आजकल मकानों की कीमत इतनी ज्यादा है की अधिकाँश लोगों को घर खरीदने के लिए होम लोन लेना पड़ता है|
होम लोन लेने की सही आयु क्या है? क्या आपको अपने करियर की शुरुआत में ही होम लोन लेकर घर खरीद लेना चाहिए या फिर आपको इंतज़ार करना चाहिए और कुछ समय बाद ही होम लोन लेना चाहिए|
कोई पक्का जवाब नहीं है| आपकी सोच पर निर्भर करता है| अगर आपको पाने घर में रहने में बहुत अधिक सुकून मिलता है, तो शायद आप जल्दी घर खरीदना चाहेंगे| साथ ही, आपकी आर्थिक स्तिथि, आपकी आय, आपके cashflow पर भी निर्भर करता है|
आईये चर्चा करते हैं कुछ ऐसे ही पहलूयों पर|
यदि करियर के शुरात में लोन लेते हैं?
क्या फायदे हैं?
- जब नया नया पैसा कमाना शुरू करते हैं, तो कुछ फ़ालतू खर्चे भी शुरू हो जाते हैं| ऐसे में अगर हर महीने कुछ EMI कटती रहेगी, तो फ़ालतू खर्चे कुछ कम होंगे|
- यदि आप कम आयु में होम लोन लेते हैं, तो आपके लोन की अवधि ज्यादा हो सकती है। ऐसे इसलिए क्योंकि आपके रिटायर होने में अभी काफी समय है| लम्बी लोन अवधि का मतलब कम EMI| साथ ही आपकी लोन की क्षमता (loan eligibility) भी बढ़ सकती है|
- अगर आप अपने लोन का भुगतान जल्दी कर देते हैं, तो आपके पास बाद में निवेश के ज्यादा विकल्प होंगे| आपके पास निवेश में ज्यादा लचीलापन होगा|
- जब आप कम आयु में निर्माणाधीन प्रॉपर्टी (under construction property) खरीदते हैं, तब निर्माण में कुछ समस्या आने पर आपके पास उबरने का अधिक समय होता है| ध्यान दें एक निर्माणधीन प्रॉपर्टी बनी हुई प्रॉपर्टी से सस्ती भी होती हाँ|
- आप विशेष विशेष लोन उत्पादों जैसे की SBI FlexiPay लोन की लिए आवेदन कर सकते हैं|
- कम आयु में आपके पास कम जिम्मेदारी और अधिक लचीलापन है।
परेशानी क्या हैं?
- कैरियर की शुरुआत में आय कम होती है| अगर आप होम लोन ले लेंगे, तो हो सकता है की EMI के भुगतान के बाद आपके पास निवेश करने के लिए कुछ पैसा ही न बचे| आगे जा कर परेशानी हो सकती है|
- साथ ही कम आयु में आपको पता भी नहीं होता की आप कहाँ जा कर बसेंगे| ऐसे में आपका मकान एक निवेश बन कर रह जाएगा और आपको दूसरे शहर से अब कुछ मैनेज करने में प्रॉब्लम हो सकती है|
- क्योंकि आय कम है, इसलिए लोन की पात्रता भी कम हो सकती है| ऐसे में हो सकता है की आप ऐसा घर खरीद लें जहां आप रहना न चाहते हों|
- घर के लिए डाउन पेमेंट (down payment) की राशि जमा करने में परेशानी हो सकती है|
यदि आप 40 से 50 की आयु के बीच में लोन लेते हैं
फायदे क्या हैं?
- आपको ज्यादा स्पष्टता होती है की आप कहाँ आप बसना चाहते हैं और किस तरह का घर लेना चाहते हैं|
- डाउन-पेमेंट का प्रबंध करने में शायद ज्यादा परेशानी न हो|
- क्योंकि आय अधिक होने की उम्मीद है, EMI भुगतान से शायद आपके अन्य निवेश (रिटायरमेंट, बच्चों की पढाई/शादी इत्यादि) ज्यादा प्रभावित न हो|
परेशानी क्या है?
- लोन अवधि कम हो सकती है और इसलिए EMI का बोझ अधिक हो सकता है। यदि समय के साथ आपकी आय नहीं बढ़ी है, तो लोन पात्रता कम हो जायेगी|
- यदि आपने पहले अच्छी फाइनेंसियल प्लानिंग नहीं करी है, तो ईएमआई का भार आपको गंभीर आर्थिक परेशानी में डाल सकता है| इसलिए, यदि आप देर से घर खरीदना चाहते हैं, तो आपको अपने पहले के वर्षों में समझदारी से निवेश करना होगा।
- अगर आप इस आयु में निर्माणाधीन (under construction property) खरीदते हैं, तो आपके लिए अधिक जोखिम है| अगर मकान के निर्माण में कुछ समस्या आई, तो आपके पास उबरने के लिए अधिक ससमय नहीं होगा|
होम लोन लेने के लिए आदर्श आयु क्या है?
कोई सही या गलत जवाब नहीं है। बहुत जल्दी घर लेने के फायदें और नुकसान दोनों हैं|
साथ ही देर से घर लेने के भी बहुत से फायदे और नुकसान हैं|
आप इन सभी बातों पर विचार करें और अपने लिए फैसला लें|
इन बातों का ध्यान रखें|
- ऐसी प्लानिंग करें की रिटायर होने से पहले घर ज़रूर खरीद पाएं| अगर आपकी अभी घर खरीदने की योजना नहीं है, तो आप घर खरीदने के लिए पैसा जोड़ना ज़रूर शुरू कर दें। उदाहरण के लिए, आप 25 वर्ष के हो सकते हैं और 15-20 साल बाद घर खरीदना चाहते हैं। घर खरीदने के लिए बचत करना शुरू करें। इस उदाहरण में, चूंकि लक्ष्य कई वर्ष दूर है, आप घर खरीदने के लिए इक्विटी फंड में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
- अपने होम लोन के भुगतान के अन्य वित्तीय लक्ष्यों (financial goal) के लिए निवेश से समझौता न करें।
- सुनिश्चित करें कि आप रिटायर होने से पहले होम लोन चुका दें। अच्छी बात है कि बैंक इसे सुनिश्चित करेंगे।
वैसे मेरे अनुसार 30 से 40 के आयु होम लोन लेने का एक अच्छा समय होना चाहिए। परन्तु यह मेरी राय है, आपकी क्या राय है?
प्रातिक्रिया दे