• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

sbi flexipay होम लोन

Follow @hindifinance

होम लोन पात्रता (Home Loan Eligibility) बढ़ाने के 5 तरीके

by दीपेश Leave a Comment

मकानों की कीमत बहुत अधिक हैं और अधिकतर लोगों को घर खरीदने के लिए लोन लेना पड़ता है| मकानों की कीमत अधिक होने की वजह से लोन राशि भी अधिक चाहिए होती है| अगर आपको ज़रुरत के अनुसार लोन नहीं मिल पाया, तो आप क्या करेंगे? मेरा मतलब है की आपकी लोन की पात्रता (loan eligibility) आपकी लोन की ज़रुरत से कम है|

इस पोस्ट में चर्चा करेंगे अपनी लोन eligibility बढाने के 5 तरीकों के बारे में|

आगे बढ़ने से पहले देखते हैं की बैंक आपकी लोन पात्रता कैसे निकालते है|

बैंक आपके लोन की eligibility (पात्रता) कैसे निकालता है?

बैंक आपको केवल उतना ही लोन देगा, जिसका की आप आसानी से भुगतान कर पाएं|

आप जितनी EMI का भुगतान कर सकते हैं, उसी के अनुसार आपको लोन दिया जाता है|

मान लिए आपकी मासिक आय 50,000 रुपये है| आपके ऊपर कोई और लोन नहीं है|

हर बैंक के नियम अलग होते हैं| मान लिए आपके बैंक का नियम है की आपकी आय के 50% से अधिक की EMI का लोन नहीं दिया जाएगा|

अगर मासिक आय 50,000 रुपये है, तो अधिकतम ईएमआई 25,000 रुपये से अधिक नहीं हो सकती|

अधिकतम EMI, लोन अवधि और ब्याज दर का प्रयोग करके आप अपनी लोन पात्रता कैलकुलेट कर सकते हैं|

मान लिए लोन अवधि है 15 वर्ष और ब्याज दर है 10% p.a.

आपकी अधिकतम लोन राशि होगी: PV(10%/12, 15*12, 25,000, 0) = 23.26 लाख रुपये

आपको इस राशि से अधिक का लोन नहीं मिलेगा| ध्यान दें अगर आपके पास कोई दूसरा लोन भी है, तो उस लोन की EMI को भी शामिल किया जाएगा| मान लिए आपके दूसरे लोन की EMI 10,000 रुपये है, तो आपके नए लोन की EMI 15,000 रुपये (25,000-10,000) से अधिक नहीं हो सकती|

इस विषय में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट (आपको कितना होम लोन मिल सकता है?) को पढ़ें|

आईये देखते हैं 5 तरीके जिससे की आप अपनी लोन पात्रता (eligibility) बढ़ा सकते हैं|

#1 अपनी आय को बढायें

यह समझना तो आसान है परन्तु करना शायद आसान नहीं है| आय बढ़ेगी, तो अधिक EMI का भुगतान कर सकते हैं| अगर अधिक EMI का भुगतान कर सकते हैं, तो आपकी लोन पात्रता भी बढ़ जायेगी|

#2 जोईंट लोन (Joint Loan) लें

एक से भले दो| अगर आप अपनी पत्नी/पति को co-borrower (सह-उधारकर्ता) बनाते हैं, तो लोन की पात्रता निकालने के लिए आप दोनों की आय को जोड़ दिया जाएगा| इससे भी आपकी लोन की पात्रता बढ़ सकती है| ध्यान दें आय तभी बढ़ेगी, जब आपकी पत्नी/पति की कोई आमदनी हो|

#3 पुराने लोन चुकाएं

हमनें ऊपर चर्चा करी थी की आपकी लोन पात्रता निकालते समय आपके मौजूदा लोन को भी ध्यान में रखा जाता है| मौजूदा लोन आपकी लोन पात्रता को कम कर देते हैं| इसलिए आप मौजूदा लोन का भुगतान करके भी अपनी लोन पात्रता बढ़ा सकते हैं|

#4 लोन अवधि को बढाएं

लोन अवधि बढ़ने पर लोन की EMI कम होती है|

अगर आप 40 लाख रुपये का लोन 20 वर्ष के लिए लेते हैं (ब्याज दर 9%), तब आपकी ईएमआई 35,989 रुपये| इतने लोन के लिए आपकी मासिक आय 71,978 होनी चाहिए|

