ज्यादा खुश होने की ज़रुरत नहीं है|
लोन का भुगतान तो यहाँ भी करना पड़ता है| बस आपको EMI नहीं देनी होती|
EMI का मतलब है Equated Monthly Installment, इसका मतलब आपको हर महीने एक ही राशि का भुगतान करना होता है| आपकी EMI का कुछ हिस्सा ब्याज के भुगतान की ओर जाता है| बची हुई राशि से मूल राशी (principal) का भुगतान होता है| और यह प्रक्रिया पूरी लोन अवधि के दौरान चालू रहती है|
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में क्या अलग है?
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में EMI नहीं होती| हर महीने अलग राशि का भुगतान करना होता है|
इस लोन में हर महीने एक समान मूल राशि का भुगतान होता है| इसके साथ हर महीने ब्याज भी देना होता है| ब्याज तो बकाया मूल राशि पर निर्भर करता है| अब क्योंकि हर महीने मूल राशि बदलती रहेगी, ब्याज राशि भी बदलती रहेगी|
आईये एक उदहारण की सहायता से एक आम होम लोन और एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में अंतर समझते हैं|
मान लिए आप 50 लाख रुपये का लोन लेते हैं| लोन अवधि 20 वर्ष है और होम लोन इंटरेस्ट रेट 9% p.a. है|
एक आम होम लोन (Regular Home loan)
आपकी EMI 44,986 रुपये होगी| आप देख सकते है की आपको हर महीने इसी राशि का भुगतान करना है|
शुरुआत में EMI का अधिकांश हिस्सा ब्याज के भुगतान की ओर जाता है| लोन की समाप्ति की तरफ पैसा अधिकाँश पैसा मूल के भुगतान की ओर जाता है|
EMI कैलकुलेट कैसे होती है, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में क्या होता है?
आप नीचे देख सकते हैं की हर महीने एक ही मूल राशि का भुगतान होता है| 50 लाख का लोन है 20 वर्ष के लिए| 50 लाख/240 महीने = 20,833 रुपये
हर महीने ब्याज का राशि अलग होती है|
इसी वजह से आपको हर महीने लोन भुगतान के लिए अलग राशि देनी होती है|
पहले महीने 58,333 रुपये देने होंगे| दूसरे महीने 58,177 रुपये देने होंगे| हर महीने आपकी भुगतान की राशि कम होती जायेगी|

एक्सिस QuikPay होम लोन का क्या फायदा है?
ऊपर वाले उदहारण में आम होम लोन में भुगतान के लिए आपको 1.08 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा| 50 करोड़ का मूल भुगतान (principal repayment) और 58 लाख का ब्याज का भुगतान|
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में कुल मिला कर 95.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा| 50 लाख का मूल भुगतान और 45.18 लाख रुपये का ब्याज का भुगतान|
आपकी बचत हुई 12.8 लाख रुपये की|
ऐसा क्यों हुआ?
इसकी वजह यह है की एक्सिस बैंक होम लोन में मूल राशि का भुगतान तेज़ी से हो रहा है|
अगर आप एक आम होम लोन में देखें, तो लोन की शुरुआत में EMI का अधिकतर हिस्सा ब्याज के भुगतान की ओर जा रहा है| पहले वर्ष में केवल 93,636 रूपए की मूल राशि भुगतान हुआ|
यहीं एक्सिस QuikPay लोन में 2.5 लाख रुपये की मूल राशि का भुगतान हुआ|
क्योंकि principal राशि तेज़ी से कम हो रही है, ब्याज अपने आप कम हो जाता है|
क्या आपको एक्सिस QuikPay होम लोन लेना चाहिए?
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन एक अच्छा उत्पाद है| परन्तु एक परेशानी है|
इस लोन की ब्याज दर 0.15% से 0.20% प्रतिशत से अधिक है|
मेरे अनुसार इस लोन के लिए अधिक ब्याज दर देने की ज़रुरत नहीं है|
इसकी दो वजह है|
- एक्सिस QuikPay होम लोन में ब्याज का बचत इसलिए होती है क्योंकि मूल राशि तेज़ी से कम होती है| आप ऐसा अपने आप भी कर सकते हैं| आप जब चाहें होम लोन में थोड़ा पूर्व भुगतान कर सकते हैं|
- आप चाहें तो अपने साधारण होम लोन में भी नियमित तौर पर मूल राशि का भुगतान करके अपने ब्याज का भार को कम कर सकते हैं| आपको बस हर महीने थोड़ा पूर्व भुगतान करना होगा| समझना थोड़ा मुश्किल है, परन्तु नीचे दी गयी टेबल में यह बताने की कोशिश करी है|

जब तक एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में ब्याज की दर एक साधारण लोन के समान हैं कर देता, तब तक आपको यह लोन लेने की ज़रुरत नहीं है|
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर जाएँ|
सौजन्य: www.PersonalFinancePlan.in
प्रातिक्रिया दे