• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans

सुकन्या समृद्धि अकाउंट

Follow @hindifinance

सुकन्या समृद्धि योजना खाता कैसे खोलें?

by दीपेश 2 Comments

सुकन्या समृद्धि योजना खाता आपकी बेटी के पढाई और शादी के लिए एक अच्छा निवेश हो सकता है|

पर क्या आप जानते हैं की सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट कैसे और कहाँ खोलें?

आईये जानते हैं|

सुकन्या समृद्धि योजना खाता कहाँ खोल सकते हैं?

सुकन्या समृद्धि खाता आप डाकघर या बैंक शाखयों में खोल सकते हैं| आप सभी प्रमुख सरकारी और निजी बैंक के साथ सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं| पर हाँ, सारी बैंक शाखायों में शायद आप यह खाता न खोल पाएं|

सुकन्या समृद्धि खाता किसके लिए खोल सकते हैं?

  1. आप अपनी बेटी या ऐसी बच्ची जिसके आप कानूमी अभिभावक हों, उसके लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं|
  2. आप केवल 10 वर्ष तक की आयु की बेटी  के लिए ही खाता खोल सकते हैं|
  3. आप सुकन्या समृद्धि खाता केवल अपनी दो बेटियों के लिए ही खोल सकते हैं| अगर दूसरी बेटी का जन्म के समय आपको जुड़वाँ बेटी होती हैं, तो आप तीन बेटियों के लिए यह खाता खोल सकते हैं|

सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म कहाँ मिलेगा और कैसे भरें?

सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म आपको डाकघर या बैंक शाखा में ही मिल जाएगा| फॉर्म भरना बहुत आसान है| आप सैंपल फॉर्म देखना चाहते हैं तो, आईसीआईसीआई बैंक सुकन्या समृद्धि फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं

सुकन्या समृद्धि खाते खोलने के लिए आपको क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?

आपको फॉर्म भरकर उसके साथ कुछ दस्तावेज भी जमा करने होंगे|

  1. बेटी का जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate)
  2. आपका पहचान पत्र (पेन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड इत्यादि)
  3. आपके पता का प्रमाण (पासपोर्ट, आधार कार्ड, बिजली का बिल इत्यादि)

इसके साथ-साथ आपको कम से कम 1,000 रुपये का पहला निवेश करना होगा| उसके बाद आप चाहें तो 100 के गणकों (multiple) में निवेश कर सकते हैं|

सुकन्या समृद्धि खाते में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?

आपको एक वर्ष में कम से कम 1,000 रुपये सुकन्या खाते में जमा करने है| अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं|

अगर दो बेटियों के लिए खाता खोला है, तो दोनों के खाते में 1.5-1.5 लाख रूपये जमा कर सकते हैं| अतिरिक्त राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा|

आपको एक पासबुक भी दी जायेगी जिसको आप नियमित तौर पर अपडेट करा सकते हैं|

आप खाते में पैसे नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा कर सकते हैं| कुछ बैंक नेट बैंकिंग के ज़रिये के आपको बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में निवेश करने देते हैं| पर सभी बैंक यह सुविधा प्रदान नहीं करते|

SBI की वेबसाइट पर सुकन्या समृद्धि खाते के बारे में जानकारी आप इस लिंक पर पा सकते हैं|

पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी

Filed Under: Financial Planning, PPF Tagged With: सुकन्या समृद्धि अकाउंट, सुकन्या समृद्धि योजना, सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट कैसे खोलें

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2025 www.HindiFinance.com | Privacy Policy