• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans
You are here: Home / Loans / खेती के ज़मीन पर लोन कैसे लें? (Loan Against Agricultural Land in Hindi)
Follow @hindifinance

खेती के ज़मीन पर लोन कैसे लें? (Loan Against Agricultural Land in Hindi)

Last updated: मई 28, 2018 | by दीपेश 11 Comments

मैंने एक पुरानी पोस्ट में चर्चा करी थी की आप कैसे अपनी प्रॉपर्टी पर प्रॉपर्टी लोन ले सकते हैं| उस पोस्ट में मैंने इस बात को ध्यान में रखते हुए लिखा था की आप मकान पर कैसे और कितना लोन ले सकते हैं|

उस पोस्ट पर कई लोगों में सवाल पूछा की क्या ऐसा लोन खेती की ज़मीन (Agricultural land) पर भी लिया जा सकता है| मकान पर लोन लेना आसान होता है परन्तु ऐसा नहीं है की आप खेती की ज़मीन पर लोन नहीं ले सकते|

आज मैं Loan against Agricultural Land (Agriculture loan या खेती की ज़मीन पर लोन) पर चर्चा करूंगा|

किसानों के लिए कई प्रकार के कृषि लोन होते हैं| कई प्रकार के लोन में ब्याज दर भी बहुत कम होती है| परन्तु मैंने इस पोस्ट में केवल खेती की ज़मीन पर लोन पर चर्चा करी है|

खेती की ज़मीन पर लोन (कृषि लोन) क्या होता है? (Loan Against Agricultural Land in Hindi)

आप अपनी खेती के ज़मीन को गिरवी रख कर भी बैंक से लोन ले सकते हैं| आप इसी पैसे का इस्तेमाल खेती या उससे सम्बंधित कार्यो के लिए कर सकते हैं|

इस बात का सबसे बड़ा फायदा यह है की आप बहुत ऊंची ब्याज दर पर लोन लेने से बच जाते हैं|

Agriculture लोन की पात्रता क्या है?

हर बैंक के नियम अलग हैं|

  1. अमूमन 24 से 65 वर्ष की आयु के लोगों को यह लोन मिल सकता है|
  2. आपके पास गिरवी रखने के लिए खेती की ज़मीन होनी चाहिए|
  3. ऐसा हो सकता है ली आपको यह लोन खेती या खेती से सम्बंधित कामों के लिए ही मिले| ऐसी स्तिथि में आप किसी बिज़नस के लिए लोन की राशि का इस्तेमाल नहीं कर सकते|
  4. अगर ज़मीन एक से ज्यादा व्यक्ति के नाम पर है, तो सभी लोगों को मिलकर लोन के लिए आवेदन करना होगा|
  5. आपके इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) के जानकारी नहीं देनी होगी|

आपको कितना लोन मिल सकता है?

बहुत से बातों पर यह राशि निर्भर करती है|

बैंक लोन देने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहेगा की आप लोन का भुगतान कर सकते हैं|

आपके ज़मीन के कीमित पर भी ध्यान में रखा जाएगा|

लोन पर ब्याज दर कितनी होती है? लोन की अवधि कितनी होती है?

अलग बैंक, अलग नियम|

आपको 20 वर्ष तक की अवधि के लिए खेती के ज़मीन पर लोन मिल सकता है|

हर बैंक की ब्याज दर अलग होती है| आप बैंक में जा कर ही पता करें|

स्टेट बैंक की वेबसाइट पर जा कर किसानों के लिए SBI लोन सुविधा के बारें में जानकारी लें|

ICICI बैंक के वेबसाइट पर भी खेती की ज़मीन पर लोन (कृषि लोन) के बारे में जानकारी पा सकते हैं|

खेती की ज़मीन पर लोन (कृषि लोन) के लिए आवेदन कैसे करें?

आपको बैंक में जा कर आवेदन करना होगा|

आपको आवेदन करते समय कुछ डाक्यूमेंट्स/दस्तावेजों का इंतजाम भी करना होगा|

  1. आपके पहचान पत्र (Identity Proof)
  2. आपके पते का प्रमाण (Address proof) आधार कार्ड से आपका काम हो जाएगा|
  3. आपकी ज़मीन के कागज़ात, आपके ज़मीन के कागज़ सही होने चाहियें|
  4. आवेदन पत्र (application form) भर कर देना होगा

इन बातों पर भी ध्यान दें

  1. ऐसा हो सकता है की आपको लोन केवल खेती करने के लिए या खेती से जुड़े हुए कामों के लिए ही मिले| जैसे की खाद या बीज खरीदने के लिए, पशु/मवेशी खरीदने के लिए, ट्रेक्टर, पंप इत्यादि खरीदने के लिए|
  2. ऐसी स्तिथि में आप किसी दूसरे बिज़नस इत्यादि के लिए इस लोन का उपयोग नहीं कर सकते|
  3. हर बैंक के नियम काफी अलग हैं| बेहतर होगा की आप बैंक की निकटतम शाखा में जा कर भी जानकारी लें|
  4. इस लोन के भुगतान पर आपको कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलेगा|
(Visited 14,478 times, 1 visits today)

Filed Under: Loans Tagged With: कृषि लोन, खेती की ज़मीन पर लोन, खेती पर लोन, ज़मीन पर लोन sbi

Reader Interactions

Comments

  1. Shivnayan Yadav says

    जुलाई 1, 2018 at 8:02 पूर्वाह्न

    सर मेरे पास 4 एकड जमीन है खेती की मैं उसपर 3 लाख kcc लोन लिया और मैं अब 6लाख लेना चाहता हूँ तो ब्याज कितना लगेगा और मुझे 6लाख मिल जायेगा कि नहीं

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 2, 2018 at 5:58 पूर्वाह्न

      मेरे लिए कुछ भी कहना मुश्किल है| आपकी ज़मीन के मूल्य पर भी निर्भर करता है|
      बैंक में जा कर पता करें|
      जहां से kcc लिया है, उसी बैंक में जा कर बात करें|

      प्रतिक्रिया
  2. Vikram.kumar soni says

    अगस्त 29, 2018 at 11:44 पूर्वाह्न

    सर मेरे पास 76 डीसमिल जमीन है मैं उस पर 10 लाख लोन लेना चाहते है केसे मिलेगी उपाय बताये

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 29, 2018 at 1:47 अपराह्न

      बैंक में जा कर बात करें|

      प्रतिक्रिया
      • Ranjana Chaudhary says

        सितम्बर 6, 2018 at 3:54 अपराह्न

        sir maine 1bigha jmin pr 80000loan liya hai us pr kitna intrest aayega

        प्रतिक्रिया
        • दीपेश says

          सितम्बर 7, 2018 at 1:47 पूर्वाह्न

          आपको बैंक से बात करनी होगी| हर बैंक की ब्याज दर अलग हो सकती है|

          प्रतिक्रिया
  3. Aditya ramanraje Deshmukh says

    अक्टूबर 3, 2018 at 2:12 अपराह्न

    Sir Mene 1 lakh ka loan ka loan Liya he. Vah 4 sal se loan nahi jama Kiya to meri file npn me gayi he isaki muje jankari do

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 8, 2018 at 2:32 अपराह्न

      बैंक में जा कर पता करें| आपको आगे लोन लेने में परेशानी हो सकती है|

      प्रतिक्रिया
      • AVINASH says

        नवम्बर 8, 2018 at 10:45 पूर्वाह्न

        जब बैंक ही जाना है तो आप दीपेश भाई यहां क्या राय दे रहे

        प्रतिक्रिया
        • दीपेश says

          नवम्बर 9, 2018 at 11:55 पूर्वाह्न

          अविनाश जी,
          लोन के मामले थोड़े काम्प्लेक्स होते हैं, खासकर जहां आपको security देनी हो|
          पक्के से कुछ भी कहना मुश्किल होता है|
          इसलिए मैं कभी भी हर मामले पर राय व्यक्त नहीं करता| बैंक में जा कर ही पक्के से पता किया जा सकता है|
          वैसे भी जहां security आती है, वहाँ बैंक जाना ही पड़ेगा| ऑनलाइन नहीं हो सकता है|

          प्रतिक्रिया
  4. Chandan Kumar says

    दिसम्बर 13, 2018 at 5:43 पूर्वाह्न

    Sir mere pass 1bigha h Lon kitna milega

    प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy