जब भी आप लोन लेने की सोचते हैं, तो एक सवाल ज़रूर आता है, की कितना लोन मिल सकता है|
होम लोन हो या पर्सनल लोन या गोल्ड लोन, यह जानकारी तो चाहिए की होती है की आप कितना लोन ले सकते हैं|
आपकी लोन पात्रता (loan eligibility) हर बैंक के अनुसार अलग हो सकती है| क्योंकि हर बैंक का लोन योग्यता का तरीका अलग हो सकता है|
परन्तु एक बात ज़रूर है|
हर बैंक आपको लोन देने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहता है की आप लोन लौटा सकते हैं या नहीं|
इसके लिए बैंक यह देखता है की आप अपनी आय या वेतन (सैलरी) से लोन की EMI का भुगतान कर सकते हैं या नहीं|
अमूमन बैंक यह सुनिश्चित करता है की आपके लोन की EMI आपके वेतन के 35-50% से ज्यादा न हो| बैंक आपके वेतन के आधार पर पात्रता तय करता है|
अगर आपने पहले से कोई और लोन भी लिया हुआ है, तो उसकी EMI भी गिनी जाती है| इसका मतलब यह है की आपके सारे लोन की EMI आपकी आय (टैक्स काटने के बाद) के 35-50% प्रतिशत से ज्यादा न हो|
आपको कितना होम लोन मिल सकता है?
आप कितनी EMI दे सकते हैं, इसके अनुसार ही आपको लोन दिया जाता है|
आईये उदहारण की सहायता से समझते हैं|
आप मासिक आय (टैक्स काटने के बाद): 50,000 रुपये
लोन की अवधि (Loan Tenure): 15 वर्ष
ब्याज दर (interest rate): 10% p.a.
मान लिए बैंक के अनुसार आपकी EMI वेतन के 50% से अधिक नहीं हो सकती|
इसका मतलब आपके लोन की EMI अधिकतम 25,000 रुपये हो सकती है|
इस EMI के साथ आपको कितना लोन मिल सकता है?
लोन की राशि निकालने के लिए आप Microsoft Excel का PV फंक्शन का प्रयोग कर सकते हैं|
लोन राशि = PV (10%/12, 15*12, 25,000,0,0)
= 23,26,435 रुपये
इसका मतलब आपको 23.26 लाख रुपये का लोन मिल सकता है|
आपकी आय 50,000 रुपये है और आप 23.26 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं| आपकी आय का तकरीबन 46 गुना|
अगर आपका कोई लोन भी चल रहा होता
अब मान लिए आपने पहले से एक लोन ले रखा है, जिसकी EMI 5,000 रुपये है|
हमनें ऊपर देखा की बैंक के अनुसार आप 25,000 रुपये से अधिक की EMI का भुगतान नहीं कर सकते|
5,000 रुपये पहले ही दे रहे हैं|
तो इस नए लोन की EMI 25,000 – 5,000 = 20,000 रुपये से अधिक नहीं हो सकती|
20,000 रुपये की EMI पर आपको अधिकतम लोन मिल सकता है:
PV (10%/12, 15*12, 25,000,0,0)*-1 = 18.61 लाख रुपये
आप देख सकते हैं की पहले से लोन होने की वजह से आपके लोन पात्रता कम हो गयी है|
इन बातों का भी ध्यान रखें
- अगर ब्याज दर ज्यादा होगी, तो आपकी लोन पात्रता (loan eligibility) कम हो जायेगी|
- अगर लोन की अवधि (loan tenure) ज्यादा होगी, तो लोन की पात्रता भी ज्यादा होगी| लोन की अधिकतम अवधि आपकी आयु पर निर्भर कर सकती है|
- गोल्ड लोन में आपकी आय नहीं देखी जाती| सोने के मूल्य के अनुसार लोन दिया जाता है|
- आपकी लोन पात्रता इन बातों पर निर्भर करती है:
- आपकी आय
- बैंक के अनुसार आपकी आय का कितना हिस्सा EMI भुगतान की ओर जा सकता है
- आपकी दुसरे लोन की EMI कितनी है
- लोन की अवधि
- लोन की ब्याज दर
आप ऑनलाइन भी अपनी लोन पात्रता (Loan Eligibility) चेक कर सकते हैं
अगर आपको यह सारी कैलकुलेशन करना भारी काम लगता है, तो आप अपनी लोन पात्रता ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं|
बैंक की वेबसाइट पर आप अपनी लोन पात्रता चेक कर सकते हैं| मैंने कुछ बैंक की वेबसाइट के लिंक नीचे दिए हैं|
HDFC Home Loan Eligibility calculator (एचडीएफसी होम लोन कैलकुलेटर)
SBI Home Loan Calculator (भारतीय स्टेट बैंक होम लोन कैलकुलेटर)
ICICI Home Loan Eligibility calculator (आईसीआईसीआई होम लोन कैलकुलेटर)