भारत सरकार ने NPS (एनपीएस या नेशनल पेंशन स्कीम) में कुछ बदलावों की घोषणा करी है| यह सभी बदलाव निवेशकों के लिए बहुत लाभकारी हैं|
कुछ बदलाव सभी निवेशकों के लिए हैं और कुछ बदलाव केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए ही हैं|
आईये जानते हैं विस्तार से|
सरकार ने NPS में क्या बदलाव किये गए हैं?
#1 NPS से रिटायरमेंट पर पैसा निकालने पर टैक्स नियम में बदलाव
यह सभी NPS निवेशकों के लिए है|
आपको रिटायरमेंट के समय जमा राशि में से 40% का एन्युटी प्लान खरीदना होता है| ध्यान दें आप चाहें तो पूरी राशि से भी एन्युटी या पेंशन प्लान खरीद सकते हैं|
बची हुई 60% राशि आप एक मुश्त निकाल सकते हैं| अब इस एक मुश्त राशि को निकालने पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा| पहले केवल 40% राशि ही टैक्स-मुक्त थी| अब पूरी 60% टैक्स मुक्त है|
यह NPS के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है|
NPS से पैसा निकालने पर टैक्स की जानकारी की लिए इस पोस्ट को पढ़ें|
#2 NPS टियर 2 अकाउंट में निवेश करने पर भी टैक्स बेनिफिट मिलेगा
अभी टैक्स NPS के टैक्स बेनिफिट केवल NPS टियर-1 खाते तक ही सीमित थे|
परन्तु अब NPS टियर 2 खाते में निवेश करने पर भी आपको सेक्शन 80C के तहत टैक्स बेनिफिट मिलेगा| ध्यान दें सेक्शन 80C के तहत आपको 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट मिलता है|
#3 सरकार आपके NPS खाते में बढ़ाएगी योगदान
यह बदलाव केवल केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों (Central Government employees) के लिए है| मेरी जानकारी के अनुसार यह राज्य सरकार के कर्मचारियों (State Government Employees) के लिए नहीं है| परन्त आशा करता हूँ राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए भी यह परिवर्तन किया जाएगा|
अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और NPS में शामिल हैं, तब सरकार आपके एनपीएस खाते में आपकी आय (Basic+DA) के 14% का भुगतान करेगी| अभी तक सरकार केवल 10% भुगतान करती थी| यह तो काफी लाभकारी बात है| कर्मचारी का योगदान 10% ही रहेगा| ध्यान दें सरकारी योगदान केवल सरकारी कर्मचारियों के NPS में ही है|
ज्यादा योगदान होगा, तो रिटायरमेंट के समय ज्यादा राशि जमा होगी और आपको अधिक्प पेंशन मिलेगी|
अगर आपने किसी प्राइवेट कंपनी में NPS खाता खोला है, तो उनके लिए कोई परिवर्तन नहीं है| साथ ही अगर आपने All Citizens मॉडल के तहत खाता खोला है, तब भी आपके लिए कोई परिवर्तन नहीं है|
#4 आप Equity में ज्यादा निवेश कर पायेंगे
अभी तक सरकारी NPS में आप 15% प्रतिशत से अधिक equity में निवेश नहीं कर सकते| All Citizens मॉडल में निवेशक 75% तक equity में निवेश कर सकते हैं|
क्योंकि NPS लम्बी अवधि का निवेश है, इसमें इक्विटी में अधिक निवेश करना चाहिए| पहले, आप 15% से अधिक नहीं कर सकते थे| अब, अगर आप चाहें, तो 15% से अधिक इक्विटी में निवेश कर सकते हैं| आपको अपना फण्ड मेनेजर बदलने का भी विकल्प मिलेगा| मेरे अनुसार यह भी अच्छी खबर है|
आप भारत सरकार द्वारा किये गए बदलाव के बारे में यहाँ भी पढ़ सकते हैं|
मैंने पहले इस पोस्ट में लिखा था की NPS के तहत सरकारी कर्मचारियों को पेंशन की गारंटी दी जायेगी| ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है| वह जानकारी गलत निकली|
प्रातिक्रिया दे