इस पोस्ट में चर्चा करेंगे LIC Cancer Plan (प्लान 905) के बारे में|
एलआईसी कैंसर कवर पालिसी (प्लान 905) की पूरी जानकारी (LIC Cancer Cover Plan in Hindi)
- प्रवेश के समय न्यूनतम आयु (Minimum Entry Age): 20 वर्ष
- प्रवेश के समय अधिकतम आयु (Maximum Entry Age): 65 वर्ष
- परिपक्वता के समय न्यूनतम आयु (Maximum Age at Maturity): 50 वर्ष
- परिपक्वता के समय अधिकतम आयु (Maximum Age at Maturity): 75 वर्ष
- न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Basic Sum Insured): 10 लाख रुपये
- अधिकतम बेसिक बीमा राशि (Maximum Basic Sum Insured): 50 लाख रुपये
- न्यूनतम पॉलिसी अवधि (Minimum Policy Term): 10 वर्ष
- अधिकतम पॉलिसी अवधि (Maximum Policy Term): 30 वर्ष
- केवल cancer के diagnosis होने पर ही पालिसी से भुगतान होगा|
- इस प्लान में कोई मेच्योरिटी बेनिफिट नहीं है|
- इस प्लान से आप लोन नहीं ले सकते|
- पालिसी सरेंडर करने पर आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा|
- पालिसी ऑनलाइन खरीदने पर आपको 7% discount मिलेगा|
LIC Cancer Cover Policy में बीमा राशि के क्या विकल्प हैं?
आपके पास दो विकल्प हैं|
#1 Level Sum Insured
बीमा राशि पालिसी अवधि के दौरान एक समान रहती है|
#2 Increasing Sum Insured
बीमा राशि पहले पांच वर्ष तक 10% हर वर्ष बढती है| परन्तु हाँ, अगर आपको पांच वर्ष से पहले cancer diagnosis (डायग्नोसिस) हो जाता है, तो आपकी बीमा राशि नहीं बढ़ेगी|
आप उम्मीद कर सकते हैं की Increasing Sum Insured विकल्प का प्रीमियम ज्यादा होगा|
एलआईसी कैंसर प्लान के क्या लाभ हैं? (LIC Cancer Plan: Benefits)
आपको लाभ केवल तभी मिलेगा जब आपको cancer का diagnosis होगा|
अब कैंसर दो स्टेज में diagnosis हो सकता है|
Early Stage Cancer (प्रारंभिक दौर में) या Major Stage Cancer (एडवांस्ड स्टेज में)
पालिसी से भुगतान इस बात पर निर्भर करता है की आपका diagnosis किस stage में हुआ है|
एक बात और, पालिसी के अनुसार cancer की परिभाषा है| हो सकता है की जिस तरह का cancer आपको हो, वह इस प्लान में कवर न हो| क्योंकि में कोई doctor नहीं हूँ, मेरे लिए cancer के बारे में जानकारी देना मुमकिन नहीं है|
आपको राय दूंगा की आप LIC Cancer plan की सैंपल पालिसी को अच्छे से पढ़ें आर जाने क्या Early Stage Cancer और क्या Major Stage Cancer है|
Early Stage Cancer में भुगतान (Early Stage Cancer Benefit)
- बीमा राशि (Sum Insured) की 25% राशि पालिसी धारक को दे दी जायेगी|
- अगले 3 वर्ष का प्रीमियम माफ़ कर दिया जाएगा|
- ध्यान दें आप Early Stage Cancer बेनिफिट पूरी पालिसी अवधि में केवल एक बार ले सकते हैं| अगली बार अगर आपको Early Stage Cancer का डायग्नोसिस होता है, तो पालिसी से कुछ भी नहीं मिलेगा|
- आपने जब बेनिफिट लिया, उसके बाद से आपकी बीमा राशि भुगतान राशि से कम हो जायेगी|
Major Stage Cancer में भुगतान (Major Stage Cancer Benefit)
- Lump Sum Benefit: 100% बीमा राशि दी जायेगी| अगर Early Stage Cancer बेनिफिट के तौर पर राशि पहले दी गयी हैं, तो वह राशि घटा दी जायेगी|
- Income Benefit: 10 वर्ष तक हर महीने बीमा राशि का 1% आपको दिया जाएगा| आपकी मृत्यु होने पर भी आपके नॉमिनी को यह राशि मिलती रहेगी|
- Premium Waiver Benefit: इसके बाद आपको कोई प्रीमियम भी नहीं देना होगा|
- एक बार आपने Major Stage Cancer Benefit ले लिया, तो उसके बाद Early Stage Cancer Benefit नहीं ले सकते|
- आप समझ सकते हैं, की जैसे ही आपने Major Stage cancer बेनिफिट लिया, उसके बाद आपकी पालिसी खत्म हो जायेगी| बस Income Benefit मिलता रहेगा|
एक उदहारण की सहायता से समझने की कोशिश करते हैं|
मान लिए आपने 10 लाख रुपये का Level Sum Insured प्लान लिया|
दो वर्ष बाद आपको Early Stage cancer डायग्नोज़ होता है| आपको 2.5 लाख रुपये दे दिया जाएगा|
अगले तीन वर्ष तक आपको प्रीमियम नहीं देना होगा|
उसके 5 साल बाद आपको Major Stage Cancer डायग्नोज़ होता है| आपको 7.5 लाख रुपये दे दिए जायेंगे|
साथ ही अगले 10 वर्ष तक आपको हर महीने 10 लाख X 1% = 10,000 रुपये दिए जांयेंगे|
अगर आपकी मृत्यु भी हो जाती है, तब भी यह राशि आपके परिवार (नॉमिनी) को दी जायेगी|
ध्यान दें LIC Cancer प्लान से होने वाले भुगतान का आपके इक्लाज़ पर होने वाले खर्चे से कोई मतलब नहीं है|
एलआईसी कैंसर कवर प्लान (प्लान 905) का प्रीमियम कितना है?
एलआईसी कैंसर बीमा पालिसी का प्रीमियम आप LIC की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|
मैंने एक 40 वर्षीय व्यक्ति (पुरुष) के लिए 50 लाख के बीमा का प्रीमियम चेक किया| पालिसी अवधि 30 वर्ष|
Level Sum Insured: Rs. 23,155 (GST को मिला कर)
Increasing Sum Insured: Rs. 33,197 (GST को मिला कर)
महिलायों के लिए प्रीमियम अधिक होगा|
टेबुलर प्रीमियम आप नीचे देख सकते हैं| यहाँ दी गयी राशि प्रति 1,000 रुपये Sum Insured के लिए है|
ध्यान दें आपका प्रीमियम केवल 5 वर्ष ही एक समान (constant) रहेगा| पांच वर्ष बाद प्रीमियम बदल सकता है|
आप यह पालिसी ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं| ऑनलाइन पालिसी खरीदने पर आपको 7% discount भी मिलेगा|
क्या LIC Cancer plan खरीदने पर कोई टैक्स बेनिफिट मिलता है?
LIC Cancer प्लान एक प्रकार से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की तरह ही है|
इसीलिए आपको प्रीमियम भुगतान पर Section 80D अंतर्गत टैक्स बेनिफिट मिलता है|
अगर आपकी आयु 60 वर्ष से कम है, तो प्रति वर्ष 25,000 रुपये तक का टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं|
अगर आपकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, तो 50,000 रुपये प्रति वर्ष का टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं|
हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के टैक्स बेनिफिट पर अधिक जानकारी का लिए इस पोस्ट को पढ़ें|
LIC Cancer Plan से मिलने वाली राशि पर कोई टैक्स नहीं देना होगा|
इन बातों पर भी ध्यान दें
- अगर आपको पालिसी अवधि की समाप्ति तक cancer नहीं होता, तो आपको कुछ भी नहीं मिलेगा|
- अगर पालिसी खरीदने के 180 दिन के भीतर पालिसी धारक को cancer डायग्नोज़ होता है, तो पालिसी से कुछ भी भुगतान नहीं मिलेगा|
- अगर cancer के diagnosis के 7 दिन के अन्दर पालिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो पालिसी से कुछ भी भुगतान नहीं होगा| इस अवधि ( 7 दिन) को Survival period कहते हैं|
- आप LIC cancer प्लान को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं| ऑनलाइन पालिसी खरीदने पर आपको 7% discount मिलेगा|
ध्यान दें इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देना इस पोस्ट में मेरे लिए मुमकिन नहीं है|
अगर आपकी इस प्लान को खरीदने में रूचि है, तो प्लान लेने से पहले प्लान का सैंपल डॉक्यूमेंट अवश्य पढ़ें| ऐसी बहुत सी बातें और शर्ते हैं, जिनकी वजह से आपके फैसले पर असर पड़ सकता है|
प्रातिक्रिया दे