किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra or KVP) एक छोटी बचत योजना (small savings scheme) है| यह योजना 1988 में शुरू करी गयी थी और बहुत ही लोकप्रिय निवेश योजनां है|
बीच में इस योजना को बंद कर दिया गया था, परन्तु 2014 में इसे फिर से चालू किया गया|
इस निवेश योजना को समझना बहुत आसान है| आप किसान विकास पत्र खरीदते हैं और निर्धारित समय बाद आपको दोगुना पैसा मिलता है| यही सरलता इसकी लोकप्रियता का कारण भी है|
आईये जानते हैं किसान विकास पत्र के बारे में विस्तार से|
किसान विकास पत्र में कैसे निवेश करें? How to purchase Kisan Vikas Patra?
Kisan Vikas Patra (KVP) आप पोस्ट ऑफिस (डाक घर) या बैंक में जा कर खरीद सकते हैं| आप किसान विकास पत्र खरीदने के लिए फॉर्म A भरना होता है|
किसान विकास पत्र खरीदने के लिए आपको इन दस्तावेजों की ज़रुरत पड़ेगी:
- पहचान पत्र (Identity Proof)
- पते के प्रमाण (Address Proof)
- आपको अपना आधार कार्ड भी देना होगा
- PAN कार्ड (अगर निवेश 50,000 रुपये से अधिक है)
कुछ बैंक आपको KVP खाता ऑनलाइन खोलने की सुविधा भी प्रदान करते हैं|
किसान विकास पत्र में आप cash (नकद), चेक (cheque) या डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) की सहायता से निवेश कर सकते हैं|
किसान विकास पत्र कौन खरीद सकता है? Kisan Vikas Patra Eligibility
आपको भारत का नागरिक होना चाहिए|
आप एकल खाता (sole account) खोल सकते हैं|
दो व्यस्क (two adults) लोग जॉइंट अकाउंट (संयुक्त खाता) भी खोल सकते हैं|
आप बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) के नाम पर भी किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं| ऐसे खातों में आपको guardian (अभिभावक) बनना होगा
NRI किसान विकास पत्र में निवेश नहीं कर सकते|
कितने प्रकार के किसान विकास पत्र होते हैं? Types of Kisan Vikas Patra Certificates)
- Single Holder certificate (मेच्योरिटी के समय निवेशक को पैसा दिया जाता है)
- Joint A type certificate (संयुक्त खातों के लिए, दोनों निवेशक को पैसा दिया जाएगा या उत्तरजीवी (survivor) को दिया जाएगा)
- Joint B type certificate (संयुक्त खातों के लिए, किसी एक निवेशक को पैसा दिया जाएगा या उत्तरजीवी (survivor) को दिया जाएगा)
किसान विकास पत्र खरीदने पर आपको क्या मिलता है?
कुछ समय पहले तक आपको किसान विकास पत्र खरीदने पर certificate (सर्टिफिकेट) मिला करता है| उस certificate (प्रमाण पत्र) पर आपके निवेश की सारी जानकारी हुआ करती थी|
परन्तु 2016 में यह नियम बदल दिया गया|
अब आपको दो तरीके से खरीदने का प्रमाण मिलता है:
- ई-मोड (e-mode), यह काफी कुछ आपकी ऑनलाइन फिक्स्ड डिपाजिट की तरह होंगी
- Passbook (साड़ी जानकारी आपकी passbook में रहेगी)
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट (अंग्रेजी) को पढ़ सकते हैं|
किसान विकास पत्र में कितना निवेश कर सकते हैं? Minimum and Maximum Investment in KVP
किसान विकास पत्र 1,000, 5,000, 10,000 और 50,000 रुपयों के मूल्य (denomination) में आते हैं|
तो आपको कम से कम 1,000 रुपये तो निवेश करना ही होगा|
अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है| आप जितने चाहें, उतने किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं| No maximum limit on investment in Kisan Vikas Patra
ध्यान दें:
- 50,000 रुपये तक निवेश करने पर आपको PAN कार्ड देने की आवश्यकता नहीं है|
- अगर 50,000 रुपये से अधिक निवेश करेंगे, तो आप PAN card जमा करना आवश्यक है|
किसान विकास पत्र में निवेश करने के क्या फायदे हैं?
- किसान विकास पत्र को समझना बहुत आसान है|
- जब आप किसान विकास पत्र खरीदते हैं, तब आपको पता होता है की आपका पैसा कितने समय में दोगुना हो जाएगा|
- किसान विकास पत्र में निवेश करने पर कोई रिस्क नहीं है| आपको रिटर्न की गारंटी मिलती है|
- आप 2.5 वर्ष पूरा होने के बाद मेच्योरिटी से पहले भी पैसे निकाल सकते हैं|
किसान विकास पत्र पर कितना ब्याज मिलता है? (Kisan Vikas Patra KVP Interest Rate)
किसान विकास पत्र की ब्याज दर बदलती रहती है|
हर तिमाही (every quarter) केंद्रीय सरकार किसान विकास पत्र के इंटरेस्ट रेट की घोषणा करता है|
ध्यान दें ब्याज दर में बदलाव का आपके पुराने किसान विकास पत्र (KVP) पर कोई असर नहीं पड़ेगा| पुराने किसान विकास पत्र पर आपको वही ब्याज दर मिलेगी, जो की पत्र खरीदते समय थी|
जो नए KVP खाते खुलेंगे, उन पर आपको लेटेस्ट ब्याज दर लागू होगी|
अभी (July 31, 2018) किसान विकास पत्र की ब्याज दर 7.3% है| इसका मतलब आपका पैसा 118 महीने (9 वर्ष 10 महीने) में दोगुना होगा|
किसान विकास पत्र की लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ|
ध्यान दें जैसे किसान विकास पत्र की ब्याज दर बढती या घटती है, उसी के अनुसार आपके निवेश के दोगुने होने की अवधि भी बढती या घटती रहेगी|
उदहारण के तौर पर जब किसान विकास पत्र की ब्याज दर 7.5% थी, उस समय पैसा 115 महीनों में दोगुना हुआ करता था| अभी की ब्याज दर 7.3% p.a. है, तो अभी आपका पैसा 118 महीनों में दोगुना होगा|
एक बात और, अगर आप मेच्योरिटी के समय अपना पैसा नहीं निकालते हैं, तो उसके बाद से आपको आपके निवेश पर सेविंग्स बैंक अकाउंट का ब्याज ही मिलेगा|
किसान विकास पत्र के ब्याज पर क्या कोई टैक्स देना पड़ता है? किसान विकास पत्र टैक्स बेनेफिट्स
किसान विकास पत्र में निवेश करने पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता| No tax benefit under Section 80C for Kisan Vikas Patra
साथ ही, किसान विकास पत्र पर मिलने वाले ब्याज पर आपको अपने टैक्स ब्रैकेट के अनुसार टैक्स देना पड़ता है| Interest Income from Kisan Vikas Patra (KVP) is taxable.
आप देख सकते हैं की किसान विकास पत्र पर कोई भी टैक्स बेनिफिट नहीं हैं|
परन्तु हाँ, किसान विकास पत्र पर कोई TDS (Tax Deduction at Source) भी नहीं लगता|
किसान विकास पत्र में पैसा कब निकाल सकते हैं? (Exit before Maturity)
खाता खोलने के 2.5 वर्ष बाद आप किसान विकास पत्र से पैसा निकाल सकते हैं|
इसका मतलब की 2.5 वर्ष से पहले आप किसान विकास पत्र से अपना पैसा नहीं निकाल सकते|
ढाई वर्ष के बाद और मेच्योरिटी से पहले पैसा निकालने पर आपको कुछ पेनल्टी लगती है|
ध्यान दे समयपूर्व पैसे निकालने पर जो राशि मैंने लिखी है, वह अनुमानित है| इस राशि और आपको मिलने वाली राशि में थोड़ा अंतर हो सकता है|
और हाँ, जैसे और जब किसान विकास पत्र की ब्याज दर बदलेगी, यह सारी राशि भी बदलती रहेगी|
आप किसान विकास पत्र को गिरवी रखकर लोन भी ले सकते हैं
जी हाँ, आप अपने किसान विकास पत्र को गिरवी रख कर बैंक से लोन भी ले सकते हैं|
परन्तु मेरे अनुसार बेहतर होगा की आप किसान विकास पत्र की सहायता से लोन लेने की बजाय KVP से पैसा निकाल लें और उसे अपनी ज़रुरत के लिए इस्तेमाल करें|
अगर किसान विकास पत्र खो जाता है या खराब हो जाता है
ऐसी स्तिथि में आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में जा कर डुप्लीकेट (duplicate) certificate पा सकते हैं|
आपको अपने certificate के बारे में जानकारी देनी होगी और पहचान साबित करनी होगी|
आप अपने KVP सर्टिफिकेट को दूसरे पोस्ट ऑफिस या बैंक में ट्रान्सफर भी कर सकते हैं
इसके लिए आपको Form B भरकर जमा करना होगा|
आपका किसान विकास पत्र किसी दूसरे व्यक्ति को इन परिस्तिथि में ट्रान्सफर किया जा सकता है| परन्तु ऐसा करने से पहले आपको KVP खरीदे हुए कम से कम एक वर्ष हो जाना चाहिए|
किसान विकास पत्र के विभिन्न फॉर्म कौनसे हैं? Forms in Kisan Vikas Patra
- फॉर्म A (किसान विकास पत्र खरीदने के लिए, Purchase of Kisan Vikas Patra)
- फॉर्म B (अपना certificate ट्रान्सफर करने के लिए, पोस्ट ऑफिस से बैंक, या बैंक से पोस्ट ऑफिस
- फॉर्म C (नॉमिनी जोड़ने के लिए)
- फॉर्म D (अपने नॉमिनेशन को खारिज करने के लिए या फिर नॉमिनी बदलने के लिए)
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें
किसान विकास पत्र नियम 2014 (Kisan Vikas Patra Rules, 2014)
प्रातिक्रिया दे