• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

open APY online

Follow @hindifinance

अटल पेंशन योजना खाता ऑनलाइन कैसे खोलें? (How to open APY online?)

Last updated: अक्टूबर 27, 2018 | by दीपेश 16 Comments

मैंने एक पोस्ट में अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) खाते के बारे में विस्तार से चर्चा करी थी| आमतौर पर आपको अटल पेंशन योजना अकाउंट खोलने के लिए बैंक शाखा में जाना होगा|

क्या आप जानते है की आप घर बैठे हुए भी अपने लिए अटल पेंशन योजना खाता खोल सकते हैं|

जी हाँ, आप अटल पेंशन योजना अकाउंट ऑनलाइन भी खोल सकते हैं|

आईये जानते हैं कैसे|

अटल पेंशन योजना खाता ऑनलाइन कैसे खोलें? (How to open APY account online)

अगर आप बैंक शाखा में नहीं जाना चाहते, तो आप अटल पेंशन योजना खाता ऑनलाइन भी खोल सकते हैं|

APY अकाउंट ऑनलाइन खोलने के लिए आपको इस प्रक्रिया का पालन करना होगा|

  1. इस लिंक (https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html) पर जाएँ|अटल पेंशन योजना ऑनलाइन open APY online 1
  2. वहाँ पर APY Application पर क्लिक करें| अन्यथा आप सीधे इस लिंक (https://enps.nsdl.com/eNPS/ApySubRegistration.html) पर जा सकते हैं|
  3. “New Registration” को सेलेक्ट करें|अटल पेंशन योजना ऑनलाइन open APY online atal pension yojana
  4. उसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट के डिटेल्स, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी डालना होगा|
  5. साथ ही आपको Virtual ID डालना होगा| Virtual ID आपके आधार कार्ड का ही स्वरूप है| Virtual ID में बारे में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें| इस पोस्ट में मैंने यह चर्चा भी करी है की आपको Virtual ID पाने के लि क्या करना होगा| बस कुछ मिनिटों में आप अपना आधार Virtual id आसानी से पा सकते हैं|
  6. आपके आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा|
  7. OTP डाल कर सबमिट करने पर आपको एक Acknowledgement number भी मिलेगा| यह नंबर आपके मोबाइल और ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा| इस acknowledgement number का इस्तेमाल आप बाद में एप्लीकेशन भरने के लिए भी कर सकते हैं|अटल पेंशन योजना ऑनलाइन open APY online 3
  8. इसके बाद आपको अपने पेंशन के बारे में जानकारी देनी होगी| जैसे की आप कितनी पेंशन चाहते हैं (pension amount, 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक) और आप बैंक से पैसा कब काटना चाहिए (मासिक, तिमाही या अर्ध-वार्षिक) (periodicity of contribution)|अटल पेंशन योजना ऑनलाइन open APY online atal pension yojana online
  9. आपको यह भी बताना होगा की आप विवाहित हैं या नहीं| आप इनकम टैक्स देते हैं या नहीं|
  10. सबमिट करने का बाद आपको अपने नॉमिनी (nominee) के बारे में जानकारी देनी होगी| इस बारे में पोस्ट के अंत में पढ़ें|
  11. इसके बाद आप अपने फॉर्म को आधार OTP की सहायता से e-sign कर सकते हैं या फॉर्म को NSDL के ऑफिस में कूरियर कर सकते हैं|

एक बार आपने अपना फॉर्म सबमिट कर दिया, उसके बाद आपकी जानकारी बैंक को भेज दी जायेगी|

बैंक के वेरिफिकेशन के बाद आपका अटल पेंशन योजना खाता चालू हो जाएगा| बैंक द्वारा वेरिफिकेशन इसलिए ज़रूरी है क्योंकि अटल पेंशन योजना में योगदान के लिए आपका बैंक खाता में से पैसा अपने आप कट जाता है| इसलिए खाता खोलते समय आपका बैंक खाता सही होना चाहिए|

आप यह सारी जानकारी इस वीडियो में भी पा सकते हैं|

अटल पेंशन योजना में नॉमिनी का रोल थोड़ा अलग है|

यह बात थोड़ी गौरतलब है|

अमूमन निवेशक की मृत्यु के बाद सारा पैसा नॉमिनी के सुपुर्द कर दिया जाता है|

परन्तु अटल पेंशन योजना के नियम थोड़े अलग हैं|

निवेशक की मृत्यु  के बाद पेंशन या जमा राशि पर पहले पति/पत्नी के हक होता है| पति/पत्नी की मृत्यु के बाद नॉमिनी कोई जमा राशि लौटा दी जाती है|

ध्यान दें नॉमिनी को कभी भी पेंशन नहीं मिलती|

मान लिए आप अपनी बेटी को नॉमिनी बना देते हैं|

ऐसी स्तिथि में:

  1. 60 वर्ष का होने पर पेंशन पहले आपको मिलेगी|
  2. आपकी मृत्यु के बाद आपकी पत्नी (या पति) को पेंशन मिलेगी|
  3. पति/पत्नी की मृत्यु के बाद आपकी बेटी (नॉमिनी) को जमा राशि (1.7 लाख से 8.5 लाख तक) लौटा दी जायेगी| आपकी बेटी को कभी पेंशन नहीं मिलेगी|

अगर निवेशक की मृत्यु 60 वर्ष का होने से पहले हो जाती है, तब क्या होगा? इस बारें में मैंने इस पोस्ट में विस्तार से चर्चा करी है|

डिफ़ॉल्ट रूप से आपकी पत्नी (या पति को) को ही नॉमिनी माना जाता है|

आप अपनी पत्नी (या पति) कप भी नॉमिनी बना सकते हैं परन्तु बेहतर होगा की नॉमिनी आपके पत्नी (या पत्नी) से अलग कोई व्यक्ति हो|

Filed Under: NPS Tagged With: APY online, open APY online, अटल पेंशन अकाउंट ऑनलाइन, अटल पेंशन योजना ऑनलाइन

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy