• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

Financial Planning

Follow @hindifinance

भारत सरकार की छोटे दुकानदार और व्यापारियों के लिए पेंशन योजना; 3,000 रुपये की मिलेगी पेंशन

by दीपेश Leave a Comment

भारत सरकार में छोटे दुकानदारों/व्यापारियों/किरण विक्रेतायों के लिए नयी पेंशन योजना की घोषणा करी है| इस योजना के शामिल लोगों को 60 वर्ष की आयु से आजीवन 3,000 रुपये की पेंशन मिलेगी|

अभी आधिकारिक तौर पर यह योजना शुरू नहीं हुई है| कुछ समय में शुरू हो जायेगी| ध्यान दें अभी इस योजना की पूरी जानकारी नहीं आई है| अभी तक जितनी जानकारी उपलब्ध है, उसी के अनुसार मैं यहाँ लिख रहा हूँ| जैसे अधिक जानकारी आती है, मैं पोस्ट को अपडेट कर दूंगा|

यह योजना केवल दुकानदारों, किराना विक्रेता और छोटे व्यापारियों के लिए है| इस योजना के तहत आपको 60 वर्ष की आयु का होने पर कम-से-कम 3,000 रुपये की पेंशन मिलेगी|

दुकानदार/व्यापारी पेंशन योजना कैसे काम करती है?

अगर आप पात्र हैं, तब आप 60 वर्ष की आयु तक निवेश करते हैं| 60 वर्ष की आयु से आपको 3,000 रुपये की आजीवन मासिक पेंशन मिलती है|

सरकार की गारंटी है| अगर आप पेंशन योजना में योगदान करेंगे, तो आपकी पेंशन को कोई रिस्क नहीं है|

  1. 60 वर्ष की आयु तक आपको निवेश करना होगा| आपका मासिक निवेश आपकी प्रवेश आयु पर निर्भर करता है| 60 वर्ष की आयु तक आपको एक सामान ही निवेश करना होगा| भारत सरकार भी आपके पेंशन खाते में आपके बराबर योगदान करेगी|
  2. 60 वर्ष की आयु से आपको 3,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी| यह पेंशन आजीवन मिलेगी|
  3. आपके बाद आपकी पत्नी को पेंशन मिलेगी| आपकी पत्नी/पति को पूरी पेंशन मिलेगी या आधी, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है|

दुकानदार/व्यापारी पेंशन योजना में कौन शामिल हो सकता है?

  1. आपकी आयु (योजना में प्रवेश के समय) 18 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए|
  2. सभी छोटे दुकानदार/व्यापारी/सेल्फ-एम्प्लोयेड लोग इसमें शामिल हो सकते हैं| आपका GST turnover 1.5 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए|

दुकानदार/व्यापारी पेंशन योजना में कैसे शामिल हो?

  1. आपको केवल आधार कार्ड और बैंक खाते की ज़रुरत है| बैंक खाते में आपका आधार कार्ड लिंक होना चाहिए|
  2. आप Common Service Center (CSC) पर जा कर योजना में शामिल हो सकते हैं|
  3. एक बार आप योजना में शामिल हो गए, उसके बाद निवेश राशि स्वयं आपके बैंक खाते से कट कर निवेश हो जायेगी|

60 वर्ष की आयु का होने पर यह पैसे आपके खाते में ओने आप आ जायेगा|

क्या मुझे इस पेंशन योजना में लाभ के लिए योगदान करना होगा?

जी हाँ, अटल पेंशन योजना (APY) और प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (PM-SYM) की तरह आपको भी योगदान करना पड़ेगा|

ध्यान दें प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) में कोई योगदान नहीं करना होता|

निवेश कितना करना होगा?

आपकी मासिक निवेश राशि आपकी आयु पर निर्भर करती है|

अभी इस बारे में पूरी जानकारी तो नहीं आई है, परन्तु मेरे अनुसार निवेश राशि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (PM-SYM) के सामान ही होगी|

PM-SYM में मासिक निवेश राशि कुछ इस प्रकार है:

प्रधानमन्त्री श्रमयोगी मानधन योजना PM-sym
अटल  पेंशन योजना 
छोटे दुकानदार व्यापारी पेंशन योजना

पढ़ें: प्रधानमन्त्री श्रमयोगी मानधन योजना (PM-SYM) और अटल पेंशन योजना (APY) में क्या अंतर है?

अतिरिक्त लिंक

भारत सरकार की दुकानदार/व्यापारी पेंशन योजना की घोषणा

Filed Under: Aadhaar, Financial Planning, NPS Tagged With: APY, pm-kisan, PM-SYM, दुकानार पेंशन योजना, प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि पेंशन योजना, प्रधानमन्त्री श्रमयोगी मानधन योजना, व्यापारी पेंशन योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की पूरी जानकारी

Last updated: जून 6, 2019 | by दीपेश Leave a Comment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) भारत सरकार द्वारा किसानों को आय प्रदान करने की एक योजना है| इस योजना के तहत किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये दिए जायेंगे| यह राशि 2,000 रुपये की 3 किश्तों में दी जायेगी| यह किश्तें 4 महीने के अंतराल पर दी जायेंगी| पैसा अपने आप आपके बैंक खाते में आ जाएगा|

ध्यान दें यह योजना चालू हो चुकी है और करोड़ों किसानों के इस योजना का लाभ मिल रहा है|

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का लाभ कौन ले सकता है? (Eligibility)

केवल किसान ही लाभ ले सकते हैं| पहले, अगर आपके पास 2 हेक्टेयर तक कृषियोग्य (cultivable) ज़मीन है, आप तभी योजना का लाभ ले सकते थे| परन्तु, अब इस शर्त को हटा दिया गया है| अब कोई भी किसान इस योजना का लाभ ले सकता है|

1 हेक्टेयर = 2.47 एकड़

यह लोग या किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते, :

  1. अगर (या आपके परिवार में किसी ने) आपने पिछले वर्ष में इनकम टैक्स दिया हो|
  2. अगर आपको (या परिवारजन) 10,000 रुपये से अधिक की पेंशन मिलती है|
  3. आप (या परिवारजन) केंद्रीय सरकार या प्रदेश सरकार की कर्मचारी हैं या पहले कभी कर्मचारी थे| (ध्यान दें Class 4 या ग्रुप D कर्मचारी को इस योजना का लाभ मिलेगा)
  4. आप (या परिवारजन) MP या MLA हैं या रह चुके हैं |
  5. आप ग्राम पंचायत अध्यक्ष या मेयर हैं या रह चुके हैं|
  6. आप डॉक्टर, इंजिनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट या आर्किटेक्ट है|

देखें तो, सरकार चाहती है की ज़रुरतमंद किसानों को ही यह लाभ मिले|

परिवार आपको, आपकी पत्नी या आपके अवयस्क बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) को माना जाएगा|

इस लाभ के लिए आपको कोई निवेश करने की ज़रुरत नहीं है| अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो आपको स्वयं लाभ मिल जाएगा|

मेरे पास कोई कृषि के लिए कोई भूमि नहीं है? क्या कुझे इस योजना का लाभ मिलेगा?

नहीं, अगर आपके पास कृषियोग्य भूमि नहीं है, तब आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा|

kisan credit card sbi किसान  क्रेडिट कार्ड kisan vikas patra किसान विकास पत्र pm-kisan प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

PM-Kisan योजना का लाभ लेने की लिए और क्या चाहिए?

आपको कुछ करने की ज़रूरर नहीं है| प्रदेश सरकारें अपने रिकॉर्ड में पात्र लोगों का नाम निकाल कर केंद्रीय सरकार को दे देंगी| केंद्रीय सरकार राशि ट्रान्सफर करेगी|

लाभ पाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए| साथ ही, आपके बैंक खाते में भी आधार अपडेट होना चाहिए| बिना आधार कार्ड के आप इस योजना का लाभ नहीं ले पायेंगे|

ध्यान दें आपको पैसा नकद में नहीं मिलेगा| पैसा सीधे आपके खाते में आएगा| इसलिए बैंक खाता और आधार कार्ड दोनों अनिवार्य हैं|

आपको कैसे पता लगेगा की आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं?

आपकी ग्राम पंचायत में सूची रहेगी| साथ ही, SMS द्वारा भी सूचित किया जाएगा|

अगर आप योजना के तहत लाभ के पात्र हैं और आपका नाम सूची में नहीं है, तब आप District Level Grievance Monitoring Committee में जा कर आवेदन कर सकते हैं|

अधिक जानकारी के लिए आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की वेबसाइट पर जा सकते हैं|

अतिरक्त लिंक

PM-Kisan की सरकार द्वारा विवरण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अतिरिक्त जानकारी

अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (PM-SYM) क्या है?

किसान क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी

Filed Under: Aadhaar, Financial Planning, NPS Tagged With: PM-किसान योजना, अटल पेंशन योजना 2019, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमन्त्री श्रमयोगी मानधन योजना, भारत सरकार पेंशन योजना

होम लोन पात्रता (Home Loan Eligibility) बढ़ाने के 5 तरीके

by दीपेश Leave a Comment

मकानों की कीमत बहुत अधिक हैं और अधिकतर लोगों को घर खरीदने के लिए लोन लेना पड़ता है| मकानों की कीमत अधिक होने की वजह से लोन राशि भी अधिक चाहिए होती है| अगर आपको ज़रुरत के अनुसार लोन नहीं मिल पाया, तो आप क्या करेंगे? मेरा मतलब है की आपकी लोन की पात्रता (loan eligibility) आपकी लोन की ज़रुरत से कम है|

इस पोस्ट में चर्चा करेंगे अपनी लोन eligibility बढाने के 5 तरीकों के बारे में|

आगे बढ़ने से पहले देखते हैं की बैंक आपकी लोन पात्रता कैसे निकालते है|

बैंक आपके लोन की eligibility (पात्रता) कैसे निकालता है?

बैंक आपको केवल उतना ही लोन देगा, जिसका की आप आसानी से भुगतान कर पाएं|

आप जितनी EMI का भुगतान कर सकते हैं, उसी के अनुसार आपको लोन दिया जाता है|

मान लिए आपकी मासिक आय 50,000 रुपये है| आपके ऊपर कोई और लोन नहीं है|

हर बैंक के नियम अलग होते हैं| मान लिए आपके बैंक का नियम है की आपकी आय के 50% से अधिक की EMI का लोन नहीं दिया जाएगा|

अगर मासिक आय 50,000 रुपये है, तो अधिकतम ईएमआई 25,000 रुपये से अधिक नहीं हो सकती|

अधिकतम EMI, लोन अवधि और ब्याज दर का प्रयोग करके आप अपनी लोन पात्रता कैलकुलेट कर सकते हैं|

मान लिए लोन अवधि है 15 वर्ष और ब्याज दर है 10% p.a.

आपकी अधिकतम लोन राशि होगी: PV(10%/12, 15*12, 25,000, 0) = 23.26 लाख रुपये

आपको इस राशि से अधिक का लोन नहीं मिलेगा| ध्यान दें अगर आपके पास कोई दूसरा लोन भी है, तो उस लोन की EMI को भी शामिल किया जाएगा| मान लिए आपके दूसरे लोन की EMI 10,000 रुपये है, तो आपके नए लोन की EMI 15,000 रुपये (25,000-10,000) से अधिक नहीं हो सकती|

इस विषय में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट (आपको कितना होम लोन मिल सकता है?) को पढ़ें|

आईये देखते हैं 5 तरीके जिससे की आप अपनी लोन पात्रता (eligibility) बढ़ा सकते हैं|

#1 अपनी आय को बढायें

यह समझना तो आसान है परन्तु करना शायद आसान नहीं है| आय बढ़ेगी, तो अधिक EMI का भुगतान कर सकते हैं| अगर अधिक EMI का भुगतान कर सकते हैं, तो आपकी लोन पात्रता भी बढ़ जायेगी|

#2 जोईंट लोन (Joint Loan) लें

एक से भले दो| अगर आप अपनी पत्नी/पति को co-borrower (सह-उधारकर्ता) बनाते हैं, तो लोन की पात्रता निकालने के लिए आप दोनों की आय को जोड़ दिया जाएगा| इससे भी आपकी लोन की पात्रता बढ़ सकती है| ध्यान दें आय तभी बढ़ेगी, जब आपकी पत्नी/पति की कोई आमदनी हो|

#3 पुराने लोन चुकाएं

हमनें ऊपर चर्चा करी थी की आपकी लोन पात्रता निकालते समय आपके मौजूदा लोन को भी ध्यान में रखा जाता है| मौजूदा लोन आपकी लोन पात्रता को कम कर देते हैं| इसलिए आप मौजूदा लोन का भुगतान करके भी अपनी लोन पात्रता बढ़ा सकते हैं|

#4 लोन अवधि को बढाएं

लोन अवधि बढ़ने पर लोन की EMI कम होती है|

अगर आप 40 लाख रुपये का लोन 20 वर्ष के लिए लेते हैं (ब्याज दर 9%), तब आपकी ईएमआई 35,989 रुपये| इतने लोन के लिए आपकी मासिक आय 71,978 होनी चाहिए|

अगर आपकी मासिक आय 71,978 रुपये ही रहती और आप 30 वर्ष का लोन लेते, तब आपकी लोन पात्रता 44.72 लाख रुपये हो जाती| आप देख सकते हैं की लोन अवधि 20 से 30 वर्ष करने पर लोन की eligibility 40 लाख से 44.72 लाख रुपये हो गयी|

#5 आप नए लोन उत्पाद ले सकते हैं

बैंक भी आज कल ऐसे लोन प्रोडक्ट ले कर आ रहे हैं, जहाँ की आपकी लोन की पात्रता ज्यादा हो|

उदाहरण है SBI FlexiPay होम लोन| इस लोन में आपकी लोन की पात्रता 20% तक बढ़ जाती है| ऐसा करने के लिए बैंक पहले कुछ वर्षों में केवल ब्याज ही लेता है| अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|

इसके अलावा कुछ और उत्पाद भी है, जहाँ आप अपने माता/पिता के साथ joint लोन ले सकते हैं| जब तक आपके पिता काम कर रहे, तब तक आप दोनों EMI का भुगतान करेंगे और EMI ज्यादा होगी| जब आपके पिता रिटायर हो जायेंगे, तब केवल आपको ईएमआई का भुगतान करना होगा| अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट (अंग्रेजी) को पढ़ें|

ऊपर दिए गए सुझावों के अलावा कुछ तरीके हैं ज्यादा लोन पाने के| आप कुछ अतिरिक्त सेकुरिटी देते हैं, तब भी बैंक आपकी लोन राशि बढाने को तैयार हो सकता है| साथ ही, अपने क्रेडिट स्कोर का ध्यान रखें| अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तब भी बैंक आपको अधिक लोन देने को मान सकता है|

अतिरिक्त लिंक

SBI Home Loan

कैसे आप अपना होम लोन जल्दी खत्म कर सकते हैं?

Filed Under: Financial Planning, Loans Tagged With: sbi flexipay होम लोन, sbi होम लोन, ज्यादा होम लोन कैसे मिलेगा, सबी होम लोन कैलकुलेटर, होम लोन पात्रता

मेडिकल लोन या हेल्थ इंश्योरेंस: इलाज के खर्चे की भरपाई कैसे करें?

by दीपेश Leave a Comment

इलाज़ का खर्चा बढ़ता जा रहा है| अगर अस्पताल में भारती होना पड़े, तो लम्बे बिल का खतरा रहता है| ऐसे उदाहरणों की कमी नहीं है जहाँ अस्पताल के बिल ने परिवार की आर्थिक स्तिथि खराब कर दी हो| ऐसे में आप क्या कर सकते हैं?

आज दो विकल्पों पर चर्चा करते हैं: हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) और मेडिकल लोन|

दोनों में कुछ अच्छी और बुरी बातें हैं| देखते हैं कौन सा हाँ बेहतर विकल्प|

हेल्थ इंश्योरेंस लेने में क्या समस्याएं हैं?

हेल्थ इन्श्योरेंस में आप हर वर्ष कुछ प्रीमियम देते हैं| अगर असपताल में भारती होते हैं, तो बीमा कंपनी इलाज़ का खर्चा उठाती है| अगर क्लेम नहीं किया, तो प्रीमियम वापिस नहीं किया जाता| जानते हैं क्या हैं परेशानियां|

  1. आप प्रीमियम का भुगतान करते रहते हैं| ऐसा हो सकता है की कई वर्षों तक आपको क्लेम न करना पड़े| आपको लगेगा की आपका अनेक वर्षों का प्रीमियम बेकार गया|
  2. हर साल प्रीमियम बढ़ा दिया जाता है| कई बार प्रीमियम एक वर्ष में 30-40% तक भी बढ़ सकता है| अगर किसी वजह आप प्रीमियम नहीं दे पाए, तो पूरी मेहनत बेकार| अगर आप कभी क्लेम भी नहीं किया, तो सारा पुराना प्रीमियम भी बेकार चला गया|
  3. इंश्योरेंस कंपनी पर भरोसा करना भी मुश्किल है| आपने कई वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान किया, जब क्लेम की बारी आई, तो कोई फ़ालतू कारण बताकर क्लेम रिजेक्ट कर दिया|
  4. इंशोयरेंस कंपनी कई अन्य तरीकों से भी बदमाशी करती हैं| आपके पास सस्ता इंश्योरेंस प्लान है, तो वह उसे बंद करके आपको कोई नया महंगा प्लान खरीदने के लिए दबाव डालेंगी|
  5. बुज़ुर्ग लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने में परेशानी रहती है| साथ ही, अगर आपको कोई पहले से बीमारी (pre-existing illness) है, तो स्वास्थ्य बीमा मिलने में परेशानी रहेगी| बीमा कंपनी आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट कर देगी या प्रीमियम बहुत अधिक होगा|
  6. अस्पताल के कुछ तरह के खर्चों का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा नहीं किया जाता| इनका भुगतान आपको अपनी जेब से करना होगा|

पढ़ें: कौनसी है बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी? (हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट रेश्यो की जानकारी)

मेडिकल लोन के क्या फायदे और नुकसान हैं?

मेडिकल लोन एक तरह का पर्सनल लोन ही होता है| बस समझ लिए की लोन की राशि आपकी बैंक खाते में आने की बजाय सीधे अस्पताल को भेजी जाती है| कुछ मेडिकल लोन में राशि आपके खातें में भी आ सकती है|

मेडिकल लोन आप केवल ज़रुरत पड़ें पर ही लेंगे| आपको हर वर्ष प्रीमियम देने की आवश्यकता नहीं है| कुछ मामलों में आपको अस्पताल के बिल पर कुछ डिस्काउंट भी मिल सकता है| ब्याज की दर एक पर्सनल लोन से कम हो सकती है|

अगर इलाज़ के खर्चे की लिए पैसे की ज़रुरत है, तब आप मेडिकल लोन ले सकते हैं| मेडिकल लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|

अब सवाल आता है, किस पर भरोसा करें, हेल्थ इंश्योरेंस पर या मेडिकल लोन पर?

मेडिकल लोन और हेल्थ इंश्योरेंस में क्या बेहतर है?

मेरे अनुसार हेल्थ इंश्योरेंस (स्वास्थ्य बीमा) लेना एक बेहतर विकल्प है|

आईये देखते हैं क्यों|

मैं मानता हूँ की अगर आप कई वर्षों तक क्लेम ने करें, तब आपको महसूस होगा की आपका प्रीमियम व्यर्थ गया| इससे बेहतर तो आपने यह पैसा कहीं निवेश कर दिया होता और कुछ रिटर्न पाए होते| समय पड़ने पर आप इस पैसे को निकाल कर चिकित्सा पर खर्च भी कर सकते हैं| परन्तु, यहाँ एक समस्या है| ज़िन्दगी का कोई भरोसा नहीं| आपने 10 वर्ष तक 20,000 रुपये का प्रीमियम दिया और 11वें पर में सीधे 5 लाख रुपये का क्लेम करने की ज़रुरत पड़ है| ऐसा होने पर शायद आपको अपना पिछले 10 वर्ष का प्रीमियम इतना व्यर्थ नहीं लगेगा|

अगर आपने प्रीमियम देने की बजाय यह पैसा निवेश किया होता, तब आप इस पैसे का इलाज़ में इस्तेमाल कर सकते थे| परन्तु यह पैसा एक बार खर्च हो गया, तो खत्म हो जाएगा| हेल्थ इंश्योरेंस की सीमा हर वर्ष रिसेट (reset) हो जाती है| मतलब की आप आगे भी क्लेम कर सकते हैं| उदहारण की सहायता से समझते हैं|

आपके पास 5 लाख रुपये का बीमा है| आपके पालिसी 1 जून, 2018 को खरीदी| आपका पालिसी वर्ष हुआ 1 जून से 31 मई| आप एक पालिसी वर्ष में पूरे 5 लाख रुपये का क्लेम कर लेते हैं| इस पालिसी वर्ष में आप कोई और क्लेम नहीं कर पायेंगे क्योंकि आपकी बीमा की सीमा खत्म हो गयी है| आपका पालिसी वर्ष 31 मई, 2019 को समाप्त हो जाएगा| 1 जून, 2019 से आपकी लिमिट फिर से रिसेट (reset) हो जायेगी| इसका मतलब आप 1 जून, 2019 से फिर से 5 लाख तक रुपये तक का क्लेम कर सकते हैं| ऐसा हर वर्ष होता रहेगा|  अगर आप प्रीमियम देने की बजाय पैसा जमा किया होता, तब वह पैसा तो खत्म हो गया होता| आगे आपक क्या करते?

