अधिकतर लोगों के पास एलआईसी की पालिसी होती है| कुछ लोगों के पास बहुत सारी एलआईसी पालिसी होती हैं| निवेशक पालिसी के बारे में जानकारी लिख कर रखते हैं| अगर नहीं, तो आपको बार बार अपने एजेंट के पास जानकारी के लिए जाना पड़ता है|
अगर आपको यह सब करने में असुविधा होती है, आप LIC किए customer पोर्टल पर रजिस्टर करके यह सारी जानकारी आसानी से पा सकते हैं|
इस पोस्ट में चर्चा करते हैं की एलआईसी पोर्टल (LIC e-Services) पर रजिस्टर करने के क्या फायदे हैं|
- प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं| (Online premium payment)
- प्रीमियम भुगतान की तारिख चेक कर सकते हैं| (Premium Calendar)
- आप अपनी सभी पालिसी का स्टेटस के ही जगह चेक कर सकते हैं| (Check Policy Status) जो आपकी पालिसी पहले समाप्त हो चुकी हैं या आप सरेंडर कर चुके हैं, उनकी जानकारी भी उपलब्ध रहती है|
- अगर आपने अपनी पत्नी(पति) या बच्चों के नाम पर पालिसी ली है, तो उसकी जानकारी भी आप पा सकते हैं|
- LIC हर वर्ष आपकी पालिसी पर बोनस की घोषणा करता है| आपकी पालिसी पर कितना बोनस इकठ्ठा हो चुका है, उसकी जानकारी भी रहती है| (Bonus information)
- आप एलआईसी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं| (Apply for loan)
- लोन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं| (Check Loan Status)
- आप अपनी पालिसी डॉक्यूमेंट या एप्लीकेशन फॉर्म (proposal form) की कॉपी भी वहाँ देख सकते हैं| (Policy and Proposal form copy)
- आपको प्रीमियम के भुगतान का सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन मिल जाता है (premium payment certificate)| आप इस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल टैक्स बेनिफिट लेने के लिए कर सकते हैं|
- अगर पालिसी भुगतान न करने की वजह से आपकी पालिसी लैप्स कर गयी है, तब आपको पालिसी दुबारा शुरू करने की जानकारी भी मिल जाती है (revival quotation)
- अगर आपको कोई पालिसी सम्बंधित परेशानी है या जानकारी चाहिए, तब आप इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत कर सकते हैं|(Grievance Registration)

एलआईसी की वेबसाइट पर रजिस्टर कैसे करें?
रजिस्टर करने के लिए आवश्यक है की आपके पास LIC की कम से कम एक पालिसी हो|
रजिस्टर करने के लिए आपक इस लिंक पर जा सकते हैं|
रजिस्टर करने की लिए आपको यह सब जानकारी देनी होगी|
- LIC पालिसी का नंबर
- किश्त की राशि
- अपनी जन्मतिथि
- मोबाइल नंबर
- इ-मेल आईडी
- PAN
यह सब जानकारी इसलिए चाहिए जिससे की कोई पालिसी के नाम पर गलत रजिस्टर न कर ले|
अब देरी किस बात की, जल्दी से LIC की वेबसाइट पर रजिस्टर करिए|
प्रातिक्रिया दे