सुकन्या समृद्धि योजना खाता आपकी बेटी के पढाई और शादी के लिए एक अच्छा निवेश हो सकता है|
पर क्या आप जानते हैं की सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट कैसे और कहाँ खोलें?
आईये जानते हैं|
सुकन्या समृद्धि योजना खाता कहाँ खोल सकते हैं?
सुकन्या समृद्धि खाता आप डाकघर या बैंक शाखयों में खोल सकते हैं| आप सभी प्रमुख सरकारी और निजी बैंक के साथ सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं| पर हाँ, सारी बैंक शाखायों में शायद आप यह खाता न खोल पाएं|
सुकन्या समृद्धि खाता किसके लिए खोल सकते हैं?
- आप अपनी बेटी या ऐसी बच्ची जिसके आप कानूमी अभिभावक हों, उसके लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं|
- आप केवल 10 वर्ष तक की आयु की बेटी के लिए ही खाता खोल सकते हैं|
- आप सुकन्या समृद्धि खाता केवल अपनी दो बेटियों के लिए ही खोल सकते हैं| अगर दूसरी बेटी का जन्म के समय आपको जुड़वाँ बेटी होती हैं, तो आप तीन बेटियों के लिए यह खाता खोल सकते हैं|
सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म कहाँ मिलेगा और कैसे भरें?
सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म आपको डाकघर या बैंक शाखा में ही मिल जाएगा| फॉर्म भरना बहुत आसान है| आप सैंपल फॉर्म देखना चाहते हैं तो, आईसीआईसीआई बैंक सुकन्या समृद्धि फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं
सुकन्या समृद्धि खाते खोलने के लिए आपको क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?
आपको फॉर्म भरकर उसके साथ कुछ दस्तावेज भी जमा करने होंगे|
- बेटी का जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate)
- आपका पहचान पत्र (पेन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड इत्यादि)
- आपके पता का प्रमाण (पासपोर्ट, आधार कार्ड, बिजली का बिल इत्यादि)
इसके साथ-साथ आपको कम से कम 1,000 रुपये का पहला निवेश करना होगा| उसके बाद आप चाहें तो 100 के गणकों (multiple) में निवेश कर सकते हैं|
सुकन्या समृद्धि खाते में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
आपको एक वर्ष में कम से कम 1,000 रुपये सुकन्या खाते में जमा करने है| अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं|
अगर दो बेटियों के लिए खाता खोला है, तो दोनों के खाते में 1.5-1.5 लाख रूपये जमा कर सकते हैं| अतिरिक्त राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा|
आपको एक पासबुक भी दी जायेगी जिसको आप नियमित तौर पर अपडेट करा सकते हैं|
आप खाते में पैसे नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा कर सकते हैं| कुछ बैंक नेट बैंकिंग के ज़रिये के आपको बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में निवेश करने देते हैं| पर सभी बैंक यह सुविधा प्रदान नहीं करते|
SBI की वेबसाइट पर सुकन्या समृद्धि खाते के बारे में जानकारी आप इस लिंक पर पा सकते हैं|