अगर आपकी मासिक आय 71,978 रुपये ही रहती और आप 30 वर्ष का लोन लेते, तब आपकी लोन पात्रता 44.72 लाख रुपये हो जाती| आप देख सकते हैं की लोन अवधि 20 से 30 वर्ष करने पर लोन की eligibility 40 लाख से 44.72 लाख रुपये हो गयी|

#5 आप नए लोन उत्पाद ले सकते हैं

बैंक भी आज कल ऐसे लोन प्रोडक्ट ले कर आ रहे हैं, जहाँ की आपकी लोन की पात्रता ज्यादा हो|

उदाहरण है SBI FlexiPay होम लोन| इस लोन में आपकी लोन की पात्रता 20% तक बढ़ जाती है| ऐसा करने के लिए बैंक पहले कुछ वर्षों में केवल ब्याज ही लेता है| अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|

इसके अलावा कुछ और उत्पाद भी है, जहाँ आप अपने माता/पिता के साथ joint लोन ले सकते हैं| जब तक आपके पिता काम कर रहे, तब तक आप दोनों EMI का भुगतान करेंगे और EMI ज्यादा होगी| जब आपके पिता रिटायर हो जायेंगे, तब केवल आपको ईएमआई का भुगतान करना होगा| अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट (अंग्रेजी) को पढ़ें|

ऊपर दिए गए सुझावों के अलावा कुछ तरीके हैं ज्यादा लोन पाने के| आप कुछ अतिरिक्त सेकुरिटी देते हैं, तब भी बैंक आपकी लोन राशि बढाने को तैयार हो सकता है| साथ ही, अपने क्रेडिट स्कोर का ध्यान रखें| अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तब भी बैंक आपको अधिक लोन देने को मान सकता है|

अतिरिक्त लिंक

SBI Home Loan

कैसे आप अपना होम लोन जल्दी खत्म कर सकते हैं?

Filed Under: Financial Planning, Loans Tagged With: sbi flexipay होम लोन, sbi होम लोन, ज्यादा होम लोन कैसे मिलेगा, सबी होम लोन कैलकुलेटर, होम लोन पात्रता

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन: ऐसा लोन जहां आपको EMI नहीं देनी होती

by दीपेश Leave a Comment

ज्यादा खुश होने की ज़रुरत नहीं है|

लोन का भुगतान तो यहाँ भी करना पड़ता है| बस आपको EMI नहीं देनी होती|

EMI का मतलब है Equated Monthly Installment, इसका मतलब आपको हर महीने एक ही राशि का भुगतान करना होता है| आपकी EMI का कुछ हिस्सा ब्याज के भुगतान की ओर जाता है| बची हुई राशि से मूल राशी (principal) का भुगतान होता है| और यह प्रक्रिया पूरी लोन अवधि के दौरान चालू रहती है|

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में क्या अलग है?

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में EMI नहीं होती| हर महीने अलग राशि का भुगतान करना होता है|

इस लोन में हर महीने एक समान मूल राशि का भुगतान होता है| इसके साथ हर महीने ब्याज भी देना होता है| ब्याज तो बकाया मूल राशि पर निर्भर करता है| अब क्योंकि हर महीने मूल राशि बदलती रहेगी, ब्याज राशि भी बदलती रहेगी|

आईये एक उदहारण की सहायता से एक आम होम लोन और एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में अंतर समझते हैं|

मान लिए आप 50 लाख रुपये का लोन लेते हैं| लोन अवधि 20 वर्ष है और होम लोन इंटरेस्ट रेट 9% p.a. है|

एक आम होम लोन (Regular Home loan)

आपकी EMI 44,986 रुपये होगी| आप देख सकते है की आपको हर महीने इसी राशि का भुगतान करना है|

शुरुआत में EMI का अधिकांश हिस्सा ब्याज के भुगतान की ओर जाता है| लोन की समाप्ति की तरफ पैसा अधिकाँश पैसा मूल के भुगतान की ओर जाता है|

EMI कैलकुलेट कैसे होती है, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें|

Axis Bank QuikPay home loan in hindi
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन
Axis बैंक होम लोन

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में क्या होता है?

आप नीचे देख सकते हैं की हर महीने एक ही मूल राशि का भुगतान होता है| 50 लाख का लोन है 20 वर्ष के लिए| 50 लाख/240 महीने = 20,833 रुपये

हर महीने ब्याज का राशि अलग होती है|

इसी वजह से आपको हर महीने लोन भुगतान के लिए अलग राशि देनी होती है|

पहले महीने 58,333 रुपये देने होंगे| दूसरे महीने 58,177 रुपये देने होंगे| हर महीने आपकी भुगतान की राशि कम होती जायेगी|

Axis Bank QuikPay home loan in hindi
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन
Axis bank home loan
एक्सिस बैंक होम लोन

एक्सिस QuikPay होम लोन का क्या फायदा है?

ऊपर वाले उदहारण में आम होम लोन में भुगतान के लिए आपको 1.08 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा| 50 करोड़ का मूल भुगतान (principal repayment) और 58 लाख का ब्याज का भुगतान|

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में कुल मिला कर 95.18 लाख रुपये का भुगतान करना होगा| 50 लाख का मूल भुगतान और 45.18 लाख रुपये का ब्याज का भुगतान|

आपकी बचत हुई 12.8 लाख रुपये की|

ऐसा क्यों हुआ?

इसकी वजह यह है की एक्सिस बैंक होम लोन में मूल राशि का भुगतान तेज़ी से हो रहा है|

अगर आप एक आम होम लोन में देखें, तो लोन की शुरुआत में EMI का अधिकतर हिस्सा ब्याज के भुगतान की ओर जा रहा है| पहले वर्ष में केवल 93,636 रूपए की मूल राशि भुगतान हुआ|

यहीं एक्सिस QuikPay लोन में 2.5 लाख रुपये की मूल राशि का भुगतान हुआ|

क्योंकि principal राशि तेज़ी से कम हो रही है, ब्याज अपने आप कम हो जाता है|

क्या आपको एक्सिस QuikPay होम लोन लेना चाहिए?

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन एक अच्छा उत्पाद है| परन्तु एक परेशानी है|

इस लोन की ब्याज दर 0.15% से 0.20% प्रतिशत से अधिक है|

मेरे अनुसार इस लोन के लिए अधिक ब्याज दर देने की ज़रुरत नहीं है|

इसकी दो वजह है|

  1. एक्सिस QuikPay होम लोन में ब्याज का बचत इसलिए होती है क्योंकि मूल राशि तेज़ी से कम होती है| आप ऐसा अपने आप भी कर सकते हैं| आप जब चाहें होम लोन में थोड़ा पूर्व भुगतान कर सकते हैं|
  2. आप चाहें तो अपने साधारण होम लोन में भी नियमित तौर पर मूल राशि का भुगतान करके अपने ब्याज का भार को कम कर सकते हैं| आपको बस हर महीने थोड़ा पूर्व भुगतान करना होगा| समझना थोड़ा मुश्किल है, परन्तु नीचे दी गयी टेबल में यह बताने की कोशिश करी है|
Axis Bank QuikPay home loan in hindi
एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन

जब तक एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन में ब्याज की दर एक साधारण लोन के समान हैं कर देता, तब तक आपको यह लोन लेने की ज़रुरत नहीं है|

एक्सिस बैंक QuikPay होम लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर जाएँ|

सौजन्य: www.PersonalFinancePlan.in

Filed Under: Financial Planning, Loans Tagged With: Axis Bank home loan, Axis Bank quikpay home loan, sbi flexipay होम लोन, एक्सिस बैंक होम लोन, होम लोन

SBI FlexiPay Home Loan (एसबीआई होम लोन) की पूरी जानकारी

by दीपेश Leave a Comment

इस पोस्ट में भारतीय स्टेट बैंक के एक लोकप्रिय होम लोन “SBI FlexiPay Home Loan Scheme” के बारे में चर्चा करूंगा| स्टेट बैंक के अनुसार इस होम लोन स्कीम में आपको 20% तक अधिक लोन मिल सकता है|

जब आप लोन लेकर निर्माणाधीन (under-construction) मकान खरीदते हैं, तो एक समस्या रहती है| जब तक आपके घर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक आपको EMI और मौजूदा मकान का किराया दोनों देने पड़ते हैं| किराए और EMI का एक साथ भुगतान आपके बजट पर भारी पड़ सकता है| SBI की FlexiPay होम लोन स्कीम आपकी यहाँ मदद कर सकती है|

भारतीय स्टेट बैंक फ्लेक्सी-पे होम लोन स्कीम (SBI FlexiPay Home Loan Scheme)

  1. यह लोन स्कीम केवल वेतनभोगियों (salaried employees) के लिए है|
  2. आपके पास कम से कम 2 साल के कार्य अनुभव (work-experience) होना चाहिए। Minimum Work-experience of 2 years
  3. आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  4. वबैंक के अनुसार आपकी लोन पात्रता इस स्कीम में 20% तक अधिक होगी|
  5. आपके पास 36-60 महीने तक की अधिस्थगन अवधि (moratorium period) चुनने का विकल्प होता है| Moratorium period के दौरान आपको केवल ब्याज का भुगतान करना होता है।Moratorium period के दौरान आप pre-payment नहीं कर सकते|
  6. Floating Rate Loan है|
  7. 30 साल तक की लोन भुगतान अवधि (Loan Tenure of upto 30 years)

एसबीआई FlexiPay लोन स्कीम में क्या अलग है?

मुख्य अंतर यही है की आपको moratorium period में केवल ब्याज का भुगतान करना होता है| आप इसे Pre-EMI स्कीम भी समझ सकते हैं| इससे आपके बजट पर भोझा कुहक कम हो जाता है|

आप लोन के लिए आवेदन करते समय moratorium period बताना होता है| यह अवधि 36 से 60 वर्ष तक हो सकती है|

ध्यान दें अगर आपके घर का निर्माण moratorium अवधि की समाप्ति से पहले नहीं हुआ, तो अवधि की समाप्ति के बाद आपको पूरी EMI (Full EMI) देनी होगी| Full EMI में principal और interest दोनों देने पड़ते हैं| इसलिए भुगतान राशि बढ़ जाती है|

जैसे ही आपको घर का possession मिल जाता है, तब से आपको पूरी EMI (Full EMI) देनी होती है| अगर घर का possession moratorium period की समाप्ति से पहले मिल जाता है, तब आपकी Full EMI तभी से चालू हो जायेगी|

मान लिए आपके लोन में moratorium period 5 वर्ष का है, परन्तु घर का निर्माण 3 वर्ष में पूरा हो जाता है, तो Full EMI 3 वर्ष के बाद ही चालू हो जायेगी|

आपकी लोन पात्रता (Loan Eligibility) कैसे बढ़ जाती है?

यह समझना मुश्किल नहीं है|

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि moratorium period के दौरान आपको केवल ब्याज देना होता है| ध्यान दें ब्याज का भुगतान आपको उतने ही लोन पर देना होता है जो लोन आपको दिया जा चुका है (न की sanction amount पर)| आपने 50 लाख रुपये का होम लोन लिया है, परन्तु बैंक ने अभी तक केवल 25 लाख रुपये का फण्ड ही रिलीज़ किया है| आपको moratorium period के दौरान 25 लाख रुपये पर ब्याज देना होगा|

मैंने पहले एक पोस्ट में चर्चा करी है की बैंक आपकी लोन पात्रता (Loan eligibility) कैसे कैलकुलेट करते हैं| बैंक आपको केवल उतना ही लोन देना चाहते हैं जिसका की आप आराम से भुगतान कर पाएं|

इस वजह से बैंक आपको इतना की लोन देते हैं जिसकी EMI आपकी मासिक आय के 30-40% से अधिक न हो|

एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

मान लिए कि बैंक आपकी आय के 40% की EMI से संतुष्ट हैं| Fixed Obligation to Income ratio of 40%) अगर आपकी मासिक आय 1 लाख रुपये है, तो बैंक आपको उतना ही लोन देगी जिसकी EMI 40,000 रुपये से अधिक न है।

20 साल की लोन अवधि और 10% की ब्याज दर पर 41.44 लाख रुपये के लोन पर 40,000 रुपये की ईएमआई होगी। लोन राशि निकालने के लिए आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में PV फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं| PV(10%/12, 20*12, 40,000, 0,0) = 41.44 लाख रुपये| किसी भी साधारण होम लोन स्कीम में आपको 41.44 लाख रुपये से अधिक का लोन नहीं मिलेगा|

अब देखते हैं की एसबीआई होम लोन की FlexiPay लोन स्कीम में ऐसा क्या होता है की आपकी लोन eligibility बढ़ जाती है|

जैसे ही हमनें ऊपर देखा, SBI FlexiPay होम लोन स्कीम में आपको moratorium period के दौरान केवल ब्याज देना होता है| इसी वजह से आपको लोन पात्रता बढ़ जाती है|

इसका मतलब बैंक आपको इतना लोन दे सकता है जिसका ब्याज 40,000 रुपये से ज्यादा न हो| लोन राशि निकालने के लिए आप ऐसा करें: 40,000/(10%/12) = 48 लाख रुपये

48 लाख रुपये के लोन पर आपके मासिक ब्याज 40,000 रुपये होगा| इसलिए एसबीआई होम लोन की FlexiPay स्कीम के तहत आपको 48 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है|

एक साधारण लोन स्कीम में केवल 41.44 लाख रुपये का होम लोन मिल रहा था|

SBI FlexiPay लोन स्कीम में आपकी पात्रता 16% बढ़ गयी है|

परन्तु आपको SBI FlexiPay लोन में अधिक ब्याज देना होगा

ब्याज की दर अलग नहीं है|

परन्तु क्योंकि आप प्रारंभिक वर्षों के लिए केवल ब्याज राशि का भुगतान कर रहे हैं, इसलिए आपका principal कम नहीं होता| इस वजह से आपको पूरे लोन की अवधि में ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा|

आप एक साधारण होम लोन स्कीम में 40 लाख रुपये का लोन लेते हैं। ब्याज दर 10% प्रति वर्ष है और लोन की अवधि 20 साल है। इस लोन की आपकी EMI होगी 38,600 रुपये|

SBI होम लोन की FlexiPay योजना के दो उदहारण लेते हैं।

Case 1: 40 लाख रुपये का लोन। 20 साल की लोन अवधि (5 वर्ष का moratorium period + 15 साल Full EMI)। पहले पांच वर्षों के लिए, आप प्रति माह 33,333 रुपये (40 लाख रुपये *10%/12) का भुगतान करेंगे। 6 वें वर्ष की शुरुआत से 20 वें वर्ष के अंत तक, आप प्रति माह 42,984 रुपये का भुगतान करेंगे।

Case 2: 40 लाख रुपये का लोन। 25 साल का Tenor (5 वर्ष moratorium period + 20 वर्ष Full EMI)। पहले पांच वर्षों के लिए, आप प्रति माह 33,333 रुपये का भुगतान करेंगे।  6 वें वर्ष की शुरुआत से 25 वें वर्ष के अंत तक, आप प्रति माह 38,600 रुपये का भुगतान करेंगे।

sbi home loan hindi एसबीआई होम लोन की जानकारी आवश्यक दस्तावेज

आप देख सकते हैं कि आप SBI FlexiPay होम लोन स्कीम के तहत आपको अतिरिक्त ब्याज का भुगतान करना पड़ रहा है।

एसबीआई होम लोन (FlexiPay) स्कीम की ब्याज दर क्या है?

ब्याज दर समय-समय पर बदलती रहती है|

एसबीआई होम लोन की ब्याज दर sbi flexipay होम लोन स्कीम

लेटेस्ट ब्याज दर के लिए स्टेट बैंक होम लोन की वेबसाइट पर जाएँ|

एसबीआई होम लोन (FlexiPay) के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं|

एसबीआई होम लोन की जानकारी होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज एसबीआई

इन बातों का रखें ध्यान

SBI FlexiPay होम लोन स्कीम उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें अधिक लोन चाहिए|

मान लिए आपको साधारण होम लोन स्कीम में 40 लाख रुपये का लोन मिल सकता है और आपको केवल 30 लाख रुपये के लोन की ज़रुरत है| ऐसे में आपको SBI FlexiPay होम लोन लेने की कोई ज़रुरत नहीं है| आप साधारण होम लोन योजना के साथ ही जाएँ| FlexiPay लोन स्कीम के तहत आपको बिना बात ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा|

परन्तु यदि आपकी लोन पात्रता साधारण होम लोन स्कीम में 40 लाख रुपये है और आपको 45 लाख रुपये का होम लोन चाहिए, तब एसबीआई होम लोन की FlexiPay स्कीम कारगर साबित हो सकती है| पर ध्यान रखिएँ की आपको अधिक ब्याज देना होगा|

एक बात और: आपको FlexiPay लोन की शुरुआत में कम पैसा देना होगा, परन्तु बाद में आपका खर्चा बढ़ जाएगा| जैसे की ऊपर देखा आपको पहले 5 वर्ष 33,333 रुपये देने हैं, परन्तु उसके बाद हर महीने 42,984 रुपये देने होंगे| अगर आपकी आय समय के साथ नहीं बढ़ी, तो आपको लोन चुकाने में परेशानी हो सकती है|

Source: www.PersonalFinancePlan.in

Loan Calculator from EMICalculator.net

Filed Under: Loans Tagged With: sbi flexipay होम लोन, sbi होम लोन की जानकारी, sbi होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज, sbi होम लोन रेट, भारतीय स्टेट बैंक होम लोन 2018, भारतीय स्टेट बैंक होम लोन 2019

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy