किसी भी ब्रांड के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल वेबसाइट होना आवश्यक है। साइट तक पहुँच आसान हो तो यह भविष्य में ब्रांड को संभावित ग्राहकों का डेटाबेस बनाने में मदद मिलती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए, बजाज फिनसर्व ने हाल ही में अपनी नई वेबसाइट लॉन्च की है। बजाज फिनसर्व ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जिससे ग्राहक साइट तक आसानी से पहुंच सकता है।
एक ग्राहक के रूप में पहली चीज जो की एक वेबसाइट पर ज़रूरी है, वह है सर्च बार। बजाज फिनसर्व ने एक कदम आगे बढ़ते हुए बेहतर तरीके से खोजने के लिए स्मार्ट सर्च शरू किया है|
इससे जो आप ढूंढ़ना चाहेंगे उसे खोजना आसान होगा। साथ ही, उन्होंने कॉकपिट (cockpit) नामक एक और फीचर जोड़ा है, जिसमें सभी उत्पादों को एक ही स्थान पर रखा गया है, ताकि ग्राहक को वह उत्पाद ढूंढने में कोई परेशानी न हो| यह सुविधाएं आपको शायद काफी अच्छी लगेंगी|
साइट का स्वरुप अतिरिक्त टैब हटाने के बाद साफ़ और अधिक सरल हो गया है। उनके पास अब उच्च गुणवत्ता वाला यूआई (User Interface) है, जो उचित गति से काम करता है। इससे साइट का संचालन और अधिक सरल हो गया है। जैसे ही आप वेबसाइट खोलते हैं, आप काम को बेहतर तरीके से समझने के लिए व्यक्तिगत यात्रा कर सकते हैं।
2018 में, एक वेबसाइट पर सबसे अहम चीज़ है उस साइट पर स्क्रॉलिंग की न्यूनतम मात्रा। अगर एक ग्राहक के रूप में मुझे बहुत अधिक स्क्रॉल करना पड़ेगा, तो मैं परेशान हो सकता हूँ। लेकिन बजाज फिनसर्व ने बहुत अधिक स्क्रॉलिंग को सीमित कर दिया है। यह सुविधा मोबाइल फोन पर भी फायदेमंद है।
इस नई वेबसाइट की सबसे अच्छी बात है कंटेंट का वैयक्तिकरण। एक ग्राहक के रूप में या विज़िटर के रूप में, कोई भी इसे अधिक आकर्षक और प्रासंगिक बनाने के लिए सुझाव दे सकता है। उन्होंने प्रकाशन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है और कंटेंट को ग्राहकों के लिए आसान पहुंच में रखा है।
उन्होंने मुख्य रूप से अपने कंटेंट पर काम किया है। यहाँ फाइनेंस, लोन आदि के बारे में कई लेख भी उपलब्ध हैं। ये सभी लेख बहुत ही व्यावहारिक और सूचनात्मक हैं। एक और विशेषता जिसने मेरा ध्यान खींचा वो है, स्मार्टली डिज़ाइन किया गया EMI कैलकुलेटर और अन्य टूल्स|
फॉर्म भरने की प्रक्रिया को भी सरल किया गया है। नई वेबसाइट के लॉन्च के साथ, लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी काफी आरामदायक हो गई है।
आप उन ब्लॉगों की एक सरणी भी देख सकते हैं जो निवेशकों के सामने आने वाले कुछ अहम मुद्दों पर प्रकाश डालते हैं। ये उपभोक्ता को अधिक जानकारी पाने में मदद करते हैं और इसलिए सही निर्णय लेने में सहायक होते हैं।
एक अच्छी वेबसाइट फैंसी ग्राफिक्स और एनिमेशन से नहीं बनती। यह ग्राहकों को सुखद यात्रा और उपयोगकर्ता को अच्छा अनुभव करवा कर बनती है, जिससे वह बार-बार साइट पर आना चाहेंगे। वेबसाइट में किये गए ये सुधार इसका सबूत है कि बजाज फिनसर्व अपने उपयोगकर्ता के साथ की इस यात्रा को लेकर अग्रसर है।
इस वेबसाइट के बारे में आप यह वीडियो भी देख सकते हैं|
उदयभान यादव says
मालाड या गोरेगाँव के आफिस का पता बताये
दीपेश says
आप बजाज फिनसर्व के वेबसाइट पर पता देख सकते हैं|