• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

PPF account

Follow @hindifinance

क्या आपको अपने बच्चों के लिए PPF अकाउंट खोलना चाहिए?

Last updated: जून 29, 2017 | by दीपेश Leave a Comment

PPF काफी लोगों का पसंदीदा investment है| कुछ लोग अपने लिए तो account खोलते ही हैं पर अपने बच्चों के लिए भी PPF account खोल देते हैं| क्या ऐसा करना चाहिए?

क्या आपको अपने बच्चों के लिए PPF अकाउंट खोलना चाहिए?

मेरी राय है की आपको अपने बच्चों के लिए भी PPF Account खोलना चाहिए|

इस बात की कई वजह है|

  1. PPF एक बहुत ही अच्छा debt investment है|
  2. रिटर्न भी अच्छा मिलता है और interest पर टैक्स भी नहीं देना होता|
  3. और सबसे बड़ी बात की 15 साल पूरे होने के बाद PPF account बहुत flexible भी हो जाता है|

मेरा मतलब यह है की PPF में पहले 15 साल पैसे निकालने में काफी रोक हैं| परन्तु एक बार आपके account के 15 साल पूरे हो जाते हैं, तो पैसा निकालना काफी आसान हो जाता है| इस बारे में और जानने के लिए इस पोस्ट को पढ़े|

पढ़ें: PPF account के 15 साल पूरे होने पर क्या हैं आपके विकल्प?

बच्चों के लिए PPF account खोलने के क्या फ़ायदे हैं?

जल्दी account खोल देने से 15 साल का timer जल्दी शुरू हो जाता है|

अगर आपने बच्चे के पैदा होते ही account खोल दिया, तो उसके 15-16 साल के होने तक 15 साल पूरे हो जायेंगे| बच्चों के कॉलेज की पढाई का खर्चा भी उसी टाइम ही आता है|

तो आप अपने बच्चों की पढाई के लिए उसी के PPF account से की पैसे निकाल सकते हैं|

और आपका बच्चा जब व्यस्क हो जाएगा तो वेह इसी account को चालू रख सकता है|

जैसे से हमने  अपनी पिछली पोस्ट में देखा था की 15 साल के बाद PPF account काफी लचीला (flexible) हो जाता है| आप चाहें तो उसी account में निवेश करते रह सकते हैं और ज़रुरत पड़ने पर काफी हद तक पैसे निकाल भी सकते हैं|

अगर आप 15 साल बाद account बंद करना चाहते हैं, तो कर सकते है और सारा पैसा निकाल सकते हैं|

या फिर आप उसे With Contribution mode में एक्सटेंड कर सकते हैं| इस तरीके में आप PPF अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं और अगले 5 साल में अपने account से extend करते समय जमा रस्शी का 60% प्रतिशत तक निकाल भी सकते हैं|

या फिर आप अपने account को  Without Contribution mode में extend कर सकते हैं| इस तरीके में आप PPF अकाउंट में पैसे जमा नहीं कर सकते| पर आप जब चाहें कितना भी पैसा निकाल सकते हैं|

तो आप देख सकते है की अगर अकलमंदी से PPF account इस्तेमाल किया जाए, तो काफी कारगर साबित हो सकता है|

कितना निवेश कर सकते हैं?

आप एक वित्तीय वर्ष (Financial year) में अपने PPF account में डेढ़ लाख (1.5 लाख) रुपये से ज्यादा जमा नहीं कर सकते|

Minor (अवयस्क) बच्चों के account में Guardian होना ज़रूरी है|

अब अगर आपने अपने बच्चों के लिए भी PPF account खोला है और उस account में आप Guardian हैं, तो अपने PPF account में और अपने बच्चों के PPF account में एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा नहीं जमा कर सकते|

अगर किसी तरह कर भी देते हैं, तो अतिरिक्त राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा|

मान लीजिये आपने अपने PPF account में एक लाख रुपये जमा कर दिए हैं, तो बचे हुए साल (financial year) में अपने या अपने बच्चों के account में (जहाँ आप Guardian हैं) 50 हजार से ज्यादा जमा नहीं कर सकते|

ध्यान रखें केवल वही PPF account गिने जायेंगे जहाँ आप Guardian हैं|

ध्यान रखें

  1. आपको अपने बच्चों के PPF account में निवेश करने पर भी Section 80C के तहत टैक्स बेनेफिट मिलता है|
  2. जब आपका बच्चा 18 वर्ष का हो जाएगा, तो account उसके नाम पर हो जाएगा और वह उस PPF account को operate कर सकता है|
  3. ऐसा होने पर आप उस account में Guardian नहीं रहेंगे| और उसके बाद से अगर आप ऐसे व्यस्क ( adult) बच्चे के account में पैसे जमा करेंगे, तो वह आपके 1.5 लाख की लिमिट में नहीं गिना जाएगा| परन्तु आपको टैक्स बेनिफिट मिलेगा|

आपको क्या करना चाहिए?

बच्चों के लिए PPF अकाउंट तो खोल ही दीजिये और कम से कम minimum contribution (निवेश) करते रहे|

कम से कम आपका 15 साल की घड़ी (timer) चालु हो जायेगी|

गौरतलब है की PPF account में पहले साल में जमा राशि 15 साल तक अटक जाती है|

परन्तु जो राशि आपने दसवें साल में जमा करी, वह केवल 5 साल तक ही अटकती है|

और जो आपने पन्द्रहवां साल (15th year) में जमा करी, वेह एक साल की ब्लाक रहती है|

तो अगर आपका PPF account मेच्योर होने वाला है, तो उसमें आप Short term money भी निवेश कर सकते हैं|

परन्तु एक बात का ध्यान रखें: PPF mein निवेश करने का मतलब यह नहीं है की बच्चों के पढाई या शादी के लिए कहीं और निवेश न करें| अगर बच्चों की कॉलेज की पढाई में अभी काफी समय है तो equity mutual funds में निवेश करने पर ज़रूर विचार करें|

किताबों के सुझाव

रिच डैड पूअर डैड

रिटायर रिच: प्रतिदिन 40 रुपये का निवेश करें

छवि क्रेडिट: Pixabay

 

Filed Under: PPF Tagged With: PPF account, PPF account for children, बच्चों के लिए PPF अकाउंट

PPF account मेच्योर होने पर क्या हैं आपके विकल्प?

by दीपेश 6 Comments

हम सभी जानते हैं की PPF account 15 साल बाद मेच्योर (Mature) होता है|

दरअसल, आपका PPF account आपने जिस वित्तीय वर्ष (Financial year) में खोला है, उस वित्तीय वर्ष के ख़तम ने के 15 साल बाद मेच्योर होता है|

मान लीजिये आपने अपना PPF account 10 जुलाई, 2012 को खोला| कह Financial year मार्च 31, 2013 को ख़तम होगा. और आपका PPF account March 31, 2028 को मेच्योर होगा|

आप चाहें तो अपना सारे पैसा निकाल कर PPF account बंद कर सकते हैं|

लेकिन इसका मतलब यह नहीं की आपको 15 साल बाद अपना PPF account बंद करना होगा|

आप चाहें तो अपने PPF account को 5 साल के blocks में extend कर सकते हैं| जैसे की 20 साल, 25 साल, 30 साल etc.

और यह आप कितनी बार भी कर सकते हैं|

15 साल पूरे होने पर 5 साल के लिए कर सकते हैं| फिर जब 20 साल हो जायेंगे तो और 5 साल के लिए कर सकते हैं| इसी तरह आप जब तक चाहें, अपने PPF account की अवधी बढ़ाते रह सकते हैं|

PPF account की अवधी कैसे बाधाएं? (How to extend PPF account on maturity?)

PPF account की अवधि बढ़ने के दो तरीकें हैं|

  1. With Contribution (आप निवेश करते रह सकते हैं)
  2. Without Contribution (आप और निवेश नहीं कर सकते)

जब आप PPF account extend करते हैं (अवधि बढ़ाते हैं), तो आप साल में एक बार अपने PPF account में से पैसे निकाल सकते हैं|

Extension of PPF Account (with Contribution)

ऐसा करने पर आप अगले पांच सालों में account extend करते समय अपने PPF account में जमा राशि का 60% प्रतिशत तक हिस्सा निकाल सकते हैं|

निकालना ज़रूरी नहीं है|

ध्यान रखें आप एक साल में केवल एक बार ही निकाल सकते हैं| तो अगले पांच सालों में आप अधिकतम पांच बार ही पैसे निकल सकते हैं|

परन्तु कुल मिलाकर आप 60% (PPF account करते समय जमा राशि) तक ही निकाल सकते हैं|

एक बात का ध्यान रखें|

ऐसा (with Contribution mode में extend करने के लिए) करने की लिए आपको PPF account मेच्योर होने के एक साल के भीतर एक फॉर्म भर कर with Contribution mode में extend करना होगा|

ऐसा न करने पर, आपका PPF account खुद ब खुद (automatically) Without Contribution mode में extend कर दिया जाएगा|

और एक बार आपका account Without Contribution mode में extend हो गया, तो फिर आप कभी भी उसे With Contribution में extend नहीं कर सकते|

Extension of PPF Account (without Contribution)

यह default option है|

अगर आप PPF account मेच्योर होने के एक साल के भीतर न तो account को बंद करते हैं और न ही उसे With Contribution mode में extend करते हैं, तो आपका PPF account automatically Without Contribution mode में extend हो जायगा|

यहाँ आप कुछ निवेश नहीं कर पायेंगे|

परन्तु इस केस में आपके ऊपर पैसा निकलने में कोई बाधा नहीं है|

आप चाहें तो एक बार में सारा पैसा निकाल सकते हैं|

बस एक रोक है, की आप एक साल में केवल एक बार निकाल सकते हैं|

आपको अपने PPF account में balance पर ब्याज (interest) मिलता रहेगा|

तो PPF account मेच्योर होने पर, अपनी ज़रुरत के हिसाब से फैसला करें की आपको क्या करना चाहिए|

Filed Under: Financial Planning, PPF Tagged With: extension of PPF account, PPF account

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy