कई बार आधार कार्ड में कुछ जानकारी गलत आ जाती है या फिर कई बार कोई जानकारी बदल जाती है| जैसे की हो सकता है की आपका नाम (स्पेलिंग) आपके आधार कार्ड में गलत हो| या फिर हो सकता है की आपका पता या फ़ोन नंबर आपके आधार बनाने के बाद बदल गया हो|
ऐसे स्थिति में आपको आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने की ज़रुरत है|
आईये इस पोस्ट में देखते हैं की यह आप कैसे कर सकते हैं| आपके पास आधार में अपनी जानकारी को अपडेट करने के तीन तरीके हैं|
- अपने विवरण ऑनलाइन अपडेट करें। Update Online
- पोस्ट (डाक) द्वारा अपडेट का अनुरोध करें। Update by Post
- पास के आधार केंद्र पर जाएं। Update at Aadhaar Kendra
इन बातों का रखें ध्यान
इस बात पर ध्यान दें की इस सभी तीन तरीकों में हर तरह ही जानकारी अपडेट नहीं कर सकते|
जैसे की आप पोस्ट (डाक) वाले तरीके से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकते|
आप देख सकते हैं की आधार केंद्र पर जा कर आप हर तरह की जानकारी को बदल (update) कर सकते हैं| ऑनलाइन या डाक द्वारा आप कुछ ही तरह की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं|
नाम, पता और जन्म तिथि बदलने की लिए आपको कोई proof (प्रमाण) भी प्रस्तुत करना होगा| इसका मतलब की आपको कुछ दस्तावेज भी जमा करने होंगे| जो दस्तावेज़ (documents) स्वीकार किए जायेंगे, उसकी लिस्ट नीचे दी गयी है| आपको कम से कम एक document अपने साथ ले जान होगा|
आप यह जानकारी ऑनलाइन भी इस लिंक पर प्राप्त कर सकते हैं|
इस पोस्ट मे मैं इस बात पर चर्चा करेंगे की किस तरीके से आप क्या जानकारी अपडेट कर सकते हैं|
आधार केंद्र पर जा कर अपनी जानकारी अपडेट करना
अगर आप निकटतम आधार केंद्र जा सकते है, तो वहीँ से फॉर्म और निर्देश लें और अपनी जानकारी अपडेट करें|
जिस जानकारी को बदलने के लिए किसी proof (supporting document) की ज़रुरत है, ऐसे दस्तावेजों को ज़रूर अपने साथ ले कर जाएँ|
आप अपने घर के पास आधार केंद्र इस लिंक पर जा कर ढूंढ सकते हैं|
आधार की जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करना
केवल वह लोग ही इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर आधार के साथ पंजीकृत किया है| बिना पंजीकृत मोबाइल फ़ोन के आप इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकते| ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ भी अपडेट करनेकी लिए आपके पास एक One-Time Password (OTP) आपके मोबाइल पर भेजा जाता है|
आपको आधार की वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाना होगा| “Update Aadhaar Details Online” पर click करें|
इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करें| मैंने एक पोस्ट में मोबाइल नंबर अपडेट करने के तरीके पर चर्चा करी है| आप इन्ही स्टेप्स का पालन कर कर कोई भी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं|
पढ़ें: कैसे करें अपना मोबाइल नंबर अपडेट अपने आधार कार्ड में?
हाँ, एक बात का ध्यान दें|
अब मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट करने के लिए किसी दस्तावेज़ की ज़रुरत नहीं है| परन्तु नाम, जन्म तिथि या पता बदलने के लिए आपको कोई proof (document) स्कैन (scan) करके अपलोड करना होगा|
आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी अर्जी का status इस लिंक पर चेक कर सकते हैं (https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/check-status)|
आधार की जानकारी को पोस्ट (डाक) द्वारा अपडेट करना
आपको एक फॉर्म (https://uidai.gov.in/images/UpdateRequestFormV2.pdf) भर कर ज़रूरी दस्तावेजों के साथ निम्न पते पर भेजना होगा|
UIDAI, Post Box no. 99, Banjara Hills, Hyderabad-500034, India
इन बातों का ध्यान रखें:
- आप अपने दस्तावेज़ (documents) भेजने के लिए India Post (भारतीय डाक) का प्रयोग करें| Courier से documents न भेजें|
- फॉर्म में मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य है|
- सभी दस्तावेजों (documents) को self-attest कर के भेजें| Self-attest से मतलब हर document पर sign करें|
- अपने पैकेट (लिफाफे) पर Aadhar Correction/Updation ज़रूर लिखें|
शुल्क कितना है?
आधार को ऑनलाइन और डाक द्वारा अपडेट करना मुफ्त है। आपको कुछ भी देने की ज़रुरत नहीं है|
परन्तु अगर आप आधार केंद्र जा रहे हैं तो आपको 25 रुपये फीस का भुगतान करना होगा|
कितना समय लगता है जानकारी अपडेट होने में?
तकरीबन 90 दिन तक लग सकते हैं| मेरे अनुसार समय इस बात पर भी निर्भर करता है की आप क्या जानकारी अपडेट करा रहे हैं|
मोबाइल नंबर और ई-मेल जल्दी अपडेट हो जाने चाहिए| परन्तु ऐसी जानकारी जिसमें आपके दस्तावेजों की पुष्टि की जायेगी, उन में ज़्यादा समय लग सकता है|
एक बार आपकी जानकारी अपडेट हो जाती है, तो आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं|
पढ़ें: कैसे करें अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड?
प्रातिक्रिया दे