X

सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Scheme) को दिसंबर 2014 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत आप अपनी दस वर्ष तक की आयु की बेटी के लिए सुकन्या खाता खोल सकते हैं|

सुकन्या समृद्धि अकाउंट में ब्याज भी अच्छा मिलता है| साथ ही ब्याज़ पर कोई टैक्स भी नहीं देना होता| इस वजह से यह निवेश काफी आकर्षक हो जाता है|

सुकन्या समृद्धि योजना सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना का हिस्सा है।

आईये जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से|

सुकन्या समृद्धि योजना 2019: पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana  in Hindi)

इस पोस्ट में मैं इन विषयों पर चर्चा करूंगा|

  1. सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट कौन खोल सकता है?
  2. आपनी अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट कैसे आर कहाँ खोल सकते हैं?
  3. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में सुकन्या खाता कैसे खोलें?
  4. सुकन्या योजना अकाउंट खोलने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
  5. कितने सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोल सकते हैं?
  6. सुकन्या खाते में हर वर्ष कितना पैसा निवेश कर सकते हैं?
  7. सुकन्या खाता कब मेच्योर होता है?
  8. सुकन्या अकाउंट से कब पैसे निकाल सकते हैं?
  9. आपको अपनी बेटी के सुकन्या खाते में कितने वर्ष पैसे जमा करने होते है?
  10. क्या आप सुकन्या समृद्धि खाते को दूसरे बैंक या पोस्ट ऑफिस में ट्रान्सफर कर सकते हैं?
  11. सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट की ब्याज दर क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर
  12. सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स बेनेफिट्स (Sukanya Samriddhi Yojana Tax Benefits)
  13. क्या आपको सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहिए?

आगे बढ़ने से पहले कुछ जानकारी संक्षिप्त में ले लेते हैं| विस्तार में जानकारी के लिए आप नीचे पढ़ सकते हैं|


सुकन्या समृद्धि योजना खाते की पूरी जानकारी आप इस वीडियो में भी पा सकते हैं|

 सुकन्या समृद्धि अकाउंट कौन खोल सकता है?

खाता केवल 10 वर्ष से कम उम्र की लड़की के नाम पर खोला जा सकता है। इसका मतलब आप अपनी दस वर्ष से कम आयु की बेटी के लिए यह खाता खोल सकते हैं|

ध्यान दे यह खाता केवल लड़कियों के लिए ही खोला जा सकता है|

यह योजना अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर बालिका सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के बाद NRI बन जाती है, तो खाता बंद करना होगा| अगर बालिका के NRI बनाने की स्तिथि में आप खाता बंद नहीं करते हैं, तो खाते (NRI बनने के दिन से) पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा|

माता-पिता या कानूनी संरक्षक (parents or legal guardian) बालिका  के लिए खाता खोल सकते हैं। आप गोद ली हुई बेटी के लिए भी यह खाता खोल सकते हैं|


मैं अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता कहाँ खोल सकता हूं?

सुकन्या समृद्धि खाता पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंको (जैसे की SBI, PNB, ICICI इत्यादि )में खोला जा सकता है।

आप बैंक ऑफ बड़ौदा में सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के फॉर्म को देख सकते हैं।

अगर आप SBI में खाता खोलना चाहते हैं, तो बैंक शाखा में जा कर फॉर्म भरें और ज़रूरी डॉक्यूमेंट जमा करें| डॉक्यूमेंट की लिस्ट नीचे दी गयी है|


सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

आपको निम्न दस्तावेजों की ज़रुरत होगी|

  1. भरा हुआ सुकन्या समृद्धि खाता फॉर्म
  2. बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (birth certificate)
  3. आपके (माता/पिता/अभिभावक)  का पहचान प्रमाण (identity proof) (PAN कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड इत्यादि)
  4. आपके (माता/पिता/अभिभावक) का निवास प्रमाण (address proof) (PAN कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, बिजली का बिल, टेलीफोन बिल इत्यादि)

बैंक अपनी आंतरिक आवश्यकताओं के आधार पर अतिरिक्त दस्तावेजों जैसे पैन कार्ड के लिए पूछ सकते हैं।

यह सभी डाक्यूमेंट्स आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कर सकते हैं|


आप कितने सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोल सकते हैं?

एक लड़की के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है|

आप अधिकतम दो लड़कियों के लिए ऐसा खाता खोल सकते हैं|

कुछ परिस्तिथियों में आप 3 सुकन्या समृद्धि अकाउंट भी खोल सकते हैं:

  1. अगर आपको पहली बेटी होने के बाद आपको दो जुड़वा बेटी होती हैं, तब आप तीनों बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं|
  2. अगर आपको पहली बार ही तीन बेटियाँ एक साथ होती हैं, तब भी आप तीनों बेटियों के लिए खाता खोल सकते हैं|

यदि यह पाया जाता है कि आपने एक ही लड़की के नाम पर 1 से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोल दिए हैं, तो संभव है कि आप केवल पहले खाते पर ब्याज अर्जित करें। यह मानना ​​उचित होगा ली एक लड़की के लिए केवल एक ही खाते पर ब्याज दिया जाएगा। जैसा कि मैं समझता हूं, शेष खातों के लिए, किसी भी ब्याज के बिना धन वापस कर दिया जाएगा।

इसलिए, अगर आपने एक ही बेटी के लिए एक से अधिक खाते खोल दिए हैं, तो अतिरिक्त खाते बंद करें।


सुकन्या समृद्धि अकाउंट अधिकतम और न्यूनतम जमा राशि (Sukanya Account: Minimum and Maximum Investment)

खाता 1000 रुपये की प्रारंभिक जमा राशि से खोला जा सकता है। बाद में 100 रुपये के गुणकों मे जमा किया जा सकते हैं।

खाता 250 रुपये की प्रारंभिक जमा राशि से खोला जा सकता है। बाद में 50 रुपये के गुणकों मे जमा किया जा सकते हैं। (जुलाई 2018)

आप एक सुकन्या समृद्धि अकाउंट में न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वित्तीय वर्ष जमा कर सकते हैं।

न्यूनतम राशि को अब 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया गया है| (जुलाई 2018)

इसलिए, अगर आपकी दो बेटियां हैं, तो आप दोनों  खातों में 1.5 लाख रुपये (कुल मिला कर 3 लाख रुपये) जमा कर सकते हैं। ध्यान दें आप पीपीएफ में ऐसा नहीं कर सकते|

अगर आप किसी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाते में एक वित्तीय वर्ष में 1.5 रुपये से ज्यादा जमा कर देते हैं, तो उस अतिरिक्त राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा| आप उस अतिरिक्त राशि को बिना ब्याज के कभी भी वापिस ले सकते हैं|

आप सुकन्या समृद्धि अकाउंट में कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन पैसे जमा कर सकते हैं|

कुछ बैंक आपको सुकन्या खाते में ऑनलाइन निवेश करने का विकल्प भी देते हैं|


सुकन्या समृद्धि योजना खाता कब परिपक्व होता है? When does Sukanya Samriddhi Account mature?

कब  सुकन्या समृद्धि खाता परिपक्व होगा, इस बारे में बहुत भ्रम है।

खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूरे होने के बाद परिपक्व हो जाता है। ध्यान दें खाते के मेच्योर होने का लड़की की उम्र का कोई संबंध नहीं है।

इसका मतलब, यदि आपने 15 अगस्त, 2015 को खाता खोला है, तो आप 15 अगस्त, 2036 को एक खाता परिपक्व होगा।

एक बात और, 21 वर्ष पूरे होने के बाद, सुकन्या समृद्धि  खाते में आपको कोई ब्याज नहीं मिलेगा|

अगर खाताधारक (बेटी) की शादी होने वाली है, तब आपकी बेटी खाते को समयपूर्व (21 वर्ष पूरे होने से पहले) बंद करके पैसे निकाल सकती है| ऐसा करना ज़रूरी नहीं है| यह एक विकल्प है| ध्यान दें आपकी बेटी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और आपको यह आवेदन शादी से एक महीने पहले या शादी के तीन महीने बाद तक करना होगा|

अब संक्षिप्त में देखें तो,  समृद्धि अकाउंट दो परिस्थिति में बंद किया जा सकता है:

  1. खाते को खोले हुए 21 वर्ष हो गए हैं| अगर आप 21 वर्ष पूरा के बाद अपना पैसा नहीं निकालते हैं, तो आपको राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा|
  2. बेटी के विवाह के समय| यह ज़रूरी नहीं है| यह आपके सामने विकल्प हैं| अगर आपको अपनी बेटी की शादी के लिए धन की ज़रुरत है परन्तु खाते को खोले हुए अभी 21 वर्ष नहीं हुए हैं, तब भी आप आवेदन करके खाते को समयपूर्व बंद कर सकते हैं|

सुकन्या समृद्धि खाते से पैसे कब निकाल सकते हैं?

एक बात और, आप सुकन्या समृद्धि खाते के मेच्योर होने से पहले भी कुछ पैसा निकाल सकते हैं|

परन्तु ऐसा कुछ परिस्तिथि में ही किया जा सकता है|

आप बेटी की उच्च शिक्षा के लिए पिछले साल के अंत में खाते में जमा राशि का 50% तक निकाल सकते हैं|

परन्तु इसके लिए बेटी की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए या उसने कम से कम दसवीं कक्षा पास कर ली हो|

एक बात और आप केवल उतना ही पैसा निकाल सकते हैं, जितना की शिक्षा के लिए चाहिए| तो आप एडमिशन स्लिप, प्रवेश पात्र में लिखी फीस से ज्यादा पैसे नहीं निकाल सकते|


मैं अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में योगदान कब तक कर सकता हूं?

आप खाता खोलने की तारीख से 15 वर्ष पूरे होने तक खाते में योगदान कर सकते हैं। इसलिए, खाता खोलने की तारीख से 16वें वर्ष की शुरुआत से 21 वर्ष के अंत तक, कोई और योगदान नहीं कर सकते।

इसलिए, यदि आपने 15 अगस्त, 2015 को खाता खोला है, तो आप 15 अगस्त, 2030 तक खाते में जमा कर सकते हैं।

ध्यान दे आपको सोलहवें वर्ष से इक्कीसवें वर्ष (16th year till 21st year) ब्याज मिलता रहेगा|

इसका मतलब है कि आप 15 से 21 वर्ष तक पैसे जमा नहीं कर सकते लेकिन शेष राशि पर  इस अवधि के दौरान ब्याज अर्जित कर सकते है ।


क्या सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को ट्रान्सफर कर सकते हैं?

जी हाँ, अगर आप घर बदल रहे हैं, तो आप अपनि बेटी का सुकन्या खाता भी ट्रान्सफर कर सकते हैं|

  1. एक बैंक से दूसरे बैंक
  2. एक पोस्ट ऑफिस (डाक घर) से दूसरे पोस्ट ऑफिस
  3. किसी पोस्ट ऑफिस से बैंक या बैंक से पोस्ट ऑफिस

आपको अपने नए पते का प्रमाण देना होगा| 

प्रक्रिया कुछ ऐसी होगी:

  1. अपने बैंक/डाक घर (जहां पर अभी खाता है) में जाएँ और वहाँ पर आवेदन करें|
  2. मौजूदा बैंक सारे डॉक्यूमेंट आपके नए बैंक में भेज देगा|
  3. नए बैंक/पोस्ट ऑफिस में KYC करके आप सुकन्या खाता चालू कर सकते हैं|

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं|


सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दर  Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate

हर तिमाही वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ब्याज दर को सूचित करता है। July 18, 2018 को  सुकन्या समृद्धि योजना इंटरेस्ट रेट  8.1% p.a. है | ध्यान दे यह ब्याज दर हर तीन महीने पर बदल सकती है|

जिस ब्याज दर की घोषणा करी जाती है, उस तिमाही में आपकी जमा राशि (balance) पर आपको वही ब्याज मिलता है|

सुकन्या समृद्धि योजना की अभी की  ब्याज दर (interest rate) जानने के लिए आप इस पोस्ट पर जा सकते हैं|

ब्याज की गणना के लिए महीने की 10 तारीख और महीने के अंत तक सबसे कम बैलेंस पर मिलता है| तो बेहतर होगा की महीने की 10 तारीख से पहले आप पैसे जमा कराएं|

मान लिए आप अपनी बेटी (तीन वर्ष की आयु) के लिए सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलते हैं और हर वर्ष (15 वर्ष तक) 15,000 रुपये हर वर्ष जमा करते हैं, तो खाते की मेच्योरिटी के समय कुल 7.28 लाख रुपये जमा हो जायेंगे| मैंने यह माना है की ब्याज दर पूरी अवधि के लिए 8.3% p.a रहेगी| ध्यान दे आप प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं|

अगर आप अपने निवेश के लिए मेच्योरिटी राशि जानना चाहते हैं, तो काफी सारे सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर ऑनलाइन उपलब्ध हैं, आप वहाँ कोशिश कर सकते हैं|


सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश पर टैक्स बेनिफिट (Sukanya Samriddhi Scheme Tax Benefits)

यह योजना Exempt-Exempt-Exempt उत्पादों की श्रेणी में आती है|

इसका मतलब आपको कभी टैक्स नहीं देना होता|

निवेश करने पर टैक्स बेनिफिट मिलता है|

ब्याज कर-मुक्त है|

मेच्योरिटी के समय भी कोई टैक्स नहीं देना होता|

इस योजना में निवेश आयकर अधिनियम की धारा 80 सी (Section 80C) के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसलिए, आप खाते में निवेश के लिए 1.5 लाख रुपये प्रति वित्तीय वर्ष तक टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं।

ध्यान दें अगर आपकी दो बेटियां हैं, तो आप कुल मिला कर तीन लाख रुपये (दोनों खातों में 1.5 लाख) निवेश कर सकते हैं, परन्तु टैक्स बेनिफिट आपको 1.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं मिलेगा|

एक बात और, यह 1.5 लाख रुपये का टैक्स बेनिफिट केवल सुकन्या योजना में निवेश के लिए नहीं है| पीपीएफ, ईपीएफ, जीवन बीमा, ELSS इत्यादि सभी इसी के अन्दर आता है|

यदि आपके पति/पत्नी भी नौकरी करते हैं, तो आप पहली बेटी के खाते में पैसे जमा कर सकते हैं और आपके पति/पत्नी दूसरी बेटी के खाते में जमा कर सकती है। इस तरह, आप दोनों टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं।


क्या आपको सुकन्या समृद्धि  योजना में निवेश करना चाहिए?

सुकन्या योजना अकाउंट आकर्षक (और गारंटीकृत) कर-मुक्त ब्याज प्रदान करता है| यह ब्याज दर पीपीएफ की ब्याज दर से अधिक है।

इस बात में कोई दोराय नहीं है की सुकन्या समृद्धि योजना आपकी बेटी की पढाई और शादी के लिए एक अच्छा निवेश विकल्प है|

परन्तु प्रतिबन्ध बहुत सारे हैं| जमा करने पर प्रतिबंध है| आप केवल 15 वर्षों के लिए जमा कर सकते हैं और खाता 21 साल में परिपक्व हो जाता है। आप चाह कर भी इससे आगे नहीं बढ़ा सकते|

पीपीएफ में ऐसा कोई प्रतिबन्ध नहीं है| जब तक चाहें, तब तक खाता चला सकते हैं|

अगर आप अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की सोच रहे हैं, तो पीपीएफ अकाउंट खोलने के बारे में भी सोच सकते हैं। साथ ही थोड़ा इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने के बारे में भी विचार करें|


इस बात पर ध्यान दें

अगर आप अपनी बेटी के सुकन्या खाते में न्यूनतम राशि (1,000 रुपये 250 रुपये) भी जमा नहीं करते हैं, तो आप कुछ जुर्माना दे कर अपने खाते को नियमित कर सकते हैं| खाते को नियमित (regularize) करने के लिए आपको पिछले वर्षों के न्यूनतम भुगतान के साथ-साथ प्रति वर्ष 50 रुपये के हिसाब से पैसा जमा करना होगा|

मान लिए आप पिछले वर्ष आप सुकन्या खाते में भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो इस वर्ष आपको 1,000 + 50 = 1,050 रुपये  250 + 50 = 300 रुपये का भुगतान करके अपने (बेटी के) अकाउंट को नियमित करना होगा|

1,000 रुपये 250 रुपये खाते में जायेंगे, 50 रुपये का जुर्माना रहेगा| इसके अतिरिक्त आपको इस वर्ष का भुगतान तो करना ही होगा|

ध्यान दें अगर आपने सुकन्या खाता खोलने के 15 वर्ष के भीतर अकाउंट को नियमित नहीं लिया, तो आपको केवल सेविंग्स अकाउंट (बचत खाते) की ब्याज दर मिलेगी, न की सुकन्या खाते की|


अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

Sukanya Samriddhi Amendment Rules, 2016 (सुकन्या समृद्धि खाता नियम, २०१६)

Sukanya Samriddhi Account Rules, 2014

सुकन्या समृद्धि योजना SBI वेबसाइट पर

View Comments (137)

  • अगर आप अपनी बच्ची के भविष्य के लिए लम्बे समय के लिए कोंई इन्वेस्टमेंट प्लान लेना चाहते है तो यह बहुत अच्छी पालिसी है जिसके द्वारा आप अत्यधिक ब्याजदर पा सकते है. उपयुक्त आर्टिकल में सुकन्या समृद्धि योजना की संपूर्ण जानकारी बहुत अच्छे से दी गयी है.

  • i. Vinay Kumar,
    I Should This A/c Open in SBI Brahampuri Branch Meerut City, But, SBI Accountant ( Mr Sethi ) Say, That Children Adhar Card is Compalsari This A/c So, I Note open this Account Her Chandra ( Sakshi ) Way This is a True ( Mr sethi Not working on Site )

    • जितनी मुझे जानकारी है, अभी तक तो कंपल्सरी नहीं है|
      पर आप बेटी का आधार कार्ड तो बनवा ही लिए| कहीं और भी काम आ सकता है|

  • हर महीने जो पैसा जमा होगा बैंक पे या डाक खाना पे क्या ऐसा नही हो सकता यह किसी बैंक से लिंक हो जाये और हर माहिने जितना जमा करना हो उतना पैसा हमारे अकाउंट से कट जाय ।

    • मैं समझ सकता हूँ की हर महीने बैंक या पोस्ट-ऑफिस जा कर पैसे जमा करना मुश्किल है|
      मेरे अनुसार अपने आप पैसा कटने की सुविधा सभी बैंक प्रदान नहीं करते|
      कुछ बैंक में आप ऑनलाइन भी पैसा जमा कर सकते हैं|
      आप अपने बैंक में जा कर पता करें|

    • 9 वर्ष की बच्ची के लिए खाता खोला जा सकता है|
      1000 रुपये के योगदान से खाता खोला जा सकता है|

    • अजीब बात है| पोस्ट ऑफिस में जा कर पता करें|
      पैसा जमा करने की रसीद दिखाएं और पूछें पैसे कहाँ गए|

    • अगर आपकी बेटी की आयु 10 वर्ष से कम है, तो आप उसके लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं|
      क्योंकि आपकी बेटी की आयु 8 वर्ष हैं, तो आप उसके लिए SSY खाता खोल सकते हैं|
      पूरा पैसा खाता खोलने के 21 वर्ष पूरे होने के बाद मिलेगा|
      शादी के समय पर भी पूरा पैसा निकाल सकते हैं|
      सरकारी कर्मचारी भी अपनी बेटी के लिए SSY खाता खोल सकते हैं|

    • PNB में तो सुकन्या समृद्धि खाता खुलता है|
      PNB gramin बैंक के बारे में मुझे नहीं पता|
      बैंक में जा कर पता करें|