हमनें पिछली पोस्ट में देखा था की सिबिल या क्रेडिट स्कोर क्या होता है और यह भी देखा था की आपका क्रेडिट स्कोर आपके लोन के पास होने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है|
मेरे अनुसार समय-समय पर आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करती रहनी चाहिए| फायदा यह होगा की आपको अपने क्रेडिट स्कोर का आईडिया रहेगा| अगर आपकी रिपोर्ट में कुछ गलतियां (त्रुटियाँ) है, तो विवाद समादहान की प्रक्रिया (dispute resolution) शुरू कर सकते हैं|
साथ ही अगर आपके ऋण व्यवहार में कुछ कमियाँ हैं, तो आप वहां से सुधार की कोशिश कर सकते हैं|
ऐसा करने से यह होगा की जब भी आप नए लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करेंगे, तो कम से कम आपको झटका नहीं लगेगा|
पढ़ें: सिबिल स्कोर क्या है? What is CIBIL score in Hindi?
वर्ष में एक बार क्रेडिट रिपोर्ट फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं
पहले आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट पाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते थे|परन्तु अब आप कैलेंडर वर्ष (जनवरी से दिसम्बर_ में एक बार अपनी क्रेडिट रिपोर्ट फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं|
ध्यान दे ऐसा आप हर क्रेडिट ब्यूरो के साथ कर सकते हैं|
ध्यान दें यह भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का निर्देश है| तो एक फ्री रिपोर्ट पाना आपका अधिकार है| आप रिज़र्व बैंक का सर्कुलर (अंग्रेजी) भी पढ़ सकते हैं|
इसका मतलब आप साल में हर क्रेडिट ब्यूरो से एक बार फ्री क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं|
अगर आपको एक से ज्यादा बार करनी है, तो आप फीस का भुगतान करके डाउनलोड कर सकते हैं|
इस पोस्ट में देखेंगे की आप कैसे सिबिल की वेबसाइट से अपनी फ्री क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं|
फ्री सिबिल स्कोर और सिबिल रिपोर्ट कैसे डाउनलोड करें?
- सिबिल की वेबसाइट पर जाएँ| आप इस लिंक (https://www.cibil.com/freecibilscore) पर जा सकते हैं|
- अपने बारे में जानकारी भरें| आपको अपने PAN, जन्मतिथि, इ-मेल आईडी, मासिक आय की जानकारी देनी होगी|
- आपके बारे में कुछ जानकारी निकाल कर CIBIL भी आपको दिखाएगा|
- उसके बाद CIBIL आपको SMS भेज कर आपका क्रेडिट स्कोर बताएगा| साथ ही CIBIL की वेबसाइट में लॉग इन करने के लिए आपको जानकारी भेजेगा|
- आप अपनी इ-मेल आईडी और password के प्रयोग करके लॉग इन कर सकते हैं|
- लॉग इन करने के बाद आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट का विस्तार से देख सकते हैं|
एक बात और, मैंने यह प्रक्रिया CIBIL की वेबसाइट के लिए बताई है|
आप Experian की वेबसाइट से इस लिंक (http://www.experian.in/consumer/experian-free-credit-report.html) से अपनी फ्री क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं|
Equifax की वेबसाइट से फ्री क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लिंक (https://www.equifax.co.in/process-note/en_in) बतायी गयी है|
तो अब देर किस बात की है| जल्दी करिए और फ्री में अपनी क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करिए|
प्रातिक्रिया दे