• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans
You are here: Home / PPF / कैसे होता है PPF खाते में interest calculate? जानकारी से थोड़ा सा रिटर्न बढ़ा सकते हैं
Follow @hindifinance

कैसे होता है PPF खाते में interest calculate? जानकारी से थोड़ा सा रिटर्न बढ़ा सकते हैं

Last updated: जनवरी 21, 2019 | by दीपेश 86 Comments

PPF में आपको एक फिक्स्ड (fixed) रिटर्न मिलता है|

पर क्या आप जानते है की PPF में ब्याज कैसे calculate होता है?

अगर आप जानते हैं की PPF का ब्याज (interest) किस तरीके से  निकाला जाता है, तो अपने रिटर्न को थोड़ा सा बढ़ा सकते हैं|

इस पोस्ट के अंत में एक PPF कैलकुलेटर भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल करके आप आप मेच्योरिटी के समय PPF राशि का अंदाजा लगा सकते हैं|

कैसे होता है PPF का ब्याज (interest) calculate? (PPF Account Calculator)

आपको हर महीने की पांचवी तारीख़ और महीने की आखरी तारिख पर जो सबसे कम balance होता है, उस पर ब्याज मिलता है|

अगर आप अपने PPF account से पैसा नहीं निकाल रहे हैं, तो समझ लिए की जो आपका PPF में जमा राशि महीने की पांच (5th) तारीख को है, उसी पर ब्याज मिलेगा|

ध्यान रखें ब्याज जुड़ता साल के आखिर में ही है| हर महीने ब्याज निकाला जाता है, पर आपके PPF account में साल के आखिर में ही जुड़ता है| तो कोई monthly compounding नहीं होती|

कितना असर पड़ सकता है?

कुछ लोग साल की शुरुआत में ही PPF में पूरे साल की लिमिट ख़तम कर देते हैं आप एक साल में PPF में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा निवेश नहीं कर सकते|

आइये देखते हैं की अगर आप 5 अप्रैल तक निवेश करते हैं या उसके बाद, तो कितना फर्क पड़ता है|

PPF account 15 साल बाद मेच्योर (mature) होता है| मान लिए की आपने 31 मार्च को अपना account खोला (और account बिना कुछ निवेश किये खुल गया)|

हालाँकि PPF का interest rate सरकार हर तीन महीने पर बदल सकती है, मैंने पूरी अवधि के लिए ब्याज दर को 8% माना है|

PPF interest calculation 1

                                                  How is PPF interest calculated                                                   

दूसरे केस में यह माना है कि 5 अप्रैल और 5 मई के बीच में निवेश किया है

आप देख सकते हैं की 15 साल बाद अंतर तकरीबन 27 हज़ार रुपये का है| कुल राशि के मुकाबले अन्तर बहुत ज्यादा तो नहीं है पर अंतर तो है|

हर महीने देरी से जमा करें तो क्या होगा

अब हर कोई तो financial year (आर्थिक वर्ष) के पहले पाँच दिन में निवेश नहीं कर सकता| ज्यादातर लो हर महीने कुछ-कुछ राशि जमा करते हैं|

ऐसे केस में कितना अंतर आएगा| आइये देखते हैं|

अमित और मुकेश दो दोस्त हैं| दोनों नें नया PPF account खोला है और हर महीने 5 हज़ार रुपये PPF account में जमा करते हैं|

अमित को PPF के ब्याज का हिसाब मालूम है| इसीलिए वह महीने की पाँच तारीख़ से पहले निवेश करता है|

मुकेश को यह बात नहीं मालूम| वह महीने की दस तारीख को निवेश करता है|

How is PPF interest calculated MONTHLY INVESTMENT 3

पहले साल में ही 5 के पहले और पाँच के बाद निवेश करने पर 400 रुपये का अन्तर आ गया| 15 साल में यह अंतर बढ़ कर 10,860 रुपये हो जाएगा|

अब देखें तो यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं है|

लेकिन अगर आप महीने की पाँच तारीख से पहले PPF में निवेश कर सकते हों तो बेहतर होगा|

पढ़ें: PPF अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF)

ऑनलाइन पीपीएफ कैलकुलेटर (Online PPF Calculator)

अगर आप जानना चाहते हैं, की PPF में हर वर्ष कुछ राशि निवेश करने पर आपको 15 वर्ष बाद कितना पैसा मिलेगा, तब आप इस PPF कैलकुलेटर का उपयोग कर  सकते हैं| यह कैलकुलेटर पूरी तरह ऑनलाइन है|

आप चाहें तो कैलकुलेटर को डाउनलोड भी कर सकते हैं| Download PPF Calculator

पढ़ें: कैसे होती है लोन की EMI कैलकुलेट? (Loan EMI Calculator)

(Visited 55,126 times, 1 visits today)

Filed Under: PPF Tagged With: PPF, PPF interest rate

Reader Interactions

Comments

  1. neeraj sharma says

    नवम्बर 18, 2017 at 6:30 अपराह्न

    ppf ke bare mein aapne bahut achhi jankari share ki.

    प्रतिक्रिया
    • Deepesh says

      नवम्बर 20, 2017 at 3:31 पूर्वाह्न

      Thank you, Neeraj!!!

      प्रतिक्रिया
      • jitendra says

        जून 15, 2018 at 4:15 अपराह्न

        sir koi bhi open kar sakta hai khata

        प्रतिक्रिया
        • दीपेश says

          जून 18, 2018 at 4:57 पूर्वाह्न

          जी हाँ, कोई भी खाता खोल सकता है|

          प्रतिक्रिया
  2. SUDHIR says

    दिसम्बर 7, 2017 at 2:42 अपराह्न

    Kya har mahina alag alag rashi jama kr salty hain??

    प्रतिक्रिया
    • Deepesh says

      दिसम्बर 8, 2017 at 12:14 अपराह्न

      जी हाँ, हर महीने अलग राशि निवेश कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  3. विद्या says

    फ़रवरी 3, 2018 at 5:31 पूर्वाह्न

    पी एफ में हर महिने पैसे डालने में फायदा है या मार्च में 5 तारीख तक राशि डालने में फायदा हे ।कृपया बताये ।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      फ़रवरी 4, 2018 at 1:09 अपराह्न

      अप्रैल की पांच तारीख से पहले पैसे डालेंगे, तो सबसे ज्यादा फायदा है|

      प्रतिक्रिया
  4. rohit says

    अप्रैल 6, 2018 at 12:05 अपराह्न

    Agr 12000 rs/month deposit kiya jaye tb 15 years me kitna return milega.

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 9, 2018 at 11:58 पूर्वाह्न

      रोहित जी,
      पीपीएफ की ब्याज दर बदलती रहती है| इसीलिए सही नंबर बताना तो मुश्किल है|
      आप 22 से 25 लाख तक की राशि की उम्मीद कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  5. rohit says

    अप्रैल 6, 2018 at 12:07 अपराह्न

    Sir father or son ka ppf account ek sath khola ja skta agr son student h

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 9, 2018 at 11:59 पूर्वाह्न

      खोल सकते हैं|
      बेटे के खाते में माता या पिता में से किसी को अभिभावक (guardian) बनना होगा|

      प्रतिक्रिया
  6. अनिल कुमार says

    अप्रैल 10, 2018 at 6:17 अपराह्न

    अगर मै अपने खाते में 1000 रुपए monthly जमा करता हु (साल में 12000)
    अगले साल में इसे कम (500) या ज्यादा (1500) monthly जमा कर सकता हु

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 11, 2018 at 5:26 पूर्वाह्न

      अनिल जी,
      कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  7. अभिषेक says

    अप्रैल 12, 2018 at 12:41 अपराह्न

    अगर मेरा खाता 22 अप्रैल को खोला जाये तो उसमे पैसा तुरंत जमा करवाना चाहिए या मई में 1 से 5 के बींच में जमा करना चाहिए|
    यदि हर वर्ष में एक बार 12000 समथिंग जमा किया जाये यानि 15साल तक 180000 जमा किया जाये| तो क्या वर्ष में एक बार जमा किया जा सकता है|

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 12, 2018 at 12:58 अपराह्न

      अभिषेक जी,
      आपको हर वर्ष कुछ पैसा जमा करना होगा|
      आप 22 अप्रैल को पैसा जमा कर सकते हैं|
      एक वर्ष में आप 12 बार पैसा जमा कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  8. SUbhash says

    अप्रैल 21, 2018 at 11:23 पूर्वाह्न

    Kya sir ppf account kabhi bhi khol sakte hai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 21, 2018 at 3:57 अपराह्न

      जी हाँ, कभी भी खोल सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  9. SUbhash says

    अप्रैल 21, 2018 at 11:34 पूर्वाह्न

    Online deposit Kar sake hai kya sir

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 21, 2018 at 3:57 अपराह्न

      काफी बैंक ऑनलाइन डिपाजिट करने देते हैं|

      प्रतिक्रिया
      • SUbhash says

        अप्रैल 21, 2018 at 4:33 अपराह्न

        Nahi sir post office me online deposit Kar sakete hai kya

        प्रतिक्रिया
        • दीपेश says

          अप्रैल 23, 2018 at 7:29 पूर्वाह्न

          सुभाष जी,
          पोस्ट ऑफिस में तो परेशानी ही रहती है| जितना मुझे पता है, पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन ट्रान्सफर नहीं कर सकते|

          प्रतिक्रिया
  10. Bhagwanram says

    अप्रैल 24, 2018 at 9:12 पूर्वाह्न

    Sar mane 1000 se khata suru kiya he to kya har mahine jaruri he us ak sath jama karwa shakta hu

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 26, 2018 at 10:36 पूर्वाह्न

      हर महीने करना आवश्यक नहीं है|

      प्रतिक्रिया
  11. Vishal maurya says

    मई 4, 2018 at 6:03 अपराह्न

    Meri age 31 year hai ..
    Mai 15 year tk yani ki abhi se 2033 tk jama karna chahta hu . Abhi mere PPF account me 40000 hai to mai abhi se kitna hr mahine jama karu ki 15 saal baad lagbhag 40 lakh rupye mil jaye….plz suggest me…

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 5, 2018 at 5:12 पूर्वाह्न

      विशाल जी,
      जैसे की मैं समझता हूँ, आपने पिछले वर्ष ही PPF खाता खोला है|
      देखिये पीपीएफ की ब्याज दर बदलती रहती है, इसीलिए बता पाना मुश्किल है|
      अगर २०३३ तक 40 लाख तक पहुचना है, तो आपको हर वर्ष तकरीबन 1.5 लाख रुपये का निवेश करना होगा|

      प्रतिक्रिया
  12. Abhay says

    मई 5, 2018 at 4:08 अपराह्न

    Kya Year m ek baar ex sath paise jama kiye ja sakte h

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 5, 2018 at 4:18 अपराह्न

      कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  13. prashant kumar says

    मई 9, 2018 at 9:39 अपराह्न

    sir ji maine esi month ppf account khola ha ma her month 12500daalu to 15saal baad mujko kitna paisa milega

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 11, 2018 at 10:24 पूर्वाह्न

      बता पाना मुश्किल है क्योंकि ब्याज दर हर तीन महीने पर बदलती है|
      अभी की ब्याज दर के अनुसार आप तकरीबन 40 लाख रुपये के उम्मीद कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  14. Paras soni says

    जून 5, 2018 at 11:59 पूर्वाह्न

    Sir manthly paymnt jma krne pr jayada return he ya yearly

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 6, 2018 at 2:32 पूर्वाह्न

      अगर एक मुश्त निवेश कर सकते हैं, तो साल की शुरुआत में कर दें|

      प्रतिक्रिया
  15. Peeru Mohammad Silawat says

    जून 19, 2018 at 3:24 अपराह्न

    sar kise mahe me 1000 or kise 1500 Jama karwa sakte h or sar 150000 year me jama karwan jarure to nahe h

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जून 20, 2018 at 9:26 पूर्वाह्न

      हर वर्ष 1.5 लाख रुपये जमा करने की ज़रुरत नहीं है|
      आप एक वर्ष में 1000 या 1500 या कितने भी रुपये जमा कर सकते हैं|
      बस एक वर्ष में 1.5 लाख से ज्यादा नहीं कर सकते|

      प्रतिक्रिया
  16. दिलीप आयुर्वेदिक says

    जून 30, 2018 at 10:55 पूर्वाह्न

    हमने पोस्ट आफिस एक आपमे और एक पत्नी के नाम से पी पी एफ खाता खुलवा लिया है।
    पहले वर्ष 150000/ दोनो खातों में जमा कर दिया है। भविष्य में अगर कम पैसे जमा कर पाए तो ब्याज में कोई अंतर तो नही आएगा। दिलीप बाराबंकी।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 2, 2018 at 5:59 पूर्वाह्न

      आप हर वर्ष अलग राशि जमा कर सकते हैं| ब्याज के बार पर आपकी जमा राशि से कोई फर्क नहीं पड़ता|

      प्रतिक्रिया
  17. Uma sharma says

    जुलाई 4, 2018 at 1:58 अपराह्न

    Mai ek govt. employee Hoon .Agar me salary se direct ppf account me paise transfer karwati Hoon aur salary month ki 5 tarikh ke bad banti hai to Kya interest par asar padega

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 6, 2018 at 12:11 अपराह्न

      थोडा असर पड़ेगा| बहुत ज्यादा नहीं|

      प्रतिक्रिया
  18. Soni kumari says

    जुलाई 25, 2018 at 12:09 अपराह्न

    One year ka paisa main 2 ya 4 kiston me ppf account me jama kar sakti hu?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 25, 2018 at 12:11 अपराह्न

      आप एक वर्ष में 12 किश्तों तक में जमा कर सकती हैं|

      प्रतिक्रिया
  19. anurag says

    जुलाई 30, 2018 at 12:49 अपराह्न

    Sir maan lijiye mere ppf account me after 15 year 25 lakh rupees deposit Hua to kya Mai is deposit 25 lakh ko ek sath withdrawal kar sakta Hu ?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 2, 2018 at 7:42 पूर्वाह्न

      जी हाँ, सारा पैसा एक साथ निकाल सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  20. anurag says

    जुलाई 31, 2018 at 7:17 पूर्वाह्न

    Sir just suppose Maine PPF account open karaya aur isme money deposit krta Hu to after 15 year mera total maturity amount 25 lakh rupees hai to kya is whole amount ko ek sath withdrawal kiya ja sakta hai

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 2, 2018 at 8:51 पूर्वाह्न

      जी हाँ, सारा पैसा एक साथ withdraw किया जा सकता है|

      प्रतिक्रिया
  21. Santosh says

    अगस्त 9, 2018 at 6:55 अपराह्न

    Maine naya ppf a.c. khola pr mujhe bank ne glt a.c. no. Jari kr diya jisme Maine 10000 rs jama kr diye aur dusre ka ppf a.c. khul gya ab ye paise mere a.c. me transfer ho jayege

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 10, 2018 at 5:40 पूर्वाह्न

      मुझे कुछ समझ नहीं आया|
      बैंक में आपको गलत PPF अकाउंट नंबर कैसे दे दिया?
      अगर दिया है, तो आप किसी और के ppf खाते में पैसे जमा नहीं कर सकते| यह PPF के नियम के खिलाफ है|
      बैंक के पीछे पड़ जाइए| पैसे वापिस करने पड़ेंगे|
      कितना समय लगेगा, यह तो मैं नहीं कह सकता| परन्तु मेरे अनुसार ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए|

      प्रतिक्रिया
  22. Navin kumar says

    अगस्त 17, 2018 at 12:32 अपराह्न

    पी पी एफ बैलेंस घर बैठे चेक करने की कोई सुविधा है क्या सर ??

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 18, 2018 at 4:55 पूर्वाह्न

      बहुत से बैंक यह सुविधा प्रदान करते हैं| मैं अपना PPF बैलेंस ऑनलाइन चेक कर सकता हूँ|
      आपका PPF खाता कौनसे बैंक में है?

      प्रतिक्रिया
  23. prem says

    अगस्त 23, 2018 at 7:40 पूर्वाह्न

    Sir 1000 monthly jama karne par 15year bad about kitni rashi milegee

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 23, 2018 at 12:25 अपराह्न

      प्रेम जी,
      PPF की ब्याज दर बदलती रहती है| इसलिए पक्के से बता पाना मुश्किल है|
      पर आप 15 वर्ष बाद, 3.5-4 लाख रुपये तक की उम्मीद कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  24. Bhupinder says

    सितम्बर 1, 2018 at 6:10 पूर्वाह्न

    Sir April vich 150000 karwan naal koi gal ta nahi tax di

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 3, 2018 at 4:53 पूर्वाह्न

      आपका सवाल क्या है?
      आप अप्रैल में पैसे जमा करा सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  25. Prakash jaat says

    सितम्बर 3, 2018 at 7:53 पूर्वाह्न

    Sir ppf account mefrist year 12000 credt kiya or next year 25000 ya kam jyada ker saktehe kya

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 3, 2018 at 7:55 पूर्वाह्न

      प्रकाश जी,
      हर वर्ष अलग राशि निवेश कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  26. Nikhil Mishra says

    सितम्बर 15, 2018 at 2:13 अपराह्न

    Sir, maine 29 december 2017 ko post office me ppf account open karwaya tha aur 150000 rupaye jama kiye the. Ab please mujhe batane ka kasht karen ki mai kya 1 se 5 december 2018 me hi rupaye jama karu ya 1-5 april 2019 me? Kyuki mai april to march hi rkhna chah raha tha ab. Hope ke aap smjh payen honge mere sawaal ko. Dhanywad sir.apke jawab ki prateeksha me…

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 17, 2018 at 6:14 पूर्वाह्न

      आप जितना जल्दी जमा कराएँगे, उतना बेहतर है|

      प्रतिक्रिया
  27. Ishu says

    सितम्बर 24, 2018 at 1:31 अपराह्न

    Agar har month Mai 2000 rs jama karta hu ppf account me to 15 sal bad approx. Kitne rs. Ho jayenge

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 26, 2018 at 6:08 पूर्वाह्न

      आप 3.5-4 लाख रुपये की उम्मीद कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  28. jamshed alam says

    अक्टूबर 9, 2018 at 8:10 पूर्वाह्न

    sir,
    mujhe ppf account open karana hai SBI me 2019 me to koun sa month/date sahi rahega account open karane keliye.

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 13, 2018 at 11:36 पूर्वाह्न

      जमशेद जी,
      सभी समय ठीक है| आप आज ही खाता खोलें|

      प्रतिक्रिया
  29. bhushan pal says

    अक्टूबर 22, 2018 at 10:10 पूर्वाह्न

    sir agr FD aur PPF me compare kre to FD krna shi hai ya fir PPF . agr PPF jyada achha hai to kyo….. plz short me explain krte hue btaye…

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 25, 2018 at 8:02 पूर्वाह्न

      अगर कम अवधि के लिए निवेश कर रहिएँ हैं, तो FD में करें|
      लम्बी अवधि के लिए PPF में करें|

      प्रतिक्रिया
  30. Nikhil Mishra says

    अक्टूबर 26, 2018 at 6:53 पूर्वाह्न

    Sir, kya log account me jis interest rate par accounts hua hai wahi rate fix rahte hain all over duration ya fir badalte rahte hain interest rate kam ya zyada hone par. Kyunki mujhe bataya gya post office me ki apka 15 saal tk interest rate 7.8 hi rahega. Please bataiyega. Dhanywad !

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 26, 2018 at 11:02 पूर्वाह्न

      निखिल,
      PPF में ब्याज दर बदलती रहती है|
      हर तिमाही (quarter) ब्याज दर की घोषणा करी जाती है और उस quarter में आपको वही ब्याज दर मिलती है|
      अगर खाता खोलते समय 7.8% है, इस मतलब यह नहीं की आपको पूरे 15 वर्ष 7.8% की ब्याज दर मिलेगी|

      प्रतिक्रिया
  31. निखिल मिश्रा says

    अक्टूबर 26, 2018 at 5:20 अपराह्न

    सर जी, बहुत धन्यवाद !
    सर क्या N.S.C. में भी चक्रवृद्धि ब्याज़ लगता है ? मेरे पिताजी सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आते हैं वे 5 वर्ष की बचत करना चाहते हैं तो
    पोस्ट ऑफिस की SCSS ठीक रहेगी या N.S.C. ? आपका पुनः आभार !

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 30, 2018 at 4:50 पूर्वाह्न

      जी हाँ, NSC में चक्रवर्ती ब्याज मिलता है|
      अगर आपके पिताजी को नियमित आय चाहिए, तो SCSS बेहतर विकल्प है|

      प्रतिक्रिया
  32. Sunil Jindal says

    दिसम्बर 23, 2018 at 6:04 पूर्वाह्न

    Sir ji agar koi 12500/-monthly 5 tarik se pehle jma karta hai aur dusra 150000/- ek sath 5April se pehle jma karta hai tab interest me koi farak pdega.

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      दिसम्बर 24, 2018 at 5:23 पूर्वाह्न

      थोडा सा अंतर आएगा|

      प्रतिक्रिया
  33. Saurabh says

    दिसम्बर 28, 2018 at 4:59 पूर्वाह्न

    अगर मैं हर महीने 1000 रुपये डिपॉजिट करु तो 15 साल में कितना पैसा मिलेगा।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 9, 2019 at 5:36 पूर्वाह्न

      ब्याज दर बदलती रहती है, इसलिए पक्के से बता पाना मुश्किल है|
      आप 3.5-4 लाख रुपये की उम्मीद कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  34. Saurabh says

    दिसम्बर 28, 2018 at 5:01 पूर्वाह्न

    पीपीएफ में क्या चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है या सिम्पल ब्याज ।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 9, 2019 at 5:35 पूर्वाह्न

      चक्रवर्ती ब्याज (पर गणना का तरीका थोडा अलग है)|

      प्रतिक्रिया
  35. Paras says

    जनवरी 6, 2019 at 4:41 अपराह्न

    Sir me ppf ac.fab. 2019se kholna chata hu. Tho mera ek sal pura kb hoga or muje march tk ka interst mile kiya

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 9, 2019 at 5:55 पूर्वाह्न

      आप अभी अकाउंट खोलेंगे, तो आपको मार्च में ब्याज मिलेगा|

      प्रतिक्रिया
  36. Akshay says

    जनवरी 22, 2019 at 1:29 अपराह्न

    Sir mai 29 Nov 2018 ko ppf khata khola hi kya mughe March 19 me interest milega

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      फ़रवरी 6, 2019 at 1:47 अपराह्न

      मिलेगा

      प्रतिक्रिया
  37. BINOD says

    फ़रवरी 13, 2019 at 7:05 अपराह्न

    Sir ppf a/c 3 yea 4 sal bad agar nehi chala paye tab kya hoga,mujhe pura paisa milega

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      फ़रवरी 14, 2019 at 10:53 पूर्वाह्न

      पैसा तो पूरा मिलेगा| आखिर आपका पैसा है|
      बस थोड़ी पेनल्टी देनी पड़ सकती है|

      प्रतिक्रिया
  38. अमर कुमार सिन्हा says

    मार्च 5, 2019 at 12:36 पूर्वाह्न

    क्या ppf अकाउंट कैनरा बैंक में खोला जा सकता है?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मार्च 7, 2019 at 1:00 अपराह्न

      खोल सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  39. aamirfaraaz says

    अप्रैल 11, 2019 at 7:35 पूर्वाह्न

    सर पी0पी0एफ0 में साधारण ब्याज मिलता है या फिर चक्रवृद्धि ब्याज।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 12, 2019 at 10:55 पूर्वाह्न

      चक्रवर्ती ब्याज मिलता है| परन्तु frequency वार्षिक है|

      प्रतिक्रिया
  40. aamirfaraaz says

    अप्रैल 11, 2019 at 7:41 पूर्वाह्न

    सर मेरा पी0पी0एफ0 खाता एस0बी0आई0 में है तो कैसे मैं अपने एमाउंट को आनलाइन चेक सकता हूं।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 12, 2019 at 10:55 पूर्वाह्न

      कर सकते हैं| आपका PPF खाता आपके सेविंग्स अकाउंट से लिंक होना चाहिए|

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy