बहुत से लोगों के अपने काम या किसी और वजह से अपना मकान बदलना पड़ता है| आप चाहेंगे की आप अपने आधार में भी अपना पता बदल जाए| और आप ऐसा कर भी सकते हैं| ऑनलाइन भी कर सकते हैं| मैं एक पोस्ट में आधार में एड्रेस चेंज करने की पूरी प्रक्रिया का विवरण दिया है| परन्तु एक समस्या है| आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने के लिए address proof (पते के प्रमाण) की आवश्यकता है| अगर आपके पास कोई प्रमाण नहीं है, तब आप एड्रेस change नहीं कर पायेंगे| हालांकि आप किस प्रकार के दस्तावेज़ दिखा सकते हैं, परन्तु ऐसा भी हो सकता है की आपके पास कोई प्रमाण न हो|
ऐसे में आप क्या करेंगे? बिना एड्रेस प्रूफ के कैसे कराएंगे आधार में address चेंज?
चिंता करने वाली बात नहीं है|
अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी आप आधार कार्ड में अपना एड्रेस ऑनलाइन बदल सकते हैं| बस इन कुछ बातों पर ध्यान दें|
- आपके पास address proof नहीं है| आप किसी और के address को अपने आधार में अपडेट करना चाहते हैं| वह व्यक्ति आपका मकान मालिक, परिवारजन या मित्र हो सकता है| परन्तु उस व्यक्ति के एड्रेस को अपने आधार में अपडेट कराने के लिए आपको उस व्यक्ति की अनुमति चाहिए होगी|
- आप दोनों के पास आधार कार्ड होना चाहिए और उसमें मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए|
- उस व्यक्ति के आधार में वही address (पता) होना चाहिए जो की आप अपने आधार में अपडेट कराना चाहते हैं|
बिना address proof के आधार में एड्रेस चेंज कराने की प्रक्रिया

- आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा|
- आपको “Request for Address Validation Letter” पर क्लिक करना होगा|
- अपने आधार कार्ड या Virtual ID के इस्तेमाल करके आप लॉग इन कर सकते हैं| इसके बाद आप दूसरे व्यक्ति (Verifier) का आधार डालेंगे| आपको Service request number (SRN) मिलेगा|
- दूसरे व्यक्ति (Verifier) के पास एक SMS जाएगा, जिस पर क्लिक करके उसे अपनी अनुमति देनी होगी|
- आपको एक confirmation message मिलेगा| आप SRN की सहायता से इस लिंक पर जा कर लॉगिन कर सकते हैं| आपको address दिखाया जाएगा| यह वही पता होगा जो की दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड में अर्जित है| आपको स्वीकृति देनी होगी|
- इसके बाद इस नए पते पर एक वेलिडेशन लैटर (Validation Letter) भेजा जाएगा| उसमें एक Secret code होगा| आपको इस लिंक पर जा कर लॉगिन कर होगा और यह Secret Code डालना होगा| ध्यान दें आपको यह निर्धारित समय के भीतर ही करना होगा| अगर आप नहीं कर पाते हैं, तब आपको पूरी प्रक्रिया दोबारा से करनी होगी| आपको एक Update Request Number (URN) भी मिलेगा|
- कुछ समय के बाद आपका आधार में address अपडेट हो जाएगा| आप URN की सहायता से स्टेटस भी चेक कर सकते हैं|

प्रातिक्रिया दे