X

एलआईसी वेबसाइट पर रजिस्टर करने पर आपको क्या लाभ मिलते हैं?

अधिकतर लोगों के पास एलआईसी की पालिसी होती है| कुछ लोगों के पास बहुत सारी एलआईसी पालिसी होती हैं| निवेशक पालिसी के बारे में जानकारी लिख कर रखते हैं| अगर नहीं, तो आपको बार बार अपने एजेंट के पास जानकारी के लिए जाना पड़ता है|

अगर आपको यह सब करने में असुविधा होती है, आप LIC किए customer पोर्टल पर रजिस्टर करके यह सारी जानकारी आसानी से पा सकते हैं|

इस पोस्ट में चर्चा करते हैं की एलआईसी पोर्टल (LIC e-Services) पर रजिस्टर करने के क्या फायदे हैं|

  1. प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं| (Online premium payment)
  2. प्रीमियम भुगतान की तारिख चेक कर सकते हैं| (Premium Calendar)
  3. आप अपनी सभी पालिसी का स्टेटस के ही जगह चेक कर सकते हैं| (Check Policy Status) जो आपकी पालिसी पहले समाप्त हो चुकी हैं या आप सरेंडर कर चुके हैं, उनकी जानकारी भी उपलब्ध रहती है|
  4. अगर आपने अपनी पत्नी(पति) या बच्चों के नाम पर पालिसी ली है, तो उसकी जानकारी भी आप पा सकते हैं|
  5. LIC हर वर्ष आपकी पालिसी पर बोनस की घोषणा करता है| आपकी पालिसी पर कितना बोनस इकठ्ठा हो चुका है, उसकी जानकारी भी रहती है| (Bonus information)
  6. आप एलआईसी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं| (Apply for loan)
  7. लोन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं| (Check Loan Status)
  8. आप अपनी पालिसी डॉक्यूमेंट या एप्लीकेशन फॉर्म (proposal form) की कॉपी भी वहाँ देख सकते हैं| (Policy and Proposal form copy)
  9. आपको प्रीमियम के भुगतान का सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन मिल जाता है (premium payment certificate)| आप इस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल टैक्स बेनिफिट लेने के लिए कर सकते हैं|
  10. अगर पालिसी भुगतान न करने की वजह से आपकी पालिसी लैप्स कर गयी है, तब आपको पालिसी दुबारा शुरू करने की जानकारी भी मिल जाती है (revival quotation)
  11. अगर आपको कोई पालिसी सम्बंधित परेशानी है या जानकारी चाहिए, तब आप इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत कर सकते हैं|(Grievance Registration)
LIC वेबसाइट पर रजिस्टर करने के फायदे

एलआईसी की वेबसाइट पर रजिस्टर कैसे करें?

रजिस्टर करने के लिए आवश्यक है की आपके पास LIC की कम से कम एक पालिसी हो|

रजिस्टर करने के लिए आपक इस लिंक पर जा सकते हैं|

रजिस्टर करने की लिए आपको यह सब जानकारी देनी होगी|

  1. LIC पालिसी का नंबर
  2. किश्त की राशि
  3. अपनी जन्मतिथि
  4. मोबाइल नंबर
  5. इ-मेल आईडी
  6. PAN

यह सब जानकारी इसलिए चाहिए जिससे की कोई पालिसी के नाम पर गलत रजिस्टर न कर ले|

अब देरी किस बात की, जल्दी से LIC की वेबसाइट पर रजिस्टर करिए|