अगर पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो पहले निवेश करने की लिए पैसा बचना चाहिए|
हम में से बहुत से लोग निवेश इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि वह लोग पैसे ही नहीं बचा पाते| अब बिना पैसे का तो निवेश नहीं कर सकते| अब पैसे बचाने के तो दो तरीके हैं|
आप अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं या खर्चे कम कर सकते हैं|
आमदनी बढ़ाना शायाद आपके हाथ में न हो| पर खर्चे तो कम कर ही सकते हैं|
आईये देखते हैं की आप किस तरह इन आसान टिप्स से पैसे बचा सकते हैं| और शायद निवेश भी कर सकते हैं|
पैसा बचाने के 10 आसान तरीके (Simple Money Saving Tips)
#1 पहले निवेश करें, फिर खर्चा करें
ज्यादातर लोग उल्टा करते हैं| सारे खर्चों के बाद जो पैसा बचता है, वह पैसा निवेश करते हैं| अगर आप पैसा बचाने में परशानी हो रही है, तो आप सैलरी आते ही पैसा निवेश कर दिए, जो बचेगा उसे आप खर्च करिए| कई बार जब बैंक में पैसे कम होते हैं, खर्चे अपने आप कम हो जाते हैं|
#2 अपने निवश को स्वचालित कर दिए (automate investments)
मैंने की शुरुआत में ही आप रेकरिंग डिपाजिट (recurring deposit) या म्यूच्यूअल फण्ड सिप के माध्यम से पैसा निवेश कर दे| आपको सोचने का मौका ही नहीं मिलेगा| पैसा अपने आप निवेश हो जाएगा| बचे हुए पैसे को आराम से निवेश कर खर्च कर सकते हैं|
#3 निवेश और आम खर्चे के लिए अलग बैंक खाते रखिये
जैसे ही आपकी सैलरी आये, उस में से कुछ पैसे आप एक दूसरे बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दिए, जो की आप केवल निवेश के लिए ही इस्तेमाल करते हैं| खर्चे केवल अपने आम खर्चे वाले बैंक अकाउंट से करिए|
#4 अपने निवेश को प्रत्यक्ष लक्ष्यों से जोडें
अगर आप कोई निवेश अपने बच्चे की पढाई की लिए कर रहे हैं, तो आप उसे रोकने की या बेचने की सोचने से पहले कई बार सोचेंगे| इसीलिए अपने हर निवेश को किसी लक्ष्य के साथ जोडें|
#5 क्रेडिट कार्ड से बचें
वैसे से क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के कुछ फायदे भी हैं, परन्तु अगर आप अपने खर्चों को कंट्रोल नहीं कर पाते, तो बेहतर होगा की आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें| अगर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो काफी संयम होना चाहिए| अन्यथा आप काफी ज्यादा खर्चा कर सकते हैं|
#6 एक बजट बना कर चलें
हर महीने पहले से ही अपना बजट बना लें और फिर उस पर अमल करें| अपने खर्चों को नोट भी करें और बाद में उनकी तुलना अपने बजट से करें| बजट से आपको यह भी पता चलेगा की किन खर्चों को कम किया जा सकता है और किन को नहीं|
आपको अंदाजा हो जाएगा की आप कहाँ ज्यादा खर्चा कर रहे हैं| धीरे-धीरे आप उन अतिरिक्त खर्चो को कम कर सकते हैं| जैसे की, अगर आप हर हफ्ते बाहर खाना खाते हैं, तो कोशिश करें की दो हफ़्तों के एक बार खाएं|
#7 जिन चीज़ों का इस्तेमाल न हो, उन पर पैसे खर्च न करें
Gym की मेम्बरशिप ले रखी है, पर जाते नहीं है| या तो gym जाना शुरू करें या फिर मेम्बरशिप कर दें| अगर किसी मैगज़ीन या पत्रिका को सब्सक्राइब कर रखे है पर पड़ते नहीं है, तो ऐसे सब्सक्रिप्शन को बंद करें| ऐसे और भी बहुत सारे खर्चे हो सकते है, जो आप रोक सकते सकते हैं|
#8 अपने खर्चों को प्लान करें
खासकर अगर आप कहीं घूमे जा रहे है, तो पहले से बुकिंग करने पर हवाईजहाज, ट्रेन या होटल की बुकिंग सस्ते में हो सकती है|
समय-समय पर मॉल में या ऑनलाइन शौपिंग वेबसाइट पर सेल चलती रहती है| अगर आप समझदारी से काम लें, तो काफी पैसे बचा सकते हैं| बड़े त्योहारों या नए साल पर तो सेल लगती ही है|
#9 बूँद-बूँद सागर बनता है
कई बार हम लोग कुछ कदम इसलिए नहीं उठाते क्योंकि हमको लगता है की इससे क्या फर्क पड़ेगा|जैसे की अगर समझदारी से इस्तेमाल करें तो बिजली का बिल कम हो सकता है|
अगर आपके पास मोबाइल का पोस्ट-पेड़ (post-paid) कनेक्शन है और आपका बिल काफी ज्यादा आता है, तो आप प्रीपेड (pre-paid) कनेक्शन पर शिफ्ट कर सकते हैं|
पोस्ट-पेड़ कनेक्शन में कई बार अपनी यूसेज का आईडिया नहीं पड़ता| इसीलिए बिल ज्यादा आ जाता है| और फिर आज कल प्रीपेड कनेक्शन में सुविधा भी काफी अच्छी और सस्ती मिल रही है|
अगर आप महीने के 1,000 रुपये भी बचा लेते हैं, तो साल के 12,000 हज़ार रुपये बचा सकते हैं|
पढ़ें: करोड़पति बनाने के लिए हर महीने कितना निवेश करना होगा?
#10 दिखावे के चक्कर में या किसी होड़ में न पड़े
यह न तो आपकी आर्थिक सेहत के लिए अच्छा है और न ही आपकी मानसिक सेहत के लिए| किसी होड़ में न पड़ें| उतना ही खर्चा करें, जितना आप में सामर्थ्य हो| क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन लेकर केवल दिखावे के लिए खर्चा करना बेवकूफी है|
यह सारी बातें शायद सभी पर लागू नहीं होंगी| आपको देखना होगा की आपके लिए सबसे बेहतर रास्ता क्या है| इसके अलावा भी बहुत सारे तरीके हैं पैसे बचाने के|
आप क्या तरीका इस्तेमाल करते हैं? कमेंट्स सेक्शन में ज़रूर बताएं|
प्रातिक्रिया दे