• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans
You are here: Home / Loans / प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2019 (PMMY) के बारे में पूरी जानकारी
Follow @hindifinance

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2019 (PMMY) के बारे में पूरी जानकारी

Last updated: जून 14, 2019 | by दीपेश 82 Comments

भारत सरकार में लघु उद्योग, छोटे व्यापारियों  की वित्तीय सहायता करने की लिए वर्ष 2015 मुद्रा लोन योजना शुरू करी| आम तौर पर ऐसे व्यापारियों को और इकाइयों को लोन लेने में काफी परेशानी होती है| इसी वजह से वह अपना बिज़नेस बढ़ा नहीं पाते| इसी परेशानी के समाधान के लिए मुद्रा लोन योजना शुरू की गयी है|

और हाँ अगर आप अपना व्यवसाय करना चाहते हैं, वह भी मुद्रा लोन योजना का लाभ उठा सकते हैं| करोड़ों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं|

अब आपके दिमाग में मुद्रा योजना के बारे में कई सवाल होंगे| जैसे की,

  1. मुद्रा लोन (योजना) क्या है?
  2. मुद्रा लोन के क्या फायदे हैं?
  3. मुद्रा लोन कितने प्रकार के होते हैं? मुद्रा लोन कितना मिल सकता है?
  4. मुद्रा लोन कैसे मिलेगा? मुद्रा लोन कैसे पाएं? मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
  5. मुद्रा लोन कौन ले सकता है? Mudra Loan Eligibility
  6. मुद्रा लोन पर ब्याज दर क्या होती है? मुद्रा लोन की अवधि क्या होती है?
  7. मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन (एप्लाई) कैसे करें? (How to apply online for Mudra Loan?)

इस पोस्ट में मैं इन सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगा|आईये जानते हैं मुद्रा योजना के बारे में विस्तार से|


मुद्रा लोन (योजना) क्या है? What is Mudra Loan Scheme? (in Hindi)

MUDRA की फुल फॉर्म है Micro Units Development and Refinance Agency Limited (MUDRA)

मुद्रा लोन योजना देश में छोटे व्यापारियों और उद्योगों को वित्तीय सहायता के लिए शुरू की गयी है| इसे प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana or PMMY) के नाम से भी जाना जाता है|

सभी जानते हैं की एक नया व्यापार शुरू करने के लिए या छोटे व्यापार या उद्योग को बढाने के लिए लोन मिलना कितना मुश्किल है| मुद्रा लोन योजना इसी परेशानी का हल निकालने के लिए शुरू की गयी है|

इस योजना के तहत आप नया व्यापार (business) शुरू करने के लिए या अपने व्यापार को बढाने के लिए लोन ले सकते हैं| मुद्रा लोन योजना के तहत आप 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं|

आप टर्म लोन (term loan), ओवरड्राफ्ट (overdraft) या केश क्रेडिट (Cash credit) की सुविधा मुद्रा योजना के तहत पा सकते हैं|

मुद्रा योजना से रोज़गार को भी बढ़ावा मिल सकता है|

मुद्रा योजना महिलायों और SC/ST आवेदकों (applicant) को लोन के लिए प्राथमिकता दी जाती है|


मुद्रा लोन के बारे में इन बातों पर ध्यान दें:

  1. मुद्रा लोन आपको मुद्रा बैंक से नहीं मिलता| मुद्रा लोन आपको आपके निकटतम बैंक शाखा या वित्तीय संस्थान से मिलेगा|
  2. मुद्रा लोन के लिए आप बैंक में जा कर या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|स्टेट बैंक मुद्रा लोन (SBI mudra loan) की जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर जाएँ| लिंक 2 
  3. मुद्रा लोन केवल किसी व्यवसाय के लिए ही मिलता है|आप किसी निजी काम के लिए मुद्रा लोन नहीं ले सकते|
  4. मुद्रा लोन की ब्याज दर सरकार ने तय नहीं करी है| बैंक अपना जोखिम देख आर आपकी ब्याज दर तय करेगा|
  5. सरकार की तरफ से ब्याज दर पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती|
  6. मुद्रा लोन में आपको कोई सेकुरिटी नहीं देनी होती| कुछ भी गिरवी रखने की ज़रुरत नहीं है|

मुद्रा लोन के क्या फायदे हैं?

आपको कुछ भी गिरवी रखने की ज़रुरत नहीं है| (No Collateral)

यह बहुत बड़ी बात है| और बहुत से लोग केवल इसी वजह से लोन नहीं ले पाया करते थे| मुद्रा योजना के तहत आप बिना कोई security दिए लोन ले सकते हैं|

क्योंकि सरकार रोज़गार और छोटे उद्योग को बढ़ावा दे रही है, आप लोन आसानी से मिलने की उम्मीद कर सकते हैं| इस बात का सबूत भी है| करोड़ों लोग इस योजना के तहत लोन ले चुके हैं| पर हाँ , लोन आपको केवल व्यापार के लिए मिलेगा|

शिशु लोन (आगे चर्चा करेंगे) के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस (processing fee) नहीं लगती|


मुद्रा लोन कितने प्रकार के होते हैं? मुद्रा लोन कितना मिल सकता है?

मुद्रा योजना के तहत 3 प्रकार के लोन होते हैं|

  1. शिशु लोन (Shishu Loan): आप 50,000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं| यह उन लोगों के लिए है, जो की अपना काम या व्यापार शुरू कर रहे हैं|
  2. किशोर लोन (Kishore Loan): आप 50,000 से 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं| यह उन लोगों के लिए है, जो व्यापार शुरू तो कर चुके हैं पर अभी तक सही से स्थापित नहीं कर पाए हैं|
  3. तरुण लोन (Tarun Loan): आप 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोना ले सकते हैं| यह उन लोगों के लिए है, जिनका व्यापर स्थापित है पर उस बढ़ाना चाहते हैं|

मुद्रा लोन कहाँ से मिलता है? मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें? मुद्रा लोन कैसे पाएं? How to apply for Mudra Loan? Mudra Bank Loan Procedure in Hindi

लोगों में यह गलत धारणा है की मुद्रा लोन मुद्रा बैंक से मिलता है|

ऐसा नहीं है| मुद्रा बैंक किसी व्यक्ति या व्यापारी को लोन नहीं देता|

लोन आप किसी बैंक (जैसे की स्टेट बैंक, ICICI, PNB इत्यादि) की शाखा में जा कर ही लेते हैं| इसका मतलब साधारण बैंक ही आपको मुद्रा योजना की तहत लोन देगा|

mudra loan process मुद्रा लोन कैसे मिलेगा

सभी प्रमुख बैंक और NBFC मुद्रा लोन प्रदान करते हैं| आप मुद्रा लोन देने वाले सभी बैंक और वित्तीय संस्थानों की लिस्ट मुद्रा योजना की वेबसाइट (http://mudra.org.in/) पर मिल जायेगी|

बैंक और वित्तीय संस्थानों की लेटेस्ट लिस्ट आप इस लिंक से डाउनलोड भी कर सकते हैं|

आप किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान की शाखा में जा कर मुद्रा लोन के लिए एप्लाई कर सकते हैं|

शिशु श्रेणी के लोन के लिए एक पेज का फॉर्म (1 page form) है|

किशोर और तरुण श्रेणी के लिए 3 पेज का फॉर्म (3 page form) है|

मुद्रा लोन के लिए सैंपल फॉर्म आप इस लिंक (https://www.mudra.org.in/Home/PMMYBankersKit) से डाउनलोड कर सकते हैं|

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की वेबसाइट पर आप मुद्रा लोन के application फॉर्म शिशु श्रेणी और किशोर और तरुण श्रेणी के लिए देख सकते हैं|

आपको यह फॉर्म भर कर बैंक या वित्तीय संस्थान की शाखा (ज़रूरी दस्तावेजों के साथ) में जमा करना होगा|


मुद्रा लोन कौन ले सकता है? (Eligibility for Mudra Loan in Hindi)

कोई भी भारतीय नागरिक मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकता है|

एक बात का ध्यान रखें की लोन केवल व्यवसाय (व्यापार या उद्योग) के लिए मिलेगा|

आपको manufacturing, processing, trading और services, इनमें से किसी भी तरह के व्यवसाय के लिए लोन मिल सकता है

आप कोई लघु उद्योग लगाना चाहते हैं, दुकानदार हैं, ट्रक चलाते हैं, फल/सब्जी बेचते हैं, मशीन ऑपरेट करते हैं, कारपेंटर हैं, ब्यूटी पार्लर चलाते हैं, फैक्ट्री लगाना चाहते हैं या कोई मशीन खरीदना चाहते हैं या कुछ और भी| आप मुद्रा लोन ले सकते हैं| बस, लोन आपके व्यापार या उद्योग को शुरू करने या बढाने के लिए होना चाहिए|

आप किसी निजी काम ले लिए, जैसे कार खरीदने के लिए या पढाई के लिए मुद्रा लोन नहीं ले सकते| पर यहीं यहीं आप टैक्सी, रिक्शा या ट्रक लेने ले लिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपको मुद्रा लोन मिल सकता है|

कोई भी व्यक्ति (individual), sole proprietorship, पार्टनरशिप, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या पब्लिक कंपनी मुद्रा लोन ले सकती है|

आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है| अगर 10 लाख रुपये से ज्यादा का लोन चाहिए, तो मुद्रा योजना के तहत नहीं मिल सकता|

अगर आपने पहले किसी बैंक से लोन लिया है और उसका सही से भुगतान नहीं किया, तो आपको मुद्रा लोन नहीं मिलेगा|


मुद्रा लोन के लिए किन दस्तावेजों के ज़रुरत होती है? (Documents needed for Mudra Loan)

जी हाँ, आपको लोन के लिए कुछ दस्तावेज भी जमा करने होंगे| ध्यान दे आप अपने बिज़नस के लिए लोन ले रहे हैं, तो बैंक आपको लोन देने से पहले यह सुनिश्चित करेगा, की आप व्यापार के लिए ही लोन ले रहे है और आप बिज़नेस में आपको मुनाफा हो सकता है|

एक बात और, आप किस तरह के काम के लिए लोन ले रहे है, इस बात पर भी आपके डॉक्यूमेंट निर्भर करेंगे| जैसे की , शिशु लोन (50,000 हज़ार रुपये तक ले लोन के लिए) के लिए आपको कम डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे|

दस्तावेजों की सूची नीचे दी गयी है|

  1. पहचान पत्र (वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट) Proof of identity – Self certified copy of Voter’s ID card / Driving License / PAN Card / Aadhar Card/Passport.
  2. पते का प्रमाण (टेलीफोन बिल, बिजली का बिल, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, वोटर आईडी, आधार कार्ड) Proof of Residence – Recent telephone bill, electricity bill, property tax receipt (not older than 2 months), Voter’s ID card, Aadhar Card & Passport of Proprietor/Partners/Directors.
  3. जाति प्रमाण पत्र Proof of SC/ST/OBC/Minority.
  4. आपके बिज़नस का लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट Proof of Identity/Address of the Business Enterprise -Copies of relevant licenses/registration certificates/other documents pertaining to the ownership, identity and address of business unit.
  5. आपने किसी बैंक में किसी तरह का डिफ़ॉल्ट न किया हो| इसका मतलब है की अगर आपने पहले कोई लोन लोया है पर उसका भुगतान नहीं किया है, तो आपको लोन नहीं मिलेगा| Applicant should not be defaulter in any Bank/Financial institution. यह बैंक खुद ही चेक कर लेगा|
  6. आपके या आपके बिज़नस के पिछले 6 महीने के बैंक अकाउंट स्टेटमेंट Statement of accounts (for the last six months), from the existing banker, if any.
  7. अगर आपके लोन की राशि दो लाख रुपये से ज्यादा की है, तो आपको अपने या बिज़नस के दो साल के आयकर रिटर्न और बिज़नेस की बैलेंस शीट भी जमा करनी होगी| Last two years balance sheets of the units along with income tax/sales tax return etc. (Applicable for all cases from Rs.2 Lacs and above).
  8. अगर आपके लोन की राशि दो लाख रुपये से ज्यादा की है , तो आपको अगले साल का प्रोजेक्टेड बैलेंस शीट भी जमा करनी होगी|Projected balance sheets for one year in case of working capital limits and for the period of the loan in case of term loan (Applicable for all cases from Rs.2 Lacs and above).
  9. आपने इस वित्तीय वर्ष में कितनी बिकवाली करी है Sales achieved during the current financial year up to the date of submission of application.
  10. अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट डाल रहे हैं, तो आपको यह भी दर्शाना होगा की ऐसा बिज़नस फायदेमंद है| Project report (for the proposed project) containing details of technical & economic viability.
  11. Memorandum and articles of association of the company/Partnership Deed of Partners etc.
  12. In absence of third party guarantee, Asset & Liability statement from the borrower including Directors& Partners may be sought to know the net-worth.
  13. फोटोग्राफ Photos (two copies) of Proprietor/ Partners/ Directors.

एक बात और हो सकता है, की बैंक आप से कुछ अतिरिक्त जानकारी भी मांगे| ऐसी कोई अतिरिक्त जानकारी आपको अलग से ऑफलाइन प्रदान करनी होगी|

इतनी सारी जानकारी देख कर तो किसी को भी पसीना आ जाएगा| पर चिंता न करें| दस्तावेजों की लिस्ट आपकी लोन राशि, आपके बिज़नेस इत्यादि पर निर्भर करती है| काफी सारे दस्तावेज आप के पास पहले से ही होंगे|हो सकता है की आपके मामले में काफी सारे दस्तावेज चाहिए भी न हों|

इस बात पर भी गौर करें की अगर करोड़ों लोगों को लोन मिल चूका है, तो प्रक्रिया इतनी मुश्किल नहीं होनी चाहिए|


मुद्रा लोन ब्याज दर कितनी होती है? मुद्रा लोन की अवधि क्या होती है? (Mudra Loan Interest Rate and Loan Tenure)

मुद्रा लोन की कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है| आपकी जानकारी को देख कर बैंक की आपके लोन की ब्याज दर पर फैसला लेता है|

सरकार की तरफ से मुद्रा लोन की ब्याज दर पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती|

शिशु लोन के लिए (50,000 रुपये तक ) में लोन भुगतान की अवधि 5 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती|

मुद्रा किशोर और तरुण लोन भुगतान की अवधि (loan tenure) का फैसला बैंक या वित्तीय संस्थान करता है| अवधि आपके क्रेडिट स्कोर, बिज़नेस या प्रोजेक्ट के केश-फ्लो (cashflow) पर निर्भर करेगी|

आप लोन लेते समय moratorium period के लिए भी निवेदन कर सकते हैं| moratorium पीरियड के दौरान आपको केवल ब्याज का भुगतान करना होता है| यह सुविधा काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है|


मुद्रा लोन के लिए आप ऑनलाइन भी एप्लाई कर सकते हैं (How to apply online for Mudra Loan?)

ऐसा करने के लिए आपको इस वेबसाइट (https://mudramitra.in/) पर जाना होगा|

यहाँ पर आप शिशु, किशोरे या तरुण लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं|

  1. आप इस लिंक पर जाएँ (https://mudramitra.in/Login)mudra loan online application apply मुद्रा लोन कैसे पाएं
  2. आप देख सकते हैं की इस में पूरी प्रक्रिया बतायी गयी है| पहले आपको रजिस्टर करना होगा| अगर आपको फॉर्म भरने में सहायता चाहिए, तो वह भी बता सकते हैं| Application form भरें और अपने लोन के बैंक का चुनाव करें| ऐसा करने पर आपका आवेदन बैंक को भेज दिया जाएगा| उसके बाद बैंक फैसला करेगा की आपको लोन देना है की नहीं|
  3. अगर आप पहली बार लॉग इन कर रहे हैं, तो पहले आपको रजिस्टर करना होगा| आप “New User” पर क्लिक कर सकते हैं या सीधे इस लिंक पर जा सकते हैं (https://mudramitra.in/Login/Register)
  4. रजिस्टर करते समय आपको अपने बारे में जानकारी देनी होगी|
    1. नाम और पता
    2. लिंग (Gender)
    3. जाति (caste)
    4. अपने बिज़नस के बारे में थोड़ी सी जानकारी देनी होगी
    5. मोबाइल नंबर
    6. इ-मेल आईडी
    7. आगे लॉग इन करने के लिए username भी डालना होगा|
  1. एक बार रजिस्टर करेंगे, तो आपके पास एक ई-मेल आएगी जिसमें आपका पासवर्ड भी होगा| आप फिर से इस लिंक (https://mudramitra.in/Login/Register) पर जा कर अप लॉग इन कर सकते हैं|
  2. मुद्रा लोन का आवेदन 6 स्टेप प्रक्रिया है|
    1. स्टेप 1: अपने बिज़नस के बारे में जानकारी
    2. स्टेप 2: आपके बारे में और बिज़नस के पार्टनर/डायरेक्टर के बारे में जानकारी
    3. स्टेप 3: आप बैंक से कोई करंट अकाउंट आदि की सुविधा का प्रयुग करते हैं, तो उसकी जानकारी, कितना लोन चाहिए इत्यादि| आप Step 3 से virtual handholding (ऑनलाइन सहायता) का विकल्प चुन सकते हैं| वहां पर आपको गाइड किया जाएगा|
    4. स्टेप 4: अपनी बिज़नस की सेल्स, मुनाफे, कैपिटल की जानकारी
    5. स्टेप 5: बिज़नस के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी, सारे दस्तावेज़ अपलोड करें|
    6. स्टेप 6: अपने डिटेल सबमिट करें
  3. उसके बाद आपको बैंक या वित्तीय संस्थान के चुनाव करना होगा और आप अपनी application सबमिट कर सकते हैं| तो मान लिए आपको SBI में एप्लाई करना है, तो SBI का चुनाव कर सकते हैं|

आपका आवेदन अपने आप बैंक तक पहुँच जाएगा| उसके बाद बैंक फैसला करेगा की आपको लोन देना है की नहीं|

ध्यान दे मैंने केवल प्रक्रिया चेक करी है, लोन के लिए एप्लाई नहीं किया|


मुद्रा कार्ड क्या है? What is Mudra Card?

अगर आप overdraft या cash credit लेते हैं मुद्रा योजना के तहत, तो आप मुद्रा कार्ड ले सकते हैं| टर्म लोन में मुद्रा कार्ड नहीं मिलेगा|

मुद्रा कार्ड

मुद्रा कार्ड एक डेबिट कार्ड की तरह ही होता है जिससे आप किसी भी ATM जा कर एक सीमा तक पैसा निकाल सकते हैं| ध्यान रखिये जो पैसा आप निकालते है, वह आपके लिए लोन बन जाता है और आपको उस राशि पर ब्याज देना होगा|

मुद्रा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (Mudra Toll-Free HelpLine Number)

मुद्रा लोन योजना के बारे में आपको कोई भी जानकारी चाहिए हो, तो आप मुद्रा बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं|

यह दो नंबर आप देश में से कहीं से भी फ्री में लगा सकते हैं

1800 180 1111

1800 11 0001

आप अपने राज्य (state) के Toll-free नंबर पर बात कर सकते हैं|

मुद्रा बैंक योजना 2019 2020 मुद्रा लोन ब्याज दर सब्सिडी

कुछ उपयोगी लिंक

अगर आपको लोन लेने में परेशानी आ रही है, तो आप एक ई-मेल help@mudra.org.in पर भेज सकते हैं| मुद्रा योजना के बारे में कुछ सामान्य सवालों (FAQ) के जवाब आप यहाँ पढ़ सकते हैं|

मुद्रा लोन योजना के टोल फ्री नंबर और ऑफिस के बारे में आप इस लिंक पर  जानकारी पा सकते हैं|

आईसीआईसीआई बैंक मुद्रा लोन (ICICI Bank Mudra Loan)

बैंक ऑफ़ बड़ोदा मुद्रा लोन (Bank of Baroda Mudra Loan)

स्टैंड अप इंडिया लोन (Stand Up India Scheme)

(Visited 36,001 times, 1 visits today)

Filed Under: Loans Tagged With: Pradhan Mantri Mudra Yojana in Hindi, Sbi मुद्रा लोन application फॉर्म, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुद्रा बैंक क्या है, मुद्रा लोन कैसे पाएं, मुद्रा लोन कैसे मिलेगा, मुद्रा लोन ब्याज दर, मुद्रा लोन योजना, मुद्रा लोन योजना 2019

Reader Interactions

Comments

  1. pooja says

    जनवरी 31, 2018 at 2:40 अपराह्न

    loan ki process kitne time ki rahti hai, jese me ek do din me apply krugi toh mujhe loan kab tak provide hoga

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      फ़रवरी 2, 2018 at 12:33 अपराह्न

      पूजा जी,
      यह तो कहना मेरे लिए मुश्किल है पर कम से कम 2-4 हफ्ते तो लगेंगे ही|

      प्रतिक्रिया
  2. HARIOM kumar says

    मार्च 18, 2018 at 7:58 अपराह्न

    Mai swift dzire tour taxi mudra loan yojna se lena chahta hu. Jankari de.

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मार्च 19, 2018 at 4:50 पूर्वाह्न

      बैंक में जा कर पता करें| टैक्सी के लिए लोन मिल जाता है|

      प्रतिक्रिया
  3. प्रदीप उपाध्याय says

    अप्रैल 5, 2018 at 11:19 पूर्वाह्न

    सर जी नमस्कार
    सर मैं ट्रक खरीदने के लिए मुद्रा लोन
    लेना चाहते हैं

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 6, 2018 at 8:12 पूर्वाह्न

      प्रदीप जी,
      लोन तो मिल सकता है पर अधिकतम राशि 10 लाख रुपये हैं|
      किसी बैंक की निकटतम शाका में जा कर बात करें और प्रक्रिया के बारे में जाने|

      प्रतिक्रिया
  4. प्रदीप उपाध्याय says

    अप्रैल 5, 2018 at 8:13 अपराह्न

    सर जी हमें ट्रक चलाने के लिए लोन चाहिए क्या आप सर हमें यह लोन दिला सकते हैं अगर आप दिला सकते हैं तो मेरे परिवार के भरण पोषण थोड़ा सही हो जाएगा सर मैं बेरोजगार हूं और और घर पर रहता हूं सर मैं ट्रक चलाना जानता हूं क्या आप मुझे सर लोन दिला सकते हैं

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 6, 2018 at 8:16 पूर्वाह्न

      प्रदीप जी,
      निकटतम बैंक शाखा में जा कर पता करें|

      प्रतिक्रिया
  5. विजय says

    अप्रैल 9, 2018 at 5:47 पूर्वाह्न

    सर हम बिजनिस करनाचाहता हे हमे लोन चाहिये हम बहुत परेशान है हमारी मौत करो सर हमने बहुत अपलाप किया अभि तक कोई रिपलाई नही मिला हमारी मदत करो

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 9, 2018 at 12:09 अपराह्न

      विजय जी,
      आप बैंक में जा कर पता करें|

      प्रतिक्रिया
  6. Kamal bhan viahwakarma says

    अप्रैल 12, 2018 at 5:18 अपराह्न

    mujhe loan chahiye 5lakh ka kya mil sakta hai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 15, 2018 at 5:36 पूर्वाह्न

      लोन मिल सकता है| परन्तु बहुत सी बातों पर निर्भर करता है|
      बैंक में जा कर पता करें|

      प्रतिक्रिया
  7. Pradeep Kumar says

    अप्रैल 14, 2018 at 5:34 पूर्वाह्न

    सर मै नमकीन का काम करता हूँ और मैं मुद्रा लोन लेना चाहता हूँ और मैं मुद्रा लोन के लिए बैक मैं भी गया था बैक वालो ने मना कर दिया कि हम मुद्रा लोन नही कर सकते हैं

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 15, 2018 at 5:37 पूर्वाह्न

      दूसरी शाखा में जा कर पता करें|

      प्रतिक्रिया
  8. Chetan says

    अप्रैल 14, 2018 at 8:07 पूर्वाह्न

    Direct kishore step ne 5 lakh mil sakte he kya

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 15, 2018 at 5:38 पूर्वाह्न

      50,०० लोन मिलना आसान है| उसके ऊपर आपके आवेदन पर निर्भर करता है|

      प्रतिक्रिया
  9. Chetan says

    अप्रैल 14, 2018 at 8:09 पूर्वाह्न

    Bags trading 3 sal se kar raha hu ab manufacturing karni he to direct 10 lack mil sakta he kya

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 15, 2018 at 5:40 पूर्वाह्न

      चेतन जी,
      मेरे लिए एखन मुश्किल है| मेरे अनुसार मिल सकता है| बैंक में जा कर पता करें|

      प्रतिक्रिया
  10. Dharmendra jha says

    अप्रैल 27, 2018 at 2:20 पूर्वाह्न

    Sir hamko bildar ka kam pura aata he steel bilding.loha bildung.satar.get.windo.sab banana aata he sir hamko mudra loan dilva do to aapki bahut kirpa hogi sir please sir bahut garib hu sir agar loan mil gaya to badi kirpa hogi

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 27, 2018 at 4:43 पूर्वाह्न

      धर्मेन्द्र जी,
      आप बैंक में जा कर पता करें| आपको लोन मिल सकता है|

      प्रतिक्रिया
  11. Sukh says

    अप्रैल 30, 2018 at 10:48 पूर्वाह्न

    Sir good evening
    Mere Papa small shopkipper hai
    5 lakh Ka loan Lena chahte hai
    Kya humhe ye loan Mil skta hai ?
    Please answer me early

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 1, 2018 at 1:17 अपराह्न

      देखिये मेरे अनुसार 50,000 तक का लोन तो आसानी से मिल जाता है| उसके ऊपर परेशानी हो सकती है|
      आप बैंक जा कर पता करें|

      प्रतिक्रिया
  12. Vicky sharma says

    मई 1, 2018 at 3:16 पूर्वाह्न

    Namaskar Sir. ..
    Mai disit Lakhisarai se bilong karta hu. Sir mai Redimed & Bastralay ka new Dukan kholna chahta hu.
    Kya mujhe loan mil sakti hai. Please sir bataye…..!

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 1, 2018 at 1:40 अपराह्न

      विक्की जी,
      लोन तो मिल सकता है| बैंक में जा कर पता करें|

      प्रतिक्रिया
  13. अनिल कुमार says

    मई 3, 2018 at 4:42 अपराह्न

    सर हमने मुद्रा लोन के लिए अप्लाई किया था लेकिन बैंक वाले गारंटर मांगते हैं अब आप बताएं ST SC के लोगों का गारंटर कौन बनेगा बैंक वाले सीधे कहते हैं हमारे पास किसी प्रकार का कोई लोन नहीं मिलता है

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 5, 2018 at 5:01 पूर्वाह्न

      अनिल जी,
      मेरी जानकारी अनुसार गारंटी देना ज़रूरी नहीं है| मुद्रा लोन बिना गारंटी के मिल सकता है|
      आपकी परेशानी समझ सकता हूँ गारंटर मिलना किसी के लिए भी आसान नहीं है|
      आप बैंक के हेड ऑफिस में शिकायत कर सकते हैं|
      आपने कितनी राशि के लोन के लिए एप्लाई किया था?

      प्रतिक्रिया
  14. RAGHAV says

    मई 14, 2018 at 11:03 पूर्वाह्न

    I HAVE MULTIPLE LOAN OF BAJAJ CONSUMER DURABLE LAON AND 1 TWO WHEELER LAON FROM HDFC BUT I HAVE NEVER MISS ANY EMI I PAY ALL EMI ON TIME
    NOW I WANT TO TAKE A MUDRA LOAN FOR SMALL BUSINESS CAN I TAKE OR NOT

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 14, 2018 at 12:56 अपराह्न

      राघव जी,
      आपको मुद्रा लोन मिल सकता है| ध्यान दें मुद्रा लोन व्यापार के लिए है|

      प्रतिक्रिया
  15. ritesh singh says

    मई 22, 2018 at 10:48 पूर्वाह्न

    sir mai ak business start karna chahta hu
    kya iske liye loan mil sakta hai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 23, 2018 at 6:26 पूर्वाह्न

      मिल सकता है| बैंक में जा कर पता करें|

      प्रतिक्रिया
  16. Vinay Gupta says

    मई 23, 2018 at 12:52 अपराह्न

    Sir…Kya business k liye lediz ko sabcidi sahit loan mil sakta h ..

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 24, 2018 at 8:13 पूर्वाह्न

      मुद्रा योजना में कोई सब्सिडी नहीं हैं|
      पर हाँ, लेडीज को भी लोन मिल सकता है|

      प्रतिक्रिया
  17. Shanu says

    मई 29, 2018 at 10:03 पूर्वाह्न

    Kya hm truck pr mudra loan le skte hai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 31, 2018 at 1:09 अपराह्न

      आपको ट्रक लेने के लिए मुद्रा लोन चाहिए?

      प्रतिक्रिया
  18. अनुराग says

    मई 30, 2018 at 12:20 अपराह्न

    मए पहले नौकरी करता था टेलीकॉम कंपनी में , पर अब मए टेलीकॉम रिचार्ज के डिस्ट्रीब्यूटर का बिज़नेस करना चाहता हु ।
    30 लाख के टर्नओवर पे 40% यानी 12 लाख का इनवेस्टमेंट करना पड़ेगा ।
    2/3 लाख मेरे पास है क्या मुद्रा लोन के तहत मुझे 9/10 लाख का लोन मिल जाएगा ।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 31, 2018 at 1:12 अपराह्न

      अनुराग जी,
      बिलकुल अन्य बिजनेस के लिए 9-10 लाख का मुद्रा लोन लेने में परेशानी होगी|

      प्रतिक्रिया
  19. Kanhaiya Ram says

    जून 5, 2018 at 7:33 पूर्वाह्न

    Main tea packing factory lagana chahata gun iske life machinery aur raw material kharidna hai mujhe kitna loan mil Santa hai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 6, 2018 at 2:31 पूर्वाह्न

      अगर बिलकुल नया बिज़नस शुरू कर रहे हैं, तो 50,000 से अधिक का लोन मिला मुश्किल है|

      प्रतिक्रिया
      • navnath kharade says

        जून 7, 2018 at 7:39 पूर्वाह्न

        नमस्कार सर, मै कुक्कुटपालन के लिए मुद्रा लोन लेना चाहता हू. लोन मिलेगा क्या. मेरा प्लॅन १० लाख रुपये का है. कृपया जानकारी दे.

        प्रतिक्रिया
        • दीपेश says

          जून 8, 2018 at 2:06 अपराह्न

          मेरे लिए यह कह पाना मुश्किल है|देखिये किसी नए काम के लिए 10 लाख का मुद्रा लोन मिलना मुश्किल है|
          कम राशि का लोन मिल सकता है|

          प्रतिक्रिया
  20. Sanjay solanki says

    जून 7, 2018 at 6:52 पूर्वाह्न

    Mene T.Y.B.A Kiya he mujhe padhay par loan milenga please reply

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 8, 2018 at 2:02 अपराह्न

      आपको लोन किस लिए चाहिए?

      प्रतिक्रिया
  21. Brajmukhi says

    जून 10, 2018 at 1:15 अपराह्न

    सर जी हामे photo studio और CSC Center खोलने के लिए loan चाहिए मिल सकता हैं। कया online apply कर सकते हैं या बैंक जाना पड़ता हैं।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 11, 2018 at 5:58 पूर्वाह्न

      मेरे अनुसार लोन तो मिल सकता है| ऑनलाइन आवेदन कर का विकल्प तो है| पर मेरे अनुसार बेहतर होगा की आप बैंक में जा कर ही आवेदन करें|

      प्रतिक्रिया
  22. Brajmukhi says

    जून 11, 2018 at 1:14 अपराह्न

    सर जी मै आज ही बैंक गया लेकिन बैंक वाले मना कर दिये ।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 12, 2018 at 4:06 पूर्वाह्न

      आपको लोन कितना चाहिए?

      प्रतिक्रिया
  23. Brajmukhi says

    जून 12, 2018 at 5:50 पूर्वाह्न

    सर जी 3 लाख चाहिए था

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 13, 2018 at 3:54 पूर्वाह्न

      3 लाख की लोन में तो परेशानी होगी|
      अगर नया काम शुरू कर रहे हैं, तो 50,000 से अधिक का मुद्रा लोन मिलना मुश्किल है|

      प्रतिक्रिया
  24. Brajmukhi says

    जून 13, 2018 at 11:51 पूर्वाह्न

    सर जी थीक है 50,000 लोन के लिये कया करें

    प्रतिक्रिया
  25. sajid says

    जून 16, 2018 at 2:49 अपराह्न

    Kya 58 sail se zyada umer ke logo ko mudra loan aadha maaf ho jata hai?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 18, 2018 at 4:56 पूर्वाह्न

      ऐसा कोई नियम नहीं है|

      प्रतिक्रिया
  26. Sanjay kumar says

    जून 18, 2018 at 6:23 पूर्वाह्न

    Sir ji mai ek shopkeeper hu mujhe 1lac ka loan chahiye kya uco bank loan deta hai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 19, 2018 at 8:32 पूर्वाह्न

      संजय जी,
      मेरे ख्याल से UCO बैंक भी मुद्रा लोन देता है|
      आप बैंक में ही जा कर पता करें|

      प्रतिक्रिया
  27. Sanjay kumar says

    जून 18, 2018 at 6:26 पूर्वाह्न

    Mera bussiness 12year purana hai thoda aur badhana chahte hai isse pahle kvi v loan nhi liye hai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 19, 2018 at 8:33 पूर्वाह्न

      अच्छा है| बैंक में जा कर बात करें|

      प्रतिक्रिया
  28. चाँद सिंह मेवाड़ा says

    जून 22, 2018 at 6:17 पूर्वाह्न

    सर मेने अभी कोई बिजनेस या वयवसाय चालू नही किया हैं किया मेरे को लोन मिल सकता है वयवसाय चालु करने के लिए

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 22, 2018 at 11:16 पूर्वाह्न

      चाँद जी,
      देखिये लोन तो मिल सकता है| परन्तु शायद आपको शिशु लोन (50,000 रुपये) ही मिल पायेगा|
      साथ की यह भी देखा जाएगा की आप लोन क्यों ले रहे है|
      बैंक में जा कर बात करें|

      प्रतिक्रिया
  29. Koshal shrawasti says

    जुलाई 2, 2018 at 7:43 पूर्वाह्न

    Civil contractor ko construction& accessories le like 10lakh take mil sakta hai? Bank ne mana kiya?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 2, 2018 at 12:11 अपराह्न

      देखिये working capital लोन तो मिलते हैं, पर आखिर फैसला तो बैंक का ही है|
      वही आपका बिज़नस प्लान देख कर लोन देने का निर्णय लेते हैं|

      प्रतिक्रिया
  30. Indresh says

    जुलाई 13, 2018 at 10:52 पूर्वाह्न

    Sir g, m computer center kholna chahta hu, mujhe 50,000 rs. Loan k lia kya karna hoga or isme intrest kya hoga, or SC ,/ST condidate k lia koi intrest m discount h kya

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 13, 2018 at 12:39 अपराह्न

      इन्द्रेश जी,
      बैंक में जा कर आवेदन करें| पहले यह देखें की आप 50,000 रुपये में कंप्यूटर सेण्टर खोल सकते हैं क्या|
      मेरे अनुसार SC/ST के लिए कोई discount नहीं है|

      प्रतिक्रिया
  31. देवानंद टेंभुणिँकर says

    जुलाई 16, 2018 at 2:13 अपराह्न

    अॉनलाईन CSP क्या है? कैसे मिलती है? कोन प्रदान करता है, कृपया बताए|

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 18, 2018 at 4:47 पूर्वाह्न

      CSP कई चीज़ों के कहा जाता है| आप किस बारे में बात कर रहे हैं?

      प्रतिक्रिया
  32. Vikram Verma says

    जुलाई 23, 2018 at 6:02 पूर्वाह्न

    Sir ji me private job karta hu jisse mera jugara tak nahi hota ha or BC ‘A’ category se belong karta hu me apna ek PG Kholna Chata hu muja pg kholne ke liye plot/property lane ha iske liye lone ke jarurat ha kya muja 10 lacks ka loan mil sakta ha kya

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 24, 2018 at 11:40 पूर्वाह्न

      विक्रम जी,
      प्लाट खरीदने के लिए मुद्रा लोन नहीं मिलेगा|

      प्रतिक्रिया
  33. PRABHA says

    अगस्त 1, 2018 at 5:27 पूर्वाह्न

    अपने अच्छा आर्टिकल लिखा है क्या एक सरकारी लोन लेते हुए दुसरे लोन के लिए apply कर सकते है ???

    प्रतिक्रिया
  34. aravind patel says

    सितम्बर 12, 2018 at 11:30 पूर्वाह्न

    Sir mai uniun baink tari varanasi me khatadharak hu.mera powerlooo ka karkhana lohta varanasi me hai.mai apane baink me lon ke liye baat kaiya to maineger ne yah kahkar vapas bhej diya ki apka business itana dur hai mai loan nahi de sakta kripya rai de.

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 13, 2018 at 3:33 अपराह्न

      अरविंद जी,
      आप कारखाने के पास की शाखा में कोशिश करें|

      प्रतिक्रिया
  35. Sunil Kumar Tomar says

    सितम्बर 14, 2018 at 8:49 अपराह्न

    Dear Sir
    Am Sunil Tomar me Aapse jyada sawal nahi karunga bas mujhe aap ye bataye ki muhe 1 lac rupees ka loan chahiye to kese milega or bank jana jasruri hoga ya online apply se hi kam ho jayega or kharch kitna hoga its a very argent sir… please help me now sir..

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 15, 2018 at 9:42 पूर्वाह्न

      आपको लोन किस बात के लिए चाहिए?

      प्रतिक्रिया
  36. Harish puniya says

    सितम्बर 15, 2018 at 10:01 पूर्वाह्न

    sirji 50000 loan ke lia kya kya dokument chai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 17, 2018 at 6:08 पूर्वाह्न

      जानकारी पोस्ट में दी गयी है|
      अतिरिक्त जानकारी के लिए बैंक में जा कर बात करें|

      प्रतिक्रिया
  37. tarjinder singh says

    अक्टूबर 13, 2018 at 9:04 पूर्वाह्न

    Sr ji mera PNB Bank me khata h or mera ik loan b chl rha h or mera subbul score 800+h kya mere ko ye mudra loan mil skta h. Mera pig or fiah farm b h

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 13, 2018 at 11:42 पूर्वाह्न

      बैंक में जा कर पता करें| बैंक ही लोन का फैसला करते हैं|
      ध्यान दें मुद्रा लोन योजना में केवल व्यवसाय के लिए लोन मिलता है| निजी कामों के लिए लोन नहीं मिलता|

      प्रतिक्रिया
  38. Santlal yadav says

    अक्टूबर 24, 2018 at 6:44 अपराह्न

    mera ek chota sa vyapar hain electrcal installation services ka main lagatar 12 sal se electrcal division me karya kar raha hun main LNT Construction ltd Godrej & boyec mfg. com. ltd ubengineering ltd etc 12 multinational company me karya kiya han and main abhi bhi karyarat hun rewa madhya pradesh me under Adrak engineering & cons. ind pvt ltd ipds project under new substation ka karya kar raha hun mahodya mera lagbhag 74% work complete ho gya hain mera 47 lakes ka work order hain abhi mera work kuch paise ki bajah se ruka hain

    mujhe lone ki avasykta hain kripya lone dilayen mera bank khata kala mandir rewa MP 486001 me hain ushi account me payment ata hain aaj 6 sal se mera payment ate hi purn payment vapash kar dunga

    Regard
    santlal yadav
    mrityunjai power

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 25, 2018 at 8:04 पूर्वाह्न

      आप बैंक में जा कर बात करें|

      प्रतिक्रिया
  39. Jitendra malviya says

    नवम्बर 25, 2018 at 7:29 पूर्वाह्न

    Sir traicter k liye Lon mil jayega business Karne k liye . With sath me dudh k liye. 10 Lakh Ka lon

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      दिसम्बर 4, 2018 at 11:09 पूर्वाह्न

      अगर स्थपित बिज़नस है तो, मिल जाएगा| अन्यथा 10 लाख रुपये का लोन नहीं मिलेगा|

      प्रतिक्रिया
  40. Ramnarayn baithe says

    दिसम्बर 3, 2018 at 9:25 पूर्वाह्न

    sir me berojkar hu me kapde ka dhnda karna chahta hu sir ap mujhe 50,000 ka lon dila sakte ho

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      दिसम्बर 4, 2018 at 10:55 पूर्वाह्न

      मैं नहीं दिला सकता| बैंक में जा कर बात करें|

      प्रतिक्रिया
  41. Vishnu Kumar meena says

    दिसम्बर 26, 2018 at 5:50 अपराह्न

    sir mera name Vishnu Kumar meena h me st cat. Ka hu mere ko shop kholna chata hu to muje kite tk ka lone MIL jayega plz tell me

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 9, 2019 at 5:31 पूर्वाह्न

      50,000 तक का मिल जाना चाहिए|

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy