

आज चर्चा करेंगे एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान  (LIC Single Premium Endowment Plan) प्लान के बारे में|

एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान (टेबल 817)  LIC Single Premium Endowment Plan in Hindi

एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान एक सिंगल प्रीमियम प्लान है।

इसका मतलब यह है की आपको केवल एक बार (पालिसी लेते समय) ही प्रीमियम देना होता है|

साथ ही एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान एक सहभागी पारंपरिक जीवन (traditional non-linked participating plan) बीमा योजना है।

  1. प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age):  90 दिन (एक वर्ष से भी कम)
  2. प्रवेश के लिए अधिकतम आयु (Maximum Entry Age):  65 वर्ष
  3. परिपक्वता के लिए न्यूनतम आयु (Minimum Age at Maturity): 18 वर्ष
  4. परिपक्वता के लिए अधिकतम आयु (Maximum Age at Maturity): 75 वर्ष
  5. पॉलिसी अवधि (Policy Term): 10 वर्ष (minimum), 25 वर्ष (maximum)
  6. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Basic Sum Assured): 50,000 रुपये
  7. अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Basic Sum Assured): कोई सीमा नहीं
  8. प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term): Single Premium, केवल एक बार ही प्रीमियम का भुगतान करना है|
  9. आप इस पालिसी से लोन ले सकते हैं|

पालिसी के बारे में अधिक जानकारी आप एलआईसी की वेबसाइट पर पा सकते हैं|


एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान: परिपक्वता लाभ (LIC Single Premium Endowment Plan: Maturity Benefit)

पालिसी मेच्योरिटी के समय (धारक की पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु नहीं होती)  पालिसी धारक को बीमा राशि (Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) मिलता है|

Maturity Benefit = Sum Assured + Vested Simple Reversionary Bonus + Final Additional Bonus

Simple Reversionary Bonus या वार्षिक बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है परन्तु यह राशि आपको पालिसी अवधि की समाप्ति पर ही मिलती है| तब तक यह बोनस पालिसी में जुड़ता रहता है| इसका मतलब की घोषित बोनस से आप के हाथ में कुछ भी नहीं आता| इस बोनस राशि पर आपको कोई रिटर्न भी नहीं मिलता|

मान लिए आपके पास 10 लाख रुपये का बीमा (Sum Assured) है, और LIC आपकी पालिसी के लिए 40  रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा) के बोनस की घोषणा करता है| ऐसी स्तिथि में आपको 40,000 रुपये (40*10 लाख/1,000 = 40,000) का bonus मिलेगा|

परन्तु यह बोनस राशि आपको अभी (या हर वर्ष) नहीं मिलेगी| पालिसी मेच्योर होने पर मिलेगी| बस यह राशि आपकी पालिसी में जुड़ती रहेगी|

Final Additional Bonus (अंतिम अतिरिक्त बोनस) आपको जिस वर्ष में पालिसी मेच्योर हो रही है (या फिर जिस वर्ष में धारक की मृत्यु होती है), केवल उसी वर्ष में मिलता है|

एक बात पर अवश्य ध्यान दें| बोनस की मात्रा की कोई गारंटी नहीं है| बोनस की मात्रा हर वर्ष बदल भी सकती है|


एलआईसी सिंगल (एकल) प्रीमियम एंडोमेंट प्लान कैसे काम करती है?

एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं|

हर वर्ष, एलआईसी एक सरल प्रत्यावर्ती (reversionary) बोनस की घोषणा करता है| यह बोनस प्रति हज़ार रुपये बीमा राशि के अनुसार दिया जाता है|

मान लिए आप 10 लाख रुपये का लाइफ कवर (जीवन बीमा) लेते है| पालिसी अवधि 20 वर्ष है|

और एलआईसी में 40 रुपये प्रति हज़ार रूपये के reversionary bonus की घोषणा की है, तो आपका बोनस उस वर्ष के लिए 40,000 (40 * 10 लाख / 1,000) होगा।

जैसा की ऊपर बताया है, इसका मतलब यह नहीं है की यह राशि आपके हाथ में आ जायेगी| केवल आपकी पालिसी में जुड़ जायेगी और मेच्योरिटी के समय मिलेगी|

अगर पालिसी अवधि 20 साल है और हर वर्ष 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि का बोनस दिया जाता है, तो परिपक्वता के समय आपका बोनस हो गया 8 लाख रुपये (40,000 रुपये प्रति वर्ष * 20 वर्ष)|

इसके अलावा, आपको अंतिम अतिरिक्त बोनस (FAB) भी मिलता है| हालांकि हर वर्ष FAB की घोषणा की जाती है, परन्तु आपकी पॉलिसी पर केवल परिपक्वता / मृत्यु के वर्ष में लागू होती है|

इसलिए, यदि एलआईसी आपकी पालिसी की  मेच्योरिटी या निधन के वर्ष में किसी भी अतिरिक्त बोनस (FAB) की घोषणा नहीं करता है, तो आप (या आपके नॉमिनी) को अंतिम अतिरिक्त बोनस नहीं मिलता है। FAB की मात्रा भी बीमा राशि और पॉलिसी अवधि पर निर्भर करती है।

मान लेते है कि जिस वर्ष आपकी पालिसी मेच्योर हुई उस वर्ष एलआईसी ने 200 रुपये प्रति हजार रुपये बीमा राशि के FAB की घोषणा की। आपका अतिरिक्त बोनस हुआ, 2 लाख रुपये (200 * 10 लाख रुपये / 1000) होगा।

परिपक्वता राशि (maturity benefit)  = बीमा राशि + निहित साधारण रिवर्सरीरी बोनस + FAB = 10 लाख + 8 लाख + 2 लाख = 20 लाख रुपये

आपको 20 लाख रुपये मिलेंगे| ध्यान दें एक बार बोनस की घोषणा हो गयी, फिर यह राशि आपको अवश्य मिलेगी| परन्तु एलआईसी हर वर्ष बोनस की मात्रा बदल सकता है|


एलआईसी एकल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान: मृत्यु लाभ (LIC Single Premium Endowment Plan: Death Benefit)

गणना तो वैसे ही होती है

पालिसी अवधि के दौरान  पालिसी  धारक की मृत्यु की स्तिथि में बीमा राशि (Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) दी जायेगी|

Death Benefit = Sum Assured + Vested Simple Reversionary Bonus + Final Additional Bonus

इसका मतलब उस समय तक जितने भी reversionary बोनस की घोषणा हो चुकी है, वह सब मिलेंगे| साथ ही मृत्यु के वर्ष जो फाइनल बोनस (FAB) की घोषणा होगी, वह राशि भी मिलेगी|


एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट में रिटर्न कितना मिलेगा?

एलआईसी सिंगल प्रीमियम प्लान एक पारंपरिक जीवन बीमा उत्पाद (traditional life insurance plan) है|

इसीलिए आप टैक्स से पहले (pre-tax) 5-7% p.a. रिटर्न की उम्मीद न करें|

परन्तु इस प्लान में एक परेशानी और है|


आपको मेच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि पर टैक्स देना होगा

बहुत लोग Section 80C के तहत टैक्स बचाने के लिए जीवन बीमा योजना खरीदते हैं। बहुत से निवेशक यह भी मानते हैं की आपको पूरे प्रीमियम पर टैक्स बेनिफिट मिलता है|

साथ ही लोग यह भी सोचते हैं की जीवन बीमा पालिसी से मिलने वाली राशि भी टैक्स-फ्री होती है|

अच्छी बात है|

पर आप प्रीमियम भुगतान के लिए कितना टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं, इस बात की एक सीमा है|

साथ ही, जीवन बीमा पालिसी से भुगतान टैक्स-फ्री होने के लिए भी कुछ शर्तें हैं|

एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

10 लाख रुपये की एलआईसी एकल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान (20 वर्ष की पालिसी अवधि) के लिए एक 30 वर्षीय व्यक्ति को तकरीबन 5.5 लाख रुपये का प्रीमियम देना होगा| आप अपने लिए प्रीमियम LIC प्रीमियम कैलकुलेटर पर चेक कर सकते हैं|

धारा 80C के तहत आपका टैक्स बेनिफिट आपके वार्षिक प्रीमियम या बीमा राशि के 10% (इनमें से जो भी कम है) तक सीमित है|

तो इस स्तिथि में आपको पूरे 5.5 रुपये के प्रीमियम पर टैक्स बेनिफिट नहीं मिलेगा| वैसे भी Section 80C के तहत टैक्स बेनिफिट 1.5 लाख रुपये तक सीमित है|

इस केस में:

प्रीमियम: 5.5 लाख रुपये

10% of Sum Assured (बीमा राशि का 10%) = 10% * 10 लाख = 1 लाख रुपये

क्योंकि बीमा राशि का 10% छोटी संख्या है, आपको केवल 1 लाख रुपये का टैक्स बेनिफिट मिलेगा|

शायद आपके टैक्स बचाने की सीमा पहले ही खत्म हो गयी हो| तो आप कह सकते हैं की आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता |

पर अभी आपकी परेशानी खत्म नहीं हुई|

अगर आपका प्रीमियम बीमा राशि के 10% से ज्यादा है, तो आपको मेच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर भी टैक्स देना होगा| यह Section 10(10D) के तहत है|

 आयकर अधिनियम की धारा 10 (10 D) के तहत, यह स्पष्ट रूप से बताया गया  है कि अगर जीवन बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम बीमा राशि (Sum Assured) के 10% से अधिक है, तो ऐसी जीवन बीमा योजना की मेच्योरिटी राशि टैक्स-फ्री नहीं होती है।

और हमनें अभी ऊपर देखा की इस प्लान  में प्रीमियम बीमा राशि के 10 प्रतिशत से अधिक है|

इसका मतलब यह हुआ की आपको एलआईसी एकल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान से मिलने वाली राशि पर टैक्स देना पड़ेगा|

ध्यान दें, ऐसी समस्या ज़्यादातर सिंगल प्रीमियम प्लान में हो जाती है| आपको केवल एक बार भुगतान करना होता है, इसीलिए प्रीमियम राशि बहुत बड़ी हो जाती है|

अगर आप सोच रहे है की आप आयकर विभाग को इस राशि के बारे में नहीं बताएँगे, तो जान लिए की इंश्योरेंस कंपनी आपको TDS (टीडीएस) काट कर पैसा देगी| इससे आयकर विभाग को इस राशि के बारे में अपने आप पता चल जाएगा|

ध्यान दे मृत्यु के समय मिलने वाली राशि (मृत्यु लाभ) पर कोई टैक्स नहीं देना होगा|

आपको क्या करना चाहिए?

रिटर्न भी कम है और मेच्योरिटी के समय टैक्स भी देना होगा|

ध्यान दे यह टैक्स वाली समस्या आपको अमूमन सभी सिंगल प्रीमियम प्लान में आएगी|

मैं आपको इस प्लान में निवेश करने का सुझाव नहीं दूंगा| बाकी आपी मर्ज़ी|

पालिसी के बारे में अधिक जानकारी आप एलआईसी की वेबसाइट पर पा सकते हैं|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि (LIC Jeevan Shiromani)

एलआईसी जीवन लक्ष्य (LIC Jeevan Lakshya)

एलआईसी कैंसर कवर प्लान (LIC Cancer Cover Plan)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: lic plan no. 817 in hindi, lic single premium endowment plan, lic single premium policy, table no 817, एलआईसी 817 एकल प्रीमियम, एलआईसी एकल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान, एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान

एलआईसी कैंसर कवर प्लान (टेबल 905) के बारे में जानकारी (LIC Cancer Cover Plan in Hindi)

Last updated: मई 9, 2018 | by दीपेश Leave a Comment

इस पोस्ट में चर्चा करेंगे LIC Cancer Plan (प्लान 905) के बारे में|

एलआईसी कैंसर कवर पालिसी (प्लान 905) की पूरी जानकारी (LIC Cancer Cover Plan in Hindi)

  1. प्रवेश के समय न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): 20 वर्ष
  2. प्रवेश के समय अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 65 वर्ष
  3. परिपक्वता के समय न्यूनतम आयु (Maximum Age at Maturity): 50 वर्ष
  4. परिपक्वता के समय अधिकतम आयु (Maximum Age at Maturity): 75 वर्ष
  5. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Basic Sum Insured): 10 लाख रुपये
  6. अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Basic Sum Insured): 50 लाख रुपये
  7. न्यूनतम पॉलिसी अवधि (Minimum Policy Term): 10 वर्ष
  8. अधिकतम पॉलिसी अवधि (Maximum Policy Term): 30 वर्ष
  9. केवल cancer के diagnosis होने पर ही पालिसी से भुगतान होगा|
  10. इस प्लान में कोई मेच्योरिटी बेनिफिट नहीं है|
  11. इस प्लान से आप लोन नहीं ले सकते|
  12. पालिसी सरेंडर करने पर आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा|
  13. पालिसी ऑनलाइन खरीदने पर आपको 7% discount मिलेगा|

LIC Cancer Cover Policy में बीमा राशि के क्या विकल्प हैं?

आपके पास दो विकल्प हैं|

#1 Level Sum Insured

बीमा राशि पालिसी अवधि के दौरान एक समान रहती है|

#2 Increasing Sum Insured

बीमा राशि पहले पांच वर्ष तक 10% हर वर्ष बढती है| परन्तु हाँ, अगर आपको पांच वर्ष से पहले cancer diagnosis (डायग्नोसिस) हो जाता है, तो आपकी बीमा राशि नहीं बढ़ेगी|

आप उम्मीद कर सकते हैं की Increasing Sum Insured विकल्प का प्रीमियम ज्यादा होगा|

एलआईसी कैंसर प्लान के क्या लाभ हैं? (LIC Cancer Plan: Benefits)

आपको लाभ केवल तभी मिलेगा जब आपको cancer का diagnosis होगा|

अब कैंसर दो स्टेज में diagnosis हो सकता है|

Early Stage Cancer (प्रारंभिक दौर में) या Major Stage Cancer (एडवांस्ड स्टेज में)

पालिसी से भुगतान इस बात पर निर्भर करता है की आपका diagnosis किस stage में हुआ है|

एक बात और, पालिसी के अनुसार cancer की परिभाषा है| हो सकता है की जिस तरह का cancer आपको हो, वह इस प्लान में कवर न हो| क्योंकि में कोई doctor नहीं हूँ, मेरे लिए cancer के बारे में जानकारी देना मुमकिन नहीं है|

आपको राय दूंगा की आप LIC Cancer plan की सैंपल पालिसी को अच्छे से पढ़ें आर जाने क्या Early Stage Cancer और क्या Major Stage Cancer है|

Early Stage Cancer में भुगतान (Early Stage Cancer Benefit)

  1. बीमा राशि (Sum Insured) की 25% राशि पालिसी धारक को दे दी जायेगी|
  2. अगले 3 वर्ष का प्रीमियम माफ़ कर दिया जाएगा|
  3. ध्यान दें आप Early Stage Cancer बेनिफिट पूरी पालिसी अवधि में केवल एक बार ले सकते हैं| अगली बार अगर आपको Early Stage Cancer का डायग्नोसिस होता है, तो पालिसी से कुछ भी नहीं मिलेगा|
  4. आपने जब बेनिफिट लिया, उसके बाद से आपकी बीमा राशि भुगतान राशि से कम हो जायेगी|

Major Stage Cancer में भुगतान (Major Stage Cancer Benefit)

  1. Lump Sum Benefit: 100% बीमा राशि दी जायेगी| अगर Early Stage Cancer बेनिफिट के तौर पर राशि पहले दी गयी हैं, तो वह राशि घटा दी जायेगी|
  2. Income Benefit: 10 वर्ष तक हर महीने बीमा राशि का 1% आपको दिया जाएगा| आपकी मृत्यु होने पर भी आपके नॉमिनी को यह राशि मिलती रहेगी|
  3. Premium Waiver Benefit: इसके बाद आपको कोई प्रीमियम भी नहीं देना होगा|
  4. एक बार आपने Major Stage Cancer Benefit ले लिया, तो उसके बाद Early Stage Cancer Benefit नहीं ले सकते|
  5. आप समझ सकते हैं, की जैसे ही आपने Major Stage cancer बेनिफिट लिया, उसके बाद आपकी पालिसी खत्म हो जायेगी| बस Income Benefit मिलता रहेगा|

एक उदहारण की सहायता से समझने की कोशिश करते हैं|

मान लिए आपने 10 लाख रुपये का Level Sum Insured प्लान लिया|

दो वर्ष बाद आपको Early Stage cancer डायग्नोज़ होता है| आपको 2.5 लाख रुपये दे दिया जाएगा|

अगले तीन वर्ष तक आपको प्रीमियम नहीं देना होगा|

उसके 5 साल बाद आपको Major Stage Cancer डायग्नोज़ होता है| आपको 7.5 लाख रुपये दे दिए जायेंगे|

साथ ही अगले 10 वर्ष तक आपको हर महीने 10 लाख X 1% = 10,000 रुपये दिए जांयेंगे|

अगर आपकी मृत्यु भी हो जाती है, तब भी यह राशि आपके परिवार (नॉमिनी) को दी जायेगी|

ध्यान दें LIC Cancer प्लान से होने वाले भुगतान का आपके इक्लाज़ पर होने वाले खर्चे से कोई मतलब नहीं है|

एलआईसी कैंसर कवर प्लान (प्लान 905) का प्रीमियम कितना है?

एलआईसी कैंसर बीमा पालिसी का प्रीमियम आप LIC की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|

मैंने एक 40 वर्षीय व्यक्ति (पुरुष) के लिए 50 लाख के बीमा का प्रीमियम चेक किया| पालिसी अवधि 30 वर्ष|

Level Sum Insured: Rs. 23,155 (GST को मिला कर)

Increasing Sum Insured:  Rs. 33,197 (GST को मिला कर)

महिलायों के लिए प्रीमियम अधिक होगा|

टेबुलर प्रीमियम आप नीचे देख सकते हैं| यहाँ दी गयी राशि प्रति 1,000 रुपये Sum Insured के लिए है|

lic cancer plan एलआईसी कैंसर कवर प्लान 905

ध्यान दें आपका प्रीमियम केवल 5 वर्ष ही एक समान (constant) रहेगा| पांच वर्ष बाद प्रीमियम बदल सकता है|

आप यह पालिसी ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं| ऑनलाइन पालिसी खरीदने पर आपको 7% discount भी मिलेगा|

क्या LIC Cancer plan खरीदने पर कोई टैक्स बेनिफिट मिलता है?

LIC Cancer प्लान एक प्रकार से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की तरह ही है|

इसीलिए आपको प्रीमियम भुगतान पर Section 80D अंतर्गत टैक्स बेनिफिट मिलता है|

अगर आपकी आयु 60 वर्ष से कम है, तो प्रति वर्ष 25,000 रुपये तक का टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं|

अगर आपकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, तो 50,000 रुपये प्रति वर्ष का टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं|

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के टैक्स बेनिफिट पर अधिक जानकारी का लिए इस पोस्ट को पढ़ें|

LIC Cancer Plan से मिलने वाली राशि पर कोई टैक्स नहीं देना होगा|

इन बातों पर भी ध्यान दें

  1. अगर आपको पालिसी अवधि की समाप्ति तक cancer नहीं होता, तो आपको कुछ भी नहीं मिलेगा|
  2. अगर पालिसी खरीदने के 180 दिन के भीतर पालिसी धारक को cancer डायग्नोज़ होता है, तो पालिसी से कुछ भी भुगतान नहीं मिलेगा|
  3. अगर cancer के diagnosis के 7 दिन के अन्दर पालिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो पालिसी से कुछ भी भुगतान नहीं होगा| इस अवधि ( 7 दिन) को Survival period कहते हैं|
  4. आप LIC cancer प्लान को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं| ऑनलाइन पालिसी खरीदने पर आपको 7% discount मिलेगा|

 ध्यान दें इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देना इस पोस्ट में मेरे लिए मुमकिन नहीं है|

अगर आपकी इस प्लान को खरीदने में रूचि है, तो प्लान लेने से पहले प्लान का सैंपल डॉक्यूमेंट अवश्य पढ़ें| ऐसी बहुत सी बातें और शर्ते हैं, जिनकी वजह से आपके फैसले पर असर पड़ सकता है|

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: Lic cancer care plan, Lic cancer care policy premium, Lic cancer cover plan 905, Lic cancer cover premium, Lic cancer policy, Lic new plan for cancer, LIC plan 905 in hindi, एलआईसी कैंसर इंश्योरेंस, एलआईसी कैंसर प्लान 905, एलआईसी पालिसी फॉर कैंसर पेशेंट्स, कैंसर बीमा पालिसी

एलआईसी बीमा श्री (LIC Bima Shree, Plan no. 848): पूरी जानकारी

Last updated: मार्च 21, 2018 | by दीपेश Leave a Comment

एलआईसी बीमा श्री (LIC Bima Shree, Plan no. 848) एक पारंपरिक मनी बैक प्लान है। इसमें participating और non-participating दोनों तरह की जीवन बीमा योजनाओं का स्वाद है।

आइए योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं देखें और देखें कि क्या आपको इस योजना में निवेश करना चाहिए।


एलआईसी बीमा श्री मुख्य विशेषताएं (LIC Bima Shree: Complete Information in Hindi)

  1. प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): 18 वर्ष प्रवेश के लिए अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 55 वर्ष (14 साल की पॉलिसी अवधि के लिए), 51 वर्ष ( 16 साल की पॉलिसी अवधि के लिए), 18 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए 48 साल, 45 साल (20 साल पॉलिसी की अवधि के लिए )।
  2. परिपक्वता के लिए अधिकतम अवधि (Maximum Age at Maturity): 69 वर्ष (14 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए), 67 वर्ष ( 16 वर्ष पॉलिसी अवधि के लिए ), 18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए 66 वर्ष, 65 वर्ष (20 साल की पॉलिसी अवधि के लिए)।
  3. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Basic Sum Assured): 10 लाख रुपये
  4. अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Basic Sum Assured): कोई सीमा नहीं । बीमित रकम में वृद्धि 5 लाख रुपये के गुणकों में होगी (multiples of Rs 5 lacs)।
  5. पॉलिसी अवधि (Policy Term): 14, 16, 18 और 20 वर्ष
  6. प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term): पॉलिसी अवधि में से 4 वर्ष कम कर लें । उदाहरण – 16 साल की पॉलिसी अवधि के लिए, प्रीमियम भुगतान अवधि 12 साल होगी।lic bima shree hindi एलआईसी बीमा श्री 1
  7. गारंटीकृत अतिरिक्त चार्ज (Guaranteed Addition): पहले पांच वर्षों के लिए 50 रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि के लिए)। छठे वर्ष से प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत तक 55 रुपये (प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि के लिए) । ध्यान दें आपके हाथ में पैसा केवल परिपक्वता के समय (पालिसी अवधि की समाप्ति) ही आता  है।
  8. सेटलमेंट विकल्प (Settlement Option): इस बारे में बाद में चर्चा करेंगे|
  9. आप इस पालिसी से लोन ले सकते हैं|
  10. भुगतान के मोड और ज्यादा बीमा लेने के आधार पर कुछ छूठ (premium rebate) दी गयी है।
  11. आप चाहें तो अतिरिक्त प्रीमियम दे कर अपनी पालिसी में यह राइडर जोड़ सकते हैं: Accidental Death and Disability Rider, Accident Benefit Rider, Term Assurance Rider, Critical Illness Rider, प्रीमियम waiver राइडर

आप प्लान के बारे में अधिक जानकारी LIC की वेबसाइट पर पा सकते हैं|

देख कर लगता है की इस प्लान और एलआईसी जीवन शिरोमणि में बहुत समानता हैं| एलआईसी जीवन श्री में न्यूनतम बीमा राशि 10 लाख रुपये है| एलआईसी जीवन शिरोमणि में यह राशि 1 करोड़ रुपये है| एलआईसी जीवन शिरोमणि में inbuilt critical illness कवर है, जो की बीमा श्री प्लान में नहीं है|


एलआईसी बीमा श्री: मृत्यु लाभ (LIC Bima Shree: Death Benefit)

पहले पांच वर्षों के दौरान मृत्यु / मृत्यु की स्थिति में (Death before 5 years): मृत्यु पर बीमित राशि (Sum Assured on Death) + जमा गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Additions)

पांच वर्ष की समाप्ति के बाद मृत्यु / मृत्यु के मामले में परिपक्वता से पहले (Death after 5 years but before policy maturity): मृत्यु पर बीमित राशि (Sum Assured on Death) + जमा गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Additions) + लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition, if any)

Sum Assured on Death (मृत्यु पर बीमित राशि) निम्न लिखे तीन राशियों में सबसे अधिक (highest) होगी |

  1. 10 बार वार्षिक प्रीमियम (10 times annual premium), इससे यह भी सुनिश्चित होता है की पालिसी मेच्योरिटी पर मिलने वाली राशि कर मुक्त है
  2. परिपक्वता पर बीमित राशि (Sum Assured on Maturity), इस बारे में आप मेच्योरिटी बेनिफिट वाले सेक्शन में पढ़ सकते हैं
  3. मूल बीमित राशि का 125% (125% of Basic Sum Assured)

एलआईसी बीमा श्री: मनीबैक बेनिफिट (LIC Bima Shree: Survival / Money Back Benefit)

एलआईसी बीमा श्री एक मनी बेक प्लान है। इसका मतलब है कि आपको पालिसी मेच्योरिटी से पहले भी कुछ राशि मिलती है| कितनी राशि मिलेगी, यह निर्भर करेगा आपकी पालिसी की अवधि (policy term) पर|

आईये देखते हैं|

14 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए: दसवें (10th)  और बारहवें (12th) पॉलिसी वर्ष के अंत में बीमा राशि (Sum Assured) का 30%

16 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए: बारहवें (12th) और चौदहवें (14th) पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रत्येक के 35% बीमा राशि

18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: चौदहवें (14th) और सोलहवें (16th) पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रत्येक बीमित रकम का 40%

20 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए: सोलहवें (16th) और अठारहवें (18th) पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रत्येक बीमित रकम का 45%

एलआईसी बीमा श्री: परिपक्वता लाभ LIC Bima Shree: Maturity Benefit)

14 वर्षों की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 40% (40% of Basic Sum Assured) + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition)  + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

16 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 30% + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition) + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 20% + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition) + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

20 साल की पॉलिसी अवधि के लिए: बीमा राशि का 10% + गारंटीकृत वृद्धि (Accrued Guaranteed Addition) + लॉयल्टी वृद्धि (loyalty addition, if any)

lic bima shree hindi एलआईसी बीमा श्री 2ध्यान दें कि गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) हर वर्ष लागू होता हैं।

पहले 5 पालिसी वर्षों में (For first five years): 50 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि

उसके बाद, प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत तक (From 6th year till the end of Premium Payment Term): 55 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि

एक बात और, गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) केवल आपकी पालिसी में जुड़ते जाते हैं| भुगतान केवल पालिसी मेच्योरिटी या धारक की मृत्यु के समय ही होता है|

लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) केवल पालिसी मेच्योरिटी या धारक की मृत्यु के वर्ष में ही लागू होता है (हर वर्ष नहीं)| और यह भी तब की जब आपकी पालिसी कम से कम 5 साल पुरानी हो|


एलआईसी बीमा श्री: रिटर्न कितना मिलता है? (LIC Bima Shree: Return)

आप देख सकते हैं की रिटर्न का कुछ हिस्सा गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) की वजह से आता है| गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) कितनी मिलेगी, यह आपको पालिसी लेते समय ही पता होता है|

रिटर्न का दूसरा हिस्सा लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) के कारण आता है| इसके बारे में आपको नहीं पता होता| यह कितना मिलेगा, यह निर्भर करता है एलआईसी के परफॉरमेंस पर| इसका मतलब, कहीं न कहीं यह थोड़ा आपकी किस्मत पर भी निर्भर करेगा|

तो अब अगर रिटर्न का अंदाजा लेना है, तो लॉयल्टी वृद्धि की कुछ वैल्यू माननी (assume) पड़ेगी| मेरे अनुसार बेहतर होगा की मैं आपको loyalty वृद्धि की कई वैल्यू के साथ रिटर्न दिखायूं| उसके बाद तो आप खुद ही फैसला कर सकते हैं|

आईये एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

एक 40 वर्षीय व्यक्ति के लिए 10 लाख रुपये के बीमा का प्रीमियम 74,900 रुपये होगा| पालिसी अवधि 20वर्ष है|

प्रीमियम पर रिबेट के बाद और GST लगने के बाद प्रीमियम होगा 76,154 रुपये| यह प्रीमियम पहले वर्ष का है| दूसरे वर्ष से GST कम लगेगा और आपका प्रीमियम होगा 75,053 लाख रुपये| आपको 16 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा|

आप देख सकते हैं की इतना प्रीमियम देना सबके बस की बात नहीं है| एक बात और, एलआईसी बीमा श्री में आप 10 लाख रुपये से कम का बीमा नहीं ले सकते|


गारंटीकृत वृद्धि (Guaranteed Addition or GA) की गणना कैसे होगी?

आपको पहले पांच वर्षों के लिए बीमित रकम के 50 रुपये प्रति 1,000 रुपये मिलते हैं। इसका मतलब है कि पहले पांच वर्षों के लिए 50,000 (50 / 1,000 * 10 लाख) प्रति वर्ष का GA जुड़ता रहेगा।

5 साल के हो गए: 50,000 X 5 = 2.5 लाख रुपये

शेष ग्यारह वर्षों (16-5) के लिए, आपको प्रत्येक वर्ष 55,000 रुपये (बीमित रकम का 55 रुपये प्रति हजार) मिलता है|

11 वर्षों के हो गए: 55,000 X 11: 6.05 लाख रुपये

कुल मिला कर हुए: 2.5 + 6.05 = 8.55 लाख रुपये

यह राशि मिलेगी आपको पालिसी मेच्योरिटी के समय|

ध्यान दें कि हर साल आपको GA का भुगतान नहीं किया जाता है, यह बस आपकी पालिसी में जुड़ते रहते हैं।


लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) की गणना

अब यह एक समस्या है| मुझे कुछ अनुमान लेना होगा और में उसके अनुसार आपको संभावित रिटर्न दिखाऊंगा|

ध्यान दें लॉयल्टी वृद्धि (Loyalty Addition or LA) की वैल्यू जितनी ज्यादा होगी, उतने बेहतर आपके रिटर्न होंगे| इसलिए बिक्री के समय LA की ज्यादा वैल्यू बता कर आपको बेवकूफ बनाया जा सकता है|

lic bima shree hindi एलआईसी बीमा श्री 3

अब आप ही फैसला करें की यह रिटर्न अच्छे हैं या नहीं| मेरे अनुसार तो रिटर्न अच्छे नहीं हैं|

आप टर्म इंश्योरेंस प्लान और पीपीएफ या इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड से इससे कहीं बेहतर रिटर्न पा सकते हैं|


एलआईसी बीमा श्री: सेटलमेंट विकल्प (LIC Bima Shree: Settlement Option)

आपके पास मेच्योरिटी के समय या धारक की मृत्यु का समय पैसा एक मुश्त लेने की बजाय किश्तों में लेने का विकल्प है|

आप 5, 10 या 15 वर्षों तक किश्त ले सकते हैं| आपके पास मासिक, तिमाही, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक किश्तों में लाभ लेने का विकल्प है|

किस्त कितनी होगी, यह निर्भर करेगा

  1. परिपक्वता / मृत्यु लाभ राशि
  2. किश्तों की अवधि (5, 10 या 15 वर्ष)
  3. एलआईसी द्वारा निर्धारित ब्याज दर

यदि आप सेटलमेंट विकल्प को चुनते हैं, तो मेरे अनुसार यह कोई अच्छा फैसला नहीं होगा। 

आप ब्याज काफी कम होने की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे आपकी किश्त अपने आप काफी कम हो जायेगी|


क्या आपको एलआईसी बीमा श्री में निवेश करना चाहिए?

मेरे अनुसार एलआईसी बीमा श्री में निवेश न करें|

आप कवर तो ज्यादा ले सकते हैं पर रिटर्न बहुत ही कम मिलेंगे|

आप टर्म इंश्योरेंस प्लान इस्तेमाल कर  और पीपीएफ या इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड  करके इससे कहीं बेहतर रिटर्न पा सकते हैं|

क्या आप एलआईसी बीमा श्री में निवेश करेंगे?

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि

एलआईसी जीवन लक्ष्य

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

 

Filed Under: LIC Tagged With: lic bima shree, lic bima shree in hindi, एलआईसी, एलआईसी जीवन आनंद, एलआईसी जीवन शिरोमणि, एलआईसी बीमा श्री, एलआईसी बीमा श्री जानकारी hindi में

एलआईसी जीवन लक्ष्य (Table no. 833): पूरी जानकारी और रिव्यु (LIC Jeevan Lakshya in Hindi)

Last updated: फ़रवरी 19, 2018 | by दीपेश 6 Comments

एलआईसी जीवन लक्ष्य (प्लान 833) एक सीमित प्रीमियम, नॉन-लिंक्ड (Limited Premium, Non-linked participating endowment) एंडोमेंट प्लान है| आईये जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से|

साथ ही यह भी देखते हैं की क्या आपको एलआईसी जीवन लाख्स्य में निवेश करना चाहिए|

एलआईसी जीवन लक्ष्य (Plan 833): पूरी जानकारी और समीक्षा (LIC Jeevan Lakshya: Review in Hindi)

  • सीमित प्रीमियम भुगतान योजना (Limited Premium Payment Plan) है| इसका मतलब आपको प्रीमियम कम समय तक देना होगा और आपको कवर अधिक समय तक मिलेगा|
  • प्रीमियम भुगतान की अवधि पालिसी अवधि से कम है|
  • न्यूनतम पालिसी अवधि (Minimum Policy Term): 13 वर्ष
  • अधिकतम पालिसी अवधि (Minimum Policy Term): 25 वर्ष
  • प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term): पालिसी अवधि से 3 वर्ष कम, अगर पालिसी अवधि 20 वर्ष है, तो आपको 17 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा
  • न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum Entry Age): 18 वर्ष
  • अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age): 50 वर्ष
  • पालिसी मेच्योरिटी का समय अधिकतम आयु (Maximum Age at Maturity): 65 वर्ष
  • न्यूनतम मूल बीमित राशि (Minimum Sum Assured): 1 लाख रुपये
  • अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Sum Assured): ऊपरी सीमा नहीं
  • आप योजना के साथ दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लक्ष्य (Accidental Death and Disability Rider) राइडर खरीद सकते हैं। साथ ही एलआईसी का Term Assurance Rider भी ले सकते हैं|
  • आप 3 वर्ष के बाद पालिसी से लोन भी ले सकते हैं|
  • प्रीमियम भरने पर टैक्स बेनिफिट मिलता है|
  • परिपक्वता (मेच्योरिटी) के समय मिलने वाली राशि कर-मुक्त (tax-free) है|

एलआईसी जीवन लक्ष्य के बारे में अधिक जानकारी आप LIC वेबसाइट पर पा सकते हैं|

एलआईसी जीवन लक्ष्य (Plan 833): मृत्यु लाभ (LIC Jeevan Lakshya: Death Benefit)

एलआईसी के अन्य प्लान से यह प्लान थोड़ा अलग है|

ज़्यादातर प्लान में धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी (परिवार) को एक मुश्त राशि दे दी जाती है|

परन्तु एलआईसी जीवन लक्ष्य में कुछ अलग होता है|

पालिसी धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को  यह निम्नलिखित राशि मिलती है|

  1. मृत्यु के बाद हर वर्ष बीमा राशि की 10% (10% of Sum Assured) राशि मिलती है पालिसी maturity के एक वर्ष पहले तक| राशि के भुगतान पालिसी anniversary पर किया जाता है|
  2. साथ ही पालिसी मेच्योर होने पर बीमा राशि की 110% राशि (110% of Sum Assured) दी जाती है| इसके साथ बोनस भी दिए जाते हैं| 110%*बीमा राशि (110% * Base Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

अब निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) और अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) के बारे में हम पहले भी चर्चा कर चुके हैं| संक्षिप्त में जानते हैं|

एलआईसी साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) के घोषणा हर वर्ष करती है| बोनस के राशि हर वर्ष बदल भी सकती है| यह बोनस आपके बीमा राशि के ऊपर दिया जाता है| बोनस की घोषणा प्रति 1,000 रुपये के बीमा राशि पर होता है| तो मान लिए आपका Sum Assured 5 लाख रुपये है और LIC ने आपकी पालिसी के लिए 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये के बोनस की घोषणा करी|

ऐसी स्तिथि में आपका कुल बोनस हुआ: 40/1,000*5 लाख = 20,000 रुपये

ध्यान दें, हालांकि इस बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है, आपको यह सारी राशि पालिसी मेच्योर होने पर ही मिलती है| इस राशि पर आपको कोई रिटर्न भी नहीं मिलता| यह राशि बस आपकी पालिसी से जुड़ जाती है|

अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) केवल परिपक्वता या मृत्यु के वर्ष में ही लागू होता है। Simple Reversionary Bonus की तरह इस फाइनल एडिशनल बोनस की आपकी पालिसी के लिए घोषणा हर वर्ष नहीं होती|

एक उदहारण की सहायता से समझते हैं:

मान लिए एक 30 वर्षीय व्यक्ति 25 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 5 लाख रुपये का जीवन लक्ष्य प्लान खरीदता है| प्रीमियम भुगतान की अवधि 22 वर्ष (25 वर्ष – 3 वर्ष) होगी|

मान लिए 5 वर्ष बाद पालिसी धारक की मृत्यु हो जाती है|

ऐसी स्तिथि में धारक के परिवार के छठे पालिसी वर्ष से चौबीसवें पालिसी वर्ष तक (from 6th policy year until 24th policy year) हर वर्ष 50,000 (5 लाख * 10%) रुपये मिलेंगे|

पालिसी मेच्योरिटी के समय 5.5 लाख रुपये और साथ में बोनस भी मिलेगा| मान लिए पालिसी में हर वर्ष 49 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा राशि के बोनस की घोषणा होती है, ऐसे में आपका मेच्योरिटी के समय बोनस हुआ: 25* 5 लाख/1000 * 49 = 6.125 लाख रुपये|

इसके अलावा, मान लिए अंतिम अतिरिक्त बोनस है 200 रुपये प्रति 1000 रुपये बीमा राशि| ऐसे में आपका बोनस हुआ 5 लाख * 200/1000 =1 लाख रुपये|

आपको कुल मिला कर मिलेंगे 5.5 लाख रुपये + 6.125 लाख रुपये + 1 लाख रुपये = 12.63 लाख रुपये|

अब देखें तो, अगर 5 वर्ष बाद मृत्यु होती है, तो आपके परिवार को मिलेंगे:

  1. छठे वर्ष से चौबीसवें वर्ष तक हर वर्ष 50 हज़ार रुपये
  2. पच्चीसवें वर्ष में पालिसी मेच्योरिटी के समय 12.63 लाख रुपये

एलआईसी जीवन लक्ष्य (Plan 833): मेच्योरिटी लाभ (LIC Jeevan Lakshya: Maturity Benefit)

पालिसी मेच्योर होने पर आपको निम्नलिखित राशि मिलेगी:

बीमा राशि (Base Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

बोनस की परिभाषा वही है, जो की मृत्यु लाभ वाले सेक्शन में बताई गयी है|

एलआईसी जीवन लक्ष्य में रिटर्न कैसे मिलते हैं?

देखिये एलआईसी जीवन लक्ष्य एक participating प्लान है| आपका रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है की एलआईसी आपकी पालिसी अवधि के दौरान कितने बोनस की घोषणा करता है|

अगर ज्यादा बोनस मिलता है, तो रिटर्न बेहतर होंगे|

ध्यान दें बोनस के कोई गारंटी नहीं है| बोनस की मात्र एलआईसी के इन्वेस्टमेंट के परफॉरमेंस पर निर्भर करती है| आप समझ सकते हैं की ऐसी स्तिथि में मिलने वाले बोनस का आंकलन करना आसान बात नहीं है|

परन्तु हमनें पहले और भी बहुत सारे ऐसे ही प्लान पर चर्चा करी है और देखा है की रिटर्न कुछ ख़ास अच्छे नहीं होते|

एलआईसी जीवन लक्ष्य के रिटर्न का आंकलन करने के हमें बोनस के मात्र की कल्पना करनी होगी और उसके बाद हम रिटर्न देख सकते हैं|

एक उदहारण की सहायता से देखते हैं:

एक 35 वर्षीय पुरुष 25 साल की पालिसी अवधि की लिए 10 लाख का बीम खरीदता है|

उसका वार्षिक प्रीमियम होगा 42,272 रुपये| GST लगने के बाद पहले वर्ष का प्रीमियम 44,174 रुपये होगा| दूसरे वर्ष से प्रीमियम 43,223 रुपये होगा|

यह प्रीमियम 22 वर्ष तक भरना होगा| पालिसी 25 वर्ष के बाद मेच्योर होगी|

आप किसी दूसरी आयु, बीमा राशि और पालिसी अवधि के लिए प्रीमियम जानने की लिए एलआईसी जीवन लक्ष्य प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं|

मैंने 49 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा का Simple Reversionary Bonus माना है| यह राशि मैंने पिछले वर्ष के बोनस को देख कर रखी है|

फाइनल एडिशनल बोनस के लिए हम कई वैल्यू के लिए आपकी मेच्योरिटी राशि निकालने की कोशिश करेंगे|

lic jeevan laskhya review table 833 एलआईसी जीवन लक्ष्य

आप देख सकते हैं की रिटर्न 5.5% p.a से 6.5% p.a. के बीच में है| ध्यान दे यह रिटर्न 35 वर्ष की आयु के व्यक्ति के लिए हैं| अगर आपकी आयु ज्यादा हा, तो आपके लिए रिटर्न कुछ कम होंगे|

इसके विपरीत अगर आपकी आयु 35 वर्ष से कम है, तो आप थोड़े बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं|

क्या आपको एलआईसी जीवन लक्ष्य में निवेश करना चाहिए?

मेरे अनुसार यह रिटर्न एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए अच्छे नहीं हैं| बाकी आपकी मर्ज़ी|

आप एक टर्म इंश्योरेंस प्लान और पीपीएफ के मिश्रण के साथ बेहतर कर सकते हैं| मेरा मतलब है की एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें और बची हुई राशि को पीपीएफ में निवेश करें|

आपको जीवन बीमा भी ज्यादा मिलेगा और शायद रिटर्न भी|

एलआईसी जीवन लक्ष्य में एक बात अच्छी है की (मृत्यु की स्तिथि में) आपके परिवार को कुछ समय तक नियमित आय मिलती है और पालिसी मेच्योरिटी के समय ही पूरी राशि मिलती है| इससे फायदा यह होता है की आप जिस लक्ष्य के लिए निवेश कर रहे हैं, उस लक्ष्य के लिए निवेश जारी रहता है|

तो क्या आपको एलआईसी जीवन लक्ष्य में निवेश करना चाहिए?

मेरे राय माने तो एलआईसी जीवन लक्ष्य में निवेश न करें|

इसकी वजह यह है की आपको रिटर्न बहुत कम मिलेंगे| और आपके पास लचीलापन भी ज्यादा नहीं है|

इससे बेहतर होगा की एक टर्म इंश्योरेंस प्लान लें| टर्म इंश्योरेंस प्लान में भी ऐसे विकल्प होते हैं की जहां आपके परिवार को आपकी अनुपस्तिथि में कुछ वर्षों तक नियमित आय मिलती रहती है| पहले अपने लिए पर्याप्त टर्म इंश्योरेंस प्लान लें| बची हुई राशि को निवेश करें|

क्या आप एलआईसी जीवन लक्ष्य में निवेश करेंगे?

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि (LIC Jeevan Shiromani)

एलआईसी जीवन लक्ष्य (LIC Jeevan Labh)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: एलआईसी जीवन लक्ष्य, एलआईसी जीवन लक्ष्य कैलकुलेटर, एलआईसी प्लान ८३३ डिटेल्स, जीवन लक्ष्य प्रीमियम चार्ट, टर्म इंश्योरेंस प्लान

एलआईसी जीवन लाभ (Plan 836): पूरी जानकारी और रिव्यु (LIC Jeevan Labh in Hindi)

Last updated: अक्टूबर 10, 2018 | by दीपेश 32 Comments

एलआईसी जीवन लाभ (प्लान 836) एक सीमित प्रीमियम, नॉन-लिंक्ड (Limited Premium, Non-linked participating endowment) एंडोमेंट प्लान है| यह पालिसी LIC ने 2016 में शुरू करी थी|

आईये जानते हैं एलआईसी जीवन लाभ के बारे में विस्तार से और देखते हैं की क्या आपको LIC Jeevan Labh में निवेश करना चाहिए|

एलआईसी जीवन लाभ (Plan 836): पूरी जानकारी और समीक्षा (LIC Jeevan Labh: Review in Hindi)

  • सीमित प्रीमियम भुगतान (limited premium payment plan) योजना है| इसका मतलब आपको प्रीमियम कम समय तक देना होगा और आपको कवर अधिक समय तक मिलेगा|
  • प्रीमियम भुगतान की अवधि पालिसी अवधि से कम है|
  • पालिसी अवधि (Policy Term): 16/21/25 वर्ष, आपके पास 3 विकल्प हैं
  • प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Payment Term):
    • 16 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 10 वर्ष
    • 21 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 15 वर्ष
    • 25 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 16 वर्ष
  • न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum Entry Age): 8 वर्ष
  • अधिकतम प्रवेश आयु (Maximum Entry Age)
    • 16 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 59 वर्ष
    • 21 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 54 वर्ष
    • 25 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए 50 वर्ष
  • उदहारण के लिए देखें तो प्रीमियम 10 वर्ष भरना होगा और कवर 16 वर्ष के लिए मिलेगा| पालिसी मेच्योर भी 16 वर्ष के बाद ही होगी|
  • न्यूनतम मूल बीमित राशि (Minimum Sum Assured): 2 लाख रुपये
  • अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Sum Assured): ऊपरी सीमा नहीं
  • आप योजना के साथ दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ (Accidental Death and Disability Rider) राइडर खरीद सकते हैं।
  • आप 3 वर्ष के बाद पालिसी से लोन भी ले सकते हैं|
  • प्रीमियम भरने पर टैक्स बेनिफिट मिलता है|
  • परिपक्वता (मेच्योरिटी) के समय मिलने वाली राशि कर-मुक्त (tax-free) है|

एलआईसी जीवन लाभ के बारे में अधिक जानकारी आप LIC वेबसाइट पर पा सकते हैं|

एलआईसी जीवन लाभ (Plan 836): मृत्यु लाभ (LIC Jeevan Labh: Death Benefit)

पालिसी अवधि के दौरान पालिसी धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को निम्नलिखित राशि मिलेगी:

बीमा राशि (Base Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

एलआईसी साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Simple Reversionary Bonus) के घोषणा हर वर्ष करती है| बोनस के राशि हर वर्ष बदल भी सकती है| यह बोनस आपके बीमा राशि के ऊपर दिया जाता है| बोनस की घोषणा प्रति 1,000 रुपये के बीमा राशि पर होता है| तो मान लिए आपका Sum Assured 5 लाख रुपये है और LIC ने आपकी पालिसी के लिए 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये के बोनस की घोषणा करी|

ऐसी स्तिथि में आपका कुल बोनस हुआ: 40/1,000*5 लाख = 20,000 रुपये

ध्यान दें, हालांकि इस बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है, आपको यह सारी राशि पालिसी मेच्योर होने पर ही मिलती है| इस राशि पर आपको कोई रिटर्न भी नहीं मिलता| यह राशि बस आपकी पालिसी से जुड़ जाती है|

अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus) केवल परिपक्वता या मृत्यु के वर्ष में ही लागू होता है। Simple Reversionary Bonus की तरह इस फाइनल एडिशनल बोनस की आपकी पालिसी के लिए घोषणा हर वर्ष नहीं होती|

एलआईसी जीवन लाभ (Plan 836): मेच्योरिटी लाभ (LIC Jeevan Labh: Maturity Benefit)

पालिसी मेच्योर होने पर आपको निम्नलिखित राशि मिलेगी:

बीमा राशि (Base Sum Assured) + निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Vested Simple Reversionary Bonus) + अंतिम अतिरिक्त बोनस (Final Additional Bonus)

बोनस की परिभाषा वही है, जो की मृत्यु लाभ वाले सेक्शन में बताई गयी है|

एलआईसी लाभ में रिटर्न कैसे मिलते हैं?

देखिये एलआईसी जीवन लाभ एक participating प्लान है| इसका मतलब आपके रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है की एलआईसी आपकी पालिसी अवधि के दौरान कितने बोनस की घोषणा करता है|

ज्यादा बोनस मिलता है, तो रिटर्न बेहतर होंगे|

बोनस की मात्र एलआईसी के इन्वेस्टमेंट के परफॉरमेंस पर निर्भर करती है| आप समझ सकते हैं की ऐसी स्तिथि में मिलने वाले बोनस का आंकलन करना आसान बात नहीं है|

परन्तु हमनें पहले और भी बहुत सारे ऐसे ही प्लान पर चर्चा करी है और देखा है की रिटर्न कुछ ख़ास अच्छे नहीं होते|

एलआईसी जीवन लाभ के रिटर्न का आंकलन करने के हमें बोनस के मात्र की कल्पना करनी होगी और उसके बाद हम रिटर्न देख सकते हैं|

एक उदार्हर्ण की सहायता से देखते हैं:

एक 35 वर्षीय पुरुष 25 साल की पालिसी अवधि की लिए 10 लाख का बीम खरीदता है|

उसका वार्षिक प्रीमियम होगा 44,952 रुपये| GST लगने के बाद प्रीमियम होगा 46,975 रुपये पहले वर्ष के लिए| दूसरे वर्ष से प्रीमियम होगा 45,975 रुपये|

यह प्रीमियम 16 वर्ष तक भरना होगा| पालिसी मेच्योर 25 वर्ष के बाद होगी|

आप किसी दूसरी आयु, बीमा राशि और पालिसी अवधि के लिए प्रीमियम जानने की लिए एलआईसी जीवन लाभ प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं|

मैंने 50 रुपये प्रति 1,000 रुपये बीमा का Simple Reversionary Bonus माना है|

फाइनल एडिशनल बोनस के लिए हम कई वैल्यू के लिए आपकी मेच्योरिटी राशि निकालने की कोशिश करेंगे|

lic jeevan labh एलआईसी जीवन लाभ प्रीमियम कैलकुलेटर

क्या आपको एलआईसी जीवन लाभ में निवेश करना चाहिए?

अब फैसला आपको करना है की यह रिटर्न एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए पर्याप्त है की नहीं|

मेरे अनुसार तो नहीं है|

आप एक साधारण टर्म इंश्योरेंस प्लान और पीपीएफ के मिश्रण के साथ बेहतर कर सकते हैं| मेरा मतलब एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें और बची हुई राशि को पीपीएफ में निवेश करें| आपको रिटर्न भी बेहतर मिलेगा और जीवन बीमा भी|

अगर रिस्क ले सकते हैं, तो इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड में भी निवेश कर सकते हैं|

अगर मेरी राय मानें, तो एलआईसी जीवन लाभ में निवेश न करें|

एलआईसी के दूसरे प्लान के बारे में जानकारी

एलआईसी जीवन शांति (LIC Jeevan Shanti): LIC का नया सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान

एलआईसी न्यू जीवन आनंद (LIC New Jeevan Anand)

एलआईसी जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh)

एलआईसी जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang)

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (LIC New Endowment Plan)

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun)

एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan)

एलआईसी बीमा बचत प्लान (LIC Bima Bachat Plan)

एलआईसी जीवन शिरोमणि (LIC Jeevan Shiromani)

अन्य उपयोगी पोस्ट या लिंक

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर

अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

कौन से हैं बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan)

किस प्रकार का जीवन बीमा लेना चाहिए?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

Filed Under: LIC, Life Insurance Tagged With: LIC Jeevan Labh in Hindi, Lic जीवन लाभ योजना, एलआईसी की जीवन लाभ योजना, एलआईसी जीवन लाभ, एलआईसी जीवन लाभ प्रीमियम कैलकुलेटर

एलआईसी प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें? (How to pay LIC premium online?)

by दीपेश Leave a Comment

अगर आपके पास एलआईसी की पालिसी है और आप प्रीमियम के भुगतान के लिए चेक नहीं काटना चाहते, तो आप अपनी एलआईसी प्रीमियम भुगतान ऑनलाइन भी कर सकते हैं| इस सुविधा से आप घर बैठे अपना प्रीमियम जमा कर सकते हैं और आपका काफी समय भी बचेगा|

इस पोस्ट में जानते हैं की किस तरह आप अपनी एलआईसी पालिसी के प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं|

आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से अपने LIC प्रीमियम ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं| आप BHIM और UPI के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं|

एलआईसी प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें? (How to pay LIC premium online?)

पहले LIC की वेबसाइट (https://www.licindia.in/) पर जाएँ| वहां पर “Online Premium Payment” या “Pay Premium Online” का लिंक देखें| देखिये इस लिंक की जगह बदलती रह सकती है| पर आप ऑनलाइन भुगतान का विकल्प वेबसाइट पर ढूंढ सकते हैं|

LIC Online premium payment in hindi एलआईसी ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान

आपके पास ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान के दो तरीके हैं:

LIC Online premium payment in hindi एलआईसी ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान 2

  1. अपनी पालिसी की जानकारी भर कर आप अपना प्रीमियम भर सकते हैं| Pay Direct (Without login)
  2. LIC के वेबसाइट में अपने अकाउंट में लॉग इन करने के बाद| Through Customer Portal. अगर आप पहली बार ऐसा कर रहे हैं, तो आप LIC की वेबसाइट पर पहले अपने आपको रजिस्टर करें|

रजिस्टर करने के बाद आपकी सारी पालिसी के डिटेल्स आपको अपने आप दिख जायेंगे| उसके बाद आप सही पालिसी को चुन कर भुगतान कर सकते हैं| ध्यान दें आपको रजिस्टर करने में थोडा समय लग सकता है पर बाद में आपका काम काफी आसान हो जाता है| आपको बार बार प्रीमियम भुगतान करने के लिए पालिसी की जानकारी डालने की ज़रुरत नहीं है|

#1. पालिसी की जानकारी भर कर ऑनलाइन भुगतान Pay Direct (Without login)

  1. आप इस लिंक पर जाएँ (https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#DirectPay).LIC Online premium payment in hindi एलआईसी ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान 3
  2. आप देख सकते हैं की इस सुविधा का इस्तेमाल आप केवल प्रीमियम भुगतान ही नहीं बल्कि LIC लोन के ब्याज या मूल के भुगतान के लिए भी कर सकते हैं| आप “Renewal Premium/Revival” का चुनाव करें|
  3. उसके बाद आपको यह स्क्रीन दिखेगी| (https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#directpay/Premium/PaymentSteps)LIC Online premium payment in hindi एलआईसी ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान 4
  4. तो पहले आपको पालिसी की जानकारी डालनी होगा, फिर प्रीमियम की और उसके बाद भुगतान करना होगा| “Proceed” पर क्लिक करें|
  5. अपनी पालिसी के बारे में पूछी गयी जानकारी डालें| यह सब जानकारी भरने से यह सुनिश्चित किया जाता है की आप सही (और अपनी) पालिसी का प्रीमियम भर रहे हैं|एलआईसी प्रीमियम डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन भुगतान 2
  6. उसके बाद आप प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं|

#2. एलआईसी वेबसाइट में अपने अकाउंट में लॉग इन करके (Through Customer Portal)

  1. आप “Through Customer Portal पर क्लिक करें या सीधे इस लिंक पर जाएँ (https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Login)
  2. अगर आपने अपना अकाउंट नहीं बनाया है, तो इस पोस्ट के आखिर में इसके बारें में भी बाते गया है|
  3. अपना पंजीकृत ई-मेल आईडी, पासवर्ड और जन्मतिथि का प्रयोग कर लॉग इन करें|एलआईसी प्रीमियम debit कार्ड क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन भुगतान 1
  4. लॉग इन करने के बाद आप अपनी LIC की सारी पालिसी देख सकते हैं और देख सकते हैं की किस पालिसी में कितना प्रीमियम बकाया है| उसके बाद आप प्रीमियम भुगतान कर सकते हैं| आपको पालिसी नंबर याद रखने या ढूंढ की कोई आवश्यकता नहीं है|

एलआईसी प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करते समय इन बातों का रखें ख्याल

  1. आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, BHIM या UPI के माध्यम से प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं|
  2. अगर आप क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से एलआईसी प्रीमियम भुगतान कर रहे हैं, तो आपको कुछ Convenience Fee देनी पड़ सकती है| यह फीस बदलती रहती है, तो जब आप भुगतान करेंगे तब देख सकते हैं|
  3. अगर आपकी पालिसी है, तो स्वयं ही ऑनलाइन भुगतान करें| किसी और से ना करायें|
  4. आप अपने पालिसी प्रीमियम के ऑनलाइन भुगतान का स्टेटस इस लिंक पर जा कर चेक कर सकते हैं| (https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#directpay/TransactionStatus)

एलआईसी वेबसाइट पर रजिस्टर कैसे करें?

आपको अगर एलआईसी में अपने ऑनलाइन अकाउंट से लॉग इन करके प्रीमियम भुगतान करना है, तो आपके पहले एक बार रजिस्टर करना होगा| ध्यान दें केवल पहली बार ही रजिस्टर करना होता है|

एक बार रजिस्टर कर लिया, तो बाद में ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान के समय आपको बार बार पालिसी डिटेल डालने का आवश्यकता नहीं है|

और यह काम काफी आसान है|

पहले एलआईसी की वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाएं|

ऐसा करने के लिए आप इस लिंक (https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register) पर जा सकते हैं|

इस लिंक पर आपको एक फॉर्म दिखेगा| उस फॉर्म को भरें और अपना अकाउंट बनाएं|

LIC Online registration एलआईसी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अकाउंट कैसे खोलें

एक बार आपने अकाउंट बना लिया, तो उसके बाद आप लॉग इन करके अपने अपने प्रीमियम का भुगतान आसानी से कर सकते हैं|

पढ़ें: अपनी LIC पालिसी से लोन कैसे लें?

Filed Under: LIC Tagged With: lic online payment, Lic online registration, lic premium status, Lic ऑनलाइन पेमेंट, Lic प्रीमियम, एलआईसी भुगतान

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Page 2
  • Page 3
  • Page 4
  • Page 5
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy