• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

download Aadhaar

Follow @hindifinance

कैसे करें आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड? (How to download Aadhaar card online?)

Last updated: दिसम्बर 4, 2017 | by दीपेश 2 Comments

अगर आपके पास आधार कार्ड है और वह खो गया है, तो आप आसानी से अपना कार्ड ऑनलाइन download कर सकते हैं|

साथ ही अगर आपने आधार कार्ड के लिए apply किया है पर अभी तक आपको आधार कार्ड नहीं मिला है, तबभी आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर और उसका प्रिंट ले कर इस्तेमाल कर सकते हैं| ऐसे आधार प्रति को ई-आधार (e-Aadhaar) कहते हैं| आप ई-आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं|

अपने रिकॉर्ड के लिए भी आप आधार कार्ड की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं|

इस पोस्ट में हम देखेंगे की कैसे आप:

आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड करें?

कैसे कर सकते हैं आप इन्टरनेट से आधार कार्ड को डाउनलोड?

कैसे करें आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड? (How to download Aadhaar card online?)

ऑनलाइन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। आपको इसके लिए एक कंप्यूटर और एक इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता है।

कार्ड डाउनलोड करने के लिए, आपको अपने नामांकन नंबर (enrollment no.) या आधार संख्या (Aadhaar nnumber) की भी आवश्यकता होगी।

  1. e-Aadhaar वेबसाइट पर जाएं। (https://uidai.gov.in/).
  2. “Download Aadhaar” पर क्लिक करें| या सीधे इस लिंक पर जाएँ| (https://eaadhaar.uidai.gov.in/)How to download Aadhaar Card कैसे करें आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड 1
  3. ‘Enrolment ID’  या ‘आधार’ चुनें।How to download Aadhaar Card कैसे करें आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड 4 e-Aadhaar
  4. अपनी आधार संख्या या नामांकन आईडी और अन्य विवरण जैसे नाम, पिन कोड, मोबाइल नंबर आदि डालें|
  5. Get One Time Password पर क्लिक करें।
  6. Confirm पर click करें’|How to download Aadhaar Card कैसे करें आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड 2
  7. आपको आपके उस मोबाइल नंबर पर एक OTP (one-time password) आयेगा जो कि आपके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है|
  8. OTP डालें और ‘Validate and Download’करें पर क्लिक करें|How to download Aadhaar Card कैसे करें आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड 3
  9. ‘ई-आधार कार्ड आपके कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जाएगा। ध्यान रखें यह फाइल password protected है| इसको खोलने के लिए आपको एक पासवर्ड (password) डालना होगा|
  10. आपका पिन कोड (pincode) जो आधार में अंकित है, वही आपका password होगा|

लीजिये आ गया आपका आधार कार्ड आपके कंप्यूटर पर| आप प्रिंट लेकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं|

कुछ पर्सनल फाइनेंस की किताबों के सुझाव

रिटायर रिच: प्रतिदिन 40 रुपये का निवेश करें  (पी वी सुब्रमण्यम)

अच्छे निवेशक के 16 सूत्र: पैसों से जोडें नया रिश्ता (मनीष चौहान)

Filed Under: Aadhaar, Financial Planning Tagged With: Aadhaar, Aadhaar card, aadhaar card download in hindi, download Aadhaar, आधार कार्ड ऑनलाइन निकालें, आधार कार्ड डाउनलोड

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy