• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

Aadhaar

Follow @hindifinance

कब और कैसे हुई है आपके आधार की जानकारी अपडेट? (Aadhaar Update History)

by दीपेश Leave a Comment

आपको समय-समय पर अपने आधार में जानकारी बदलनी पड़ सकती है| आप भी जानना चाहते होंगे की आपके आधार कार्ड की जानकारी में कब और क्या बदलाव किये गए हैं|

अब आधार वेबसाइट पर यह सुविधा उपलब्ध है जहाँ आप अपनी आधार अपडेट (Aadhaar update history) चेक कर सकते हैं|

आईये जानते हैं की आप यह कैसे कर सकते हैं|

अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री कैसे चेक करें? (How to check Aadhaar Update History?)

#1 आधार की वेबसाइट (https://www.uidai.gov.in/) पर जाएँ| वहां इस “Aadhaar Update History” पर क्लिक करें|

आधार अपडेट हिस्ट्री कैसे डाउनलोड करें 1 download aadhaar history in hindi gif 1

आप चाहें तो सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं (https://resident.uidai.gov.in/aadhaar-update-history)

#2 OTP डालें| OTP आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा|

आधार अपडेट हिस्ट्री कैसे डाउनलोड करें 2 download aadhaar history in hindi

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार में अपडेट नहीं है, तो पहले आपको निकटतम आधार केंद्र जा कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा| पहले आप अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते थे परन्तु कुछ समय पहले इस सुवधा को बंद कर दिया गया| अब मोबाइल नंबर केवल आधार केंद्र में ही अपडेट किया जा सकता है|

#3 आपके आधार की अपडेट हिस्ट्री आपको दिखा दी जायेगी|

इस पेज पर आपको दिख जाएगा की आपके आधार कार्ड की जानकारी में कब और क्या परिवर्तन किये गए हैं|

मैंने सुरक्षा कारणों से आपको इस पेज पर आने वाली जानकारी नहीं दिखाई है| परन्तु जब आप यह प्रक्रिया करेंगे, आप देख सकते हैं की आपकी आधार की जानकारी में कब-कब बदलाव किये गए हैं|

पूरी प्रक्रिया करने में आप 2 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा|

आधार कार्ड के बारे में अन्य उपयोगी पोस्ट

अपना आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

कैसे चेक करें की आपके आधार कार्ड का कैसे और कहाँ इस्तेमाल किया गया है?

आधार कार्ड में अपना पता (address) कैसे अपडेट करें ऑनलाइन?

Filed Under: Aadhaar Tagged With: आधार अपडेट हिस्ट्री डाउनलोड, आधार डाउनलोड

कैसे जानें की आपका आधार कार्ड म्यूच्यूअल फंड निवेश से लिंक हुआ है की नहीं?

Last updated: फ़रवरी 28, 2018 | by दीपेश Leave a Comment

यदि आपने अभी तक अपने आधार नंबर को म्यूच्यूअल फण्ड निवेश से नहीं जोड़ा है, तो आप इस पोस्ट का पढ़ें और कुछ ही मिनटों में अपना आधार नंबर म्यूच्यूअल फण्ड निवेश में अपडेट कर दें।

पढ़ें: कैसे लिंक करें आधार कार्ड को म्यूच्यूअल फण्ड निवेश के साथ?

परन्तु लिंक करने के बाद भी एक समस्या है|

आपको कैसे पता चलेगा की आपकी आधार लिंकिंग सही से हुई या नहीं|

लिंकिंग तुरंत नहीं होती| आपके आधार की जानकारी ले ली जाती है| उसके बाद आपकी जानकारी आधार डेटाबेस से निकाली जाती है और उसे म्यूच्यूअल फण्ड फोलियो में जानकारी से मिलाया जाता है|

अगर नाम, जन्मतिथि, पता इत्यादि सही है (मेल खाती हैं), तो आपके आधार म्यूच्यूअल फण्ड से लिंक हो जाएगा|  आपके पास पुष्टिकरण की ई-मेल भी आएगी|

अगर लिंकिंग फ़ैल हो जाती है, तो आपके पास रिजेक्शन की ई-मेल आ जाती है|

मेरे पास CAMS से कुछ ऐसी ई-मेल आई|

अब समस्या यह है की अगर किसी तरह आपसे ई-मेल मिस हो गयी, तो आपको स्टेटस कैसे पता चलेगा|

अब यह पता करना हो की आपका आधार लिंक हुआ है या नहीं, इस बात के कई तरीके हैं|

  1. आप म्यूच्यूअल फण्ड कंपनी को कॉल या ई-मेल करके चेक कर सकते हैं|
  2. यह भी मुमकिन है की जब आप म्यूच्यूअल फण्ड वेबसाइट पर लॉग इन करें, तब यह जानकारी अपने आप ही आ जाए|

परन्तु यहाँ आपको हर म्यूच्यूअल फण्ड कंपनी को कॉल करके पता करना होगा| अब यह काफी लम्बा काम हो सकता है|

इससे भी एक आसान तरीका है|

CAMS की वेबसाइट पर जा कर

CAMS वेबसाइट पर जा कर आप आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूच्यूअल फण्ड, एचडीएफसी  म्यूच्यूअल फण्ड , एसबीआई म्यूच्यूअल फण्ड, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूच्यूअल फण्ड, डीएसपी ब्लैकरोक म्यूच्यूअल फण्ड आदि के साथ आधार linking स्टेटस चेक कर सकते हैं|

  1. निम्नलिखित लिंक पर जाएँ| https://adl.camsonline.com/InvestorServices/COL_AdhaarMain.aspx
  2. Aadhaar Linking Status-Individual पर क्लिक करेंmutual fund CAMS aadhaar card linking status 2
  3. अपना PAN नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें
  4. यदि आपका आधार आपके पैन (और संबंधित म्यूच्यूअल फण्ड फोलियो) से जुड़ा हुआ है, तो आपको “Aadhaar available for given PAN” संदेश मिलेगा।
  5. यदि आधार लिंक नहीं है, तो आपको ““Aadhaar to be provided for the given PAN” का सन्देश मिलेगा|

Karvy वेबसाइट पर जा कर

यहाँ पर आप Axis म्यूच्यूअल फण्ड, रिलायंस म्यूच्यूअल फण्ड आदि के साथ आधार स्टेटस जान सकते हैं|

  1. निम्नलिखित लिंक पर जाएं| https://vas.karvymfs.com/karvysplproducts/AdhaarlinkingStatus.aspx
  2. “Individuals-Click Here” पर क्लिक करें
  3. अपना PAN नंबर डालें और सबमिट करें।
  4. आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) मिलेगा|
  5. यदि आधार लिंक हो गया है, तो आपको संदेश मिलेगा: Aadhaar Seeding Successful
  6. यदि आधार लिंक नहीं हुआ है, तो आपको संदेश मिलेगा: Aadhaar not registered

अब देर किस बात की| जल्दी ऊपर दिए गए लिंक पर जाएँ और पता करें की आपका आधार म्यूच्यूअल फण्ड निवेश से लिंक हुआ है की नहीं|

फ्रेंकलिन टेम्पलटन (Franklin Templeton) और सुंदरम (Sundaram) की वेबसाइट पर कोई भी आधार स्टेटस चेक करने का कोई लिंक नहीं मिला| यहाँ पर आप अपने आधार लिंकिंग की स्थिति (status) जानने के लिए फोन या ई-मेल कर सकते हैं।

Filed Under: Aadhaar, Mutual Funds Tagged With: आधार कार्ड म्यूच्यूअल फण्ड, म्यूच्यूअल फण्ड आधार कार्ड

जानें कब और कहाँ हुआ है आपके आधार कार्ड का उपयोग

by दीपेश Leave a Comment

आधार कार्ड का उपयोग आपकी पहचान को स्थापित करने के लिए कई तरीकों से होता है|

  1. Demographic (डेमोग्राफिक) (नाम, लिंग, जन्म तिथि, पते पर आधारित): आधार के साथ म्यूचुअल फंड फोलियो या बीमा पॉलिसी को लिंक इसी माध्यम से किया जा रहा है|
  2. One-time password (वन-टाइम पासवर्ड के उपयोग के माध्यम से): इनकम टैक्स रिटर्न भरना हो या आपको आधार डाटाबेस से कुछ भी जानकारी ऑनलाइन चाहिए, तो आपको OTP की ज़रुरत पड़ेगी।
  3. Biometric (फिंगरप्रिंट या आईरिस के माध्यम से): Reliance Jio जियो फिंगरप्रिंट स्कैन के आधार पर कनेक्शन जारी कर रहा है ।
  4. Combination of above 3 methods (एक से ज्यादा तरीकों से): कई मामलों में आपको एक से ज्यादा तरीकों से अपनी पहचान स्थपित करनी होती है| जैसे की अपने मोबाइल नंबर को आधार को जोड़ने के समय दोनों फिंगरप्रिंट और ओटीपी की आवश्यकता होती है।
  5. Time based One Time Password (TOTP): मेरी जानकारी के अनुसार, अगर आपने अपने मोबाइल फ़ोन पर mAadhaar app इनस्टॉल करी है, तो आधार वेबसाइट पर कुछ सेवायों के लिए आप एप पर आये पासवर्ड का भी प्रयोग कर सकते हैं| मेरा मतलब है की कुछ सेवायों के लिए OTP की जगह TOTP का इस्तेमाल किया जा सकता है|

अच्छा होगा न की अगर आप पता कर सकते की कब-कब और कहाँ आधार का प्रयोग आपकी पहचान स्थापित करने के लिए हुआ है (to authenticate your identity)|

यूआईडीएआई(UIDAI) ने अब यह पता लगाने की एक सुविधा प्रदान की है|

अब आप यह पता कर सकते हैं की आपके आधार कार्ड का उपयोग आपकी पहचान को प्रमाणित करने के लिए कब और कहाँ किया गया है|

पढ़ें: आधार को अपनी एलआईसी पालिसी से लिंक कैसे करें?

  • आधार पोर्टल (https://uidai.gov.in/) पर जाए
  • “Aadhaar Authentication History” पर क्लिक करें। वैकल्पिक रूप से, आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं (https://resident.uidai.gov.in/notification-aadhaar)आधार कार्ड कहाँ उपयोग हुआ है पता करें where aadhaar used to establish your identity
  • अपना आधार नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करें ।आधार कार्ड कहाँ उपयोग हुआ है पता करें where aadhaar used to establish your identity aadhaar authentication
  • आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा। सत्यापन का प्रकार चुनें जिसके लिए आप डेटा चाहते हैं ।आपको दिनांक सीमा को भी दर्ज करना होगा। आप केवल पिछले 6 महीनों की ही जानकारी पा सकते हैं । OTP दर्ज करें।आधार कार्ड कहाँ उपयोग हुआ है पता करें aadhaar authentication
  • सबमिट करें ।आधार कार्ड कहाँ उपयोग हुआ है पता करें

सच कहूँ तो, जानकारी बहुत स्पष्ट नहीं है। लेकिन, आपको कुछ आईडिया तो मिल ही जाएगा|

यदि आपने आधार डेटाबेस में आपके ई-मेल आईडी को अपडेट  किया गया है, तो आप यूआईडीएआई से प्राप्त ई-मेल के साथ भी चेक कर सकते हैं।

अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो , तो अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें|

पढ़ें: आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

पढ़ें: अपने म्यूच्यूअल फण्ड निवेश को आधार से कैसे लिंक करें?

 

Filed Under: Aadhaar Tagged With: Aadhaar, आधार कार्ड, आधार कार्ड डाउनलोड

कैसे करें एलआईसी पालिसी को आधार कार्ड से लिंक ऑनलाइन? (Link Aadhaar with LIC policy online)

Last updated: दिसम्बर 22, 2017 | by दीपेश 12 Comments

अब आधार कार्ड को अपनी इंश्योरेंस पालिसी से लिंक करना अनिवार्य हो गया है| तो आपको भी अपनी पालिसी में आधार कार्ड को लिंक करना होगा|

अब ज्यादातर लोगों के पास एलआईसी (LIC) से कोई न कोई पालिसी तो होती ही है| तो अगर आपके पास एलआईसी पालिसी है, तो वहां आप अपने आधार कार्ड से कैसे लिंक करेंगे?

एक तरीका तो यह है, की आप LIC शाखा में जाएँ और ज़रूरी दस्तावेज जमा कर दें| परन्तु इसमें आपको LIC शाखा में जाने के लिए समय निकालना होगा|

अगर मैं आपसे कहूं की आप अपने आधार कार्ड को LIC पालिसी से लिंक घर बैठे ऑनलाइन केवल 5 मिनिट में कर सकते हैं, तो आपको कैसा लगेगा|

जी हैं, आप ऐसा कर सकते हैं| LIC ने अपनी वेबसाइट पर यह सुविधा शुरू कर दी है|

आईये देखते हैं की कैसे कर सकते हैं आप अपने आधार कार को एलआईसी पालिसी से लिंक|

कैसे करें आधार कार्ड को अपनी एलआईसी पालिसी के साथ लिंक? (How to link Aadhaar with LIC Policy online?)

आप एलआईसी वेबसाइट पर इस लिंक पर जा कर विस्तार से निर्देश पढ़ सकते हैं|  ( https://www.licindia.in/Home/Link_Aadhaar_and_PAN_to_Policy)

अच्छी बात यह है, की आप इस लिंक के माध्यम से अपना PAN कार्ड भी अपनी पालिसी में अपडेट/लिंक कर सकते हैं| ध्यान दें पालिसी से PAN को लिंक करना भी अब अनिवार्य है|

अब देखते हैं की आपको क्या करना है|

पहले तो अपने आधार, पैन (PAN) और पालिसी नंबर को निकाल कर रखें क्योंकि फॉर्म भरते समय आपको इस जानकारी की ज़रुरत होगी|

#1 एलआईसी वेबसाइट पर निम्नलिखित लिंक पर जाएं( https://kyclink.licindia.in/UIDSeedingWebApp/ )

#2 अपने आधार, पैन, मोबाइल नंबर की पॉलिसी विवरण दर्ज करें।यदि आपके पास कई पालिसी हैं, तो आप एक ही समय में सभी पालिसी को जोड़ सकते हैं।

lic aadhaar link online lic aadhaar card link आधार को lic पालिसी से कैसे लिंक करें ऑनलाइन एलआईसी आधार लिंक 3

 

#3 अगले पेज पर आपको एक ओटीपी (OTP या One-Time Password) भेजा जाएगा|

lic aadhaar link online lic aadhaar card link आधार को lic पालिसी से कैसे लिंक करें ऑनलाइन एलआईसी आधार लिंक 1

#4 ध्यान दें की यह ओटीपी (OTP) एलआईसी द्वारा भेजा जाता है|

#5 OTP डालने के बाद सबमिट करें| आपको निम्न संदेश दिखाया जाएगा|

 lic aadhaar link online lic aadhaar card link आधार को lic पालिसी से कैसे लिंक करें ऑनलाइन एलआईसी आधार लिंक 2

#6 कृपया ध्यान दें कि एलआईसी अपने रिकॉर्ड को अपडेट करने से पहले UIDAI के साथ आपकी दी गयी जानकारी की पुष्टि करेगा। आपको कुछ सप्ताह में एक पुष्टिकरण  संदेश (confirmation message) मिल जाना चाहिए।

आप देख ही सकते हैं, की अगर आपका मोबाइल नंबर आधार में सही नहीं है, तो आप इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते|

ऐसी स्तिथि में आपके पास दो विकल्प हैं|

  1. आप आधार लिंक करने के लिए एलआईसी शाखा में जा सकते हैं।
  2. आपको पहले आधार में अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं और उसके बाद आधार को LIC पालिसी से लिंक करने की कोशिश करें|

पढ़ें: आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के 3 तरीके

पढ़ें: अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

ध्यान दें यह प्रक्रिया केवल LIC पालिसी में आधार की जानकारी अपडेट करने की लिए है| अगर आपने किसी और इंश्योरेंस कंपनी से भी पालिसी ली हैं, तो आपको वहां पर किसी ऐसी ही प्रक्रिया के द्वारा अपना आधार की जानकारी अपडेट करनी होगी|

कुछ समय पहले  म्यूच्यूअल फण्ड निवेश को भी आधार को लिंक करना अनिवार्य किया गया था| अगर आप जानना चाहते हैं की यह आप कैसे कर सकते हैं, तो इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें|

पढ़ें: आधार को अपने म्यूचुअल फंड निवेश से लिंक कैसे करें?

कुछ पर्सनल फाइनेंस की किताबों के सुझाव

रिटायर रिच: प्रतिदिन 40 रुपये का निवेश करें  (पी वी सुब्रमण्यम)

अच्छे निवेशक के 16 सूत्र: पैसों से जोडें नया रिश्ता (मनीष चौहान)

Source: www.PersonalFinancePlan.in

Filed Under: Aadhaar, LIC, Life Insurance Tagged With: link aadhaar with LIC hindi, एलआईसी, एलआईसी आधार, एलआईसी आधार लिंक

कैसे बदलें आधार कार्ड में अपने पते को ऑनलाइन? How to update Address in Aadhaar online?

Last updated: अप्रैल 10, 2019 | by दीपेश Leave a Comment

मैंने अपनी पिछली कुछ पोस्ट में यह चर्चा करी है की किस तरह आप अपनी आधार की जानकारी को बदल सकते हैं| हमनें देखा की आधार की जानकारी को अपडेट करने के तीन तरीके हैं|

ऑनलाइन, डाक द्वारा या निकटतम आधार केंद्र जा कर|

पढ़ें: आधार में अपनी जानकारी अपडेट करने के तीन तरीके

हर तरीके में आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की ज़रुरत है| जैसे की ऑनलाइन कुछ भी जानकारी अपडेट करने के लिए आपका आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए|

एक पोस्ट में मैंने चर्चा करी की कैसे आप अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं|

पढ़ें: कैसे बदलें आधार कार्ड में अपना फ़ोन नंबर?

पढ़ें: आधार Virtual ID क्या है? क्या फायदे हैं? क्यों ज़रूरी है? कैसे मिलेगा?

आज इस पोस्ट में देखते हैं की आप अपना पता (address) अपने आधार कार्ड में ऑनलाइन कैसे बदल सकते हैं| आप डाक द्वारा या आधार केंद्र में जा कर भी अपना पता बदल सकते हैं|

कैसे बदलें अपना पता आधार कार्ड में? How to change your Address in Aadhaar Card online?

#1 आधार की वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाएँ|

how to link update phone number with aadhaar अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट कैसे करे 2

#2 आधार संख्या और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP के साथ लॉगिन करें| अब आप आधार नंबर की बजाय अपने Virtual ID का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|how to link update phone number with aadhaar अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट कैसे करे 4

#3 Address का चुनाव करें|how to update aadhaar details online

#4 अपना नया address डालें|address update aadhaar आधार कार्ड में पता ऑनलाइन कैसे बदलें

#5 प्रमाण (दस्तावेज) अपलोड करें और सेवा प्रदाता (Service Provider) का चयन करें।

#6 आपको एक Update Request Number (URN) दिया जाएगा| इसकी सहायता से आप अपनी अर्जी का status इस लिंक पर चेक कर सकते हैं|

ध्यान दें आपका पता बदलने से पहले आपके भरे हुए पते को दिए गए प्रमाण से मिलाया जाएगा| उसके बाद ही आपका पता अपडेट किया जाएगा|

इसके बाद आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं|

पढ़ें: कैसे करें अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड?

अपने पते का प्रमाण कैसे दें?

क्योंकि आप पता बदल रहे है, इसलिए आपको अपने नए पते का प्रमाण भी देना होगा| आप प्रमाण के तौर पर अपना पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड, वोटर पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दे सकते हैं|

इनके अलावा कई तरह के दस्तावेजों को प्रमाण के तौर पर स्वीकार किया जाता है| पूरी लिस्ट के लिए इस लिस्ट पर जाएँ|

आपको इनमें से किसी एक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा|

ध्यान रखें की दस्तावेज (प्रमाण) को स्कैन करने से पहले आप उसे self-attest कर लें| मैं सुझाव दूँगा की पहले दस्तावेज की फोटोकॉपी कराएं, उस को self-attest करें और उसके बाद स्कैन करें|

Filed Under: Aadhaar Tagged With: Aadhaar, aadhaar card mein pata kaise badlein, address update in aadhaar

आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के तीन तरीके

by दीपेश Leave a Comment

कई बार आधार कार्ड में कुछ जानकारी गलत आ जाती है या फिर कई बार कोई जानकारी बदल जाती है| जैसे की हो सकता है की आपका नाम (स्पेलिंग) आपके आधार कार्ड में गलत हो| या फिर हो सकता है की आपका पता या फ़ोन नंबर आपके आधार बनाने के बाद बदल गया हो|

ऐसे स्थिति में आपको आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने की ज़रुरत है|

आईये इस पोस्ट में देखते हैं की यह आप कैसे कर सकते हैं| आपके पास आधार में अपनी जानकारी को अपडेट करने के तीन तरीके हैं|

  1. अपने विवरण ऑनलाइन अपडेट करें। Update Online
  2. पोस्ट (डाक) द्वारा अपडेट का अनुरोध करें। Update by Post
  3. पास के आधार केंद्र पर जाएं। Update at Aadhaar Kendra

How to update information in aadhaar

इन बातों का रखें ध्यान

इस बात पर ध्यान दें की इस सभी तीन तरीकों में हर तरह ही जानकारी अपडेट नहीं कर सकते|

जैसे की आप पोस्ट (डाक) वाले तरीके से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकते|

update aadhaar info online अपडेट करें आधार की जानकारी online post kaunsi jaankaari

आप देख सकते हैं की आधार केंद्र पर जा कर आप हर तरह की जानकारी को बदल (update) कर सकते हैं| ऑनलाइन या डाक द्वारा आप कुछ ही तरह की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं|

नाम, पता और जन्म तिथि बदलने की लिए आपको कोई proof (प्रमाण) भी प्रस्तुत करना होगा| इसका मतलब की आपको कुछ दस्तावेज भी जमा करने होंगे| जो दस्तावेज़ (documents) स्वीकार किए जायेंगे, उसकी लिस्ट नीचे दी गयी है| आपको कम से कम एक document अपने साथ ले जान होगा|

आप यह जानकारी ऑनलाइन भी इस लिंक पर प्राप्त कर सकते हैं|

update aadhaar info online अपडेट करें आधार की जानकारी supporting documents 4

इस पोस्ट मे मैं इस बात पर चर्चा करेंगे की किस तरीके से आप क्या जानकारी अपडेट कर सकते हैं|

आधार केंद्र पर जा कर अपनी जानकारी अपडेट करना

अगर आप निकटतम आधार केंद्र जा सकते है, तो वहीँ से फॉर्म और निर्देश लें और अपनी जानकारी अपडेट करें|

जिस जानकारी को बदलने के लिए किसी proof (supporting document) की ज़रुरत है, ऐसे दस्तावेजों को ज़रूर अपने साथ ले कर जाएँ|

आप अपने घर के पास आधार केंद्र इस लिंक पर जा कर ढूंढ सकते हैं|

आधार की जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करना

केवल वह लोग ही इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर आधार के साथ पंजीकृत किया है| बिना पंजीकृत मोबाइल फ़ोन के आप इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकते| ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ भी अपडेट करनेकी लिए आपके पास एक One-Time Password (OTP) आपके मोबाइल पर भेजा जाता है|

आपको आधार की वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाना होगा| “Update Aadhaar Details Online” पर click करें|

how to link update phone number with aadhaar अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट कैसे करे 2

इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करें| मैंने एक पोस्ट में मोबाइल नंबर अपडेट करने के तरीके पर चर्चा करी है| आप इन्ही स्टेप्स का पालन कर कर कोई भी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं|

पढ़ें: कैसे करें अपना मोबाइल नंबर अपडेट अपने आधार कार्ड में?

हाँ, एक बात का ध्यान दें|

अब मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट करने के लिए किसी दस्तावेज़ की ज़रुरत नहीं है| परन्तु नाम, जन्म तिथि या पता बदलने के लिए आपको कोई proof (document) स्कैन (scan) करके अपलोड करना होगा|

आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी अर्जी का status इस लिंक पर चेक कर सकते हैं (https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/check-status)|

आधार की जानकारी को पोस्ट (डाक) द्वारा अपडेट करना

आपको एक फॉर्म (https://uidai.gov.in/images/UpdateRequestFormV2.pdf) भर कर ज़रूरी दस्तावेजों के साथ निम्न पते पर भेजना होगा|

UIDAI, Post Box no. 99, Banjara Hills, Hyderabad-500034, India

इन बातों का ध्यान रखें:

  1. आप अपने दस्तावेज़ (documents) भेजने के लिए India Post (भारतीय डाक) का प्रयोग करें| Courier से documents न भेजें|
  2. फॉर्म में मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य है|
  3. सभी दस्तावेजों (documents) को self-attest कर के भेजें| Self-attest से मतलब हर document पर sign करें|
  4. अपने पैकेट (लिफाफे) पर Aadhar Correction/Updation ज़रूर लिखें|

शुल्क कितना है?

आधार को ऑनलाइन और डाक द्वारा अपडेट करना मुफ्त है। आपको कुछ भी देने की ज़रुरत नहीं है|

परन्तु अगर आप आधार केंद्र जा रहे हैं तो आपको 25 रुपये फीस का भुगतान करना होगा|

कितना समय लगता है जानकारी अपडेट होने में?

तकरीबन 90 दिन तक लग सकते हैं| मेरे अनुसार समय इस बात पर भी निर्भर करता है की आप क्या जानकारी अपडेट करा रहे हैं|

मोबाइल नंबर और ई-मेल जल्दी अपडेट हो जाने चाहिए| परन्तु ऐसी जानकारी जिसमें आपके दस्तावेजों की पुष्टि की जायेगी, उन में ज़्यादा समय लग सकता है|

एक बार आपकी जानकारी अपडेट हो जाती है, तो आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं|

पढ़ें: कैसे करें अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड?

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

आधार डेटा अपडेट

Filed Under: Aadhaar, Financial Planning Tagged With: Aadhaar, aadhaar mein jaankaari kaise update karein, aadhaar update

  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Page 2
  • Page 3
  • Page 4
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy