आईये जानते हैं ट्रेक्टर लोन के बारे में विस्तार से|
ट्रेक्टर लोन कौन ले सकते हैं? पात्रता क्या है?
- ट्रेक्टर लोन किसी को भी मिल सकता है| अगर आप किसान नहीं हैं, तब भी आप ट्रेक्टर खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं|
- आपके पास लोन के भुगतान के लिए पर्याप्त आय होनी चाहिए| SBI स्त्री शक्ति लोन में आपकी वार्षिक आय कम से कम 1.5 लाख रुपये होनी चाहिए|
- इसके अलावा हर बैंक के अलग नियम हो सकते हैं| जैसे की, भारतीय स्टेट बैंक ट्रेक्टर खरीदने के लिए लोन लेने के लिए आपके पास कम से कम दो एकड़ ज़मीन होनी चाहिए|
ट्रेक्टर लोन कैसे मिलता है? ट्रेक्टर लोन कहाँ मिलता है? How to get Tractor Loan?
आप ट्रेक्टर लोन के लिए बैंक या लोन कंपनी की शाखा में जा कर आवेदन कर सकते हैं|
सभी प्रमुख बैंक ट्रेक्टर खरीदने के लिए लोन देते हैं| साथ ही श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस, महिंद्रा फाइनेंस जैसे लोन कंपनी भी ट्रेक्टर खरीदने के लिए लोन देती हैं|
आप ट्रेक्टर डीलर के यहाँ (ट्रेक्टर खरीदते समय) भी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं|
ट्रेक्टर लोन कितना मिल सकता है? Tractor Loan Size
आपको ट्रेक्टर के पूरे मूल्य का लोन नहीं मिलेगा| आपको अपनी तरफ से कुछ न कुछ पैसा लगाना होगा|
हर बैंक या वित्तीय संस्थान के नियम इस बारे में अलार्ग हो सकते है| परन्तु 15-20% मूल्य आपको अपनी तरह से ही लाना होगा|
SBI में आपको ट्रेक्टर के मूल्य के 85% राशि तक का लोन मिल सकता हैं|
ट्रेक्टर लोन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहियें?
हर बैंक की दस्तावेजों की लिस्ट अलग हो सकती है| आप बैंक से संपर्क कर पूरी लिस्ट ले सकते हैं|
- आपके फोटो
- आपकी पहचान और पते का प्रमाण (Identity and Address Proof)
- आपकी ज़मीन के कागज़ात (अगर आप किसान हैं)
- बैंक के स्टेटमेंट
- आपकी आय की जानकारी
दस्तावेज की लिस्ट इस बात पर भी निर्भर करती है की आप किसान हैं की नहीं| उदहारण के लिए आप एचडीएफसी ट्रेक्टर लोन (HDFC tractor loan) की डॉक्यूमेंट लिस्ट आप यहाँ पर चेक कर सकते हैं|
पुराने ट्रेक्टर खरीदने के लिए भी क्या लोन मिलता है? (Loan for second hand tractor)
आप पुराना या second hand ट्रेक्टर खरीदने के लिए भी ट्रेक्टर लोन ले सकते हैं|
ट्रेक्टर लोन में ब्याज दर कितनी होती है? (Tractor Loan Interest Rate)
हर बैंक या लोन कंपनी की ब्याज दर अलग हो सकती है| साथ ही, यह ब्याज दर समय समय पर बदलती रह सकती है|
ट्रेक्टर लोन में इंटरेस्ट के अलावा आपको कुछ अन्य खर्चे भी उठाने पड़ सकते हैं:
- Processing fee (स्टेट बैंक लोन राशि का 0.5% प्रोसेसिंग फीस के रूप में लेता है)
- इंश्योरेंस (बैंक या लोन कंपनी ट्रेक्टर पर इंश्योरेंस लेने को अनिवार्य कर सकती हैं)
- डॉक्यूमेंट चार्ज (कुछ कानूनी कार्य के लिए खर्चा उठाना पड़ेगा)
इसके अलावा भी कई शुल्क हो सकते हैं, जो आपको उठाने पड़ेंगे| लोन लेने से पहले बैंक से सब पता कर लें|
स्टेट बैंक की वेबसाइट पर 12% की ब्याज दर लिखी हुई है|
HDFC ट्रेक्टर लोन की ब्याज दर 12% से 24% प्रतिशत के बीच हो सकती हैं| प्रोसेसिंग फीस 2% है|
ट्रेक्टर लोन के लिए कुछ सिक्योरिटी देनी पड़ती है क्या?
यह निर्भर करता है बैंक या लोन देने वाली कंपनी पर|
कुछ बैंक आपसे कुछ ज़मीन गिरवी रखने को कहते हैं| वहीँ कुछ बैंक ऐसे भी हैं, जो कुछ भी सिक्योरिटी नहीं मांगते| बस, लोन का भुगतान न होने तक ट्रेक्टर उनको hypothecate रहता है|
SBI लोन के मूल्य की ज़मीन को गिरवी रखने को कहता है|
वहीँ, HDFC बैंक और महिंद्रा फाइनेंस के साथ आपको ज़मीन गिरवी रखने की ज़रुरत नहीं है|
बैंक या लोन कंपनी ट्रेक्टर का इंश्योरेंस लेने को अनिवार्य कर सकती हैं|
ट्रेक्टर लोन का भुगतान कितने समय में करना होता है?
आपको 5 से 7 वर्ष के भीतर लोन का भुगतान करना होता है|
अन्य महत्वपूर्ण लिंक
स्टेट बैंक न्यू ट्रेक्टर लोन (SBI New Tractor Loan)
स्टेट बैंक तत्काल ट्रेक्टर लोन (SBI Tatkal Tractor Loan)
भारतीय स्टेट बैंक स्त्री शक्ति ट्रेक्टर लोन (SBI Stree Shakti Tractor Loan)
आईसीआईसीआई बैंक ट्रेक्टर लोन (ICICI Bank Tractor Loan)
महिंद्रा फाइनेंस ट्रेक्टर लोन (Mahindra Finance Tractor Loan)
महिंद्रा फाइनेंस ट्रेक्टर लोन EMI कैलकुलेटर
श्रीराम ट्रांसपोर्ट ट्रेक्टर लोन (Shriram Transport Finance Loan)
किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card)
प्रातिक्रिया दे