• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans
You are here: Home / Financial Planning / करोड़पति बनने के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश?
Follow @hindifinance

करोड़पति बनने के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश?

Last updated: जुलाई 2, 2017 | by दीपेश 6 Comments

अगर आप यह सोचते हैं की केवल बड़े investment की आपकी ज़िन्दगी बदल सकते हैं, तो यह देखिये:

अगर आप 25 वर्ष के हैं और हर महीने सिर्फ एक हज़ार रुपये (1,000) निवेश कर सकते हैं, तो रिटायर होने तक (60 साल की उम्र तक) आप 4 लाख 20 हज़ार रुपये जमा कर लेंगे|

1,000 X 12 X 35 = 420,000

क्या 4 लाख 20 हज़ार रुपये कम राशि है?

मेरे लिए तो नहीं|

ऊपर हमें माना की आपको कोई रिटर्न नहीं मिला| पर अगर आप इन्वेस्ट करेंगे तो कुछ रिटर्न की आशा तो ज़रूर होगी|

मान लिए आपको इस निवेश पर 10% p.a. का रिटर्न मिलता है, तो आपके पास रिटायर होना तक कितना पैसा जमा हो जाएगा|

34 लाख 25 हज़ार रुपये|

यह है Power of Compounding|

अब यह तो किसी के लिए भी छोटी राशि नहीं है|

power of compounding how much to invest

अगर आपको 12% रिटर्न मिला होता, तो यह राशि होती 55 लाख 10 हज़ार रुपये|

अगर आपको 8% रिटर्न मिला होता, तो यह राशि होती 21 लाख 56 हज़ार रुपये|

 आप देखेंगे की जमा राशि रिटर्न के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती है की आपने निवेश करना कब शुरू किया|

तो आपकी जमा राशि कितनी होगी, यह निर्भर करता है:

  1. आप कितना हर महीने जमा करते है
  2. आपको कितना रिटर्न मिला
  3. आपने कितने समय तक निवेश किया

अगर आप 25 वर्ष की उम्र से निवेश करते हैं, तो आप 34 लाख रुपये इकट्ठे कर पाते हैं (10% p.a. रिटर्न के साथ)|

वहीँ अगर आप 5 साल तक कुछ नहीं करते और 30 साल की उम्र पर निवेश करना शुरू करते हैं, तो आप केवल ~ 21 लाख रुपये ही जमा कर पायेंगे|

केवल पांच साल के देरी करी और 40 प्रतिशत कम धन जमा हुआ|

1 करोड़ रुपये जमा करने के लिए कितना निवेश करना होगा?

हम लोगों का ध्यान हमेशा बड़े अंकों या आंकड़ो पर अटक जाता है| 1 करोड़ भी ऐसा ही एक नंबर है|

अगर मैं आपसे पूंछू की एक करोड़ इकठ्ठा करने के लिए कितना निवेश करना होगा, तो आप क्या ज़वाब देंगे?

इस सवाल का ज़वाब निर्भर करता है की

  1. आपको 1 करोड़ रुपये कब चाहिए
  2. और आप कितने रिटर्न की अपेक्षा करते हैं

power of compounding 2 how much to invest

आप देख सकते हैं की अगर आप 25 साल की बजाय 35 साल की उम्र पर निवेश करना शुरू करेंगे, तो आपको हर महीने 2,919 रुपये की जगह 8,044 रुपये निवेश करना होगा|

Time is Money. समय भी धन है|

तो अपनी निवेश राशि को कम ना आंके| अगर आप जल्दी निवेश करना शुरू करेंगे तो आपकी निवेश अवधि आपकी कम राशि की भरपाई कर देगी|

निवेश में संयम और अनुशासन भी बहुत अहम् भूमिका निभाते हैं|

ध्यान रखें: बूँद-बूँद सागर बनता है|

अब पानी का सागर बनाना तो किसी के बस की बात नहीं| पर इस कहावत से प्रेरणा लेकर आप अपनी आर्थिक स्तिथि को ज़रूर मज़बूत कर सकते हैं|

(Visited 19,030 times, 1 visits today)

Filed Under: Financial Planning Tagged With: financial Planning, power of compounding

Reader Interactions

Comments

  1. Sharad Ramesh Goyal says

    मार्च 4, 2018 at 6:05 अपराह्न

    Goal 1cr age 39 monthly sip 15000 can achieve my goals?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मार्च 5, 2018 at 11:54 पूर्वाह्न

      आप कितने समय तक निवेश करना चाहते हैं?

      प्रतिक्रिया
  2. Santosh kumar keshri says

    अप्रैल 29, 2018 at 7:00 अपराह्न

    10 years

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 30, 2018 at 4:59 पूर्वाह्न

      संतोष जी,
      आपका सवाल क्या है?

      प्रतिक्रिया
  3. Dhananjay Sonwane says

    अगस्त 26, 2018 at 2:58 पूर्वाह्न

    Ye investment kaha karni padegi. ? or Kya main apni age 50 saal Tak nivesh Kar sakta hu . ?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 27, 2018 at 12:26 अपराह्न

      किसी फाइनेंसियल एडवाइजर से संपर्क करें|

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy