अधिकतर लोगों के पास कम से कम एक एलआईसी पालिसी तो होती है| निवेशक पूरी समयनिष्ठता से अपनी पालिसी का प्रीमियम भी भरते हैं| ऐसी स्तिथि में आप यह भी चाहेंगे की जब आपकी पालिसी मेच्योर हो, तब आपको LIC से पैसा भी उतनी ही जल्दी और आसानी से मिल जाए|
आईये इस पोस्ट में जानते है, मेच्योरिटी के समय LIC से पैसे लेने की प्रक्रिया के बारे में|
आपको आपकी पालिसी मेच्योर होने से कुछ समय पहले LIC से सन्देश आता है की आपकी पालिसी मेच्योर होने वाली है| LIC यह सन्देश पालिसी मेच्योर होने से दो महीने पहले भेजती है| अगर नहीं आया है, तो अपने एलाईसी एजेंट या LIC शाखा में समपर्क करें|
एलआईसी पालिसी मेच्योरिटी के समय आपको क्या दस्तावेज़ देने होंगे?
एलआईसी पालिसी मेच्योर होते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ LIC की शाखा में जमा करने होंगे|
- Original Policy Document: आपको अपना ओरिजिनल पालिसी डॉक्यूमेंट (मूल प्रति) शाखा में जमा करना होगा| अगर आप ओरिग्निअल पालिसी डॉक्यूमेंट खो गया है, तब आपको फॉर्म 3756 भरकर duplicate पालिसी निकलवानी पड़ेगी| इसमें काफी मेहनत लगेगी| इसलिए अपने original डॉक्यूमेंट संभाल कर रखें|
- Form 3825: साथ ही आपको फॉर्म 3825 (discharge receipt) भरकर भी जमा करना होगा| इस फॉर्म में अपना revenue स्टाम्प भी लगाना होगा| आप फॉर्म 3825 को LIC की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं|
- NEFT mandate form: फॉर्म 3825 के साथ आपको NEFT mandate फॉर्म भी देना होगा| इस फॉर्म में आपको अपने बैंक खाते की जानकारी देनी होगी| पालिसी के मेच्योरिटी राशि सीधे आपे बैंक खाते में आ जायेगी|
- पहचान का प्रमाण (Identity proof): जैसे की PAN कार्ड की self-attested कॉपी
- पते के प्रमाण (Residence proof) की self-attested कॉपी (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली का बिल इत्यादि)
- एक cancelled चेक या आपकी पासबुक की कॉपी
बेहतर होगा की आप यह सारे डॉक्यूमेंट LIC शाखा में पोल्सिय मेच्योर होने के 1 महीने पहले जमा कर दें| आपको आपका पैसा जल्दी मिल जाएगा|
ध्यान दें LIC अब चेक या डिमांड ड्राफ्ट से पालिसी का भुगतान नहीं करता| केवल NEFT द्वारा ही भुगतान किया जाता है| राशि सीधे आपके बैंक खाते में आ जाती है|
बैंक खाते में आपका नाम और पालिसी में आपका नाम एक सामान होना चाहिए| अगर कुछ अंतर हुआ, पैसे के ट्रान्सफर रिजेक्ट हो सकता है| आपको बिना बात परेशानी होगी|
आप यह सारे फॉर्म LIC की वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं|
पढ़ें: एलआईसी पालिसी से लोन कैसे लें?