• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

HindiFinance.com

आपका पर्सनल फाइनेंस ब्लॉग आसान हिंदी में




  • Life Insurance
  • Mutual Funds
  • Financial Planning
  • NPS
  • PPF
  • Tax Planning
  • Aadhaar
  • LIC
  • Loans
You are here: Home / NPS / अगर आपके पास दो NPS (एनपीएस) खाते हैं तो क्या करें? दूसरे NPS (एनपीएस) अकाउंट को कैसे बंद करें?
Follow @hindifinance

अगर आपके पास दो NPS (एनपीएस) खाते हैं तो क्या करें? दूसरे NPS (एनपीएस) अकाउंट को कैसे बंद करें?

Last updated: अक्टूबर 8, 2017 | by दीपेश 39 Comments

अगर आपके पास दो NPS (एनपीएस) खाते हैं तो क्या करें?

कई बार ऐसा होता है की आप गलती से दो NPS एकाउंट खोल लेते हैं| जैसे की , एक NPS एकाउंट अपने एम्प्लॉयर (employer) के माध्यम से खोल लिया ।

इसके बाद, जब NPS टियर -1 (Tier-I) में धारा 80 CCD(1B) के तहत 50,000 रुपये के टैक्स बेनिफिट के बारे में पढ़ा, तो एक और NPS (एनपीएस) अकाउंट ऑनलाइन या स्थानीय PoP/ PoP-SP के माध्यम से खोल लिया।

अब यह एक समस्या है|

आपके पास दो NPS Tier-I account नहीं हो सकते| हर NPS tier-I एकाउंट एक PRAN (Permanent Retirement Account Number) से जुड़ा होता है| और नियमानुसार आपके पास दो PRAN नहीं हो सकते|

इसका मतलब आप दो NPS Tier-I एकाउंट नहीं खोल सकते|

ध्यान दे आप एक NPS Tier-I और एक NPS Tier-II account खोल सकते हैं| परेशानी दो NPS Tier-I (PRAN) खोलने में है|

तो अगर  आपने गलती से दो NPS Tier-I account खोल लिए हैं, तो क्या करें? या फिर ऐसा कहें की अगर आपके पास दो PRAN हैं, तो आपको क्या करना चाहिए|

पढ़ें: NPS में निवेश करने पर क्या हैं टैक्स बेनेफिट्स

पढ़ें: NPS से पैसा निकालते समय कितना टैक्स देना होता है? (NPS Tax Treatment on Maturity)

अब अगर गलती से दो NPS एकाउंट खुल गए हैं तो, आपको एक बंद करना होगा| कैसे करें दूसरे NPS एकाउंट को बंद?

दूसरे NPS (एनपीएस) account (अकाउंट) को कैसे बंद करें? How to close second NPS account?

NSDL, जो की NPS की Central Record-Keeping Agency (CRA) है, के अनुसार:

एक निवेशक (subscriber) NPS (एनपीएस) में दो PRANs का उपयोग नहीं कर सकता। इसके अलावा, जिनग्राहकों के पास दो PRAN हैं, उन्हें एक PRAN को CRA को निष्क्रिय करने का अनुरोध भेजना होगा।

अब PRAN या NPS Tier-I एकाउंट को निष्क्रिय करने का आवेदन कैसे करें?

साथ ही दूसरें NPS account में जो राशि है, उसका क्या होगा? क्या आपको सारा पैसा निकलना होगा या फिर और विकल्प है?

अच्छी बात यह है की आपको अपनी जमा राशि निकालने की कोई ज़रुरत नहीं है| दूसरे NPS account (वह NPS अकाउंट जो आप बंद करना चाहते हैं) की सारी जमा राशि आपके पहले NPS account में transfer कर दी जायेगी|

और दूसरा NPS अकाउंट बंद कैसे करें?

देखते हैं, NSDL का जवाब:

आपको अपने PoP / PoP-SP (जैसे की बैंक शाखा) को NPS (एनपीएस) Tier-1 अकाउंट  बंद करने का आवेदन करना होगा| उसी आवेदन में आपको अपने पहले NPS account की जानकारी देनी होगी| PoP आवेदन को CRA को भेज देगा|

NSDL CRA को जब आपकी एप्लीकेशन मिलेगी, तब वह आपके दोनों NPS एकाउंट merge कर देगा और आपका दूसरा NPS account बंद हो जाएगा|

अगर आपने अपना अकाउंट eNPS (एनपीएस) पोर्टल पर खोला है, तो आपको सीधे NSDL CRA से संपर्क करना होगा|

इस केस में भी जब NSDL CRA को आपका निवेदन मिलेगा, तब आपका एक account बंद कर दिया जाएगा और सारी राशि आपके उस NPS account में डाल दी जायेगी जो आप चलाना चाहते हैं|

पढ़ें: कैसे करें NPS में ऑनलाइन निवेश?

परेशानी अभी ख़तम नहीं हुई

अब अगर आप अपने बैंक (PoP-SP) में ऐसी कोई application ले कर जायेंगे, तो शायद किसी को समझ नहीं आएगा की उस application का क्या करना है|

परन्तु मेरे अनुसार आप सीधे CRA (NSDL या Karvy) को लिख सकते हैं|

अगर आपने eNPS पोर्टल पर रजिस्टर किया हुआ है, तो लॉग इन कर के सीधे Grievance/enquiry (शिकायत/पूछताछ) डाल सकते हैं| रजिस्टर करने से मेरा मतलब है लॉग इन करने के लिए password बनाना| अगर आपके पास password नहीं है, तो ऊपर दिए गए लिंक पर जा कर “IPIN for eNPS” पर click करें और निर्देशों का पालन करें|

ऐसा करने से मेरे अनुसार आपको NSDL CRA से सही निर्देश मिलेंगे  और आपकी समस्या का समाधान भी जल्दी हो जाना चाहिए|

आप NSDL CRA के टोल फ्री नंबर 1800 22 2080 भी कॉल कर सकते हैं।

नवीनतम NSDL CRA कांटेक्ट details यहां हैं: https://npscra.nsdl.co.in/contact-us.php

(Visited 9,411 times, 1 visits today)

Filed Under: NPS Tagged With: close second NPS account, doosre NPS account ko kaise band karein, National Pension Scheme, NPS

Reader Interactions

Comments

  1. Hariram meena says

    दिसम्बर 20, 2017 at 7:17 पूर्वाह्न

    सर मेरा एन पी एस खाता कि आई डी ईनवेलीड बताई जा रही है क्या करना चाहिए

    प्रतिक्रिया
    • Deepesh says

      दिसम्बर 20, 2017 at 7:54 पूर्वाह्न

      आपने सारे फॉर्म जमा किये हैं?
      आप कहाँ चेक कर रहे हैं?

      प्रतिक्रिया
  2. Mukesh Kumar Meena says

    फ़रवरी 5, 2018 at 4:31 अपराह्न

    मेरे NPS के दो खाते हैं, और केंद्रिय कर्मचारी हू, मुझे मेरा पुराना खाता नये खाते में मर्ज करवाना चाहता हूं, पर पुराने खाते का आईडी गुम हो गया है, केवल प्रान कार्ड नम्बर है, और दोनों खातों में पेन कार्ड नम्बर एक ही है, कृपया मेरी समस्या का समाधान बताया जाये

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      फ़रवरी 6, 2018 at 12:28 अपराह्न

      मुकेश जी,
      आप NSDL CRA से संपर्क करिए| वह आपकी सहायता कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
    • Vikram says

      मार्च 23, 2018 at 2:39 पूर्वाह्न

      Apke two nps account kse kula one aadhar and one pan card se
      Kya phle state government m job ki thi kya

      प्रतिक्रिया
  3. s s meena says

    मार्च 20, 2018 at 12:28 अपराह्न

    मेरे पास एक एन पी एस का खाता है? मै दूसरा खाता भी खुलवाना चाहता हु? खुल सकता है किया?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मार्च 20, 2018 at 12:46 अपराह्न

      नहीं केवल एक ही खाता खोल सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  4. Vikram says

    मार्च 23, 2018 at 2:41 पूर्वाह्न

    Sir state employee and central employee two nps account open kr saktha h kya jisne job change kr li ho

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मार्च 23, 2018 at 7:00 पूर्वाह्न

      विक्रम जी,
      कई बार लोग गलती से दो खाते खोल लेते हैं|
      कायदे से केवल एक खाता होना चाहिए|

      प्रतिक्रिया
  5. Chandrapal singh says

    मार्च 30, 2018 at 5:03 अपराह्न

    सर ,मैने एन पी एस लाइट पोलसी ली थी अभी वहअटल पेंशन योजना मे बदल गई मेरा खाता अभी चालू है भबिष्य मे परेशानी तो नही होगी ?क्या मै बैंक बदल सकता हू?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 2, 2018 at 6:27 पूर्वाह्न

      मुझे नहीं लगता कोई परेशानी होगी|

      प्रतिक्रिया
  6. संजय कुमार प्रजापति says

    अप्रैल 11, 2018 at 4:32 अपराह्न

    मैं उत्तर रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी करता था उस दौरान मेरा एनपीएस अकाउंट और प्राण नंबर भी मिला हुआ था अब मैं उस नौकरी को छोड़ दिया हूं और दूसरी नौकरी रेलवे में ही ज्वाइन किया है क्या मेरा यहां पर फिर से नया एनपीएस अकाउंट खोला जा सकता है

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 12, 2018 at 7:25 पूर्वाह्न

      संजय जी,
      पुराना अकाउंट ही जारी रहेगा|

      प्रतिक्रिया
  7. बालेश्वर मार्डी says

    मई 10, 2018 at 6:31 पूर्वाह्न

    मेरे NPS के दो खाते हैं, और केंद्रिय कर्मचारी हू, मुझे मेरा पुराना खाता नये खाते में मर्ज करवाना चाहता हूं, पर पुराने खाते का आईडी गुम हो गया है, केवल प्रान कार्ड नम्बर है, और दोनों खातों में पेन कार्ड नम्बर एक ही है, कृपया मेरी समस्या का समाधान बताया जाये । धन्यवाद।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 11, 2018 at 10:26 पूर्वाह्न

      जानकारी मैंने पोस्ट में दी है|
      अगर कुछ परेशानी आये, तो आप NSDL CRA को संपर्क करें|

      प्रतिक्रिया
  8. Khushi ram says

    मई 19, 2018 at 3:53 पूर्वाह्न

    Kya sarkari karmchari online nps account khol sakta hai?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      मई 21, 2018 at 9:50 पूर्वाह्न

      अगर आपके पास पहले से एनपीएस अकाउंट नहीं है, तो आप खोल सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  9. BHUPENDRA KUMAR PATANWAR says

    जुलाई 23, 2018 at 9:28 पूर्वाह्न

    मै एक प्राइवेट कर्मचारी हु। मैंने इसी माह एक NPS अकाउंट खोला है. क्या सरकार मुझे कुछ अनुदान देगी , जितनी राशि मई जमा कारता हु जैसे की सरकारी कर्मचारियों के लिए नियोक्ता जमा कार्य है। कृपया समाधान करे.

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जुलाई 24, 2018 at 11:49 पूर्वाह्न

      सरकार सह-भुगतान नहीं करेगी|

      प्रतिक्रिया
  10. Ravinder Singh says

    अगस्त 20, 2018 at 3:31 अपराह्न

    Sir I was the center govt employee but now I have joined the state government job, after resignation I know that my signature & photo not uploaded in the pran card and nps kit could not issue me because it my pran no. Can not shift to state government job please give me any solution of this problem

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 21, 2018 at 1:59 अपराह्न

      आपके पास PRAN नंबर है?

      प्रतिक्रिया
  11. Dharmesh Dataniya says

    अगस्त 29, 2018 at 2:35 अपराह्न

    इस पेसन खाते को रोकने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
    कृपया इसे रोकने के लिए एक उपाय दिखाएं …
    plz….plz 🙏

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अगस्त 30, 2018 at 9:06 पूर्वाह्न

      आपको NPS खाता बंद क्यों करना है?
      आपने अपना NPS खाता कैसे खोला था?

      प्रतिक्रिया
  12. raj says

    सितम्बर 26, 2018 at 5:08 पूर्वाह्न

    Sir central government nokri chodne ke bad Nps account ko all citizens me sift karne ka prosejor Kya h

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      सितम्बर 26, 2018 at 6:01 पूर्वाह्न

      आप nps अकाउंट शिफ्ट कर सकते हैं|
      इस पोस्ट को पढ़ें|
      https://www.hindifinance.com/how-to-shift-nps-account/

      प्रतिक्रिया
      • Raj says

        सितम्बर 26, 2018 at 12:30 अपराह्न

        Sir bank walo ko Nps ke bare me malum nhi h kese samjayege unheform iss1 ke bare me koi demo h Kya..

        प्रतिक्रिया
        • दीपेश says

          सितम्बर 28, 2018 at 2:19 अपराह्न

          ISS 1 फॉर्म आपको भर कर जमा करना है| अगर आपको सेवा नहीं मिल रही है, तो बैंक में escalate करें|

          प्रतिक्रिया
  13. कमलेश कुमार सोनी says

    नवम्बर 22, 2018 at 12:26 अपराह्न

    सर मेरा nps account.अटल पेंशन योजना मे हे।और अब मे राजकीय सेवा मे अध्यापक हूँ। और अब मेने नया nps account. ले लिया हे क्या दोनो nps account. चला सकता हूँ ।

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      दिसम्बर 4, 2018 at 11:15 पूर्वाह्न

      अटल पेंशन योजना और NPS अलग निवेश हैं|
      आप दोनों में निवेश कर सकते हैं|

      प्रतिक्रिया
  14. Ajay Kumar says

    दिसम्बर 10, 2018 at 5:25 अपराह्न

    Respect sir
    Mai loco poilet tha kolkata me aur Ab State sarkar teacher me join kr liya h but Maine vnha pr rejoining nhi the h to mera nya nps bn jayega ki nhi?

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      दिसम्बर 19, 2018 at 6:43 पूर्वाह्न

      अजय जी,
      आपका पुराना NPS खाता ही चलेगा|

      प्रतिक्रिया
  15. Pradeep says

    दिसम्बर 24, 2018 at 7:12 पूर्वाह्न

    Sir mein pehle state government mein job karta tha ab centeral government mein karta hoon jab state government tha tab NPS ke liye form apply kiya tha abhi mujhe msg mila hai mera pran number jari ho gya h but maine state government se bhi NPS ka form apply kar diya h is situation mein kya hoga

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      दिसम्बर 24, 2018 at 11:09 पूर्वाह्न

      आप दोनों अकाउंट को merge करा सकते हैं| पोस्ट में जानकारी दी हुई है|

      प्रतिक्रिया
      • Shivom says

        जनवरी 5, 2019 at 4:32 अपराह्न

        बिल्कुल यही समस्या मेरी है । मैं राज्य सरकार में था तब PRAN के लिए आवेदन किया था । लेकिन आया नहीं ।
        अब केंद्र सरकार में join कर लिया है तो जो आवेदन राज्य सरकार नौकरी में किया था उसका मेसेज आया कि PRAN नंबर alllot हो गया है ।
        लेकिन मैं नई केंद्र की नौकरी में भी pran के लिए अप्लाई कर चुका हूं ।तो क्या मेरा केंद्र वाला नया एकाउंट ओपन हो जाएगा ??

        प्रतिक्रिया
        • दीपेश says

          जनवरी 9, 2019 at 5:49 पूर्वाह्न

          अकाउंट खुल जाएगा|
          आप बादमें merge करा सकते हैं|
          https://www.hindifinance.com/close-second-nps-account/

          प्रतिक्रिया
  16. उमराव सोलंकी says

    दिसम्बर 26, 2018 at 12:25 अपराह्न

    सर मेने पहले वाली जॉब छोड़ दी है और नई जॉब शुरू की है अब जब मैंने नई जॉब शुरू की तो पुरानी वाली जॉब के लिए प्राण नंबर जारी हुए है किंतु मेरा पुरानी जॉब से कटोत्रा नही हुआ था
    क्या में उस प्राण को बंद करवाके नया प्राण जारी करवा सकता हूँ

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      जनवरी 9, 2019 at 5:30 पूर्वाह्न

      आप उसी PRAN को दूसरी नौकरी में प्रयोग करें|

      प्रतिक्रिया
  17. Chhote lal says

    अप्रैल 5, 2019 at 12:09 पूर्वाह्न

    सर
    मै पहले पुलिस मै था अब मै पुलिस से रिजाइन दे चुका हूं ओर जो मेरी nps मे कटोती हुई है उसको वापश withdraw करना है मैरा पैसा वापश लेना केसे होगा सर

    प्रतिक्रिया
    • दीपेश says

      अप्रैल 6, 2019 at 5:11 पूर्वाह्न

      उसे निकालने के लिए आपको NPS से बाहर निकलना होगा|NSDL cra की वेबसाइट पर जा कर रजिस्टर करें और exit का फॉर्म भरें|

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

HindiFinance

Subscribe on Youtube




Join our Newsletter
Enter your email address and click on the Get Instant Access button.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.
I agree to have my personal information transfered to MailChimp ( more information )
We respect your privacy

For any guest posts or advertising queries, please write to us at hindifinance@gmail.com

Popular Posts

  • अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी (Atal Pension Yojana in Hindi) (2022)
  • सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी (Sukanya Samriddhi Yojana 2019)
  • नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी (Complete Information about NPS in Hindi)
  • PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information about PPF Account in Hindi)
  • कौन से हैं 5 सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Life Insurance Plan)?

(c) Copyright 2026 www.HindiFinance.com | Privacy Policy