एनपीएस में निवेश आप अपने रिटायरमेंट के लिए करते हैं| परन्तु आप यह भी नहीं चाहेंगे की आप चाह कर भी किसी ज़रुरत के समय अपने निवेश को छू भी न पाएं|
इसीलिए कुछ विशिष्ठ अवसरों पर आपका एनपीएस से कुछ पैसा निकाल (आंशिक निकासी) की अनुमति दी गयी है|
आईये जानते है एनपीएस के वापसी नियम के बारे में|
एक बात पर ध्यान दें प्रमुख तौर पर दो तरह एक एनपीएस खाते हो सकते हैं|
- Government Sector NPS (सरकारी एनपीएस)
- All Citizens Model (आल सिटीजन्स मॉडल)
कुछ बातों पर इन दो तरह के एनपीएस में अलग नियम हो सकते हैं|
एनपीएस वापसी नियम (Partial Withdrawal Rules in NPS in Hindi)
अपने योगदान (एम्प्लायर के योगदान को छोड़कर) का 25% तक निम्न खर्चों के लिए निकाल सकते हैं| आंशिक निकासी (partial withdrawal) की अनुमति है|
- प्रथम घर का निर्माण / खरीद ।
- बच्चों के उच्च शिक्षा या विवाह के लिए ।
- स्वयं, पति, बच्चों और आश्रित माता-पिता के 13 विशिष्ट बीमारियों के इलाज के लिए या किसी दुर्घटनाओं के बाद इलाज के लिए।
कृपया ध्यान दें आपके योगदान का मतलब केवल मुख्य राशि है| आप अपने निवेश कर मिले हुए रिटर्न को नहीं निकाल सकते|
इन बातों पर ध्यान दें|
- पैसा आप केवल एनपीएस खाता खोलने के 10 साल बाद ही निकाल सकते हैं|
- कुल मिलाकर आप तीन बार ही पैसा निकाल सकते हैं|
- पैसा निकालने के बीच में कम से कम पांच साल का अंतर होना चाहिए| यह प्रतिबन्ध गम्धिर बीमारियों के इलाज़ पर लागू नहीं होता|
निर्दिष्ट बीमारियों में cancer ,pulmonary arterial hypertension, multiple sclerosis, major organ transplant, coronary artery bypass graft, aorta graft surgery, heart value surgery, stroke, myocardial infarction, coma, total blindness and paralysis शामिल है।
एनपीएस से आंशिक निकासी (वापसी) के लिए क्या दस्तावेज़ चाहिए?
बच्चों के पढाई के लिए: एडमिशन लैटर और शुल्क अनुसूची’ (Admission letter and Fee Schedule)
बच्चों की शादी के लिए: स्वयं घोषणापत्र (Self Declaration)
पहला घर खरीदने/बनाने के लिए: स्वयं घोषणापत्र (Self Declaration), इसके अलावा प्रॉपर्टी के कागजातों के फोटोकॉपी/मंजूर प्लान या बैंक से लोन का ऑफर लैटर
गंभीर बीमारी की स्तिथि में: डॉक्टर से सर्टिफिकेट (certificate from doctor)
इन दस्तावेजों के लिए आप यह सर्कुलर भी पढ़ सकते हैं|
पढ़े: एनपीएस खाता ऑनलाइन कैसे खोलें?
अगर एनपीएस खाता बंद करना हो तो
ऊपर हमनें देखा की एनपीएस से कुछ पैसा निकालने (आंशिक निकासी) के क्या नियम हैं| अगर आपको एनपीएस खाता बंद ही करना हो, तो इसके लिए क्या नियम हैं| आयी जानते हैं|
अगर 60 वर्ष की आयु से पहले या सेवानिवृत्ति से पहले खाता बंद करते हैं (Voluntary exit before 60 or age of superannuation)
अगर आप 60 वर्ष की आयु से पहले एनपीएस खाता बंद करना चाहते हैं, तो आपको जमा राशि के कम से कम 80% प्रतिशत राशि से एक वार्षिकी (annuity plan) खरीदनी होगी| केवल 20% राशि ही एक मुश्त निकालसकते हैं|
ध्यान दे, अगर आपने अपना एनपीएन खाता आल सिटीजन्स मॉडल (All Citizens Model) हैं, तो आप खाता बंद केवल एनपीएस खाता खोलने का दस साल बाद ही कर सकते हैं| सरकारी एनपीएस में ऐसा कोई प्रतिबन्ध नहीं है|
यह प्रतिबन्ध तब लागू नहीं होगा जबकि आपकी जमा राशि 1 लाख रुपये से कम हैं| ऐसी स्तिथि में आप सारा पैसा एक मुश्त निकाल सकते हैं| वार्षिकी खरीदने की कोई ज़रुरत नहीं है|
60 वर्ष की आयु में एनपीएस खाता बंद करने पर क्या नियम हैं?
अगर आप 60 वर्ष की आयु या सेवानिवृत्त होने पर एनपीएस खाता बंद करना चाहते हैं, तो आपको जमा राशि के कम से कम 40% प्रतिशत राशि से एक वार्षिकी (annuity plan) खरीदनी होगी| केवल 60% राशि ही एकमुश्त निकाल सकते हैं|
पर हाँ, अगर आपकी जमा राशि 2 लाख रुपये से कम हैं, तो आपको वार्षिकी (annuity plan) खरीदने की कोई ज़रुरत नहीं है|
ध्यान दें जिन लोगों के एनपीएस खाते All Citizens Model के तहत खुले हैं, वह लोग चाहें तो अपने खातों की 70 वर्ष की आयु तक जारी रख सकते हैं| बस ऐसे करने के लिए निवेशक (subscriber) को एनपीएस खाते को जारी रखने की इच्छा लिखित में 60 वर्ष का होने से 15 पहले तक ज़ाहिर करनी होगी| सरकारी कर्मचारियों (Government NPS) के पास यह विकल्प नहीं है|
पढ़ें: एनपीएस से पैसा निकालने पर कितना टैक्स देना पड़ता है?
आप एनपीएस के वापसी नियम के बारे में PFRDA सर्कुलर यहाँ सकते हैं|
एनपीएस वापसी नियम (PFRDA द्वारा रेगुलेशन) : 1 2 3
View Comments (58)
sir mai 27 feb 2016 ko gov seva se disable retierment ke bad nps khata band karna & full amt rs 99340.61 withdraw karna chahta hu. but department me sehi procidur kisi ko pta nihi.ajj hi mera claim account offic return aa gya hai. pl mera help kro.PRAN NO 110050327845
ब्रिजेश जी,
आपने फॉर्म भर कर कहीं जमा किया है?
अगर पॅरॅमिल्ट्री फोर्स का कोई जवान की किसी दुर्घटना मे प्राण चले जाते है और उस कार्मिक के माता-पिता को नॉर्मल पेन्शन मिल रही है क्या इन परिस्थितीयो मे उसका nps अकाउंट बंद कर उसके माता पिता को पुरा अमाउंट मिल सकता है क्या?
राशि पर निर्भर करता है| अगर NPS में राशि 2 लाख से कम है, तब एक मुश्त निकाल सकते हैं| अन्यथा पेंशन प्लान खरीदना होगा|
mai private job karti hu. kya mai NPS account open kar sakti hu kya?
आप NPS अकाउंट खोल सकती हैं|
Sir m atel pention yojna or nps dono account eak sath khul skta hu
देखिये मेरे अनुसार दोनों नहीं खुलने चहिये|
पर जब मैंने यह सवाल NSDL से पूछा, तो जवाब मिला की खोल सकते हैं|
अब फैसला आप करें|
मेरे अनुसार अगर NPS खाता है, तो APY खाता खोलने की कोई ज़रुरत नहीं है|
APY is better than NPS. APY has minimum pension grantee by govt as per your plan.
APY को समझना आसान है| बस पेंशन की अधिकतम सीमा है|
Meri Umar 38hai meri rly me 12 sal ki naukri ho gayi hai Mai naukri chhodna chahta hu .kya mujhe pension milegi ?aur kab milegi?
यह आपके ऊपर निर्भर करता है|अगर चाहें तो जॉब छोड़ने के बाद भी चालू हो सकती है|
मेरी सर्विस रेलवे में दक साल हो चुकी है मैं दो साल में जितना amount nps में कटा उसको निकालना चाहता हूँ कृपया उपाय बताओ
अगर आप अभी रेलवे भी नौकरी कर रहे हैं, तो नहीं निकाल पायेगे|
Sir mein railway employee hu...or present mein group c
Mein senior 2400 ki post per hu ...sir mera appointment 2007 ka h...sir pichle 3 year se merit absent ho gyi thi .me ye janna chachta hu ki in absent ki period kya NPS account band ho jata h kya ...or AGR nhi hota h to is time ka paisa NPS kaise recover krta h...
एनपीएस खाता ऐसे बंद नहीं होता|
आपका पैसा कैसे recover होगा, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है|
Sir ji goodafternoon
Sir m phle mp govt. M job karti thi to vha mera nps tier1 a/c tha pr mne vha se naukari chod di bina noc kiye ab m up govt. M job kr rhi hu to mera mp ka nps a/c transfer ho jayega k koi dikkt ayegi bina noc k plz reply plz
Sir hm apna nps tranfer krate h to kya pahle bale department se pucha jata h
नम्रता जी,
मेरे लिए कह पाना मुश्किल है की आपको बिना NOC लिए जॉब बदलने पर कोई दिक्कत आएगी या नहीं|
वैसे NPS में खाते ट्रान्सफर हो जाते हैं| आपका पुराना विभाग कोई परेशानी करे, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है|
wyakti ds maot hone ke bad nomini ko new pention sistam ka bhugtan krane hetu kya krana hoga or mrityu hone ke 7 year bad bhi bhugtan ni kiya gya ho to iska kya prawdhan hai iske bare me vistsr se bataye.
मृत्यु के बाद नॉमिनी एक मुश्त पैसा निकाल सकता है (सरकारी NPS में यह मुमकिन नहीं है)| चाहें तो पेंशन प्लान भी खरीद सकता है|
यह लेख वॉटसअप पे. इसमे सच्चाई कितनी है । कृपया बताये ।आज आपको NPS के तहत सेवानिवृति पर मिलने वाली राशि के बारे में बताता हूँ
मान लो कि कोई कर्मचारी NPS में 35 साल नोकरी करता है और उसकी हर महीने औसतन 7 हजार की NPS में कटौती होती है
तो
7000 per month @ 35 year job 7000x12x35=29,40,000/-
इतनी ही राशि सरकार मिलाएगी
29,40,000 x 2 = 58,80,000
अब आपको सेवानिवृति के दिन 60 %राशि मिलेगी, तो
58,80,000 का 60%=35,28,000
इस पर 30%टैक्स देना होगा, तो
35,28,000 का 30%,=10,58,400
तो
35,28,000
-10,58,400
------------------------
=24,69,600
यानी कि 2004 में भर्ती हुए कर्मचारी 2039 में सेवानिवृति पर घर लेकर जायेगा 24,69,600₹
साथ ही बाकी 40% राशि होती है
23,52,000₹
अब इसका 5%के हिसाब से भी पेंशन बनाया जाय तो होता है
1,17,000/12 तो महिने की पेंशन बनी मात्र 9800₹
वो भी इसमें कोई DA की बढ़ोतरी संभव नही है।
*
आप कल्पना करो की आज से 22 साल बाद 2039 में साडे चौबीस लाख रुपये क्या मायने रखेंगे।*
आज ग्रुप डी का भी कर्मचारी सेवानिवृत होता है तो उसे मिनिमम 15, 16 लाख मिलते है।
ओर सरकार बहुत जल्द वेतन वृद्धि की तरह साल में दो बार सेवानिवृति की पालिसी लाने जा रही है
यानी की जिनका रीटायरमेंट अक्टूबर से मार्च के बीच मे पड़ेगा
उनको 31 दिसम्बर को ओर इसी तरह अप्रैल से सितम्बर वालो को 30 जून को सेवानिवृत किया जाएगा।
अब NPS कर्मचारी को सेवा निवृति पर जो पैसा मिलेगा वो उस दिन के शेयर मार्केट के हिसाब से कैलकुलेट कर दिया जाएगा।
अब आप सोचो कि साल में दो दिन शेयर मार्केट को गिराना सरकार के लिए छोटी सी बात है।
कोई अचम्भा नही की पूरी नौकरी में जितने की हमारी कटौती होगी,
सेवानिवृति पर उससे भी कम पैसा मिले तो।
सरकार द्वारा मिलाया जा रहा पैसा और ब्याज तो दूर की बात है।
अगर ऐसा हुआ तो
अब आप
29,40,000 (स्वयं की कटौती)को 60% ओर 30% के हिसाब से कैलकुलेट करो।
ये कैलकुलेशन मैं नही कर सकता
क्योकि
*"मेरा दिल घबराने लगता है"* आप का एक पेंशनविहीन साथी
मित्रों इसे केवल पढ कर ही न छोड़ दें थोड़ी देर के लिए बीस वर्ष बाद की सोचो और अपने आप से पूछो कि हमे वर्तमान में करना क्या चाहिए?
जब आज जवान हो ;स्वस्थ हो और कुछ भी करने की शक्ति है तो क्योँ ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं । कौन लड़ेगा आपकी लड़ाई ?जब स्वयं आप ही ढुलमुल रवैया अपनाए रहेंगे।
इसलिए
उठो जागो और लक्ष्य( पुरानी पेंशन ) प्राप्त होने पर ही रुको।
आपको करना क्या है?
आप जहाँ हैं, जिस स्तर पर हैं वहीं ;अपने आस- पास पेंशन विहीन साथियों को जागरूक करना है ।अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ता है। माँ भी बच्चे के रोए बिना दूध नहीं पिलाती।इसलिए आगे बढ़कर अपनी आवाज बुलंद करें।
जीतेन्द्र जी,
यह गलत खबरें फैलाई जा रही है| इन बातों पर ध्यान न दें|
1. पहली बात आपको अपने जमा पैसे पर कुछ रिटर्न भी मिलेगा| भले ही रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है, परन्तु 0% से तो कहीं ज्यादा रिटर्न मिलना चाहिए|
2. 60% राशि जो आप को एक-मुश्त मिलेगी, उसमें 2/3 राशि आपके लिए कर मुक्त है| केवल बची हुई 20% राशि पर ही आपको टैक्स देना होगा|
3. एन्युटी प्लान पर जो रिटर्न उस समय होगा वह मिलेगा| वह 5% भी हो सकता है, 4% भी और 7% भी| आप सही प्रकार के एन्युटी प्लान का चुनाव करके अपना रिटर्न भी बढ़ा सकते हैं|
देखिये सरकार को शेयर बाज़ार गिराने से कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि वह आपके निवेश को बेचकर आपको पैसा लौटते हैं| अब उस निवेश की जो भी कीमत है, वह आपको मिलेगी| सरकार की जेब से कुछ भी नहीं जाता|
ध्यान दें NPS में सारा पैसा शेयर बाज़ार में निवेश नहीं होता| काफी पैसा सरकारी बांड या कंपनी बांड में भी जाता है|
साथ ही केवल NPS या पुरानी पेंशन पर भरोसा न करें| अपने रिटायरमेंट के लिए अलग से निवेश भी करें|
Dear sir, me crpf me noukri karta hu. Mera naukri 12saal 6 mah hua. Abhi me yeh noukri chodna chahta hu. Mera sawal yeh he ke mereko mera nps account me se koi paisa milega ya nehi?? Or kya mere ko naukri chod ne ke baad abhi se pension milega? Agar mereko kuch paisa milega to kitna % milega??
Please help me.
Jagannath patra
Bankura
West bengal
जगन्नाथ जी,
आप नौकरी छोड़ने पर अपनी पेंशन चालू कर सकते हैं|
कितनी पेंशन मिलेगी, वह कई बातों पर निर्भर करता है:
1. NPS में कितना पैसा जमा हो गया है
2. आप कितनी राशि का पेंशन प्लान खरीदते हैं| आपको कम से कम 80 प्रतिशत राशि का पेंशन लेना होगा|
3. उस समय पेंशन (एन्युटी) रेट क्या चल रहा है
Thank you sir, abhi takriban 9 lakh jama he. To me kitna paisa utha sakta hu? Apne bataya ke 80 % ka pension lena padega to 9 lakh me se kitna pension milega mujhe?
अगर आपका NPS में 9 लाख रुपये जमा हो चुका है, तक तकरीबन 1.8 लाख रुपये एक मुश्त निकाल सकते हैं|
बचे हुई राशि (7.2 लाख रुपये) का आपको पेंशन (एन्युटी प्लान) खरीदना होगा|
अब एन्युटी प्लान भी कई तरीके के आते हैं|
हर प्लान का इंटरेस्ट रेट थोडा अलग होता है| आपकी आयु पर भी निर्भर करता है|
मान लिए इंटरेस्ट रेट 6% है| ऐसे में आपको हर वर्ष तकरीबन 43,000 की पेंशन मिलेगी|
यानी के हर महीने 3,500 रुपये|