• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans
You are here: Home / Tax Planning / जानिए शिक्षा लोन (Education Loan) पर मिलने वाले टैक्स बेनेफिट्स (Tax Benefits)
Follow @hindifinance

जानिए शिक्षा लोन (Education Loan) पर मिलने वाले टैक्स बेनेफिट्स (Tax Benefits)

Last updated: जनवरी 8, 2018 | by दीपेश 6 Comments

Higher education (उच्च शिक्षा) का खर्चा बढ़ता ही जा रहा है| अच्छी बात यह है की आपको higher education के लिए लोन मिल जाता है|

साथ ही शिक्षा के लिए लोन (education loan) की अदायगी पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है| इससे आपकर क़र्ज़ का भर कुछ हद तक कम हो जाता है|

इस पोस्ट में मै शिक्षा लोन के भुगतान पर मिलने वाले टैक्स बेनेफिट्स पर चर्चा करूँगा|

शिक्षा लोन के वापसी भुगतान के लिए क्या है कर लाभं? (Tax Benefits of Education Loan)

  1. शिक्षा लोन के ब्याज के भुगतान (interest payment) पर आयकर अधिनियम की धारा 80 E (Section 80E of the Income Tax Act) के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। ब्याज आपकी income से घटा दिया जाता है|
  2. ध्यान रखें टैक्स लाभ केवल ब्याज भुगतान के लिए है| Principal के भुगतान पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं है| Tax benefit only for interest payment and not for principal repayment
  3. इस टैक्स बेनिफिट पर कोई उपरी लिमिट भी नहीं है (No cap)| आप कितना भी ब्याज दे रहे हों, सारे भुगतान पर टैक्स बेनिफिट मिलेगा|

ऐसे मिलने वाले टैक्स लाभं से आपके शिक्षा लोन की लागत कम हो जाती है। अथार्थ आप पर ब्याज का भार कम हो जाता है|

यदि आप 20% व।ली टैक्स सूची मे आते हैं (20% tax bracket) , तो effective लागत 7.94% P.a. हो जाती है। यदि आप 10% व।ली टैक्स सूची टैक्स में हैं, तो प्रभावी लागत 8.97% p.a. हो जाती है।

पढाई के लिए मैं कितने समय तक टैक्स का लाभ ले सकता हूं?

आपको 8 साल के लिए टैक्स लाभ मिलता है|

परन्तु ध्यान रखें यह 8 साल लोन लेने के साथ शुरू नहीं होते| यह 8 साल तब से गिने जाते हैं, जब से आपने लोन का भुगतान शुरू किया हो|

इसलिए, अगर आप वित्त वर्ष 2015 (FY 2015) में education loan लिया हैं और FY 2018 में भुगतान शुरू करते हैं , तो आप FY2025 तक कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

क्या सभी प्रकार शिक्षा की लोन में टैक्स का लाभ ले सकते हैं?

अगर आपको tax बेनिफिट चाहियें, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा|

  1. आपको एक financial institution या approved charitable institution से लोन लेना होगा ।
  2. किसी रिश्तेदार या दोस्त से लोन टैक्स लाभ के लिए पात्र नहीं है।
  3. आप अपनी उच्च शिक्षा के उद्देश्य के लिए या अपने पति या पत्नी और बच्चों (self, spouse and kids) के उच्च शिक्षा के लिए लोन ले सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों की शिक्षा के लिए लिया गया ऋण, जिनकें आप कानूनी रूप अभिभावक हैं (legal guardian), उसमें आप टैक्स का लाभ ले सकगे।
  4. किसी और की शिक्षा के लिए लोन (जैसे की आपके भाई-बहन) पर आपको कोई टैक्स लाभ नहीं मिलेगा|
  5. विदेश में पढाई के लिए गए लोन पर भी टैक्स बेनिफिट मिलता है|

 मैंने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण लिया , क्या उसे कर लाभ मिल सकता है?

नहीं, ब्याज भुगतान पर टैक्स लाभ केवल उधारकर्ता (borrower) को ही मिलता है|

अगर आपने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए ऋण लिया है, तो केवल आपको टैक्स लाभ मिलेगा, आपकी बेटी को नहीं|

अगर आपकी बेटी ने लोन लिया होता, तो उसको लाभ मिलता, आपको नहीं|‌‌

Image Credit: Jeremy Jenum. Flickr.com

(Visited 4,376 times, 1 visits today)

Filed Under: Financial Planning, Loans, Tax Planning Tagged With: education loan, tax benefits, taxes

Reader Interactions

Comments

  1. Veena singh says

    अगस्त 8, 2018 at 6:28 पूर्वाह्न

    Mi veena Singh
    Bhatgaon Chhattisgarh say
    Sir mi B.ed k leay Lon apli ki to branch manager bol taa h ki ajukeshan Lon nhi mil taa h
    Bol Tay h ki aaj aao kal aao laykin abhi tak Lon nhi Mila
    Ab caunsling v aa gya h
    Kya Karu Kuch samaj nhi aa rha h
    Aap apni raay day
    Veena Singh
    Or aap say binti h ki
    Aap apna jawab day ..sir

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 9, 2018 at 7:27 पूर्वाह्न

      वीना जी,
      आप उनसे कहें की लोन की एप्लीकेशन process करें, वर्ना आप उनकी कंप्लेंट करेंगी|
      लोन देना उनकी मर्ज़ी है, पर वह आपका समय बिना बात बर्बाद कर रहे हैं|
      दूसरे बैंक में भी बात करना शुरू करें|

      प्रतिक्रिया
  2. sudhir kumar says

    अक्टूबर 18, 2018 at 9:05 पूर्वाह्न

    Sir
    mai pm mudra yojna se loan lena chahta hoo
    minimum 5 lac to uski awdhi kitne din ki hogi or kitne din me chukana h
    ya fir
    apni properti ko girwi rakh kr loan loo
    to uski awdhi kitne din ki hogi
    yani dono me se sbse km byaj kisme lgega

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अक्टूबर 25, 2018 at 7:15 पूर्वाह्न

      आपको लोन किस कार्य के लिए चाहिए?

      प्रतिक्रिया
    • Ranjit singh solanki says

      दिसम्बर 26, 2018 at 7:08 अपराह्न

      Sir mereko pm mudra yojna se 3 lhakh ka loen chahiye mene diye gye nirdesho ko dyaan se read kiya he loen agar leta hu to bank mereko kb tk peisa de degi/ mere a/c me kb tk aa jayenge

      Thankyou

      प्रतिक्रिया
      • दीपेश says

        जनवरी 9, 2019 at 5:33 पूर्वाह्न

        बैंक में जा कर बात करें| अगर बैंक को आपका काम समझ आता है, तो आपको लोन दे दिया जाएगा|

        प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy