• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

दीपेश

Follow @hindifinance

SBI Smart Champ चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान : क्या आप बच्चों की पढाई के लिए निवेश करना चाहिए?

by दीपेश Leave a Comment

जब बात बच्चों की पढाई की आती है, तब कोई भी माता-पिता कोई समझौता नहीं करता चाहते| बच्चों की पढाई के लिए अच्छे से अच्छा निवेश करना चाहते हैं| बच्चों की पढाई की लिए बेस्ट चाइल्ड प्लान या बेस्ट पालिसी के बारे में जानना चाहते हैं|

इसी सिलसिले में आज चर्चा करते हैं एसबीआई लाइफ के स्मार्ट चेम्प इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan) के बारे में| जानते हैं इस प्लान के बारे में और देखते हैं की क्या आपको इस प्लान में निवेश करना चाहिए|

एसबीआई लाइफ स्मार्ट चेम्प इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan in Hindi) की कुछ ख़ास बातें

  1. एक पारंपरिक बीमा योजना है|
  2. प्रीमियम भुगतान के दो विकल्प हैं: एकल प्रीमियम (Single Premium) और लिमिटेड प्रीमियम (Limited Premium)
  3. Single Premium विकल्प में आपको केवल एक बार ही भुगतान करना होता है|
  4. लिमिटेड प्रीमियम विकल्प में आपको बच्चे की 18 वर्ष की आयु तक भुगतान करना होता है|
  5. पालिसी की अवधि (Policy Term): बच्चे की 21 वर्ष की आयु तक
  6. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Sum Assured):  1 लाख रुपये
  7. अधिकतम बीमा राशि (Maximum Sum Assured): 1 करोड़ रुपये
  8. जीवन बीमा माता या पिता (proposer) के जीवन पर है। ध्यान दें ऐसे प्लान, जिसमें बीमा बच्चे के जीवन पर है, कभी न खरीदें|
  9. मृत्यु के अलावा किसी दुर्घटना में माता-पिता की पूर्ण और स्थायी विकलांगता (Total Permanent Disability) होने पर भी बीमा राशि दी जाती है|
  10. लोन सुविधा भी उपलब्ध है|
  11. अधिक प्रीमियम पर रिबेट (rebate) मिलती है|

पढ़ें: बच्चों के नाम पर जीवन बीमा लेना मूर्खता है

चाइल्ड प्लान इन सबी
Sbi life insurance child plan smart scholar
बेस्ट चाइल्ड एजुकेशन प्लान
चाइल्ड एजुकेशन प्लान
Child education plan in hindi
sbi चाइल्ड इंश्योरेंस
एसबीआई चाइल्ड इंश्योरेंस
सौजन्य: SBI स्मार्ट चेम्प प्रोडक्ट ब्रोशर

एसबीआई लाइफ स्मार्ट चेम्प चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan): परिपक्वता लाभ (Maturity Benefit)

आपको बच्चे की 18 वर्ष की आयु तक प्रीमियम भुगतान करना होता है|

इसके बाद अगले 4 वर्ष तक आपको इंश्योरेंस कंपनी पैसा देती है| यह पैसा कुल 4 वार्षिक किश्तों में दिया जाता है| पहली 3 किश्तें बराबर होती हैं| चौथी किश्त की राशि अधिक हो सकती है|

मान लिए पालिसी खरीदते समय आपकी बेटी की आयु 5 वर्ष है| आपको 13 बार प्रीमियम का भुगतान करना होगा (18 वर्ष – 5 वर्ष)| प्रीमियम भुगतान अवधि 13 वर्ष है और पालिसी अवधि 16 वर्ष है| प्रीमियम भुगतान की समाप्ति के बाद चार वर्ष तक आपको पैसा मिलेगा|

इस पालिसी में आपको Reversionary Bonus मिलता है| इस बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है| परन्तु बोनस केवल मेच्योरिटी के समय ही मिलता है| ध्यान दें अंतिम 3 वर्ष में कोई Reversionary बोनस नहीं मिलता| साथ ही अंतिम वर्ष में (जब आपका बच्चा 21 वर्ष का होता है) आपको टर्मिनल बोनस भी मिलता है| ध्यान दें इस बात की कोई गारंटी नहीं है की बोनस कितना मिलेगा|

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 18 वर्ष हुई: बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25%

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 19 वर्ष हुई: बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25%

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 20 वर्ष हुई : बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25%

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 21 वर्ष हुई : बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25% + टर्मिनल बोनस

ध्यान दें, अगर आप चाहें तो बच्चे की 18 वर्ष की आयु के बाद सारा पैसा एक साथ भी ले सकते हैं| उस समय आपकी भविष्य की किश्तों को 6.5% के डिस्काउंट रेट पर ले सकते हैं|

एसबीआई लाइफ चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan): Death Benefit (मृत्यु लाभ)

यह भी बहुत ज़रूरी है|

जब तक आप हैं, तब तक तो आप किसी न किसी तरह निवेश करते ही रहेंगे|

परन्तु अगर आपको कुछ हो जाता है, तब बच्चों की पढाई के लिए निवेश कैसे जारी रहेगा?

इसलिए किसी भी चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान या चाइल्ड एजुकेशन प्लान में यह पहलु बहुत महत्वपूर्ण होता है|

पालिसी अवधि की दौरान proposer (माता या पिता) की मृत्यु (Death) होने की स्तिथि में या किसी दुर्घटना में पूर्ण और स्थायी रूप से विकलांग (Total Permanent Disability in an Accident) होने पर:

  1. आपके परिवार की बीमा राशि दे दी जायेगी|
  2. भविष्य के सभी प्रीमियम माफ कर दिए जायेंगे| (Premium Waiver)
  3. प्रीमियम माफ़ होने के बाद भी आपकी पालिसी में बोनस जुड़ते रहेंगे|
  4. मेच्योरिटी के समय पूरा बेनिफिट मिलेगा| माता या पिता की मृत्यु पर मिलने वाले पालिसी लाभ से मेच्योरिटी बेनिफिट पर कोई असर नहीं पड़ता|

किसी एक्सीडेंट में होने वाली विकलांगता के असर को कम न आंके| पूर्ण विकलांगता (दोनों हाथ की हानि, दोनों पैर की हानि या दोनों आँखों की हानि) की वजह से आपकी आय क्षमता पर बहुत असर पड़ सकता है|

मेरे अनुसार योजना की डिजाईन अच्छी है| बच्चों की पालिसी ऐसी ही होनी चाहिए| माता या पिता (proposer) की मृत्यु की स्थिति में परिवार को कुछ एकमुश्त राशि मिलती है। आगे के प्रीमियम माफ़ कर दिए जाते हैं। परन्तु इससे बच्चों की पढाई के लिए निवेश पर कोई असर नहीं पड़ता| आपको बोनस मिलते रहते हैं| उसके बाद, मेच्योरिटी बेनिफिट भी पूरा मिलता है|

अब देखते हैं की एसबीआई स्मार्ट चेम्प प्लान में रिटर्न कैसे मिलते हैं| एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

उदाहरण: एसबीआई स्मार्ट चेम्प चाइल्ड प्लान

आपकी उम्र 35 वर्ष है। आप 6 साल की बेटी की शिक्षा के लिए इस प्लान में निवेश करते हैं| आप लिमिटेड प्रीमियम विकल्प का चुनाव करते हैं| बीमा राशि (Sum Assured) 5 लाख रुपये रखते हैं|

वार्षिक प्रीमियम 41,410 रुपये होगा। GST के बाद पहले वर्ष में प्रीमियम 43,273 रुपये होगा। दूसरे वर्ष से वार्षिक प्रीमियम 42,341 रुपये होगा।

आपको 12 वर्ष तक (18- 6) के लिए प्रीमियम देना होगा। आपको 15 साल (पॉलिसी अवधि) के लिए जीवन बीमा मिलेगा।

मान लिए आप 1 मार्च 2014 को योजना खरीदी। आपको 12 वार्षिक किश्तों का भुगतान करना होगा। अंतिम किश्त का भुगतान 1 मार्च, 2025 को किया जाएगा। जीवन बीमा 1 मार्च, 2029 तक मिलेगा।

बीमा कंपनी 1 मार्च 2026, 1 मार्च  2027, 1 मार्च  2028 और 1 मार्च 2029 पर भुगतान करेगी।

sbi चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान
एसबीआई स्मार्ट चेम्प इन्शुरन्स प्लान
sbi smart champ
चाइल्ड इन्शुरन्स प्लान
Lic child plan in hindi
Sbi child plan in hindi
Sbi life insurance child plan in hindi
सौजन्य: एसबीआई चाइल्ड इन्शुरन्स प्रोडक्ट ब्रोशर

ध्यान दें इस योजना में रिटर्न की गारंटी नहीं है| बोनस बीमा कंपनी के परफॉरमेंस पर निर्भर करता है| इसलिए पक्के से कह पाना मुश्किल है की आपको मेच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी|

आप देख सकते हैं की 5 लाख रूपए की बीमा राशि है| तो 18 वर्ष की आयु पूरा होने के पालिसी वर्ष के अंत में 1.25 लाख रुपये तो मिलेंगे ही| 19, 20 और 21 वर्ष की आयु पूरा होने पर भी इतना तो मिलेगा ही| बचा हुआ बोनस पर निर्भर करता है|

ऊपर इमेज में आप देख सकते हैं की दो समीकरण बताये गए हैं| पहले जब इंशोयरेंस कंपनी 4% रिटर्न कमाती है, दूसरा जब इंश्योरेंस कंपनी 8% रिटर्न कमाती है| मेरे अनुसार, जिस तरह के निवेश इस प्लान में होंगे 8% रिटर्न एक अच्छा रिटर्न है|

ऐसे में आपको क्या रिटर्न मिलेगा?

अगर 3% का reversionary बोनस मिलता है, तो हर वर्ष का बोनस हो गया 15,000 रुपये (5 लाख X 3%)| चित्रण के अनुसार टर्मिनल बोनस 27,000 रुपये का है|

ऐसे में आपको 18 वर्ष की आयु पूरा होने पालिसी के अंत में 1.7 लाख रुपये मिलेंगे| 19 और 20 वर्ष के अंत में भी इतना ही मिलेगा| 21 वर्ष की आयु पर 1.97 लाख रुपये मिलेंगे|

रिटर्न हुआ 4.05% p.a.|

एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए यह अच्छा रिटर्न नहीं है|

अगर आप टर्म इंश्योरेंस की सहायता से जीवन बीमा लिया होता और बची हुई राशि पीपीएफ में निवेश करी होती, तो आपको बीमा भी अधिक मिलता और रिटर्न भी बेहतर मिलता|

पीपीएफ में अभी 8% p.a. की ब्याज दर मिलती है| आप (35 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्ष पालिसी) 50 लाख का जीवन बीमा और 25 लाख का disability कवर का टर्म इंश्योरेंस प्लान 7,000 रुपये का वार्षिक प्रीमियम दे कर खरीद सकते हैं| अगर आप बची हुई राशि PPF में निवेश करते हैं, तब कहीं अधिक राशि जमा कर पायेंगे| अधिक बीमा और बेहतर रिटर्न।

आपको क्या करना चाहिये?

इस SBI चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान की डिजाईन अच्छी है, परन्तु रिटर्न बहुत ही कम हैं| इसलिए इस प्लान में अपने बच्चों की पढाई के लिए निवेश न करें|

बेहतर होगा की एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें| उसमें permanent disability राइडर जोड़ लें| निवेश किए लिए PPF या किसी दूसरे निवेश उत्पाद (म्यूच्यूअल फण्ड, सुकन्या समृद्धि, इत्यादि) में निवेश करें|

सौजन्य: www.PersonalFinancePlan.in

अतिरिक्त लिंक

SBI Smart Champ Insurance Policy Wordings

SBI Life Smart Champ Insurance Plan: Product Brochure

एलआईसी जीवन तरुण (LIC Jeevan Tarun) प्लान 834 की पूरी जानकारी

Filed Under: Financial Planning, Life Insurance Tagged With: Child education plan in hindi, Lic child plan in hindi, Policybazaar child plan in hindi, Sbi child plan in hindi, Sbi life insurance child plan in hindi, Sbi life insurance child plan smart scholar, चाइल्ड इन्शुरन्स प्लान, चाइल्ड एजुकेशन प्लान, चाइल्ड प्लान इन सबी, बेस्ट चाइल्ड एजुकेशन प्लान

बच्चों के नाम पर जीवन बीमा लेना मूर्खता है

Last updated: मई 14, 2019 | by दीपेश Leave a Comment

मैंने एक पोस्ट में चर्चा करी थी की आपको अपने बच्चों की पढाई की लिए कितना और कहाँ निवेश करना चाहिए| बहुत से विकल्प आपके सामने रखें|

बैंक फिक्स्ड डिपाजिट, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, म्यूच्यूअल फण्ड, यूलिप, पारंपरिक जीवन बीमा प्लान इत्यादि|

बहुत से निवेशक यह सवाल पूछते हैं की बच्चे की पढाई के लिए कौन सी पालिसी में निवेश करें| यहाँ एक समस्या है| बच्चों के नाम पर जीवन बीमा पालिसी लेना बेवकूफ़ी है| आईये जानते हैं क्यों|

बच्चों के नाम पर जीवन बीमा लेना मूर्खता है

जीवन बीमा माता या पिता के जीवन पर होना चाहिए, बच्चों के जीवन पर नहीं|

इसकी वजह यह है की अगर आपको (परिवार में आय कमाने वाले व्यक्ति) कुछ हो जाता है, तो बच्चों की पढाई के लिए निवेश पर कोई असर न पढ़ें| परन्तु अगर जीवन बीमा बच्चे के जीवन पर है, तो आपकी मृत्यु होने पर किसी को कुछ भी नहीं मिलेगा| अब आप सोचिये: ऐसी स्तिथि में अगर आपको (माता/पिता) को कुछ हो जाता है, तब पढाई के लिए निवेश कैसे जारी रहेगा?

न ही आय का साधन रहेगा, और न ही पढाई के लिए निवेश जारी रह पायेगा|

जीवन बीमा बच्चों के जीवन पर क्यों दिया जाता है?

ऊपर हमनें देखा की बच्चों के जीवन पर बीमा लेना किसी बेवकूफ़ी से कम नहीं है| यह बात तो बीमा कंपनियों को भी पता होगी| ऐसे में कंपनी ऐसे उत्पाद क्यों बेचती है जहां बच्चों के जीवन पर बीमा हो|

इसकी भी एक वजह है|

जीवन बीमा कंपनी ऐसा कोई उत्पाद नहीं बेच सकती जिसमें जीवन बीमा ही न हो| आपकी जीवन बीमा पालिसी के प्रीमियम का कुछ हिस्सा आपको जीवन बीमा प्रदान करने की ओर जाता है| जितनी अधिक आपकी आयु, उतना ही अधिक हिस्सा जीवन बीमा की ओर जाएगा| ऐसे में रिटर्न पर असर पड़ता है|

अगर पालिसी बच्चों के नाम पर होगी (बीमा बच्चे के नाम पर होगा), तो पालिसी में रिटर्न थोड़े बेहतर हो जाते हैं|

परन्तु जैसा की हमें ऊपर देखा है, इस सोच मिएँ एक समस्या है| बेहतर रिटर्न तो अच्छी बात है, परन्तु अगर आपकी अनुपस्तिथि में बच्चों की पढाई की लिए निवेश का क्या होगा|

इस बात पर भी ध्यान दें

कुछ जीवन बीमा प्लान ऐसे भी आते हैं जहां बीमा तो बच्चे के जीवन पर ही होता है, परन्तु आप अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके आप प्रीमियम वेवर राइडर (Premium Waiver Rider) खरीद सकते हैं| ऐसे प्लान में माता/पिता की प्रित्यु की स्तिथि में आगे आने वाले सभी प्रीमियम माफ़ कर दिए जाते हैं| ऐसा करने से प्रोपोसेर (माता/पिता) की मृत्यु के बाद भी निवेश जारी रहता है| कुछ लोगों को ऐसे प्लान पसंद आ सकते हैं परन्तु मेरे अनुसार यह बहुत किफायती तरीका नहीं है|

आपको क्या करना चाहिए?

ऐसी कोई भी पालिसी न खरीदें, जहाँ की जीवन बीमा बच्चे के जीवन पर हो|

बेहतर होगा की आप बच्चों की पढाई के लिए निवेश और जीवन बीमा को अलग रखें| निवेश का चुनाव जोखिम उठाने की क्षमता (risk appetite) और निवेश अवधि (investment horizon) के अनुसार करें| आपके विकल्पों की चर्चा मैंने इस पोस्ट में करी है|

अभी एक समस्या बची है, आपके बाद बच्चों की पढाई की लिए निवेश कैसे जारी रहेगा| इसके लिए अपने लिए जीवन बीमा लें| ध्यान दें बीमा आपके जीवन पर होना चाहिए| टर्म इंश्योरेंस जीवन बीमा खरीदने का सबसे अच्छा और सबसे सस्ता तरीका है| अगर आपको कुछ हो जाता है, तो बीमा कंपनी आपके परिवार को एकमुश्त राशि देगी| इस राशि का प्रयोग आपका परिवार घर के आम खर्चों और बच्चों की पढाई के निवेश के लिए कर सकती है|

अगर आपको विश्वास नहीं है की आपका परिवार एकमुश्त राशि का सही से उपयोग नहीं कर पायेगा, तब आप इनकम रिप्लेसमेंट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Income Replacement Term Insurance plan)  के बारे में सोच सकते हैं| इस तरह के टर्म इंश्योरेंस प्लान में बीमा राशि का भुगतान मासिक किश्तों में किया जाता है|

इसके बाद भी अगर आप बच्चे की पढाई की पाई किसी चाइल्ड प्लान में निवेश करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें|

Filed Under: Financial Planning, LIC, Life Insurance, Mutual Funds Tagged With: एलआईसी जीवन तरुण प्रीमियम कैलकुलेटर, बच्चों के लिए बेस्ट पालिसी, बेस्ट चाइल्ड प्लान

एचडीएफसी रीच होम लोन (HDFC Reach Home Loan) की पूरी जानकारी

by दीपेश Leave a Comment

एचडीएफसी होम लोन ब्याज दर emi कैलकुलेटर
एचडीएफसी रीच होम लोन

घर खरीदने के लिए ज़्यादातर लोगों को होम लोन लेना पड़ता है| आईये इस पोस्ट में चर्चा करते हैं एचडीएफसी रीच होम लोन (HDFC Reach Home Loan) के बारे में|

चर्चा करेंगे पात्रता (eligibility), अधिकतम लोन राशि, ब्याज दर इत्यादि के बारे में|

एचडीएफसी रीच होम लोन (HDFC Reach Home Loan) का इस्तेमाल किस लिए कर सकते हैं?

  1. नया मकान खरीदने के लिए
  2. प्लाट पर मकान बनाने के लिए
  3. प्लाट खरीदने के लिए
  4. अपने मकान में बदलाव के लिए, जैसे की नया फर्श डालना हो, प्लास्टर या पेंट कराना हो, नया कमरा बनवाना हो|
  5. होम लोन ट्रान्सफर या रिफाइनेंस के लिए
  6. टॉप-अप लोन के लिए

एचडीएफसी रीच होम लोन (HDFC Reach Home Loan) कौन ले सकता है? (Eligibility)

  1. आयु 18 आयर 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  2. आप नौकरी करते हों या सेल्फ-एम्प्लोयेड हों, आप लोन ले सकते हैं|
  3. अगर आप नौकरी करते हैं, तब आपकी मासिक आय कम से कम 10,000 रुपये होनी चाहिए|
  4. अगर आप सेल्फ-एम्प्लोयेड हैं, तब आपकी वार्षिक आय कम से कम 2 लाख रुपये होनी चाहिए|
  5. मकान के अभी मालिकों (owners) को एक साथ आवेदन करना होगा|

एचडीएफसी रीच होम लोन: कितना लोन मिल सकता है?

अगर मकान बनाने, खरीदने या मकान में बदलाव के लिए लोन ले रहे हैं, तब आपको मकान के मूल्य के 80% तक का लोन मिल सकता है|

अगर प्लाट खरीदने के लिए लोन ले रहे हैं, तो प्लाट के मूल्य के 60% तक की राशि का लोन मिल सकता है|

अगर प्रॉपर्टी लोन लेना चाह रहे हैं, तब प्रॉपर्टी वैल्यू की 50% राशि का लोन मिल सकता है|

ध्यान दें यह राशि केवल एक उपरी सीमा है| आपकी लोन राशि आपकी लोन भुगतान की क्षमता पर निर्भर करेगा| आपको केवल उतना ही लोन दिया जाएगा, जिसको की आप आसानी से चूका पाएं|

लोन पात्रता के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|

आप HDFC की वेबसाइट पर लोन पात्रता (Loan Eligibility) चेक कर सकते हैं|

एचडीएफसी रीच होम लोन की अवधि क्या है?

अवधि लोन राशि के इस्तेमाल, आपकी आयु और प्रॉपर्टी की आयु पर निर्भर कर सकती है|

नया मकान खरीदने या बनाने, मकान बढाने के लिए या होम लोन रिफाइनेंस के लिए लोन की अधिकतम अवधि 30 वर्ष होगी|

प्लाट लोन या प्रॉपर्टी लोन की अधिकतम अवधि 20 वर्ष होगी|

एचडीएफसी रीच होम लोन की ब्याज दर क्या है? (HDFC Reach Home Loan

 Interest Rate)

ब्याज दर बदलती रहती है| आपको लेटेस्ट ब्याज दर HDFC की वेबसाइट पर या शाखा में मिलेगी|

लोन की ब्याज दर 10% से 16.35% p.a. के बीच हो सकती है| आपके लोन की ब्याज दर कई बातों पर निर्भर करेगी| जैसे की, आप नौकरी करते हैं या नहीं, आपके क्रेडिट स्कोर इत्यादि|

अगर कोई महिला (आपकी माँ, पत्नी, बहन, बेटी इत्यादि) भी सह-आवेदक हैं, तब लोन की ब्याज थोड़ी कम होगी|

ब्याज के अलावा आपको कुछ प्रकार की फीस भी देनी होगी| प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 2% है, जो की काफी ज्यादा है|

एचडीएफसी होम लोन लेने के लिए आपको क्या दस्तावेज़ चाहिए होंगे?

लोन के लिए आपको पहचान पत्र (identity proof),  पते का प्रमाण (Address Proof), आय का प्रमाण (income proof), बैंक स्टेटमेंट इत्यादि देने होंगे|

  1. पहचान पत्र/ Address Proof: आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राईवर लाइसेंस
  2. इनकम प्रूफ:सैलरी स्लिप,  फॉर्म 16, बैंक स्टेटमेंट, पासबुक इत्यादि| अगर सेल्फ-एम्प्लोयेड हैं, तो कंपनी की बैलेंस शीट, प्रॉफिट-लोस स्टेटमेंट, आपकी फर्म के बैंक स्टेटमेंट इत्यादि|

Filed Under: Loans Tagged With: ईएमआई कैलकुलेटर, एचडीएफसी होम लोन, एचडीएफसी होम लोन emi कैलकुलेटर, एचडीएफसी होम लोन ब्याज दर, होम लोन

ICICI Prudential के एंडोमेंट प्लान: ICICI Future Perfect की पूरी जानकारी: निवेश करें या नहीं?

by दीपेश Leave a Comment

ICICI Prudential Future Perfect (आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्यूचर परफेक्ट) एक पारंपरिक जीवन बीमा योजना है। यह एक एंडोमेंट प्लान है|

मेच्योरिटी बेनिफिट के एक हिस्से पर गारंटी होती है| इसका मतलब आपको पता होता है की आपको यह पैसा मिलेगा ही| दूसरा हिस्सा आपको मिलने वाले बोनस पर निर्भर करता है|

आईये जानते हैं आईसीआईसीआई फ्यूचर परफेक्ट के बारे में विस्तार से|

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्यूचर परफेक्ट (ICICI Future Perfect in Hindi)

  1. सीमित प्रीमियम भुगतान योजना (Limited premium payment)
  2. पालिसी अवधि के कई विकल्प होते हैं|
  3. ध्यान दें यह प्लान यूलिप नहीं है|
  4. हर वर्ष कुछ गारंटीड एडिशन और बोनस पालिसी में जुड़ जाता है|
  5. पालिसी मेच्योरिटी के समय या मृत्यु के वर्ष में टर्मिनल बोनस भी मिल सकता है|
आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस प्लान future perfect फ्यूचर परफेक्ट
सौजन्य: प्रोडक्ट ब्रोशर

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल फ्यूचर परफेक्ट: मृत्यु लाभ (ICICI Future Perfect: Death Benefit)

पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर वार्षिक प्रीमियम की कम से कम 10 गुना राशि तो मिलेगी ही| 10 गुने से अधिक राशि भी मिल सकती है|

इससे यह सुनिश्चित होता है आपको मेच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर कोई टैक्स नहीं देना होगा| आपको इस प्लान में निवेश कर पर सेक्शन 80C टैक्स बेनिफिट भी मिलेगा|

मृत्यु लाभ =  (Sum Assured, गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट (Guaranteed Maturity Benefit, GMB)) में से अधिक राशि + अर्जित गारंटीड परिवर्धन (गारंटीड एडिशन, GA)) + Reversionary बोनस + टर्मिनल बोनस (Terminal Bonus)

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्यूचर परफेक्ट: मैच्योरिटी बेनिफिट

परिपक्वता लाभ = गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट (Guaranteed Maturity Benefit, GMB) + अर्जित गारंटीड परिवर्धन (गारंटीड एडिशन, GA) + Reversionary बोनस + टर्मिनल बोनस (Terminal Bonus)

गारंटीड परिपक्वता लाभ (GMB) आपको पालिसी खरीदते समय ही पता होता है। यह आपकी आयु, पॉलिसी अवधि, प्रीमियम भुगतान अवधि और लिंग पर निर्भर करता है। ध्य्रान दें GMB Sum Assured से कम भी हो सकता है। GMB वार्षिक प्रीमियम और प्रीमियम भुगतान अवधि के साथ बढ़ता है और आयु के साथ घटता है। 

गारंटीकृत परिवर्धन (GA) हर वर्ष आपकी पालिसी में जुड़ता रहता है। आपको पालिसी लेते समय पता होता है की हर वर्ष आपको पालिसी में कितना GA मिलेगा| GA की दर आपको पहले से ही पता होती है| यह दर आपके वार्षिक प्रीमियम पर लागू होती है| प्रीमियम भुगतान अवधि (PPT) के दौरान, GA प्रीमियम भुगतान पर मिलेगा। प्रीमियम भुगतान अवधि समाप्त होने के बाद, GA पॉलिसी वर्ष की शुरुआत में मिलेगा।

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस प्लान future perfect फ्यूचर परफेक्ट बेस्ट इन्शुरन्स प्लान
सौजन्य: प्रोडक्ट ब्रोशर

Reversionary बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है परन्तु यह राशि मिलती आपको पालिसी मेच्योरिटी के समय ही है| यह बोनस केवल पालिसी में जुड़ता रहता है। ध्यान दें इस बोनस की कोई गारंटी नहीं होती|  इस पालिसी में आपको compound बोनस मिलता है। इसका मतलब यह है की , आपको बोनस (GMB + अभी तक मिले सभी पुराने बोनस) के ऊपर मिलता है|

टर्मिनल बोनस की घोषणा मेच्योरिटी (maturity) या निधन (death) के वर्ष में लागू होती है। क्योंकि यह एक नया प्लान है, इसलिए अभी तक (FY2019 तक) इस प्लान में टर्मिनल बोनस की घोषणा नहीं हुई है। ध्यान दें टर्मिनल बोनस आपके लिए केवल एक बार ही लागू होगा| इसलिए काफी कुछ आपकी किस्मत पर भी निर्भर करता है| जिस वर्ष में पालिसी मेच्योर होती है (या धारक का देहांत होता है), उस वर्ष का घोषित बोनस ही आपको मिलेगा| दूसरे वर्षों में टर्मिनल बोनस का आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा|

रिटर्न कितना मिलेगा?

यह एक एंडोमेंट प्लान है, इसलिए अच्छे रिटर्न की उम्मीद न करें|

एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

एक 30 वर्षीय पुरुष 50,000 रुपये प्रति वर्ष के प्रीमियम का विकल्प चुनता है|प्रीमियम भुगतान अवधि 20 वर्ष है और पॉलिसी अवधि 30 वर्ष है। 

Sum Assured 5 लाख रुपये होगा। 

GST के बाद पहले वर्ष का प्रीमियम 52,251 रुपये होगा और बाद के वर्षों का प्रीमियम 51,126 रुपये होगा।

ICICI की वेबसाइट के अनुसार GMB 8.72 लाख रुपये होगा। GA 2.27 लाख रुपये होगा।इसलिए आपके मेच्योरिटी के समय कम से कम 10.99 लाख रुपये (GMB + GA) की राशि तो मिलेगी ही। 

इसके अलावा, परिपक्वता लाभ (maturity benefit) के दो हिस्से और भी हैं| Reversionary बोनस और टर्मिनल बोनस।

प्रत्यावर्ती बोनस (Reversionary bonus) के अनुमान के लिए हम पुराने घोषित बोनस को देख सकते हैं| ICICI ने 2017 में 2% और 2018 और 2019 में 2.25% के बोनस की घोषणा करी थी। मानते हैं की पूरे पालिसी अवधि के अनुसार 2.25% का बोनस मिलेगा।

आखिरी हिस्सा टर्मिनल बोनस है। अभी तक इस पालिसी में टर्मिनल बोनस की घोषणा नहीं हुई है| इसलिए अंदाजा लगाना मुश्किल होगा| परन्तु ध्यान रखें टर्मिनल बोनस काफी हद तक आपकी किस्मत पर भी निर्भर करेगा| ऊपर दिए गए उदहारण में आईसीआईसीआई की वेबसाइट पर 13.12 लाख रुपये का टर्मिनल बोनस दिखाया गया| मान कर चलें की इससे अधिक तो टर्मिनल बोनस मिल ही नहीं सकता|

मैंने टर्मिनल बोनस की 3 वैल्यू दिखा कर रिटर्न की तुलना करी है|

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस प्लान future perfect फ्यूचर परफेक्ट बेस्ट इन्शुरन्स प्लान ICICI Prudential Future Perfect
ICICI Prudential Future Perfect

आप देख सकते हैं की टर्मिनल बोनस की ऊंची संख्या के बाद भी रिटर्न 5.53% है| अगर अच्चा टर्मिनल बोनस नहीं मिलता है, तो रिटर्न 3-4% के बीच भी रह सकता है|

मेरे अनुसार 5.53% का रिटर्न एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए पर्याप्त नहीं है|

आप पीपीएफ और टर्म लाइफ इंश्योरेंस को मिलकर अधिक जीवन बीमा भी पा सकते हैं और बेहतर रिटर्न भी|

सौजन्य: www.PersonalFinancePlan.in

इस प्लान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं|

ICICI Prudential Future Perfect page on ICICI Pru website

ICICI Prudential Future Perfect Policy Wordings

Filed Under: Financial Planning, Life Insurance Tagged With: आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इन्शुरन्स, बेस्ट लाइफ इंश्योरेंस प्लान

1 मई 2019 से स्टेट बैंक (SBI) में बचत खाते की ब्याज दर के नए नियम

by दीपेश Leave a Comment

1 मई 2019 स्टेट बैंक (SBI) के बचत खाते की ब्याज दर में बदलाव हो रहा है| अभी तक आपको बचत खाते (savings bank account) के बैलेंस पर 3.5% p.a. की ब्याज दर मिलती थी|

1 मई, 2019 से थोड़ा बदलाव आएगा|

स्टेट बैंक बचत खाते की नयी ब्याज दर क्या होगी?

अगर आपके खाते में 1 लाख रुपये तक है: आपको 3.5% की ब्याज दर मिलेगी

अगर आपके खाते में 1 लाख रुपये से अधिक है: आपको रेपो रेट (Repo rate) – 2.75% होगी

रेपो रेट क्या होता है?

रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) बैंकों को लोन देता है| रिज़र्व बैंक यह ब्याज दर समय-समय पर बदलता रहता है|

आज की तारीख (अप्रैल 29, 2019) में यह ब्याज दर 6.0% p.a. है|

ऐसे में आपको बचत खाते में ब्याज दर मिलेगी 3.25% (6.0%-2.75%)|

इस बातों का ध्यान रखें

  1. यह नियम केवल स्टेट बैंक के बचत खातों के लिए हैं| अगर आपका बचत खाते किसी और बैंक में है, तब आप पर इस नियम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा|
  2. साथ ही आपके बचत खाते में 1 लाख रुपये आर कम है, तब भी आपके ऊपर इस नियम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा|
  3. अगर आपको यह ब्याज दर कम लगती है, तो किसी ऐसे बैंक में खाता खोलें, जहां आपको बेहतर ब्याज दर मिलती हो|
  4. या फिर आप पैसा बैंक के फिक्स्ड डिपाजिट में रख सकते हैं, जहां आपको अधिक ब्याज दर मिलती है|
  5. या आप लिक्विड म्यूच्यूअल फण्ड में पैसा रख सकते हैं
  6. अगर आपके खाते में 1.25 लाख रुपये हैं, तब आपको पहले 1 लाख रुपये पर 3.5% प्रतिशत का ब्याज मिलेगा| बचे हुए 25,000 रपये पर आपको 3.25% (6.0%-2.75%) की ब्याज दर मिलेगी|
  7. अगर आप स्टेट बैंक के कर्मचारी हैं, तब आपको 1% की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी|
  8. पहले की ही तरह बैंक हर तिमाही (quarterly) आपके खाते में ब्याज चढ़ाएगा|
  9. जब जब रेपो रेट में बदलाव होगा,  आपके बचत खाते की ब्याज दर में भी परवर्तन होगा|

Filed Under: Financial Planning, बिना श्रेणी Tagged With: SBI savings account interest rate, स्टेट बैंक, स्टेट बैंक ब्याज दर

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन: ऐसा लोन जहां आपको EMI नहीं देनी होती

by दीपेश Leave a Comment

ज्यादा खुश होने की ज़रुरत नहीं है|

लोन का भुगतान तो यहाँ भी करना पड़ता है| बस आपको EMI नहीं देनी होती|

EMI का मतलब है Equated Monthly Installment, इसका मतलब आपको हर महीने एक ही राशि का भुगतान करना होता है| आपकी EMI का कुछ हिस्सा ब्याज के भुगतान की ओर जाता है| बची हुई राशि से मूल राशी (principal) का भुगतान होता है| और यह प्रक्रिया पूरी लोन अवधि के दौरान चालू रहती है|

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में क्या अलग है?

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में EMI नहीं होती| हर महीने अलग राशि का भुगतान करना होता है|

इस लोन में हर महीने एक समान मूल राशि का भुगतान होता है| इसके साथ हर महीने ब्याज भी देना होता है| ब्याज तो बकाया मूल राशि पर निर्भर करता है| अब क्योंकि हर महीने मूल राशि बदलती रहेगी, ब्याज राशि भी बदलती रहेगी|

आईये एक उदहारण की सहायता से एक आम होम लोन और एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में अंतर समझते हैं|

मान लिए आप 50 लाख रुपये का लोन लेते हैं| लोन अवधि 20 वर्ष है और होम लोन इंटरेस्ट रेट 9% p.a. है|

एक आम होम लोन (Regular Home loan)

आपकी EMI 44,986 रुपये होगी| आप देख सकते है की आपको हर महीने इसी राशि का भुगतान करना है|

शुरुआत में EMI का अधिकांश हिस्सा ब्याज के भुगतान की ओर जाता है| लोन की समाप्ति की तरफ पैसा अधिकाँश पैसा मूल के भुगतान की ओर जाता है|

EMI कैलकुलेट कैसे होती है, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|

Axis Bank QuikPay home loan in hindi
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन
Axis बैंक होम लोन

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में क्या होता है?

आप नीचे देख सकते हैं की हर महीने एक ही मूल राशि का भुगतान होता है| 50 लाख का लोन है 20 वर्ष के लिए| 50 लाख/240 महीने = 20,833 रुपये

हर महीने ब्याज का राशि अलग होती है|

इसी वजह से आपको हर महीने लोन भुगतान के लिए अलग राशि देनी होती है|

पहले महीने 58,333 रुपये देने होंगे| दूसरे महीने 58,177 रुपये देने होंगे| हर महीने आपकी भुगतान की राशि कम होती जायेगी|

Axis Bank QuikPay home loan in hindi
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन
Axis bank home loan
एक्सिस बैंक होम लोन

एक्सिस QuikPay होम लोन का क्या फायदा है?

ऊपर वाले उदहारण में आम होम लोन में भुगतान के लिए आपको 1.08 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा| 50 करोड़ का मूल भुगतान (principal repayment) और 58 लाख का ब्याज का भुगतान|

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में कुल मिला कर 95.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा| 50 लाख का मूल भुगतान और 45.18 लाख रुपये का ब्याज का भुगतान|

आपकी बचत हुई 12.8 लाख रुपये की|

ऐसा क्यों हुआ?

इसकी वजह यह है की एक्सिस बैंक होम लोन में मूल राशि का भुगतान तेज़ी से हो रहा है|

अगर आप एक आम होम लोन में देखें, तो लोन की शुरुआत में EMI का अधिकतर हिस्सा ब्याज के भुगतान की ओर जा रहा है| पहले वर्ष में केवल 93,636 रूपए की मूल राशि भुगतान हुआ|

यहीं एक्सिस QuikPay लोन में 2.5 लाख रुपये की मूल राशि का भुगतान हुआ|

क्योंकि principal राशि तेज़ी से कम हो रही है, ब्याज अपने आप कम हो जाता है|

क्या आपको एक्सिस QuikPay होम लोन लेना चाहिए?

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन एक अच्छा उत्पाद है| परन्तु एक परेशानी है|

इस लोन की ब्याज दर 0.15% से 0.20% प्रतिशत से अधिक है|

मेरे अनुसार इस लोन के लिए अधिक ब्याज दर देने की ज़रुरत नहीं है|

इसकी दो वजह है|

  1. एक्सिस QuikPay होम लोन में ब्याज का बचत इसलिए होती है क्योंकि मूल राशि तेज़ी से कम होती है| आप ऐसा अपने आप भी कर सकते हैं| आप जब चाहें होम लोन में थोड़ा पूर्व भुगतान कर सकते हैं|
  2. आप चाहें तो अपने साधारण होम लोन में भी नियमित तौर पर मूल राशि का भुगतान करके अपने ब्याज का भार को कम कर सकते हैं| आपको बस हर महीने थोड़ा पूर्व भुगतान करना होगा| समझना थोड़ा मुश्किल है, परन्तु नीचे दी गयी टेबल में यह बताने की कोशिश करी है|
Axis Bank QuikPay home loan in hindi
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन

जब तक एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में ब्याज की दर एक साधारण लोन के समान हैं कर देता, तब तक आपको यह लोन लेने की ज़रुरत नहीं है|

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर जाएँ|

सौजन्य: www.PersonalFinancePlan.in

Filed Under: Financial Planning, Loans Tagged With: Axis Bank home loan, Axis Bank quikpay home loan, sbi flexipay होम लोन, एक्सिस बैंक होम लोन, होम लोन

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Page 2
  • Page 3
  • Page 4
  • Page 5
  • Interim pages omitted …
  • Page 36
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy