प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) भारत सरकार द्वारा किसानों को आय प्रदान करने की एक योजना है| इस योजना के तहत किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये दिए जायेंगे| यह राशि 2,000 रुपये की 3 किश्तों में दी जायेगी| यह किश्तें 4 महीने के अंतराल पर दी जायेंगी| पैसा अपने आप आपके बैंक खाते में आ जाएगा|
ध्यान दें यह योजना चालू हो चुकी है और करोड़ों किसानों के इस योजना का लाभ मिल रहा है|
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का लाभ कौन ले सकता है? (Eligibility)
केवल किसान ही लाभ ले सकते हैं| पहले, अगर आपके पास 2 हेक्टेयर तक कृषियोग्य (cultivable) ज़मीन है, आप तभी योजना का लाभ ले सकते थे| परन्तु, अब इस शर्त को हटा दिया गया है| अब कोई भी किसान इस योजना का लाभ ले सकता है|
1 हेक्टेयर = 2.47 एकड़
यह लोग या किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते, :
- अगर (या आपके परिवार में किसी ने) आपने पिछले वर्ष में इनकम टैक्स दिया हो|
- अगर आपको (या परिवारजन) 10,000 रुपये से अधिक की पेंशन मिलती है|
- आप (या परिवारजन) केंद्रीय सरकार या प्रदेश सरकार की कर्मचारी हैं या पहले कभी कर्मचारी थे| (ध्यान दें Class 4 या ग्रुप D कर्मचारी को इस योजना का लाभ मिलेगा)
- आप (या परिवारजन) MP या MLA हैं या रह चुके हैं |
- आप ग्राम पंचायत अध्यक्ष या मेयर हैं या रह चुके हैं|
- आप डॉक्टर, इंजिनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट या आर्किटेक्ट है|
देखें तो, सरकार चाहती है की ज़रुरतमंद किसानों को ही यह लाभ मिले|
परिवार आपको, आपकी पत्नी या आपके अवयस्क बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) को माना जाएगा|
इस लाभ के लिए आपको कोई निवेश करने की ज़रुरत नहीं है| अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो आपको स्वयं लाभ मिल जाएगा|
मेरे पास कोई कृषि के लिए कोई भूमि नहीं है? क्या कुझे इस योजना का लाभ मिलेगा?
नहीं, अगर आपके पास कृषियोग्य भूमि नहीं है, तब आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा|

PM-Kisan योजना का लाभ लेने की लिए और क्या चाहिए?
आपको कुछ करने की ज़रूरर नहीं है| प्रदेश सरकारें अपने रिकॉर्ड में पात्र लोगों का नाम निकाल कर केंद्रीय सरकार को दे देंगी| केंद्रीय सरकार राशि ट्रान्सफर करेगी|
लाभ पाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए| साथ ही, आपके बैंक खाते में भी आधार अपडेट होना चाहिए| बिना आधार कार्ड के आप इस योजना का लाभ नहीं ले पायेंगे|
ध्यान दें आपको पैसा नकद में नहीं मिलेगा| पैसा सीधे आपके खाते में आएगा| इसलिए बैंक खाता और आधार कार्ड दोनों अनिवार्य हैं|
आपको कैसे पता लगेगा की आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं?
आपकी ग्राम पंचायत में सूची रहेगी| साथ ही, SMS द्वारा भी सूचित किया जाएगा|
अगर आप योजना के तहत लाभ के पात्र हैं और आपका नाम सूची में नहीं है, तब आप District Level Grievance Monitoring Committee में जा कर आवेदन कर सकते हैं|
अधिक जानकारी के लिए आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की वेबसाइट पर जा सकते हैं|
अतिरक्त लिंक
PM-Kisan की सरकार द्वारा विवरण
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अतिरिक्त जानकारी
अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (PM-SYM) क्या है?
किसान क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी
प्रातिक्रिया दे