आमतौर पर, मैं इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस, लोन, क्रेडिट कार्ड, टैक्स बचत इत्यादि विषयों पर बात करता हूँ| परन्तु आज मैं थोड़े से अलग विषय पर चर्चा करूंगा|
आप दवाई सस्ते में कैसे खरीद सकते हैं?
मेरे अनुसार दवाईयों से पूरी तरह बचना तो मुश्किल है| अगर सितारे अच्छे न हों, तो दवाईयों पर खर्चा काफी ज्यादा हो सकता है| अगर किसी तरीके से आप वही दवाई कम कीमत में खरीद सकते हैं, तो आपके लिए अच्छा है|
इस बचत के पैसे को जोड़ पर आप निवेश या किसी अन्य काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं| हमनें पहले देखा है की कैसे छोटा सा निवेश लम्बी अवधि में बड़ी राशि बन जाता है| तो कुछ लिंक तो है पर्सनल फाइनेंस और सस्ती दवाईयों में|
आपके पड़ोस की दुकान से आमतौर पर 5 से 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल जाता है| अगर आपको नहीं मिलता, तो कम से कम एक बार पूछ कर तो देखें| कई बार पूछते पर ही आपका काम हो जाता है| अगर तब भी केमिस्ट नहीं मानता, तो आस पास की दुकानों पर पता करें|
साथ ही कुछ ऐसी वेबसाइट हैं जहां पर आपको इससे भी कहीं अधिक डिस्काउंट मिल सकता है| यह वेबसाइट 20 से 30% तक डिस्काउंट देने का दावा करती हैं| आज मैं ऐसी ही कुछ वेबसाइट के नाम आपको बताऊँगा|
ऑनलाइन दवाई बेचने वाली कुछ वेबसाइट (Popular e-Pharmacies)
इन वेबसाइट पर दवाइयाँ खरीदने के फायदे
#1 आपको घर बैठे दवाई मिल जाती है|
अगर आप दवाई का आर्डर एक minimum राशि से यादा है, तो दवाई की delivery का खर्चा वेबसाइट ही उठाती है| कोई नयी बात नहीं है| Flipkart और Amazon में भी ऐसा ही होता है|
#2 दवाई कम कीमत में मिल जाती है|
आपकी पड़ोस की दुकान पर आपको शायद इतना discount नहीं मिलता| आपकी बचत हो जाती है|
#3 आपको दवाई की सस्ते विकल्प भी दिखाएं जाते हैं
ऐसा देखा गया है की कुछ डॉक्टर आपको जान भूझकर महँगी दवाई लिख देते हैं| यह बहुत ही गलत बात है| परन्तु सच्चाई को दरकिनार भी नहीं किया जा सकता| ध्यान दें सभी डॉक्टर ऐसा नहीं करते|
यहाँ आपकी यह वेबसाइट कुछ मदद कर सकती हैं| मैंने PharmEasy की मोबाइल एप्लीकेशन पर यह देखा|
जैसे की, इन वेबसाइट पर आपको दवाई के विकल्प भी दिखाए जायेंगे| मेरे मतलब, हो एकता है, अन्य कंपनी भी उसी मिश्रण की दवाई बनाती हों| जब मिश्रण (composition) वही है, तो दवाई का असर भी एक सामान भी होना चाहिए| परन्तु दवाई की कीमत अलग अलग हो सकती है|
मैंने कुछ दवाईयों के लिए चेक किया| 40-50% तक का अंतर देखा| एक दवाई 700 रुपये की थी, वहीँ उसका विकल्प तकरीबन 400 रुपये का था| काफी बचत का स्कोप है|
परन्तु केवल वेबसाइट पर बताये गए विकल्प पर न जाएँ| दवाई वही लें, जो आपके doctor ने बताई है| केवल विकल्प का नाम लिख लें| अगली बार जब डॉक्टर से मिलने जाएँ, तब आप उनसे इस सस्ते विकल्प के बारे में पूछ सकते हैं| खुद को doctor न समझे|
अगर आपके डॉक्टर सस्ते विकल्प को मंजूर कर देते हैं, तो आप काफी पैसा बचा सकते हैं|
सस्ता विकल्प और उस पर भी डिस्काउंट| आपके लिए तो सोने पर सुहागा|
#4 आपको डायग्नोस्टिक टेस्ट (Diagnostic test) पर भी discount मिल सकता है
इन वेबसाइट पर आप डायग्नोस्टिक्स टेस्ट भी बुक कर सकते हैं| यहाँ भी आपको काफी डिस्काउंट मिल सकता है|
ध्यान दें
- सभी कंपनी या वेबसाइट सभी शहरों में शायद सुविधा प्रदान न करती हों| आप ऐसी वेबसाइट का चुनाव करें, जो भी आपके शहर में सेवा प्रदान करते हों|
- यह डिस्काउंट कब तक मिलेगा, इस बात पर टिप्पणी करना मुश्किल है| इन कंपनी को दवाई आपके घर भी भेजनी होती है| इस पर भी खर्चा आता है, वह भी वेबसाइट ही उठाती है|
जब तक discount मिल रहा है, तब तक तो लाभ उठाएं|
प्रातिक्रिया दे