कई बार ऐसी बीमारी भी हो जाती है, जहाँ आपको बार-बार अस्पताल में भारती होना पड़ता है और खर्चा आता रहता है| ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी बहुत लाभकारी हो सकती है|

मेडिकल लोन में केवल आपको पैसा उधार मिलता है| यह पैसा आपको ब्याज समेत चुकाना भी होगा| ब्याज की दर अधिक भी हो सकती है| साथ ही, इस बात की भी क्या गारंटी है की आपको मेडिकल/ लोन मिल ही जाएगा| अगर आपको ज़रुरत पड़ने पर मेडिकल लोन नहीं मिला, तब आप क्या करेंगे? आपका या परिवारजन का इलाज़ कैसे होगा? अगर कोई ऐसी बीमारी होती है, जहां बार-बार अस्पताल में भारती होना पड़े, तो कितनी बार लोन लेंगे और कैसे भुगतान करेंगे|

ध्यान दें हेल्थ इंश्योरेंस में आपको केवल प्रीमियम देना होता है| क्लेम का भुगतान बीमा कंपनी करती है और आपको उसे कुछ लौटाना नहीं होता| मेडिकल लोन में आपने 5 लाख का लोन लिया, तो आपको 5.5 लाख रुपये (लौटाने भी होंगे)|

हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम के भुगतान पर टैक्स बेनिफिट मिलते हैं| मेडिकल लोन के भुगतान पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता|

पढ़ें: बीमा खरीदते समय इन गलतियों से बचें?

आपको क्या करना चाहिए?

मेरे अनुसार आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस हों चाहिए| अगर आपका एम्प्लायर आपको बीमा प्रदान करता है, तब आप कुछ राहत ले सकते हैं| परन्तु ध्यान रखें एम्प्लायर द्वारा प्रदान किया गया बीमा केवल तभी तक होता है, जब तक आप नौकरी कर रहे हैं|

साथ ही थोड़ा सा पैसा जमा करते रहे और एक मेडिकल फण्ड (medical fund) बनाएं| यह पैसा आप फिक्स्ड डिपाजिट या लिक्विड फण्ड में रख सकते हैं| ज़रुरत पड़ने पर आप मेडिकल इंश्योरेंस के साथ-साथ इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं| मेडिकल लोन पर भरोसा करना अच्चा विकल्प नहीं है|

सौजन्य: EmiCalculator.net

Filed Under: Financial Planning, Life Insurance Tagged With: medical loan in hindi, बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान, मेडिकल लोन, लोन के प्रकार, हेल्थ इंश्योरेंस

SBI Smart Champ चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान : क्या आप बच्चों की पढाई के लिए निवेश करना चाहिए?

by दीपेश Leave a Comment

जब बात बच्चों की पढाई की आती है, तब कोई भी माता-पिता कोई समझौता नहीं करता चाहते| बच्चों की पढाई के लिए अच्छे से अच्छा निवेश करना चाहते हैं| बच्चों की पढाई की लिए बेस्ट चाइल्ड प्लान या बेस्ट पालिसी के बारे में जानना चाहते हैं|

इसी सिलसिले में आज चर्चा करते हैं एसबीआई लाइफ के स्मार्ट चेम्प इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan) के बारे में| जानते हैं इस प्लान के बारे में और देखते हैं की क्या आपको इस प्लान में निवेश करना चाहिए|

एसबीआई लाइफ स्मार्ट चेम्प इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan in Hindi) की कुछ ख़ास बातें

  1. एक पारंपरिक बीमा योजना है|
  2. प्रीमियम भुगतान के दो विकल्प हैं: एकल प्रीमियम (Single Premium) और लिमिटेड प्रीमियम (Limited Premium)
  3. Single Premium विकल्प में आपको केवल एक बार ही भुगतान करना होता है|
  4. लिमिटेड प्रीमियम विकल्प में आपको बच्चे की 18 वर्ष की आयु तक भुगतान करना होता है|
  5. पालिसी की अवधि (Policy Term): बच्चे की 21 वर्ष की आयु तक
  6. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Sum Assured):  1 लाख रुपये
  7. अधिकतम बीमा राशि (Maximum Sum Assured): 1 करोड़ रुपये
  8. जीवन बीमा माता या पिता (proposer) के जीवन पर है। ध्यान दें ऐसे प्लान, जिसमें बीमा बच्चे के जीवन पर है, कभी न खरीदें|
  9. मृत्यु के अलावा किसी दुर्घटना में माता-पिता की पूर्ण और स्थायी विकलांगता (Total Permanent Disability) होने पर भी बीमा राशि दी जाती है|
  10. लोन सुविधा भी उपलब्ध है|
  11. अधिक प्रीमियम पर रिबेट (rebate) मिलती है|

पढ़ें: बच्चों के नाम पर जीवन बीमा लेना मूर्खता है

चाइल्ड प्लान इन सबी
Sbi life insurance child plan smart scholar
बेस्ट चाइल्ड एजुकेशन प्लान
चाइल्ड एजुकेशन प्लान
Child education plan in hindi
sbi चाइल्ड इंश्योरेंस
एसबीआई चाइल्ड इंश्योरेंस
सौजन्य: SBI स्मार्ट चेम्प प्रोडक्ट ब्रोशर

एसबीआई लाइफ स्मार्ट चेम्प चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan): परिपक्वता लाभ (Maturity Benefit)

आपको बच्चे की 18 वर्ष की आयु तक प्रीमियम भुगतान करना होता है|

इसके बाद अगले 4 वर्ष तक आपको इंश्योरेंस कंपनी पैसा देती है| यह पैसा कुल 4 वार्षिक किश्तों में दिया जाता है| पहली 3 किश्तें बराबर होती हैं| चौथी किश्त की राशि अधिक हो सकती है|

मान लिए पालिसी खरीदते समय आपकी बेटी की आयु 5 वर्ष है| आपको 13 बार प्रीमियम का भुगतान करना होगा (18 वर्ष – 5 वर्ष)| प्रीमियम भुगतान अवधि 13 वर्ष है और पालिसी अवधि 16 वर्ष है| प्रीमियम भुगतान की समाप्ति के बाद चार वर्ष तक आपको पैसा मिलेगा|

इस पालिसी में आपको Reversionary Bonus मिलता है| इस बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है| परन्तु बोनस केवल मेच्योरिटी के समय ही मिलता है| ध्यान दें अंतिम 3 वर्ष में कोई Reversionary बोनस नहीं मिलता| साथ ही अंतिम वर्ष में (जब आपका बच्चा 21 वर्ष का होता है) आपको टर्मिनल बोनस भी मिलता है| ध्यान दें इस बात की कोई गारंटी नहीं है की बोनस कितना मिलेगा|

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 18 वर्ष हुई: बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25%

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 19 वर्ष हुई: बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25%

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 20 वर्ष हुई : बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25%

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 21 वर्ष हुई : बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25% + टर्मिनल बोनस

ध्यान दें, अगर आप चाहें तो बच्चे की 18 वर्ष की आयु के बाद सारा पैसा एक साथ भी ले सकते हैं| उस समय आपकी भविष्य की किश्तों को 6.5% के डिस्काउंट रेट पर ले सकते हैं|

एसबीआई लाइफ चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan): Death Benefit (मृत्यु लाभ)

यह भी बहुत ज़रूरी है|

जब तक आप हैं, तब तक तो आप किसी न किसी तरह निवेश करते ही रहेंगे|

परन्तु अगर आपको कुछ हो जाता है, तब बच्चों की पढाई के लिए निवेश कैसे जारी रहेगा?

इसलिए किसी भी चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान या चाइल्ड एजुकेशन प्लान में यह पहलु बहुत महत्वपूर्ण होता है|

पालिसी अवधि की दौरान proposer (माता या पिता) की मृत्यु (Death) होने की स्तिथि में या किसी दुर्घटना में पूर्ण और स्थायी रूप से विकलांग (Total Permanent Disability in an Accident) होने पर:

  1. आपके परिवार की बीमा राशि दे दी जायेगी|
  2. भविष्य के सभी प्रीमियम माफ कर दिए जायेंगे| (Premium Waiver)
  3. प्रीमियम माफ़ होने के बाद भी आपकी पालिसी में बोनस जुड़ते रहेंगे|
  4. मेच्योरिटी के समय पूरा बेनिफिट मिलेगा| माता या पिता की मृत्यु पर मिलने वाले पालिसी लाभ से मेच्योरिटी बेनिफिट पर कोई असर नहीं पड़ता|

किसी एक्सीडेंट में होने वाली विकलांगता के असर को कम न आंके| पूर्ण विकलांगता (दोनों हाथ की हानि, दोनों पैर की हानि या दोनों आँखों की हानि) की वजह से आपकी आय क्षमता पर बहुत असर पड़ सकता है|

मेरे अनुसार योजना की डिजाईन अच्छी है| बच्चों की पालिसी ऐसी ही होनी चाहिए| माता या पिता (proposer) की मृत्यु की स्थिति में परिवार को कुछ एकमुश्त राशि मिलती है। आगे के प्रीमियम माफ़ कर दिए जाते हैं। परन्तु इससे बच्चों की पढाई के लिए निवेश पर कोई असर नहीं पड़ता| आपको बोनस मिलते रहते हैं| उसके बाद, मेच्योरिटी बेनिफिट भी पूरा मिलता है|

अब देखते हैं की एसबीआई स्मार्ट चेम्प प्लान में रिटर्न कैसे मिलते हैं| एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

उदाहरण: एसबीआई स्मार्ट चेम्प चाइल्ड प्लान

आपकी उम्र 35 वर्ष है। आप 6 साल की बेटी की शिक्षा के लिए इस प्लान में निवेश करते हैं| आप लिमिटेड प्रीमियम विकल्प का चुनाव करते हैं| बीमा राशि (Sum Assured) 5 लाख रुपये रखते हैं|

वार्षिक प्रीमियम 41,410 रुपये होगा। GST के बाद पहले वर्ष में प्रीमियम 43,273 रुपये होगा। दूसरे वर्ष से वार्षिक प्रीमियम 42,341 रुपये होगा।

आपको 12 वर्ष तक (18- 6) के लिए प्रीमियम देना होगा। आपको 15 साल (पॉलिसी अवधि) के लिए जीवन बीमा मिलेगा।

मान लिए आप 1 मार्च 2014 को योजना खरीदी। आपको 12 वार्षिक किश्तों का भुगतान करना होगा। अंतिम किश्त का भुगतान 1 मार्च, 2025 को किया जाएगा। जीवन बीमा 1 मार्च, 2029 तक मिलेगा।

बीमा कंपनी 1 मार्च 2026, 1 मार्च  2027, 1 मार्च  2028 और 1 मार्च 2029 पर भुगतान करेगी।

sbi चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान
एसबीआई स्मार्ट चेम्प इन्शुरन्स प्लान
sbi smart champ
चाइल्ड इन्शुरन्स प्लान
Lic child plan in hindi
Sbi child plan in hindi
Sbi life insurance child plan in hindi
सौजन्य: एसबीआई चाइल्ड इन्शुरन्स प्रोडक्ट ब्रोशर

ध्यान दें इस योजना में रिटर्न की गारंटी नहीं है| बोनस बीमा कंपनी के परफॉरमेंस पर निर्भर करता है| इसलिए पक्के से कह पाना मुश्किल है की आपको मेच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी|

आप देख सकते हैं की 5 लाख रूपए की बीमा राशि है| तो 18 वर्ष की आयु पूरा होने के पालिसी वर्ष के अंत में 1.25 लाख रुपये तो मिलेंगे ही| 19, 20 और 21 वर्ष की आयु पूरा होने पर भी इतना तो मिलेगा ही| बचा हुआ बोनस पर निर्भर करता है|

ऊपर इमेज में आप देख सकते हैं की दो समीकरण बताये गए हैं| पहले जब इंशोयरेंस कंपनी 4% रिटर्न कमाती है, दूसरा जब इंश्योरेंस कंपनी 8% रिटर्न कमाती है| मेरे अनुसार, जिस तरह के निवेश इस प्लान में होंगे 8% रिटर्न एक अच्छा रिटर्न है|

ऐसे में आपको क्या रिटर्न मिलेगा?

अगर 3% का reversionary बोनस मिलता है, तो हर वर्ष का बोनस हो गया 15,000 रुपये (5 लाख X 3%)| चित्रण के अनुसार टर्मिनल बोनस 27,000 रुपये का है|

ऐसे में आपको 18 वर्ष की आयु पूरा होने पालिसी के अंत में 1.7 लाख रुपये मिलेंगे| 19 और 20 वर्ष के अंत में भी इतना ही मिलेगा| 21 वर्ष की आयु पर 1.97 लाख रुपये मिलेंगे|

रिटर्न हुआ 4.05% p.a.|

एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए यह अच्छा रिटर्न नहीं है|

अगर आप टर्म इंश्योरेंस की सहायता से जीवन बीमा लिया होता और बची हुई राशि पीपीएफ में निवेश करी होती, तो आपको बीमा भी अधिक मिलता और रिटर्न भी बेहतर मिलता|

पीपीएफ में अभी 8% p.a. की ब्याज दर मिलती है| आप (35 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्ष पालिसी) 50 लाख का जीवन बीमा और 25 लाख का disability कवर का टर्म इंश्योरेंस प्लान 7,000 रुपये का वार्षिक प्रीमियम दे कर खरीद सकते हैं| अगर आप बची हुई राशि PPF में निवेश करते हैं, तब कहीं अधिक राशि जमा कर पायेंगे| अधिक बीमा और बेहतर रिटर्न।

आपको क्या करना चाहिये?

इस SBI चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान की डिजाईन अच्छी है, परन्तु रिटर्न बहुत ही कम हैं| इसलिए इस प्लान में अपने बच्चों की पढाई के लिए निवेश न करें|

बेहतर होगा की एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें| उसमें permanent disability राइडर जोड़ लें| निवेश किए लिए PPF या किसी दूसरे निवेश उत्पाद (म्यूच्यूअल फण्ड, सुकन्या समृद्धि, इत्यादि) में निवेश करें|

सौजन्य: www.PersonalFinancePlan.in

अतिरिक्त लिंक

SBI Smart Champ Insurance Policy Wordings

SBI Life Smart Champ Insurance Plan: Product Brochure

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun) प्लान 834 की पूरी जानकारी

Filed Under: Financial Planning, Life Insurance Tagged With: Child education plan in hindi, Lic child plan in hindi, Policybazaar child plan in hindi, Sbi child plan in hindi, Sbi life insurance child plan in hindi, Sbi life insurance child plan smart scholar, चाइल्ड इन्शुरन्स प्लान, चाइल्ड एजुकेशन प्लान, चाइल्ड प्लान इन सबी, बेस्ट चाइल्ड एजुकेशन प्लान

बच्चों के नाम पर जीवन बीमा लेना मूर्खता है

Last updated: मई 14, 2019 | by दीपेश Leave a Comment

मैंने एक पोस्ट में चर्चा करी थी की आपको अपने बच्चों की पढाई की लिए कितना और कहाँ निवेश करना चाहिए| बहुत से विकल्प आपके सामने रखें|

बैंक फिक्स्ड डिपाजिट, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, म्यूच्यूअल फण्ड, यूलिप, पारंपरिक जीवन बीमा प्लान इत्यादि|

बहुत से निवेशक यह सवाल पूछते हैं की बच्चे की पढाई के लिए कौन सी पालिसी में निवेश करें| यहाँ एक समस्या है| बच्चों के नाम पर जीवन बीमा पालिसी लेना बेवकूफ़ी है| आईये जानते हैं क्यों|

बच्चों के नाम पर जीवन बीमा लेना मूर्खता है

जीवन बीमा माता या पिता के जीवन पर होना चाहिए, बच्चों के जीवन पर नहीं|

इसकी वजह यह है की अगर आपको (परिवार में आय कमाने वाले व्यक्ति) कुछ हो जाता है, तो बच्चों की पढाई के लिए निवेश पर कोई असर न पढ़ें| परन्तु अगर जीवन बीमा बच्चे के जीवन पर है, तो आपकी मृत्यु होने पर किसी को कुछ भी नहीं मिलेगा| अब आप सोचिये: ऐसी स्तिथि में अगर आपको (माता/पिता) को कुछ हो जाता है, तब पढाई के लिए निवेश कैसे जारी रहेगा?

न ही आय का साधन रहेगा, और न ही पढाई के लिए निवेश जारी रह पायेगा|

जीवन बीमा बच्चों के जीवन पर क्यों दिया जाता है?

ऊपर हमनें देखा की बच्चों के जीवन पर बीमा लेना किसी बेवकूफ़ी से कम नहीं है| यह बात तो बीमा कंपनियों को भी पता होगी| ऐसे में कंपनी ऐसे उत्पाद क्यों बेचती है जहां बच्चों के जीवन पर बीमा हो|

इसकी भी एक वजह है|

जीवन बीमा कंपनी ऐसा कोई उत्पाद नहीं बेच सकती जिसमें जीवन बीमा ही न हो| आपकी जीवन बीमा पालिसी के प्रीमियम का कुछ हिस्सा आपको जीवन बीमा प्रदान करने की ओर जाता है| जितनी अधिक आपकी आयु, उतना ही अधिक हिस्सा जीवन बीमा की ओर जाएगा| ऐसे में रिटर्न पर असर पड़ता है|

अगर पालिसी बच्चों के नाम पर होगी (बीमा बच्चे के नाम पर होगा), तो पालिसी में रिटर्न थोड़े बेहतर हो जाते हैं|

परन्तु जैसा की हमें ऊपर देखा है, इस सोच मिएँ एक समस्या है| बेहतर रिटर्न तो अच्छी बात है, परन्तु अगर आपकी अनुपस्तिथि में बच्चों की पढाई की लिए निवेश का क्या होगा|

इस बात पर भी ध्यान दें

कुछ जीवन बीमा प्लान ऐसे भी आते हैं जहां बीमा तो बच्चे के जीवन पर ही होता है, परन्तु आप अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके आप प्रीमियम वेवर राइडर (Premium Waiver Rider) खरीद सकते हैं| ऐसे प्लान में माता/पिता की प्रित्यु की स्तिथि में आगे आने वाले सभी प्रीमियम माफ़ कर दिए जाते हैं| ऐसा करने से प्रोपोसेर (माता/पिता) की मृत्यु के बाद भी निवेश जारी रहता है| कुछ लोगों को ऐसे प्लान पसंद आ सकते हैं परन्तु मेरे अनुसार यह बहुत किफायती तरीका नहीं है|

आपको क्या करना चाहिए?

ऐसी कोई भी पालिसी न खरीदें, जहाँ की जीवन बीमा बच्चे के जीवन पर हो|

बेहतर होगा की आप बच्चों की पढाई के लिए निवेश और जीवन बीमा को अलग रखें| निवेश का चुनाव जोखिम उठाने की क्षमता (risk appetite) और निवेश अवधि (investment horizon) के अनुसार करें| आपके विकल्पों की चर्चा मैंने इस पोस्ट में करी है|

अभी एक समस्या बची है, आपके बाद बच्चों की पढाई की लिए निवेश कैसे जारी रहेगा| इसके लिए अपने लिए जीवन बीमा लें| ध्यान दें बीमा आपके जीवन पर होना चाहिए| टर्म इंश्योरेंस जीवन बीमा खरीदने का सबसे अच्छा और सबसे सस्ता तरीका है| अगर आपको कुछ हो जाता है, तो बीमा कंपनी आपके परिवार को एकमुश्त राशि देगी| इस राशि का प्रयोग आपका परिवार घर के आम खर्चों और बच्चों की पढाई के निवेश के लिए कर सकती है|

अगर आपको विश्वास नहीं है की आपका परिवार एकमुश्त राशि का सही से उपयोग नहीं कर पायेगा, तब आप इनकम रिप्लेसमेंट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Income Replacement Term Insurance plan)  के बारे में सोच सकते हैं| इस तरह के टर्म इंश्योरेंस प्लान में बीमा राशि का भुगतान मासिक किश्तों में किया जाता है|

इसके बाद भी अगर आप बच्चे की पढाई की पाई किसी चाइल्ड प्लान में निवेश करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें|

Filed Under: Financial Planning, LIC, Life Insurance, Mutual Funds Tagged With: एलआईसी जीवन तरुण प्रीमियम कैलकुलेटर, बच्चों के लिए बेस्ट पालिसी, बेस्ट चाइल्ड प्लान

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Page 2
  • Page 3
  • Page 4
  • Interim pages omitted …
  • Page 14
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy