यदि आपने अभी तक अपने आधार नंबर को म्यूच्यूअल फण्ड निवेश से नहीं जोड़ा है, तो आप इस पोस्ट का पढ़ें और कुछ ही मिनटों में अपना आधार नंबर म्यूच्यूअल फण्ड निवेश में अपडेट कर दें।
पढ़ें: कैसे लिंक करें आधार कार्ड को म्यूच्यूअल फण्ड निवेश के साथ?
परन्तु लिंक करने के बाद भी एक समस्या है|
आपको कैसे पता चलेगा की आपकी आधार लिंकिंग सही से हुई या नहीं|
लिंकिंग तुरंत नहीं होती| आपके आधार की जानकारी ले ली जाती है| उसके बाद आपकी जानकारी आधार डेटाबेस से निकाली जाती है और उसे म्यूच्यूअल फण्ड फोलियो में जानकारी से मिलाया जाता है|
अगर नाम, जन्मतिथि, पता इत्यादि सही है (मेल खाती हैं), तो आपके आधार म्यूच्यूअल फण्ड से लिंक हो जाएगा| आपके पास पुष्टिकरण की ई-मेल भी आएगी|
अगर लिंकिंग फ़ैल हो जाती है, तो आपके पास रिजेक्शन की ई-मेल आ जाती है|
मेरे पास CAMS से कुछ ऐसी ई-मेल आई|
अब समस्या यह है की अगर किसी तरह आपसे ई-मेल मिस हो गयी, तो आपको स्टेटस कैसे पता चलेगा|
अब यह पता करना हो की आपका आधार लिंक हुआ है या नहीं, इस बात के कई तरीके हैं|
- आप म्यूच्यूअल फण्ड कंपनी को कॉल या ई-मेल करके चेक कर सकते हैं|
- यह भी मुमकिन है की जब आप म्यूच्यूअल फण्ड वेबसाइट पर लॉग इन करें, तब यह जानकारी अपने आप ही आ जाए|
परन्तु यहाँ आपको हर म्यूच्यूअल फण्ड कंपनी को कॉल करके पता करना होगा| अब यह काफी लम्बा काम हो सकता है|
इससे भी एक आसान तरीका है|
CAMS की वेबसाइट पर जा कर
CAMS वेबसाइट पर जा कर आप आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूच्यूअल फण्ड, एचडीएफसी म्यूच्यूअल फण्ड , एसबीआई म्यूच्यूअल फण्ड, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूच्यूअल फण्ड, डीएसपी ब्लैकरोक म्यूच्यूअल फण्ड आदि के साथ आधार linking स्टेटस चेक कर सकते हैं|
- निम्नलिखित लिंक पर जाएँ| https://adl.camsonline.com/InvestorServices/COL_AdhaarMain.aspx
- Aadhaar Linking Status-Individual पर क्लिक करें
- अपना PAN नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें
- यदि आपका आधार आपके पैन (और संबंधित म्यूच्यूअल फण्ड फोलियो) से जुड़ा हुआ है, तो आपको “Aadhaar available for given PAN” संदेश मिलेगा।
- यदि आधार लिंक नहीं है, तो आपको ““Aadhaar to be provided for the given PAN” का सन्देश मिलेगा|
Karvy वेबसाइट पर जा कर
यहाँ पर आप Axis म्यूच्यूअल फण्ड, रिलायंस म्यूच्यूअल फण्ड आदि के साथ आधार स्टेटस जान सकते हैं|
- निम्नलिखित लिंक पर जाएं| https://vas.karvymfs.com/karvysplproducts/AdhaarlinkingStatus.aspx
- “Individuals-Click Here” पर क्लिक करें
- अपना PAN नंबर डालें और सबमिट करें।
- आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) मिलेगा|
- यदि आधार लिंक हो गया है, तो आपको संदेश मिलेगा: Aadhaar Seeding Successful
- यदि आधार लिंक नहीं हुआ है, तो आपको संदेश मिलेगा: Aadhaar not registered
अब देर किस बात की| जल्दी ऊपर दिए गए लिंक पर जाएँ और पता करें की आपका आधार म्यूच्यूअल फण्ड निवेश से लिंक हुआ है की नहीं|
फ्रेंकलिन टेम्पलटन (Franklin Templeton) और सुंदरम (Sundaram) की वेबसाइट पर कोई भी आधार स्टेटस चेक करने का कोई लिंक नहीं मिला| यहाँ पर आप अपने आधार लिंकिंग की स्थिति (status) जानने के लिए फोन या ई-मेल कर सकते हैं।